842001
बिहार के पूर्व मंत्री पर कोर्ट ने जारी किया गिरफ्तारी का वारंट
Muzaffarpur, Bihar:बिहार के पूर्व शिक्षा मंत्री बृषिण पटेल पर मुजफ्फरपुर के विशेष पॉक्सो कोर्ट ने गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया है। आपको बता दें कि एक नाबालिग लड़की ने बृषिण पटेल पर नौकरी दिलाने का वादा कर पटना बुलाने और वहां दुष्कर्म व यौन शोषण करने का आरोप लगाया था। साथ ही मामला नवंबर 2023 में दर्ज हुआ था। वहीं कोर्ट ने परिवाद की सुनवाई के बाद संज्ञान लिया और पटेल को 24 जून व 6 जुलाई को पेश होने का आदेश दिया था और पूर्व मंत्री के पेश न होने पर कोर्ट ने वारंट जारी किया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
शेखर रस्तोगी का समाज ने किया सम्मान
Baheri, Uttar Pradesh:बहेड़ी, बरेली। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के नवनियुक्त नगर मंत्री शेखर रस्तोगी ‘काकू’ का रस्तोगी समाज की ओर से भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। समाज के वरिष्ठजनों एवं युवाओं ने उन्हें माला पहनाकर और प्रतीक चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। वक्ताओं ने कहा कि शेखर रस्तोगी को महत्वपूर्ण दायित्व मिलना समाज के लिए गौरव की बात है। सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए छात्रहित एवं राष्ट्रहित में कार्य करने की शुभकामनाएं दीं। समारोह में सुनील रस्तोगी, जबर सिंह, महेंद्र रस्तोगी, हरिओम रस्तोगी, सुंदर रस्तोगी, बनवारी लाल रस्तोगी, अंकित रस्तोगी, बंटी रस्तोगी, राजू रस्तोगी, धर्मेंद्र रस्तोगी, बबली रस्तोगी, डॉ. दिलीप रस्तोगी, सचिन रस्तोगी, जितेंद्र रस्तोगी, विशाल रस्तोगी, सोनू रस्तोगी, शिवम रस्तोगी, रामबाबू रस्तोगी सहित समाज के सैकड़ों लोग मौजूद रहे।0
0
Report
किच्छा नदी का निरीक्षण, गांवों में अलर्ट
Baheri, Uttar Pradesh:बहेड़ी। क्षेत्र में लगातार हो रही तेज बारिश के बीच प्रशासन ने किच्छा नदी के जलस्तर को लेकर सतर्कता बढ़ा दी है। शनिवार को उपजिलाधिकारी गोपाल शर्मा और तहसीलदार भानु प्रताप सिंह ने किच्छा नदी के किनारे पहुंचकर मौके पर जलस्तर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने नदी के जलस्तर और आसपास की स्थिति का जायजा लिया। फिलहाल नदी का जलस्तर सामान्य पाया गया। हालांकि लगातार हो रही बारिश को देखते हुए प्रशासन किसी भी संभावित स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह सतर्क है। एसडीएम गोपाल शर्मा और तहसीलदार भानु प्रताप सिंह ने नदी किनारे बसे गांवों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने ग्रामीणों से नदी के आसपास अनावश्यक रूप से न जाने और बारिश के दौरान विशेष सावधानी बरतने की अपील की। प्रशासन की ओर से किच्छा नदी के जलस्तर पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। अधिकारियों ने कहा कि जलस्तर में किसी भी तरह की वृद्धि होने पर तत्काल आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।0
0
Report
बहराइच में तालाब में डूबे बुजुर्ग महिला की मौत, शव मिलने पर जांच शुरू
Bahraich, Uttar Pradesh:बहराइच: खेत की तरफ टहलने गई बुजुर्ग महिला की तालाब में डूबने से मौत, तालाब में तैरता हुआ शव मिला बहराइच। जिले के थाना फखरपुर क्षेत्र के ग्राम कुंडासर में तालाब में डूबने से एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। मृतका के भतीजे राजकुमार सोनी ने बयान देते हुए बताया कि मृतका मेरी चाची लगती हैं। उनका नाम राजदेई पत्नी राधेश्याम उम्र लगभग 60 से 65 साल है। घटना के बारे में जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि ये रोज ही सुबह खेत की तरफ घूमने जाती थीं। कल भी बिना बताए निकल गईं। कितने बजे गईं इसका कोई अंदाजा नहीं है। लेकिन सुबह करीब 8 बजे लोगों ने बताया कि तालाब में एक शव पड़ा है। जब किनारे जाकर देखा तो इनका शव पड़ा हुआ था। परिजनों ने तुरंत शव को तालाब से बाहर निकाला और उपचार के लिए डॉक्टर के पास ले गए, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।0
0
Report
Advertisement
रुड़की में प्रेम प्रसंग के शक पर दो जिंदगियों की हत्या, आरोपी फरार
Haridwar, Uttarakhand:रुड़की में प्रेम प्रसंग के शक ने रिश्तों का कत्ल कर दिया...यहां एक शख्स ने पहले पड़ोसी को गोली मारी...और फिर अपनी बहन को भी गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। प्रेम-प्रसंग के शक के चक्कर में देखते ही देखते दो जिंदगियां खत्म हो गईं और पूरे गांव में सनसनी फैल गई...वारदात के बाद आरोपी फरार है. जिसकी पुलिस लगातार तलाश कर रही है.0
0
Report
देवरिया में बेमौसमी बारिश से जन जीवन अस्त-व्यस्त, न्यू कॉलोनी में पानी घुसा
Deoria, Uttar Pradesh:देवरिया जनपद में पिछले तीन दिनों से लगातार धीमी बरसात हो रही थी और तेज हवाएं चल रही थी। लेकिन आज शाम तेज बारिश के वजह लोगों का जन जीवन अस्त व्यस्त कर दिया है। न्यू कॉलोनी इलाके के दर्जनों मकानों में 1 फीट तक पानी घुस चुका है जिसकी वजह से जरूरत के समान पानी में डूब गए हैं।0
0
Report
रायगढ़ कोतवाली पुलिस ने 5 बाइक चोरी के आरोपी को पकड़ा, 2.5 लाख के वाहन बरामद
Darogapara, Chhattisgarh:शहर में लगातार हो रही बाइक चोरी के मामलों में कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने बाइक चोरी करते एक आरोपी को दौड़ाकर पकड़ा और उसकी निशानदेही पर 5 चोरी के दोपहिया वाहन, जिनकी कीमत करीब 2.50 लाख रुपये है, बरामद किए हैं। आरोपी की गिरफ्तारी से कोतवाली थाने में दर्ज बाइक चोरी के 5 मामलों का खुलासा हुआ है। पुलिस के मुताबिक, अलग-अलग स्थानों से हुई बाइक चोरी की घटनाओं के सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर एक ही संदिग्ध युवक नजर आया था। इसी बीच 24 सितंबर को गौशाला के पास संदिग्ध युवक के देखे जाने की सूचना मिली। कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों से पहचान कराने के बाद उसकी तलाश शुरू की। पुलिस टीम ने वायरलेस सेट के पास पुलिस कॉलोनी क्षेत्र में संदिग्ध युवक का पीछा किया और दौड़ाकर उसे पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी की पहचान निर्मल धाकड़ (28), निवासी ग्वालियर, मध्यप्रदेश के रूप में हुई। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह 12 सितंबर को ग्वालियर से रायगढ़ अपनी महिला मित्र से मिलने आया था। यहाँ आने के बाद पैसे खत्म होने पर खर्च चलाने के लिए उसने बाइक चोरी करना शुरू कर दिया। वह ऐसी बाइक और स्कूटी को निशाना बनाता था, जिनमें चाबी लगी होती थी। चोरी के बाद पेट्रोल खत्म होने पर वाहनों को छोड़कर फरार हो जाता था। आरोपी की निशानदेही पर एक एक्टिवा स्कूटी समेत 5 दोपहिया वाहन बरामद किए गए। इनमें नीलांचल भवन बीडपारा, मधुबनपारा, लक्ष्मीपुर शिशु मंदिर, लाल टंकी चौक और जिला अस्पताल से चोरी किए गए वाहन शामिल हैं। आरोपी के खिलाफ कोतवाली थाने में दर्ज अपराध क्रमांक 527/2026, 532/2026, 535/2026, 538/2026 और 540/2026 का खुलासा हुआ है। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।0
0
Report
Advertisement
कुरुक्षेत्र में गांधी नगर के विरोध के बीच पुलिस टीम पर हमला, सड़क जाम की कोशिश
Kurukshetra, Haryana:कुरुक्षेत्र पुलिस टीम पर हमला गांधी नगर में हंगामा, सड़क जाम का प्रयास कुरुक्षेत्र। थाना कृष्णा गेट पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान गांधी नगर में पुलिस टीम और स्थानीय लोगों के बीच विवाद का मामला सामने आया है। पुलिस ने दो लोगों समेत कुछ अन्य व्यक्तियों पर टीम के साथ मारपीट करने के आरोप लगाए हैं, थाना कृष्णा गेट प्रभारी के अनुसार, एएसआई राजकुमार को सूचना मिली थी कि गांधी नगर निवासी दीपक कथित तौर पर नशे की बिक्री करता है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम उसकी वैरिफिकेशन के लिए मौके पर पहुंची। वहां एक मोटरसाइकिल खड़ी मिली, जिसकी पुलिस जांच कर रही थी। इसी दौरान दीपक, महेंद्र और उनके साथियों द्वारा पुलिस टीम के साथ मारपीट किए जाने की सूचना मिली है। हालांकि, गांधी नगर के लोगों का कहना है कि पुलिस टीम के साथ ऐसा कोई हमला नहीं हुआ। थाना प्रभारी ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है और जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। वहीं पुलिसकर्मी द्वारा दीपक को थप्पड़ मारने के आरोप पर प्रभारी ने कहा कि अभी तक ऐसी कोई बात सामने नहीं आई है। यदि पुलिसकर्मी द्वारा थप्पड़ मारने के सबूत मिलते हैं तो संबंधित कर्मचारी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। दूसरी ओर, विजय नामक हलवाई के परिजनों और आसपास के लोगों ने आरोप लगाया कि घर के नीचे खड़ी बाइक हटाने को लेकर पुलिसकर्मी से विवाद हुआ और पुलिसकर्मी ने विजय को थप्पड़ मार दिया। इसके बाद कारण पूछने पर पुलिस उसे अपने साथ ले गई। परिजनों का कहना है कि विजय का नशे से कोई संबंध नहीं है और वह हलवाई का काम करता है। इस दौरान एक स्थानीय व्यक्ति ने पुलिस पर रिश्वत लेने जैसे गंभीर आरोप भी लगाए। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। विवाद के बाद गुस्साए लोगों ने पुराना बस स्टैंड के नजदीक सड़क जाम करने का प्रयास किया, लेकिन मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने उन्हें रोक दिया। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
लखीसराय में बालगुदर पेट्रोल पंप के पास ट्रक-ऑटो दुर्घटना, 4 महिलाएं गंभीर घायल
Lakhisarai, Bihar:लखीसराय से बड़ी खबर सामने आ रही है जहां टाउन थाना क्षेत्र के बालगुदर पेट्रोल पंप के पास भीषण सड़क हादसा हुआ। बड़हिया में गंगा स्नान कर लौट रही महिलाओं से भरा ऑटो सड़क किनारे खड़े ट्रक में जा घुसा। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए। हादसे में ऑटो चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ऑटो सवार सभी महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को लखीसराय सदर अस्पताल पहुंचाया। हादसे की जानकारी मिलने पर एसडीएम प्रभाकर कुमार और एसडीपीओ शिवम कुमार भी अस्पताल पहुंचे और घायलों का हाल जाना। डॉक्टरों के अनुसार घायलों के सिर में गंभीर चोटें आई हैं। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल चार महिलाओं को बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर किया गया है। हादसे के बाद अस्पताल में परिजनों की चीख-पुकार मची है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है.0
0
Report
बाढ़-बारिश से बिगड़े हालात: मंत्री वर्मा ने राहत अभियान का बड़ा कदम बताया
Raipur, Chhattisgarh:बाढ़ और बारिश से बिगड़े हालात को लेकर आपदा प्रबंधन और राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा से एक्सक्लुसिव बातचीत. मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि कलेक्टरों को राहत और बचाव के जरूरी कदम उठाने के निर्देश दिए गए हैं, इसके लिए राशि भी पहले से जारी की गई है. सरकार की पल-पल की नजर हालात पर है. जहां जरूरी है वहां रेस्क्यू ऑपरेशन किए गए हैं और अभी भी किए जा रहे हैं, अभीतक किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं है. लोगों से भी अपील है कि सतर्कता बरतें.0
0
Report
Advertisement
सीतापुर: माल सराय गांव में टीन सेट गिरने से दो बच्चे मलबे में, एक की मौत
Sitapur, Uttar Pradesh:सीतापुर ब्रेक दीवार सहित टीन सेट गिरने से 2 मासूम मलबे में दबे एक की मौत दूसरे की हालत गंभीर। लगातार हो रही बारिश के चलते हुआ हादसा। महमूदाबाद कोतवाली क्षेत्र के माल सराय गांव का मामला。0
0
Report
बरगी जलाशय का जलस्तर बढ़ने से तीन मछुआरा परिवारों के घर खतरे में
Mandla, Madhya Pradesh:बरगी जलाशय का बढ़ा जलस्तर एंकर - मंडला जिले के नारायणगंज विकासखंड की पिंडरई पंचायत के सहजपुरी गांव में बरगी जलाशय का बढ़ता जलस्तर अब ग्रामीणों के लिए चिंता का कारण बन गया है। जलाशय का पानी तीन मछुआरा परिवारों के घरों के बेहद करीब पहुंच गया है। ग्रामीणों की मांग है कि जलस्तर नियंत्रित करने के लिए बरगी बांध के कुछ और गेट खोले जाएं। वीओ - तस्वीरें नारायणगंज के सहजपुरी गांव की हैं, जहां बरगी जलाशय का पानी लगातार बढ़ने से तीन मछुआरा परिवारों के मकानों पर संकट मंडरा रहा है। ग्रामीणों के मुताबिक जलाशय का जलस्तर 422.76 फीट से अधिक हो चुका है और पानी अब उनके घरों में घुसने की स्थिति में है। फिलहाल बरगी बांध के पांच गेट खुले हुए हैं, लेकिन जलाशय का बढ़ता जलस्तर स्थानीय लोगों की चिंता बढ़ा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि पानी का स्तर इसी तरह बढ़ता रहा तो उनके घरों में पानी घुस सकता है और उन्हें सुरक्षित स्थान की ओर जाना पड़ सकता है। ग्रामीणों ने जलाशय का जलस्तर नियंत्रित करने के लिए बांध के कुछ और गेट खोलने की मांग की है। साथ ही आशंका जताई जा रही है कि जलाशय के किनारे बसे अन्य गांवों में भी जलस्तर बढ़ने से ऐसी स्थिति निर्मित हो सकती है। ऐसे में स्थानीय प्रशासन को जलाशय किनारे बसे गांवों में निगरानी बढ़ाने और ग्रामीणों को समय रहते सतर्क करने की जरूरत है, ताकि किसी भी आपात स्थिति से निपटा जा सके。0
0
Report
डबरा में युवाओं के हमले पर पुलिस की गम्भीर जांच, वीडियो वायरल
Morena, Madhya Pradesh:ग्वालियर के डबरा में एक बार फिर बेखौफ युवाओं का तांडव, सरेराह युवक पर बरपाया कहर。 8 से 10 युवकों ने मिलकर की बेरहमी से मारपीट, बेल्ट से पीटते हुए वीडियो आया सामने。 सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है मारपीट का खौफनाक वीडियो。 डबरा में बीते 24 घंटे के भीतर मारपीट की यह तीसरी सनसनीखेज वारदात है。 लगातार हो रही गुंडागर्दी से स्थानीय लोगों में पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर भारी आक्रोश。 आम जनता में उठ रहे सवाल— आखिर बदमाशों के दिल से पुलिस का खौफ क्यों खत्म हो चुका है? वीडियो सामने आने के बाद हरकत में आई डबरा थाना पुलिस, मामले की जांच में जुटी。 पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है。 देखना होगा कि बार-बार उठते सवालों के बीच पुलिस इन बेखौफ बदमाशों पर कब तक शिकंजा कसती है!0
0
Report
Advertisement
नीमच: बघाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ की बड़ी गिरफ्तारी, MD ड्रग्स-डोडाचूरा बरामद
Neemuch, Madhya Pradesh:नीमच। मध्य प्रदेश शासन के निर्देशन में चलाए जा रहे नशे के विरुद्ध अभियान के तहत नीमच जिले की बघाना थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ सफलता हासिल की है। पुलिस ने 642 ग्राम MD ड्रग्स और 5 किलोग्राम डोडाचूरा सहित कुल 12 लाख 99 हजार रुपये मूल्य का अवैध मादक पदार्थ जब्त किया है। इसके साथ ही तस्करी में प्रयुक्त दो मोटर साइकिल और पांच मोबाइल फोन भी बरामद किए गए हैं। मुखबिर की सूचना पर बघाना पुलिस ने बघाना-छोटी सादड़ी रोड अरणिया कुमार फंटा अमर रोड पर नाकाबंदी की। इस दौरान संदिग्ध वाहनों की जांच करते हुए पाँच आरोपियों को मौके से गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के पास से MD ड्रग्स और डोडाचूरा बरामद किया गया, जिसके बाद NDPS Act के तहत मामला दर्ज कर आगे की पूछताछ और अनुसंधान जारी है। इस पूरी कार्रवाई में बघाना थाना टीम और साइबर सेल नीमच की सराहनीय भूमिका रही。0
0
Report
बस्तर में चक्रवात अर्नब से बाढ़ की आसमान छूती चिंता, SDRF राहत कार्य तेज
Jagdalpur, Chhattisgarh:बस्तर जिले में चक्रवाती तूफान 'अर्नब' का व्यापक असर देखा जा रहा है, शनिवार को बस्तर में बारिश नहीं हुई लेकिन चक्रवाती तूफ़ान के कारण हुई भारी बारिश के बाद डैम से लगातार पानी छोड़े जाने के चलते बस्तर जिले में बाढ़ की स्थिति बेहद गंभीर बनी हुई है, प्रशासन द्वारा राहत और बचाव कार्य युद्धस्तर पर चलाया जा रहा है, शनिवार को दिनभर में 130 प्रभावित लोगों को सुरक्षित निकालकर शिविरों तक पहुँचाया गया, जबकि इससे शुक्रवार को SDRF ने 88 लोगों का सफल रेस्क्यू किया था, प्रशासन ने शहरी और ग्रामीण अंचलों में कुल 43 राहत शिविर स्थापित किए हैं, जहाँ वर्तमान में साढ़े चार हज़ार से अधिक प्रभावितों को रखा गया है, बकावंड ब्लॉक के बनियागांव से ग्रामीणाें ने वीडियो बनाकर प्रशासन से मदद की गुहार लगाई,वहीं इंद्रावती नदी का जलस्तर शनिवार रात 8 बजे तक 12.56 मीटर तक पहुंच सकता है, जलस्तर का यह संभावित आंकड़ा खतरे के निशान से करीब 4.26 मीटर अधिक है, जिसके कारण तटीय और निचले रिहायशी इलाकों में पानी भरने तथा बाढ़ की संभावना बनी हुई है।0
0
Report
भिंगार लाठीचार्ज की मौत: दीपक वाघस्कर प्रकरण की जांच शुरू
Ahilyanagar, Maharashtra:अहिल्यानगरच्या भिंगार येथे गणपती विसर्जन मिरवणुकीदरम्यान झालेल्या लाठीचार्जनंतर दीपक वाघस्कर यांच्या मृत्यूची घटना घडली होती... या घटनेनंतर भिंगारमधील गणपती विसर्जन मिरवणूक काही तासांसाठी थांबवण्यात आली होती... त्यामुळे परिसरात तणावाचे वातावरण निर्माण झाले होते... या प्रकरणाची शहराबाहेरील वरिष्ठ अधिकाऱ्यांकडून चौकशी करण्यात يावी अशी मागणी आमदार संग्राम जगताप यांनी केली होती... त्यानंतर श्रीरामपूर येथील अप्पर पोलीस अधिक्षक सोमनाथ वाकचौरे यांनी भिंगार येथे प्रत्यक्ष पाहणी करत चौकशीला सुरुवात केली... त्यांनी घटनास्थळाची पाहणी करत प्रत्यक्षदर्शींची चौकशी सुरू केली असून, घटनेच्या वेळी नेमकी परिस्थिती काय होती, लाठीचार्ज कसा झाला आणि त्यानंतर काय घडले, याबाबत माहिती घेतली जात आहे... आता शहराबाहेरील अधिकाऱ्यांकडून चौकशी सुरू झाल्याने दीपक वाघस्कर मृत्यू प्रकरणातील वस्तुस्थिती आणि लाठीचार्जमागील परिस्थिती तपासातून समोर येण्याची शक्यता आहे.0
0
Report
Advertisement
