icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

झज्जर स्वास्थ्य विभाग के क्वार्टर जर्जर, करोड़ों खर्च के बाद भी सुविधाएं शून्य

Jhajjar, Haryana:झज्जर में स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों के क्वार्टरों की बिल्डिंग जर्जर。 करीब 15 सालों से इस समस्या से जूझ रहे हैं स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी。 स्वास्थ्य विभाग द्वारा हर महीने बिल्डिंग रिपेयरिंग के 5 से ₹7000 काट लिए जाते हैं लेकिन सुविधा जीरो。 बारिश के समय स्वास्थ्य विभाग के क्वार्टर में आने जाने वाले रास्ते पर भर जाता है पानी。 पानी निकासी का नहीं है कोई अच्छे से समाधान。 स्वास्थ्य विभाग के उच्च अधिकारी समस्या देखने के लिए आते हैं लेकिन समाधान नहीं करते。 स्टाफ नर्सो ने जी मीडिया के माध्यम से अपनी समस्या बताई。 स्वास्थ्य विभाग के क्वार्टर के सामने ही गंदगी भरी रहती है उससे भी काफी परेशान है。 स्टाफ नर्स होने का है कि यहां पर जीवन यापन करना दुर्लभ हो चुका है लेकिन क्या करें मजबूर है。 छोटे-छोटे बच्चे बीमार भी पड़ जाते हैं अधिकारियों को अपनी समस्या बात जरूर देते हैं लेकिन उसे समस्या का समाधान नहीं होता है。 झज्जर नागरिक अस्पताल के करोड़ों की लागत से बिल्डिंग को रिपेयर किया गया था स्वास्थ्य विभाग के क्वार्टर को ऐसे ही छोड़ दिया गया。 आखिरकार इतना पैसा गया कहां कहीं ना कहीं गोलमाल है。 एक करोड़ 3,25000 की लागत से स्वास्थ्य विभाग ने नागरिक अस्पताल की चार दिवारी कर दी जबकि स्वास्थ्य विभाग के स्टाफ के क्वार्टर की बिल्डिंग ऐसे ही छोड़ दी。
0
0
Report

धनबाद डाकघर को बम धमकी: परिसर खाली कर सुरक्षा बढ़ाई गई

Dhanbad, Jharkhand:धनबाद ब्रेकिंग धनबाद मुख्य डाकघर को मेल के जरिये बम से उड़ाने की धमकी. इस धमकी के बाद दहशत में डाकघर के पदाधिकारी और कर्मी. दिन के करीब 11 बजे मुख्य डाकघर को मिला मेल जिसमें मुख्य डाकघर और पासपोर्ट ऑफिस दोनों को बम से उडाने की धमकी. इस धमकी के बाद पूरे डाकघर और पासपोर्ट ऑफिस को तत्काल खाली कराया गया. पोस्ट ऑफिस में करीब 100 से ज्यादा आम लोग भी अपने कार्यों से पहुंचे थे. फिलहाल पोस्ट ऑफिस और पासपोर्ट ऑफिस खाली करा दिया गया है. पुलिस को दी गई है सूचना. बम स्कवायड टीम के आने का इन्तेजार. मेल में जिक्र है 'मेरे भगवान का हुआ है अपमान'.
0
0
Report

पटना एसटीएफ ने दानापुर जंक्शन से अमन उर्फ सागर को गिरफ्तार किया

Patna, Bihar:पटना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। टॉप-10 अपराधियों की सूची में शामिल कुख्यात अपराधी अमन उर्फ सागर को पटना एसटीएफ और पाटलिपुत्र थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए दानापुर जंक्शन से गिरफ्तार कर लिया। अमन पिछले तीन वर्षों से फरार चल रहा था और गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार अपना ठिकाना बदल रहा था। उसके खिलाफ पाटलिपुत्र थाना, पत्रकार नगर थाना और बक्सर के थानों में रंगदारी, चेन स्नेचिंग, दारू की तस्करी समेत कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। लंबे समय से पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी। फिलहाल गिरफ्तार अपराधी से गहन पूछताछ की जा रही है। पुलिस उसके आपराधिक नेटवर्क, फरारी के दौरान मिली मदद और अन्य मामलों में संलिप्तता की भी जांच कर रही है。
0
0
Report
Advertisement

बीकानेर में हाई-रिस्क प्रेग्नेंसी स्क्रीनिंग से मातृ-शिशु मृत्यु दर घटाने पर जोर

Bikaner, Rajasthan:Assign Desk Rounak Vyas Bikaner Story -प्रसूताओं की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, गर्भवतियों की विशेष स्क्रीनिंग शुरू प्रदेशभर में हाई-रिस्क प्रेग्नेंसी की पहचान के लिए जारी हुए विशेष निर्देश बीकानेर जिला अस्पताल में रोज़ 75 से 80 गर्भवती महिलाओं की हो रही जांच अस्पताल अधीक्षक डॉ. सुनील हर्ष ने किया निरीक्षण, चिकित्सकों को दिए सतर्कता के निर्देश Intro - बीकानेर में प्रसूताओं की मौत के मामलों के बाद स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड पर है प्रदेश सरकार के निर्देश पर गर्भवती महिलाओं की विशेष स्क्रीनिंग अभियान शुरू किया गया है बीकानेर जिला अस्पताल में भी विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम हाई-रिस्क गर्भवती महिलाओं की पहचान और बेहतर उपचार पर विशेष फोकस कर रही है प्रसूताओं की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग ने पूरे प्रदेश में गर्भवती महिलाओं की विशेष स्क्रीनिंग के निर्देश जारी किए हैं इसी के तहत बीकानेर जिला अस्पताल में व्यापक स्तर पर स्क्रीनिंग अभियान शुरू किया गया है अस्पताल अधीक्षक डॉ. सुनील हर्ष ने व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों को पूरी सतर्कता के साथ गुणवत्तापूर्ण जांच सुनिश्चित करने के निर्देश दिए जिला अस्पताल में प्रतिदिन करीब 75 से 80 गर्भवती महिलाओं की विशेषज्ञ टीम द्वारा जांच की जा रही है स्क्रीनिंग के दौरान हाई-रिस्क प्रेग्नेंसी की समय रहते पहचान कर आवश्यक उपचार और रेफरल की व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है ताकि मातृ एवं शिशु मृत्यु दर को प्रभावी रूप से कम किया जा सके।
0
0
Report

ओबीसी आरक्षण लागू कराने की कांग्रेस की जयपुर बैठक में रणनीति स्पष्ट

Jaipur, Rajasthan:प्रदेश कांग्रेस ओबीसी एडवाइजरी काउंसिल की बैठक कल, ओबीसी मुद्दों पर बनेगी रणनीति राजस्थान प्रदेश कांग्रेस ओबीसी एडवाइजरी काउंसिल की बैठक कल जयपुर स्थित राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर (आरआईसी) में आयोजित होगी। बैठक में कांग्रेस के ओबीसी विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष, प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और एडवाइजरी काउंसिल के सदस्य शामिल होंगे। बैठक में संगठन स्तर पर जिला, ब्लॉक, निकाय और पंचायत स्तर तक ओबीसी कार्यकर्ताओं की भागीदारी बढ़ाने, टिकट, पद और संगठनात्मक जिम्मेदारियों में उनकी हिस्सेदारी सुनिश्चित करने पर चर्चा होगी। इसके अलावा ओबीसी आरक्षण के पूर्ण क्रियान्वयन, मंडल आयोग की सिफारिशों के अनुसार 27 प्रतिशत आरक्षण लागू करवाने, वर्तमान 21 प्रतिशत आरक्षण को सभी राजकीय विभागों में प्रभावी रूप से लागू करने, बैकलॉग की रिक्तियों को जल्द भरने तथा जातिगत जनगणना में अन्य पिछड़ा वर्ग का अलग कॉलम जोड़ने जैसे मुद्दे भी बैठक के एजेंडे में शामिल हैं। बैठक में कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में खोले गए अंग्रेजी माध्यम स्कूलों सहित अन्य जनहित के मुद्दों पर भी चर्चा की जाएगी। साथ ही ओबीसी आबादी के प्रतिशत के आधार पर योजनाओं के निर्माण और प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर भी मंथन होगा। बैठक से पहले कांग्रेस नेताओं का कहना है कि बढ़ती महंगाई से महिलाओं पर घरेलू बजट का दबाव बढ़ा है, किसान मौसम की मार और खेती से जुड़ी समस्याओं से जूझ रहा है। ऐसे में ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के ओबीसी युवाओं की समस्याओं को समझकर उन्हें पार्टी से जोड़ने की दिशा में भी रणनीति बनाई जाएगी। स्रोतों के अनुसार, कांग्रेस इस बैठक में ओबीसी वर्ग से जुड़े मुद्दों पर आगामी राजनीतिक रणनीति तैयार करेगी। पार्टी लंबे समय से ओबीसी से जुड़े मुद्दों को लेकर सरकार पर सवाल उठाती रही है और आने वाले दिनों में इन्हीं मुद्दों को लेकर सरकार को घेरने की तैयारी में है。
0
0
Report

बिहार के सभी प्रखंडों में डिग्री कॉलेज खोलने के फैसले पर विपक्ष की राजनीति

Patna, Bihar:पटना Anchor राज्य सरकार ने बिहार के सभी प्रखंडों में डिग्री कॉलेज खोलने का वादा किया था,15 जुलाई को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने एक साथ सभी प्रखंडों में डिग्री कॉलेज का शुभारंभ किया,विपक्ष इस मसले पर सुविधा साधन और शिक्षकों को लेकर सरकार की नीति पर सवाल खड़ा कर रहा है। बाइट 1 सम्राट चौधरी, मुख्यमंत्री बिहार विकल्प 2 राज्य सरकार के इस फैसले को ऐतिहासिक करार दे रही है जेडीयू,जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने कहा कि उनके नेता नीतीश कुमार की सोच को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मूर्त रूप दिया है और शिक्षा को लेकर राज्य में यह अभूतपूर्व निर्णय है। बाइट 2 उमेश कुशवाहा,जेडीयू प्रदेश अध्यक्ष वी/ओ 3 अब राज्य के सभी प्रखंड के उच्च शिक्षा की सुविधा उपलब्ध हो गई है और सरकार का मानना है कि इससे ग्रामीण क्षेत्रों में शैक्षणिक माहौल बेहतर होगा लेकिन विपक्ष इस मुहिम पर निशाना साध रही है,आरजेडी और कांग्रेस का कहना है कि बिना किसी तैयारी के सिर्फ कॉलेज खोल देना और सुविधा साधन या शिक्षकों की उपलब्धता न होना ऐसे में यह सिर्फ खानापूर्ति मात्र है और कही से यह उचित नहीं है बाइट 3 राजेश राठौर, कांग्रेस मुख्य प्रवक्ता बाइट 4 रणविजय साहू,आरजेडी विधायक वी/ओ 4 सत्तापक्ष के लोग कह रहे हैं कि राज्य में उच्च शिक्षा को एक नई उड़ान मिली है वही विपक्ष कह रहा है कि पहले से महाविधालय और विश्वविद्यालय का खस्ता हाल है,शिक्षकों की कमी है और ऐसे में उसे दुरुस्त न करके प्रखंडों में बिना सुविधा साधन का यह पहल सिर्फ दिखावा मात्र है
0
0
Report
Advertisement

बंगरा कस्तूरबा विद्यालय की छात्राओं ने एसडीएम से लगाई न्याय की गुहार

Varun DwivediVarun DwivediFollow11m ago
Sihari Madhogarh, Madhogarh, Uttar Pradesh:माधौगढ़ (जालौन)। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय, बंगरा की छात्राएं अपने अभिभावकों के साथ विद्यालय में व्याप्त अव्यवस्थाओं की शिकायत लेकर उपजिलाधिकारी माधौगढ़ कार्यालय पहुंचीं। छात्राओं ने पेयजल, साफ-सफाई, छात्रावास, भोजन, सुरक्षा सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं के अभाव की शिकायत करते हुए प्रार्थना पत्र सौंपा। शिकायत सुनने के बाद उप जिलाधिकारी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने इस बात पर नाराजगी जताई कि विद्यालय समय में छात्राओं को अभिभावकों के साथ कार्यालय तक कैसे आने दिया गया और उनके साथ विद्यालय का कोई जिम्मेदार अधिकारी क्यों नहीं था। उपजिलाधिकारी माधौगढ़ ने कहा कि यदि रास्ते में किसी छात्रा के साथ कोई अप्रिय घटना हो जाती, तो उसकी जिम्मेदारी किसकी होती? उन्होंने बच्चों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए स्पष्ट किया कि विद्यालयों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। साथ ही संबंधित अधिकारियों को निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
0
0
Report

झालावाड़ मनोहरथाना में शहरी सेवा शिविर निरीक्षण, लाभार्थियों को आवास पट्टे वितरित

Jhalawar, Rajasthan:झालावाड़ मनोहरथाना (झील?) मनोहरथाना (झालावाड़) एंकर इंट्रो_ राज्य झालावाड़ जिले के मनोहरथाना में आयोजित शहरी सेवा शिविर का जिला कलेक्टर अजय सिंह राठौड़ ने निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने शिविर में उपस्थित नागरिकों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं तथा अधिकारियों को जनहित के कार्यों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिला कलेक्टर ने पात्र 11 लाभार्थियों को आवासीय पट्टों का वितरण किया। उन्होंने कहा कि शहरी सेवा शिविरों के माध्यम से आमजन को विभिन्न सरकारी सेवाओं का लाभ एक ही स्थान पर उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे नागरिकों को राहत मिल रही है। इस अवसर पर सीईओ जिला परिषद शंभूलाल मीणा, एसडीएम पुष्कर मित्तल, विकास अधिकारी कैलाश मीणा, अधिशासी अधिकारी पुखराज मीणा, दिनेश मंगल, मंडल अध्यक्ष देवेंद्र शर्मा, लाली बाई, परमानंद लोधा, बृजेश बांगला, रामकिशन, रामदयाल सहित नगरपालिका के अधिकारी-कर्मचारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
0
0
Report
Advertisement

जन सुराज के नेताओं का भाजपा में शामिल होना बड़ा झटका

Patna, Bihar:पटना स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित मिलन समारोह में जन सुराज पार्टी को बड़ा राजनीतिक झटका लगा. जन सुराज के कई प्रमुख नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की. इस दौरान जन सुराज के दीघा विधानसभा क्षेत्र से पूर्व प्रत्याशी रहे बिट्टू सिंह, कुम्हरार विधानसभा क्षेत्र से पूर्व प्रत्याशी रहे के.सी. सिन्हा और मनेर विधानसभा क्षेत्र से पूर्व प्रत्याशी रहे गोपाल सिंह भाजपा में शामिल हुए. इनके साथ बड़ी संख्या में जन सुराज के कार्यकर्ताओं ने भी भाजपा का दामन थामा. पिछले विधानसभा चुनाव में जन सुराज पार्टी ने के.सी. सिन्हा को कुम्हरार, गोपाल सिंह को मनेर और बिट्टू सिंह को दीघा विधानसभा सीट से अपना उम्मीदवार बनाया था. इन सभी को भाजपा अपने में शामिल कराके जन सुराज को बड़ा झटका दी है. बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा कि बीजेपी की नीतियों से प्रभावित होकर जन सुराज के कई नेता आज बीजेपी में शामिल हुए. इन सभी का बीजेपी में स्वागत है ये सभी लोग मजबूती से बीजेपी में काम करेंगे
0
0
Report

बागेश्वर के भनार क्षेत्र में बारिश के बाद बिजली आपूर्ति बहाल, ग्रामीणों ने मोर्चा संभाला

Bageshwar, Uttarakhand:बागेश्वर के भनार क्षेत्र में बिजली व्यवस्था की बदहाली की तस्वीर सामने आई है। तेज बारिश के बाद पूरा इलाका करीब एक हफ्ते तक अंधेरे में डूबा रहा। आरोप है कि बिजली विभाग सीमित संसाधनों और कम कर्मचारियों के साथ मौके पर पहुंचा, जिसके बाद स्थानीय ग्रामीणों को खुद मोर्चा संभालना पड़ा. बागेश्वर के भनार क्षेत्र में हुई भारी बारिश ने बिजली व्यवस्था की पोल खोल दी। कई जगह बिजली के तार टूटने से पूरा इलाका करीब एक सप्ताह तक अंधेरे में डूबा रहा। बिजली नहीं होने से लोगों के मोबाइल फोन बंद हो गए और ग्रामीणों को संचार सहित रोजमर्रा की कई समस्याओं का सामना करना पड़ा। ग्रामीणों का आरोप है कि कई दिनों बाद बिजली विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे, लेकिन कम संख्या और पर्याप्त संसाधन नहीं होने के कारण वे टूटे तारों को जोड़ने में असहाय नजर आए। इसके बाद स्थानीय लोगों ने खुद आगे बढ़कर कर्मचारियों का सहयोग किया। ग्रामीणों की मेहनत और विभाग के संयुक्त प्रयासों से आखिरकार बिजली आपूर्ति बहाल हुई, जिसके बाद पूरे क्षेत्र के लोगों ने राहत की सांस ली.
0
0
Report

पूर्व विधायक रामसरन वर्मा के थप्पड़ वायरल वीडियो पर बवाल

Pilibhit, Uttar Pradesh:एंकर- पीलीभीत में पूर्व विधायक एवं पूर्व मंत्री रामसरन वर्मा का एक युवक को थप्पड़ मारने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। विधायक ने जब युवक के थप्पड़ जड़े तो उनका विधायक बेटा विवेक वर्मा भी मौके पर थे। बताया जा रहा है कि यह वीडियो एक दिन पहले का है, जब पूर्व विधायक व पूर्व मंत्री रामचरण वर्मा अपने विधायक पुत्र विवेक वर्मा के साथ नगर पालिका बीसलपुर के बर्खास्त कर्मचारी उपेंद्र के आत्महत्या प्रकरण में शोकाकुल परिवार से मिलने पहुंचे थे। मृतक परिवार कुछ मांगोको लेकर बात कर रहा था तभी एक युवक ने भी आत्महत्या प्रकरण को लेकर कोई बात कह दी जिसके बाद रामसरण वर्मा नाराज हो गए और पलक झपकते ही तेजी के साथ बढ़कर उसके तमाचे जड़ दिए। इसके बाद युवक वहां से हट गया। पूर्व विधायक की संवेदनहीनता की चर्चा अब जोरों पर है।
0
0
Report
Advertisement

धींगपुर स्कूल में शिक्षक के स्थानांतरण के विरोध पर तालाबंदी, टीसी कटाने की चेतावनी

Sikar, Rajasthan:धींगपुर स्कूल में शिक्षक के स्थानांतरण के विरोध परतालाबंदी, टीसी कटाने की चेतावनी, सीकर जिले के खाटूश्यामजी सदार थाना क्षेत्र के धींगपुर स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में हिंदी साहित्य के शिक्षक नेमीचन्द के स्थानांतरण का विरोध किया गया। नाराज छात्र-छात्राओं ने विद्यालय पर ताला लगाकर प्रदर्शन किया और शिक्षक का तबादला रद्द करने की मांग उठाई। विद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं और ग्रामवासियों ने शिक्षा विभाग के खिलाफ विरोध जताते हुए कहा कि शिक्षक नेमीचन्द के स्थानांतरण से उनकी पढ़ाई प्रभावित होगी और उनका भविष्य संकट में पड़ जाएगा। छात्रों ने शिक्षा विभाग के उच्च अधिकारियों को ज्ञापन सौंपकर स्थानांतरण तुरंत निरस्त करने की मांग की। मामले की गंभीरता को देखते हुए सीबीईओ शर्मिला मौके पर पहुंचीं और विद्यार्थियों व ग्रामीणों से समझाइश कर मामला शांत कराया। छात्रों ने स्पष्ट कहा कि उनकी पढ़ाई सुचारू रूप से जारी रखने के लिए शिक्षक नेमीचन्द का विद्यालय में बने रहना जरूरी है। ग्रामीणों और विद्यार्थियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांग शीघ्र पूरी नहीं की गई तो विद्यालय में अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू की जाएगी। साथ ही मांग नहीं माने जाने पर सभी छात्र सामूहिक रूप से विद्यालय से टीसी कटवाने का कदम उठाएंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी शिक्षा विभाग और प्रशासन की होगी।
0
0
Report

बैतूल में इंद्रा वार्ड के अतिक्रमण हटाने पर स्थानीय लोगों और प्रशासन के बीच तनातनी

Betul, Madhya Pradesh:बैतूल नगर पालिका परिषद के इंद्रा वार्ड में सड़क निर्माण को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। यहां 25 मकान सड़क निर्माण के दायरे में आने पर हटाए जा रहे हैं, नगरपालिका ने आज अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की जिसका स्थानीय लोग विरोध कर रहे हैं। रहवासियों का आरोप है कि वे पिछले 60 वर्षों से यहां रह रहे हैं और नगरपालिका जबरन उनकी निजी जमीन पर बने मकान तोड़ रही है। लोग कह रहे हैं कि पहले से 20 फीट चौड़ी सड़क होने के बावजूद उसे 10 फीट और बढ़ाया जा रहा है। सभी गरीब तबके के लोग हैं और बड़ी मेहनत से अपना आशियाना बनाया है, ऐसे में बारिश के दौरान उनके मकान तोड़ने से सभी के सामने दिक़तें खड़ी हो गई हैं। नगरपालिका अधिकारियों का कहना है कि यह अतिक्रमण हटाने की वैधानिक कार्रवाई है। अधिकारियों के मुताबिक, पिछले 6 महीनों से नोटिस दिए जा रहे थे और राजस्व विभाग की कार्रवाई के बाद अब सड़क निर्माण शुरू किया गया है। सवाल यह है कि विकास के नाम पर कार्रवाई है या फिर वर्षों पुराने आशियाने तोड़कर उनके साथ अन्याय किया जा रहा है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top