icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

करवा चौथ से पहले पति ने हत्या की, तीन मासूमों के साथ शव रहा आरोपी

Jaipur, Rajasthan:करवा चौथ के दिन पत्नी अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती है, लेकिन उसी त्योहार से ठीक एक दिन पहले जयपुर में एक पति ने अपनी पत्नी की जिंदगी ही छीन ली। आरोप है कि मामूली विवाद के बाद पति ने पत्नी के सिर पर लोहे की रॉड से वार कर उसकी हत्या कर दी। हैरानी की बात यह है कि हत्या के बाद आरोपी दो दिन तक तीन मासूम बच्चों के साथ उसी कमरे में शव के पास बैठा रहा। फिर शुक्रवार सुबह खुद पुलिस कंट्रोल रूम में फोन कर पत्नी की हत्या की सूचना दी और बच्चों को कमरे में छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने कुछ ही घंटों में आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया। दिल दहला देने वाली यह वारदात प्रतापनगर इलाके के द्वारकापुरी अपार्टमेंट की है। जयपुर के प्रतापनगर थाना इलाके में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली वारदात सामने आई है। द्वारकापुरी अपार्टमेंट की छठी मंजिल पर बने किराए के कमरे में 38 वर्षीय लक्ष्मी रेगर का शव मिला। पुलिस के मुताबिक, लक्ष्मी की हत्या उसके पति प्रदीप बैरवा ने की। आरोपी प्रदीप रंगाई पेंट का काम करता है और पत्नी घर संभालती है। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया कि बुधवार को किसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ था। विवाद इतना बढ़ा कि प्रदीप ने लोहे की रॉड से लक्ष्मी के सिर पर वार कर दिया। गंभीर चोट लगने से लक्ष्मी की मौत हो गई। लेकिन हत्या के बाद भी आरोपी कमरे से बाहर नहीं निकला। वह करीब दो दिन तक तीन छोटे बच्चों के साथ पत्नी के शव के पास ही रहा। शुक्रवार सुबह करीब सवा आठ बजे आरोपी ने खुद पुलिस कंट्रोल रूम में फोन किया। उसने बताया कि पत्नी से झगड़ा हुआ था और उसकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही प्रतापनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। कमरे पर बाहर से ताला लगा हुआ था। पुलिस ने ताला खुलवाकर अंदर देखा तो वहां लक्ष्मी का शव पड़ा था और तीन मासूम बच्चे उसके पास बैठे थे। इनमें करीब तीन साल की बेटी, डेढ़ साल का बेटा और ढाई महीने का दुधमुंहा बच्चा शामिल था। पुलिस ने बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला। ढाई महीने के बच्चे सहित तीनों बच्चों की देखभाल के लिए तत्काल व्यवस्था की गई और उन्हें पड़ोस की महिला के सुपुर्द किया गया। मौके पर एफएसएल टीम को बुलाकर साक्ष्य जुटाए गए। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए आरयूएचएस अस्पताल की मॉर्च्युरी भिजवाया गया। उधर, पुलिस को सूचना देने के बाद आरोपी प्रदीप फरार हो गया था। पुलिस ने मोबाइल नंबर के आधार पर उसकी तलाश शुरू की। कुछ ही देर में आरोपी अपार्टमेंट के पास की एक गली में छिपा मिला, जहां से उसे हिरासत में लेकर गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर हत्या के कारणों और वारदात के घटनाक्रम की पड़ताल कर रही है। अपार्टमेंट में दुकान चलाने वाले दुकानदार रमेश ने बताया कि प्रदीप रोजाना सुबह शाम उसकी दुकान पर दूध, टोस्ट और बिस्किट और अन्य सामान लेने आता था। लेकिन पिछले दो दिन से वह दुकान पर नहीं आया। वहीं अपार्टमेंट के लोगों ने बताया कि करवा चौथ से एक दिन पहले बुधवार को लक्ष्मी ने व्रत और पूजा से जुड़ा सामान खरीदा था। किसी को अंदाजा नहीं था कि त्योहार से पहले ही घर में ऐसा मातम छा जाएगा। पुलिस के अनुसार, लक्ष्मी की पहले शादी हो चुकी थी और वह अपने पहले पति से अलग हो गई थी। प्रदीप भी अपनी पहली शादी छोड़कर लक्ष्मी के साथ रह रहा था। लक्ष्मी मूल रूप से बूंदी की रहने वाली थी, जबकि प्रदीप अजमेर का निवासी है। दोनों के परिवारों को भी पुलिस ने सूचना दी है। फिलहाल आरोपी पति प्रदीप बैरवा पुलिस गिरफ्त में है। पुलिस हत्या में इस्तेमाल रॉड और घटनास्थल से जुटाए गए साक्ष्यों के आधार पर आगे की जांच कर रही है। सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर वह कौन सा विवाद था, जिसने तीन मासूम बच्चों के सिर से मां का साया छीन लिया।
0
0
Report

AI और डिजिटल हेल्थ समिट 2026: स्वास्थ्य सेवाओं में टेक्नोलॉजी का भविष्य उजागर

Jaipur, Rajasthan:ग्लोबल एआई एंड डििजिटल हेल्थ समिट चिकित्सा क्षेत्र में टेक्नोलॉजी बढ़ा रही सुविधा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और डिजिटल तकनीक स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक सुलभ, प्रभावी और तकनीक-सक्षम बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। आने वाले समय में स्वास्थ्य क्षेत्र में तकनीक का उपयोग और अधिक व्यापक होगा। कर्नल STATEवर्धन सिंह राठौड़ ने शुक्रवार को महात्मा गांधी यूनिवर्सिटी ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड टेक्नोलॉजी जयपुर के आर.एल. स्वर्णकार ऑडिटोरियम में आयोजित टेलीमेडिसिन सोसाइटी ऑफ इंडिया (TSI) की 22वीं इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस एवं ग्लोबल एआई एंड डिजिटल हेल्थ समिट 2026 के उद्घाटन सत्र का उद्घाटन किया । उन्होंने कहा कि आभा आईडी, ई संजीवनी के माध्यम से रोगियों को राहत मिल रही है। तीन दिवसीय इस सम्मेलन का आयोजन TSI राजस्थान स्टेट चैप्टर द्वारा MGUMST के सहयोग से किया जा रहा है, जिसमें देशभर से 300 से अधिक चिकित्सक, स्वास्थ्य विशेषज्ञ, एआई एवं टेक्नोलॉजी विशेषज्ञ, टेक्नोक्रेट्स, शोधकर्ता और शिक्षाविद भाग ले रहे हैं। सम्मेलन में प्रेडिक्टिव हेल्थकेयर, डेटा एनालिसिस और क्लिनिकल डिसीजन सपोर्ट में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के बढ़ते उपयोग पर विशेषज्ञों ने विचार रखे। वक्ताओं ने कहा कि एआई का उद्देश्य चिकित्सकों की सहायता करना होना चाहिए, न कि मानव चिकित्सकीय भूमिका का स्थान लेना, क्योंकि मरीजों की देखभाल में संवेदनशीलता, मानवीय भावनाएं और चिकित्सकीय निर्णय क्षमता का महत्व हमेशा बना रहेगा। सम्मेलन में ई-संजीवनी, टेलीमेडिसिन, डिजिटल हेल्थ प्लेटफॉर्म और वर्चुअल हॉस्पिटल की अवधारणा पर भी चर्चा हुई। सम्मेलन का नेतृत्व डॉ. धनंजय के. मंगल, ऑर्गनाइजिंग चेयरपर्सन एवं प्रेसिडेंट, TSI राजस्थान स्टेट चैप्टर तथा डॉ. अभिषेक जादौन, ऑर्गनाइजिंग सेक्रेटरी एवं मानद सचिव, TSI राजस्थान स्टेट चैप्टर कर रहे हैं।
0
0
Report

जेपी नड्डा का राहुल गांधी पर तंज: ‘पास हुए तो खुद होशियार, फेल हुए तो चुनाव आयोग जिम्मेदार’

Durg, Chhattisgarh:दुर्ग (छत्तीसगढ़): केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने दुर्ग में कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है और चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली की वैश्विक स्तर पर सराहना होती है। नड्डा ने राहुल गांधी की तुलना स्कूल के उस छात्र से की जो पास होने पर खुद को होशियार बताता है, लेकिन फेल होने पर शिक्षक को दोष देता है। उन्होंने आरोप लगाया कि संकीर्ण स्वार्थों के चलते चुनाव आयोग और सुप्रीम कोर्ट जैसी संवैधानिक संस्थाओं को डराने-धमकाने का प्रयास किया जा रहा है।
0
0
Report
Advertisement

रोहतक में एक नवंबर को तीन राजनीतिक कार्यक्रम, सुरक्षा चुनौती बढ़ी

Rohtak, Haryana:हरियाणा और देश की राजनीति के लिहाज से एक नवंबर का दिन काफी अहम रहने वाला है। रोहतक में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन एसआईआर (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) के मुद्दे पर पदयात्रा करेंगे, वहीं आम आदमी पार्टी भी प्रदेश में बढ़ते नशे के खिलाफ तिरंगा यात्रा निकालकर सरकार को घेरने की तैयारी में है। दूसरी तरफ इसी दिन दिल्ली में विपक्षी इंडी गठबंधन की रैली भी प्रस्तावित है यानी एक नवंबर को सियासत के तीन बड़े कार्यक्रमों के जरिए राजनीतिक दल अपनी ताकत दिखाने की कोशिश करेंगे। रोहतक में खास बात यह है कि एक ही दिन दो प्रमुख राजनीतिक दलों के पैदल मार्च होने हैं। ऐसे में शहर की कानून व्यवस्था और यातायात संभालना पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बन सकता है। दोनों दलों के समर्थकों की भीड़, मार्च के रूट और कार्यक्रमों के समय को देखते हुए पुलिस को अभी से सुरक्षा व्यवस्था की रणनीति तैयार करनी होगी, ताकि किसी तरह की टकराव की स्थिति पैदा न हो। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अर्चना गुप्ता और आम आदमी पार्टी के प्रदेश नेतृत्व की ओर से पत्रकार वार्ताओं में अपने-अपने कार्यक्रमों की जानकारी दी जा चुकी है।
0
0
Report

पटेल की 151वीं जयंती के राष्ट्रीय समारोह में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पहुँचेंगे

Delhi, Delhi:दिल्ली के पंजाबी बाग श्यामा प्रसाद मुखर्जी कॉलेज में सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की 151 वी जयंती पर राष्ट्रीय समारोह आयोजित किया जा रहा है. समारोह में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह दिल्ली सरकार कैबिनेट मंत्री सरदार मनजिंदर सिंह सिरसा मंत्री कपिल मिश्रा सांसद कमलजीत सिंह सहरावत विधायक कैलाश गंगवाल के अलावा कई बीजेपी दिग्गज नेता होंगे शामिल. दिल्ली के पंजाबी बाग श्यामा प्रसाद मुखर्जी कॉलेज में चल रही है तैयारियां. सुरक्षा को लेकर होंगे खास इंतजाम. छात्राओं के द्वारा कॉलेज परिसर में रंगोली के द्वारा सजाया जाएगा. सरदार वल्लभाई पटेल की 151 जन्म जयंती देशभर में पूरे उत्साह के साथ मनाई जा रही है और इसी के तहत पंजाबी बाग स्थित spm ( श्यामा प्रसाद मुखर्जी)गर्ल्स कॉलेज में भी सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर राष्ट्रीय समारोह भारत भारती द्वारा आयोजित किया जा रहा है जिसमें देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पहुंचेंगे. इस कार्यक्रम के दौरान दिल्ली के कैबिनेट मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा कपिल मिश्रा सहित सांसद कमलजीत सहरावत और इलाके के विधायक कैलाश गंगवाल भी मौजूद रहेंगे. इस दौरान कॉलेज की लड़कियों की तरफ से राजनाथ सिंह को गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया जाएगा और कॉलेज के अलग-अलग हिस्सों में कॉलेज की लड़कियां रंगोलिया भी संजोई जाएगी. इस कार्यक्रम को लेकर विधायक कैलाश गंगवाल ने बताया की रक्षा मंत्री के कार्यक्रम को लेकर विशेष सुरक्षा इंतजाम दिल्ली पुलिस द्वारा किए गए हैं. साथ ही जितने भी लोग कार्यक्रम में शिरकत करेंगे वह देश के अलग-अलग हिस्सों से दिल्ली पहुंचेंगे ऐसे में सभी को एक अलग से आईडी कार्ड मुहैया कराया जाएगा. और सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाएगा.
0
0
Report

करवा चौथ के अवसर पर चांदनी चौक में मकान छत गिरी, बड़ा हादसा टला

New Delhi, Delhi:चांदनी चौक में एक जर्जर मकान की छत गिरी. करवा चौथ मनाने के लिए बाहर गया हुआ था परिवार, बड़ा हादसा टला. 40 साल से रह रहे परिवार ने मालिक पर लगाया साजिश का आरोप. दिल्ली के चांदनी चौक के कटरा बारयान इलाके मैं दो मंजिला मकान की छत गिर गई. गनीमत रही कि हादसे के वक्त परिवार करवा चौथ मनाने बाहर गया था, जिससे बड़ा हादसा टल गया. चांदनी चौक के कटरा परिवार पिछले 40 साल से इस मकान में किराए पर रह रहा था. परिवार का आरोप है कि अब मकान मालिक उनसे मकान खाली कराने के लिए लगातार दबाव बना रहा था. इसी के चलते पिछले काफी समय से उनका बिजली और पानी का कनेक्शन भी कटवाया हुआ था, ताकि परिवार परेशान होकर खुद ही मकान खाली कर दे. परिवार का कहना है कि मकान मालिक ने जानबूझकर जर्जर मकान को गिरवाया है. हादसे के बाद परिवार ने सरकार से मदद की गुहार लगाई है, क्योंकि अब उनके पास रहने का कोई ठिकाना नहीं बचा है. सूचना के मुताबिक, इस हादसे की सूचना दोपहर 1:18 मिनट पर फायर विभाग को दी गई. सूचना मिलते ही दमकल की चार गाड़िया और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची. फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
0
0
Report
Advertisement

रीवा में सवर्ण आंदोलन: EWS कल्याण बोर्ड और समान अधिकार की मांग

Rewa, Madhya Pradesh:रीवा में सवर्ण समाज ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर स्वामी विवेकानंद पार्क में आंदोलन किया। प्रदर्शनकारियों ने सरकार पर भेदभाव का आरोप लगाते हुए समान अधिकार देने और EWS कल्याण बोर्ड के गठन की मांग उठाई। आंदोलन में करणी सेना के कई नेता भी शामिल हुए। ज्ञापन सौंपने कलेक्ट्रेट पहुंचे आंदोलनकारी कलेक्टर की गैरमौजूदगी पर भड़क गए और कलेक्टर कक्ष के सामने बैठकर जमकर विरोध प्रदर्शन किया। आंदोलनकारियों ने EWS वर्ग के कल्याण के लिए राज्य स्तरीय EWS कल्याण बोर्ड के गठन, EWS प्रमाण पत्र की पात्रता अवधि बढ़ाकर तीन वर्ष करने और आरक्षण व्यवस्था में बदलाव सहित कई मांगें उठाईं। प्रदर्शन में अलग-अलग राज्यों से पहुंचे करणी सेना के नेता भी शामिल हुए। इसके बाद आंदोलनकारी अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपने कलेक्ट्रेट पहुंचे, लेकिन कलेक्टर के मौजूद नहीं होने पर नाराज हो गए। आंदोलनकारियों कलेक्टर कक्ष के सामने बैठकर काफी देर तक विरोध करते रहे। इसके बाद कलेक्ट्रेट परिसर के अंदर पहुंचकर प्रदर्शन किया। काफी देर चले विरोध के बाद प्रशासन की ओर से एडीएम को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा गया। प्रदर्शनकारियों ने सभी वर्गों को समान अधिकार देने और EWS वर्ग की समस्याओं का निराकरण करने की मांग की।
0
0
Report

तालाब में डूबने से 12वीं के छात्र की मौत, गांव में मातम

Farrukhabad, Uttar Pradesh:तालाब में डूबने से 12वीं के छात्र की मौत की घटना फर्रुखाबाद के कमालगंज में सामने आई है। अंकित, गांव से डेढ़ किलोमीटर दूर स्थित तालाब पर गया था। उसी दौरान एक बच्चे ने उसे डूबते हुए देखा और ग्रामीणों को सूचना दी। ग्रामीणों ने तालाब से उसे बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना रशीदापुर गांव में घटी है। अंकित 18 वर्ष का पुत्र प्रमोद का था और वह कक्षा 12 का छात्र था, एक निजी विद्यालय में पढ़ाई कर रहा था। बेटे की अचानक मौत से परिवार में कोहराम मच गया है—मां अमरावती, बहन करिश्मा और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
0
0
Report

Sant Kabir Nagar: 22.3 kg गांजे के साथ दो भाइयों की गिरफ्तारी

Uska Khurd, Uttar Pradesh:खबर संतकबीरनगर से है, जहां दुधारा पुलिस ने नशे के करोबारियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 22 किलो 300 ग्राम अवैध गांजे के साथ 2 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। जिले में एसपी संदीप कुमार मीना के निर्देशन में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत दुधारा पुलिस टीम ने भरवलिया बाबू नहर पुलिया के पास से 2 युवकों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान अवनीश सिंह उर्फ टोनी और अविनाश सिंह उर्फ टिंकू के रूप में हुई है। दोनों सगे भाई हैं और भरवलिया बाबू थाना दुधारा के रहने वाले हैं। पुलिस ने इनके पास से कुल 22 किलो 300 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया है। पुलिस ने अभियुक्तों के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
0
0
Report
Advertisement

यूपी एटीएस ने शहजाद भट्टी नेटवर्क से जुड़े 03 अभियुक्त गिरफ्तार

Lucknow, Uttar Pradesh:प्रतिबंधित संगठन शहजाद भट्टी नेटवर्क से जुड़े 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार करने तथा 01 बाल अपचारी को पुलिस निगरानी में लेने में यूपी एटीएस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। प्रारंभिक पूछताछ में अभियुक्तों के पाकिस्तानी हैंडलर राना भाई के निर्देश पर लखनऊ में किसी पुलिस अथवा सेना के कार्मिक की टारगेट किलिंग की साजिश में संलिप्त होने के तथ्य प्रकाश में आए हैं। अभियुक्तों के कब्जे से एक विदेशी पिस्टल एवं 20 विदेशी कारतूस बरामद किए गए हैं। प्रकरण में षड्यंत्र से जुड़े अन्य व्यक्तियों, स्थानीय सहयोगियों, हथियारों की आपूर्ति करने वाले नेटवर्क एवं वित्तीय लेन-देन की जानकारी प्राप्त करने हेतु की जा रही अग्रिम विवेचनात्मक कार्यवाही के संबंध में अपर पुलिस महानिदेशक कानून एवं व्यवस्था उत्तर प्रदेश, श्री अमिताभ यश की वीडियो बाइट。
0
0
Report

अड़की हत्या: BJP की रिपोर्ट के बाद सरकार-प्रशासन पर हमला, निष्पक्ष जांच मांग

Ranchi, Jharkhand:खूंटी जिले के अड़की प्रखंड के राजस्व कर्मचारी लक्ष्मीकांत मुंडा की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई निर्मम हत्या के मामले में भारतीय जनता पार्टी (BJP) की जांच कमेटी ने अपनी रिपोर्ट सामने रखी है। बीजेपी ने राज्य की हेमंत सोरेन सरकार और पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए इसे विधि-व्यवस्था की विफलता करार दिया है। घटना के तुरंत बाद प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के निर्देश पर एक उच्च-स्तरीय जांच कमेटी का गठन किया गया था। इस कमेटी में आजनेस्वर मुंडा, राजकुमार सिंह, संजीव टोपो, अशोक बराय, आरपी कुजूर और रांची पूर्वी के अध्यक्ष धीरज महतो सहित कई स्थानीय नेता शामिल थे। कमेटी ने 28 तारीख को घटनास्थल का दौरा किया और स्थानीय लोगों तथा परिजनों से मुलाकात की。 कमेटी ने अंदेशा जताया है कि जमीन की हेराफेरी या विभागीय भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों को लेकर किसी बड़े दबाव या साजिश के तहत यह घटना अंजाम दी गई हो सकती है। सरकार और प्रशासन पर तीखे हमले बीजेपी नेताओं ने कहा कि घटना के एक सप्ताह बीत जाने के बावजूद पुलिस के हाथ खाली हैं。 आज तकनीकी सेल और आधुनिक संसाधनों के होने के बावजूद अपराधियों का सुराग न मिल पाना झारखंड सरकार की कार्यप्रणाली और पुलिस की लाचारी को दर्शाता है। पार्टी ने आरोप लगाया कि राज्य में आदिवासी, मूलवासी, महिलाएं, व्यापारी और आम नागरिक कोई भी सुरक्षित नहीं है। बीजेपी ने मांग की है कि इस मामले की निष्पक्ष उच्च-स्तरीय जांच हो, दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए और पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाए。 बाइट:समीर उरांव (पूर्व राज्य सभा सांसद)
0
0
Report
Advertisement

अजमेर जवाहर लाल नेहरू अस्पताल में नर्सिंग कर्मियों का आंदोलन तेज, पुतला फूंका गया

Ajmer, Rajasthan:अजमेर क्षेत्र के जवाहर लाल नेहरू अस्पताल में प्रबंधन और कर्मचारियों के बीच जारी जंग का आंदोलन अब तेज होता प्रतीत हो रहा है... अपनी अनेक मांगों को लेकर आंदोलन पर उतरे नर्सिंग कर्मियों सहित सफाई कर्मचारियों ने आपातकालीन इकाई के बाहर जोरदार प्रदर्शन कर उपाधीक्षक डॉक्टर अमित यादव का पुतला फूंक कर नाराजगी जताई.. आज तीसरे दिन भी नर्सिंग कर्मियों का दो घंटे कार्यबहिष्कार जारी रहा तो वही दूसरे दिन भी सफाई कर्मियों ने साफ सफाई नहीं की .. इसके चलते अस्पताल में गंदगी का आलम रहा .. कर्मचारी नेताओं ने एक आवाज होकर ऐलान किया कि जब तक उनकी मांगे नहीं मानी जाती वह काम पर नहीं लौटेंगे... आंदोलन कर रहे कर्मचारी नेताओं ने अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए।
0
0
Report

जयपुर के रामपुरा डाबड़ी-जालसू में पंचायत चुनाव का दूसरा चरण शुरू

Jaipur, Rajasthan:चौमूं जयपुर जयपुर जिले में पंचायत चुनाव का दूसरा चरण रामपुरा डाबड़ी, जालसू पंचायत समिति के गांवों में चल रहा मतदान जालसू गांव के मतदाताओं में भी दिखा उत्साह लोकतंत्र को मजबूत करने वाली तस्वीर सामने आई युवा, बुजुर्ग, महिलाएं, दिव्यांग सभी मतदान बूथ तक पहुँचे एंकर- पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में जयपुर जिले के रामपुरा डाबड़ी और जालसू पंचायत समिति की ग्राम पंचायतों में मतदान हुआ..आज गांव का मुखिया चुना जाएगा....वहीं जालसू गांव में भी मतदान को लेकर मतदाताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। सुबह से ही महिला और पुरुष मतदाता मतदान केंद्रों पर पहुँचकर अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। इस दौरान लोकतंत्र को मजबूत करने वाली एक खूबसूरत तस्वीर भी सामने आई, मतदाताओं से बातचीत की हमारे संवाददाता प्रदीप सोनी .... 121 प्रदीप सोनी
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top