icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

नैनीताल के ज्योलीकोट में दूषित पानी से दो मौत, 100 से अधिक बीमार

Haldwani, Uttarakhand:नैनीताल के ज्योलीकोट इलाके में दूषित पानी ने ग्रामीणों की चिंता बढ़ा दी है। दूषित पानी पीने से अब तक दो लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 100 से ज्यादा लोग बीमार हैं। हालात को लेकर हाईकोर्ट भी सख्त है और जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग को कड़ी फटकार लगाई गई है। आखिर पानी में जहर कैसे घुला? क्या सीवर लाइन में लीकेज इसकी वजह बनी? नैनीताल की घनी ग्रामीण पंक्ति में बीमारी की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग ने कैंप लगाकर इलाज शुरू किया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए हाईकोर्ट ने भी कड़ा रुख अपनाया है और प्रशासन से जवाब मांगा गया है। विधायक सरिता आर्य ने दो मौतों को অত্যंत दुखद बताया है और कहा कि पूरे मामले की जांच हो रही है; प्राथमिकता बीमार ग्रामीणों का इलाज है। पेयजल विभाग ने सीवर लाइन में लीकेज की जांच की बात कही है और जरूरत पड़ी तो सीवर लाइन को शिफ्ट करने पर भी विचार किया जा सकता है ताकि दूषित पानी सप्लाई रोकी जा सके। भीमताल ब्लॉक प्रमुख ने भी मामले पर चिंता जताई है और सिस्टम की लापरवाही को जिम्मेदार बताया है, जिससे ग्रामीणों की जिंदगी प्रभावित हो रही है। फिलहाल बीमार ग्रामीणों का इलाज अस्पतालों में जारी है और टीमें अलग-अलग इलाकों में कैंप लगाकर लोगों की जांच कर रही हैं, लेकिन अब भी बड़ा सवाल यही है कि दूषित पानी की सप्लाई के पीछे कौन है, सीवर लीकेज ही बीमारी की असली वजह है या नहीं, और दो मौतों के बाद सिस्टम पर क्या कार्रवाई होगी।
0
0
Report

पीलीभीत में बासमती प्रशिक्षण केंद्र का शुभारम्भ, एक्सपोर्ट-रेडी किसानों के लिए बड़ा कदम

Pilibhit, Uttar Pradesh:पीलीभीत में वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी बासमती एवं जैविक प्रशिक्षण केंद्र का शिलान्यास केंद्रीय राज्य मंत्री जितिन प्रसाद एवं उत्तर प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने किया। बासमती का यह देश का दूसरा केंद्र है तो वही जैविक कृषि का यह देश का पहला प्रशिक्षण केंद्र होगा। एपीडा संस्था को कृषि विभाग ने 8 एकड़ जमीन दी है ताकि बासमती एवं जैविक प्रशिक्षण केंद्र खुल सके। इस केंद्र के खुलने से वैश्विक स्तर पर किसानों को उच्च गुणवत्ता के बासमती उत्पादन के लिए प्रशिक्षण मिलेगा, जिससे वे वैश्विक बाजारों में प्रतिस्पर्धा कर सकेंगे। इस केंद्र के माध्यम से न केवल किसानों को फायदा होगा बल्कि युवाओं को रोजगार भी मिलेगा। इसको लेकर इन प्रशिक्षण केंद्रों में किसानों को बेहतर उत्पादन के साथ वैश्विक स्तर के बासमती उत्पादन एवं गुणवत्ता में सुधार आधुनिक कृषि को बढ़ावा देते हुए कृषि में निर्यात को बढ़ावा देने के प्रयास किए जाएंगे।
0
0
Report

विसर्जन कर बाइक से जा रहे बाइक सवार गड्ढे में गिरे, सीएचसी मोतीपुर में चल रहा है उपचार

MLMadan lalFollow10m ago
Mihinpurwa, Uttar Pradesh:बहराइच -रुपईडीहा थाना क्षेत्र के पराग पुरवा निवासी साबित राम पुत्र भीखा उम्र 30 वर्ष व ननका पुत्र बदलू उम्र 20 वर्ष थाना मोतीपुर क्षेत्र के गायघाट सरयू घाट से मंगलवार शाम विसर्जन कर बाइक से वापस अपने गांव की तरफ जा रहे थे तभी अचानक रायबोझा के नहर के किनारे बाइक अनियंत्रित होकर गड्ढे में गिर गयी जिसमें दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए घटना की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और एंबुलेंस से दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोतीपुर में लाकर भर्ती कराया जहां पर उनका उपचार चल रहा है
0
0
Report
Advertisement

रेजिडेंसी गार्डन में ट्रैक्टर पर पहुंचे डीएम, जलभराव का लिया जायजा

SHUBHAM KUMAR SINGHSHUBHAM KUMAR SINGHFollow10m ago
Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली में रिकॉर्डतोड़ बारिश के बाद रेजिडेंसी गार्डन कॉलोनी में जलभराव की स्थिति का जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने स्थलीय निरीक्षण किया। डीएम ट्रैक्टर पर सवार होकर कॉलोनी में पहुंचे और जलभराव प्रभावित लोगों से बातचीत कर उनकी समस्याएं जानीं।डीएम ने अधिकारियों को जलभराव वाले क्षेत्रों से जल्द पानी निकालने और पानी उतरने के बाद जमा गंदगी की तत्काल सफाई कराने के निर्देश दिए। मुख्य चिकित्साधिकारी को स्वास्थ्य विभाग की टीम भेजकर जलजनित बीमारियों से बचाव के लिए आवश्यक कार्रवाई कराने को कहा।जिलाधिकारी ने बताया कि कॉलोनी मुख्य सड़क से नीचे और ढलान पर स्थित है। पर्याप्त ड्रेनेज सिस्टम नहीं होने से जलभराव हुआ। इसके अलावा हजियापुर की ओर कॉलोनी के पीछे की दीवार टूटने से भी बड़ी मात्रा में पानी कॉलोनी में पहुंच गया।उन्होंने लोक निर्माण विभाग को टूटी दीवार का जल्द निर्माण कराने और पानी के अनियंत्रित बहाव को रोकने के निर्देश दिए। साथ ही कॉलोनी की वेलफेयर समिति को कलेक्ट्रेट बुलाकर संबंधित विभागों के साथ बैठक में जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान तैयार कराने की बात कही।कॉलोनीवासियों ने बताया कि घरों में पानी भरने से बच्चों की कॉपी-किताबें भीग गई हैं और परीक्षाएं नजदीक हैं। उन्होंने डीएम से बच्चों की परीक्षा कुछ समय बाद कराने के लिए स्कूलों को निर्देश देने की मांग की
0
0
Report

जयपुर के RTO का राजस्व लक्ष्य पीछे, दौसा- अलवर ने टॉप किया; कोटा फिसड्डी

Jaipur, Rajasthan:जयपुर के दो RTO, दोनों राजस्व में पिछड़े! - परिवहन विभाग की अगस्त में 9 फीसदी ग्रोथ, पिछले साल अगस्त की तुलना में अत्यधिक कम ग्रोथ - अगस्त तक की रैकिंग में दौसा RTO अव्वल, सालों बाद अलवर RTO टॉप 3 में शामिल, जयपुर RTO द्वितीय 9वें, RTO प्रथम 10वें पर जयपुर। राजस्व लक्ष्य हासिल करने के मामले में परिवहन विभाग इस बार काफी पीछे दिख रहा है। परिवहन विभाग राज्य सरकार के राजस्व अर्जन करने वाले विभागों के कुल औसत से भी पीछे रहा है। वहीं जयपुर के दोनों आरटीओ लक्ष्य प्राप्त करने की दिशा में पिछड़ते नजर आ रहे हैं। राज्य सरकार का राजस्व जुटाने वाले 5 प्रमुख विभागों में परिवहन विभाग की भी महत्वपूर्ण भूमिका है। लेकिन इस वित्त वर्ष में परिवहन विभाग इस सूची में पिछड़ता नजर आ रहा है। दरअसल राजस्व अर्जित करने वाले विभागों की पिछले साल अगस्त की तुलना में राजस्व ग्रोथ 15 फीसदी रही है। इसमें सबसे अधिक ग्रोथ 31 फीसदी खान विभाग की रही है। आबकारी विभाग की ग्रोथ 11 फीसदी, जबकि परिवहन विभाग की ग्रोथ महज 9 फीसदी रही है। इसे राज्य सरकार के वित्त विभाग ने चिंताजनक माना है। रिपोर्ट के अनुसार परिवहन विभाग को अगस्त 2026 तक 3665.26 करोड़ रुपए का लक्ष्य दिया गया था, जबकि वसूली 3095.50 करोड़ रुपए ही हो सकी है। यानी कुल उपलब्धि 84.46 प्रतिशत रही है। विभाग का वार्षिक राजस्व लक्ष्य 11 हजार करोड़ रुपए रखा गया है, ऐसे में शुरुआती महीनों की धीमी रफ्तार अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर रही है। सबसे बेहतर प्रदर्शन दौसा RTO ने किया है, जिसने 90.72 प्रतिशत उपलब्धि के साथ पहला स्थान हासिल किया है। अलवर दूसरे और अजमेर तीसरे स्थान पर बने हुए हैं। अगस्त तक टारगेट कितना, वसूली कितनी ? - दौसा RTO पहली रैंक, 107.30 करोड़ टारगेट, 97.34 करोड़ वसूली - अलवर RTO दूसरी रैंक, टारगेट 151.37 करोड़, अचीवमेंट 136.30 करोड़ - अजमेर RTO तीसरे पर, टारगेट 331.93 करोड़, अचीवमेंट 288.70 करोड़ - बीकानेर RTO चौथे नंबर पर, 259.33 करोड़ टारगेट, 225.23 करोड़ प्राप्ति - सीकर RTO 5वें पर, 288.75 करोड़ टारगेट, 249.89 करोड़ प्राप्ति - जोधपुर RTO छठे पर, 352.40 करोड़ टारगेट में से 304.75 करोड़ अर्जित - पाली RTO 7वें पर, 167.17 करोड़ लक्ष्य में से 142.53 करोड़ अर्जित - उदयपुर RTO 8वें पर, टारगेट 296.68 करोड़, अचीवमेंट 252.92 करोड़ - जयपुर RTO द्वितीय 9वें पर, 257.72 करोड़ में से 217.14 करोड़ प्राप्ति - जयपुर RTO प्रथम 10वें पर, 595.36 करोड़ टारगेट में से 491.73 करोड़ प्राप्ति - चित्तौड़गढ़ RTO 11वें पर, 213.63 करोड़ टारगेट, 175.03 करोड़ अचीवमेंट - भरतपुर RTO 12वें पर, 124.01 करोड़ लक्ष्य, 98.95 करोड़ प्राप्ति - कोटा RTO 13वें नम्बर पर, 208.81 करोड़ टारगेट, 165.83 करोड़ प्राप्ति कोटा आरटीओ लगातार फिसड्डी जयपुर आरटीओ द्वितीय जो पिछले वर्ष प्रदेशभर में पहले नम्बर पर था, इस साल 9वें स्थान पर जा गिरा है। जबकि पिछले महीने की रैंकिंग में छठे स्थान पर था। यानी जयपुर आरटीओ द्वितीय की स्थिति सबसे ज्यादा खराब नजर आ रही है। जयपुर आरटीओ प्रथम जो पिछले महीने 11वें स्थान पर था, इस बार 10वें स्थान पर रहा है। सबसे खराब प्रदर्शन कोटा RTO का रहा है। कोटा RTO की उपलब्धि मात्र 79.41 प्रतिशत पर सिमट गई है। परिवहन विभाग के लिए चिंताजनक बात इसलिए भी है, क्योंकि इस वित्त वर्ष में परिवहन विभाग को 11 हजार करोड़ रुपए का राजस्व अर्जित करना है। यदि फील्ड स्तर पर प्रवर्तन, टैक्स चोरी पर अंकुश और बकाया वसूली के लिए प्रभावी अभियान नहीं चलाए गए, तो विभाग के लिए राजस्व लक्ष्य को हासिल कर पाना मुश्किल होगा।
0
0
Report
Advertisement

हरदोई में सात माह गर्भवती पत्नी की हत्या, पति हिरासत में

Hardoi, Uttar Pradesh:हरदोई में पति ने डंडे से पीट-पीटकर सात माह की गर्भवती पत्नी को मार डाला,मां को भी पीटा,आरोपी हिरासत में हरदोई में बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के मयोरा गांव में मंगलवार शाम घरेलू विवाद ने खूनी रूप ले लिया।सात माह की गर्भवती 24 वर्षीय किरन की उसके पति विशाल ने डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी।मारपीट के दौरान किरन को बचाने पहुंची उसकी सास प्रेमा को भी विशाल ने पीटकर घायल कर दिया।गंभीर हालत में किरन को एंबुलेंस से बिलग्राम सीएचसी ले जाया गया,जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।घटना के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया था,जिसे पुलिस ने तलाश कर हिरासत में ले लिया। मयोरा गांव निवासी प्रेमा के तीन बेटे हैं। विशाल पाल की शादी करीब तीन साल पहले किरन से हुई थी। दोनों की एक साल की बेटी है और किरन करीब सात माह की गर्भवती थी। मंगलवार शाम पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद शुरू हुआ। देखते ही देखते कहासुनी मारपीट में बदल गई। आरोप है कि विशाल ने किरन को डंडे से पीटना शुरू कर दिया। बहू को बचाने पहुंची प्रेमा ने बेटे को रोकने की कोशिश की तो उसने मां के साथ भी मारपीट कर दी।घर से चीख-पुकार सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे और पुलिस तथा एंबुलेंस को सूचना दी। गंभीर रूप से घायल किरन को बिलग्राम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतका के मायके वालों को भी घटना की जानकारी दे दी गई है। इस बारे में अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी सुबोध गौतम ने बताया कि आरोपी पति को हिरासत में लिया गया है।परिजनों की शिकायत और जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। बाइट -- प्रेमा मृतका की सास बाइट --सुबोध गौतम एएसपी पूर्वी हरदोई
0
0
Report

48 घंटे में खुलासा: अपहरण के बाद हत्या, चार गिरफ्तार

Giridih, Jharkhand:एभीबी : तिसरी थाना क्षेत्र के खटपोक गांव स्थित बाघमारी मोड़ के पास से छह सितंबर को अपहृत एचएनएलसी कंस्ट्रक्शन कंपनी के मुंशी मंगेश कुमार (42) की हत्या का पुलिस ने महज 48 घंटे में खुलासा कर दिया। पुलिस ने मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर मृतक का शव बिहार के जमुई जिले के चिहरा थाना क्षेत्र के सीमावर्ती पिपराटांड़ जंगल से बरामद किया गया। पुलिस के अनुसार, मंगेश कुमार कंपनी के प्रोजेक्ट से जुड़े कार्य में मुंशी के रूप में कार्यरत थे। उनके अपहरण की सूचना मिलने के बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक, गिरिडीह के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस अधिकारी खोरीमहुआ के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया। टीम ने तेजी से कार्रवाई करते हुए 48 घंटे के भीतर मामले का उद्भेदन कर दिया। पुलिस की पूछताछ में गिरफ्तार आरोपियों ने बताया कि कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर उपेंद्र चौधरी और मुंशी मंगेश कुमार के बीच काम में एक-दूसरे के दखल देने तथा डीजल और अन्य खर्चों को लेकर विवाद चल रहा था। इसी विवाद के चलते उपेंद्र चौधरी ने पिंटू कुमार यादव और अन्य सहयोगियों के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने मामले में इम्तियाज अंसारी , शिव कुमार , पिंटू कुमार यादव और राजेश कुमार सिंह को गिरफ्तार किया है। ये आरोपी देवघर, मुजफ्फरपुर और गिरिडीह जिले के रहने वाले बताए गए हैं। पुलिस ने आरोपियों के पास से घटना में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल, खून लगा पत्थर, सब्बल का डंडा और तीन मोबाइल फोन बरामद किए हैं.
0
0
Report

ओझा-गुनी के शक में पिता की हत्या, बेटा फरार; शव की तलाश में पुलिस

Gaya, Bihar:ओझा-गुनी के शक में पिता को बेटे ने की हत्या, शव लेकर बेटा फरार, बहन ने भी भाई पर लगाया पिता की हत्या का आरोप, शव की तलाश में भटक रही पुलिस गया जिले के इमामगंज थाना क्षेत्र में हत्या कर शव को गायब करने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। जहाँ जिस बेटे को पिता ने बचपन में उंगली पकड़कर चलना सिखाया, आज उसी बेटे पर अपने पिता की जान लेने का गंभीर आरोप लगा है। दरसअल पूरा मामला जिले के इमामगंज प्रखंड की दुभहल पंचायत के कुइवार गांव का है। यहां कथित तौर पर ओझा-गुनी और जादू-टोना करने के शक में रामदास रजक की हत्या किए जाने का आरोप उनके छोटे बेटे राजकुमार रजक पर लगा है। घटना के बाद सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि रामदास का शव भी गायब है। परिजनों का आरोप है कि राजकुमार अपने तीन चाचाओं के साथ शव लेकर कहीं चला गया। परिवार के मुताबिक, पिता-पुत्र के बीच ओझा-गुनी और जादू-टोना को लेकर विवाद था। बहन का आरोप है कि इसी शक ने उनके परिवार को उजाड़ दिया। जिस बेटे को मां ने पाल-पोसकर बड़ा किया, आज उसी ने माँ का सुहाग को छीन लेने का आरोप है। वहीं इस मामले को लेकर रामदास रजक की बहू प्रमिला देवी ने घटना को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। प्रमिला ने आरोप लगाया कि घटना के बाद राजकुमार ने उन्हें मुंह बंद रखने की धमकी भी दी। किसी को घटना की जानकारी देने पर गंभीर परिणाम भुगतने की बात कही गई। वहीं मामले ने तब और रहस्यमय मोड़ ले लिया, जब रामदास रजक का शव गायब होने की बात सामने आई। वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद इमामगंज थाना पुलिस कुइवार गांव पहुंची और मामले की छानबीन शुरू की। पुलिस रामदास रजक के शव की तलाश में संभावित स्थानों पर खोजबीन कर रही है। वहीं इस संबंध में इमामगंज थाना के एसआई नौशाद खान ने ऑफ कैमरा पर बताया कि रामदास रजक के शव की तलाश की जा रही है। शव को लेकर अलग-अलग बातें सामने आ रही हैं। कहीं शव जला दिए जाने की चर्चा है तो कहीं उसे दूसरी जगह फेंके जाने की बात कही जा रही है।हालांकि इस मामले में मृतक के परिवार के तरफ से कोई लिखित आवेदन प्राप्त नहीं हुआ था। आवेदन मिलने के बाद नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस शव की तलाश के साथ घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है। हत्या, ओझा-गुनी से जुड़े आरोप और शव गायब होने की वास्तविक कहानी पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।
0
0
Report
Advertisement

बस्तर के जंगलों में बाघ की मौजूदगी से ग्रामीणों में चिंता, वन विभाग सतर्क

Jagdalpur, Chhattisgarh:बस्तर के जंगलों में एक बार फिर बाघ की मौजूदगी ने ग्रामीणों की चिंता बढ़ा दी है, भानपुरी वन परिक्षेत्र के मावलीगुड़ा के खुटीगुड़ा पारा में बाघ के विचरण की सूचना सामने आने के बाद वन विभाग हरकत में आ गया है, टीम ने मौके पर पहुंचकर इलाके का निरीक्षण किया और संभावित विचरण क्षेत्र में मिले पदचिह्नों की भी जांच की, बाघ की सूचना के बाद आसपास के गांवों में भी सतर्कता बढ़ा दी गई है, वन विभाग ने कोटवार के माध्यम से मुनादी कराकर ग्रामीणों को सावधान रहने की समझाइश दी है, लोगों से अनावश्यक रूप से घरों से बाहर नहीं निकलने और मवेशियों को सुरक्षित रखने की अपील की गई है, फिलहाल राहत की बात यह है कि बाघ की मौजूदगी के बावजूद किसी तरह की जनहानि की सूचना नहीं है, वन विभाग की टीम लगातार इलाके पर नजर बनाए हुए है।
0
0
Report

SSB 35वीं बटालियन का 20वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया

Ansar Nagar, Jharkhand:एसएसबी 35वीं बटालियन ने धूमधाम से मनाया 20वां स्थापना दिवस चतरा कॉलेज में हुआ भव्य आयोजन, विधायक जनार्दन पासवान ने किया कार्यक्रम का शुभारंभ चतरा : सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की 35वीं बटालियन ने बुधवार को अपना 20वां स्थापना दिवस धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया। इस अवसर पर चतरा कॉलेज परिसर में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि चतरा विधायक जनार्दन पासवान एवं डीएफओ दक्षिणी राहुल मीणा शामिल हुए। उन्होंने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया। कार्यक्रम में एसएसबी 35वीं बटालियन के कमांडेंट मानवेन्द्र नेगी ने विधायक का पुष्पगुच्छ देकर गर्मजोशी से स्वागत किया। अपने संबोधन में विधायक जनार्दन पासवान ने कहा कि एसएसबी नक्सल उन्मूलन के साथ-साथ नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में शांति, सुरक्षा और विकास का वातावरण तैयार करने में अहम भूमिका निभा रही है। जवानों की सेवा और समर्पण की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि सुरक्षा बलों के प्रयास से ग्रामीण क्षेत्रों में विश्वास मजबूत हुआ है। कार्यक्रम के दौरान नक्सल प्रभावित क्षेत्र के बच्चों को शिक्षा से जोड़ने और उन्हें समाज की मुख्यधारा में लाने के उद्देश्य से शिक्षण सामग्री का वितरण किया गया। इस पहल को बच्चों के भविष्य निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया गया। समारोह में जवानों ने आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित अतिथियों और दर्शकों का मन मोह लिया। जवानों की प्रस्तुतियों पर जमकर तालियां बजीं। मौके पर बटालियन के द्वितीय कमान अधिकारी, डीसी, सहायक कमांडेंट, निरीक्षक समेत बड़ी संख्या में एसएसबी के अधिकारी और जवान मौजूद रहे।
0
0
Report

शिवपुरी में एक्सपायर्ड प्रोटीन पावडर मिलने पर शिव मेडिकल स्टोर सील, प्रशासन सख्त

Shivpuri, Madhya Pradesh:कलेक्टर बंगले पर एक्सपायरी प्रोटीन पावडर पहुंचने के बाद जिला प्रशासन एक्शन मोड में आ गया। कलेक्टर अर्पित वर्मा के निर्देश पर विभागों की संयुक्त टीम ने कोर्ट रोड स्थित शिव मेडिकल स्टोर पर छापामार कार्रवाई कर दुकान को सील कर दिया है। बताया जा रहा है कि कलेक्टर बंगले के लिए दिए गए प्रोटीन पावडर के डिब्बे की एक्सपायरी डेट निकल चुकी थी। मामले को गम्भीरता से लेते हुए कलेक्टर ने CMHO और खाद्य एवं औषधि प्रशासन को जांच कर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। निर्देश के बाद मौके पर पहुंची टीम ने स्टोर की जांच की और अनियमितता पाए जाने पर दुकान को सील करने की कार्रवाई की है। प्रशासन का कहना है कि लोगों की सेहत से खिलवाड़ किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
0
0
Report
Advertisement

जमीनी विवाद के चलते युवक मोबाइल टॉवर पर चढ़ा, घंटों चला रेस्क्यू

Dindori, Madhya Pradesh:डिंडोरी के बिछिया गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक युवक मोबाइल टॉवर पर चढ़ गया। बताया जा रहा है कि जमीनी विवाद के चलते युवक ने यह कदम उठाया है और करीब दो घंटे से वह टॉवर पर ही मौजूद है. घटना की सूचना मिलते ही तहसीलदार और पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंच गया है और युवक को नीचे उतारने के लिए समझाइश दी जा रही है. वहीं, युवक के परिजनों ने प्रशासन पर जबरन कब्जा हटाने का आरोप लगाया है. इधर, तहसीलदार का कहना है कि जमीनी विवाद के चलते श्यामलाल का पुत्र, जिसके नाम पर जमीन दर्ज नहीं है, टॉवर पर चढ़ गया है। प्रशासन की टीम लगातार उससे बातचीत कर रही है और उसे सुरक्षित नीचे उतारने के प्रयास किए जा रहे हैं.
0
0
Report

कुकड़ोला पंचायत भूमि से मिट्टी उठाने के आरोप, ग्रामीणों ने सीएम से मिलने की तैयारी

Jhajjar, Haryana:झज्जर जिले के कुकड़ोला गांव में पंचायती जमीन से मिट्टी उठाए जाने को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। ग्रामीणों ने महिला सरपंच के पति पर पंचायत की करीब चार एकड़ जमीन से लाखों रुपये की मिट्टी उठवाकर अपने भट्ठे पर डलवाने का गंभीर आरोप लगाया है। ग्रामीणों का कहना है कि पंचायती संपत्ति से मिट्टी उठाने के मामले में नियमों की अनदेखी की गई है। ग्रामीणों के अनुसार, उनके पास कथित मिट्टी उठाने से संबंधित ऑडियो और वीडियो रिकॉर्डिंग भी मौजूद हैं, जिन्हें उन्होंने जिला पंचायत अधिकारी (डीपीओ) के समक्ष सौंपे जाने का दावा किया है। ग्रामीणों का आरोप है कि शिकायत और कथित सबूत देने के बावजूद अब तक मामले में कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामीणों ने बीडीपीओ और पंचायत सचिव पर शिकायत लेकर पहुंचे लोगों के साथ कथित तौर पर अभद्र व्यवहार करने के आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि वे इस मामले को लेकर कई बार जिला उपायुक्त से भी मुलाकात कर चुके हैं, लेकिन इसके बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ। ग्रामीणों का आरोप है कि अधिकारी पूरे मामले की सही जानकारी जिला उपायुक्त तक नहीं पहुंचा रहे हैं और उन्हें गुमराह किया जा रहा है। इससे ग्रामीणों में प्रशासन के प्रति नाराजगी बढ़ती जा रही है। सीएम से मिलने की तैयारी ग्रामीणों ने कहा कि यदि मामले में निष्पक्ष जांच और कार्रवाई नहीं हुई तो वे अपनी शिकायत लेकर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात करेंगे। ग्रामीणों ने पंचायती जमीन से उठाई गई मिट्टी की मात्रा, उसकी कीमत और अनुमति से जुड़े पूरे रिकॉर्ड की जांच कराने की मांग की है। हालाँकि, लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हुई है। मामले में संबंधित सरपंच पक्ष और प्रशासन का पक्ष सामने आने के बाद स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी। बाइट: ग्रामीणों की बाइट। पूर्व सरपंच झज्जर सुमित कुमार
0
0
Report

एटा में आबकारी विभाग की छापेमारी: 35 लीटर कच्ची शराब और 200 किलोग्राम लहन बरामद

Etah, Uttar Pradesh:एटा में डीएम के आदेश पर आबकारी विभाग ने अवैध शराब निर्माण एवं अवैध बिक्री के खिलाफ जिले में चलाया सख्त अभियान, आबकारी टीम ने 35 लीटर कच्ची शराब सहित भारी मात्रा में लहन किया बरामद, आरोपी हुए फरार, जिला आबकारी टीम और प्रवर्तन दल अलीगढ़ ने थाना जैथरा क्षेत्र के काली नदी के किनारे ड्रोन से सघन निगरानी कर की छापेमारी, आबकारी टीम ने छापेमारी के दौरान मौके से करीब 200 किलोग्राम लहन की बरामद, भारी मात्रा में मौके पर ही लहन को कराया नष्ट, जिला आबकारी अधिकारी अनूप शर्मा के निर्देश पर आबकारी विभाग की सुसंगत धाराओं के अंतर्गत आबकारी टीम ने कराई FIR दर्ज, आबकारी विभाग द्वारा जिले में अवैध शराब के निर्माण एवं बिक्री के विरुद्ध निरंतर की जा रही है छापेमारी, एटा जनपद में आबकारी विभाग द्वारा छापेमारी का मामला।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top