842001
मुजफ्फरपुर में कैंसर जागरूकता अभियान, 4000 छात्राओं को दी गई जानकारी
Muzaffarpur, Bihar:बिहार के मुजफ्फरपुर स्थित राजकीय राधा देवी कन्या हाई स्कूल, सिकंदरपुर में अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला समिति द्वारा कैंसर जागरूकता अभियान चलाया गया। इस कार्यक्रम में होमी भामा कैंसर हॉस्पिटल एवं रिसर्च सेंटर की डॉ. आकांक्षा राजपूत ने आंठवीं, नवीं और दसवीं कक्षा की 4000 छात्राओं के बीच कैंसर से संबंधित जानकारी दी। उन्होंने वजन और यौनिक कैंसर के लक्षणों और बचाव के उपायों पर भी विस्तार से चर्चा की।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
टैगोर गार्डन के बच्चों ने बॉडी बिल्डर रावण से नशे के खिलाफ संदेश दिया
Delhi, Delhi:दिल्ली के टैगोर गार्डन में बच्चों ने बनाया अनूठा ‘बॉडी बिल्डर रावण’, नशामुक्त भारत का दिया संदेश 16 वर्षों से जारी है परंपरा, एक महीने की मेहनत और स्थानीय लोगों के सहयोग से तैयार होता है रावण; दशहरे पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी होगा आयोजन दिल्ली के टैगोर गार्डन फोर स्टोरी इलाके में बच्चों द्वारा तैयार किया गया अनूठा ‘बॉडी बिल्डर रावण’ इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है। इस रावण को खास अंदाज में तैयार कर बच्चों ने समाज को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने और नशे से दूर रहने का संदेश देने की पहल की है। पिछले 16 वर्षों से इलाके के बच्चे इस परंपरा को निभाते आ रहे हैं। खास बात यह है कि रावण के निर्माण में बच्चों के साथ-साथ स्थानीय निवासी भी आर्थिक सहयोग करते हैं। इस बार बच्चों ने करीब एक महीने की मेहनत से रावण का ऐसा स्वरूप तैयार किया है, जिसकी शारीरिक बनावट जिम में कसरत कर बॉडी बनाने वाले बॉडी बिल्डर जैसी दिखाई देती है। रावण की इस अनूठी आकृति के जरिए युवाओं को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करने का प्रयास किया गया है। नशे के खिलाफ जागरूकता का संदेश रावण के इस विशेष स्वरूप के पीछे मुख्य उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना है। आयोजकों की पहल है कि पंजाब और दिल्ली समेत देश के विभिन्न हिस्सों में नशे की गिरफ्त में आ रहे युवाओं तक यह संदेश पहुंचे कि नशा उनके भविष्य और जीवन को नुकसान पहुंचा सकता है। इसके बजाय युवाओं को अपनी सेहत पर ध्यान देना चाहिए और सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ना चाहिए। बच्चों का मानना है कि स्वस्थ युवा ही देश की प्रगति में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। इसी सोच के साथ बॉडी बिल्डर रावण को केवल दशहरे के उत्सव तक सीमित न रखते हुए सामाजिक जागरूकता का माध्यम बनाया गया है। इसके जरिए नशामुक्त भारत और स्वस्थ समाज का संदेश देने की कोशिश की जा रही है। स्थानीय लोगों के सहयोग से तैयार होता है रावण टैगोर गार्डन फोर स्टोरी इलाके में रावण निर्माण की यह परंपरा पिछले 16 वर्षों से जारी है। हर साल बच्चे मिलकर रावण तैयार करने में जुटते हैं और इसके लिए इलाके के लोगों से आर्थिक सहयोग एकत्रित किया जाता है। इस पूरी प्रक्रिया में बच्चों की मेहनत, सामूहिक भागीदारी और स्थानीय निवासियों का योगदान अहम रहता है। इस रावण को तैयार करने में लगभग चार से पांच लाख रुपये तक का खर्च आने की बात कही गई है। एक महीने तक चलने वाली तैयारी के बाद रावण को दशहरे के अवसर पर लोगों के सामने प्रस्तुत किया जाता है। दशहरे पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भी रहेगी धूम दशहरे के दिन इलाके में बड़े मंच का निर्माण किया जाता है, जहां विभिन्न झांकियों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होता है। इन प्रस्तुतियों के माध्यम से भारतीय संस्कृति और परंपराओं को दर्शाया जाता है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों के शामिल होने के साथ-साथ विभिन्न राजनीतिक नेताओं और गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति भी रहती है। टैगोर गार्डन के बच्चों की यह पहल दिखाती है कि त्योहारों के पारंपरिक स्वरूप को सामाजिक सरोकारों से जोड़कर लोगों तक सकारात्मक संदेश पहुंचाया जा सकता है। बॉडी बिल्डर रावण के माध्यम से बच्चों ने न केवल अपनी रचनात्मकता का परिचय दिया है, बल्कि युवाओं को स्वस्थ रहने और नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करने का प्रयास भी किया है।0
0
Report
पानीपत से अमेरिका तक: अनिल पंडित के गैंग लिंक पर बड़ा खुलासा
Noida, Uttar Pradesh:अनिल पंडित: प्रोफाइल - नाम: अनिल पंडित - उम्र: 32 वर्ष - मूल निवासी: गांव रैर कलां (Rair Kalan), जिला पानीपत, हरियाणा - भारत से बाहर जाने का वर्ष: 2023 - विदेश यात्रा: निजी पासपोर्ट के जरिए पहली बार कनाडा गया - गैंग कनेक्शन: रणदीप मलिक के संपर्क में आने के बाद अमेरिका के कैलिफोर्निया पहुंचने और लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ने की जानकारी सामने आई 2. विदेश में नेटवर्क, भारत में वारदातों का आरोप अनिल पंडित वर्ष 2023 में भारत से बाहर गया था.. शुरुआती तौर पर वह अपने निजी पासपोर्ट के जरिए कनाडा पहुंचा.. इसके बाद कनाडा, थाईलैंड और दुबई के रास्ते उसका संपर्क गैंगस्टर रणदीप मलिक से हुआ रणदीप मलिक के अमेरिका में होने की जानकारी है..आरोप है कि उसकी मदद से अनिल पंडित कैलिफोर्निया पहुंचा और वहां लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नेटवर्क से जुड़ गया जांच के इनपुट के मुताबिक, विदेश में बैठकर अनिल पंडित ने हाल के छह महीनों के दौरान भारत में कई आपराधिक वारदातों को अंजाम दिलाने के लिए अपने शूटरों का इस्तेमाल किया 3. पानीपत में रंगदारी के लिए फायरिंग भारत में पिछले छह महीनों के दौरान अनिल पंडित का नाम हरियाणा के पानीपत में रंगदारी से जुड़े मामलों में सामने आया - पानीपत में दो से तीन स्थानों पर रंगदारी मांगने के लिए वारदातों को अंजाम देने का आरोप - इन मामलों में कथित तौर पर अनिल पंडित के शूटर शामिल थे - हरियाणा पुलिस और STF ने कार्रवाई करते हुए संबंधित मामलों में शूटरों को गिरफ्तारी कर लिया इन घटनाओं ने हरियाणा में सक्रिय आपराधिक नेटवर्क और विदेश में बैठे कथित गैंग ऑपरेटिव्स के बीच संभावित संबंधों की जांच को अहम बना दिया 4. दिल्ली के पश्चिम विहार में गुरु रंधावा के जिम पर फायरिंग पानीपत के बाद अनिल पंडित का नाम दिल्ली में हुई फायरिंग की एक घटना से जुड़ा दिल्ली के पश्चिम विहार इलाके में गायक गुरु रंधावा के जिम पर फायरिंग करवाने का आरोप अनिल पंडित पर है इस मामले में दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच और स्पेशल सेल ने कार्रवाई करते हुए अनिल पंडित से कथित तौर पर जुड़े चार शूटरों को पकड़ा था जांच के अहम बिंदु: - गिरफ्तार शूटर कथित तौर पर सिग्नल ऐप के जरिए अनिल पंडित के संपर्क में थे - शूटरों के कब्जे से विदेशी हथियार बरामद होने की जानकारी है - जांच का प्रमुख पहलू विदेश में बैठे कथित हैंडलर और भारत में वारदात को अंजाम देने वाले शूटरों के बीच संचार और समन्वय का है 5. पुणे में ज्वेलरी शोरूम पर फायरिंग गुरु रंधावा के जिम पर फायरिंग की घटना के करीब 15 दिन बाद पुणे में एक ज्वेलरी शोरूम पर फायरिंग की वारदात हुई इस घटना में भी अनिल पंडित का नाम सामने आने की जानकारी है..महाराष्ट्र पुलिस ने इस मामले में अनिल पंडित और शुभम लोनकर से कथित तौर पर जुड़े शूटरों को पकड़ा था - पुणे में फायरिंग करने वाले तीनों शूटर राजस्थान के हनुमानगढ़ के रहने वाले बताए गए - आरोप है कि ये शूटर वारदात को अंजाम देने के लिए पुणे पहुंचे थे - मामले में अनिल पंडित और शुभम लोनकर के नेटवर्क की भूमिका की जांच अहम रही 6. हरियाणा के भिवाड़ी में गायक दिलेर खरकिया की कार पर फायरिंग अनिल पंडित पर हरियाणा के भिवाड़ी में मशहूर गायक दिलेर खरकिया की कार पर भी फायरिंग करवाने का आरोप है इस घटना को भी उसके कथित आपराधिक नेटवर्क की गतिविधियों से जोड़कर देखा जा रहा है..वारदात के पीछे की वजह, धमकी या रंगदारी का कोण और कथित गैंग कनेक्शन जांच के महत्वपूर्ण पहलू हैं 7. सोनीपत में धमकी देने के लिए फायरिंग हरियाणा के सोनीपत में भी धमकी देने के मकसद से फायरिंग करवाने का आरोप अनिल पंडित पर है इस मामले में दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने हरियाणा STF के साथ मिलकर कार्रवाई की थी.. कार्रवाई के दौरान शूटर रोहित दहिया के साथ कुंडली इलाके में मुठभेड़ हुई थी..उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, यह हाफ एनकाउंटर था इस कार्रवाई में कथित शूटर नेटवर्क के खिलाफ पुलिस की संयुक्त कार्रवाई अहम रही 8. लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े नाम 1. रणदीप मलिक — अमेरिका में मौजूद बताया जाता है 2. हैरी बॉक्सर 3. हरमन संधू 4. अनिल पंडित 5. टायसन बिश्नोई 6. शुभम लोनकर0
0
Report
सोनीपत में फिल्म निर्माता अमित जानी को गैंगस्टर धमकी, सुरक्षा बढ़ाई गई
Sonipat, Haryana:सोनीपत ब्रेकिंग न्यूज देश में बॉलीवुड सितारों पर गैंगस्टरों के हमले से डर का माहौल हरियाणा में भी बेखौफ बदमाश, y सेक्यूरिटी होने के बाद भी देर रात फिल्म निर्माता की गाड़ी को रोकने का प्रयास सोनीपत में nh - 44 पर फिल्म निर्माता अमित जानी की गाड़ी को रोकने का प्रयास एक सफेद रंग की गाड़ी ने अमित जानी की कार को ओवरटेक कर रोकने का प्रयास किया फिल्म निर्माता अमित जानी को गैंगस्टर रोहित गोदारा ओर गोल्डी बराड़ ने दे रखी है जान से मारने की धमकी किसी अनहोनी से बचने के लिए अमित जानी अपने काफिले के साथ सोनीपत में पुलिस थाने पहुंचे घटना की फुटेज भी आई सामने, अमित जानी की गाड़ी को रोकने का किया गया प्रयास रोहित गोदारा ओर गोल्डी बराड़ की तरफ से धमकी दिए जाने के बाद उन्हें y सेक्यूरिटी दी गई है अमित जानी ने पुलिस थाने में लिखित शिकायत दी, कहा गाड़ी नहीं रोकने के हथियार दिखाए बाइट - अमित जानी - फिल्म निर्माता0
0
Report
Advertisement
अमरावती में नवजात बच्चे की बिक्री के आरोप, डॉक्टर महिला समेत पति और प्रेमी के खिलाफ पोस्को मामला
Amravati, Maharashtra:अमरावतीत नवजात बाळाची विक्री झाल्याच्या आरोपाने खडबड; एका ऑडिओ क्लिपने फुटलं बिंग, अमरावती शहरातील धक्कादाय घटना अँकर :- अमरावतीत नवजात बाळाचा विक्रीचा आरोप झाल्याने एकच खडबड उडाली असून एका अल्पवयीन मुलीची प्रसूती करून तिचं बाळ 3 लाख 50 रुपयात विक्रीचा केल्याचा आरोप महिला डॉक्टरवर करण्यात आला आहे. या प्रकरणी फ्रेजरपुरा पोलीस स्टेशनमध्ये डॉक्टर महिला तिचा पती आणि अल्पवयीन प्रियकराविरुद्ध पोस्को अंतर्गत गुन्हा दाखल करण्यात आला असून अल्पवयीन प्रियकर पोलिसांच्या ताब्यात घेतला आहे. मात्र डॉक्टर महिला आणि तिचा पती फरार असल्याची माहिती आहे. शिंदे सेनेच्या सह संपर्कप्रमुख वर्षा भोयर युवती सेना प्रमुख कोमल बद्रे यांनी हे प्रकरण उघडकीस आणलं असून या प्रकरणी पोलीस सध्या सखोल तपास करीत आहे या प्रकरणात डॉक्टर महिलेशी संवाद साधतानाची एक ऑडिओ क्लिप व्हायरल झाली असून या ऑडिओ क्लिप ची झी 24तास पुष्टी करत नाही बाईट :- कोमल बद्रे, युवती सेना प्रमुख, शिवसेना0
0
Report
झालावाड़ के भवानी मंदिर में नवरात्रि के अंतिम दिन भक्तों की भारी भीड़
Jhalawar, Rajasthan:झालावाड़ के बस स्टैंड परिसर स्थित मां भवानी मंदिर पर नवरात्रि के अंतिम दिन श्रद्धालुओं की भीड़ दिखाई दी। इस दौरान मंदिर समिति द्वारा विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने दर्शन कर प्रसादी ग्रहण की।0
0
Report
बांसवाड़ा: नदी किनारे नवजात मिलने से सनसनी, पुलिस जुटी तलाश
Banswara, Rajasthan:जिला - बांसवाड़ा विधानसभा- बांसवाड़ा लोकेशन - बांसवाड़ा देवलिया अहाडा नदी के पास रात को कचरे के ढेर में एक नवजात के रोने की आवाज सुनाई दी। मौके पर ग्रामीणों ने सूचना दी तो नवजात को चिकित्सालय पहुंचाया गया। नरवाली चिकित्सालय में प्राथमिक उपचार के बाद नवजात को बांसवाड़ा के महात्मा गांधी चिकित्सालय में रेफर किया गया। एमजी चिकित्सालय में रात को मासूम भर्ती किया गया और उसका इलाज शुरू किया गया। पुलिस ने अज्ञात महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश की जा रही है।0
0
Report
Advertisement
झालावाड़ के ग्रामीणों ने बुनियादी सुविधाओं की कमी के चलते पंचायत चुनाव बहिष्कार का एलान किया
Jhalawar, Rajasthan:पिडावा (झालावाड़) एंकर इंट्रो_ झालावाड़ जिले के पिड़ावा पंचायत समिति के ग्राम पंचायत शेरपुर के मीरपुरा के ग्रामीणों ने मूलभूत सुविधाओं के अभाव में परेशान होकर पंचायत चुनाव के बहिष्कार की घोषणा की है। ग्रामीणों ने बताया है कि उनके गांव मीरपुरा के अंदर सड़क, रोड लाइट, पर्याप्त पेयजल व खेतों के लिए सिंचाई के पानी की उपलब्धता नहीं है। रोजगार के लिए पिछले 20 वर्षों में उन्हें मनरेगा योजना में काम भी नहीं मिल पाया है। उनके गांव की चरागाह भूमि पर भी कुछ लोगों ने अतिक्रमण कर रखा है, जिससे उन्हें मवेशी चराने के लिए जगह नहीं मिल पा रही है। उनके गांव से कुछ ही दूरी पर कल्याणपुरा के पास बांध का निर्माण कार्य चल रहा है, फिर भी उनकी कृषि भूमि को उस बांध से सिंचाई के पानी से वंचित रखा गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि उन्होंने कई बार प्रशासन को अवगत करवाया है, लेकिन अभी तक ध्यान नहीं दिया गया है। ग्रामीणों ने इन समस्याओं से परेशान होकर इस बार पंचायत चुनाव के बहिष्कार की घोषणा की है। ग्रामीणों ने गांव के अंदर बैनर लगाकर चुनाव बहिष्कार का ऐलान कर दिया है।0
0
Report
झालरापाटन में नवरात्रि के अंत में कन्या भोज, खिलौने और पूजन की धूम
Jhalawar, Rajasthan:झालरापाटन (झालावाड़) झालरापाटन जिले के झालरापाटन शहर में नवरात्रि के अंतिम दिन मां दुर्गा के उपासकों द्वारा कन्या भोज का आयोजन किया गया शहर के विभिन्न जगहों पर कन्याओं को भोजन कराया गया तथा उन्हें मनपसंद खिलौने तथा आकर्षक वस्तुएं बांटी गई। भक्तों के द्वारा कन्या पूजन भी किया गया।0
0
Report
नवरात्रि के अवसर पर झालरापाटन के संस्कार विद्या मंदिर में गरबा डांस, बच्चों ने मचलते नृत्य से जीता उत्साह
Jhalawar, Rajasthan:झालरापाटन (झालावाड़) झालावाड़ जिले के झालरापाटन स्थित संस्कार विद्या मंदिर में नवरात्रि के अवसर पर गरबा नृत्य का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शील हुए स्कूली बच्चों ने गरबा डांस किया और माता के भजनों पर जमकर नृत्य करते नजर आए।0
0
Report
Advertisement
जातिगत दांव के उलट: नरेश मीणा ने भील महिला को वार्ड-1 प्रत्याशी बनाया
Baran, Rajasthan:जातिवाद के आरोपों से घिरे नरेश मीणा का सोशल इंजीनियरिंग दांव, मीणा बाहुल्य वार्ड में भील महिला को बनाया प्रत्याशी बारां। कभी जातिवाद के आरोपों से घिरे भगत सिंह सेना प्रमुख नरेश मीणा अब सर्वसमाज को साधने की रणनीति पर काम कर रहे हैं। बारां जिले में बसपा के टिकट पर जिला परिषद और सभी पंचायत समितियों में चुनाव लड़ रहे नरेश मीणा ने मांगरोल पंचायत समिति के वार्ड नं-1 में बड़ा सियासी दांव चला है। मीणा बाहुल्य इस वार्ड में उन्होंने भील समाज की महिला को प्रत्याशी घोषित किया है। जानकारी के अनुसार वार्ड नं-1 एसटी वर्ग के लिए आरक्षित है। इस वार्ड में मीणा समाज के करीब 3500 मतदाता हैं, जबकि भील समाज के मात्र 50 वोट हैं। इसके बावजूद नरेश मीणा ने तिसाया गांव में आयोजित सभा में भील समाज की ग्रेजुएट शिक्षित महिला राममूर्ति भील को प्रत्याशी बनाने की घोषणा की। बीती रात तिसाया के नरसिंह भगवान मंदिर प्रांगण में वार्ड के 6 गांवों के लोग जुटे थे। सभा के दौरान मीणा समाज के चार दावेदारों की सहमति से यह फैसला लिया गया। गौरतलब है कि अंता विधानसभा चुनाव के दौरान इसी तिसाया गांव में नरेश मीणा को खून से तौलने की घटना सुर्खियों में रही थी। अब मीणा बहुल क्षेत्र में भील महिला को मौका देकर नरेश मीणा ने जातिगत समीकरण साधने और सोशल इंजीनियरिंग का संदेश देने की कोशिश की है, जिसकी जिले में खूब चर्चा है।0
0
Report
आयुष वाल्मीकि हत्याकांड पर पिंकी चौधरी पर सवाल, नया आंदोलन उभरा
Ghaziabad, Uttar Pradesh:आयुष वाल्मीकि की हत्या के मामले को लेकर हिंदू रक्षा दल के अध्यक्ष पिंकी चौधरी पर लगातार सवाल उठाए जा रहे हैं। इस बीच पिंकी चौधरी ने अपनी चुप्पी तोड़ते हुए कहा है कि आयुष उनके बच्चे की तरह था और हमेशा रहेगा। उन्होंने आरोप लगाया कि आयुष के बलिदान को षड्यंत्र के तहत सनातन विरोधी गतिविधियों के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है और उनके खिलाफ भी साजिश रची जा रही है। पिंकी चौधरी ने अपने बयान में आयुष के प्रति भावनात्मक जुड़ाव जताते हुए कहा कि आयुष उनके लिए परिवार के सदस्य जैसा था। उन्होंने इस मामले को लेकर उठ रहे सवालों पर अपनी नाराजगी जाहिर की और आरोप लगाया कि कुछ लोग इस घटना को अपने एजेंडे के लिए इस्तेमाल कर रहे हैं। आयुष वाल्मीकि की मौत के बाद से ही मामला चर्चा में है। घटना को लेकर अलग-अलग तरह के सवाल उठाए जा रहे हैं और मामले से जुड़े लोगों की भूमिका पर भी चर्चा हो रही है। वहीं, पिंकी चौधरी ने अपने खिलाफ साजिश रचे जाने का आरोप लगाकर इस विवाद को नया मोड़ दे दिया है।0
0
Report
नवरात्रि के नौवें दिन माता के रूपों की पूजा, कंजकों को भोग
New Delhi, Delhi:शारदीय नवरात्रि का आज 9 वा नवरात्र है मां के नौ दिन अलग-अलग स्वरूप की पूजा होती है मां के 9 वे दिन नवरात्र संपन्न हो जाते है इस दिन सभी भक्तजन अपने घरों में माता रूपी कंजकों को भोग लगाकर नवरात्रि का समापन करते हैं झंडेवालन मंदिर में भी आज नवरात्रि के आखिरी दिन कंजकों को भोग अर्पित किया रविंद्र प्रबंधक झंडेवालान मंदिर0
0
Report
Advertisement
करनाल के फार्महाउस में नवीन की हत्या की आशंका, पोस्टमार्टम से डिटेल्स का खुलासा
Karnal, Haryana:करनाल के घोघड़ीपुर गांव में बस स्टैंड के पास स्थित एक फार्म हाउस के कमरे में 33 से 34 वर्षीय नवीन का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। नवीन खेतीबाड़ी का काम करता था। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, बीती रात वह अपने दोस्तों के साथ इसी कमरे में बैठकर शराब पी रहा था। इसके बाद ऐसा क्या हुआ कि सुबह नवीन का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला, यह अब जांच का विषय है। मृतक के शरीर पर चोटों के निशान मिलने से मामले ने गंभीर रूप ले लिया है। शव पर चोटें, हत्या की आशंका के साथ पुलिस, CIA और FSL की टीम जुटी हैं। बार-बार मौके पर पहुंचकर जरूरी साक्ष्य जुटाए जा चुके हैं और आगे की जांच जारी है। मौत कैसे हुई, पोस्टमार्टम और फॉरेंसिक रिपोर्ट से स्पष्ट होगा। परिवार के अनुसार नवीन शादीशुदा थे लेकिन अभी बच्चे नहीं थे। मामले की जांच आगे कैसे जाएगी, यह पोस्टमार्टम और साक्ष्यों पर निर्भर करेगा।0
0
Report
करनाल: 7–8 युवकों ने चाकू से हमला किया, 19 वर्षीय सचिन घायल
Karnal, Haryana:करनाल में चाकूबाजी से दहशत, 19 वर्षीय युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ वार 7 से 8 युवकों ने घेरकर किया हमला, पेट पर चाकू लगने से गंभीर घायल दोस्त मोटरसाइकिल पर लेकर पहुंचा ट्रॉमा सेंटर, पुरानी रंजिश समेत कई पहलुओं पर जांच करनाल में बेखौफ हमलावरों का आतंक! जिले में मारपीट और चाकूबाजी की घटनाओं के बीच एक और मामला सामने आया है। जुंडला और नरूखेड़ी गांव के बीच रजवाहे के पास 19 वर्षीय युवक को 7 से 8 युवकों ने घेर लिया और उस पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए। हमले में युवक के पेट पर भी चाकू लगा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वारदात के बाद घायल युवक को उसका दोस्त मोटरसाइकिल पर करनाल के ट्रॉमा सेंटर लेकर पहुंचा, जहां उसका उपचार किया गया। घटना के बाद से परिवार में चिंता का माहौल है, वहीं पुलिस हमलावरों की पहचान और वारदात के पीछे की वजह का पता लगाने में जुटी है। रजवाहे के पास घेरकर किया हमला, 5 से 6 बार चाकू मारने का आरोप घायल युवक की पहचान गांव नरूखेड़ी निवासी 19 वर्षीय सचिन के रूप में हुई है, जो 12वीं कक्षा का छात्र बताया जा रहा है। परिजनों के अनुसार, रविवार दोपहर करीब 4 बजे सचिन जुंडला और नरूखेड़ी गांव के बीच रजवाहे के पास मौजूद था। इसी दौरान 7 से 8 युवकों ने उसे घेर लिया और चाकू से हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने सचिन पर 5 से 6 वार किए, जिनमें एक वार उसके पेट पर भी लगा। अचानक हुए इस हमले में सचिन गंभीर रूप से घायल हो गया। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर कौन थे और कहां से आए थे, इसकी जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है। दोस्त को मिली सूचना, गंभीर हालत में मोटरसाइकिल पर पहुंचाया अस्पताल हमले के बाद सचिन के दोस्त तरुण को घटना की सूचना मिली। तरुण के मुताबिक, उसे पता चला था कि उसके दोस्त को कई युवकों ने घेरकर चाकू मार दिए हैं। सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंचा और घायल सचिन को मोटरसाइकिल पर बैठाकर करनाल के ट्रॉमा सेंटर ले आया। पेट पर चाकू लगने के बावजूद सचिन को अस्पताल पहुंचाने के लिए दोस्त ने तत्काल मदद की। घटना के बाद घायल के परिजनों ने भी मामले की सूचना पुलिस को दी। परिवार अब हमलावरों की पहचान होने और उनके खिलाफ कार्रवाई किए जाने का इंतजार कर रहा है। घायल सचिन हाल ही में 307 के मुकदमे में जमानत पर आया था बाहर मामले में एक अहम जानकारी सामने आई है। जुंडला चौकी इंचार्ज इंस्पेक्टर गौरव के अनुसार, सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम करनाल के कल्पना चावला अस्पताल पहुंची थी, जहां घायल सचिन के बयान दर्ज किए गए हैं। चौकी इंचार्ज ने बताया कि सचिन हाल ही में धारा 307 के मुकदमे में जमानत पर बाहर आया था। ऐसे में पुलिस इस पहलू की भी जांच कर रही है कि मौजूदा वारदात के पीछे कोई पुरानी रंजिश है या फिर विवाद की कोई दूसरी वजह है। फिलहाल हमले के कारणों की पुष्टि नहीं हुई है और पुलिस मामले से जुड़े तथ्यों को खंगाल रही है। पुलिस जुटी जांच में, हमलावरों की पहचान करना चुनौती दिनदहाड़े युवक को घेरकर चाकूबाजी किए जाने की इस घटना ने इलाके में सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े किए हैं। हालांकि, वारदात के पीछे की असल वजह और आरोपियों की पहचान जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगी। पुलिस घायल के बयान और अन्य उपलब्ध जानकारी के आधार पर मामले की पड़ताल कर रही है। अब देखना होगा कि पुलिस हमलावरों तक कब पहुंचती है और इस वारदात के पीछे पुरानी रंजिश सामने आती है या कोई अन्य विवाद। बाइट — इंस्पेक्टर गौरव, चौकी इंचार्ज जुंडला बाइट — तरुण, घायल सचिन का दोस्त0
0
Report
टीएस सिंह देव ने शारदीय नवरात्र संधि पूजन से परंपरा को जीवंत रखा
Kusu, Chhattisgarh:पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंह देव ने शारदीय नवरात्र के अष्टमी और नवमी की संधि बेला में रियासत काल से चली आ रही परंपरा के अनुसार राज परिवार की कुलदेवी सरगुजा की आराध्य देवी मां महामाया मंदिर में संधि पुजन की विधि-विधान पूर्वक से पूजा अर्चना की गई। यह संधि पूजन मुहूर्त के अनुसार सुबह 7 बजकर 53 मिनट में मां महामाया मंदिर में हुई। इस बार टीएस सिंह देव ने रियासत काल से चली आ रही 26 वीं संधि पूजा की गई। इस अवसर पर मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ भी रियासत काल से चली आ रही परंपरा का निर्वाह किया गया। करीब 1 घंटे तक पूजा व अनुष्ठान के बाद आम जन माँ महामाया के दर्शन व पूजा-अर्चना किए। इस संधि पूजन करने के पश्चात पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंह देव ने वहां उपस्थित श्रद्धालुओं से भी मुलाकात की।0
0
Report
Advertisement
