811213
बिहार के हवेली खड़गपुर स्कूल की जमीन पर ग्रामीणों द्वारा अतिक्रमण
Tola Raunakabad Pahar, Bihar:हवेली खड़गपुर के धपड़ी गांव में राजा राम सिंह हरी विद्यालय की जमीन पर अतिक्रमण हटाने के लिए पहुंचे राजस्व कर्मचारियों और अमीनों से ग्रामीणों ने मारपीट की थी। आपको बता दें कि नापी के दौरान एक अमीन और ग्रामीण के बीच विवाद हुआ, जिसके बाद भीड़ ने सभी कर्मचारियों को पीटा।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
बिहार के कार्यकर्ताओं की मांग: नीतीश कुमार को उपप्रधानमंत्री बनाया जाए
Patna, Bihar:बिहार के कार्यकर्ताओं की मांग है कि नीतीश कुमार को उपप्रधानमंत्री बनाया जाए और मेरी भी यही भावना है, जेडीयू विधायक पंकज मिश्रा ने इस बात को रखा, उन्होंने कहा कि केंद्र मे मंत्री नीतीश कुमार बहुत पहले रह चुके हैं अब नीतीश कुमार को उपप्रधानमंत्री बनाया जाए...0
0
Report
झालावाड़ के नारायणपुरा गांव में जमीन विवाद पर खूनी संघर्ष, बुजुर्ग महिला की मौत
Jhalawar, Rajasthan:झालावाड़ के सदार थाना क्षेत्र के नारायणपुरा गांव में खेत के रास्ते के विवाद को लेकर आज दोपहर दो पक्षों में खूनी झड़प हो गई। विवाद के बाद एक पक्ष के आधा दर्जन से अधिक महिलाओं और पुरुषों ने दूसरे पक्ष पर धारदार हथियार गंडासे और लाठियो से हमला कर दिया। जानलेवा हमले में एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई वहीं चार अन्य घायल हो गए, जिनमें आरोपी पक्ष के भी दो लोग शामिल हैं। मामले की जानकारी देते हुए झालावाड़ डीएसपी हर्षराज सिंह खरेड़ा ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी, कि जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में खूनी झड़प हुई है। परिजन घायलों को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे थे। सूचना पर वे तुरंत ही जिला अस्पताल पहुंचे। एक पक्ष के घायलों में बुजुर्ग महिला फूलबाई को डॉक्टर ने मृत घोषित किया है। जिसका शव जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है। वहीं पीड़ित पक्ष के ही रतिराम और आत्माराम गंभीर घायल हो गए हैं, जिनका उपचार जारी है। आरोपी पक्ष के भी दो लोग मामूली घायल हुए हैं, जिनका प्राथमिक उपचार किया गया है। फिलहाल पीड़ित पक्ष की ओर से मांगीलाल सहित उसके परिवार के आधा दर्जन महिलाओं व पुरुषों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। उधर मामले की गंभीरता को देखते हुए गांव में भी अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है, जिससे कोई और अनहोनी ना हो। फिलहाल दूसरे पक्ष द्वारा कोई बयान नहीं दिया गया। पुलिस ने बुजुर्ग महिला का शव मोर्चरी में रखवाया है जिसे पोस्टमार્ટम के बाद परिजनों को सौंप दिया जाएगा। पुलिस टीमें आरोपियों की तलाश में जुटी है।0
0
Report
चेंबूर पेड़ गिरने से विहान की मौत, बीएमसी ने समिति से जांच का आदेश
Mumbai, Maharashtra:चेंबूर के डायमंड गार्डन के पास स्कूल बस पर पीपल का विशाल पेड़ गिरने से 11 वर्षीय छात्र विहान श्रीवास्तव की मौत के बाद बीएमसी ने मामले की जांच के लिए दो सदस्यीय समिति गठित कर दी है। बीएमसी कमिश्नर अश्विनी भिडे ने उप आयुक्त पुरुषोत्तम मालवदे और उप आयुक्त शशांक भोरे की समिति को आठ दिनों के भीतर रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया है। समिति विशेषज्ञों की राय लेकर यह भी बताएगी कि भविष्य में ऐसी घटनाओं को कैसे रोका जा सकता है। 30 जून को दोपहर करीब ढाई बजे चेंबूर पश्चिम स्थित डायमंड गार्डन के पास सड़क किनारे खड़ा करीब 60 से 70 वर्ष पुराना पीपल का पेड़ जड़ समेत उखड़कर यूनिवर्सल हाई स्कूल की बस पर गिर गया था। बस में कुल 13 बच्चे सवार थे। मुंबई फायर ब्रिगेड, बस स्टाफ और स्थानीय लोगों की मदद से सभी बच्चों को बाहर निकाला गया। चार बच्चों को मामूली चोटें आईं, जबकि गंभीर रूप से घायल 11 वर्षीय विहान श्रीवास्तव की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। BMC का कहना है कि संबंधित पेड़ के बारे में पहले कोई आधिकारिक शिकायत नहीं मिली थी। निगम के मुताबिक जनवरी 2026 में सड़क किनारे चल रहे कार्यों के दौरान क्षेत्र का निरीक्षण किया गया था। 12 मई 2026 को इस पेड़ का सर्वे भी किया गया था, जिसमें बाहरी निरीक्षण के आधार पर इसे सुरक्षित और मजबूत बताया गया था। इसके बाद 29 मई 2026 को मानसून पूर्व नियमित प्रक्रिया के तहत पेड़ की छंटाई भी की गई थी और उस समय भी इसे सुरक्षित माना गया था। हालांकिग however, निगम के इन्हीं दावों पर अब सबसे बड़े सवाल खड़े हो रहे हैं। यदि मई महीने में सर्वेक्षण के दौरान पेड़ पूरी तरह सुरक्षित था और उसकी छंटाई भी की गई थी, तो महज एक महीने बाद वही पेड़ जड़ समेत कैसे उखड़ गया? क्या केवल बाहरी निरीक्षण किया गया था? क्या जड़ों की मजबूती, मिट्टी की स्थिति और पेड़ की आंतरिक सेहत की वैज्ञानिक जांच नहीं की गई? यह हादसा BMC की वृक्ष सुरक्षा व्यवस्था और प्री-मानसून निरीक्षण पर गंभीर सवाल खड़े करता है। BMC के अनुसार वर्ष 2026 में अब तक 468 मृत और खतरनाक पेड़ों को हटाया गया है तथा 1 लाख पेड़ों की शाखाओं की छंटाई की गई है। इसके बावजूद घनी आबादी वाले इलाके में एक बड़ा पेड़ स्कूल बस पर गिर जाना इस पूरी प्रक्रिया की विश्वसनीयता पर प्रश्नचिह्न लगाता है। आंकड़ों के मुताबिक वर्ष 2023 में मुंबई में कुल 687 पेड़ गिरे थे, जिनमें 180 BMC और 507 निजी परिसरों के थे। वर्ष 2024 में यह संख्या 653 रही, जबकि वर्ष 2025 में बढ़कर 855 हो गई, जिनमें 221 BMC और 634 निजी परिसरों के पेड़ शामिल थे। लगातार बढ़ते ये आंकड़े बताते हैं कि हर साल पेड़ गिरने की घटनाएं चिंता का विषय बनी हुई हैं, लेकिन स्थायी समाधान अब तक नजर नहीं आया है। हादसे के बाद कमिश्नर अश्विनी भिडे ने खतरनाक पेड़ों की दोबारा पहचान, समयबद्ध निरीक्षण और आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। हालांकि, सवाल यही है कि अगर ऐसी व्यवस्था पहले से प्रभावी होती तो क्या 11 वर्षीय विहान श्रीवास्तव की जान बचाई जा सकती थी? जांच समिति की रिपोर्ट अब केवल हादसे के कारणों का ही नहीं, बल्कि BMC की जवाबदेही का भी महत्वपूर्ण परीक्षण मानी जा रही है।0
0
Report
Advertisement
खाटूश्यामजी में श्रद्धालुओं से अभद्रता करने वालों की गिरफ्तारी, होटल दलाली पर सख्त कार्रवाई
Sikar, Rajasthan:सीकर जिले के खाटूश्यामजी में स्थित विश्व प्रसिद्ध धार्मिक नगरी खाटूधाम में बाबा श्याम के दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा को लेकर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 8 असामाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया है। ये युवक तोरणद्वार के आसपास श्रद्धालुओं से अभद्र व्यवहार कर जबरन होटल और गेस्ट हाउस में कमरे दिलाने का दबाव बना रहे थे। पुलिस के अनुसार लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि कुछ युवक वाहनों को रोककर श्रद्धालुओं को अपनी पसंद के होटल और गेस्ट हाउस में ठहराने के लिए मजबूर कर रहे हैं। मना करने पर उनके साथ अभद्र व्यवहार किया जा रहा था। जिससे श्रद्धालुओं को परेशानी होने के साथ-साथ सार्वजनिक शांति भी प्रभावित हो रही थी। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने अभियान चलाकर आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनके खिलाफ बी.एन.एस.एस. की धारा 170 के तहत कार्रवाई की गई। गिरफ्तार आरोपियों में सीकर, झुंझुनूं, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और मध्य प्रदेश के युवक शामिल हैं। इनमें दीपक शर्मा नीमकाथाना, रोहित आगरा, अमन दीक्षित फरीदाबाद, विकास सिंह अजीतगढ़, विनोद सिंह नरूका की ढाणी, सोनू वर्मा उदयपुरवाटी, यशव खेतान दांतारामगढ़ तथा हरिओम गुना, मध्य प्रदेश शामिल हैं। पुलिस ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि किसी भी अनजान व्यक्ति के बहकावे में न आएं। होटल या धर्मशाला की बुकिंग केवल अधिकृत काउंटर अथवा संबंधित संस्थान के माध्यम से ही करें। बिना पुष्टि किए किसी को भी अग्रिम राशि न दें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि या परेशानी की स्थिति में तुरंत पुलिस सहायता केंद्र या कंट्रोल रूम को सूचना दें। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि श्रद्धालुओं से अभद्रता होटल दलाली या शांति व्यवस्था भंग करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और ऐसे तत्वों के खिलाफ आगे भी सख्त कानूनी कार्रवाई जारी रहेंगी।0
0
Report
जळगाव के चार प्रोफेसरों की विश्वस्तर पर धाकड़ जीत: ग्लोबल सायंटिस्ट इंडेक्स 2025
Jalgaon, Maharashtra:जळगाव मधील कवयित्री बहिणाबाई चौधरी उत्तर महाराष्ट्र विद्यापीठाच्या चार प्राध्यापकांनी जगातील अव्वल वैज्ञानिकांमध्ये निवड. प्रा. प्रमोद माहुलीकर, प्रा. डी. जी. हुंडीवाले, प्रा. रत्नमाला बेंद्रे, प्रा. विकास गिते अशी चार ही प्राध्यापकांची नावे आहेत स्कूल ऑफ केमिकल सायन्सेसमधील चार प्राध्यापकांच्या संशोधन क्षेत्रात उल्लेखनीय कामगिरीबद्दल ग्लोबल सायंटिस्ट इंडेक्स २०२५' मध्ये नोंद सायरॅक ग्लोबल डेटाबेसच्या मूल्यमापनानुसार चारही प्राध्यापकांना वर्ल्डस टॉप फाइव्ह पर्सेंट सायंटिस्ट हा बहुमान प्राप्त झाला आहे. प्राध्यापकांच्या कामगिरीमुळे जागतिक स्तरावर विद्यापीठाच्या शिरपेचात मानाचा तुरा खोवला आहे. ग्लोबल सायंटिस्ट इंडेक्स हा जगभरातील संशोधकांच्या कार्याचे व्यापक विश्लेषण करून तयार करण्यात येणारा प्रतिष्ठित निर्देशांक आहे. या प्रक्रियेत सुमारे दोन कोटींहून अधिक संशोधकांचे, दोन कोटींहून अधिक संशोधन प्रकाशनांचे तसेच १५० हून अधिक देशांतील वैज्ञानिकांच्या योगदानाचे विश्लेषण केले जाते.0
0
Report
कांग्रेस ने नवनियुक्त प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम का भव्य स्वागत किया
Noida, Uttar Pradesh:कांग्रेस ने अपने सोशल मिडिया पर विडियो पोस्ट करते हुये लिखा कि नवनियुक्त प्रभारी का मथुरा की पावन धरा पर भव्य स्वागत, कार्यकर्ताओं में दिखा भारी उत्साह! उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त प्रभारी श्री राजेंद्र पाल गौतम जी के लखनऊ जाते समय यमुना एक्सप्रेसवे स्थित वृंदावन कट पर महानगर कांग्रेस कमेटी, मथुरा-वृंदावन द्वारा उनका भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस गरिमापूर्ण अवसर पर मुख्य रूप से लोकसभा सांसद श्री तनुज पुनिया जी, पूर्व सीएलपी लीडर श्री प्रदीप माथुर जी तथा महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पंडित यतेंद्र मुकद्दम जी के नेतृत्व में समस्त कांग्रेसजनों ने पुष्पगुच्छ एवं माल्यार्पण कर नवनियुक्त प्रभारी जी का गर्मजोशी से स्वागत किया तथा उनके सफल कार्यकाल की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर प्रमुख रूप से चंद्रमोहन जैसवाल जी, चौधरी रामभरोसे सिंह जी, राहुल चतुर्वेदी जी, अनमोल चतुर्वेदी जी, दीपक पाराशर जी, शिवकुमार गौतम जी (बंटी), राहुल अरोड़ा जी, रामबाबू बुजेर जी, विष्णु राजपूत जी, चौबे चकलेश्वर जी, दीपक वाष्णेय जी, भूपेंद्र कुमार गौतम जी, राजू फारूकी जी, संदेश पाठक जी, निशांत शर्मा जी (निक्की), वरुण अरोड़ा जी, कौशल अग्रवाल जी सहित अनेक वरिष्ठ कांग्रेस पदाधिकारी एवं समर्पित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।0
0
Report
Advertisement
19 किलो कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत 183.50 रुपए घटने से दुकानदारों को राहत
Hansi, Haryana:हाँसी बाइट : गैस एजेंसी के मैनेजर सुनील, चाय वाला अमित जैन 19 किलो कमर्शियल गैस सिलेंडर हुआ 183.50 रुपए सस्ता, छोटे दुकानदारों और ढाबा संचालकों को बड़ी राहत एजेंसी मैनेजर बोले ज्यादा दाम बढ़ने से लागत कम हो गई थी, अब बिक्री बढ़ने की उम्मीद हांसी समेत पूरे भारत में तेल कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 183.50 रुपए की बड़ी कटौती की है। आज नए दाम 1 जुलाई से लागू हो गए हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में आई गिरावट के बाद यह राहत दी गई है। इस फैसले से छोटे दुकानदारों, चाय की दुकानों, रेस्टोरेंट और ढाबा संचालकों को सीधा लाभ मिलेगा। लंबे समय से बढ़ी हुई गैस कीमतों के कारण कारोबारियों की लागत बढ़ गई थी, जिससे उनकी कमाई पर असर पड़ रहा था। चाय विक्रेता अमित जैन ने बताया कि गैस के बढ़े हुए दामों से चाय बेचने में बचत नहीं हो रही थी। ऊपर से दुकानों पर काम भी पहले के मुकाबले कम था। अब सिलेंडर सस्ता होने से कुछ राहत मिलेगी और कारोबार में फायदा होने की उम्मीद है। वहीं गैस एजेंसी के मैनेजर सुनील ने बताया कि 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 183.50 रुपए की कमी की गई है। इसका सबसे अधिक लाभ होटल, रेस्टोरेंट, ढाबा संचालकों और अन्य व्यावसायिक उपभोक्ताओं को मिलेगा। क्योंकि उनकी गैस पर होने वाली लागत अब कम हो जाएगी। पहले ज्यादा दाम बढ़ने से लागत कम हो गई थी।0
0
Report
जेपी नड्डा ने दिल्ली सरकार TB मुक्त भारत अभियान और डेंगू तैयारी पर बैठक की
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने दिल्ली सरकार के साथ 'टीबी मुक्त भारत अभियान' और डेंगू से निपटने की तैयारियों पर समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की।0
0
Report
गुरुद्वारा सुरक्षा के लिए पुलिस टीम को सम्मान, चोरी के तेज खुलासे की सराहना
Sri Ganganagar, Rajasthan:श्रीविजयनगर (श्रीगंगानगर)। गुरुद्वारा सिंह सभा ने जिले की पुलिस व स्थानीय पुलिस प्रबंधन का सम्मान किया। हाल ही में गुरुद्वारे में हुई चोरी के त्वरित खुलासे व आरोपित की गिरफ्तारी पर SHO सुमन परिहार, हवलदार बंसीलाल और कांस्टेबल सुरेश जाखड़ को सम्मानित किया गया। गुरुद्वारा प्रबंधन, सुखमणि समिति और अन्य सामाजिक संस्थाओं ने पुलिस टीम की सजगता, सतर्कता और कड़ी मेहनत की सराहना की। उपस्थित लोगों ने धर्मस्थल की सुरक्षा व समुदायिक सौहार्द बनाए रखने में पुलिस व समाज के समन्वय को अहम बताया और आगे भी सतर्क रहने का संकल्प जताया।0
0
Report
Advertisement
लखनऊ: Brajesh Pathak ने स्टेट-लेवल कॉआपरेटिव वीक उद्घाटन किया, SIT 15 दिन बढ़ी
Noida, Uttar Pradesh:Lucknow (UP): Brajesh Pathak (Deputy CM) on State-Level Cooperative Week inaugurated today. SIT investigating the Ram Mandir donation theft case has been extended by 15 days. Opposition has written a letter to the CJI amidst the commencement of the process in five states. SP Chief Akhilesh Yadav's birthday.0
0
Report
मस्जिद को तोड़ते लोगों के दृश्य सामने, वीडियो वायरल
Varanasi, Uttar Pradesh:मस्जिद को तोड़ते लोगों के दृश्य सामने, वीडियो वायरल0
0
Report
गुजरात वलसाड सोनवाड़ा पास NH 48 पर ट्रक में आग; दमकल मौके पर
Noida, Uttar Pradesh:गुजरात: वलसाड ज़िले के सोनवाड़ा गाँव के पास नेशनल हाईवे 48 पर एक कंटेनर ट्रक में आग लग गई। दमकल की गाड़ियाँ मौके पर पहुँच गईं। और जानकारी का इंतज़ार है。0
0
Report
Advertisement
40 वर्षीय तुलसीराम मेहरा की हत्या का शक: गले पर निशान, पुलिस जांच में जुटी
Narsinghpur, Madhya Pradesh:एंकर-नरसिंहपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र में ग्राम कठोतिया के पास बारूरेवा पुल के समीप झाड़ियों में 40 वर्षीय तुलसीराम मेहरा का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक के गले पर गहरे निशान पाए जाने से हत्या की आशंका जताई जा रही है। ग्रामीण की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।0
0
Report
पुलिस ने अकेले रहने वाले वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा के लिए खास अभियान शुरू किया; 78 बुजुर्गों की पहचान
Panchkula, Haryana:पंचकूला: पुलिस ने अकेले रहने वाले वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा को लेकर विशेष अभियान शुरू किया है। एक सप्ताह के भीतर ऐसे 78 बुजुर्गों की पहचान की गई है, जो अकेले रह रहे हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मीडिया और अन्य माध्यमों से लगातार ऐसे मामले सामने आते रहे हैं, जिनमें साइबर ठग और अपराधी अकेले रहने वाले बुजुर्गों को अपना निशाना बनाते हैं। इन्हीं पहलुओं को ध्यान में रखते हुए यह अभियान शुरू किया गया है। अभियान के तहत अकेले रहने वाले सभी वरिष्ठ नागरिकों का विस्तृत डाटा तैयार किया जाएगा। उनके क्षेत्र के बीट अधिकारी या संबंधित पुलिस कर्मचारी प्रत्येक 10 से 15 दिन में उनसे मिलकर उनका हालचाल जानेंगे और सुरक्षा संबंधी आवश्यक जानकारी देंगे। इसके अलावा पुलिस उनके घर का सत्यापन करेगी तथा उन्हें डिलीवरी बॉय, घरेलू सहायक, इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर या अन्य बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन के बारे में जागरूक करेगी। यदि किसी व्यक्ति की गतिविधि संदिग्ध लगती है तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की गई है。 पुलिस अधिकारियों ने बताया कि वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा को और मजबूत करने के लिए उनके घरों को सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में लाने के लिए भी प्रेरित किया जाएगा। यह विशेष सुरक्षा अभियान फिलहाल शुरू कर दिया गया है और चरणबद्ध तरीके से आगे बढ़ाया जाएगा।0
0
Report
पंडरा में दिनदहाड़े चोरी: डार्लिंग आर्केड अपार्टमेंट
Ranchi, Jharkhand:पंडरा थाना क्षेत्र में बंद घर को अपराधियों ने बनाया निशाना पंडरा ओपी क्षेत्र के इटकी रोड स्थित डार्लिंग आर्केड अपार्टमेंट में हुई भीषण चोरी बंद घर को निशाना बनाते हुए कीमती जेवरात सहित लाखों की हुई चोरी दिन दहाड़े हुई चोरी से इलाके में दहशत 15 लाख रुपया के जेवरात सहित 10 लाख रुपया की नगद की हुई चोरी अपराधियों की तस्वीर हुई सीसीटीवी कैद मौके पर सिटी एसपी सहित कई अधिकारी मौजूद दिनदहाड़े चोरी सूचना पर केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ भी घटनास्थल पर पहुंचे मामले की ली पूरी जानकारी, अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी के लिए पुलिस को निर्देश0
0
Report
Advertisement
