icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

ESIC अलवर: छात्रों का तालाबंदी, स्टूडेंट वेलफेयर फंड और दवाइयों की मांग

Alwar, Rajasthan:ESIC मेडिकल कॉलेज में छात्रों ने की तालाबंदी, स्टूडेंट वेलफेयर फंड और स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर प्रदर्शन अलवर के ESIC मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में सोमवार को स्टूडेंट यूनियन ने कॉलेज प्रशासन की कार्यशैली के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। स्टूडेंट वेलफेयर/डेवलपमेंट फंड के उपयोग में पारदर्शिता, जरूरत के समय फंड उपलब्ध कराने के साथ दवाइयां, मेडिकल जांच और समुचित इलाज की मांग को लेकर छात्रों ने कॉलेज गेट पर तालाबंदी कर धरना शुरू कर दिया। छात्रों के प्रदर्शन के चलते अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों और उनके پرिजनों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। स्टूडेंट यूनियन के जनरल सेक्रेटरी करण अलारिया ने आरोप लगाया कि छात्रों से हर साल करीब 5 हजार रुपए स्टूडेंट डेवलपमेंट फंड के नाम पर लिए जाते हैं। छात्रों का कहना है कि पिछले करीब डेढ़ साल से इस फंड का उपयोग नहीं किया गया है और इसमें बड़ी राशि जमा हो चुकी है। आरोप है कि जरूरत पड़ने पर भी छात्रों को इस फंड का लाभ नहीं मिल पा रहा है। इसके अलावा आवश्यक दवाइयां, मेडिकल टेस्ट और उपचार की सुविधाएं उपलब्ध नहीं होने से भी छात्रों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्रदर्शन की सूचना पर उद्योग नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी रामेश्वर लाल ने छात्रों से कॉलेज का गेट खोलने और अस्पताल आने वाले मरीजों एवं उनके پرिजनों को परेशानी नहीं होने देने की अपील की। पुलिस ने चेतावनी दी कि मरीजों के इलाज में बाधा उत्पन्न करने या कानून-व्यवस्था बिगाड़ने की स्थिति में कार्रवाई की जा सकती है। हालांकि, छात्र अपनी मांगों पर अड़े रहे और धरना जारी रखा। इसके बाद स्टूडेंट यूनियन प्रतिनिधियों और कॉलेज प्रशासन के बीच डीन डॉ. ओमप्रकाश लखवानी की मौजूदगी में वार्ता हुई। वार्ता में छात्रों की समस्याओं और मांगों पर विस्तार से चर्चा की गई। डीन की ओर से स्टूडेंट फंड के उचित और पारदर्शी उपयोग के लिए जल्द SOP तैयार करने का आश्वासन दिया गया। छात्रों की मांगों को लेकर मंत्री स्तर पर बैठक आयोजित करने की बात भी कही गई। वहीं, दवाइयों और मेडिकल जांच से जुड़ी समस्याओं के समाधान का भी आश्वासन दिया गया। डीन डॉ. ओमप्रकाश लखवानी ने बताया कि छात्रों के साथ कॉलेज की वार्षिक सांस्कृतिक और खेलकूद गतिविधियों को लेकर भी विस्तृत चर्चा की गई है। छात्रों की ओर से रखी गई समस्याओं को सुना गया है और आगामी गतिविधियों को व्यवस्थित एवं सुचारू रूप से संचालित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि कॉलेज प्रशासन छात्रों को बेहतर वातावरण उपलब्ध कराने और उनकी समस्याओं का सकारात्मक समाधान करने के लिए गंभीर है। पढ़ाई के साथ सांस्कृतिक और खेलकूद गतिविधियों को भी बढ़ावा दिया जाएगा तथा छात्रों द्वारा उठाए गए मुद्दों पर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। हालांकि, छात्रों का कहना है कि महज आश्वासन से उनकी समस्याओं का समाधान नहीं होगा। उनका कहना है कि स्टूडेंट वेलफेयर फंड के उपयोग और स्वास्थ्य सुविधाओं से जुड़ी मांगों पर ठोस कार्रवाई होने तक वे प्रशासन पर दबाव बनाए रखेंगे। फिलहाल छात्रों के प्रदर्शन और अस्पताल में मरीजों की आवाजाही को लेकर स्थिति पर कॉलेज प्रशासन और पुलिस की नजर बनी हुई है। बाइट: ओमप्रकाश लखवानी, डीन बाइट: करण अलारिया, जनरल सेक्रेटरी, स्टूडेंट यूनियन बाइट: अजय, स्टूडेंट
0
0
Report

बालदा गांव के पास स्कूटी- बाइक टक्कर, शिक्षिका और ग्रामीण घायल

Jhalawar, Rajasthan:पिडावा (झालावाड़) पिड़ावा थाना क्षेत्र के बालदा गांव के पास स्कूटी सवार शिक्षिका व बाइक सवार ग्रामीण की आपस में भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार खेजड़िया निवासी बाइक सवार पूरसिंह बाइक लेकर पिड़ावा की ओर आ रहा था। उसी दौरान बांसखड़ी स्कूल से शिक्षिका श्रुति जैन भी स्कूटी लेकर पिड़ावा की आ रही थी। तभी बालदा गांव के पास स्कूटी और बाइक के बीच टक्कर हो गई। हादसे में दोनों घायल हो गए। घायलों को पिड़ावा के उप जिला अस्पताल पहुंचाया गया यहाँ से दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। बाइक चालक पूरसिंह के शरीर पर गंभीर चोट के कारण हालत नाजुक नजर आ रही है। बाद में अस्पताल पहुंची पुलिस मामले की जांच में लगी है。
0
0
Report
Advertisement

Noida, Uttar Pradesh:
0
0
Report
Advertisement

जम्मू में त्योहारों के मद्देनजर ट्रैफिक पुलिस ने स्टिकर हटाने अभियान शुरू किया

Jammu, जम्मू में आगामी त्योहारों के मद्देनजर ट्रैफिक पुलिस ने सड़क सुरक्षा को लेकर एक विशेष अभियान चलाया। इस दौरान यात्री वाहनों की फ्रंट विंडशील्ड और रियर व्यू मिरर पर लगाए गए ऐसे स्टिकर्स को हटाया गया, जो चालकों की दृश्यता में बाधा बन रहे थे। ट्रैफिक पुलिस की टीम ने शहर के विभिन्न स्थानों पर वाहनों की जांच की और खास तौर पर उन स्टिकर्स पर कार्रवाई की, जो विंडशील्ड या शीशे के बीचों-बीच लगाए गए थे। अधिकारियों के मुताबिक, इस तरह के स्टिकर्स चालक के सामने का दृश्य और पीछे से आने वाले वाहनों को देखने की क्षमता प्रभावित कर सकते हैं। कम दृश्यता सड़क हादसों का कारण बन सकती है। अभियान के दौरान कई वाहनों से मौके पर ही स्टिकर्स हटाए गए। साथ ही चालकों को यातायात नियमों का पालन करने और वाहन के शीशों को साफ रखने की हिदायत दी गई। त्योहारी सीजन में सड़कों पर वाहनों की आवाजाही बढ़ जाती है। ऐसे में ट्रैफिक पुलिस का फोकस सुरक्षित और सुचारु यातायात व्यवस्था बनाए रखने पर है। अधिकारियों ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे नियमों का पालन करें और ऐसी किसी भी चीज का इस्तेमाल न करें, जिससे सड़क पर उनकी या दूसरे लोगों की सुरक्षा खतरे में पड़े।
0
0
Report

महराजगंज में मगरमच्छ ने युवक को पानी में खींचा, तलाश जारी

Maharajganj, Uttar Pradesh:महराजगंज जिले के निचलौल थाना क्षेत्र में टेल फॉल नहर में मछली पकड़ने गए एक युवक पर मगरमच्छ ने हमला कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक मगरमच्छ युवक को गहरे पानी में खींच ले गया। घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। वन विभाग, पुलिस, एसएसबी और एनडीआरएफ की टीमें लापता युवक की तलाश में जुटी हैं। जानकारी के मुताबिक गेडहवा गांव के पास टेल फॉल नहर में छांगुर उर्फ छविलाल अपने भाई और कुछ अन्य लोंगों के साथ मछली पकड़ रहे थे। इसी दौरान छांगुर के ऊपर मगरमच्छ ने हमला कर दिया। मौजूद लोगों के मुताबिक मगरमच्छ छांगुर को गहरे पानी में खींच ले गया।Jaनकारी के मुताबिक… परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।
0
0
Report
Advertisement

ग्राम्य विकास सचिव ने पनियरा क्षेत्र का दौरा कर विकास कार्यों का जाना है जमीनी हकीकत

Subhas ChandraSubhas ChandraFollow3m ago
Paniyara, Uttar Pradesh:फनियरा (महराजगंज)। ग्राम्य विकास सचिव रजनीश चंद्रा ने सोमवार को विकासखंड पनियरा की विभिन्न ग्राम सभाओं का दौरा कर स्वास्थ्य, शिक्षा और जल जीवन मिशन की योजनाओं का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने डिंगरी, रामनगर और मोहद्दीनपुर गांव में पहुंचकर योजनाओं की जमीनी हकीकत जानी। रामनगर में सचिव ने सरकारी अस्पताल का निरीक्षण किया और स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति के बारे में जानकारी ली। इसके बाद मोहद्दीनपुर स्थित सरकारी स्कूल का निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यालय में कार्यरत शिक्षकों की संख्या और बच्चों की उपस्थिति के बारे में जानकारी ली। प्राथमिक विद्यालय में बच्चे फर्श पर बैठकर पढ़ाई करते मिले। इस पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए विद्यालय में तत्काल फर्नीचर की व्यवस्था कराने का निर्देश दिया। स्मार्ट क्लास का भी जाना हाल बच्चों से पढ़ाई के बारे में पूछा बच्चों ने संतोषजनक जवाब दिया। सचिव ने बाल विकास परियोजना के तहत संचालित आंगनबाड़ी केंद्र का भी निरीक्षण किया। यहां उन्होंने बच्चों की संख्या, पोषण, स्वास्थ्य और पेयजल की व्यवस्था की जानकारी ली। इसके बाद गांव में जल जीवन मिशन के तहत स्थापित पानी की टंकी का निरीक्षण किया। जांच के दौरान पानी की आपूर्ति कई महीनों से बंद मिली। इस पर सचिव ने संबंधित अधिकारियों को फटकार लगाते हुए समस्या का शीघ्र समाधान कराने के निर्देश दिए। साथ ही मामले से शासन को अवगत कराने की बात कही। दिव्यांग बच्चों के लिए सुविधाओं की कमी पर जताई नाराजगी निरीक्षण के दौरान दिव्यांग बच्चों की शिक्षा व्यवस्था की भी जानकारी ली गई। अधिकारियों ने बताया कि पूरे विकासखंड में दिव्यांग बच्चों की शिक्षा के लिए मात्र चार शिक्षक तैनात हैं। इस पर सचिव ने नाराजगी जताते हुए संबंधित विभाग को शिक्षकों की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने विद्यालयों में दिव्यांग बच्चों के लिए शौचालय की व्यवस्था के बारे में भी जानकारी ली। निरीक्षण में कई स्थानों पर दिव्यांग शौचालय की सुविधा उपलब्ध नहीं होने की बात सामने आई। साथ ही दिव्यांग शिक्षकों के सभी विद्यालयों तक पहुंचने में भी परेशानी की जानकारी मिली। सचिव ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान सहायक विकास अधिकारी पंचायत राधेश्याम सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी अंकिता सिंह, डीसी मनरेगा गौरवेन्द्र सिंह, डाक्टर अदिदेव कश्यप आदि लोग मौजूद रहे।
0
0
Report

धान खरीद शुरू न होने पर किसान हाईवे जाम, प्रशासन से ठोस आश्वासन मांग

Bahara Boj, Uttarakhand:उधमसिंह नगर जिले में धान की सरकारी खरीद शुरू नहीं होने से किसानों का आक्रोश सड़क पर दिखाई दिया। गल्ला मंडी में धरना देने के बाद किसानों ने देहरादून खटीमा हाईवे पर जाम लगा दिया। जिस कारण हाईवे पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। कई स्कूली बसें, ट्रक और अन्य वाहन भी जाम में फंस गए। सूचना पर पुलिस और सीओ विभव सैनी मौके पर पहुंचे। उन्होंने किसानों से बातचीत कर जाम खुलवाने का प्रयास किया, लेकिन किसान सरकारी क्रय केंद्रों पर तत्काल धान खरीद शुरू कराने की मांग पर अड़े रहे। किसानों का कहना है कि धान की कटाई शुरू हुए कई दिन हो चुके हैं और करीब 50 प्रतिशत फसल बाजार में पहुंच चुकी है। इसके बावजूद सरकारी क्रय केंद्रों पर खरीद व्यवस्था सुचारू नहीं हो पाई है। किसानों का आरोप है कि मजबूरी में उन्हें निजी व्यापारियों को करीब 1600 से 1700 रुपये प्रति क्विंटल के भाव पर धान बेचना पड़ रहा है, जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। किसान नेताओं ने प्रशासन को 15 से 20 मिनट का अल्टीमेटम देते हुए कहा कि यदि इस अवधि में कोई प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचकर किसानों से बातचीत नहीं करता और धान खरीद शुरू कराने का ठोस आश्वासन नहीं देता, तो हाईवे की दूसरी साइड भी जाम कर दी जाएगी। मौके पर पुलिस बल तैनात रहा।
0
0
Report
Advertisement

गुवाहाटी के दक्षिण गांव में मोदी जन्मदिन पर मुफ्त नेत्र जांच शिविर का आयोजन

Guwahati, Assam:गुवाहाटी के दक्षिण गांव इलाके में 41 वार्ड के भाजपा के गुवाहाटी नगरपालिका परिषद पार्षद बसंती कलिता के नेतृत्व में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जन्मतिथि के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान के तहत मुफ्त नेत्र जाँच शिविर का आयोजन किया गया। क्योंकि दक्षिण गांव अत्यंत पिछड़ा और गरीब इलाका है, यहाँ लोग मुफ्त नेत्र जाँच करवाने के लिए पहुँच रहे हैं; लगभग 200 से ज्यादा लोग यहां पहुँच रहे हैं। दक्षिण गांव हाई स्कूल में लोग मुफ्त में अपनी आँखों की जाँच करवा रहे हैं। हमने वार्ड 41 की पार्षद बसंती कलिता से बात की; उन्होंने कहा कि मोदी के जन्मदिन पर सेवा संकल्प के दौरान इस मुस्लिम बहुल इलाके में मुफ्त नेत्र जाँच का प्रोग्राम रखा है, जिसमें करीब 200 से ज्यादा लोग पहुँच रहे हैं।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top