चंदनपुरा में युवक का हथियार लहराते हुए वीडियो हुआ वायरल
Tola Raunakabad Pahar, Bihar:मुंगेर जिले में एक युवक द्वारा हथियार लहराने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। सूचना के अनुसार पुलिस ने आरोपी युवक की पहचान चंदनपुरा गांव निवासी के रूप में की है। बताया जाता है कि पड़ोसियों से विवाद के दौरान उसने हथियार निकाला था। वहीं थाना प्रभारी विनोद कुमार झा ने बताया कि युवक को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। साथ ही पुलिस आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर रही है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
बरौली के चेयरमैन पर लिपिक ने पिस्टल तानकर जान से मारने की धमकी کا आरोप
Aligarh, Uttar Pradesh:अलीगढ़ में नगर पंचायत बरौली के लिपिक का आरोप है कि चेयरमैन ने पिस्टल तानकर जान से मारने की धमकी दी। कार्यालय में गोली मारकर खत्म कर दूँगा: पीड़ित ने रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग कही। बरौली चेयरमैन से जान का खतरा बता डीएम पहुंचे लिपिक। वीडियो वायरल करने की रंजिश में धमकाने का आरोप। लिपिक का मोबाइल छीनकर ले जाने का दावा। बरौली चेयरमैन पर लिपिक ने गंभीर आरोप लगाए हैं। पिस्टल तानने और अपहरण की कोशिश का दावा। पत्नी से मारपीट और कपड़े फाड़ने का आरोप। मोबाइल छीनने और कार्यालय में गोली मारने की धमकी का दावा। पीड़ित ने डीएम से रिपोर्ट दर्ज कराने और कार्रवाई की मांग की है। नगर पंचायत बरौली के चेयरमैन मनोज सिंह पर पंचायत के लिपिक कपिल पाठक ने पिस्टल तानने, अपहरण की कोशिश करने और जान से मारने की धमकी देने के गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़ित ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर रिपोर्ट दर्ज कराने और कार्रवाई की मांग की है।धौड़ में विधायक गोपीचंद मीणा की कार का शीशा फोड़ा, कांग्रेस पर आरोप
Jaipur, Rajasthan:धौड़ में विधायक गोपीचंद मीणा की खड़ी गाड़ी का कांच फोड़ा चुनावी चर्चा के दौरान हुई घटना, विधायक ने कांग्रेस पर लगाए आरोप भीलवाड़ा एंकर जहाजपुर थाना क्षेत्र के धौड़ गांव में विधायक गोपीचंद मीणा की खड़ी गाड़ी का कांच फोड़ने का मामला सामने आया है। घटना उस समय हुई, जब विधायक रात्रि 8 बजे करीब चुनावी चर्चा के दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। विधायक गोपीचंद मीणा ने बताया कि कार्यकर्ताओं को संबोधित करने के दौरान पास में खड़ी उनकी गाड़ी पर किसी शरारती तत्व ने पत्थर फेंका और भाग गया । जिससे गाड़ी का शीशा टूट गया। गाड़ी का सायरन बजने पर कार्यकर्ताओं ने मौके पर जाकर देखा तो शीशा टूटा हुआ मिला। घटना को लेकर विधायक गोपीचंद मीणा ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस का धरातल खिसक चुका है और चुनाव में कुछ बचा नहीं है। इसी वजह से इस तरह की हरकतें की जा रही हैं। हालांकि, घटना को लेकर पत्थर फेंकने वाले व्यक्ति की पहचान और घटना के पीछे के कारणों की पुष्टि नहीं हुई है。Namma Metro से दिल 18 मिनट में अस्पताल पहुंचा, ट्रैफिक से बचाव
Noida, Uttar Pradesh:Bengaluru Staff save a patient's life with the help of Namma Metro. Doctors transport a heart via Namma Metro. The heart was transported in just 18 minutes. The heart was transported via the Metro to cover a distance of 8 kilometers. The heart was transferred via the Metro to avoid traffic congestion on the roads. The heart was transported from Goraguntepalya to Mantri Square via the Metro. The heart was delivered to Apollo Hospital in Seshadripuram. So far, three hearts have been transported via the Metro. Doctors had previously transported two hearts in this manner. This third successful heart transport has earned widespread appreciation from the public.मैनपुरी-करहल संत विवेकानंद ग्रुप ऑफ स्कूल्स में मनी डॉ.कलाम की जयंती ।
Kanakpur, Uttar Pradesh:मैनपुरी/करहल संत विवेकानंद ग्रुप ऑफ स्कूल्स द्वारा संचालित समस्त विद्यालयों में गुरुवार को महान वैज्ञानिक,भारत के पूर्व राष्ट्रपति एवं युवाओं के प्रेरणास्रोत डॉ.ए.पी.जे.अब्दुल कलाम जी की जयंती श्रद्धा,गरिमा एवं उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के डायरेक्टर डॉ.जे. पी.यादव एवं प्रबंधक सरिता सिंह द्वारा मां शारदे एवं भारत रत्न डॉ.ए.पी.जे. अब्दुल कलाम जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए डायरेक्टर डॉ.जे.पी. यादव ने कहा कि वे केवल देश के महान वैज्ञानिक और पूर्व राष्ट्रपति ही नहीं,बल्कि करोड़ों युवाओं के लिए आशा, परिश्रम और आत्मविश्वास के जीवंत प्रतीक थे। उनका संपूर्ण जीवन यह संदेश देता है कि परिस्थितियां चाहे कितनी भी चुनौती पूर्ण क्यों न हों,दृढ़ संकल्प और परिश्रम से लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि डॉ.कलाम ने साधारण परिवेश से निकलकर अपनी प्रतिभा,लगन और अदम्य इच्छाशक्ति के बल पर देश के सर्वोच्च पद तक पहुंचकर यह सिद्ध किया कि सपने वही नहीं होते जो नींद में दिखाई दें,बल्कि सपने वे होते हैं जो व्यक्ति को निरंतर कर्म करने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे डॉ.कलाम के जीवन से प्रेरणा लेकर अपने भीतर वैज्ञानिक सोच, अनुशासन,विनम्रता,राष्ट्रप्रेम और निरंतर सीखने की प्रवृत्ति विकसित करें। इस अवसर पर विद्यालय की प्रबंधक सरिता सिंह, प्रधानाचार्य चंद्रजीत सिंह, सोहित कुमार,अखिलेश कुमार,विजेंद्र कुमार,सुधीर कुमार,हरि सर,रीता यादव,आसमा सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।देवरिया में 17 और 24 अक्टूबर को चलेगा विशेष मतदाता अभियान, सभी 2763 बूथों पर मिलेंगे बीएलओ
Deoria, Uttar Pradesh:देवरिया: मतदाता सूची में पात्र नागरिकों के नाम शामिल कराने के लिए जिले में 17 और 24 अक्टूबर को विशेष अभियान चलाया जाएगा। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर आयोजित इस अभियान के तहत जनपद के सभी 2763 मतदान बूथों पर बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक मौजूद रहेंगे। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने जनपदवासियों से अपील की है कि जिन पात्र नागरिकों का नाम अभी तक मतदाता सूची में दर्ज नहीं है, वे अपने नजदीकी मतदान केंद्र पर पहुंचकर फॉर्म-6 भरें और मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने की प्रक्रिया पूरी करें। जिलाधिकारी ने बताया कि विशेष अभियान के दौरान सभी मतदान बूथों पर बीएलओ मतदाता सूची की नवीनतम प्रति और पर्याप्त संख्या में फॉर्म-6 लेकर उपस्थित रहेंगे। अभियान के प्रभावी संचालन के लिए सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (एईआरओ) और निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (ईआरओ) भी समन्वय बनाकर कार्य करेंगे। जिलाधिकारी ने युवा एवं महिला मतदाताओं सहित सभी पात्र नागरिकों से अभियान में भाग लेने की अपील की है। उन्होंने संबंधित बीएलओ को निर्देश दिया है कि निर्धारित तिथियों पर सक्रियता से कार्य करते हुए पात्र नागरिकों के आवेदन भरवाएं, ताकि अधिक से अधिक लोगों का नाम मतदाता सूची में शामिल किया जा सके। उन्होंने जनपदवासियों से यह भी आग्रह किया कि वे अपने परिवार, आसपास के लोगों और परिचितों को जागरूक करें, जिनका नाम अभी तक मतदाता सूची में दर्ज नहीं है। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची में नाम दर्ज होना लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भागीदारी के लिए आवश्यक है। सभी पात्र नागरिक निर्धारित तिथियों पर अपने मतदान केंद्र पहुंचकर अभियान का लाभ उठाएं।
