842001
मुजफ्फरपुर में बैंक लूट की कोशिश नाकाम, फायरिंग में दो अपराधी घायल
Muzaffarpur, Bihar:मुजफ्फरपुर में इंडियन बैंक के पास पुलिस ने संदिग्धों को रोका तो उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी। इस मुठभेड़ में दो अपराधी के पैर में गोली लगी है। पुलिस ने दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है और घायल आरोपियों को इलाज के बाद SKMCH में भर्ती करवाया गया है। SP राकेश कुमार और TSP अवधेश दीक्षित दल-बल के साथ SKMCH अस्पताल पहुंचे हैं। सिवाईपट्टी थाना अध्यक्ष मनमोहन कुमार ने बताया कि बनघरा चौक स्थित एक बैंक को लूटने के लिए करीब 6 अपराधी सुबह से ही बैंक के आसपास घूम रहे थे।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
जबलपुर: दीपक के परिवार की बाइट, लड़की वाले एंगल पर बहस गर्म
Noida, Uttar Pradesh:जबलपुर- दीपक के परिवार वालों की बाइट जिसमें उनसे लड़की वाले एंगल पर बात की जा रही है.0
0
Report
कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता रुपेश दुबे की काउंटर बाइट ने सियासत में हंगामा मचा दिया
Rajnandgaon, Chhattisgarh:कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता रुपेश दुबे की काउंटर बाइट0
0
Report
भोपाल: हेमंत खंडेलवाल ने राहुल गांधी पर फिर निशाना
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल एक बार फिर प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने राहुल गांधी पर साधा निशाना कांग्रेस की सरकार में नक्सलवाद पनपा नक्सलवाद किसकी सरकार में था कांग्रेस ने नक्सलवाद हटाने के लिए कुछ नहीं किया अमित शाह ने नक्सलवाद का खात्मा किया सब इंफ्रास्ट्रक्चर बनाए जा रहे कांग्रेस की सरकार में उनके मंत्री की हत्या कर दी उस समय गांधी परिवार से कोई बालाघाट नहीं गया अमित शाह के कल के दौरे को लेकर हेमंत खंडेलवाल ने कहा अमित शाह शासकीय कार्यक्रम में आ रहे हैं कल दिन रात को भोपाल आएंगे अभी संगठन के स्तर पर बैठक का कोई कार्यक्रम नहीं है0
0
Report
Advertisement
पुछी गांव के बंद मकान में चोरी: सरपंच के बेटे सहित 4 गिरफ्तार
Chhatarpur, Madhya Pradesh:छतरपुर के सिविल लाइन थाना पुलिस ने पुछी गांव में बंद मकान में हुई चोरी का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में सरपंच के बेटे समेत 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिसमें एक नाबालिग भी शामिल है। आरोपियों से चोरी का सामान बरामद कर लिया गया है। फरियादी किशोरी अहिरवार लगभग एक महीने से काम के सिलसिले में दिल्ली में थे। घर लौटने पर उन्होंने देखा कि घर का सामान बिखरा पड़ा था। जांच में पता चला कि चोर शादी में उपहार में मिले पीतल-कांसे के बर्तन, मिक्सी, प्रेस, नकदी और चांदी की चेन समेत घरेलू सामान चोरी कर ले गए थे। शिकायत पर सिविल लाइन थाना प्रभारी के नेतृत्व में टीम ने जांच शुरू की। संदेहियों से पूछताछ के बाद पुलिस ने विजय प्रजापति पिता सरपंच पुछी, बृजेश अहिरवार निवासी पुछी, चंद्रभान उर्फ क्रश राजपूत निवासी सटई रोड को हिरासत में लिया। उनके साथ एक नाबालिग को भी पकड़ा गया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी का सामान बरामद कर लिया है और शेष सामान व अन्य वारदातों के संबंध में पूछताछ जारी है。0
0
Report
खंडवा के गोमुख घाट पर नाव इंजन में आग, यात्रियों को दूसरी नाव में शिफ्ट
Khandwa, Madhya Pradesh:खंडवा के ओंकारेश्वर में नाव के इंजन में अचानक लगी आग। यात्रियों को दूसरी नाव में शिफ्ट कर टला हादसा खंडवा में तीर्थनगरी ओंकारेश्वर के गोमुख घाट के सामने नर्मदा नदी में चल रही नाव के इंजन में अचानक आग लग गई। लकड़ी की नाव में आग लगते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। नाव में सवार करीब 5 यात्री को तत्काल दूसरी नाव में शिफ्ट किया गया। जिससे बड़ा हादसा टल गया। जानकारी के अनुसार नाव क्रमांक 139 में होंडा कंपनी का पेट्रोल इंजन लगा था। नाव नदी में घाट से थोड़ी ही आगे बड़ी थी कि इंजन में आग लग गई। अचानक इंजन से आग की लपटें देखते ही देखते आग तेज हो गई। आसपास चल रही नाव के नाविक ने सूझबूझ दिखाते हुए यात्रियों को तुरंत दूसरी नाव में पहुंचाया। इसके बाद नाविकों ने पानी डालकर आग बुझाई। घटना की गंभीरता देखते हुए सीएमओ मोनिका पारधी ने नाव को जब्त कर जांच कराने के निर्देश दिए हैं。0
0
Report
उन्नाव में संचारी रोग नियंत्रण अभियान शुरू, DM घनश्याम मीणा ने दिखाई हरी झंडी
Unnao, Uttar Pradesh:उन्नाव में संचारी रोग नियंत्रण अभियान शुरू, DM घनश्याम मीणा ने दिखाई हरी झंडी 1 से 31 अक्टूबर तक चलेगा विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान छात्रों ने जागरूकता तख्तियों के साथ निकाली संचारी रोग जागरूकता रैली साफ-सफाई और एंटी-लार्वा छिड़काव पर रहेगा विशेष जोर डेंगू, मलेरिया और जलजनित बीमारियों की रोकथाम के लिए चलेगा अभियान जलभराव और घरों के आसपास जमा पानी हटाने की लोगों से अपील पुराने टायर और अन्य जगहों पर पानी जमा नहीं होने देने की दी गई सलाह DM बोले—जागरूकता और स्वच्छ वातावरण से संचारी रोगों की रोकथाम पर जोर0
0
Report
Advertisement
पशु बाजार से बाइक चोरी, CCTV में कैद हुआ संदिग्ध
Unnao, Uttar Pradesh:उन्नाव। सफीपुर कोतवाली क्षेत्र स्थित पशु बाजार में बाइक चोरी का मामला सामने आया है। पीड़ित युवक पशु खरीदने के लिए बाजार पहुंचा था। इसी दौरान अज्ञात व्यक्ति उसकी बाइक चोरी कर फरार हो गया। घटना के बाद पीड़ित ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। बाइक चोरी की पूरी घटना बाजार में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई। फुटेज में एक संदिग्ध युवक बाइक के आसपास घूमता और उसे लेकर जाता हुआ दिखाई दे रहा है। CCTV फुटेज के आधार पर पुलिस संदिग्ध की पहचान और बाइक की तलाश में जुटी है। थाना सफीपुर पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि CCTV फुटेज समेत अन्य बिंदुओं की जांच की जा रही है और आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।0
0
Report
उन्नाव में सई नदी उफान पर, गांवों में घुसा बाढ़ का पानी।
Unnao, Uttar Pradesh:उन्नाव में सई नदी उफान पर, गांवों में घुसा बाढ़ का पानी। हजारों बीघे धान की फसल पानी में डूबी, किसानों की बढ़ी चिंता। आदमपुर बरेठी, मोहान, रसूलपुर बकिया, अहमदपुर टकटोली और बिचपरी में पानी घुसा। गांवों को जोड़ने वाले रास्तों पर पानी भरने से आवागमन प्रभावित। लगातार बढ़ते जलस्तर से घरों और दुकानों में भी घुसा पानी। दुकानों में रखा सामान बर्बाद, फसल में मूंग, उर्द के खेतों भरा पानी। पकने को तैयार धान की फसल डूबने से किसानों को भारी नुकसान की आशंका। सई नदी का जलस्तर बढ़ने से ग्रामीणों में दहशत, प्रशासन से मदद की मांग।0
0
Report
जबलपुर में स्कूल वैन को कार ने पीछे से टक्कर दी; दुर्घटना में आठ बच्चे घायल
Noida, Uttar Pradesh:जबलपुर ब्रेकिंग न्यूज़ स्कूली वैन को कार ने मारी टक्कर. आठ बच्चे हुए घायल. मेडिकल अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती. कार ने पीछे से टक्कर मारी, वैन अनियंत्रित होकर पलटी. चालक को गिरफ्तार किया गया. जबलपुर कलेक्टर और एसपी घायलों का हाल जानने पहुंचे. ब्रितिश फोर्ड फाउंडेशन स्कूल के बताए जा रहे हैं छात्र, लगभग 15 छात्र सवार थे वैन में.0
0
Report
Advertisement
Jabalpur के दीपक की पुरानी फोटो वायरल, लोग कहते हैं यह कैसे मिला?
Noida, Uttar Pradesh:जबलपुर से दीपक की पुरानी फोटो0
0
Report
बाढ़ की गंभीर स्थिति: गंडक-गंगा के जलस्तर से तटबंधों पर दबाव, यूपी-उत्तराखंड में भारी बारिश
Patna, Bihar:जल संसाधन मंत्री सह उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा कि बाढ़ की गंभीर स्थिति बनी हुई है,गंडक में अब तक के उच्चतम जलस्तर की वजह से तटबंध पर भारी दबाव है,गंगा में भी जल स्तर बढ़ा है,उतर प्रदेश और उत्तराखंड में भारी बारिश की वजह से भी जलस्तर बढ़ा है..0
0
Report
अमेठी के सलमान खान ने एशियन गेम्स में कांस्य जीतकर इतिहास रचा
Amethi, Uttar Pradesh:अमेठी - कैब चालक से एशियन गेम्स तक पहुंचकर सलमान खान ने रचा इतिहास。 जनपद के तिलोई के पूरे धिगईं मजरे खैरहना निवासी सलमान खान ने एशियन गेम्स में जीता कांस्य पदक。 जापान में पुरुष डबल स्कल्स रोइंग में भारत के लिए कांस्य पदक किया हासिल सलमान खान ने सतनाम सिंह के साथ 6 मिनट 13.25 सेकंड में रेस की पूरी。 17 साल की उम्र में पिता को खोने के बाद परिवार की उठाई जिम्मेदारी。 दिल्ली की सड़कों पर कैब चलाकर संघर्ष के बीच भारतीय सेना में बने नायब सूबेदार。 मुश्किलों को मात देकर एशियन गेम्स के पोडियम तक पहुंचाया तिरंगा。 सलमान की सफलता की खबर मिलते ही गांव में खुशी और जश्न का माहौल。 काँस्य पदक विजेता सलमान के अमेठी पहुंचते ही जगह जगह लोगों ने किया भव्य स्वागत。 अमेठी के लाल की उपलब्धि पर जिले से लेकर देशभर में गर्व की लहर।0
0
Report
Advertisement
सुमित संदिग्ध हिरासत में, हत्या के पीछे की असली वजह तलाशने के लिए जांच जारी
Piprola Ahmedpur, Uttar Pradesh:पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सुमित नाम के एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है, जो मेंटली डिस्टर्ब बताया जा रहा है... जबकि हत्या की वजह और वारदात में शामिल दूसरे लोगों का पता लगाने के लिए जांच जारी है। फिलहाल पुलिस की जांच और फॉरेंसिक साक्ष्य से ही साफ होगा कि इस वारदात के पीछे असली वजह क्या थी और इसमें कितने लोग शामिल थे0
0
Report
हापुड़ - अमन सागर हत्याकांड का खुलासा, दो गिरफ्तार।
Gulaothi, Uttar Pradesh:हापुड़ नगर पुलिस ने आदर्श नगर के चर्चित अमन सागर हत्याकांड का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने दो हत्यारोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने पैसे के लेन-देन के विवाद में अमन सागर की स्टील की रॉड से पीट-पीटकर हत्या कर दी थी और शव को बदनौली फाटक के पास फेंक दिया था। पुलिस ने दोनों आरोपियों के कब्जे से हत्या में इस्तेमाल की गई स्टील की रॉड बरामद कर ली है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान जसरूपनगर निवासी प्रशान्त और पंकज के रूप में हुई है।0
0
Report
प्रशांत किशोर: अनंत सिंह का समर्थन बिहार बदलाव की राह में मायने नहीं रखता
Darbhanga, Bihar:पटना में जनसुराज उम्मीदवार अनुज सिंह के नामांकन में अनंत सिंह के साथ नजर आने पर प्रशांत किशोर ने कहा कि बिहार में बदलाव के लिए पूरा बिहार और समाज खड़ा है। ऐसे में अगर अनंत सिंह भी जनसुराज के समर्थन में खड़े हैं तो इसमें कोई बड़ी बात नहीं है। प्रशांत किशोर दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से जनसुराज के उम्मीदवार इम्तेयाज़ नूरानी के नामांकन में शामिल होने दरभंगा पहुंचे थे। इसी दौरान उन्होंने पटना में अनंत सिंह की मौजूदगी को लेकर यह प्रतिक्रिया दी।0
0
Report
Advertisement
