842001
मुजफ्फरपुर में चित्रगुप्त एसोसिएशन की आम सभा सम्पन्न
Muzaffarpur, Bihar:मुजफ्फरपुर में चित्रगुप्त एसोसिएशन की आम सभा आयोजित की गई, जिसमें अध्यक्ष राजकुमार की अध्यक्षता में और डॉ. अजय नारायण सिंहा के संचालन में बैठक हुई। पूर्व महामंत्री डॉ. अजय नारायण ने सत्र की उपलब्धियों पर चर्चा की और आगामी कार्यक्रमों के लिए सुझाव आमंत्रित किए। सदस्योंने नई कमेटी को सराहा और हर प्रकार का सहयोग देने का आश्वासन दिया। बैठक में लगभग 300 सदस्य उपस्थित रहे। धन्यवाद ज्ञापन राकेश सम्राट ने किया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
950 किमी एंबुलेंस सफर के बावजूद सावित्री देवी ने मतदान कर लोकतंत्र की मिसाल कायम की
Jhunjhunu, Rajasthan:चिड़ावा, झुंझुनूं मतदान के जुनून की जीवंत तस्वीर दिखी बदनगढ़ में दोनों पैरों में रॉड होने के बावजूद नहीं मानी हार एंबुलेंस से 950 किमी का सफर तय कर वोट देने पहुंची महिला 64 वर्षीय सावित्री देवी ने बदनगढ़ पहुंचकर डाला वोट लोकतंत्र के महापर्व में मतदान के प्रति जुनून और अपने गांव के भविष्य के प्रति जिम्मेदारी की एक प्रेरणादायक तस्वीर झुंझुनूं जिले की ग्राम पंचायत बदनगढ़ में देखने को मिली। यहां सरपंच पद के चुनाव में वोट डालने के लिए 64 वर्षीय सावित्री देवी ने अपनी शारीरिक परेशानी को भी आड़े नहीं आने दिया। दोनों पैरों में रॉड लगी होने के बावजूद वह एंबुलेंस से करीब 950 किलोमीटर का सफर तय कर बड़ौदा से अपने पैतृक गांव बदनगढ़ पहुंचीं और मतदान किया। उनका यह जज्बा क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया। सावित्री देवी पत्नी स्वर्गीय भागीरथमल शर्मा मूल रूप से बदनगढ़ की निवासी हैं। वर्तमान में उनका परिवार बड़नगड़ में व्यवसाय करता है और वह अपने व्यवसायी बेटे विनोद शर्मा के साथ वहीं रहती हैं। पंचायत चुनाव में मतदान करने के लिए वह अपने सुप्रत एवं समाजसेवी विनोद शर्मा, पुत्रवधू राधा शर्मा व अनिता शर्मा तथा पौत्र सचिन शर्मा, शिवानी और हर्ष के साथ गांव पहुंचीं। दोनों पैरों में रॉड लगी होने के कारण उनके लिए सामान्य तरीके से यात्रा करना आसान नहीं था। इसके बावजूद उन्होंने मतदान के अपने अधिकार को प्राथमिकता दी और एंबुलेंस के जरिए लंबी दूरी तय कर अपने गांव पहुंचीं। सावित्री देवी का यह कदम बताता है कि लोकतंत्र में एक-एक वोट की कितनी अहमियत है। उनका जज्बा उन सभी लोगों के लिए प्रेरणा है, जो छोटी-मोटी परेशानियों के कारण मतदान से दूरी बना लेते हैं। बदनगढ़ ग्राम पंचायत में सरपंच पद की सीट सामान्य महिला वर्ग के लिए आरक्षित है। चुनाव के दौरान लोकतंत्र की एक और खूबसूरत तस्वीर सामने आई, जब सरपंच पद की सभी छह महिला प्रत्याशी एक साथ नजर आईं। चुनावी प्रतिस्पर्धा के बीच महिला प्रत्याशियों की यह तस्वीर आपसी सम्मान और लोकतांत्रिक भावना का संदेश देती दिखाई दी। राजस्थान में पंचायत चुनाव के दूसरे चरण के तहत बदनगढ़ ग्राम पंचायत में मतदान को लेकर मतदाताओं में उत्साह देखने को मिला। गांव के मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। उपलब्ध जानकारी के अनुसार, शाम 6 बजे तक ग्राम पंचायत में करीब 75 प्रतिशत मतदान हुआ। बदनगढ़ में सावित्री देवी की मतदान के प्रति प्रतिबद्धता और छह महिला प्रत्याशियों का एक साथ नजर आना चुनावी माहौल की दो खास तस्वीरें रहीं। एक ओर सावित्री देवी ने लंबा सफर तय कर लोकतंत्र के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाई, तो दूसरी ओर महिला प्रत्याशी ने एक साथ नजर आकर स्वस्थ लोकतांत्रिक परंपरा की मिसाल पेश की। बाइट 01 : विनोद शर्मा, महिला का बेटा बाइट 02 : सावित्री देवी, वोट देने आई महिला0
0
Report
भूगोर ग्राम पंचायत में महिला प्रत्याशियों ने चुनाव चिह्नों से प्रचार का अनोखा रंग दिखाया
Alwar, Rajasthan:**भूगोर पंचायत में चुनाव प्रचार के अनोखे रंग, कोई भिंडी तो कोई हेलमेट लेकर मांग रहा समर्थन** **महिला प्रत्याशियों के हाथों में नजर आ रहे अलग-अलग चुनाव चिह्न, बैग, कटली और खेल सामग्री लेकर घर-घर पहुंच रहीं उम्मीदवार** अलवर। पंचायत चुनाव में प्रचार के दौरान कई दिलचस्प नजारे देखने को मिल रहे हैं। अलवर जिले की भूगोर ग्राम पंचायत में इस बार महिला प्रत्याशियों ने चुनाव प्रचार का अनूठा अंदाज अपनाया है। कोई हाथ में भिंडी लेकर मतदाताओं से समर्थन मांग रही है तो कोई हेलमेट, बैग, पर्स, कटली और खेल सामग्री को अपना चुनाव चिह्न बनाकर घर-घर पहुंच रही है। नए परिधानों में सजी-धजी महिला प्रत्याशियों का यह अलग अंदाज ग्रामीणों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। दरअसल, पंचायत चुनाव में प्रत्याशियों को आवंटित चुनाव चिह्न ही उनकी पहचान बनते हैं। ऐसे में मतदाताओं के बीच अपनी पहचान मजबूत करने के लिए महिला उम्मीदवार अपने चुनाव चिह्न को हाथ में लेकर प्रचार कर रही हैं। कोई समर्थकों के साथ गांव की गलियों में जनसंपर्क कर रही है तो कोई घर-घर पहुंचकर मतदाताओं से अपने पक्ष में मतदान की अपील कर रही हैं। प्रचार के दौरान समर्थक भी चुनाव चिह्न लेकर प्रत्याशियों के साथ कदमताल करते नजर आ रहे हैं। भूगोर पंचायत से चुनाव लड़ रहीं सीमा मीणा को चुनाव चिह्न के रूप में ''बैग'' (थैला) आवंटित हुआ है। सीमा मीणा अपने समर्थकों के साथ हाथों में बैग लेकर मतदाताओं के बीच पहुंच रही हैं। इस दौरान वह क्षेत्र की माताओं और बहनों से समर्थन एवं सहयोग की अपील करते हुए अपने चुनाव चिह्न की पहचान करा रही हैं। भूगोर पंचायत में चुनाव प्रचार का यह नजारा इसलिए भी खास है, क्योंकि महिला प्रत्याशियों ने अपने चुनाव चिह्नों को ही प्रचार का प्रमुख माध्यम बना लिया है। किसी के हाथ में भिंडी है तो कोई हेलमेट लेकर मतदाताओं तक पहुंच रही है। वहीं, कुछ प्रत्याशी पर्स, बैग, कटली और खेल सामग्री के साथ जनसंपर्क करती दिखाई दे रही हैं। गांव की गलियों से लेकर घरों के दरवाजों तक चुनावी सरगर्मी दिखाई दे रही है। प्रत्याशियों की कोशिश है कि मतदान से पहले मतदाता उनके चुनाव चिह्न को अच्छी तरह पहचान लें, ताकि वोटिंग के दिन उन्हें अपने पसंदीदा उम्मीदवार को चुनने में परेशानी न हो। कुल मिलाकर भूगोर ग्राम पंचायत में इस बार चुनावी मुकाबले के साथ चुनाव चिह्नों का अनोखा रंग भी देखने को मिल रहा है। महिला प्रत्याशियों का यह रचनात्मक प्रचार अंदाज ग्रामीण चुनावी माहौल को दिलचस्प बना रहा है।0
0
Report
गोताखोरों ने सरयू नदी से पति-पत्नी की जान बचाई; भोपाल से आए दंपत्ति
Ayodhya, Uttar Pradesh:अयोध्या। पति-पत्नी ने सरयू नदी में लगाई छलांग, गोताखोरों ने बचाई जान थाना कैंट क्षेत्र स्थित गुप्तार घाट पर शुक्रवार शाम करीब 4 बजे की घटना। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से आए पति-पत्नी ने सरयू नदी में छलांग लगा दी। पति की पहचान सुधीर श्रीवास्तव और पत्नी की पहचान अर्चना श्रीवास्तव (45 वर्ष) के रूप में हुई है। बताया गया कि दोनों ने एक-दूसरे के हाथ बांध रखे थे और इसके बाद नदी में छलांग लगा दी। गोताखोरों की टीम ने मौके पर तुरंत नदी में छलांग लगा दी। गोताखोर अमरजीत निषाद, आनंद राज निषाद, अमन निषाद, राजकुमार निषाद और रामकुमार निषाद ने रेस्क्यू अभियान में अहम भूमिका निभाई। गोताखोरों ने गहरे पानी से पति-पत्नी दोनों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। रेस्क्यू करने वाली टीम में भगवान दीन निषाद, प्रदीप निषाद और जल्दू निषाद सहित अन्य गोताखोर भी मौजूद रहे। इसके बाद दोनों को मीरन घाट महिला चौकी प्रभारी किरण पाल और सिपाही रमन शर्मा के सुपुर्द किया गया। गोताखोरों की तत्परता से पति-पत्नी की जान बच गई। घटना के पीछे की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं।0
0
Report
Advertisement
परिसीमन से नाराज नांगल करना के ग्रामीण मतदान से दूर, बलदेवगढ़ वापसी की मांग
Alwar, Rajasthan:परिसीमन से नाराज नांगल करना के ग्रामीणों ने किया मतदान का बहिष्कार, बलदेवगढ़ में वापस शामिल करने की मांग राजगढ़ (अलवर) अलवर जिले में पंचायत राज चुनाव के दौरान राजगढ़ पंचायत समिति क्षेत्र के नांगल करना गांव में परिसीमन को लेकर ग्रामीणों की नाराजगी सामने आई है। गांव को बलदेवगढ़ से हटाकर श्यालुता में शामिल किए जाने के विरोध में कुछ ग्रामीणों ने पंच-सरपंच चुनाव में मतदान से दूरी बनाए रखी और अपने मताधिकार का उपयोग नहीं किया। ग्रामीणों का कहना है कि नांगल करना गांव को बलदेवगढ़ से हटाकर श्यालुता में शामिल करने का निर्णय उन्हें स्वीकार नहीं है। उनकी मांग है कि गांव को पुनः बलदेवगढ़ में शामिल किया जाए। इसी मांग को लेकर ग्रामीणों ने परिसीमन के फैसले पर आपत्ति जताते हुए चुनाव के दौरान अपना विरोध दर्ज कराया। ग्रामीण लल्लूराम, रामकरण, घासीराम, रामफूल, जनसीराम और प्रह्लाद ने बताया कि नांगल करना गांव को बलदेवगढ़ में ही रखा जाना चाहिए। उनका कहना है कि परिसीमन के इस फैसले से ग्रामीणों में असंतोष है और जब तक उनकी मांग पर विचार कर समाधान नहीं किया जाता, तब तक उनकी नाराजगी बरकरार रहेगी。0
0
Report
कोटा SP टीम ने डोडा चूरा केस के फरार आरोपी को गिरफ्तार किया
Kota, Rajasthan:सांगोद (कोटा) दो माह पुराने डोडा चूरा तस्करी मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार, 25 अगस्त को बीकानेर क्षेत्र के दिनेश बिश्नोई को 45 किलो डोडा चूरा सहित किया था गिरफ्तार, अकलेरा निवासी नानूराम से लाना बताया था डोडा चूरा, पुलिस कार्रवाई की भनक लगते ही फरार हो गया था नानूराम, आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कोटा ग्रामीण SP सुजीत शंकर के निर्देश पर स्पेशल टीम का किया गया था गठन, देवली थाना प्रभारी गिरिराज शर्मा के नेतृत्व में हुई गिरफ्तारी。0
0
Report
नाथद्वारा: खारी फीडर नहर में टेम्पो गिरकर 5 वर्षीय बालिका मर गई, चालक फरार
Rajsamand, Rajasthan:नाथद्वारा में निर्माणाधीन खारी फीडर नहर में तेज रफ्तार ऑटो (टेम्पो) अनियंत्रित होकर गिर गया, जिससे 5 वर्षीय मासूम बालिका काली (निवासी समीचा) के सिर में गंभीर चोट लगने से मौके पर ही मौत हो गई। बालिका के परिजन समीचा से लौट रहे थे। धांयला के पास चालक की लापरवाही और तेज रफ्तार के कारण टेम्पो बेकाबू होकर नहर में गिरा। दुर्घटना के बाद चालक मौके से फरार हो गया। नाथद्वारा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। बालिका के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है।0
0
Report
Advertisement
सुरेर स्टेशन के पास ट्रेन चपेट में आकर 42 वर्षीय हरिओम शर्मा की मौत
Alwar, Rajasthan:सुरेर स्टेशन के पास ट्रेन की चपेट में आने से 42 वर्षीय व्यक्ति की मौत, माचाड़ी निवासी हरिओम शर्मा के रूप में हुई शिनाख्त राजगढ़ (अलवर) राजगढ़-बांदीकुई रेल मार्ग पर सुरेर रेलवे स्टेशन के समीप अज्ञात ट्रेन की चपेट में आने से 42 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लेकर शव को कब्जे में लिया। इसके बाद शव को राजगढ़ सीएचसी की मोर्चरी में रखवाया गया。 जीआरपी पुलिस के एएसआई सुरेंद्र कुमार ने बताया कि स्टेशन मास्टर की ओर से सूचना मिली थी कि सुरेर स्टेशन के पास एक व्यक्ति ट्रेन की चपेट में आ गया है। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची, जहां मृतक की पहचान माचाड़ी निवासी हरिओम शर्मा (42) पुत्र हजारीलाल शर्मा के रूप में हुई। पुलिस ने शव को राजगढ़ सीएचसी की मोर्चरी में रखवाकर पोस्टमार्टम करवाया और बाद में परिजनों को सौंप दिया। मामले में नवलकिशोर शर्मा की ओर से रिपोर्ट दी गई है। फिलहाल जीआरपी पुलिस ने मामला दर्ज कर घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। बाइट – सुरेंद्र कुमार, एएसआई, जीआरपी अलवर0
0
Report
जालौन में यमुना किनारे अज्ञात युवक का शव मिला; पुलिस पोस्टमार्टम के लिए भेजा
Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में यमुना नदी किनारे मिला अज्ञात युवक का शव, यमुना किनारे युवक का शव मिलने से इलाके में मचा हड़कंप, सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा, शव काफी पुराना होने से कंकाल में तब्दील होने की स्थिति में मिला, यमुना नदी में कहीं से बहकर आने की आशंका पर जांच में जुटी पुलिस, पुलिस फोटो के जरिए अज्ञात शव की शिनाख्त कराने में जुटी, कालपी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम नरिहान के समीप यमुना नदी का मामला।0
0
Report
जालौन में बारिश के बीच NH-27 पर गाय से टकराकर कार पलटी, चालक बच गया
Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में बारिश के बीच झांसी-कानपुर हाइवे पर भीषण सड़क हादसा, बारिश में गाय से टकराकर हाईवे पर अनियंत्रित होकर पलटी तेज रफ्तार कार, हादसे में बाल-बाल बचा कार चालक, गाय से टकराकर बीच सड़क पर उल्टी हुई कार, नेशनल हाईवे पर अचानक कार के सामने आई गाय की वजह से हुआ हादसा, सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस क्षतिग्रस्त कार को हटाने में जुटी, जालौन के कालपी कोतवाली क्षेत्र के NH-27 स्थित छौंक चौराहे का हादसा।0
0
Report
Advertisement
जालौन में किसान लूट: चार टीमों के साथ पुलिस बदमाश ढूंढने में जुटी
Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में धान बेचकर लौट रहे किसान से 50 हजार की लूट की घटना से मचा हड़कंप, घटना के बाद पुलिस अधीक्षक सुरेश चन्द्र रावत ने घटनास्थल का किया निरीक्षण, पीड़ित और परिजनों से बातचीत कर जुटाई घटना की जानकारी, लूटकांड के खुलासे के लिए SOG और सर्विलांस समेत 4 विशेष टीमें गठित, घटनास्थल के आसपास के CCTV फुटेज खंगालने के लगी पुलिस, मुखबिर तंत्र सक्रिय कर बदमाशों की पहचान में जुटी पुलिस, लूटे गए माल की बरामदगी और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम सक्रिय, जालौन के एट थाना क्षेत्र के बिरगुवां खुर्द रेलवे क्रॉसिंग के पास का मामला।0
0
Report
यमुना जलधारा में अवैध बालू खनन का GPS वीडियो वायरल, कार्रवाई की उम्मीद
Gohara Marufpur, Uttar Pradesh:कौशांबी में यमुना नदी की जलधारा में कथित अवैध बालू खनन का मामला सामने आया है। सराय अकील थाना क्षेत्र के मल्हीपुर घाट से रात के अंधेरे में खनन किए जाने का GPS वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो के सामने आने के बाद खनन विभाग और जिला प्रशासन की निगरानी व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। आरोप है कि यमुना की जलधारा में रात के समय खनन कर पर्यावरणीय नियमों और NGT के दिशा-निर्देशों की अनदेखी की जा रही है। सवाल यह है कि वायरल GPS वीडियो की निष्पक्ष जांच कब होगी और अगर आरोप सही पाए जाते हैं तो जिम्मेदारों पर क्या कार्रवाई होगी।0
0
Report
देवसर के हरनाडोल में सड़क नहीं, बुजुर्ग को इलाज के लिए खाट पर जाना पड़ा
Singrauli, Madhya Pradesh:सिंगरौली ब्रेकिंग ... सड़क नहीं तो इलाज नहीं! 75 वर्षीय बुजुर्ग को खाट पर लेकर निकले परिजन, रास्ते में अटकी एंबुलेंस.... सांस की बीमारी से बिगड़ी जसलाल प्रजापति की तबीयत, अस्पताल पहुंचाने के लिए परिजनों की मशक्कत... घर से मुख्य मार्ग तक एक किलोमीटर सड़क नहीं, खाट पर उठाकर ले जाने को मजबूर हुए परिजन... खराब रास्ते के कारण गांव तक नहीं पहुंच सकी 108 एंबुलेंस... देवसर जनपद की ग्राम पंचायत महरैल के हरनाडोल मोहल्ले का मामला... ग्रामीणों का आरोप—कई बार शिकायत के बावजूद नहीं बनी सड़क, मरीजों को हो रही परेशानी... प्रशासन से मांग—बुजुर्ग को तत्काल इलाज और गांव तक सड़क की सुविधा मिले...0
0
Report
Advertisement
जालोर में पंचायत चुनाव के दूसरे चरण का मतदान संपन्न, आरोपों से माहौल गरम
Jalore, Rajasthan:जालोर में पंचायतीराज चुनाव के दूसरे चरण का मतदान संपन्न, 7 पंचायत समितियों में वोटरों ने दिखाया उत्साह बावड़ी में फर्जी मतदान की आशंका पर 2 महिलाएं हिरासत में, भागलभीम में भी प्रदर्शन से गर्माया माहौल जालोर। एंकर- पंचायतीराज चुनाव के दूसरे चरण के तहत आज जालोर जिले की 7 पंचायत समितियों—जालोर, सायला, भीनमाल, जसवंतपुरा, आहोर, भाद्राजून और उम्मेदाबाद—में सरपंच और वार्ड पंच पदों के लिए मतदान प्रक्रिया संपन्न हुई। इस चरण में कुल 220 सरपंच और 2,186 वार्ड पंच पदों के लिए मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। प्रशासन द्वारा शांतिपूर्ण व निष्पक्ष मतदान कराने के लिए जिले में कुल 843 मतदान केंद्र बनाए गए थे, जिनमें 9 सहायक मतदान केंद्र भी शामिल रहे। सुरक्षा व्यवस्था के लिहाज से 56 अतिसंवेदनशील और 12 संवेदनशील बूथों पर पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों की विशेष नजर रही। वीओ-1 फर्जी मतदान की आशंका पर हंगामा और विरोध आहोर पंचायत समिति की बावड़ी ग्राम पंचायत में फर्जी मतदान की आशंका को लेकर ग्रामीणों ने दो महिलाओं को पकड़कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया और भीनमाल पंचायत समिति की भागलभीम ग्राम पंचायत में प्रत्याशियों के अकारण मतदान केंद्र के भीतर घूमने और फर्जी वोटिंग के आरोपों पर ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित लोगों ने केंद्र के बाहर जोरदार नारेबाजी की, जिससे करीब आधे घंटे तक माहौल गर्माया रहा।0
0
Report
दिव्येंदु शर्मा जयपुर पहुंचे, मुंबई से आए इवेंट में शिरकत करेंगे
Jaipur, Rajasthan:काशीरामजयपुर。 अभिनेता दिव्येंदु शर्मा पहुंचे जयपुर。 मुम्बई की फ्लाइट से आए हैं जयपुर。 एक इवेंट में शिरकत करेंगे दिव्येंदु। मिर्जापुर में मुन्ना भैया के रोल से फेमस हैं दिव्येंदु।0
0
Report
मेरठ के नीले ड्रम वाली मुस्कान के घर में 18 महीने बाद खुला ताला; बेचने की जद्दोजहद
Sitapur, Uttar Pradesh:मेरठ की नीले ड्रम वाली मुस्कान तो आपको याद ही होगी...जिसे कोर्ट ने फांसी की सजा सुनाई है...दरअसल मेरठ में जिस घर में मुस्कान किराए पर रहती थी...वो मकान 18 महीने बाद खोल दिया गया है....हालांकि कोई इस मकान में रहना नहीं चाहता है...मकान मालिक के मुताबिक कोई भी इस घर को किराए पर नहीं ले रहा है...जिसके चलते इस मकान को इस बार मकान मालिक ने ही बंद कर दिया है...और बस किसी तरह अब वो इस घर को बेचना चाहता है...0
0
Report
Advertisement
