842001
धाम में भगवान की पूजा करने पहुंचे 50 हजार कांवड़ियों की भीड़
Muzaffarpur, Bihar:मुजफ्फरपुर के बाबा गरीबनाथ धाम में जलाभिषेक के लिए पचास हजार कावरियों की भीड़ उमड़ पड़ी। उत्तर बिहार के देवघर कहे जाने वाले इस स्थल पर श्रद्धालुओं ने सावन महीने की अंतिम सोमवारी को अरघा से जलाभिषेक किया। रात बारह बजे के बाद शुरू हुए इस अनुष्ठान के दौरान मंदिर परिसर "बोलबम" के नारे से गूंज उठा।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री आवास पर बुलडोजर की तैयारी, नये निर्माण की योजना
Delhi, Delhi:ब्रेकिंग: दिल्ली के पूर्व CM आवास, 33 श्याम नाथ मार्ग पर चल सकता है बुलडोजर! दिल्ली के 33 श्याम नाथ मार्ग स्थित शापित पूर्व मुख्यमंत्री आवास को जल्द गिराया जा सकता है.ऐसा माना जाता है कि ये सीएम आवास मनहूस है. कई सालों से खाली पड़े इस बंगले को नई सरकार नए रूप में विकसित करने की तैयारी कर रही है. मदनलाल खुराना समेत कई पूर्व मुख्यमंत्री का आवास रह चुका है यह बंगला. सरकार की योजना के तहत पुराने ढांचे को हटाकर यहां नया निर्माण या पुनर्विकास किया जा सकता है. यह बंगला दिल्ली की राजनीति में लंबे समय तक एक महत्वपूर्ण पता माना जाता रहा है. अब इसके इतिहास को नए स्वरूप में सहेजने की तैयारी की जा रही है. इसके अलावा और भी कहीं बंगले जो बंद पड़े हैं उनको भी новый स्वरूप दे सकती है सरकार. अब सवाल उठता है क्या दिल्ली की राजनीति के इस चर्चित पते की पहचान बदल जाएगी? इसी लिए सरकार के अगले फैसले पर सबकी नजर.0
0
Report
लातेहार के पास खुटगड़ी में कार-बाइक टक्कर, दो बाइक सवारों की मौत
Latehar, Jharkhand:लातेहार सदर थाना क्षेत्र के तरवाडीह पंचायत अंतर्गत खुटगड़ी के पास शनिवार को कार और बाइक के बीच जोरदार टक्कर में बाइक सवार दो लोगों की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, कोने और ओरिया गांव के बीच खुटगड़ी के समीप एक कार और बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे और पुलिस को मामले की जानकारी दी। पुलिस मौके पर पहुंचकर दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया में जुट गई। समाचार लिखे जाने तक मृतकों की पहचान और दुर्घटना के कारणों की विस्तृत जानकारी प्राप्त नहीं हो सकी थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है。0
0
Report
मुजफ्फरपुर में मोतीहारी गिरोह के पांच शातिर गिरफ्तार: लाखों की चोरी का खुलासा
Muzaffarpur, Bihar:मुजफ्फरपुर में बड़ी चोरी का खुलासा: मोतीहारी के मंटू गिरोह के 5 शातिर बदमाश को गिरफ्तार किया गया है और पुलिस ने भारी मात्रा में चोरी का सामान बरामद किया है। गिरफ्तार बदमाश मुजफ्फरपुर से भाग जाते थे और चोरी की वारदातों को अंजाम देने के लिए अन्य जिलों से आते थे। काउंट थाना क्षेत्र नरसंडा चौक स्थित मोबाइल शोroom में 25 मई की रात चोरी की घटना हुई, जिसमें लाखों रुपये के मोबाइल, चार्जर, ब्लूटूथ, इनवॉटर, बैटरी और कई कीमती सामान के साथ 40 हजार रुपये नकद भी चुरा लिया गया था। पुलिस ने तकनीकी जाँच और खुफिया सूत्रों के आधार पर चोरी के शातिरों का लोकेशन ट्रेस किया और नेपाल बॉर्डर के समीप से 5 शातिर बदमाशों को चोरी के सामान के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार शातिरों ने दावा किया कि उनका गिरोह मोतीहारी से आकर चोरी की घटना को अंजाम देकर वापस लौट जाता था। गिरफ्तार बदमाशों की पहचान मोतीहारी जिले के महुआवा के भोला कुमार, अर्जुन कुमार, विशाल कुमार, एहतराम आलम और झरोखर के मंटू कुमार के रूप में हुई है और रकैप्चर से 23 मोबाइल, 14 पीस ओटीजी, 5 ब्लूटूथ सहित अन्य सामान बरामद हुआ है। ग्रामीण एसपी राजेश सिंह प्रभाकर ने बताया कि कांटी थाना क्षेत्र में हालिया चोरी की घटना के बाद खुफिया सूचना के आधार पर नेपाल बॉर्डर से आरोपितों की गिरफ्तारी संभव हो पाई। आगे की कार्यवाई जारी है।0
0
Report
Advertisement
महंत देवानंद हत्या: नाबालिग के स्केच से आरोपियों तक पहुंची पुलिस
Kota, Rajasthan:कोटा के चंद्रेसल मठ के महंत देवानंद महाराज हत्याकांड में पुलिस जांच में महत्वपूर्ण खुलासा हुआ है। मामले में शामिल नाबालिग आरोपी को मठ में मौजूद संत नंदनवन महाराज ने घटना की रात देख लिया था। उनके बताए हुलिए के आधार पर पुलिस ने स्कैच तैयार कराया, जिससे आरोपियों तक पहुंचने में मदद मिली। पुलिस गुरुवार को आरोपी आदित्य, अंकित, नाबालिग और आदित्य की पत्नी को पुणे से कोटा लेकर आई। पुलिस के अनुसार 5 जून की रात आदित्य, अंकित, पुष्पेंद्र और नाबालिग मठ पहुंचे थे। जांच में सामने आया कि वकील संतोष राय ने मठ की करीब 14.33 करोड़ रुपये की संपत्ति और 750 बीघा जमीन पर कब्जे की नीयत से हत्या की साजिश रची थी। उसने 1 जून को आदित्य को योजना बताई, जिसके बाद मठ की रेकी की गई। पुलिस हत्या में प्रयुक्त चाकुओं की बरामदगी के लिए आरोपियों से पूछताछ कर रही है। एसपी सिटी तेजस्वनी गौतम ने बताया कि संतोष राय और पुष्पेंद्र को अदालत में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।0
0
Report
खेत के रास्ते अतिक्रमण हटाने पर हमला; पुलिसकर्मी घायल, 3 आरोपी हिरासत में
Baran, Rajasthan:खेत के रास्ते से अतिक्रमण हटाने गई टीम पर हमला, लोहे की रॉड से वार कर पुलिसकर्मी को किया घायल बारां के अटरु क्षेत्र के अर्डाद गाँव में खेत के रास्ते से अतिक्रमण हटाने गई राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम पर ग्रामीणों द्वारा जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। इस हिंसक झड़प में एक पुलिस कांस्टेबल गंभीर रूप से घायल हो गया है। पुलिस ने राजस्व विभाग के भू अभिलेख निरीक्षक की शिकायत पर राजकार्य में बाधा डालने और मारपीट का मामला दर्ज कर तीन आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। राजस्व विभाग के भू अभिलेख निरीक्षक दिनेश नागर ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि तहसीलदार महेंद्र कुमार चतुर्वेदी के निर्देश पर टीम अर्डाद गाँव में खेतों के रास्ते से अतिक्रमण हटाने पहुँची थी। टीम में पटवारी सावित्री शर्मा, कुलदीप मीणा, मेघराज नागर सहित हैड कांस्टेबल ओमप्रकाश, दानमल और कांस्टेबल राकेश शामिल थे। जैसे ही जेसीबी की मदद से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू हुई, स्थानीय निवासी निर्मल नागर, ललित नागर, अमृतलाल नागर और गजेंद्र नागर हाथों में लाठी-डंडे, तलवार और लोहे की रॉड लेकर मौके पर आ गए और जेसीबी को रुकवा दिया。 मौके पर मौजूद प्रशासनिक टीम और पुलिस जाब्ते ने उग्र हो रहे लोगों को समझाने का काफी प्रयास किया, लेकिन आरोपी गाली-गलौज और मारपीट पर उतारू हो गए। इसी दौरान आरोपियों ने लोहे की रॉड से हमला कर दिया, जिससे कांस्टेबल राकेश के सिर और कंधे पर गंभीर चोटें आईं। हमले के बाद भी मौके पर भारी तनाव और झगड़े की स्थिति बनी रही। सूचना मिलते ही तहसीलदार और अतिरिक्त पुलिस जाब्ता मौके पर पहुँचा। भारी पुलिस बल को आता देख आरोपी मौके से फरार हो गए, जिसके बाद प्रशासन ने मुस्तैदी दिखाते हुए अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई को पूरा किया。 अटरु थाना एएसआई बाबूलाल सुमन ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई कर 3 आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है और शेष आरोपियों की तलाश जारी है。0
0
Report
ऑपरेशन सुदर्शन चक्र 2: 10 फरार आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने दबोचा
Udaipur, Rajasthan:ऑपरेशन सुदर्शन चक्र 2 के तहत विशेष टीम को मिली बड़ी सफलता गंभीर मामलों में लंबे समय से फरार 10 आरोपियों को डीटेन कर पेश किया गया अहमदाबाद सहित अन्य स्थानों पर छुपे आरोपियों को पुलिस ने दबोचा झल्लारा थाने के तीन समेत जिले भर के कुल दस वारंटियों को पकड़ा एसपी विष्नाराम विश्नोई के निर्देशन में टीम को मिली कामयाबी एसआई धर्मेंद्र सिंह वाघेला, एचएम नीरज पाटीदार, भानुप्रताप विवेक व अरविंद की रही विशेष भूमिका0
0
Report
Advertisement
भीमपुर के भीषण अग्निकांड: 20 मकान जलकर राख, राहत की घोषणाएं
Betul, Madhya Pradesh:एनकर– बैतूल जिले के भीमपुर ब्लॉक के रिंगढाना गांव में बीती रात भीषण आगजनी घटना ने पूरे गांव को दहला दिया। तेज आंधी-तूफान के बीच भड़की आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया और गांव के कई घर इसकी चपेट में आ गए। इस हादसे में 20 मकान जलकर राख हो गए, जबकि कुछ मकान पूरी तरह तबाह हो चुके हैं। ग्रामीणों के मुताबिक बीती रात मकानों के पीछे से अचानक आग लगी, जो तेज हवाओं के कारण तेजी से फैलती चली गई। हवा इतनी तेज थी कि लोग अपना सामान तक नहीं बचा सके और जान बचाकर सुरक्षित स्थानों की ओर भागे। इस आगजनी में घरों में रखा अनाज, नगदी, जेवर और जरूरी दस्तावेज सब जलकर खाक हो गए। घटना के कारण दो बकरियों की जलकर मौत हो गई और दो अन्य अभी भी लापता बताई जा रही हैं। आग बुझाने के प्रयास में एक ग्रामीण भी झुलस गया है। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन और दमकल की टीमें मौके पर पहुंचीं और देर रात तक मशक्कत कर आग पर काबू पाया गया। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार लगभग 20 मकान आग से प्रभावित हुए हैं और कई पूरी तरह जल चुके हैं। सुबह से राजस्व अमला नुकसान का आकलन करने में जुटा हुआ है। इस भीषण आगजनी के बाद गांव के कई परिवार बेघर हो गए हैं और प्रशासन द्वारा प्रभावित लोगों के रहने और खाने की व्यवस्था की जा रही है। विधायक महेंद्र सिंह चौहान ने प्रभावित परिवारों को राहत देते हुए प्रत्येक परिवार को 10 हजार रुपये और स्वेच्छा निधि से 25 हजार रुपये देने की घोषणा की है, और सीएम से भी मदद करवाने का आश्वासन मिला है। प्रशासन राहत और बचाव कार्य में जुटा हुआ है, लेकिन इस घटना ने कई परिवारों को खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर कर दिया है।0
0
Report
जयपुर में फीफा विश्व कप से फुटबॉल प्रेमियों में नई ऊर्जा
Jaipur, Rajasthan:फुटबॉल वर्ल्ड कप का उत्साह देखा जा रहा है जयपुर के फुटबॉल खिलाड़ियों में जयपुर में फीफा वर्ल्ड कप को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। कनाडा, मेक्सिको और संयुक्त राज्य अमेरिका में आयोजित होने वाली इस प्रतिष्ठित फुटबॉल चैंपियनशिप ने शहर के खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों में नई ऊर्जा भर दी है। खासकर युवा और नन्हे खिलाड़ी इस वैश्विक टूर्नामेंट से प्रेरित होकर अपने भविष्य को संवारने में जुट गए हैं। जयपुर के एसएमएस स्टेडियम में प्रदेशभर से आए खिलाड़ियों के बीच फुटबॉल को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। यहां अभ्यास कर रहे खिलाड़ियों से बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि फुटबॉल सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि जुनून और अनुशासन का प्रतीक है। खिलाड़ियों का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की पहचान बनाने के लिए वे लगातार मेहनत कर रहे हैं। नन्हे खिलाड़ियों में भी फीफा वर्ल्ड कप को लेकर अलग ही जोश नजर आ रहा है। कई युवा खिलाड़ी भविष्य में खुद को फीफा जैसे बड़े मंच पर खेलने का सपना देख रहे हैं। उनका मानना है कि सही मार्गदर्शन और नियमित अभ्यास से वे अपने लक्ष्य को जरूर हासिल कर सकते हैं। 11 जून से शुरू हुआ यह फीफा फुटबॉल वर्ल्ड कप 19 जुलाई तक चलेगा। इस दौरान दुनिया भर की टीमें अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी। जयपुर के खिलाड़ी भी इस टूर्नामेंट को ध्यान से देख रहे हैं और इससे सीख लेकर अपने खेल को बेहतर बनाने की कोशिश कर रहे हैं। कुल मिलाकर, फीफा वर्ल्ड कप ने जयपुर में फुटबॉल के प्रति नई जागरूकता और उत्साह पैदा किया है, जो आने वाले समय में राज्य के खेल विकास के लिए सकारात्मक संकेत है।0
0
Report
जळगाव में शिवसेना महायुती बैठक आज; गुलाबराव पाटील के बयान चर्चा में
Jalgaon, Maharashtra:जळगाव ब्रेक शिवसेनेचे मंत्री गुलाबराव पाटील बाईट पॉइंटर. काल शिवसेनेचे आमदारांची आणि भाजपचे मंत्री यांची विधानपरिषद निवडणुकीच्या पार्श्वभूमीवर बैठक झालेले आहे. आज 12 वाजता पुन्हा महायुतीची बैठक होणार आहे आणि यामध्ये सर्व महायुतीचे आमदार पदाधिकारी उपस्थित राहणार असून महायुतीची भूमिका स्पष्ट केली जाणार आहे जळगाव मधील रेश्मा काळे यांच्या बंडखोरीचा बॉल हा एकनाथ शिंदे साहेबांकडे होता आणि त्यांच्या आदेशानुसार आज महायुतीच्या बैठकीत अधिकृत घोषणा होईल त्यामुळे एकनाथ शिंदे यांच्या आदेशानंतर आता महायुतीचा उमेदवार निवडून देण्यासाठी आम्ही प्रयत्न करू हे स्पष्ट झाले आहे. आम्ही आमदारांनी केलेल्या मेहनतीमुळे उमेदवार हे निवडून येत असतात, सगळ्या आमदारांनी आता म्हटल्यानंतर ही निवडणूक आता सोपी होणार आहे. महा विकास आघाडीचे उमेदवार आणि अपक्ष उमेदवार हे गिरीश महाजन यांच्या संपर्कात असतील.. मला त्याबद्दल काय माहिती नाही माघार झाली असली तरी बैठक घ्यावीच लागेल कारण बैठकीच्या माध्यमातून च पुढच्या काळातले दौरे ठरतील मत देणारा मतदार राजा हा शहरांमध्ये बसलेला आहे त्यामुळे त्यांच्याकडे तर जावंच लागेल ना ऑन शंभूराज देसाई प्रत्येक जिल्ह्यात वेगवेगळ्या वातावरण असतं स्थानिक कार्यकर्ते आणि नेत्यांमध्ये अडचणी असतात. शेवटी पक्ष नेतृत्वावर सर्वांचा विश्वास असतो.. काही नाराजा कार्यकर्त्यांच्या समजूत घालावा लागतात काही नेत्यांच्या काढाव्या लागतात.. त्याच पद्धतीने पक्ष प्रयत्न करत असतो आणि आता देखील पक्षाकडून तोच प्रयत्न चाललेला आहे. ऑन संजय राऊत कोणाला पश्चाताप झालेला आहे... संजय राऊत हे पश्चातापाचे महामेरू आहेत काय.. त्यांना पश्चाताप होतोय की काय असे मला वाटायला लागला आहे.. ऑन ऑपरेशन टायगर खासदारांची बैठक बैठक घेणे प्रत्येक पक्षाचे नेतेच काम आहे.. ऑपरेशन टायगर वगैरे आमचं काहीच नाही.. शिवसेनेमध्ये या असं काही आम्ही कोणी म्हणत नाहीये मात्र लोक इकडून तिकडे का जात आहेत. याचा अभ्यास करण्याची गरज आहे ऑपरेशन टायगरच्या चर्चेत मी नसल्यामुळे मला त्याबद्दलब काही माहिती नाही कितीही रोखला.. आता टीएमसीच्या खासदारांना रोखण्याचा प्रयत्न केला मात्र ते फुटलेस, ज्याला जायचं आहे तू जायो एक जण म्हणू की दोन जण म्हणो ऑन नाशिक मतदार सहलीला रवाना होणार स्थानिक पातळीवरील ज्या गोष्टी असतात पदाधिकाऱ्यांच्या कार्यकर्त्यांच्या ज्या दृष्टीने पक्ष पाऊल उचलत असतो. गिरीश भाऊंना स्थानिक नेत्यांना काही वाटत असेल वाटत असेल म्हणून तर नगरसेवकांना बाहेर घेऊन जात असतील. ऑन नाशिक हिरामण खोसकर नाराजी प्रत्येक जिल्ह्याचे वेगवेगळे परिस्थिती आहे.. दादाजी दूर होतात शेवटी नेत्यांनी सांगितल्यावर.. ऑन उत्तम जानकर मला त्या गोष्टीबद्दल काही माहिती नाही. ऑन गीते पाठिंबा मात्र नाराजी कायम आम्ही सुद्धा आमदारकी सोडली आहे.. शेवटी नशिबात असेल तर गोकुळ घेताना यापेक्षाही मोठ्या पद मिळेल. वेट अँड वॉच करा आपल्या नशिबात नसेल तर काही मिळणार नाही. आता आमची देखील बाजू भक्कम होती मात्र आम्हाला देखील सोडावा लागलं.. पण आम्ही हाच विचार करून घेतला की जगदंबेच्या मनात काही नसेल आम्हाला हे मिळालं नाही नाशिक मधील गीते यांच्या नाराजीवर बोलताना मंत्री गुलाबराव पाटलांनी खंत व्यक्त केली ऑन जळगाव विधान परिषद, शिवसेना भूमिका कुठल्याच अटी शर्ती नाही... बचेका नर तो बांधेगा घर कुठलाही दबाव नाहीये पक्षाची भूमिका, पक्षासाठी काही गोष्टी कराव्या लागतात.. कोणाचाच कोणावर प्रेशर नसतं.. पक्षाची बाजू चांगली रहावी हा प्रयत्न नेत्यांनी केला पाहिजे आणि आम्ही तो केला आहे आम्ही आक्रमक राहिलो नाही आम्ही पक्षाच्या भूमिकेशी ठाम राहिलो आम्हाला वेगवेगळ्या चित्र दिसत होतं त्यामुळे आम्ही देखील म्हटलं की आम्ही का मागे रहाव, याचा अर्थ आम्ही ताठर होतो..असं नाहीये. पक्षाला आम्ही कमी पडू द्यायचे आणि धीमी पडू द्यायचे नाही याबाजूने आम्ही होतो... ऑन रोहित पवार अन्नत्याग आंदोलन कर्जमाफीमध्ये काही तुटी असतील तर सरकारच्या दुरुस्त करतोय... मात्र आंदोलन केल्याने सर्वच प्रश्न सुटतात असं नाही... चर्चेने ही प्रश्न सुटू शकतात.. पंढरपूरचा दर्शन कृषी मंत्री असतील, उपमुख्यमंत्री असतील मुख्यमंत्री असतील त्यांच्याशी चर्चा करावी.. योग्य तो तोडगा काढावा.. ऑन एकनाथ खडसे त्यांना तेवढेच राहिला आहे बोलायला... आम्ही मुंबईत असताना देखील मुख्यमंत्र्यां सोबत केळी नुकसाना संदर्भात बैठका घेतल्या.. कृषी मंत्रांबरोबर बैठका झाल्या.. मागणी केल्यानंतर चार दिवसातच पंचनामे पूर्ण करण्याचे आदेश दिले.. मुंबईला बैठक असल्यामुळे आम्ही त्या ठिकाणाहून देखील लाईव्ह अधिकाऱ्यांशी बोलत होतो. काही अडचणी असतात त्या समजून घेतल्या पाहिजे... मी म्हटलं आता नाथाभाऊंनी बांधावर जावं तर ते जाऊ शकतात का? नाही जाऊ शकत.. ऑन उन्मेश पाटील फोटो नाही/ बैठक निमंत्रण नाही आज बैठकीचा आहे त्यांना निमंत्रण काल बैठक झाली बघ मी बैठकीला नव्हतो.. यामध्ये काही राग रोष नसतो.. बैठक तासभरामध्ये ठरले त्यामुळे झाला असेल..चूक झालेली आहे ती आम्ही दुरुस्त करणार आहोत याच्यापुढे आपल्या सूचनेची काळजी घेऊ.. ऑन नाशिक दगाफटका मी नाशिकचे नाही सांगू शकत मी जळगावचं सांगू शकतो... जळगाव मध्ये दगा फटका होणार नाही, नाशिक मध्ये काय होईल मला माहित नाही बाईट _मंत्री गुलाबराव पाटील..0
0
Report
Advertisement
मोतिहारी केसरिया की पुलिया: सड़क नहीं, भूत चलते हैं
Motihari, Bihar:क्या आपने ऐसा पुलिया देखा है जो इंसान नहीं भूतों के चलने के लिए बनाया गया हो। ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं कि मोतिहारी के केसरिया में ऐसे ऐसे पुलिया बना दिया गया है जहां पर सड़क है ही नहीं। तो ऐसे में इन पुलिया पर इंसान नहीं भूत ही चल सकता है। भूतों वाले ऐसे पुलिया का जायजा लिया गया0
0
Report
पटना में बीजेपी कार्यालय के बाहर सुनील सिंह पर पोस्टर, धोखाधड़ी के आरोप
Patna, Bihar:लोकेशन — पटना राबड़ी देवी के मुबोल भाई MLC सुनील सिंह के खिलाफ बीजेपी कार्यालय के बाहर लगा पोस्टर। पोस्ट मे सुनील सिंह उनके पत्नी और बेटे को लुट, धोखाधड़ी करने वाला बताया गया है। वही सुनील सिंह को धोखधड़ी का बादशाह बताया गया है। यादव समाज की बेटी के साथ धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया गया है सुनील सिंह के पूरे परिवार के ऊपर। लकी पोस्ट पर पोस्टर लगाने वाले किसी व्यक्ति का नाम नहीं दिया हुआ है।0
0
Report
अमेठी में पहली बारिश ने स्वच्छ भारत मिशन की पोल खोल दी
Amethi, Uttar Pradesh:अमेठी - मानसून की पहली बारिश ने स्वच्छ भारत मिशन के दावों की खोली पोल। बारिश होते ही नगर पंचायत की लापरवाही से गटर का गंदा पानी सड़कों पर बह निकला। जलभराव के साथ साथ कई घरों में घुसा सीवर का गंदा पानी। लोगों को बाल्टीयों और बर्तनों से घरों का पानी निकालने पर होना पड़ा मजबूर। बारिश के साथ ही नगर पंचायत की तैयारियों पर उठे गंभीर सवाल। स्थानीय निवासियों में भारी नाराजगी, जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग। पहली ही बारिश में बदहाल व्यवस्था ने विकास और सफाई के दावों की खोली हकीकत। अमेठी नगर पंचायत के वार्ड नंबर 4 का है पूरा मामला।0
0
Report
Advertisement
जोरहाट के एयरफोर्स स्टेशन पर AN-32 क्रैश, आग लगी; जांच शुरू
Guwahati, Assam:खबरों के मुताबिक, 13 जून को असम के जोरहाट में एयर फ़ोर्स स्टेशन पर भारतीय वायु सेना (IAF) का AN-32 ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ़्ट क्रैश हो गया और उसमें आग लग गई। शुरुआती रिपोर्ट के अनुसार, AN-32 एयरक्राफ़्ट एयर फ़ोर्स स्टेशन के अंदर ही गिरा, जिससे क्रैश के बाद आग लग गई। आग पर काबू पाने और स्थिति का जायना लेने के लिए तुरंत इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीमों को मौके पर भेजा गया। क्रैश की वजह का अभी पता नहीं चल पाया है और किसी के हताहत होने या घायल होने के बारे में भी अभी कोई जानकारी नहीं है। भारतीय वायु सेना ने अभी तक इस घटना की पुष्टि करते हुए या क्रैश से जुड़ी परिस्थितियों के बारे में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। आगे की जानकारी का इंतजार है क्योंकि AN-32 क्रैश की जांच शुरू होने की उम्मीद है.0
0
Report
झुंझुनूं जेल में अचानक छापा: 45 पुलिसकर्मियों ने तलाशी शुरू की
Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं जिला जेल में पुलिस-प्रशासन का अचानक छापा, मचा हड़कंप तहसीलदार महेंद्र मूंड और डीएसपी गोपालसिंह ढाका ने संभाली कमान 45 पुलिसकर्मियों ने एक घंटे तक बैरक-बैरक की सघन तलाशी ली जांच में कोई मोबाइल, नशीला पदार्थ या आपत्तिजनक वस्तु नहीं मिली डीएसपी बोले— भविष्य में भी जारी रहेंगे ऐसे औचक सर्च अभियान झुंझुनूं जिला जेल में उस समय हड़कंप मच गया। जब प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने अचानक औचक निरीक्षण शुरू कर दिया। एक साथ बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों और अधिकारियों के जेल पहुंचने से बंदियों सहित जेल प्रशासन में भी हलचल मच गई। करीब एक घंटे तक चले इस विशेष अभियान के दौरान जेल की हर बैरक और कोने-कोने की बारीकी से जांच की गई। औचक निरीक्षण की अगुवाई तहसीलदार महेंद्र मूंड और सिटी डीएसपी गोपालसिंह ढाका ने की। उनके नेतृत्व में कोतवाली और सदर थाना पुलिस के अधिकारियों तथा करीब 45 पुलिसकर्मियों ने जिला जेल में सघन तलाशी अभियान चलाया। जेल परिसर में प्रवेश करते ही पुलिस टीम अलग-अलग समूहों में बंट गई और बैरकों, बंदियों के रहने के स्थानों, सामान तथा अन्य हिस्सों की गहन जांच शुरू कर दी। तलाशी के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती गई और हर बैरक की बारीकी से पड़ताल की गई। अचानक हुई इस कार्रवाई से जेल परिसर में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी जैसा माहौल बन गया। हालांकि जांच के दौरान कहीं से भी कोई आपत्तिजनक वस्तु, मोबाइल फोन, नशीला पदार्थ या अन्य प्रतिबंधित सामग्री बरामद नहीं हुई। इससे जेल प्रशासन ने भी राहत की सांस ली। सिटी डीएसपी गोपालसिंह ढाका ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाए रखने तथा जेल में किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि पर नजर रखने के उद्देश्य से यह औचक निरीक्षण किया गया। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी इसी तरह बिना पूर्व सूचना के सर्च अभियान चलाए जाते रहें होंगे ताकि जेल की सुरक्षा और अनुशासन पूरी तरह बनाए रखा जा सके। अधिकारियों ने जेल प्रशासन को भी सुरक्षा संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और व्यवस्था को लेकर आवश्यक जानकारी ली।0
0
Report
ओजटू गांव में नायब सूबेदार विजयपाल डांगी का हार्ट अटैक से निधन
Jhunjhunu, Rajasthan:चिड़ावा, झुंझुनूं ओजटू गांव के नायब सूबेदार विजयपाल डांगी का हार्ट अटैक से निधन 8 जून को 34 दिन की छुट्टी पर घर आए नायब सूबेदार विजयपाल डांगी चिड़ावा अस्पताल में सेना जवान के शव का पोस्टमार्टम जारी नायब सूबेदार विजयपाल डांगी शिमला में थे पोस्टेड झुंझुनूं जिले के चिड़ंवा उपखंड के ओजटू गांव निवासी सेना के जवान विजयपाल डांगी की घर पर अचानक हार्ट अटैक आने से मौत हो गई। जवान की मौत की खबर मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई। उनका पार्थिव शरीर चिड़ावा उप जिला अस्पताल लाया गया, जहां पोस्टमार्टम की प्रक्रिया की जा रही है। वे 34 दिन की छुट्टी लेकर 8 जून को अपने गांव आए थे। रात को सोने के बाद सुबह काफी देर तक नहीं उठे तो परिजनों ने उन्हें संभालने का प्रयास किया और डॉक्टर को दिखाया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। प्रारंभिक जानकारी में हार्ट अटैक से मौत की आशंका जताई जा रही है। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है और पूरे गांव में शोक का वातावरण बना हुआ है।0
0
Report
Advertisement
