811213
मुंगेर में 99 लीटर देसी शराब के साथ दो तस्कर हुए गिरफ्तार
Tola Raunakabad Pahar, Bihar:मुंगेर के सफियासराय थाना पुलिस ने गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए 99 लीटर देसी शराब के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान रोशन कुमार और बादल कुमार के रूप में हुई। थाना अध्यक्ष ने बताया कि शराब एक जुगाड़ वाहन पर भूसे में छिपाकर ले जाई जा रही थी। पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर आगे की कार्रवाई में जुटी है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
कुत्ते ने जीत मानी, इनाम में ट्रीट्स मिलने पर खुशी
Noida, Uttar Pradesh:0
0
Report
नवरात्रि से पहले तिमारपुर बाजारों में रौनक, खरीदारी के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
New Delhi, Delhi:स्लग: नवरात्रि से पहले तिमारपुर बाजार में रौनक, खरीदारी के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़। एंकर राजधानी दिल्ली में नवरात्रि को लेकर तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। रविवार से नवरात्रि के पावन दिन शुरू होने जा रहे हैं, उससे पहले मंदिरों से लेकर बाजारों तक भक्ति और उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा है। तिमारपुर के बाजार में भी नवरात्रि की खरीदारी को लेकर जबरदस्त रौनक है। पूजा सामग्री से लेकर व्रत में इस्तेमाल होने वाले सामान तक, दुकानों पर श्रद्धालुओं की भीड़ दिखाई दे रही है। वीओ-1 तस्वीरें तिमारपुर बाजार की हैं, जहां नवरात्रि से ठीक पहले बाजार पूरी तरह सज चुका है। दुकानदारों ने अपनी दुकानों पर पूजा-पाठ से जुड़ी तमाम सामग्री सजा रखी है। बाजार में माता की चुनरी, नारियल, कलावा, रोली, मौली, पूजा की थाली, दीपक, अगरबत्ती और अन्य धार्मिक सामग्री श्रद्धालुओं को आकर्षित कर रही है।नवरात्रि के दौरान व्रत रखने वाले लोगों के लिए भी बाजार में खास इंतजाम दिखाई दे रहे हैं। फलाहार और व्रत में इस्तेमाल होने वाली कई जरूरी चीजें दुकानों पर उपलब्ध हैं। श्रद्धालु अपनी जरूरत के मुताबिक सामान खरीदते नजर आ रहे हैं। बाईट / श्रद्धालु बाईट / खरीदारी करने वाले लोग.. वीओ-2 नवरात्रि शुरू होने से पहले बाजार में बढ़ी चहल-पहल ने दुकानदारों के चेहरे पर भी मुस्कान ला दी है। सुबह से ही लोग खरीदारी के लिए बाजार पहुंच रहे हैं। कोई पूजा की सामग्री खरीद रहा है तो कोई माता की चुनरी और श्रृंगार का सामान ले रहा है।दुकानदारों का कहना है कि नवरात्रि को लेकर इस बार भी लोगों में काफी उत्साह दिखाई दे रहा है और जैसे-जैसे पर्व नजदीक आ रहा है, बाजार में ग्राहकों की संख्या बढ़ रही है। वाकथरु / नसीम अहमद वीओ 3 नवरात्रि को लेकर हम हर साल काफी उत्साह से तैयारी करते हैं। माता की पूजा के लिए जरूरी सामान खरीदने आए हैं। बाजार में इस बार काफी रौनक है और लगभग सभी जरूरी पूजा सामग्री आसानी से मिल रही हैवहीं, बाजार में खरीदारी करने पहुंचे श्रद्धालुओं में भी नवरात्रि को लेकर खासा उत्साह दिखाई दे रहा है। लोगों का कहना है कि नवरात्रि उनके लिए आस्था और भक्ति का पर्व है और वे पूरे परिवार के साथ माता रानी की पूजा-अर्चना की तैयारी कर रहे हैं। बाईट / श्रद्धालु बाईट / श्रद्धालु वीओ 4 फिलहाल, रविवार से शुरू होने वाले नवरात्रि पर्व को लेकर तिमारपुर के बाजार में रौनक बढ़ गई है। मंदिरों में पूजा की तैयारियां हैं तो बाजारों में खरीदारी का सिलसिला तेज हो गया है। श्रद्धालुओं को अब इंतजार है नवरात्रि के पावन दिनों के आगाज का। रिपोर्ट :- नसीम अहमद0
0
Report
खबर नहीं मिली: स्रोत जानकारी उपलब्ध नहीं है
Noida, Uttar Pradesh:0
0
Report
Advertisement
पंचायत चुनावों में ग्रामीण क्षेत्रों के उम्मीदवार चौपाल-खेत तक वोट माँग रहे
Jaipur, Rajasthan:पंचायत चुनावों में ग्रामीण क्षेत्रों के उम्मीदवार चौपाल-खेत तक वोट माँग रहे जयपुर के धानक्या गांव में उम्मीदवार एक ही खेत में जमा हो गये सबने अपनी अपनी जीत का दावा नेता चुनावी माहौल में गांव का भाईचारा बनाये रखने का संकल्प लेते दिखाई दिये पर एक दूसरे को जीत का आशीर्वाद देने में हाथ पीछे खींचते नजर आये खास बात की0
0
Report
बिल्ली सिर्फ आराम कर रही है
Noida, Uttar Pradesh:CAT Just chilling0
0
Report
दिल्ली पुलिस ने जामियानगर के AAP नेता लड्डन उर्फ कौसर इमाम को गिरफ्तार; विजुअल सामने
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली पुलिस ने जामियानगर के आम आदमी पार्टी के नेता लड्डन उर्फ कौसर इमाम को गिरफ्तार किया; लाइव विजुअल बने हैं0
0
Report
Advertisement
साइबर जागृति अभियान: दुर्ग पुलिस को मिला राज्य स्तरीय द्वितीय पुरस्कार, 32 लाख से अधिक नागरिक हुए जा
Durg, Chhattisgarh:Cyber Jagriti Campaign: Durg Police Secures Second Prize at State Level, Over 32 Lakh Citizens Sensitized दुर्ग/रायपुर: छत्तीसगढ़ में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और उपमुख्यमंत्री व गृह मंत्री विजय शर्मा ने दुर्ग पुलिस को ‘साइबर जागृति अभियान’ के लिए द्वितीय पुरस्कार से सम्मानित किया। यह पुरस्कार दुर्ग पुलिस की ओर से नोडल अधिकारी एएसपी मणिशंकर चन्द्रा ने ग्रहण किया। 15 अगस्त से 2 अक्टूबर 2026 तक संचालित इस अभियान के तहत जिले भर के स्कूलों, कॉलेजों, ग्रामीण चौपालों और नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से कुल 64,840 कार्यक्रम आयोजित किए गए। इनके जरिए 32,46,001 नागरिकों को ऑनलाइन धोखाधड़ी और संदिग्ध लिंक से बचाव के प्रति जागरूक किया गया।0
0
Report
लखीसराय में मठ की जमीन रजिस्ट्री विवाद गहरा, जांच शुरू
Lakhisarai, Bihar:लखीसराय में मठ की जमीन की रजिस्ट्री को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। रामगढ़ चौक प्रखंड मुख्यालय स्थित सदगुरु कबीर साहेब मठ की जमीन को लेकर संतों और मठ से जुड़े लोगों में आक्रोश है। आरोप है कि जेडीयू नेता महेंद्र प्रसाद यादव ने मठ की करीब 83 डिसमिल यानी लगभग 25 कट्ठा जमीन अपने परिजन और एक अन्य सहयोगी के नाम रजिस्ट्री करवा ली है। इस मामले को लेकर मठ से जुड़े दासों ने जिला प्रशासन और केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह से मुलाकात कर जमीन वापस कराने की मांग की है। सदगुरु कबीर साहेब मठ से जुड़े लोगों ने बताया कि यह जमीन वर्षों से मठ के पास है। मठ से जुड़े लोगों ने चंदा कर जमीन की खरीद किया। लेकिन मठ से जुड़े एक दासी तारा दास से जेडीयू नेता महेंद्र प्रसाद यादव ने अपने परिजन एवं सहयोगी के नाम से मठ की तकरीबन 25 कट्ठा जमीन की रजिस्ट्री करवा लिया। इसको लेकर इन लोगों ने प्रशासन से मठ की जमीन वापस करने की गुहार प्रशासन एवं केंद्रीय मंत्री से लगा रहे हैं। कामेश्वर दास, सदगुरु कबीर साहेब मठ। इंद्रदेव दास,सदगुरु कबीर साहेब मठ। इनिया देवी,सदगुरु कबीर साहेब मठ। शंभूदेव प्रसाद ,सदगुरु कबीर साहेब मठ। मठ की जमीन को लेकर उठे इस विवाद के बाद अब प्रशासनिक कार्रवाई पर सबकी निगाहें टिकी हैं। वहीं, मामले में एसडीएम प्रभाकर कुमार ने बताया कि शिकायत संज्ञान में आते ही जांच के आदेश दे दिए गए हैं। साथ ही रामगढ़ चौक के अंचलाधिकारी को जमीन के दाखिल-खारिज पर रोक लगाने का निर्देश दिया गया है। प्रभाकर कुमार, एसडीएम, लखीसराय। लखीसराय से राज किशोर मधुकर की रिपोर्ट।0
0
Report
हांसी की बेटी प्रीति कौशिक ने HCS में 12वीं रैंक पाकर इतिहास रचा
Hansi, Haryana:हांसी रात 12 बजे उठकर करती थीं पढ़ाई, HCS में प्रीति कौशिक ने हासिल की 12वीं रैंक हांसी की बेटी ने तीन प्रतिष्ठित सेवाओं में पाई सफलता, यूपी में असिस्टेंट कमिश्नर GST की ट्रेनिंग ले रहीं प्रीति का अब हरियाणा में सेवा देने का सपना परिवार ने मिठाई बांटकर खुशी की जाहिर हांसी।मेहनत, लगन और मजबूत इरादे हों तो परिस्थितियां भी सफलता का रास्ता नहीं रोक सकतीं। हांसी की काठ मंडी स्थित न्यू कोर्ट रोड निवासी प्रीति कौशिक ने हरियाणा सिविल सेवा (HCS) परीक्षा में प्रदेशभर में 12वीं रैंक हासिल कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया है। उनकी सफलता इसलिए भी खास है, क्योंकि वह इससे पहले बिहार में एसडीएम और हरियाणा में सहायक कराधान अधिकारी के पद पर चयनित हो चुकी हैं। फिलहाल वह उत्तर प्रदेश में असिस्टेंट कमिश्नर जीएसटी के पद पर प्रशिक्षण ले रही हैं। इसके बावजूद उन्होंने अपने गृह राज्य हरियाणा में प्रशासनिक सेवा देने का सपना नहीं छोड़ा। प्रीति की सफलता के पीछे वर्षों की मेहनत और अनुशासन की कहानी है। पिता मदन लाल कौशिक ने बताया कि वह पढ़ाई के लिए रात 12 से एक बजे के आसपास उठ जाती थीं और सुबह तक अध्ययन करती थीं। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के दौरान उन्होंने अपनी दिनचर्या को पढ़ाई के अनुकूल बनाया और एक परीक्षा में सफलता मिलने के बाद भी अगले लक्ष्य की तैयारी जारी रखी। प्रीति ने वर्ष 2015-16 में दिल्ली विश्वविद्यालय से रसायन विज्ञान में एमएससी की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद उन्होंने यूपीएससी सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में भाग लिया। पेटेंट ऑफिसर और जियो साइंटिस्ट जैसी परीक्षाओं में भी वह लिखित परीक्षा तथा साक्षात्कार के चरण तक पहुंचीं। हरियाणा सिविल सेवा की मुख्य परीक्षा भी उन्होंने कई बार दी। एक परीक्षा में चयन से महज एक अंक से चूकने के बावजूद उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और अपनी तैयारी जारी रखी। वही ताऊ कृष्ण ने बताया कि प्रीति का बिहार में एसडीएम, हरियाणा में एटीओ और उत्तर प्रदेश में असिस्टेंट कमिश्नर जीएसटी के पद पर चयन हो चुका है। वर्तमान में वह उत्तर प्रदेश में प्रशिक्षण ले रही हैं। HCS परीक्षा में 12वीं रैंक हासिल करने के बाद अब उनकी इच्छा हरियाणा में रहकर प्रदेश के लोगों की सेवा करने की है। उनका सफर उन युवाओं के लिए प्रेरणा है, जो लगातार प्रयास करने के बावजूद किसी परीक्षा में सफलता न मिलने पर निराश हो जाते हैं। प्रीति के पिता मदन लाल कौशिक काठ मंडी में पिछले करीब 25 वर्षों से लकड़ी की आढ़त का काम कर रहे हैं। परिवार शुरुआती दिनों में सामान्य आर्थिक परिस्थितियों से गुजर रहा था, लेकिन पिता ने मेहनत करके बच्चों की पढ़ाई और उनके भविष्य को संवारने का प्रयास किया। तीन भाई-बहनों में प्रीति दूसरे नंबर पर हैं। उनकी बड़ी बहन ज्योति कौशिक का हाल ही में पीजीटी कंप्यूटर साइंस के पद पर चयन हुआ है। छोटा भाई रोहित कानून की पढ़ाई करने के बाद पिता के साथ लकड़ी की आढ़त के काम में हाथ बंटा रहा है। मां सुशीला देवी गृहिणी हैं। प्रीति की सफलता से परिवार में खुशी का माहौल है। मां सुशीला देवी ने बताया कि उन्हें बेटी से बहुत उम्मीदें थीं और प्रीति ने अपनी मेहनत से उन उम्मीदों को पूरा कर दिखाया है। बेटी की उपलब्धि पर उन्हें बेहद खुशी है। हांसी की इस बेटी ने अपनी उपलब्धि से साबित किया है कि सफलता किसी एक प्रयास की मोहताज नहीं होती। लगातार मेहनत, असफलताओं से सीखने और लक्ष्य के प्रति समर्पण के दम पर मंजिल हासिल की जा सकती है। प्रीति कौशिक की कहानी आज उन युवाओं के लिए प्रेरणा है, जो बड़े सपने देखते हैं और उन्हें पूरा करने के लिए दिन-रात मेहनत करते हैं।0
0
Report
Advertisement
नेवां पुल के पास गोली से हत्या; मिट्ठू कुमार की पहचान बिहटा निवासी
Danapur, Bihar:नेवां पुल के पास युवक की गोली मारकर हत्या, बिहटा के मिट्ठू कुमार के रूप में हुई पहचान नौबतपुर। थाना क्षेत्र के नेवां पुल के समीप शुक्रवार की देर शाम अपराधियों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान बिहटा निवासी मिट्ठू कुमार के रूप में हुई है। घटनास्थल के पास से पुलिस ने एक ऑटो बरामद किया था। ऑटो के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर मृतक की पहचान की गई। युवक के सीने में गोली मारी गई थी。 जानकारी के अनुसार, शुक्रवार की देर शाम नेवां पुल के समीप युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई थी। स्थानीय लोगों की सूचना पर नौबतपुर थानाध्यक्ष नंदन कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल की जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए एम्स पटना भेज दिया था। घटनास्थल के पास से एक ऑटो भी बरामद किया गया था। फुलवारी शरीफ एसडीपीओ-2 उमेश्वर चौधरी ने बताया कि ऑटो के नंबर के आधार पर मृतक की पहचान बिहटा निवासी मिट्ठू कुमार के रूप में हुई है। घटनास्थल पर एफएसएल की टीम ने पहुंचकर साक्ष्य जुटाए हैं। परिजनों के आवेदन के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। हालांकि, हत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है।0
0
Report
जम्मू-कश्मीर में दो दिवसीय विशेष मतदाता पंजीकरण अभियान शुरू
Jammu, जम्मू , विशेष मतदाता पंजीकरण अभियान पर ग्राउंड रिपोर्ट जम्मू-कश्मीर में मतदाता सूची को दुरुस्त करने और नए मतदाताओं को लोकतंत्र की प्रक्रिया से जोड़ने के लिए दो दिवसीय विशेष मतदाता पंजीकरण अभियान चलाया जा रहा है। 10 और 11 अक्टूबर को आयोजित इस अभियान के दौरान जम्मू के विभिन्न मतदान केंद्रों पर युवा अपने नाम मतदाता सूची में दर्ज करवाने के लिए पहुंच रहे हैं। वहीं, बूथ लेवल ऑफिसर यानी BLO भी लोगों को पंजीकरण की प्रक्रिया और जरूरी दस्तावेजों के बारे में जानकारी दे रहे हैं। बाइट – बीएलओ BLO के मुताबिक, मतदान केंद्र पर पहुंचने वाले लोगों को आवेदन भरने, नए मतदाता के रूप में पंजीकरण कराने और मतदाता सूची में दर्ज जानकारी में सुधार करने में मदद दी जा रही है। नए मतदाताओं के नाम जोड़ने के लिए फॉर्म-6 और विवरण में सुधार के लिए फॉर्म-8 की सुविधा उपलब्ध है। अभियान के बाद BLO घर-घर जाकर भी पात्र नागरिकों से संपर्क करेंगे, ताकि ऐसे लोगों की पहचान की जा सके जिनका नाम अभी तक मतदाता सूची में दर्ज नहीं हुआ है। इसके बाद पात्र लोगों को आवेदन प्रक्रिया पूरी करने में सहायता दी जाएगी। इस अभियान को लेकर पहली बार मतदान करने के योग्य हुए युवाओं में भी खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज करवाने पहुंचे युवाओं का कहना है कि वोट देना हर पात्र नागरिक का अधिकार है और इसके जरिए वे लोकतांत्रिक प्रक्रिया में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर सकते हैं। युवाओं में अपने मताधिकार को लेकर जागरूकता और उत्साह साफ नजर आ रहा है बाइट – युवा मतदाता निर्वाचन विभाग का लक्ष्य है कि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम दर्ज करवाने से वंचित न रहे। इसी उद्देश्य से BLO को मतदान केंद्रों पर लोगों की सहायता करने के साथ-साथ घर-घर संपर्क करने के निर्देश दिए गए हैं। यह अभियान मतदाता सूची को अधिक सटीक और समावेशी बनाने की दिशा में एक अहम कदम है。0
0
Report
जम्मू में नारी सम्मान के मुद्दे पर बीजेपी विरोध, राहुल गांधी का पुतला फूंका
Jammu, जम्मू में नारी सम्मान के मुद्दे पर बीजेपी विरोध, कांग्रेस के खिलाफ राहुल गांधी का पुतला फूंका जम्मू में नारी सम्मान के मुद्दे को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं, महिला कार्यकर्ताओं और पार्टी पदाधिकारियों ने कांग्रेस मुख्यालय का घेराव करने की कोशिश की। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने जमकर नारेबाजी की और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का पुतला फूंककर अपना विरोध दर्ज कराया。 प्रदर्शन में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद सीए सत शर्मा के नेतृत्व में पार्टी के नेता, बीजेपी विधायक और बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता मौजूद रहे। प्रदर्शनकारियों ने ‘नारी का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान’ के नारे लगाते हुए कांग्रेस के खिलाफ अपना गुस्सा जाहिर किया。 दरअसल, जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में कांग्रेस सांसद और प्रोफेसर अंगोमचा बिमोल अकोइजम के खिलाफ छात्राओं की शिकायतों पर आंतरिक समिति की जांच के बाद विश्वविद्यालय ने उन्हें सेवा से बर्खास्त कर दिया। बीजेपी इसी मामले को लेकर कांग्रेस नेतृत्व पर सवाल उठा रही है और राहुल गांधी से जवाबदेही की मांग कर रही है। हालांकि, अकोइजम ने आरोपों को खारिज करते हुए इसे अपने खिलाफ साजिश बताया है। जम्मू में प्रदर्शन के दौरान बीजेपी कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस कार्यालय की ओर बढ़ने की कोशिश की, लेकिन मौके पर तैनात भारी पुलिस बल ने उन्हें आगे बढ़ने से रोक दिया। इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने वहीं रुककर नारेबाजी की और अपना विरोध जारी रखा。 बीजेपी नेताओं का कहना है कि महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा के मुद्दे पर राजनीतिक दलों को दोहरा रवैया नहीं अपनाना चाहिए। अब इस प्रदर्शन के बाद कांग्रेस की प्रतिक्रिया पर नजर रहेगी।0
0
Report
Advertisement
आयुष ने कोबरा का रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ दिया
Dehradun, Uttarakhand:कोबरा की घटना के वक्त देहरादून के झाझरा क्षेत्र में हड़कंप मच गया जब एक खतरनाक किंग कोबरा साँप एक घर में घुस गया... काले रंग के इस बेहद खौफनाक सांप को देखकर लोगों के होश उड़ गए... साँप घर में बंधी गाय के नजदीक पहुंचने वाला था... हालात को देखकर लग रहा था कि अगर वन विभाग की टीम को बुलाया गया तो बहुत देर भी हो सकती है... तभी खतरे को भापकर युवक आयुष ने हिम्मत दिखाते हुए इस खौफनाक सांप का रेस्क्यू करना शुरू किया... आयुष ने साँप को मारा नहीं बल्कि घंटो की मशक्कत के बाद साँप को एक कट्टे में कैद कर लिया... इसके बाद आयुष ने सुरक्षित तरीके से इस कोबरा सांप को जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया... साँप के पकड़े जाने के बाद जहाँ एक ओर इलाके के लोगों ने राहत की सांस ली... तो वहीं बहादुरी से कोबरा साँप का सुरक्षित रेसक्यू करने वाले आयुष की भी प्रशंसा की।0
0
Report
जयपुर के मेयर सुनील कोठारी ने राज्यपाल से विकास की रणनीति साझा की
Jaipur, Rajasthan:जयपुर मेयर सुनील कोठारी की राज्यपाल से मुलाकात लोकभवन में कोठारी ने की शिष्टाचार भेंट जयपुर के विकास को लेकर राज्यपाल से किया विजन साझा0
0
Report
भारी संख्या में लोग पश्चिम वाहिनी गंगा घाट पहुंचकर किये अपने पितरों को तर्पण
Khandwari, Uttar Pradesh:पश्चिम वाहिनीं गंगा घाट पर श्रद्धालुओं ने अपने पित्तरों का किया तर्पण चहनियाँ । पितृ विसर्जन के अवसर बलुआ स्थित पश्चिम वाहिनीं गंगा तट पर हजारो लोगो ने शनिवार को अपने अपने पूर्वजों को बिधि विधान से तर्पण किया । ये सिलसिला भोर से ही शुरु हो गया । भीड़ को देखते हुए घाट पर पुलिस फोर्स मौजूद रही । बलुआ बाजार में जाम छुड़ाने में पुलिस लगी रही । पितृ पक्ष में लगातार 15 दिनों तक लोग घरों में भोजन बनाकर अपने पूर्वजों को निकालने के बाद शनिवार को पितृ विसर्जन के दिन बलुआ स्थित पश्चिम वाहिनीं गंगा तट पर हजारो की संख्या में लोगो ने अपने अपने पूर्वजों को तर्पण किया । घाट पर और बाजारों में नाईयो से मुंडन कराकर गंगा में स्नान के पश्चात घाट पर मौजूद ब्राम्हणों से पिण्ड दान की सामग्री,मिष्ठान से तर्पण किया । घाट पर मौजूद लोगों ने बिधि विधान से ब्राम्हणों द्वारा मंत्रों के साथ तर्पण किया । वही घरों में पकवान बनाकर छतों पर पित्तरों को निकाला गया । घाट पर भीड़ को देखते हुए बलुआ थाना प्रभारी संतोष सिंह भारी मात्रा में फोर्स और गंगा सेवा समिति के अध्यक्ष दीपक जायसवाल के नेतृत्व में लोग तैनात रहे ।0
0
Report
Advertisement
