842002
मुजफ्फरपुर में पुलिस और अपराधी के बीच मुठभेड़, अपराधी हुआ घायल
Muzaffarpur, Bihar:मुजफ्फरपुर में एक बार फिर से पुलिस और अपराधी के बीच में मुठभेड़ हुआ है, देर रात मुजफ्फरपुर के पियर थाना क्षेत्र के पिलखी गांव के निकट पुलिस और अपराधी के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें कई लूटपाट के कुख्यात आरोपी मिथुन सहनी के पैर में दो गोली लगी हैं, उसे मुजफ्फरपुर के SKMCH में भर्ती कराया गया हैं, जहाँ पुलिस अभिरक्षा में उसका इलाज चल रह हैं।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
संगरूर पुलिस ने बदरखां गाँव के गुरुद्वारे में हुए डकैती के प्रयास का 12 घंटे में पर्दाफाश, 3 गिरफ्तार
Chandigarh, Chandigarh:Sangrur Police traced the attempted robbery that occurred in the residential area of the historic Gurdwara Sahib in Village Badrukhan within 12 hours and arrested 03 accused involved in the incident. A car used in the incident, 02 pistols (.32 bore)and 06 live cartridges were recovered from their possession. Further investigation into the case is underway.0
0
Report
पुसौर पुलिस ने मुजफ्फरपुर से अश्लील वीडियो मामले के फरार आरोपी को गिरफ्तार किया
Darogapara, Chhattisgarh:सोशल मीडिया पर बच्चों से संबंधित अश्लील वीडियो देखने और अपलोड करने के मामले में फरार चल रहे आरोपी को पुसौर पुलिस ने बिहार के मुजफ्फरपुर से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त Vivo मोबाइल फोन भी जब्त किया है। मामला पुसौर थाना क्षेत्र के लारा NTPC का है। पुलिस मुख्यालय से प्राप्त साइबर टिपलाइन की सूचना पर जांच शुरू की गई थी। जांच में सामने आया कि 25 मार्च 2026 को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर बच्चों से संबंधित अश्लील वीडियो देखा और अपलोड किया गया था। मामले में पुसौर थाने में 25 अगस्त 2026 को अपराध क्रमांक 200/2026 दर्ज कर BNS की धारा 294 और IT एक्ट की धारा 67(B) के तहत कार्रवाई शुरू की गई। तकनीकी जांच और मोबाइल डिटेल के आधार पर आरोपी की लोकेशन मुजफ्फरपुर, बिहार में मिली। इसके बाद थाना प्रभारी निरीक्षक हर्षवर्धन सिंह बैस के नेतृत्व में पुलिस टीम बिहार पहुंची और मोहम्मद जुबैर आलम (38), निवासी ग्राम सुमेरा, थाना कुढ़नी, जिला मुजफ्फरपुर को हिरासत में लेकर रायगढ़ लाई। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह पिछले वर्ष लारा NTPC क्षेत्र में ठेकेदार के अधीन पोकलेन मशीन चलाने का काम करता था। पुलिस ने मोबाइल फोन जब्त कर उपलब्ध इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार किया और न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।0
0
Report
चंपारण में तटबंध टूटना जारी, बाढ़ का खतरा बढ़ा
Bettiah, Bihar:बेतिया से बड़ी खबर है एक के बाद एक चंपारण में चौथी जगह तटबंध टूट गया है योगापट्टी के डुमरी पंचायत के समीप गोलाघाट के पास चंपारण तटबंध टूट गया है तटबंध टूटने से आस पास के इलाके में हाहाकार मच गया है तटबंध टूटने आधा दर्जन गांवों पर बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है बता दे पश्चिम चंपारण में 24 घंटे के अंदर एक के बाद एक चार जगहों पर चंपारण तटबंध टूट गया है दो जगह बगहा में तो जगह बेतिया में तटबंध टूट गया है चंपारण तटबंध का टूटने का सिलसिला नहीं रुक रहा है बाढ़ पूर्व तटबंधों की सुरक्षा और सतत निगरानी पर सवाल खड़े हो रहे है जल संसाधन विभाग और जिला प्रशासन के तमाम दावे खोखले साबित हो रहे है0
0
Report
Advertisement
वियतनाम में योग शिक्षक राजा कुमार वर्मा की मौत: झारखंड सरकार मुआवजा सुनिश्चित करेगी
Ranchi, Jharkhand:श्रम मंत्री संजय प्रसाद यादव ने कहा, “वियतनाम में योग शिक्षक राजा कुमार वर्मा की मौत के बाद सरकार लगातार प्रयासरत है। वियतनाम सरकार के साथ सरकार संपर्क में है कागजी प्रक्रिया पूरी की जा रही है। बहुत जल्द राजा कुमार वर्मा का पार्थिव शरीर रांची लाया जा सकेगा। दुख की इस घड़ी में सरकार पीड़ित परिवार के साथ है। नियमों के तहत परिवार को जो भी सरकारी सहायता और मुआवजा देय होगा, उसे उपलब्ध कराया जाएगा.”0
0
Report
राजस्थान RCA चुनाव: बैलेट पेपर सीरियल नंबर समेत मतदान निष्पक्षता पर सवाल
Jaipur, Rajasthan:Jaipur राजस्थान क्रिकेट संघ के चुनाव से जुड़ी बड़ी खबर RCA चुनाव में मतदान प्रक्रिया, बैलेट की गोपनीयता और तीन जिला संघों की वोटिंग को लेकर उठे सवाल दो शिकायतों से बढ़ा विवाद RCA चुनाव में बैलेट की गोपनीयता और मतदान से दूरी के आरोपों को लेकर शिकायत चुनाव अधिकारी को दी गई लिखित शिकायतों में चुनाव प्रक्रिया पर गंभीर सवाल धनंजय सिंह खींवसर, मोहित यादव और आशीष तिवाड़ी के हस्ताक्षर वाली शिकायतें सामने आईं तीन नवगठित जिला क्रिकेट संघों को मतदान से दूर रहने के निर्देश का आरोप बालोतरा, डीडवाना-कुचामन और खैरथल-तिजारा जिला क्रिकेट संघों के नाम शिकायत में शामिल रिपोर्ट में वित्त आयोग अध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी के प्रभाव में चुनाव प्रक्रिया में हस्तक्षेप का आरोप तीनों जिला संघों को वोट नहीं डालने और चुनाव प्रक्रिया से दूर रहने का निर्देश देने का दावा ऐसे निर्देशों से RCA चुनाव की निष्पक्षता और प्रशासनिक तटस्थता पर सवाल उठाए गए बैलेट पेपर पर सीरियल नंबर को लेकर भी आपत्ति सचिव पद के उम्मीदवार मोहित यादव ने चुनाव अधिकारी को दी औपचारिक आपत्ति मुख्य बैलेट पेपर पर सीरियल नंबर या पहचान योग्य निशान नहीं रखने की मांग 33 से 36 मतदाताओं की छोटी निर्वाचक मंडल का दिया हवाला शिकायत में कहा, सीरियल नंबर से बैलेट और मतदाता के बीच संबंध स्थापित होने की आशंका दोनों शिकायतों को चुनाव की आधिकारिक कार्यवाही और रिकॉर्ड में शामिल करने की मांग0
0
Report
सासाराम में अवैध वन्यजीव व्यापार: दुकानदार गिरफ्तार
Sasaram, Bihar:खबर सासाराम से है। जहां जड़ी बूटी के नाम पर वन्य जीव से जुड़ी वस्तुओं का व्यापार करना एक दुकानदार को भारी पड़ गया। बताया जाता है की धर्मशाला रोड में एक दुकान में वन्य जीव से जुड़े वस्तु बड़ी छिपकली का पैर, हत्था जोड़ी, बिल्ली का पंजा, बिल्ली का खेड़ी आदि बेचते हुए एक दुकानदार को गिरफ्तार किया गया है। रोहतास वन प्रमंडल के DFO स्टालिन फिडल कुमार ने बताया कि अवैध वन्य जीव व्यापार के विरुद्ध अभियान चलाया गया। जिसके तहत सासाराम के नगर थाना क्षेत्र के धर्मशाला रोड से छापामारी कर एक दुकानदार को गिरफ्तार किया गया। उसके पास से मॉनिटर लिजार्ड के हाथा जोड़ी 15 पीस, 5 पंजा तथा बिल्ली का पांच खेड़ी बरामद हुआ है। लोग इसे अंधविश्वास में जादू टोना में उपयोग करते हैं। ये प्रतिबंधित वस्तु है। ऐसे में वन्य जीव व्यापार के विरुद्ध काम करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया गया है।0
0
Report
Advertisement
जिला महिला अस्पताल में विशेष नियत सेवा दिवस का सफल आयोजन
Kanpur, Uttar Pradesh:Unnao : उन्नाव में जिला महिला अस्पताल में परिवार नियोजन की गुणवत्ता पूर्ण सेवाओं की पहुँच को बढ़ाने के लिए स्वास्थ्य विभाग के मार्गदर्शन में पात्र लाभार्थियों को परिवार नियोजन की विधा वार सेवाएं एवं परामर्श उपलब्ध कराने हेतु विशेष नियत सेवा दिवस का सफल आयोजन किया गया। समस्त नगरीय आशा कार्यकर्ता द्वारा पूर्व में चिह्नित किए गए लाभार्थियों को सेवा दिवस में ला कर उनकी जरूरत के अनुसार परामर्श के उपरान्त परिवार नियोजन की सेवाएं उपलब्ध कराई गई। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ अरविंद आनंद ने बताया कि परिवार नियोजन सेवाओं का लाभ समुदाय में सही से पहुंचे यह हम सभी की जिम्मेदारी है। नियत सेवा दिवस का आयोजन प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ तौसीफ हुसैन के निर्देशन में किया गया। सेवा दिवस को सफल बनाने में परिवार नियोजन परामर्शदाता पूजा सिंह, फार्मासिस्ट,आशा एवं समस्त स्टाफ का सहयोग रहा।0
0
Report
भिवंडी के दापोडा रोड प्रीतेश कॉम्प्लेक्स में आग, जानमाल सुरक्षित
Thane, Maharashtra:दापोडा रोडवरील प्रितेश कॉम्प्लेक्समध्ये आग, जीवितहानी नाही ; अग्निशमन दलाच्या दोन गाड्यांनी आगीवर मिळवले नियंत्रण. भिवंडीच्या दापोडा रोडवरील प्रितेश कॉम्प्लेक्समध्ये लागलेल्या आगीवर अग्निशमन दलाने नियंत्रण मिळवले आहे, या घटनेत कोणतीही जीवितहानी झाली नाही. दापोडा रोडवरील प्रितेश कॉम्प्लेक्सच्या पहिल्या मजल्यावर असलेल्या गाळा क्रमांक ०९/१० मध्ये अचानक आग लागली. माहिती मिळताच भिवंडी अग्निशमन दलाच्या दोन गाड्या घटनास्थळी दाखल झाल्या आणि जवानांनी शर्थीच्या प्रयत्नाने आग विझवली. या आगीत सुदैवाने कोणालाही इजा झाली नाही. सदर ठिकाणी लागलेली आग नियंत्रणात आली असली तरी सध्या कुलिंगचे काम चालू आहे. आग लागण्याचे कारण आणि नुकसानीचा आकडा अद्याप स्पष्ट झालेला नाही. भिवंडी - दापोडा रोड प्रितेश कॉम्प्लेक्समध्ये आग, अग्निशमन दलाकडून आग विझवली, कोणतीही जीवितहानी नाही.0
0
Report
भोरमदेव में चार वीकेंड: बटरफ्लाई मीट सीजन-3 आ रहा है
Kawardha, Chhattisgarh:कवर्धा भोरमदेव में चार वीकेंड होगा बटरफ्लाई मीट सीजन-3 कबीरधाम। जिले के भोरमदेव अभ्यारण्य में प्रकृति और जैव विविधता को करीब से समझने का अवसर लेकर भोरमदेव बटरफ्लाई मीट सीजन-3 का आयोजन किया जा रहा है। इस बार आयोजन चार वीकेंड में होगा। पहला चरण 3 से 4 अक्टूबर, दूसरा 10 से 11 अक्टूबर, तीसरा 24 से 25 अक्टूबर और चौथा 31 अक्टूबर से 1 नवंबर 2026 तक आयोजित किया जाएगा। आयोजन का उद्देश्य भोरमदेव अभ्यारण्य में पाई जाने वाली विभिन्न तितली प्रजातियों की पहचान, उनके प्राकृतिक आवास और जैव विविधता के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाना है। बटरफ्लाई मीट में प्रकृति प्रेमियों, वन्यजीव विशेषज्ञों, फोटोग्राफरों और विद्यार्थियों को तितलियों के व्यवहार एवं उनके प्राकृतिक आवास को करीब से देखने-समझने का अवसर मिलेगा। आयोजन से क्षेत्र में इको-टूरिज्म और प्रकृति पर्यटन को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। चार चरणों में होने वाला यह आयोजन भोरमदेव के प्राकृतिक सौंदर्य और समृद्ध जैव विविधता को देश-दुनिया के सामने लाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है。0
0
Report
Advertisement
शालू मिनोचा की रिहाई: कोर्ट ने साजिश के प्रमाण न पाए
Kanpur, Uttar Pradesh:दवा कारोबारी विनीत मिनोचा हत्याकांड में बहु शालू मिनोचा जेल हुई रिहा जेल में बंद बहू शालू की रिहाई का कोर्ट ने दिया आदेश कोर्ट ने कहा- हत्या की साजिश में शामिल होने का कोई साक्ष्य नहीं पुलिस ने विवेचना के बाद शालू के खिलाफ कोर्ट में दाखिल की क्लोजर रिपोर्ट 50 हजार रुपये के व्यक्तिगत मुचलके पर तत्काल रिहाई के आदेश अदालत या विवेचक के बुलाने पर शालू को होना होगा पेश कल शाम 7:30 बजे जेल रिहा हुई शालू शालू मुह छिपाकर जेल बाहर निकली मायके वाले शालू को लेकर गए लखनऊ 5 सितम्बर को हुई थी दवा कारोबारी की हत्या पुलिस की गलत विवेचना से 21 दिन रहना पड़ा जेल पुलिस ने जल्दबाजी दिखाई ,पुलिस की जल्दबाजी के चलते शालू को 21 दिन जेल में काटना पड़ा विनीत मिनोचा की हत्या करने में बहु शालू का नही था कोई रोल बेटे ने की करवाई थी पिता की हत्या0
0
Report
आबकारी विभाग के अफसरों पर आज गाज, कई को किया गया एपीओ
Jaipur, Rajasthan:आबकारी विभाग में आज अफसरों पर गाज। आबकारी निरोधक दल के एक अधिकारी को किया गया एपीओ। उदयपुर EO विकास कुमार बीठू को किया गया एपीओ। आबकारी आयुक्त कार्यालय में उपस्थिति देने के आदेश। वित्त विभाग के संयुक्त सचिव वरुण मिश्रा ने जारी किए आदेश। आबकारी निरीक्षक अरविन्द खींची को भी किया गया है एपीओ。0
0
Report
खंडवा के किसानों ने कलेक्ट्रेट के बाहर प्रदर्शन, बीज कंपनियों पर कार्रवाई की मांग
Khandwa, Madhya Pradesh:किसानों ने अपनी मांगो को लेकर निकाली रैली, कलेक्ट्रेट का किया घेराव। खंडवा में आज सैकड़ों किसान अपनी मांगों को लेकर सड़क पर उतर आए। संयुक्त कृषक संगठन के बैनर तले निकली किसान अधिकार रैली कलेक्ट्रेट पहुंची, जहां किसानों ने घेराव कर सरकार के सामने अपनी मांगें रखीं। किसानों ने कर्जमाफी, फसलों का पूरा दाम और अमानक बीज कंपनियों पर सख्त कार्रवाई की मांग प्रमुखता से उठाई। किसानों का कहना है कि खराब और अमानक बीज से नुकसान किसान उठाता है, इसलिए बीज कंपनियों की जवाबदेही तय होना चाहिए। खंडवा में संयुक्त कृषक संगठन के बैनर तले सैकड़ों किसान किसान अधिकार रैली लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे। किसानों ने अमानक बीज कंपनियों पर कार्रवाई की मांग को भी प्रमुखता से उठाया। किसानों का आरोप है कि घटिया या अमानक बीज से फसल खराब होने पर नुकसान सीधे किसान को उठाना पड़ता है। संगठन ने मांग की कि बीज कंपनियों की जांच हो, अमानक बीज बेचने वालों पर कार्रवाई हो और किसानों को गुणवत्तापूर्ण बीज उपलब्ध कराया जाए। किसानों ने ज्ञापन में कहा कि जिले में अमानक बीज कंपनियों पर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए और बीज की गुणवत्ता को लेकर किसानों के हित में सख्त व्यवस्था बनाई जाए। इसके साथ ही फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य सुनिश्चित करने और किसानों को उनकी उपज का पूरा दाम दिलाने की मांग की । कृषि आधारित उद्योगों को बढ़ावा देने की मांग भी किसानों ने रखी।0
0
Report
Advertisement
विदिशा नगरपालिका स्क्रैपिंग मामले में 41 वाहनों की जांच की मांग
Vidisha, Madhya Pradesh:विदिशा नगर पालिका में पुराने शासकीय वाहनों को स्क्रैप करने और बेचने की प्रक्रिया को लेकर सवाल उठाए गए हैं। नगर पालिका नेता प्रतिपक्ष आशीष माहेश्वरी ने कलेक्टर को शिकायत सौंपकर पूरे मामले की जांच की मांग की है। शिकायत में 41 पुराने वाहनों की बिक्री प्रक्रिया में नियमों के पालन नहीं होने का आरोप लगाया गया है। शिकायत के मुताबिक नगर पालिका विदिशा में पिछले कुछ दिनों से पुराने शासकीय वाहनों को काटकर बेचे जाने की प्रक्रिया चल रही है। आरोप है कि नियमानुसार 15 साल पुराने शासकीय वाहनों को अधिकृत आरवीएसएफ सेंटर में ही स्क्रैप किया जा सकता है, लेकिन वाहनों को नगर पालिका परिसर में ही काटकर बेचने की बात सामने आई है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि केंद्र और राज्य सरकार की स्क्रैप नीति का पालन नहीं किया गया। साथ ही 41 पुराने वाहनों का Certificate of Deposit और वाहनों का रजिस्ट्रेशन कैंसिलेशन भी नहीं कराया गया। नेता प्रतिपक्ष आशीष माहेश्वरी ने कलेक्टर से 41 पुराने वाहनों की संपूर्ण जांच कराने और नगर पालिका को हुई राजस्व हानि के लिए जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग की है0
0
Report
मंडला के भैंसवाही में 80 वर्षीय बुजुर्ग की धारदार हथियार से हत्या, पुलिस जांच तेज
Mandla, Madhya Pradesh:ग्राम भैंसवाही में 80 वर्षीय बुजुर्ग की धारदार हथियार से हत्या घटना के अनुसार मंडला जिले के घुघरी थाना क्षेत्र के सलवाह चौकी अंतर्गत ग्राम भैंसवाही के स्कूल टोला में 80 वर्षीय बुजुर्ग सोहन सरोते की निर्मम हत्या से सनसनी फैल गई। अपने घर में सो रहे बुजुर्ग पर अज्ञात हमलावर ने धारदार हथियार से ताबड़तोड़ वार किए। चेहरे, गले और हाथ पर गंभीर चोटें मिली हैं। वारदात बीती रात की बताई जा रही है; बुजुर्ग सोहन सरोते अपनी पत्नी के साथ घर में अलग-अलग कमरों में सो रहे थे। जिस कमरे में बुजुर्ग थे, उसमें दरवाजा नहीं था। आशंका है कि इसी का फायदा उठाकर हमलावर अंदर दाखिल हुआ और सोते समय हमला कर दिया। जादू-टोने के संदेह की चर्चा स्थानीय स्तर पर है, पुलिस ने पुष्टि नहीं की है; अब तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। हत्या की असली वजह और आरोपी का पता जांच के बाद ही सामने आएगा。 पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। SDOP सौरभ तिवारी, घुघरी थाना प्रभारी प्रकाश चंद्र सेन और सलवाह चौकी प्रभारी कानून-व्यवस्था के साथ घटनास्थल पर पहुँचे. बालाघाट से SFL (फॉरेंसिक टीम) और मंडला से डॉग स्क्वायड को भी बुलाया गया। घटनास्थल को सुरक्षित कर साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।0
0
Report
कटनी के मुड़वारा स्टेशन पर मजदूर यात्रियों की भीड़, रेलवे ने अतिरिक्त ट्रेनें चलाई
Katni, Madhya Pradesh:कटनी के मुड़वारा स्टेशन पर मजदूर यात्रियों की भीड़, रेलवे ने अतिरिक्त ट्रेनें चलाई एंकर कटनी के मुड़वारा रेलवे स्टेशन पर सोमवार सुबह अचानक बड़ी संख्या में मजदूर यात्रियों की भीड़ उमड़ पड़ी। बताया जा रहा है कि करीब 5 से 6 हजार यात्री स्टेशन पर पहुंच गए। बीना में एनआई कार्य के चलते नियमित पैसेंजर मेमू ट्रेन रद्द होने से यात्रियों की परेशानी और बढ़ गई। हालात की सूचना जबलपुर रेलवे मुख्यालय को दी गई, जिसके बाद रेलवे ने तत्काल अतिरिक्त ट्रेनों की व्यवस्था की। वीओ: भीड़ को देखते हुए रेलवे ने 19342 नंबर की 8 डिब्बों वाली स्पेशल ट्रेन मुड़वारा स्टेशन से चलाई, जिसमें करीब 2 हजार यात्रियों को आगे रवाना किया गया। इसके अलावा 18236 बिलासपुर-भोपाल एक्सप्रेस और 65455 जबलपुर-वैष्णो देवी एक्सप्रेस के जरिए भी यात्रियों को आगे भेजा गया। इसके बाद 19314 नंबर की 22 डिब्बों वाली स्पेशल ट्रेन से करीब 2 हजार यात्रियों को बीना-मालखेड़ी की ओर रवाना किया गया। इन व्यवस्थाओं के बाद स्टेशन पर मौजूद भीड़ में कुछ राहत मिली, मौके पर रेलवे एरिया मैनेजर रोहित सिंह, स्टेशन वाणिज्य प्रबंधक केके दुबे, आरपीएफ और जीआरपी के अधिकारी-कर्मचारी यात्रियों को व्यवस्थित तरीके से आगे भेजने में जुटे रहे। बाइट -के के दुबे वाण्याय प्रबंधक मुरवारा रेलवे स्टेशन बाइट -स्टेशन पर मौजूद मजदूर यात्री0
0
Report
Advertisement
