842001
मुजफ्फरपुर में 25वें कारगिल दिवस पर नागरिक मोर्चा और स्मारक समिति ने किया श्रद्धांजलि आयोजन
Muzaffarpur, Bihar:मुजफ्फरपुर में भारत मां नमन स्थल पर नागरिक मोर्चा और खुदीराम बोस एवं प्रफुल्ल चाकी स्मारक समिति ने 25वां कारगिल दिवस मनाया। इस मौके पर नागरिक मोर्चा के अध्यक्ष मोहन कुमार सिन्हा और आलोक कुमार समेत कई लोगों ने शहीद जवानों के लिए जयकारे लगाए और 'अमर रहे' के नारे लगाए। मोहन कुमार सिन्हा ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कारगिल युद्ध की वीरता और बलिदान की याद दिलाई।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
दिल्ली यूनिवर्सिटी चुनाव प्रचार आज आखिरी दिन, नो कैंपेनिंग डे से पहले क्या है रणनीति?
New Delhi, Delhi:दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ (डूसू) चुनाव में प्रचार का आज आखिरी दिन है। प्रत्याशियों ने वोटरों तक पहुंचने के लिए जनसंपर्क तेज कर दिया है। इसके बाद नो कैंपेनिंग डे रहेगा और प्रत्याशी प्रचार नहीं कर सकेंगे। ABVP के समर्थक भी विश्वविद्यालय में प्रचार जुटे। ABVP के समर्थक से बातचीत。0
0
Report
महराजगंज: कोल्हुई में नया पुलिस कंट्रोल रूम चार्ली का उद्घाटन, सीमा पर सुरक्षा मजबूत
Maharajganj, Uttar Pradesh:स्टोरी हैडलाइन- महराजगंज पुलिस अधीक्षक ने कोल्हुई में नए पुलिस कंट्रोल रूम 'चार्ली' का उद्घाटन किया। उद्घाटन के बाद एसपी ने वायरलेस सेट के जरिए विभिन्न थानों के पुलिसकर्मियों से बातचीत कर उन्हें अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि भौगोलिक स्थिति और भारत-नेपाल सीमा की संवेदनशीलता को देखते हुए इस नए कंट्रोल रूम की स्थापना की गई है ताकि फरेंदा और नौतनवा सर्किल के थानों में नेटवर्क व तालमेल की समस्या दूर हो और आमजन को त्वरित पुलिस सहायता मिलेगी। नया कंट्रोल रूम 'चार्ली' स्थापित करने से सीमावर्ती क्षेत्रों में नेटवर्क की समस्या खत्म होगी और आपात स्थिति में पुलिस का रिस्पॉन्स टाइम बेहतर होगा।0
0
Report
बेमेतरा के परपोड़ी में सामाजिक बहिष्कार के आरोप, प्रशासन ने शुरू की निष्पक्ष जांच
Bemetara, Chhattisgarh:बेमेतरा जिले के परपोड़़ी थाना क्षेत्र में सामाजिक बहिष्कार और मानसिक प्रताड़ना के आरोपों का मामला सामने आया है। परपोड़ी मानिकपुरी समाज के एक परिवार ने समाज के कुछ पदाधिकारियों और प्रभावशाली लोगों पर भेदभावपूर्ण व्यवहार का आरोप लगाया है। शिकायतकर्ता निर्मल दास मानिकपुरी का दावा है कि उनके परिवार समेत करीब 9 अन्य परिवारों को सामाजिक कार्यक्रमों, बैठकों और वैवाहिक आयोजनों से अलग रखा जा रहा है। मामले को लेकर कलेक्टर और एसपी से शिकायत कर निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की गई है। शिकायतकर्ता के मुताबिक, पिछले कई वर्षों से उनके परिवार और अन्य परिवारों के साथ भेदभावपूर्ण व्यवहार किया जा रहा है। आरोप है कि समाज की बैठकों, कार्यक्रमों, वैवाहिक आयोजनों और दूसरी सामाजिक गतिविधियों में उन्हें शामिल नहीं किया जाता। शिकायतकर्ता का कहना है कि वर्ष 2023 में भी उनके परिवार समेत करीब 9 अन्य परिवारों के खिलाफ समाज स्तर पर निर्णय लिया गया था। इस मामले में समाज के पदाधिकारियों और अध्यक्ष से कई बार मौखिक और लिखित शिकायत की गई, लेकिन शिकायतकर्ता के अनुसार कोई संतोषजनक समाधान नहीं हुआ। आरोप यह भी है कि समाज के कुछ लोगों द्वारा परिवार से मेल-जोल रखने और उठने-बैठने वाले लोगों को भी समाज से अलग करने की बात कही जाती है। शिकायतकर्ता ने इसे मानसिक प्रताड़ना और सामाजिक अपमान बताते हुए प्रशासन से हस्तक्षेप की मांग की है। निर्मल दास मानिकपुरी ने कहा, “हमारे परिवार के साथ लंबे समय से सामाजिक बहिष्कार जैसा व्यवहार किया जा रहा है। समाज के कार्यक्रमों में शामिल नहीं किया जाता और लोगों को हमारे परिवार से संबंध नहीं रखने के लिए कहा जाता है। हमने समाज के पदाधिकारियों से भी शिकायत की, लेकिन समाधान नहीं हुआ। इसलिए कलेक्टर और एसपी से निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की है।” वहीं, शिकायत सामने आने के बाद प्रशासन ने भी मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच के निर्देश दिए हैं। बेमेतरा कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाई ने बताया कि शिकायत प्राप्त हुई है और संबंधित थाना तथा तहसीलदार को जांच के लिए निर्देशित किया गया है। “शिकायत प्राप्त हुई है। संबंधित थाना और तहसीलदार को जांच के लिए निर्देशित किया गया है। जांच रिपोर्ट के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।” फिलहाल प्रशासन ने जांच के निर्देश दिए हैं। अब जांच रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट होगा कि सामाजिक बहिष्कार और मानसिक प्रताड़ना के लगाए गए आरोपों में कितनी सच्चाई है। प्रशासन की जांच के निष्कर्ष और उसके आधार पर होने वाली कार्रवाई पर अब सभी की नजर है।0
0
Report
Advertisement
बाड़मेर नगर परिषद: सभापति पद के लिए मधुलता जैन व जयमल सिंह नामांकन से हलचल
Barmer, Rajasthan:बाड़मेर नगर परिषद में सभापति पद की दौड़ तेज, कांग्रेस से मधुलता जैन और जयमल सिंह मैदान में बाड़मेर। नगर परिषद चुनाव के परिणाम सामने आने के बाद अब सभापति पद को लेकर सियासी गतिविधियां तेज हो गई हैं। बुधवार को कांग्रेस की ओर से मधुलता जैन और जयमल सिंह ने सभापति पद के लिए नामांकन दाखिल किया। इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह गोदारा सहित पार्टी के वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। बाड़मेर नगर परिषद में कुल 55 वार्ड हैं और सभापति के निर्वाचन के लिए बहुमत का आंकड़ा 28 पार्षदों का है। हालिया निकाय चुनाव में भाजपा ने 29 वार्ड जीतकर बहुमत का आंकड़ा पार किया, जबकि कांग्रेस के खाते में 21 वार्ड आए और 5 निर्दलीय पार्षद निर्वाचित हुए। ऐसे में कांग्रेस की ओर से दो नामों का नामांकन दाखिल होना चुनावी प्रक्रिया में एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम है। अब निगाहें इस बात पर रहेंगी कि कांग्रेस अपने दोनों प्रत्याशियों में से किसे अंतिम रूप देती है और पार्टी के पार्षद किस प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करते हैं। मधुलता जैन को कांग्रेस ने निकाय चुनाव में वार्ड संख्या 12 से प्रत्याशी बनाया था। नामांकन के दौरान जिलाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह गोदारा सहित कांग्रेस नेताओं की मौजूदगी से पार्टी की संगठनात्मक सक्रियता भी दिखाई दी। दूसरी ओर, भाजपा के पास बहुमत होने के कारण सभापति चुनाव में उसके पार्षदों की एकजुटता और उम्मीदवार चयन भी महत्वपूर्ण रहेगा। अब सभापति चुनाव केवल नामांकन तक सीमित नहीं है। अगले चरण में प्रत्याशियों की स्थिति, नाम वापसी और मतदान की तस्वीर स्पष्ट होने के साथ बाड़मेर नगर परिषद की नई राजनीतिक दिशा भी सामने आएगी। बाइट : लक्ष्मण गोदारा , जिलाध्यक्ष0
0
Report
हरियाणा विधानसभा: जरनैल सिंह को व्हिप उल्लंघन पर नोटिस
Chandigarh, Chandigarh:चंडीगढ़ ब्रेकिंग कांग्रेस विधायक जरनैल सिंह को व्हिप उल्लंघन और सत्ता पक्ष के साथ नारेबाजी पर कारण बताओ नोटिस जारी हरियाणा कांग्रेस चीफ व्हिप बीबी बत्रा ने जरनैल सिंह को 10वीं अनुसूची के तहत अयोग्यता का कारण बताओ नोटिस भेजा। विधायक जरनैल सिंह ने एडजर्नमेंट मोशन पर व्हिप मानने से इनकार किया, सत्ता पक्ष के साथ पोस्टर लेकर नारेबाजी की। निलंबित कांग्रेस विधायक जरनैल सिंह पर पार्टी विरोधी गतिविधियों का आरोप, 30 दिन में जवाब मांगा गया सदन में कांग्रेस के खिलाफ सत्तापक्ष के मंत्रियों के साथ नारेबाजी करने वाले जरनैल सिंह को नोटिस कांग्रेस विधायक दल ने जरनैल सिंह को व्हिप अवहेलना और ट्रेजरी बेंच में जाने पर अयोग्यता का नोटिस जारी किया जरनैल सिंह को पूर्व निलंबन के बावजूद पार्टी निर्देशों की अवहेलना पर कारण बताओ नोटिस भेजा गया है कांग्रेस ने हरियाणा विधानसभा में कांग्रेस विधायक जरनैल सिंह के खिलाफ दसवीं अनुसूची के तहत कार्रवाई की तैयारी में है0
0
Report
जनेश्वर पार्क विवाद में युवती को कार से टक्कर, आरोपी फरार
Noida, Uttar Pradesh:जनेश्वर मिश्रा पार्क के पास विवाद के दौरान युवती को कार से टक्कर मारने का आरोप। घटना के बाद कार सवार मौके से फरार बताया जा रहा है .. पीड़ित अनामिका सिंह और आरोपी शाहनवाज दोनों के आपसी संबंध 1 साल से थे आज शाहनवाज अपने किसी महिला मित्र के साथ चाय पीने से जनेश्वर पार्क पहुंचा तभी पुरानी परिचित अनामिका सिंह ने इन दोनों को देख लिया दोनों का आपस में विवाद हुआ शाहनवाज अपनी महिला मित्र के साथ वहां से भागने की कोशिश किया लेकिन अनामिका सिंह गाड़ी के सामने आ गई और रोकने की कोशिश करने लगी मामले में पुलिस ने अनामिका को मेडिकल करवाने के लिए भेज दिया है आगे की विधिक कार्रवाई चल रही है0
0
Report
Advertisement
राजगढ़ नगरपालिका अध्यक्ष पद के लिए रेखा देवी ने नामांकन दाखिल किया
Rajgarh, Rajasthan:राजगढ़ नगरपालिका अध्यक्ष पद के लिए भाजपा की ओर से वार्ड नंबर 35 से निर्वाचित पार्षद रेखा देवी ने बुधवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। उन्होंने रिटर्निंग अधिकारी सीमा मीना के समक्ष नामांकन पर्चा प्रस्तुत किया। इस दौरान नगरपालिका चुनाव प्रभारी एवं राज्यसभा सांसद रामकुमार वर्मा सहित भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। चुनाव प्रभारी रामकुमार वर्मा ने रिटर्निंग अधिकारी सीमा मीना को भाजपा का अधिकृत सिंबल सौंपा। वर्मा ने बताया कि भाजपा ने रेखा देवी को नगरपालिका अध्यक्ष पद के लिए पार्टी का अधिकृत प्रत्याशी बनाया है और पार्टी को अच्छे परिणाम की उम्मीद है। गौरतलब है कि राजगढ़ नगरपालिका के 40 वार्डों में भाजपा के 6, कांग्रेस के 3 और निर्दलीय 31 पार्षद चुनाव जीतकर आए हैं। अध्यक्ष पद के लिए भाजपा की रेखा देवी के अलावा निर्दलीय प्रत्याशी धर्मचंद सैनी और राजकुमार सैनी ने भी नामांकन पत्र दाखिल किया है। ऐसे में अध्यक्ष पद का चुनाव दिलचस्प हो गया है। निर्दलीय पार्षदों की संख्या अधिक होने के कारण अध्यक्ष पद के चुनाव में उनका समर्थन निर्णायक भूमिका निभा सकता है। कांग्रेस की ओर से किसी निर्दलीय प्रत्याशी को समर्थन दिए जाने की संभावना भी चर्चा में है। बाइट— रामकुमार वर्मा, नगरपालिका चुनाव प्रभारी एवं राज्यसभा सांसद0
0
Report
मधुबनी में जाली नोट तस्कर 'चाची' गिरफ्तार, करोड़ों संपत्ति की जांच शुरू
Madhubani, Bihar:भारत-नेपाल बॉर्डर के पास मधुबनी पुलिस और एसएसबी द्वारा बड़ी कार्रवाई की गई है। बासोपट्टी थाना के दुहबी बाजार निवासी कथित कुख्यात महिला तस्कर हीरा देवी महासेठ उर्फ ‘चाची’ को पुलिस टीम ने गिरफ्तार किया है। एसएसपी योगेंद्र कुमार ने बताया चाची लंबे समय से जाली भारतीय मुद्रा और अन्य प्रतिबंधित सामानों की तस्करी से जुड़े नेटवर्क में सक्रिय थी जिसकी पुलिस को लंबे समय से तलाश थी। उसका पति भी जाली नोट मामले में पहले ही गिरफ्तार होकर जेल जा चुका है। चाची दम्पति के पास भारत-नेपाल में करोड़ों की संपत्ति होने की जांच की जा रही है। चाची दम्पति के पास करीब 200 करोड़ रुपये की संपत्ति की बात सामने आई है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद होगी। कुख्यात महिला तस्कर की गिरफ्तारी के बाद पुलिस और जांच एजेंसीं उसके पूरे नेटवर्क और संपत्ति को खंगालने में जुट गयी है।0
0
Report
दारुल उलूम के प्रवक्ता सुफियान निजामी: मक्का-मदीना के हूती हमलों की निंदा
Lucknow, Uttar Pradesh:Lucknow हरमैंन मक्के मदीने मे हुतियों द्वारा हमले किये जानें पर इस्लामिक सेंटर ऑफ़ इंडिया दारुल उलूम के प्रवक्ता मौलाना सुफियान निजामी का बयान होती बागियो द्वारा जिस तरीके से हमले किए जा रहे हैं हालात पैदा किए गए इसकी हर अमन पसंद लोग मुखालफत करता है हरमन शरीफ को निशाना बनाने की कोशिश की जाएगी जहां जो मुसलमान है वह तमाम लोग इसकी निंदा करेंगे मक्के और मदीना में जो हमला किया गया इसके लिए हम निंदा करते हैं हूती द्वारा जो मक्का मदीना में हमले किए गए उनको इस हरकत से बाज़ आना चाहिए . बाइट मौलाना सुफियान निजामी प्रवक्ता दारुल उलूम इस्लामिक सेंटर ऑफ़ इंडिया0
0
Report
Advertisement
राजन रिजवी के खिलाफ बैंक कर्मी से पीछा-रेकी मामले में मुकदमा दर्ज
Mathura, Uttar Pradesh:मथुरा थाना कोतवाली पर एक महिला बैंक कर्मी द्वारा एक शिकायती प्रार्थना पत्र दिया गया, जिसमें उसके द्वारा बताया गया कि एक बैंक ग्राहक जिसका नाम राजन रिजवी है, उसके द्वारा उसे लगातार परेशान किया जा रहा है, उसका निजी मोबाइल नंबर प्राप्त कर लिया गया है तथा उस पर आपत्तिजनक मैसेजेस किए जा रहे हैं । साथ ही साथ इस व्यक्ति द्वारा उसका पीछा किया जा रहा है और उसके घर के आसपास रेकी की जा रही है । इस प्रार्थना पत्र पर पुलिस द्वारा कार्रवाई की गई है और मुकदमा पंजीकृत किया गया है तथा इसमें आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।0
0
Report
बिसरख में तेज रफ्तार कार ने pedestrian को टक्कर दी, चालक गिरफ्तार
Noida, Uttar Pradesh:Noida (Uttar Pradesh) Car Hits Pedestrian While Crossing Road In Bisrakh Area, Leaving Him Seriously Injured, Driver Arrested, Car At Police Station. ज्योति क्या हुआ था आपके हस्बैंड के साथ क्या इंसिडेंट था वो बताइए और क्या पुलिस की जो कार्रवाई उससे आप संतुष्ट हैं और क्या आपकी डिमांड है? हम केक लेके आ रहे थे, हिमांशु केक लेके आ रहा था, मैं कार में बैठी हुई थी, केक जो है? हम एक मूर्ति से पिक कर रहे थे और जो केक राइडर था, जो डिलीवरी बॉय था, वो के वो रोड के दूसरे साइड पे था। तो हिमांशु गए और उन्होंने वहां पे केक पिक किया। वापस आते हुए वो कार बहुत हाई स्पीड में थी। आपको सारा वहां पे रिकॉर्डिंग में दिखेगा। कार बहुत हाई स्पीड में थी और उसने हिमांशु को टक्कर मारी। इतनी तेज टक्कर थी कि हिमांशु 100 मीटर दूर गिरे हुए थे। पुलिस की कार्रवाई स्लो है। जो अभी तक मुझे कुछ ऐसा देखने को नहीं मिल रहा है? कि कुछ भी स्ट्रिक्ट एक्शंस लिए गए हैं। तो मेरा डिमांड यही है? कि आगे एक फ्यूचर किसी और के साथ ना हो या फिर मेरी फैमिली के साथ दोबारा ना हो। तो मेरा यही है? कि आप प्लीज आप लोग ये कवर कीजिए और जो भी कल्प्लिट है? उसको सजा मिलनी चाहिए क्योंकि रैश ड्राइविंग है? फ्राइडे नाइट था मोस्ट प्रोबेबली ही वಾಸ ड्रंक। द ड्राइवर वास ड्रंक। सो अगर पुलिस ने उसी टाइम पर उसको पकड़ा होता तो वो भी रिपोर्ट्स में आ जाते हैं, बट अब टेस्ट में वो आना बहुत मुश्किल है बिकॉज़ ऑफ़ दिस स्लो प्रोसेस जो भी चल रहा है इन्वेस्टिगेशन का। राइट? तो मेरा यही है कि उसको कड़ी से कड़ी सज़ा मिलनी चाहिए जो भी कल्प्रिट है कि आगे किसी और के साथ ये सेम इंसिडेंट ना हो।0
0
Report
कोई खबर उपलब्ध नहीं है
Betul, Madhya Pradesh:0
0
Report
Advertisement
हरियाणा में मानसून विदाई से तीन दिन पहले बारिश की उम्मीद, किसानों के लिए संजीवनी
Hisar, Haryana:हरियाणा में मानसून की रुखसती से ठीक तीन दिन पहले मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है, जिससे सूखे की मार झेल रहे किसानों के लिए उम्मीद की एक नई किरण जगी है। 17 और 18 सितंबर को प्रदेश के कई इलाकों में झमाझम बारिश के आसार हैं। एचएयू के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक डॉ. मदन खीचड़ ने हमसे एक्सक्लूसिव बातचीत में बताया कि IMD के अनुसार 19 सितंबर को राजस्थान से मानसून की आधिकारिक विदाई संभव है, लेकिन उससे ठीक पहले होने वाली यह बारिश फसलों के लिए किसी संजीवनी से कम साबित नहीं होगी। हालांका, इस मानसून में राज्य के 12 से 13 जिलों में बारिश का कोटा अधूरा रहा है, जबकि हिसार, सिरसा, फतेहाबाद, जींद और भिवानी जैसे 5 जिले सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं। ऐसे में अंतिम दौर की यह बारिश विशेष रूप से इन जल-संकटग्रस्त जिलों के किसानों के चेहरे पर रौनक वापस ला सकती है।0
0
Report
पटना: जदयू कार्यालय के बाहर ANM नर्सों का प्रदर्शन मांगों के समर्थन में
Noida, Uttar Pradesh:PATNA (BIHAR) ANM NURSES PROTEST AT JDU OFFICE OVER DEMANDS0
0
Report
युवती को कार से टक्कर: लखनऊ के पार्क के पास आरोपी फरार
Noida, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग लखनऊ जनेश्वर मिश्र पार्क के पास विवाद के दौरान युवती को कार से टक्कर मारने का आरोप लखनऊ के जनेश्वर मिश्र पार्क के पास विवाद के दौरान युवती को कार से टक्कर मारने का आरोप घटना के बाद कार सवार मौके से फरार होने की बात सामने आई युवती के घायल होने की सूचना, मौके पर लोगों की भीड़ जुटी सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी पुलिस कार और आरोपी की तलाश में जुटी, घटना के कारणों की जांच की जा रही है।0
0
Report
Advertisement
