811213
मुंगेर में अवैध गांजा तस्करी में मामा-भांजा हुए गिरफ्तार
Tola Raunakabad Pahar, Bihar:कोतवाली पुलिस ने गंगा नगर में छापेमारी कर 40 किलो अवैध गांजा बरामद किया और दो तस्करों को गिरफ्तार किया। साथ ही थानाध्यक्ष राजीव कुमार तिवारी ने बताया कि गुप्त सूचना पर कार्रवाई की गई। वहीं राजा कुमार के घर से 11 पैकेट में रखा अवैध गांजा मिला। आपको बता दें कि मुंगेर निवासी राजा कुमार और खगड़िया के परबत्ता निवासी नीरज कुमार को गिरफ्तार किया गया और बरामद अवैध गांजा की कीमत लगभग पांच लाख रुपये है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
अमरोहा में मिलावटखोरों के खिलाफ छापा: 7 कुंतल मिठाई नष्ट
Amroha, Uttar Pradesh:एंकर अमरोहा जनपद के में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर मिलावटखोरों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत खाद विभाग की टीम ने बर्फी फैक्ट्री पर मारा छापा, 7 कुंतल से ज्यादा खराब मिठाई नष्ट मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर मिलावटखोरों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अमरोहा जनपद के खाद्य विभाग की टीम ने गजरौला में बड़ी कार्रवाई की। टीम ने एक मकान में संचालित बर्फी बनाने की फैक्ट्री पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान फैक्ट्री संचालक जावेद निवासी मेरठ मौके से फरार हो गया। जांच के दौरान टीम को मौके से सात कुंतल से अधिक सूजी से तैयार मिठाई बरामद हुई। अधिकारियों के मुताबिक मिठाई की गुणवत्ता संदिग्ध थी और कुछ ही घंटों में खराब होने की आशंका थी। खाद्य सुरक्षा अधिकारी विनय कुमार अग्रवाल ने बताया कि मिठाई को मानव सेवन के लिए सुरक्षित नहीं माना गया। इसके बाद जेसीबी की मदद से गड्ढा खुदवाकर पूरी मिठाई मौके पर ही नष्ट करा दी गई। कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया। विभाग अब फैक्ट्री संचालन और मिठाई की गुणवत्ता से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रहा है।0
0
Report
ग्वालियर पॉक्सो केस: 8 महीनों बाद पुलिस ने उकसाने का मामला दर्ज किया
Morena, Madhya Pradesh:ग्वालियर में पॉक्सो एक्ट के आरोपी लवजीत राणा सुसाइड केस में 8 महीने बाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक महिला समेत तीन लोगों पर आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है। इस मामले का सबसे दर्दनाक पहलू यह रहा कि इंसाफ के लिए भटक रही लवजीत की 54 वर्षीय मां चंद्रा राणा ने भी न्याय न मिलने से हताश होकर पांच दिन पहले फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली थी। यह पूरा मामला 20 दिसंबर को शुरू हुआ था। जहा गोला का मंदिर थाना क्षेत्र में लवजीत सिंह राणा ने जहर खाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली थी। सुसाइड से पहले लवजीत ने एक सुसाइड नोट छोड़ा था जिसमें उसने शिवानी त्रिवेदी, भरत चतुर्वेदी और तपन त्रिवेदी को अपनी मौत का जिम्मेदार ठहराया था। जांच में सामने आया कि यह तीनों आरोपी लवजीत को पॉक्सो एक्ट के मामले से बचाने के एवज में 30 लाख रुपए की मांग कर रहे थे। दबाव में आकर लवजीत ने पैसे दे भी दिए थे। लेकिन आरोपी उससे और पैसों की मांग कर रहे थे जिससे तंग आकर उसने आत्मघाती कदम उठाया। लवजीत की मौत के बाद से उसकी मां चंद्रा राणा दोषियों को सजा दिलाने के लिए पिछले 8 महीनों से पुलिस और अधिकारियों के चक्कर काट रही थीं। लंबे समय तक इंसाफ न मिलने और बेटे के गम के कारण वह गहरे मानसिक तनाव में थीं। आखिरकार हताशा में आकर 21 अगस्त को उन्होंने डबरा स्थित अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। जबकि पुलिस ने बताया कि मां की आत्महत्या के कारणों की भी बारीकी से जांच की जा रही है। पुलिस के मुताबिक लवजीत के मोबाइल फोन की रिकॉर्डिंग और दस्तावेजों की गहन जांच की। इसमें स्पष्ट हुआ कि तीनों आरोपियों की लगातार प्रताड़ना और ब्लैकमेलिंग से हार कर ही लवजीत ने सुसाइड किया था। इस आधार पर पुलिस ने तीनों के खिलाफ धारा 306 आत्महत्या के लिए प्रेरित करना के तहत मामला दर्ज कर लिया है。0
0
Report
AOC: नेपाल राहत के लिए C-130J और C-17 विमान रवाना
Noida, Uttar Pradesh:गाज़ियाबाद, UP | AOC हिंडन एयर फ़ोर्स स्टेशन के एयर कमोडोर आर डोभाल कहते हैं, 'चूंकि हम ऐसी आपातकालीन स्थितियों के लिए हमेशा तैयार रहते हैं, इसलिए हमने तुरंत एक C-130J हरक्यूलिस विमान तैयार किया। हमने इसमें राहत सामग्री, दवाएं और जनरेटर लोड किए; यह काम सिविल अधिकारियों और NDRF की मदद से पूरा किया गया। हमने विमान को तैयार किया और जितनी जल्दी हो सके उसे रवाना किया; इसने रात करीब 8:30 बजे उड़ान भरी, दो घंटे के भीतर नेपाल में लैंड किया और लगभग 10 टन सामान पहुंचाया... भारतीय वायु सेना अक्सर भारत के अंदर और नेपाल, म्यांमार और श्रीलंका जैसे पड़ोसी देशों में राहत अभियान चलाती रहती है। हाल ही में वेनेजुएला में भी एक ऑपरेशन चलाया गया था; भारतीय वायु सेना दुनिया में कहीं भी ज़रूरत पड़ने पर मदद के लिए तैयार रहती है। मौजूदा ऑपरेशनों की बात करें तो, एक विमान पहले ही रवाना हो चुका है और आज एक C-17 के रवाना होने का कार्यक्रम है; अगर और मदद की ज़रूरत पड़ी तो हम पूरी तरह तैयार हैं__'0
0
Report
Advertisement
श्योपुर के ऊंचा खेड़ा में रात में आया मगरमच्छ, किसानों से आमना-सामना
Sheopur, Madhya Pradesh:श्योपुर जिले के ऊंचा खेड़ा गांव के पास रात में अचानक सड़क पर आया मगरमच्छ, खेतों पर जाते किसानों से आमना-सामना, वीडियो वायरल0
0
Report
ग्वालियर में शादी का झांसा देकर महिला से शारीरिक शोषण, केस दर्ज
Morena, Madhya Pradesh:ग्वालियर के गोला का मंदिर थाना क्षेत्र में 26 वर्षीय महिला ने एक युवक पर शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि युवक ने उसके पति से तलाक करवाया और फिर करीब ढाई साल तक लिव-इन रिलेशन में रखा। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि करीब ढाई साल पहले उसकी मुलाकात परिचित के जरिए कालोनी निवासी अनुराग जाटव से हुई थी। इसके बाद अनुराग का उसके घर आना-जाना शुरू हो गया। पति को यह पसंद नहीं था, जिसके चलते दोनों में विवाद होने लगा।महिला के अनुसार अनुराग ने जिंदगी भर साथ देने और शादी करने का भरोसा दिलाया। उसके झांसे में आकर उसने पति से तलाक ले लिया और अनुराग के साथ जडेरूआ कला में किराए के मकान में रहने लगी। आरोप है कि करीब ढाई साल तक अनुराग ने उसका शारीरिक शोषण किया। जब महिला ने शादी के लिए दबाव बनाया तो युवक ने साफ इनकार कर दिया और जान से मारने की धमकी दी। वहीं पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।0
0
Report
रामगंज मंडी में रक्षा बंधन समारोह में शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने जनसुनवाई की
Jaipur, Rajasthan:जयपुर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने अपने विधानसभा क्षेत्र रामगंज मंडी में रक्षाबंधन पर्व मनाया। बघेरवाल मांगलिक भवन में आयोजित रक्षाबंधन उत्सव में भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाओं ने मंत्री मदन दिलावर को रक्षा सूत्र बांधा और उन्हें रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर शिक्षा मंत्री ने भी बहनों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं देते हुए उन्हें उपहार भेंट किए। कार्यक्रम में उत्सव का माहौल रहा और महिलाओं ने पारंपरिक तरीके से मंत्री की कलाई पर राखी बांधकर भाई-बहन के स्नेह और विश्वास के पर्व को मनाया। रक्षाबंधन कार्यक्रम के दौरान शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने आमजन से संवाद भी किया और जनसुनवाई की। क्षेत्र से पहुंचे लोगों ने अपनी विभिन्न समस्याएं मंत्री के समक्ष रखीं। मंत्री ने संबंधित अधिकारियों से चर्चा कर समस्याओं के शीघ्र समाधान के निर्देश दिए। जनसुनवाई में सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा सहित स्थानीय स्तर से जुड़ी समस्याएं सामने आईं। मंत्री ने अधिकारियों को आमजन की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए समयबद्ध तरीके से कार्रवाई करने के निर्देश दिए. कार्यक्रम में भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारी-कार्यकर्ताओं, ग्रामीण महिलाओं तथा क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों की मौजूद रहे।0
0
Report
Advertisement
भोपाल में फर्जी बैंक अधिकारी से 1.89 लाख की ठगी, दिल्ली के दो आरोपी गिरफ्तार
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल भोपाल की बैरसिया पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त कार्रवाई फर्जी बैंक अधिकारी बनकर क्रेडिट कार्ड से की 1.89 लाख की ऑनलाइन ठगी मामले में दिल्ली से दो आरोपी गिरफ्तार फर्जी बैंक कर्मचारी बनकर किया था कॉल क्रेडिट कार्ड पर 2499 रुपये का चार्ज बंद कराने के नाम पर भेजी थी लिंक लिंक पर कार्रवाई के बाद क्रेडिट कार्ड से निकले 1 लाख 89 हजार 296 रुपये ठगी की रकम से Amazon के जरिए खरीदे गए गोल्ड कॉइन गोल्ड कॉइन की डिलीवरी के सुराग से गुरुग्राम तक पहुंची पुलिस Amazon से मिली जानकारी और कॉल डिटेल्स के आधार पर हुई कार्रवाई दिल्ली निवासी महेश गुप्ता और बंटी माहौर गिरफ्तार आरोपियों के मोबाइल फोन और आधार कार्ड जब्त मामले में शामिल दो अन्य आरोपियों की तलाश जारी बैरसिया थाना पुलिस और साइबर सेल कर रही मामले की जांच0
0
Report
APK फाइल से खाते से 1 लाख से अधिक की ठगी: आरोपी गिरफ्तार
Betul, Madhya Pradesh:एपीके फाइल भेजकर खाते से 1 लाख रुपये से अधिक की ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार। बैतूल पुलिस ने मोहम्मद आशिफ को ओडिशा के ग्राम हसनपुर,थाना प्लांट साइट से दबोचा。 बैतूल के ग्राम चूनालोमा निवासी बांकेबिहारी गोहे के साथ हुई थी साइबर ठगी。 पीड़ित ने मीशो ऐप में सामान रिटर्न करने के लिए इंटरनेट पर मिले कथित कस्टमर केयर नंबर पर संपर्क किया था。 वह नंबर असली कस्टमर केयर नहीं,बल्कि साइबर ठग का निकला。 ठग ने APK फाइल भेजकर मोबाइल का एक्सेस हासिल किया और खाते से 1 लाख रुपये से अधिक की रकम उड़ा दी。 लगातार 7 महीने की जांच और तकनीकी पड़ताल के बाद बैतूल पुलिस को बड़ी सफलता मिली।0
0
Report
जालौन में भारी बारिश से रामजानकी मंदिर की दीवार गिरी, कार दबकर क्षतिग्रस्त
Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में लगातार हो रही बारिश से गिरी मंदिर की दीवार, भारी बारिश से मंदिर की दीवार भरभरा कर कार पर गिरी, दीवार का मलबा गिरने से बाहर खड़ी कार दबकर हुई क्षतिग्रस्त, गनीमत रही हादसे के समय कर में नहीं था कोई अंदर मौजूद, जालौन के कोंच कोतवाली क्षेत्र के रामजानकी मंदिर का मामला।0
0
Report
Advertisement
नेपाल त्रासदी के बाद यूपी हाई अलर्ट: ग्लेशियर फटने के कारणों पर एक्सपर्ट के खुलासे
Noida, Uttar Pradesh:एंकर - नेपाल में आए त्रासदी के बाद यूपी हाई अलर्ट पर है। यह त्रासदी कैसे आई, क्या वजह थी किन कारणों से यह तबाही में बदली, क्या भारत में ऐसी त्रासदी आ सकती है, ग्लेशियर कैसे फटते हैं और क्या कुछ मुख्य वजह रही भविष्य में क्या ऐसी घटना दोबारा हो सकती है इन सभी मामलों को लेकर एक्सपर्ट और लखनऊ विश्वविद्यालय के भूगर्भ विभाग के प्रोफेसर डॉ ध्रुवसेन सिंह ने कई सारे खुलासे किए। कैसे इस आपदा से बचा जा सकता है भारत को कैसे बचाया जा सकता है हर एक बिंदु पर बारीकी से उन्होंने समझाया सुनिए क्या कुछ कहा डॉक्टर ध्रुवसेन सिंह ने....0
0
Report
एनएच-19 पर अज्ञात वाहन की टक्कर, राजगंज में दो युवकों की दर्दनाक मौत
Dhanbad, Jharkhand:धनबाद के राजगंज थाना क्षेत्र में रफ्तार का कहर देखने को मिला है। एनएच-19 पर चालीबंगला के समीप बुधवार की शाम हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों युवक वासेपुर रहमतगंज इलाके के रहने वाले थे और घर से बाइक पर निकले थे। बताया जा रहा है कि इसी दौरान एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद जहां घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई, वहीं दोनों युवकों की मौत की खबर पहुंचते ही रहमतगंज में मातम पसर गया। मृतकों की पहचान पांडरपाला-रहमतगंज निवासी ओसामा और सैजान तबरेज के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों युवक बुधवार को बाइक से घर से निकले थे। जैसे ही वे राजगंज थाना क्षेत्र के चालीबंगला के समीप एनएच-19 पर पहुंचे, तभी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद सड़क पर लोगों की भीड़ जुट गई और कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही राजगंज पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए धनबाद के एसएनएमएमसीएच भेज दिया है। वहीं, पुलिस अज्ञात वाहन और उसके चालक की तलाश में जुट गई है। इधर, हादसे की खबर जैसे ही पांडरपाला-रहमतगंज पहुंची, दोनों परिवारों में कोहराम मच गया। खासकर सैजान तबरेज अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। उसकी मौत के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। दो युवकों की एक साथ मौत से पूरे रहमतगंज इलाके में शोक का माहौल है और हर आंख नम है। फिलहाल राजगंज पुलिस हादसे को अंजाम देने वाले अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी है। पुलिस जांच के बाद ही इस दर्दनाक सड़क हादसे की पूरी तस्वीर साफ हो पाएगी.0
0
Report
मुजफ्फरनगर डिलीवरी के दौरान महिला मौत पर अस्पताल के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग
Muzaffarnagar, Uttar Pradesh:मुजफ्फरनगर मुजफ्फरनगर डिलीवरी के दौरान महिला की मौत पर हंगामा, प्रसूता की मौत पर ग्रामीणों ने अस्पताल पर किया हंगामा, किसान संगठन ने डॉक्टरो पर लगाए लापरवाही के आरोप, किसान संगठनों ने हॉस्पिटल को सील करने की मांग की, आए दिन फर्जी हॉस्पिटल में होती रहती है बड़ी-बड़ी घटनाएं, पहले भी मरीजो की मौत पर हॉस्पिटल हो चुका है सील, हंगामा देखते हुए देर रात्रि अस्पताल पहुंची स्थानीय पुलिस, मुजफ्फरनगर के इंडियन हॉस्पिटल का मामला।0
0
Report
Advertisement
हजरत मोहम्मद साहब की विलादत के मौके पर निकाला गया जुलूस-ए-मोहम्मदी
Kanpur, Uttar Pradesh:Unnao : गंगाघाट। हजरत मोहम्मद साहब की 1501वीं विलादत के मौके पर बुधवार को राजधानी मार्ग पर उलेमाओं की सरपरस्ती में जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया। राजधानी मार्ग स्थित जामा मस्जिद से शुरू हुए जुलूस में बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने शिरकत की। उलेमाओं ने जुलूस की सदारत करते हुए लोगों को हजरत मोहम्मद साहब की शिक्षाओं और बताए रास्ते पर चलने का संदेश दिया। जुलूस में शामिल लोग नात-ए-पाक और दरूद शरीफ पढ़ते हुए आगे बढ़े। मौलाना हाफिज गुलाम मोहम्मद ने कहा कि हजरत मोहम्मद साहब ने लोगों को आपसी भाईचारे, मोहब्बत, इंसानियत और अच्छे अखलाक के साथ जिंदगी गुजारने की सीख दी। उन्होंने कहा कि हर इंसान को दूसरे इंसान के साथ मोहब्बत और इंसानियत का व्यवहार करना चाहिए। यही इस मौके का मुख्य पैगाम है। राजधानी मार्ग पर जुलूस के पहुंचने पर मदनी नगर कमेटी अंजुमन गुलामान-ए-रसूल के संरक्षक मो० अकरम शेरू सहित मोहल्ले के बुजुर्गों और स्थानीय लोगों ने जुलूस का गर्मजोशी से इस्तकबाल किया। जगह-जगह लोगों ने शरबत वितरण के स्टॉल लगाए और लंगर का भी इंतजाम किया। जुलूस गोताखोर, मनोहर नगर, अहमदनगर, मदनी नगर, जामा मस्जिद, राशिद कॉलोनी, मनसाखेड़ा, खान कॉलोनी और गंगानगर सहित विभिन्न मोहल्लों से होते हुए राजधानी मार्ग स्थित जामा मस्जिद पहुंचा। इसके बाद जुलूस राजधानी मार्ग से होते हुए गोताखोर कर्बला मोहल्ले में पहुंचा, जहां इसका समापन हुआ। ईद मिलादुन्नबी के मौके पर मुस्लिम समुदाय के लोग अपने-अपने इलाकों से नमाज के बाद सफेद कुर्ता-पायजामा और अमामा पहनकर जुलूस में शामिल हुए। पूरे रास्ते नात, दरूद शरीफ और धार्मिक संदेशों के माध्यम से भाईचारे और इंसानियत का पैगाम दिया गया। जुलूस में मुख्य रूप से मौलाना मुश्ताक, मौलाना तहसीन रजा, हाफिज गुलाम सिमनानी, हाजी शकील, फय्याज हुसैन राजा, शानू, इमरान, शाहिद और इश्तियाक सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। जुलूस के दौरान उन्नाव पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग किया।0
0
Report
संकट की घड़ी में भारत ने नेपाल के साथ मानवीय सहायता और राहत भेजी
Noida, Uttar Pradesh:संकट की घड़ी में नेपाल के साथ है भारत। नेपाल में आपदा की इस कठिन घड़ी में भारत पूरी संवेदना और ‘पड़ोसी प्रथम’ की भावना के साथ मजबूती से खड़ा है। 37.5 टन HADR सामग्री, आवश्यक दवाइयों एवं खाद्य पैकेटों के साथ दूसरी राहत उड़ान का रवाना होना भारत की त्वरित, संवेदनशील और मानवीय सहायता का परिचायक है। भारत, नेपाल के साथ निरंतर संपर्क में रहते हुए राहत एवं बचाव कार्यों में हरसंभव सहयोग प्रदान कर रहा है। मानवता की सेवा, संकट में सहयोग और पड़ोसी का साथ, यही है सशक्त भारत की पहचान।0
0
Report
जयपुर में डिप्टी CM दिया कुमारी ने प्रेमचंद बेरवा के आवास पर राखी बांधी
Jaipur, Rajasthan:आशीष जयपुर- डिप्टी CM दिया कुमारी पहुंची प्रेमचंद बेरवा के आवास, रक्षाबंधन का पर्व मनाने पहुंची दिया कुमारी, प्रेमचंद बेरवा की कलाई पर राखी बांधी दिया कुमारी ने0
0
Report
Advertisement
