icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

हनुमानगढ़ में पूर्व सभापति सुमित रिणवा समेत अन्य पर मुकदमा दर्ज

Hanumangarh, Rajasthan:Hanumangarh: पूर्व सभापति सुमित रिणवा सहित कई अन्य जनों पर मुकदमा दर्ज, टाऊन थानाधिकारी को धमकाने और हिरासत से आरोपी ले जाने के आरोप. RPS करण सिंह ने दर्ज करवाया मुक़दमा, पूर्व सभापति सुमित रिणवा, अमित माहेश्वरी, प्रमोद सोनी, नवीन बाकोलिया, सोहन लाल, अजमेर सिंह सहित अन्य पर दर्ज करवाया मुकदमा. नगरपरिषद की पुरानी फाइलों में गड़बड़ी की जांच कर रही थी टाऊन पुलिस. इसी दौरान थाने में लेखाधिकारी मालचंद की तबीयत बिगड़ने का मामला, पुलिस खुद मालचंद को लेकर जा रहे थे अस्पताल. आरोप है कि पूर्व सभापति और उनके साथी थानाधिकारी को धमकाया, धमकाने के बाद हिरासत से डिटेन को ले गए सभी आरोपी
0
0
Report
Advertisement

डॉ दिलीप जायसवाल ने विपक्ष पर कटाक्ष किया: जनता की सेवा ही राजनीति

Patna, Bihar:राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल ने विपक्षी नेताओं पर निशाना साधते हुए कहा कि राजनीति का असली मतलब जनता की सेवा करना है लेकिन विपक्ष के नेता सोशल मीडिया के जरिए राजनीति कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि विपक्षी नेताओं को बाढ़ प्रभावित इलाकों में जाकर लोगों की मदद करनी चाहिए और बीमार लोगों को अस्पताल पहुंचाकर उनका इलाज करवाना चाहिए। मंत्री ने तंज कसते हुए कहा कि विपक्ष के नेता पटना में बैठकर बयानबाजी कर रहे हैं। बिजेपी प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी की गाड़ी को राजभवन के बाहर घेरे जाने की घटना पर भी डॉ. दिलीप जायसवाल ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि व्यक्ति का व्यवहार उसके संस्कार को दर्शाता है। वहीं, 42 पूर्व न्यायाधीशों की ओर से लिखे गए पत्र का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि भारत को अमेरिका नहीं चलाएगा, देश अपने फैसले खुद लेगा। मंत्री ने विदेशी ताकतों और विदेशी फंडिंग के जरिए भारत में अशांति फैलाने की कोशिश का आरोप लगाया। राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि वे सत्ता के लिए बेचैन हैं और लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं।
0
0
Report
Advertisement

एनडीए विधायक दल की बैठक आज: एमएलसी चुनाव और पार्टी एकजुटता पर जोर

Noida, Uttar Pradesh:पटना, बिहार: NDA विधायक दल की बैठक पर बिहार भाजपा अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा, "समय-समय पर NDA विधानमंडल की बैठक होती है। अभी विधान परिषद के 8 स्थानों पर चुनाव भी होने वाले हैं। जो सांसद पटना में उपलब्ध हैं, उनको भी सूचना दी गई है। विधान परिषद का चुनाव भी चल रहा है। उसके साथ-साथ और भी कई मामले रहते हैं। इन सभी मुद्दों पर आज मुख्यमंत्री के आवास पर एनडीए के विधायक दल की बैठक होगी। पटना: बिहार सरकार में मंत्री रामकृपाल यादव ने MLC चुनाव पर कहा, "NDA में या जदयू में कोई मतभेद नहीं है। सब लोग एकजुट हैं...सब लोग मिलकर चुनाव में जितने भी NDA के उम्मीदवार हैं, उनको जिताने का काम करेंगे। कहीं कोई समस्या नहीं है..."
0
0
Report
Advertisement
Advertisement

पटना: मशहूर मौलाना सईदुर्रहमान आज़मी नदवी साहब के निधन पर राजद ने गहरा शोक जताया

MRMD Riyaz14m ago
Patna, Bihar:पटना से इस वक्त की एक महत्वपूर्ण खबर शैक्षिक और धार्मिक जगत से सामने आ रही है, जहाँ सुप्रसिद्ध इस्लामी विद्वान, अरबी भाषा एवं साहित्य के विशेषज्ञ और दारुल उलूम नदवतुल उलमा, लखनऊ के मुहतमिम हज़रत मौलाना डॉ. सईदुर्रहमान आज़मी नदवी साहब के इंतकाल पर राष्ट्रीय जनता दल के नेताओं ने गहरा शोक व्यक्त किया है。 मौलाना डॉ. सईदुर्रहमान आज़मी नदवी साहब का निधन इल्मी, दीनी और शैक्षिक जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है। उन्होंने इस्लामी शिक्षा, अरबी भाषा एवं साहित्य, पत्रकारिता और धार्मिक संस्थानों की सेवा के माध्यम से अपनी विशिष्ट पहचान बनाई। उनका योगदान आने वाली पीढ़ियों के लिए भी प्रेरणास्रोत बना रहेगा。 राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री लालू प्रसाद यादव, बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री श्रीमती राबड़ी देवी, राजद के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सह नेता प्रतिपक्ष श्री तेजस्वी प्रसाद यादव और सांसद डॉ. मीसा भारती सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं ने मौलाना डॉ. सईदुर्रहमान आज़मी नदवी साहब के इंतकाल पर गहरा दुख व्यक्त किया है।
0
0
Report

नौगांव सीट मतगणना में बीजेपी के देवाशीष शर्मा आगे, AIUDF पीछे

Guwahati, Assam:आज सुबह 8:00 से करी सुरक्षा के बीच नौगांव लोकसभा सीट का मतगणना शुरू हो चुका है. पहले शरण में एआईयूडीएफ भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस और इंडिपेंडेंट कैंडिडेट से आगे बढ़ रहे थे परंतु धीरे-धीरे जब मतगणना का रुझान आने लगा उससे बाद देखा गया कि भारतीय जनता पार्टी उम्मीदवार देवाशीष शर्मा जो रिटायर्ड आईएएस ऑफिसर है वह अभी आगे बढ़ रहे हैं और उसके बाद ही AIUDF के सुप्रीमो मौलाना बदरुद्दीन अजमल वही देखा जाए तो कांग्रेस बहुत पीछे पड़ रहे हैं फिलहाल अभी लगातार मतगणना चल रहा है. फिलहाल अभी कहा नहीं जाएगा क्योंकि बहुत से अंदरूनी इलाके में मांगना लगातार चल रहे हैं इस मतदान में खासतौर से मुस्लिम जैन बहुल इलाकों में कारी सुरक्षा के बीच मतगणना चल रहा है और नौगांव लोकसभा सीट में 60% मुस्लिम वोटर है जो आज फैसला करेंगे कौन आखिरी जीत हासिल करते हैं.
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top