842001
मुजफ्फरपुर में पत्रकार की हत्या के विरोध में आक्रोश मार्च, न्याय की मांग
Muzaffarpur, Bihar:मुजफ्फरपुर में पत्रकार की हत्या के खिलाफ बुधवार को शहर में आक्रोश मार्च निकाला गया। पत्रकारों ने हत्यारों की अविलंब गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल के माध्यम से कड़ी सजा दिलाने की मांग की। इस दौरान पत्रकारों के एक शिष्टमंडल ने जिले के वरीय पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में उन्होंने मृतक पत्रकार की हत्या की जांच के लिए उच्चस्तरीय कमिटी के गठन और अपराधियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की मांग की।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
प्रतापपुर में रक्तदान शिविर, विश्व रक्तदान दिवस पर आधे दर्जन से अधिक ने रक्तदान
Ansar Nagar, Jharkhand:प्रतापपुर स्वास्थ्य केंद्र में लगा रक्तदान शिविर, आधे दर्जन से अधिक लोगों ने किया स्वेच्छिक रक्तदान चतरा प्रतापपुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में विश्व रक्तदान दिवस के उपलक्ष्य में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का विधिवत उद्घाटन चिकित्सा पदाधिकारी डॉ संजीव कुमार, रेड क्रॉस के सचिव धर्मेंद्र पाठक व पत्रकार अजित पांडेय ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इस दौरान आधे दर्जन से अधिक लोगों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान किया। मौके पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. कुमार संजीव ने कहा कि रक्तदान महादान है। हमारे द्वारा किया गया रक्तदान किसी जरूरतमंद की जिंदगी बचाने में सहायक हो सकता है। उन्होंने युवाओं से बढ़-चढ़कर रक्तदान करने की अपील की। वहीं, रेडक्रॉस सोसायटी के सचिव सह पत्रकार धर्मेंद्र पाठक ने रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि नियमित रक्तदान से जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराया जा सकता है। उन्होंने बताया कि मैंने स्वयं अब तक 34 बार रक्तदान किया है, उन्होंने और लोगों को भी इस नेक कार्य के लिए प्रेरित किया।0
0
Report
अयोध्या दीपोत्सव 2026: तीन दिवसीय पैकेज 16,999 रुपये से श्रद्धालुओं के लिए तैयार
Ayodhya, Uttar Pradesh:अयोध्या में दीपोत्सव-2026 को भव्य और यादगार बनाने की तैयारियां तेज हो गई हैं। देश-दुनिया से आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए यूपीएसटीडीसी ने ‘दीपोत्सव अयोध्या’ नाम से तीन दिवसीय विशेष टूर पैकेज तैयार किया है। 6 से 8 नवंबर तक चलने वाले इस पैकेज की कीमत 16,999 रुपये प्रति व्यक्ति रखी गई है, जबकि जीएसटी अतिरिक्त होगा। पैकेज के तहत पर्यटकों को श्री राम जन्मभूमि मंदिर, हनुमानगढ़ी, कनक भवन, दशरथ महल, नागेश्वर नाथ मंदिर और सीता की रसोई समेत प्रमुख धार्मिक स्थलों के दर्शन कराए जाएंगे। साथ ही सरयू आरती और दीपों से जगमगाती राम की पैड़ी का नजारा भी देखने को मिलेगा। दीपोत्सव के दौरान अयोध्या में 30 लाख दीपों का प्रज्ज्वलन और 2,100 ड्रोन का भव्य शो आकर्षण का केंद्र रहेगा। इसके अलावा 2,100 बटुकों की सामूहिक सरयू आरती, मंदिर-मठों में दीप प्रज्ज्वलन, मल्टीमीडिया प्रोजेक्शन और लेजर शो भी होंगे। पैकेज में होटल, भोजन और एसी वाहन की सुविधा शामिल है। बुकिंग के लिए 83030 19844 नंबर जारी किया गया है। इच्छुक पर्यटक यूपीएसटीडीसी की वेबसाइट से भी जानकारी और बुकिंग कर सकते हैं।0
0
Report
बहराइच: घर के बाहर जहरीला सांप देखकर लोग दहशत में, वन विभाग ने किया रेस्क्यू
Bahraich, Uttar Pradesh:बहराइच.घर के बाहर दिखा जहरीला सांप, वन विभाग ने किया रेस्क्यू, बहराइच जिले के नई बस्ती बक्सीपुरा में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक घर के बाहर लोगों ने जहरीला सांप देखा। सांप को देखते ही आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और सावधानीपूर्वक सांप को रेस्क्यू कर अपने साथ ले गई। वन विभाग कर्मी ने बताया कि सांप जहरीली प्रजाति का है। रेस्क्यू के बाद सांप को सुरक्षित स्थान पर जंगल में छोड़ दिया गया। टीम की तत्परता से लोगों ने राहत की सांस ली।0
0
Report
Advertisement
रावतभाटा की नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने विकास कार्यों की समीक्षा के निर्देश दिए
Begun, Rajasthan:रावतभाटा, चित्तौड़गढ़ - चित्तौड़गढ़ जिले के रावतभाटा नगर पालिका की नवनिर्वाचित अध्यक्ष अनुसूईया नागर ने कार्यभार ग्रहण करते ही अधिकारियों और कर्मचारियों की बैठक लेकर शहर की व्यवस्थाओं और लंबित विकास कार्यों की समीक्षा की। बैठक में अध्यक्ष ने आमजन से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता देते हुए समयबद्ध तरीके से पूरा करने और समस्याओं का शीघ्र समाधान करने के निर्देश दिए। स्वच्छता व्यवस्था को लेकर सेक्टर जमादारों को विशेष ध्यान देने तथा जरूरत के अनुसार विशेष सफाई अभियान चलाने के निर्देश दिए। वहीं अतिक्रमण शाखा को प्रतिदिन क्षेत्र में भ्रमण कर अवैध निर्माण और अतिक्रमण पर कार्रवाई करने को कहा। अध्यक्ष ने कर्मचारियों को आमजन से सम्मानजनक व्यवहार रखने और समस्याओं का संवेदनशीलता से निस्तारण करने के निर्देश भी दिए। बैठक में ईओ मुकेश नागर सहित अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।0
0
Report
भोपाल: डीबी मॉल के सामने प्रदर्शन, दिव्य ऋषि तिवारी मौत पर कांग्रेस उठती आवाज
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल डीबी मॉल के सामने कांग्रेस ने किया प्रदर्शन युवा अधिवक्ता की करंट लगने से मौत का मामला दिव्यऋषि तिवारी की मौत पर कांग्रेस का विरोध बिजली विभाग की लापरवाही को लेकर उठाए सवाल खुले तार और अव्यवस्थित बिजली खंभों का मुद्दा मेट्रो कार्यों से बदहाल सड़कों पर भी जताएगी नाराजगी स्मार्ट सिटी व्यवस्था को लेकर भी कांग्रेस ने सरकार पर बोला हमला0
0
Report
देहरादून: वन्यजीव सप्ताह-2026 का शुभारम्भ, सीएम धामी ने किया उद्घाटन
Noida, Uttar Pradesh:देहरादून में आयोजित वन्यजीव सप्ताह-2026 का शुभारम्भ कार्यक्रम में सीएम धामी0
0
Report
Advertisement
मुंगेर के मॉडल स्कूलों के निरीक्षण में जिलाधिकारी ने लौना मॉडल स्कूल को गोद
Munger, Bihar:मॉडल स्कूलों में बच्चों के बीच पहुंचे अधिकारी, पढ़ाई से लेकर सुविधाओं तक का लिया फीडबैक,छात्र-छात्राओं से सीधे संवाद कर जानी विद्यालय की कमियां, डीएम ने लौना मॉडल स्कूल को लिया गोद. मुंगेर: जिले में शैक्षणिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने और सरकारी विद्यालयों को उत्कृष्ट शिक्षण संस्थान के रूप में विकसित करने के उद्देश्य से मॉडल स्कूलों का निरीक्षण किया जा रहा है। इसी क्रम में जिलाधिकारी निखिल धनराज निप्पाणीकर ने तारापुर प्रखंड के लौना स्थित प्लस टू किसान वैदिक उच्च विद्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कक्षा में छात्र-छात्राओं के बीच बैठकर शिक्षकों के पढ़ाने के तरीके को देखा और विद्यार्थियों से सीधे संवाद कर विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था, सुविधाओं तथा समस्याओं की जानकारी ली। जिलाधिकारी ने विद्यार्थियों से पूछा कि मॉडल स्कूल के रूप में विद्यालय में उपलब्ध कराई गई सुविधाओं का उन्हें कितना लाभ मिल रहा है। उन्होंने यह भी जाना कि पढ़ाई के दौरान उन्हें किन परेशानियों का सामना करना पड़ता है और विद्यालय की व्यवस्था में और क्या सुधार किया जा सकता है। विद्यार्थियों ने भी बेझिझक विद्यालय की कमियों और अपनी आवश्यकताओं से जिलाधिकारी को अवगत कराया। विद्यालय में आयोजित अभिभावक-शिक्षक बैठक में जिलाधिकारी ने अभिभावकों से भी फीडबैक लिया। उन्होंने विद्यालय में उपलब्ध आधारभूत संरचना, शिक्षण व्यवस्था और विद्यार्थियों को मिल रही सुविधाओं की समीक्षा की। इस दौरान जिलाधिकारी ने लौना मॉडल उच्च विद्यालय को गोद लेने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि विद्यालय के विकास और विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक माहौल उपलब्ध कराने के लिए वे स्वयं इसकी निगरानी करेंगे। पत्रकारों से बातचीत में जिलाधिकारी ने बताया कि जिले में 27 मॉडल स्कूल संचालित किए जा रहे हैं। इन विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता और उपलब्ध सुविधाओं का लगातार मूल्यांकन किया जा रहा है। विद्यार्थियों से सीधे संवाद का उद्देश्य उनकी वास्तविक समस्याओं को समझना और उनके सुझावों के आधार पर विद्यालयों की व्यवस्था में सुधार करना है। इधर, सदर अनुमंडल पदाधिकारी कुमार अभिषेक ने बरियारपुर प्रखंड स्थित फिलिप उच्च विद्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने विभिन्न कक्षाओं में जाकर करीब एक घंटे तक विद्यार्थियों से संवाद किया और उन्हें पढ़ाया। इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों से गणित के सवाल पूछे। साथ ही देश के राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री, बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री तथा पहली महिला मुख्यमंत्री से संबंधित सामान्य ज्ञान के प्रश्न भी किए।नवमी कक्षा में एसडीओ ने विद्यार्थियों से इतिहास से जुड़े सवाल पूछे और उन्हें नियमित रूप से पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया। इसके बाद उन्होंने विद्यालय की प्रयोगशाला का निरीक्षण किया और वहां उपलब्ध सामग्री के संबंध में विद्यार्थियों से जानकारी ली। उन्होंने बच्चों से पढ़ाई में होने वाली परेशानियों के बारे में भी पूछा। एसडीओ कुमार अभिषेक ने कहा कि विद्यालय निरीक्षण का उद्देश्य केवल शैक्षणिक और आधारभूत व्यवस्था का जायजा लेना नहीं है, बल्कि विद्यार्थियों से सीधे संवाद कर उनकी वास्तविक समस्याओं को समझना भी है। मॉडल स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए बेहतर वातावरण उपलब्ध कराया जा रहा है। विद्यार्थियों को शैक्षणिक सामग्री उपलब्ध कराने के लिए शिक्षा एप की सुविधा भी शुरू की गई है। बाइट : कुमार अभिषेक सदर अनुमंडल पदाधिकारी मुंगेर0
0
Report
दिल्ली के अवैध कॉल सेंटर पर ATS का छापा, 5 गिरफ्तार
New Delhi, Delhi:दिल्ली के उत्तम नगर के विपिन गार्डन इलाके में चल रहे अवैध इंटरनेशनल कॉल सेंटर का द्वारका पुलिस की एएटीएस टीम ने भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने यहां से 5 आरोपियों को पकड़ा है, जो अमेजन और एप्पल के टेक्निकल सपोर्ट एजेंट बनकर विदेशी नागरिकों को अपना निशाना बना रहे थे। पुलिस के मुताबिक, एएटीएस टीम को अवैध कॉल सेंटर की सूचना मिली थी, जिससे बाद तकनीकी जांच की और बाद कॉल सेंटर पर छापा मारा गया। जांच में सामने आया कि आरोपी VOIP एप्लीकेशन MicroSIP, X-Lite और Google Voice के जरिए विदेशियों को कॉल करते थे। आरोपी खुद को अमेजन और एप्पल का टेक्निकल सपोर्ट अधिकारी बताकर पीड़ितों का भरोसा जीतते थे। इसके बाद उन्हें AnyDesk जैसे रिमोट एक्सेस सॉफ्टवेयर डाउनलोड करवाया जाता था। रिमोट एक्सेस मिलने के बाद आरोपियों की तरफ से पीड़ितों से पैसे ट्रांसफर करवाने और संवेदनशील वित्तीय जानकारी हासिल करने की कोशिश की जाती थी。0
0
Report
गढ़वा में नर्सिंग छात्रा से छेड़खानी; बाइक पर बैठाने का प्रयास, पुलिस जांच
Narayanpur, Jharkhand:झारखण्ड के गढ़वा जिले मे मनचलो ने नर्सिंग कॉलेज की छात्रा से किया छेड़खानी और जबरन बाइक पर बैठाने का किया प्रयास, शोर मचाने पर फरार हुआ युवक, छात्रा के परिजनों ने किया पुलिस से शिकायत, पुलिस जुटी जाँच मे। गढ़वा जिला के रंका थाना क्षेत्र के बरवाही जंगल के समीप नर्सिंग कॉलेज जा रही एक छात्रा के साथ छेड़खानी और जबरन बाइक पर बैठाने का प्रयास किए जाने का मामला सामने आया है। छात्रा के शोर मचाने पर युवक मौके से फरार हो गया। छात्रा ने रंका थाना पहुंचकर घटना की लिखित शिकायत की है। छात्रा के अनुसार वह घर से रंका स्थित नर्सिंग कॉलेज जाने के लिए निकली थी। घर से कुछ दूर पैदल चलकर वह ऑटो पकड़ने जा रही थी। इसी दौरान बाइक से पहुंचे एक युवक ने उसके साथ छेड़खानी शुरू कर दी। छात्रा ने इसका विरोध करते हुए वहां से आगे बढ़ने का प्रयास किया। आरोप है कि युवक ने छात्रा का पीछा किया और उसका हाथ पकड़कर जबरन बाइक पर बैठाने का प्रयास किया। इस दौरान उसके साथ गलत तरीके से स्पर्श भी किया गया। छात्रा के शोर मचाने पर युवक मौके से फरार हो गया। शिकायत में छात्रा ने युवक की पहचान मोख्तार अंसारी के रूप में की है, जो कटरा गांव का रहने वाला बताया गया है। पुलिस ने छात्रा के लिखित आवेदन के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस घटना से जुड़े तथ्यों और लगाए गए आरोपों का सत्यापन कर रही है।0
0
Report
Advertisement
जौरा के वार्ड में सफाई बवाल: डस्टबिन गायब, गंदगी फैलने से नाराज़ लोग
Morena, Madhya Pradesh:मुरैना के जौरा में सफाई व्यवस्था को लेकर वार्डवासियों का गुस्सा फूट पड़ा। सड़कों से डस्टबिन गायब हैं और जगह-जगह कचरे के ढेर लगे होने से लोग परेशान हैं। नाराज वार्डवासियों ने सड़कों से कचरा उठाकर नगर पालिका के मुख्य गेट पर ही फेंक दिया और विरोध जताया। लोगों का आरोप है कि सफाई व्यवस्था बदहाल होने से वार्डों में गंदगी बढ़ती जा रही है। अब सवाल है कि नगर पालिका कब जागेगी और वार्डों की गंदगी कब साफ होगी?0
0
Report
गांदरबल में राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर जिला अस्पताल में रक्तदान कैंप
Aram Pora, Ganderbal, Ganderbal: On the occasion of National Voluntary Blood Donation Day, a blood donation camp was organised at District Hospital Ganderbal on Thursday. The camp was inaugurated by ADC Ganderbal Manzoor Ahmad Bhat in the presence of Medical Superintendent District Hospital Ganderbal Dr Farhat Shafi and other officials. The camp was organised by Rotary Club of Kashmir in collaboration with District Hospital Ganderbal. A large number of youth, CRPF personnel and other volunteers participated in the camp and donated blood. The organisers said the main objective of the camp was to ensure the availability of blood for patients during emergencies, accidents and other critical situations. The officials appreciated the donors for their participation and encouraged people to come forward and donate blood to help save lives.0
0
Report
राजकोट में नकली नोट रैकेट का पर्दाफाश; SOG-DCB टीम ने किशन सोलंकी को गिरफ्तार
Noida, Uttar Pradesh:राजकोट अपडेट राजकोट में नकली नोटों के रैकेट का पर्दाफाश राजकोट के श्याम किरण पार्क में SOG-DCB का संयुक्त ऑपरेशन आवासीय मकान में छापेमारी कर किशन भूपेंद्रभाई सोलंकी को किया गिरफ्तार आरोपी के सब्जियां बेचने का काम करने की जानकारी आई सामने Instagram और Telegram के माध्यम से नकली नोट बनाना सीखने का हुआ खुलासा छापेमारी में ₹100 की 216 और ₹500 की 3 नकली नोट बरामद प्रिंटर और स्कैनर सहित ₹65,500 का सामान जब्त ₹10 हजार के नकली नोट के बदले असली ₹3 हजार देने का वादा किए जाने की जानकारी SOG और DCB द्वारा पूरे नकली नोट नेटवर्क की जांच शुरू बाइट - जगदीश बांगरवा, DCP, क्राइम ब्रांच राजकोट राजकोट में नकली नोट बनाने वाले शख्स को DCB - SOG की टीम ने पकड़ा आरोपी किशन भूपेंद्रभाई सोलंकी गिरफ्तार श्याम किरण पार्क से नकली नोट बनाने का रैकेट पकड़ा गया किशन सोलंकी के पास से ₹100 की 216 और ₹500 की 3 नकली नोट मिलीं नकली नोट बनाने के लिए प्रिंटर, स्कैनर और कंप्यूटर सहित सामान जब्त आरोपी के पास से कुल ₹65,500 का सामान जब्त बटर पेपर और नोट प्रिंट किए हुए कागज भी पुलिस के हथे चढ़े किशन सोलंकी के खिलाफ पहले भी दो मामले दर्ज होने का पुलिस ने किया खुलासा0
0
Report
Advertisement
कोटपूतली-बहोड़ हाईवे पर ट्रक दुर्घटना, ड्यूटी पर तैनात हेड कांस्टेबल की मौत
Jaipur, Rajasthan:कोटपूतली...अंबाला-पनियाला हाईवे पर दिल्ली पब्लिक स्कूल (DPS) के सामने एक दर्दनाक सड़क हादसे में ड्यूटी पर तैनात पुलिस हेड कांस्टेबल की मौत हो गई। बेकाबू ट्रक की टक्कर से हाईवे पेट्रोलियम में कार्यरत हेड कांस्टेबल की मौके पर ही जान चली गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बेकाबू ट्रक अंबाला हाईवे की ओर से कोटपूतली की तरफ आ रहा था। इसी दौरान हाईवे पेट्रोलियम में तैनात हेड कांस्टेबल दुर्घटना का शिकार हो गए। हादसे के तुरंत बाद हाईवे-1 पर तैनात साथी कांस्टेबल उन्हें राजकीय बीडीएम अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद पुलिस ने दुर्घटनाकारित ट्रक को जब्त कर लिया है और चालक को हिरासत में लेकर पनियाला थाने भिजवा दिया है। हादसे की सूचना मिलते ही कोटपूतली-बहरोड़ एसपी सतवीर सिंह, एएसपी, थानाधिकारी (TI) और कई पुलिसकर्मी राजकीय बीडीएम अस्पताल पहुंचे तथा घटना की जानकारी ली। हालांकि, मामले को लेकर फिलहाल पुलिस का कोई भी अधिकारी औपचारिक बयान देने से बचता नजर आ रहा है। ड्यूटी के दौरान हुए इस दुखद हादसे के बाद कोटपूतली-बहरोड़ जिले के पुलिस महकमे और सहकर्मियों में शोक की लहर दौड़ गई है। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है।0
0
Report
नव निर्वाचित चेयरमैन प्रदीप नागर ने लाइब्रेरी और खेल सुविधाओं का निरीक्षण किया
Baran, Rajasthan:नव निर्वाचित चेयरमैन प्रदीप नागर ने लाइब्रेरी का किया निरीक्षण ,अव्यवस्थाओं में सुधार के दिए निर्देश , समस्याओं को लेकर छात्रों से किया संवाद बारां जिले के अंता में नवनिर्वाचित नगर पालिका चेयरमैन प्रदीप नागर पदभार ग्रहण के साथ ही एक्टिव मोड़ में नजर आये । चेयरमैन नागर द्वारा वार्ड पार्षदों के साथ लाइब्रेरी सहित बैडमिंटन कोर्ट का निरीक्षण किया गया साथ ही व्यवस्थाओं के सुधार को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए । निरीक्षण के दौरान चेयरमैन नागर द्वारा लाइब्रेरी में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं से संवाद करते हुए उनकी समस्याओं सहित आवश्यकताओं की जानकारी ली गई इस दौरान विद्यार्थियों से कई महत्वपूर्ण एवं उपयोगी सुझाव सामने आए जिस पर चेयरमैन नागर द्वारा मौके पर ही संबंधित व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश दिए गए साथ ही टेनिस एवं बैडमिंटन कोर्ट की व्यवस्थाओं का जायजा लेकर आवश्यक सुधार एवं उचित कार्रवाई के निर्देश दिए गए।इस मौके पर चेयरमैन नागर ने कहा कि युवाओं और विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा एवं खेल सुविधाएँ उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकताओं में शामिल है। जनसुविधाओं के विस्तार और सुधार के लिए निरंतर प्रयास जारी रहेगा। विजुअल _ लाइब्रेरी का निरीक्षण करते चेयरमैन सहित पार्षद0
0
Report
धौलपुर रीको कॉलोनी में जलभराव का स्थायी समाधान मांग, गेट बंद कराने की मांग
Dholpur, Rajasthan:धौलपुर: रीको आवासीय कॉलोनी में जलभराव, जल निकासी, सड़क, सफाई, पार्क एवं ग्रीन बेल्ट की बदहाल स्थिति के स्थायी समाधान की मांग को लेकर कॉलोनीवासियों ने रीको के क्षेत्रीय प्रबंधक को विस्तृत ज्ञापन सौंपा है। कॉलोनीवासियों ने समस्याओं का तकनीकी सर्वे कराकर स्थायी समाधान और कॉलोनी को पूर्व की भांति गेट बंद कॉलोनी के रूप में व्यवस्थित करने की मांग की है। कॉलोनीवासियों ने बताया कि वे पिछले 20 से 25 वर्षों से यहां निवास कर रहे हैं। पहले जलभराव की इतनी गंभीर समस्या नहीं थी, लेकिन मुख्य सड़क का स्तर ऊंचा किए जाने के बाद कॉलोनी के अंदर बार-बार पानी भरने की स्थिति बन रही है, जिससे आवागमन में परेशानी हो रही है। शिकायत पर रीको द्वारा 4-5 बार इंजन लगाकर पानी निकलवाया गया, जिससे अस्थायी राहत मिली, लेकिन स्थायी समाधान नहीं हुआ। उन्होंने स्थायी ड्रेनेज एवं नाली व्यवस्था विकसित करने और नीची सड़कों का लेवल ठीक करने की मांग की है। सड़क किनारे उगी झाड़ियों को हटाने और इंटरलॉकिंग या पक्का निर्माण कराने, पार्क व ग्रीन बेल्ट में जमा गंदे पानी की निकासी, स्वयं लगाए गए पेड़-पौधों को बचाने और मच्छरों से बचाव के लिए नियमित फॉगिंग व कीटनाशक छिड़काव की मांग भी की गई है। सफाई व्यवस्था को लेकर बताया कि नगर परिषद इसे रीको की जिम्मेदारी बताती है, जबकि बिलों में सफाई उपकर वसूला जाता है, फिर भी सीवर/सेप्टिक सफाई नहीं हो रही। उन्होंने रीको और नगर परिषद से जिम्मेदारी तय कर नियमित सफाई सुनिश्चित करने की मांग की। साथ ही नक्शे में दर्ज गेट बंद कॉलोनी की व्यवस्था को बहाल करते हुए दोनों प्रवेश मार्गों पर गेट लगाने की मांग की है, क्योंकि खुली कॉलोनी में बाहरी लोगों और जंगली जानवरों का प्रवेश हो रहा है। कॉलोनीवासियों ने 15 दिन में स्थल निरीक्षण, तकनीकी सर्वे और समयबद्ध कार्ययोजना लिखित में देने की मांग की है। ज्ञापन की प्रतिलिपि उद्योग मंत्री, जिला कलेक्टर, नगर परिषद आयुक्त व सभापति सहित उच्चाधिकारियों को भेजी गई है।0
0
Report
Advertisement
