842002
NIELIT मुजफ्फरपुर में दिव्यांगों को मुफ्त कम्प्यूटर प्रशिक्षण
Muzaffarpur, Bihar:राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (NIELIT) मुजफ्फरपुर ने दिव्यांग जनों के लिए निःशुल्क कम्प्यूटर प्रशिक्षण का पहला बैच सफलतापूर्वक पूरा किया। संयुक्त निदेशक श्री विशाल मौर्या ने बताया कि यह प्रशिक्षण नेशनल दिव्यांग फाइनेंस एवं डेवलपमेंट कारपोरेशन के मार्गदर्शन में संचालित किया गया। डोमेस्टिक डाटा एंट्री ऑपरेटर के तीन माह के कोर्स में 26 दिव्यांगों ने प्रशिक्षण और परीक्षा सफलतापूर्वक पूरी की। प्रशिक्षण के बाद इन्हें NIELIT से प्रमाण पत्र भी मिलेगा।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
वन विभाग चौकी के पास जुआ खेलते 11 जुआरी गिरफ्तार
Etawah, Uttar Pradesh:इटावा में जुआरियों के खिलाफ पुलिस का शिकंजा कसता जा रहा है।कोतवाली पुलिस ने बाइस ख्वाजा रोड स्थित वन विभाग की चौकी के पास छापेमारी कर हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे 11 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, सभी आरोपी घेरा बनाकर ताश के पत्तों से जुआ खेल रहे थे, तभी पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर उन्हें दबोच लिया। गिरफ्तार जुआरियों के कब्जे और फड़ से कुल 68 हजार 250 रुपये की नकदी बरामद हुई है। इसमें फड़ से 42 हजार 850 रुपये और जामातलाशी में 25 हजार 400 रुपये मिले। इसके अलावा पुलिस ने एक चादर, एक टॉर्च और 52 ताश के पत्ते भी बरामद किए हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम की धारा 13 के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। यह कार्रवाई एसएसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देश पर कोतवाली पुलिस टीम ने की है।0
0
Report
दो पक्षों में जमकर मारपीट, पत्थरबाजी; युवक को घसीटकर गंगा के पानी तक ले गए हमलावार
Mirzapur-cum-Vindhyachal, Uttar Pradesh:भैया दूज पर नारघाट में दो पक्षों में जमकर मारपीट, पत्थरबाजी; युवक को घसीटकर गंगा के पानी तक ले गए हमलावर मिर्जापुर। शहर कोतवाली क्षेत्र के नारघाट पर भैया दूज के दिन बुधवार रात करीब नौ बजे दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। विवाद के दौरान दोनों पक्षों की ओर से पत्थरबाजी भी की गई। इस बीच कुछ युवक एक युवक को पकड़कर घसीटते हुए गंगा नदी के पानी तक ले गए। घाट पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर उसे बचाने और विवाद शांत कराने का प्रयास किया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। जानकारी के अनुसार, गंगा नदी के उस पार कोन ब्लॉक क्षेत्र से कुछ युवक नाव के जरिए शहर में भैया दूज का भरत मिलाप देखने आए थे। कार्यक्रम देखने के बाद सभी नाव से वापस लौटने के लिए नारघाट पहुंचे। इसी दौरान किसी बात को लेकर युवकों के बीच कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों के युवक आपस में भिड़ गए। इसके बाद मारपीट और पत्थरबाजी शुरू हो गई। युवक को घसीटकर गंगा के पानी तक ले गए मारपीट के दौरान कुछ युवकों ने एक युवक को पकड़ लिया और घसीटते हुए गंगा नदी के पानी तक ले गए। घाट पर मौजूद लोगों ने हस्तक्षेप कर युवक को बचाने और विवाद शांत कराने की कोशिश की। इसी बीच युवकों के चंगुल में फंसा युवक मौका पाकर वहां से भाग निकला। घटना के दौरान किसी व्यक्ति ने मारपीट का वीडियो बना लिया। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आ गया। पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर घटना की जांच कर रही है। घटना में शामिल युवकों की पहचान और विवाद के कारणों की जानकारी जुटाई जा रही है।0
0
Report
बिग ब्रेकिंग - रायपुर की लेडी ठग आखिर धरी गई! बरखा टंडन गिरफ्तार
Raipur, Chhattisgarh:बहुत भाग ली, आखिर पुलिस के हत्थे चढ़ ही गई! रायपुर में खुद को शासन की करीबी, बड़ी कारोबारी बताकर करोड़ों की ठगी करने वाली बरखा टंडन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यही वो महिला है जिसने पति दीपक टंडन उर्फ अंबेडकर के साथ मिलकर - > शराब कारोबारी से 56 लाख, > सक्ती के कोयला कारोबारी से 15 लाख, > और ऐसे ही न जाने कितने लोगों से करोड़ों ऐंठ लिए। 5 दिन में 3 FIR, और हर FIR में ठगी का नया पैंतरा! दीपक तो पहले से बिलासपुर जेल में बंद है, अब बरखा भी सलाखों के पीछे। लेकिन ये सिर्फ गिरफ्तारी नहीं, पूरे ठग साम्राज्य की चूलें हिलाने वाली कार्रवाई है। अब पुलिस को करना होगा तेज एक्शन - क्योंकि सवाल अभी भी जिंदा हैं - 1. इस ठग दंपती के पीछे कौन है? क्या कोई बड़ा सिंडिकेट इन्हें संरक्षण दे रहा था? 2. शासन-प्रशासन के नाम पर इतनी बड़ी वसूली, क्या बिना किसी अंदरूनी मिलीभगत के मुमकिन है? 3. इनकी संपत्ति की जांच कब होगी? ठगी का पैसा कहां लगाया? क्या पीड़ितों को उनका पैसा वापस मिलेगा? 4. रायपुर में ऐसे कितने और दीपक-बरखा सक्रिय हैं? बरखा की गिरफ्तारी से उन सभी पीड़ितों में हिम्मत आई है जो अब तक डर से चुप थे। अगर आप भी ठगे गए हैं, तो अब चुप मत बैठिए, सामने आइए और पुलिस से संपर्क कीजिए। पुलिस से उम्मीद है कि सिर्फ गिरफ्तारी नहीं, पूरी प्रॉपर्टी जब्त कर पीड़ितों को न्याय दिलाएगी। इस ठग दंपती पर आपकी क्या राय है? क्या इनकी सारी संपत्ति कुर्क कर देनी चाहिए? कमेंट में अपनी0
0
Report
Advertisement
फाजिल्का रेलवे फाटक पर गोलीबारी, एक घायल; पुलिस ने शुरु की जांच
Fazilka, Punjab:फाजिल्का के सलेमशाह रेलवे फाटक के पास फायरिंग की घटना सामने आई है। बाइक पर सवार होकर आए अज्ञात हमलावर ने स्थानीय निवासी जतिंदर सिंह जग्गी नामक व्यक्ति पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। अचानक हुई फायरिंग से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गया । वहीं, गोली लगने से जतिंदर सिंह घायल हो गया जिसे इलाज के लिए फाजिल्का के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जहाँ डॉक्टरों ने घायल की गंभीर हालत को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हमलावरों की पहचान तथा फायरिंग के कारणों का पता लगाया जा रहा है। व इलाक़े क़े सीसीटीवी कैमरे चैक किए जा रहे है। वही पुलिस ने मौके से गोली क़े खाली खोल भी बरामद किए है । प्राप्त जानकारी क़े अनुसार घायल युवक क़े सिर और पेट मे गोली लगी है।0
0
Report
गोरखपुर कलेक्ट्रेट चौकी का आधुनिक भवन उद्घाटन हुआ
Gorakhpur, Uttar Pradesh:गोरखपुर कलेक्ट्रेट पुलिस चौकी को आधुनिक सुविधाओं से लैस नया भवन प्राप्त हुआ है। जिला जज राजकुमार सिंह, जिलाधिकारी दीपक मीणा और एसएसपी डॉ. कौस्तुभ ने संयुक्त रूप से नए भवन का उद्घाटन किया। इसके बाद अधिकारियों ने भवन का निरीक्षण कर उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया। कलेक्ट्रेट परिसर में रोजाना बड़ी संख्या में फरियादी, अधिवक्ता और वादकारी समस्याओं के लिए पहुंचते हैं, अतः सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखना और शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करना आवश्यक है। नया भवन मिलने से पुलिसकर्मियों को बेहतर कार्यस्थल मिलेगा और चौकी पर आने वाले लोगों को भी इससे सुविधाएं मिलेंगी। उद्घाटन कार्यक्रम में एसपी सिटी निमिष पाटिल, सीओ कैंट अरुण कुमार सिंह, बार एसोसिएशन अध्यक्ष उमापति उपाध्याय, कैंट प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।0
0
Report
मीरजापुर के सेमरी गांव शराब ठेके के पास शव, झगड़े से हत्या की आशंका
Ukhdand, Uttar Pradesh:विंध्याचल थाना क्षेत्र के सेमरी गांव में हुई दूसरी वारदात, गैपुरा चौकी अंतर्गत सेमरी गाँव में सरकारी दारू ठेके से चंद फर्लांग दूर सीवान में शव बरामद होने से सनसनी फैल गई। शव की पहचान सेमरी गाँव निवासी 45 वर्षीय गेंदा प्रसाद बिंद पुत्र स्व० रामदास के रूप में हुई। आसपास के लोगों ने एंबुलेंस से पीएचसी सर्रोंई में भर्ती कराया। जहाँ पर प्रभारी चिकित्साधिकारी डा० पुनीत अग्रवाल ने मृत घोषित कर दिया। आसपास मौजूद लोगों ने दबी जुबान में बताया कि जिगना थाना क्षेत्र के बघेड़ा कला गाँव निवासी एक व्यक्ति और सेमरी गाँव निवासी गेंदा प्रसाद के मध्य सरकारी दारू के ठेके पर नशे में धुत होने के बाद झड़प बाजी व गाली गलौज हुआ था। यहाँ तक कि दोनों एक दूसरे पर हमलावर हो गए थे। कुछ लोगों के बीच बचाव के बाद दोनों चले गए। कुछ ही देर बाद ठेके से सौ मीटर दूर सीवान में गेदा प्रसाद का शव बरामद हुआ। शव के पास ही बोरे में बंधा हुआ बोल्डर पड़ा था। मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया। मृतक एक बेटी व एक बेटे का पिता था। सूचना पर पहुंचे चौकी प्रभारी विजय कुमार राय ने बताया कि शव कब्जे में लेकर मोर्चरी हाउस भेजा जा रहा है। घटना की जांच पड़ताल की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा।0
0
Report
Advertisement
युवती ने फांसी लगाकर दी जान, जांच में जुटी पुलिस
Etawah, Uttar Pradesh:इटावा के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के ग्राम शिलायता में 22 वर्षीय युवती ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर जान दे दी। मृतका की पहचान आरजू पुत्री मुकेश कुमार के रूप में हुई है। घटना सुबह करीब 6 बजे की बताई जा रही है। परिजनों के मुताबिक, आरजू घर की ऊपरी मंजिल पर बने कमरे में थी। पिता मुकेश कुमार ने जब बेटी को फंदे पर लटका देखा तो उनके होश उड़ गए। उन्होंने तत्काल डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से शव को नीचे उतारा। इसके बाद शव को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद आरजू को मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। आखिर युवती ने यह कदम क्यों उठाया, इसकी वजह अभी साफ नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों के बयान के बाद ही मौत की असली वजह सामने आने की उम्मीद है।0
0
Report
कलश यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब, ढोल-नगाड़ों पर झूमे श्रद्धालु
Amethi, Uttar Pradesh:मुंशीगंज। क्षेत्र के उलरा गांव में बुधवार को श्रीमद्भागवत कथा के आयोजन को लेकर भव्य कलश यात्रा निकाली गई। धार्मिक उत्साह और श्रद्धा के बीच निकली यात्रा में गांव सहित आसपास के क्षेत्रों के सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए। भागवत कथा आयोजक चंद्रशेखर पांडेय के नेतृत्व में निकली यात्रा में हरिद्वार के महराज रविदेव शास्त्री भी शामिल रहे। यात्रा के दौरान ढोल-नगाड़ों की गूंज और भक्ति गीतों ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। कलश यात्रा उलरा गांव से शुरू हुई और पूरे गांव का भ्रमण करते हुए उलरहट वीर बाबा धाम पहुंची। रास्ते में श्रद्धालु भक्ति गीतों पर झूमते हुए आगे बढ़ते रहे। महिलाओं और पुरुषों ने धार्मिक जयकारे लगाए। इससे गांव की गलियों में उत्सव जैसा माहौल बना रहा। यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं ने भगवान के प्रति अपनी आस्था प्रकट करते हुए मंगलमय आयोजन की कामना की। उलरहट वीर बाबा धाम पहुंचने पर महिलाओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इसके बाद जल भरकर कलश यात्रा के साथ कथा स्थल के लिए प्रस्थान किया। कथा स्थल पहुंचने पर महिलाओं ने कलशों को निर्धारित स्थान पर विधिवत स्थापित किया। धार्मिक परंपराओं के अनुसार पूजन-अर्चन कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि, खुशहाली और शांति की कामना की गई। भागवत कथा के आयोजन को लेकर गांव में पहले से ही उत्साह का माहौल बना हुआ है। कार्यक्रम में आयोजक चंद्रशेखर पांडेय, ज्ञानप्रकाश, वैभव, रुद्र, प्रांजल, सुशील मिश्र, विनोद मिश्रा, एसपी मिश्रा और डॉ. दुबे सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।0
0
Report
शोहरतगढ़ में महिला ने अपने डेढ़ वर्षीय बेटे के साथ खुदकशी की
Naugarh, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग सिद्धार्थनगर सिद्धार्थनगर के शोहरतगढ़ कस्बे में घर के अंदर महिला और उसके डेढ़ वर्षीय बेटे का शव मिलने से मचा हड़कंप। मामला शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के नगर पंचायत शोहरतगढ़ के वार्ड नंबर-10 का है। मृतका की पहचान काजल और उसके डेढ़ वर्षीय बेटे टाइगर के रूप में हुई है, दोनों मूल रूप से झांसी के निवासी बताए जा रहे हैं। महिला अपने पति के साथ शोहरतगढ़ कस्बे में रहती थी, जहां उसका पति चाट-फुल्की की दुकान चलाता है। महिला को मानसिक रूप से विक्षिप्त बताई जा रही है। मृतका की देवरानी के मुताबिक, महिला ने खुद फांसी लगाई थी और अपने दोनों बच्चों को भी फांसी पर लटकाया था। घटना में एक छोटी बच्ची किसी तरह फांसी के फंदे से बच गई, जबकि महिला और उसके डेढ़ वर्षीय बेटे की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही कस्बे में सनसनी फैल गई। वहीं सूचना पर मौके पर पहुंची शोहरतगढ़ पुलिस मामले की जांच में जुटी है।0
0
Report
Advertisement
भैया दूज पर भाई की बेरहमी से हत्या: बहन के ससुराल में सनसनी
Shamli, Uttar Pradesh:जनपद शामली के आदर्श मंडी थाना क्षेत्र के कस्बा बनत में भैया दूज के दिन एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ बहन से मिलने उसके ससुराल पहुंचे भाई की बहन के ससुराल पक्ष के लोगों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों का आरोप है कि युवक को निर्वस्त्र कर बेरहमी से पीटा गया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। मामला शामली जनपद के कस्बा बनत का है। मृतक मुजफ्फरनगर जनपद का रहने वाला अंकुश पाल आज दोपहर करीब 12 बजे अपनी बहन के पास कस्बा बनत आया था। जहाँ उसकी बहन के ससुराल पक्ष के लोग ( जमाई, उसके ससुर व देवर और उसके दोस्त) ने मिलकर नग्न करके पिट-पीट कर हत्या कर दी। मृतक तीन बहनों का इकलौता भाई था। वह बीटेक की पढ़ाई पूरी करने के बाद नौकरी की तैयारी कर रहा था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद सभी नामजद आरोपी फरार बताए जा रहे हैं। अब सवाल यह है कि भैया दूज पर बहन से मिलने आए युवक की आखिर इतनी बेरहमी से हत्या क्यों की गई? पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव को भेजकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। हालांकि पीड़ितों ने शव के नाम दर्ज कई लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।0
0
Report
हनुमान बेनीवाल की सहजूसर जनसभा: RLP ने चौथे चरण के लिए समर्थन मांगा
Churu, Rajasthan:सहजूसर में हनुमान बेनीवाल की विशाल जनसभा, भाजपा-कांग्रेस पर निशाना. जिला परिषद और पंचायत समिति चुनाव में RLP प्रत्याशियों के पक्ष में मांगा समर्थन, चौथे चरण के मतदान में पार्टी उम्मीदवारों को जिताने की अपील. चूरू। निकटवर्ती गांव सहजूसर में राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) की ओर से विशाल जनसभा का आयोजन किया गया। जनसभा को पार्टी सुप्रीमो एवं नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने जिला परिषद और पंचायत समिति से चौथे चरण के चुनाव मैदान में उतरे RLP प्रत्याशियों के समर्थन में आमजन से मतदान की अपील की। बेनीवाल ने भाजपा और कांग्रेस दोनों ही पार्टियों पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा और कांग्रेस बारी-बारी से सत्ता में रहकर प्रदेश को लूटने का काम करती रही हैं। दोनों ही पार्टियों ने आमजन के हितों की अनदेखी की है। उन्होंने कहा कि अब जनता के पास अपने क्षेत्र के विकास और हक-अधिकारों की आवाज बुलंद करने का मौका है। ऐसे में मतदाताओं को RLP प्रत्याशियों का समर्थन करना चाहिए। ग्रामीणों से आह्वान किया कि वे RLP के प्रत्याशी जीताकर पंचायत समिति और जिला परिषद में भेजें। उन्होंने कहा कि पार्टी के प्रत्याशी हमेशा क्षेत्र की जनता के हक और अधिकारों की लड़ाई लड़ने के लिए तैयार रहेंगे। उन्होंने चौथे चरण के चुनाव में पार्टी उम्मीदवारों के पक्ष में मतदान कर उन्हें मजबूत बनाने की अपील की। सहजूसर पहुंचने पर हनुमान बेनीवाल का पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उत्साह के साथ स्वागत किया। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने 21 किलो की फूलों की माला पहनाकर उनका अभिनंदन किया।0
0
Report
दीपावली के बाद भीड़ नियंत्रण के लिए रेलवे ने स्टेशन सुविधाओं की निगरानी शुरू की
Jodhpur, Rajasthan:साफ-सफाई से लेकर पेयजल और खानपान तक का लिया जायजा स्पेशल ट्रेनों में यात्रियों की आवाजाही और भीड़ प्रबंधन पर दिए निर्देश जोधपुर। दीपावली के बाद घर लौटने और छठ पूजा के लिए ट्रेनों में यात्रियों की बढ़ती संख्या के बीच रेलवे ने स्टेशनों पर यात्री सुविधाओं और भीड़ प्रबंधन को लेकर निगरानी बढ़ा दी है। मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी ने भगत की कोठी रेलवे स्टेशन पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को यात्रीभार के अनुरूप सभी जरूरी सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए。 निरीक्षण के दौरान डीआरएम ने स्टेशन के सभी प्लेटफॉर्म,यात्री प्रतीक्षालय, टिकट काउंटर और पेयजल व्यवस्था देखी। उन्होंने प्लेटफॉर्म के साथ रेलवे पटरियों के बीच नियमित सफाई कराने और स्टेशन परिसर में स्वच्छता बनाए रखने पर जोर दिया। साथ ही लिफ्ट और एस्केलेटर के सुचारू संचालन,शौचालयों की सफाई तथा पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए。 डीआरएम ने उत्तर भारत की ओर जाने वाली स्पेशल ट्रेनों के मद्देनजर प्लेटफॉर्म पर यात्रियों की आवाजाही, ट्रेन में चढ़ने-उतरने और भीड़ प्रबंधन की व्यवस्था भी देखी। उन्होंने कोच गाइडेंस डिस्प्ले और उद्घोषणा प्रणाली की कार्यशीलता जांचते हुए ट्रेनों के आगमन से पहले समय पर सूचना प्रसारित करने को कहा। टिकट काउंटरों पर यात्रियों की सुविधा और खानपान इकाइयों में खाद्य सामग्री की गुणवत्ता एवं स्वच्छता बनाए रखने के निर्देश भी दिए। उन्होंने इस दौरान ट्रेन संख्या 14808 दादर-जोधपुर एक्सप्रेस ट्रेन में यात्रियों से फीडबैक लिया तथा साफ सफाई व अन्य यात्री सुविधाओं का जायजा लिया और संबधितों को सख्त दिशा निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने यात्रियों से बातचीत कर स्टेशन पर उपलब्ध सुविधाओं का फीडबैक लिया। डीआरएम ने कहा कि त्योहारों के दौरान यात्रियों को सुरक्षित और सुविधाजनक सफर उपलब्ध कराना प्राथमिकता है। इसके लिए सभी विभाग आपसी समन्वय से काम करें और व्यवस्थाओं की लगातार निगरानी रखें。 निरीक्षण के दौरान अपर मंडल रेल प्रबंधक करनी राम,वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक हितेश यादव,वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर मेजर अमित स्वामी सहित अन्य अधिकारी एवं सुपरवाइजर मौजूद रहे。0
0
Report
Advertisement
चूरू NH 11 पर कार की टक्कर, बाइक सवार एक की मौत दूसरा घायल
Churu, Rajasthan:चूरू कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक गंभीर घायल रेफर. चूरू। जिले के राजलदेसर थाना क्षेत्र में NH 11 पर हुए सड़क हादसे में बाइक सवार एक की मौत हो गई तथा दूसरा गंभीर घायल हो गया। प्राप्त जानकारी अनुसार राजलदेसर के वार्ड 12 निवासी रामनिवास कामड़ और किशोर कामड़ मोटरसाइकिल पर सवार होकर जा रहे थे। इस दौरान कार ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनो घायलों को तुरंत रतनगढ़ के राजकीय जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां अस्पताल में चिकित्सकों ने रामनिवास कामड़ को मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल किशोर कामड़ को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। सूचना मिलने पर पहुंची राजलदेसर थाना पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन सड़क से साइड करवाकर यातायात सुचारू करवाया। वही शव को रतनगढ़ जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। कल सुबह शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंपा जाएगा।0
0
Report
शादी की जिद में 60 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ी किशोरी, दो घंटे तक चला हाई वोल्टेज ड्रामा
Alinagar Sonhara, Uttar Pradesh:सुल्तानपुर। परिजनों की नाराजगी और शादी की जिद के बीच एक किशोरी ने ऐसा कदम उठा लिया, जिससे पूरे गांव में अफरा-तफरी मच गई। करीब 15 वर्षीय किशोरी 60 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गई। नीचे मां उसे उतरने के लिए लगातार मनाती रही, पुलिस भी समझाने में जुटी रही, लेकिन किशोरी अपनी मांग पर अड़ी रही। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस ने उसे सुरक्षित नीचे उतार लिया। मामला चांदा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का है। बुधवार शाम करीब सात बजे किशोरी ग्राम प्रधान के खेत में लगे मोबाइल टावर पर चढ़ गई। जानकारी के मुताबिक, किशोरी का गांव के ही एक युवक से करीब दो वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। वह युवक से शादी करना चाहती थी, जबकि परिजन इस रिश्ते के लिए तैयार नहीं थे। इसी बात से नाराज होकर उसने टावर पर चढ़ने का कदम उठाया। घटना की सूचना मिलते ही चांदा पुलिस मौके पर पहुंची। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए फायर ब्रिगेड की टीम और एंबुलेंस भी बुला ली गई। पुलिस और ग्रामीण लगातार किशोरी को समझाने का प्रयास करते रहे। बाद में सीओ लम्भुआ ऋतिक कपूर ने भी उससे बातचीत कर नीचे उतरने के लिए समझाया। आखिरकार रात करीब नौ बजे किशोरी टावर से सुरक्षित नीचे उतर आई। सीओ ऋतिक कपूर के मुताबिक, पुलिस ने किशोरी को सकुशल नीचे उतार लिया है। मामले में आवश्यकतानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
हरदा के दरबार में भाई दूज पर कुंवारों की मन्नतें पूरी होने की आस्था
Harda, Khedi Mahmudabad, Madhya Pradesh:भाई दूज पर हरदा के ग्राम उड़ा में दूल्हा देव बाबा के दरबार में श्रद्धालुओं की आस्था देखने को मिली मान्यता है कि यहां सच्चे मन से माथा टेकने और बाबा से मन्नत मांगने पर कुंवारे युवाओं की विवाह संबंधी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। स्थानीय लोगों के बीच दूल्हा देव बाबा के प्रति गहरी श्रद्धा और विश्वास है। ऐसी मान्यता है कि बाबा के दरबार में जो भी भक्त सच्चे मन से अपनी अर्जी लगाता है, उसकी मनोकामना पूरी होती है और उसके बिगड़े काम भी बनते हैं।0
0
Report
Advertisement
