मुजफ्फरपुर के BP इंद्रप्रस्थ इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित शिक्षक दिवस पर IAS आशुतोष द्विवेदी हुए शामिल
Muzaffarpur, Bihar:शिक्षक दिवस के मौके पर इंद्रप्रस्थ ग्रुप ऑफ स्कूल्स ने अनोखे तरीके से उत्सव मनाया। बीपी इंद्रप्रस्थ इंटरनेशनल स्कूल में विद्यालय की म्यूजिकल टीम ने एक खूबसूरत गीत की प्रस्तुति दी, जो सभी को मंत्रमुग्ध कर गया। इसके बाद, स्कूल के ऑडिटोरियम में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुजफ्फरपुर के डिस्ट्रिक्ट डेवलपमेंट कमिश्नर अशुतोष द्विवेदी (आई.ए.एस), उनकी पत्नी प्रज्ञा और उपाध्यक्ष (हबरी ईआरपी एप) ने अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम को खास बना दिया।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
गरियाबंद डीएसपी ने गाना गाकर नशे में धुत बाइक सवार का काटा चालान, वीडियो वायरल
Majarkata, Chhattisgarh:गरियाबंद/कमल किशोर शर्मा: गरियाबंद में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस का अनूठा अंदाज सामने आया है। यहां के डीएसपी गोपाल वैश्य ने चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट और शराब पीकर बाइक चला रहे एक युवक को रोका। एल्कोमीटर जांच में शराब की मात्रा तय सीमा 40 एमजी से करीब छह गुना अधिक (273) पाई गई। इस पर डीएसपी ने फिल्मी गाने की तर्ज पर गाते हुए युवक को समझाइश दी और दीवान को चालानी कार्रवाई कर उसे माननीय न्यायालय में पेश करने के निर्देश दिए। सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
Unique Style: Gariaband DSP Sings to Issue Challan to Drunk Biker, Orders Court Presentation
