मुजफ्फरपुर में स्वास्थ्य कर्मियों का प्रदर्शन, डीपीएम के खिलाफ आरोप
Muzaffarpur, Bihar:मुजफ्फरपुर में स्वास्थ्य कर्मियों ने सिविल सर्जन कार्यालय के सामने जिला कार्यक्रम प्रबंधक (डीपीएम) की कार्यशैली के खिलाफ प्रदर्शन किया। सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारियों (सीएचओ) ने डीपीएम पर बैठक में अभद्र भाषा और गाली-गलौज करने का आरोप लगाया। महिला सीएचओ ने भी डीपीएम के गलत व्यवहार की शिकायत की। प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी कर अपनी नाराजगी जताई।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हापुड़ में केमिकल सिलेंडर फैक्ट्री में भीषण आग, एक के बाद एक कई धमाके
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में केमिकल सिलेंडर बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में एक के बाद एक कई सिलेंडरों में जोरदार धमाके हुए। अज्ञात कारणों से फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही हैं। भीषण आग के चलते आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हैं। घटना धौलाना थाना क्षेत्र स्थित फैक्ट्री की है।
