icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

मुजफ्फरपुर में किशोरी से छेड़खानी का वीडियो वायरल, 24 घंटे में दो गिरफ्तार

Muzaffarpur, Bihar:Desk - Bihar Location - Muzaffarpur Reporter - Manitosh Kumar Slug- मुजफ्फरपुर में एक किशोरी से छेड़खानी का विडियो वायरल हुआ है, पुलिस ने घटना के महज 24 घंटे के भीतर ही दो आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है. अन्य की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है. मामला मुजफ्फरपुर जिले के मोतीपुर थाना क्षेत्र के बंद पड़े चीनी मिल के समीप का है, जहां का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें स्पष्ट रूप से दिख रहा है कि कुछ युवक एक किशोरी के साथ छेड़खानी का प्रयास कर रहे थे. कुछ युवक वहां पहुँच जाने के कारण किशोरी की आबरू बच गई, लेकिन वीडियो तेजी से वायरल हुआ. एसएसपी के निर्देशानुसार एसडीपीओ वेस्ट 1 सुचित्रा कुमारी जांच कर कार्रवाई कर रहे हैं. 24 घंटे के भीतर दो आरोपी की गिरफ्तारी कर ली गई है, पूछताछ के बाद आगे की कार्रवाई होगी. अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है.
0
0
Report

कोरबा में पीएम मोदी के 25 साल पूर्ण होने पर सेवा ज्योति यात्रा जारी

Korba, Chhattisgarh:एंकर- प्रधानमंत्री के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने पर कोरबा में सेवा संकल्प अभियान के तहत सेवा ज्योति यात्रा निकाली गई. कार्यक्रम ओपन थियेटर स्थित भीमराव अंबेडकर मैदान में हुआ. कार्यक्रम में मुख्य रूप से श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन शामिल हुए. इस सेवा ज्योति यात्रा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन भी वर्चुअली रूप से जुड़े. इस दौरान सेवा, समर्पण और जनसेवा का संदेश दिया गया है. कार्यक्रम के दौरान भव्य मशाल यात्रा भी निकाली गई, मशाल यात्रा के जरिए सेवा समर्पण और राष्ट्र निर्माण के संकल्प को आगे बढ़ाने का संदेश दिया गया है. सेवा ज्योति यात्रा के दौरान भाजपा नेताओं ने कार्यकर्ताओं को जनसेवा को प्राथमिकता देने और समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा की भावना पहुंचाने का आह्वान किया है. बाइट1- लखन लाल देवांगन, श्रम मंत्री बाइट- गोपाल मोदी, भाजपा जिला अध्यक्ष
0
0
Report
Advertisement

भोपाल में McDonald's पर फूड सेफ्टी डिपार्टमेंट की छापा मार कार्रवाई: सड़ा आलू खिलाने की शिकायत

Bhopal, Madhya Pradesh:McDonald’s पर फूड सेफ्टी विभाग की छापामार कार्रवाई, सड़ा आलू खिलाने की शिकायत के बाद कार्रवाई: Live Raid - राजधानी भोपाल में McDonald’s पर सड़ा आलू खिलाने की शिकायत के बाद छापामार कार्रवाई... McDonald’s के आउटलेट पर फूड सेफ्टी डिपार्टमेंट की टीम की छापा मार कार्रवाई जारी .... जगह-जगह चेक करने के बाद तकरीबन आधा दर्जन से ज्यादा सैंपल लिए फूड सेफ्टी विभाग ने लिए... McDonald’s की शिकायतकर्ता ने सीएम हेल्पलाइन में शिकायत की थी कि सड़ा आलू खिलाया गया है... इसके बाद फूड सेफ्टी डिपार्टमेंट ने आलू, पनीर समेत फ्रेंच फ्राइज़ के तकरीबन सात सैंपल लिए हैं... फूड सेफ्टी डिपार्टमेंट के अफसर शिवराज सिंह ने कहा शिकायत के आधार पर जांच की जा रही है स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा... सैंपल की जांच के बाद तय होगा क्या गड़बड़ी थी पर सीएम हेल्पलाइन से मिली शिकायत के आधार पर यह कार्रवाई की जा रही है शिकायत कर्ता ने शिकायत सड़ा हुआ आलू ऑर्डर में परोसने की शिकायत की थी... (शॉट्स - LIVE RAID) (वॉक थ्रू - )
0
0
Report
Advertisement

हाथरस: सिकंदर राव में महीनों से ठप आरओ प्लांट, नगर पालिका से जल्द मरम्मत की मांग

Mohammad RajaMohammad RajaFollow3m ago
Sikandra Rao, Uttar Pradesh:

हाथरस: सिकंदराराऊ-नगर के मोहल्ला गांधीगंज में नगर पालिका द्वारा स्थापित आरओ (RO) प्लांट पिछले कई महीनों से बंद पड़ा हुआ है, जिससे क्षेत्र के लोगों को शुद्ध पेयजल नहीं मिल पा रहा है। आरओ प्लांट बंद होने के कारण स्थानीय निवासियों को पानी की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। मोहल्लेवासियों का कहना है कि आरओ प्लांट को ठीक कराने के लिए नगर पालिका अधिकारियों से कई बार शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। लोगों का आरोप है कि शिकायतों के बावजूद समस्या का समाधान न होने से उन्हें मजबूरन अन्य स्रोतों से पानी की व्यवस्था करनी पड़ रही है। स्थानीय लोगों ने बताया कि गुरुवार से रामलीला का आयोजन शुरू होने जा रहा है। रामलीला ग्राउंड के आसपास बड़ी संख्या में श्रद्धालु और दर्शक पहुंचेंगे। ऐसे में पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था होना बेहद जरूरी है। आरओ प्लांट बंद रहने से रामलीला देखने आने वाले लोगों और आसपास के निवासियों को पीने के पानी की भारी किल्लत का सामना करना पड़ सकता है। पानी की समस्या को लेकर मोहल्ले में लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। क्षेत्रवासियों ने नगर पालिका प्रशासन से मांग की है कि रामलीला शुरू होने से पहले आरओ प्लांट की मरम्मत कर उसे चालू कराया जाए, ताकि लोगों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध हो सके और रामलीला के दौरान किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

0
0
Report

हजारीबाग में मिलन समारोह, भाजपा छोड़कर रंजीत राम सहित कई नेता JMM में शामिल

Hazaribagh, Jharkhand:हजारीबाग जिला के हीराबाग चौक स्थित झामुमो जिला कार्यालय में मंगलवार को मिलन समारोह का आयोजन किया गया, इस दौरान विभिन्न राजनीतिक दलों और सामाजिक संगठनों से जुड़े सैकड़ों लोगों ने झामुमो की सदस्यता ग्रहण की। सदर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक प्रतिनिधि एवं पूर्व जिला परिषद सदस्य रंजीत राम ने भाजपा छोड़ अपने समर्थकों के साथ झामुमो का दामन थामा। जिलाध्यक्ष संजीव कुमार बेदिया ने सभी नए सदस्यों का माला और पार्टी का पट्टा पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर संजीव बेदिया ने कहा कि बड़ी संख्या में लोगों का झामुमो से जुड़ना संगठन के विस्तार को दर्शाता है। वहीं रंजीत राम ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व और झारखंड हित के मुद्दों से प्रभावित होकर उन्होंने झामुमो में शामिल होने का निर्णय लिया है।
0
0
Report
Advertisement

बिलासपुर में 26वीं राज्य स्तरीय शालेय खेल प्रतियोगिता का शुभारम्भ, 571 खिलाड़ी शामिल

Bilaspur, Chhattisgarh:ब Bilaspur जिले में 26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता 2026-27 का बुधवार को शुभारंभ हुआ। बहतराई स्थित स्वर्गीय बी.आर. यादव राज्य खेल प्रशिक्षण केंद्र में आयोजित उद्घाटन समारोह में छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। स्थानीय विधायक सुशांत शुक्ला भी कार्यक्रम में मौजूद रहे। चार दिवसीय यह राज्य स्तरीय प्रतियोगिता 7 से 10 अक्टूबर तक आयोजित की जा रही है। प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ के पांचों संभाग बिलासपुर, रायपुर, दुर्ग, सरगुजा और बस्तर से कुल 571 खिलाड़ी और ऑफिशियल्स हिस्सा ले रहे हैं। इनमें 303 छात्र, 193 छात्राएं और 75 ऑफिशियल्स शामिल हैं।प्रतियोगिता के दौरान तीरंदाजी, हॉकी और कबड्डी के मुकाबले होंगे। इसके लिए बहतराई के तीरंदाजी मैदान, एस्ट्रोटर्फ मैदान और इंडोर स्टेडियम को आयोजन स्थल बनाया गया है। प्रदेशभर से पहुंचे युवा खिलाड़ी अलग-अलग खेलों में अपनी प्रतिभा और दमखम का प्रदर्शन कर रहे हैं।आयोजन को लेकर खिलाड़ियों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। प्रतियोगिता के जरिए स्कूल स्तर के खिलाड़ियों को राज्य स्तरीय मंच पर अपनी खेल प्रतिभा दिखाने का अवसर मिल रहा है।
0
0
Report

जमीन के अंदर हथियारों का बड़ा जखीरा बरामद, सुरक्षा बलों के जवान चौंके

Gaya, Bihar:जमीन के अंदर हथियारों का जखीरा, सुरक्षाबलो को मिली बड़ी कामयाबी, गया में सुरक्षाबलों ने हथियारों के एक बड़े जखीरे का खुलासा किया है.बिहार-झारखंड सीमा से सटे घने जंगल में जमीन के अंदर गाड़कर छिपाए गए हथियार और कारतूस बरामद किए गए हैं। धनगांई थाना क्षेत्र के तिलेटाड़ से हिसीर जाने वाले मार्ग पर बुधवार की अलसुबह एसएसबी और जिला पुलिस ने संयुक्त रूप से बड़ा सर्च ऑपरेशन चलाया।जंगल के दुर्गम इलाके में तलाशी के दौरान जवानों को जमीन के अंदर संदिग्ध जगह का पता चला.जब वहां खुदाई की गई तो प्लास्टिक में पैक हथियारों का जखीरा देखकर सुरक्षाबलों के भी होश उड़ गए। मौके से 9 एमएम कार्बाइन, दो मैगजीन, देशी भरमार राइफल, एक देशी कट्टा और एक पिस्तौल बरामद की गई है.इसके अलावा वॉकी-टॉकी, 9 एमएम के 79 कारतूस और 7.62 एमएम के 13 कारतूस भी मिले हैं.यानी कुल 92 कारतूस सुरक्षा बलों के हाथ लगे हैं, बताया जाता है यह सभी हथियार नक्सलियों के द्वारा छिपाई गई थी.अभियान का नेतृत्व एसएसबी के उप कमांडेंट रवि भूषण ने किया.जबकि धनगांई थानाध्यक्ष श्रवण राम और एसएसबी 29वीं वाहिनी धनगांई कैंप के सहायक कमांडेंट सनोज कुमार की भी अहम भूमिका रही। अब सबसे बड़ा सवाल है कि जमीन के अंदर हथियारों का यह जखीरा किसने छिपाया था.इन हथियारों का इस्तेमाल कहां और किस मकसद से किया जाना था.पुलिस और एसएसबी पूरे मामले की जांच में जुट गई है और हथियारों के पीछे जुड़े लोगों की पहचान की जा रही है। बिहार-झारखंड सीमा पर सुरक्षाबलों की इस कार्रवाई को बड़ी सफलता के तौर पर देखा जा रहा है.
0
0
Report
Advertisement

सारणी में वनकर्मियों पर हमला: 5 गिरफ्तारी, 2 कुल्हाड़ी बरामद

Betul, Madhya Pradesh:बैतूल के सारणी थाना क्षेत्र में वन विभाग के कर्मचारियों के साथ मारपीट के मामले में पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला दक्षिण खापा बीट के कक्ष क्रमांक RF-334 का है, जहाँ वनकर्मी करीब 50 हेक्टेयर के वृक्षारोपण क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान वहाँ 20 से 25 भैंसें चरती मिलीं। वनकर्मियों ने भैंसों को हटाने और पौधों को नुकसान से बचाने की बात कही, जिसके बाद विवाद हो गया। आरोप है कि कुछ लोग डंडे और कुल्हाड़ी लेकर मौके पर पहुंचे और वनकर्मियों के साथ मारपीट की। शिकायत के बाद सारणी पुलिस ने SC-ST एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 2 कुल्हाड़ी और 3 डंडे भी बरामद किए गए हैं। मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
0
0
Report

कटनी: मटवारा में दलित युवक–मां की पिटाई, 7 आरोपी गिरफ्तार, वीडियो वायरल

Katni, Madhya Pradesh:कटनी - मटवारा में दलित युवक ओर उसकी माँ के साथ मारपीट करने वाले 7 आरोपी गिरफ्तार, युवक को अर्धनग्न कर पीटने का वीडियो वायरल कटनी के स्लीमनाबाद थाना क्षेत्र के मटवारा गांव में युवक और उसकी मां से मारपीट के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। युवक को अर्धनग्न कर पीटने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने वीडियो में नजर आ रहे 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पीड़ित परिवार ने एसपी कार्यालय पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई और परिवार की सुरक्षा की गुहार लगाई थी। पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश किया है।
0
0
Report

नई सीमापुरी में पांच मंजिला मकान गिरा, मलबे में दबे लोगों की आशंका

New Delhi, Delhi:नई सीमापुरी में पांच मंजिला मकान भरभराकर गिरा, कई लोगों के दबे होने की आशंका शाहदरा जिला के नई सीमापुरी ई-ब्लॉक में बुधवार को एक पांच मंजिला मकान अचानक भरभराकर गिर गया। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए। बताया जा रहा है कि पास ही एक मकान में रिपेयरिंग का काम चल रहा था। इसी दौरान पांच मंजिला मकान गिर गया और मलबे की चपेट में सामने वाला मकान भी आ गया। हादसे में कई लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका जताई जा रही है। बचाव दल ने 7 से 8 लोगों को मलबे से बाहर निकाल लिया है, जिन्हें इलाज के लिए जीटीबी अस्पताल और राजीव गांधी अस्पताल ले जाया गया है। घटना की सूचना मिलते ही NDRF, कैट्स एंबुलेंस और अन्य बचाव दल की टीमें मौके पर पहुंच गईं। दो दर्जन से अधिक एंबुलेंस और बचाव वाहन मौके पर मौजूद हैं। मलबा हटाने के लिए JCB मशीन लगाई गई है और राहत एवं बचाव कार्य लगातार जारी है। मौके पर शाहदरा जिला के DCP राजेंद्र कुमार मीणा और जोन अध्यक्ष पंकज लूथरा भी पहुंचे और राहत-बचाव कार्य का जायजा लिया। फिलहाल प्राथमिकता मलबे में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने की है। हादसे के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल है。
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top