811201
मुंगेर में अपहरण कर रहे दो अपराधियों को किया गिरफ्तार
Munger, Bihar:मुंगेर की बरियारपुर पुलिस ने अपहरण का प्रयास कर रहे 2 बदमाशों को गिरफ्तार किया है।आपको बता दें कि गिरफ्तार बदमाशों पुलिस ने पिस्टल भी बरामद की है। वहीं पुलिस द्वारा घटना स्थल से एक खोखा भी बरामद हुआ है। साथ ही SDPO राजेश कुमार ने बताया कि पड़िया गांव के अतीश कुमार के बयान पर मुकदमा दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि सोमवार की देर शाम बरियारपुर में बटिया चौक से अपहरण करने की जानकारी मिली थी जिसके चलते एक युवक को कुछ बदमाश ई रिक्शा पर बिठाकर सोती पुल की ओर ले जा रहे थे।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
CJP Protest से पहले अलर्ट, Home Secretary ने सभी राज्यों को लिखा पत्र कानून-व्यवस्था बनाए रखने की अपील, प्रदर्शन के मद्देनजर सतर्क रहने के निर्देश दिए
Noida, Uttar Pradesh:CJP Protest से पहले अलर्ट, Home Secretary ने सभी राज्यों को लिखा पत्र कानून-व्यवस्था बनाए रखने की अपील, प्रदर्शन के मद्देनजर सतर्क रहने के निर्देश दिए0
0
Report
पाली पुलिस लाइन में जिला क्राइम मीटिंग, लंबित प्रकरणों के त्वरित निस्तारण पर जोर
Pali, Rajasthan:पाली पुलिस लाइन स्थित सभागार में जिला स्तरीय क्राइम मीटिंग का आयोजन SP मोनिका सैन की अध्यक्षता में किया गया जिससे जिले के समस्त पुलिस अधिकारियों ने भाग लिया। इस दौरान जिले में अपराधों की रोकथाम, लंबित प्रकरणों के त्वरित निस्तारण, महिला एवं बाल अपराधों, साइबर अपराधों तथा कानून-व्यवस्था से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत समीक्षा एवं चर्चा की गई। जिला पुलिस अधीक्षक ने लंबित प्रकरणों एवं पत्रावलियों का प्राथमिकता से निस्तारण कर पेंडेंसी कम करने, गंभीर अपराधों में त्वरित एवं प्रभावी अनुसंधान सुनिश्चित करने तथा अपराधियों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। महिला एवं बालकों के विरुद्ध होने वाले अपराधों में संवेदनशीलता के साथ त्वरित कार्रवाई करने, पीड़ितों को समय पर सहायता उपलब्ध कराने तथा साइबर अपराधों की रोकथाम एवं साइबर ठगी से संबंधित शिकायतों पर प्रभावी कार्रवाई करने पर विशेष जोर दिया गया है। आगामी पंचायती राज चुनावों के मद्देनजर कानून-व्यवस्था बनाए रखने, संवेदनशील क्षेत्रों एवं मतदान केंद्रों का आकलन करने, असामाजिक तत्वों पर निगरानी रखने तथा चुनाव प्रक्रिया को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं भयमुक्त वातावरण में संपन्न करवाने के लिए आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।0
0
Report
बीकानेर में कार में अज्ञात शव मिलने से हड़कंप, पुलिस जांच जारी
Bikaner, Rajasthan:बीकानेर से बड़ी खबर कार में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव कार में शव मिलने से मचा हड़कंप सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची फिलहाल मृतक की पहचान के प्रयास जारी शव को अस्पताल पहुंचाने के लिए एंबुलेंस को दी गई सूचना मौके पर पुलिस की कार्रवाई जारी, मामले की जांच में जुटी पुलिस,जेएनवीसी थाना इलाके का मामला0
0
Report
Advertisement
भोपाल-इंदौर मेट्रो: 11 अक्टूबर से टिकट पर 25% छूट, ग्रुप टिकट अब 2 यात्रियों तक
Bhopal, Madhya Pradesh:मेट्रो यात्रियों की होगी अतिरिक्त बचत, टिकट पर मिलेगी विशेष छूट भोपाल और इंदौर मेट्रो में 11 अक्टूबर से टिकट पर अतिरिक्त 25% छूट, ग्रुप टिकट लेना भी होगा आसान मध्य प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (MPMRCL) द्वारा यात्रियों को मेट्रो यात्रा पर सीधा लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से भोपाल एवं इंदौर मेट्रो में टिकट पर अतिरिक्त छूट दी जा रही है। त्योहारों के अवसर पर शुरू की जा रही इस विशेष प्रमोशनल डिस्काउंट व्यवस्था के तहत यात्रियों को मौजूदा छूट के अतिरिक्त 25 प्रतिशत छूट का लाभ मिलेगा। यह व्यवस्था 11 अक्टूबर 2026 से 31 दिसंबर 2026 तक लागू होगी। रिटर्न टिकट पर 30% और ग्रुप टिकट पर कुल 35% छूट नई व्यवस्था के तहत यात्रियों को टिकट की विभिन्न श्रेणियों में इस प्रकार छूट मिलेगी— * सिंगल जर्नी टिकट (SJT): टिकट पर 25 प्रतिशत अतिरिक्त छूट। * रिटर्न जर्नी टिकट (RJT): पहले मिलने वाली 5 प्रतिशत छूट के स्थान पर अब कुल 30 प्रतिशत छूट। * ग्रुप टिकट (GT): पहले मिलने वाली 10 प्रतिशत छूट के स्थान पर अब कुल 35 प्रतिशत छूट。 ग्रुप टिकट की सुविधा को भी यात्रियों के लिए आसान बनाया गया है। पहले ग्रुप टिकट लेने के लिए कम से कम 8 यात्रियों का होना आवश्यक था, जिसे अब घटाकर केवल 2 यात्री कर दिया गया है। इससे परिवार और दोस्तों के साथ यात्रा करने वाले यात्री भी ग्रुप टिकट का लाभ ले सकेंगे। ₹20 के सिंगल जर्नी टिकट पर अतिरिक्त 25 प्रतिशत छूट लागू नहीं होगी。 ई-वॉलेट रिचार्ज पर पहले से मिल रहा बोनस, नई छूट से यात्रियों को होगा दोहरा फायदा MPMRCL मोबाइल ऐप के माध्यम से ई-वॉलेट रिचार्ज करने पर यात्रियों को पहले से ही रिचार्ज राशि के अनुसार 8 प्रतिशत से 15 प्रतिशत तक बोनस राशि का लाभ दिया जा रहा है। इसके अंतर्गत ₹200 से ₹499 तक के रिचार्ज पर 8 प्रतिशत, ₹500 से ₹999 तक पर 10 प्रतिशत, ₹1,000 से ₹1,499 तक पर 12 प्रतिशत तथा ₹1,500 से ₹2,000 तक के रिचार्ज पर 15 प्रतिशत बोनस राशि मिलती है। अब इस मौजूदा ई-वॉलेट बोनस सुविधा के साथ नई प्रमोशनल टिकट छूट का लाभ मिलने से यात्रियों को टिकट पर अधिकतम लगभग 44 प्रतिशत का लाभ प्राप्त हो सकता है। इस पहल के साथ भोपाल और इंदौर मेट्रो में यात्रियों को देश की अन्य मेट्रो सेवाओं की तुलना में आकर्षक अतिरिक्त किराया छूट का लाभ देने का प्रयास किया जा रहा है। डिजिटल टिकटिंग और ई-वॉलेट का उपयोग करने वाले यात्रियों के लिए यह सुविधा विशेष रूप से लाभदायक होगी। डिजिटल टिकटिंग और कैशलेस भुगतान से स्मार्ट यात्रा भोपाल एवं इंदौर मेट्रो में यात्रियों की सुविधा के लिए ऑटोमेटिक फेयर कलेक्शन (AFC) प्रणाली पहले से संचालित है। यात्री MPMRCL मोबाइल ऐप के माध्यम से डिजिटल टिकट प्राप्त कर सहज, सुरक्षित और कैशलेस यात्रा कर सकते हैं। टिकट का भुगतान UPI, QR कोड, ई-वॉलेट तथा MP Metro मोबाइल ऐप के माध्यम से किया जा सकता है। इस डिजिटल व्यवस्था से टिकट खरीदने की प्रक्रिया सरल और तेज होती है तथा नकद भुगतान की आवश्यकता भी नहीं रहती। मौजूदा डिजिटल टिकटिंग और ई-वॉलेट बोनस सुविधा के साथ नई प्रमोशनल छूट यात्रियों को बेहतर और सुविधाजनक यात्रा अनुभव प्रदान करेगी।0
0
Report
भंडारिया कचरा केंद्र में 8 माह की भ्रूण मौत: पुलिस जांच जारी
Dungarpur, Rajasthan:भंडारिया कचरा निस्तारण केंद्र में मिला 8 माह की बच्ची का मृत भ्रूण, पुलिस जांच में जुटी डूंगरपुर शहर के डूंगरपुर-सीमलवाड़ा मार्ग पर भंडारिया स्थित नगर परिषद के कचरा निस्तारण केंद्र पर कचरे के ढेर में 8 माह की बच्ची का मृत भ्रूण मिलने से केंद्र पर मौजूद कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। पुलिस ने भ्रूण को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। वही पुलिस मामले की जांच में जुटी है। मामले के अनुसार, शहर भर से एकत्र किया गया कचरा रोजाना वाहनों के माध्यम से भंडारिया स्थित निस्तारण केंद्र पहुंचाया जाता है। शुक्रवार को भी कर्मचारी रोज की तरह कचरे का निस्तारण कर रहे थे, तभी उनकी नजर कचरे के ढेर में पड़े एक बच्ची के मृत भ्रूण पर पड़ी। घटना की भनक लगते ही कर्मचारियों ने तुरंत नगर परिषद के उच्च अधिकारियों को अवगत कराया, जिसके बाद कोतवाली थाना पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए बच्ची के भ्रूण को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि यह भ्रूण कचरा केंद्र तक किस इलाके से और किस वाहन के जरिए पहुंचा। इसके लिए शहर के संबंधित कचरा संग्रहण रूटों और आसपास के क्षेत्रों के रिकॉर्ड खंगाले जा रहे हैं।0
0
Report
आमेर में जीप संचालन नियमों के साथ फिर बहाल, पर्यटन कारोबार को राहत
Jaipur, Rajasthan:आमेर में टूरिस्ट गाइड मनीष सोनी हत्याकांड के बाद जीप संचालन को लेकर जारी विवाद पर फिलहाल सहमति बन गई है। जीप संचालकों और स्थानीय लोगों के बीच नियमों के तहत जीप संचालन बहाल करने पर सहमति बनी है। इसके बाद कल यानी शनिवार से जीपाें का सुचारू रूप से संचालन हो जाएगा। बैठक में बड़ी बस पार्किंग में प्री-पेड बूथ बनाने, जीप चालकों के पुलिस वेरिफिकेशन और संचालन में अनुशासन बनाए रखने जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई। वहीं, पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता देने और उसकी लंबित मांगों पर अमल का मुद्दा भी उठा। जीप संचालन बंद होने से पर्यटकों के साथ पर्यटन कारोबार से जुड़े लोगों की आजीविका पर भी असर पड़ रहा था। आमेर महल की खूबसूरती देखने आने वाले पर्यटकों के लिए राहत की खबर है। करीब एक महीने से जीप संचालन को लेकर बना गतिरोध अब खत्म होता नजर आ रहा है। पुलिस प्रशासन, स्थानीय लोगों और जीप संचालकों के बीच हुई बैठक में नियमों के तहत संचालन बहाल करने पर सहमति बनी है। जीप संचालन बंद होने से आमेर घूमने आने वाले पर्यटकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। वहीं, जीप संचालकों, टूरिस्ट गाइडों और पर्यटन से जुड़े अन्य लोगों की रोज़ी-रोटी पर भी असर पड़ रहा था। बैठक में जीप संचालकों और स्थानीय लोगों के बीच सहमति बनाने में गाइड एसोसिएशन अध्यक्ष मदन सिंह राजपुरा, वरिष्ठ गाइड सुरेश शर्मा और जीप यूनियन के प्रतिनिधियों ने भी भूमिका निभाई। पक्षों के बीच लंबी बातचीत के बाद संचालन को अनुशासित तरीके से शुरू करने पर सहमति बनी। जीप चालक की ओर से नियमों के उल्लंघन किए जाने पर कार्रवाई की बात भी रखी गई है। वहीं, जिस जीप चालक पर मनीष सोनी की हत्या का आरोप है, उसकी जीप के संचालन पर आजीवन प्रतिबंध लगाने की मांग भी प्रस्तावित शर्तों में शामिल है。 इस पूरे विवाद के बीच मनीष सोनी के पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता देने का मुद्दा भी अहम रहा। सामने आई शर्तों में जीप मालिकों की ओर से परिवार को पांच लाख रुपये की एकमुश्त आर्थिक सहायता देने का प्रस्ताव शामिल है। बैठक के दौरान पीड़ित परिवार से जुड़ी मांगों और सहायता राशि की घोषणा पर अमल का मुद्दा भी उठा। फिलहाल सहमति के बाद जीप संचालन दोबारा शुरू होने की उम्मीद है। अब निगाह इस बात पर रहेगी कि तय नियम जमीन पर कितनी सख्ती से लागू होते हैं और आमेर में पर्यटकों, स्थानीय निवासियों तथा पर्यटन कारोबार से जुड़े लोगों के हितों के बीच संतुलन कैसे बनाया जाता है। फिलहाल बैठक के बाद जीप संचालन बहाल करने पर सहमति बन गई है। अब बड़ी बस पार्किंग में प्री-पेड बूथ और अन्य व्यवस्थाओं को लागू करने के साथ नियमों की पालना अहम होगी। मनीष सोनी के पीड़ित परिवार को सहायता और स्थानीय लोगों की सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर भी आगे की कार्रवाई पर नजर रहेगी।0
0
Report
Advertisement
ग्राम घूघरा में बूथ दूर करने से मतदान बहिष्कार की चेतावनी
Ajmer, Rajasthan:अजमेर में पंचायत चुनाव के बीच ग्राम घूघरा के ग्रामीणों ने मतदान के बहिष्कार की चेतावनी दी है.. गुर्जर नेता हरिसिंह गुर्जर की अगुवाई में आए ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि कुछ लोगों के कहने पर ग्राम में लंबे समय से स्थापित मतदान बूथ को ग्राम से लगभग 4 किलोमीटर दूर के दिया गया है.. ग्रामीणों का आरोप रहा कि इससे मतदान प्रतिशत में भारी कमी आएगी.. वही निष्पक्ष निर्वाचन पर भी सवाल खड़े होंगे.. कलेक्ट्रेट पहुंचे ग्रामवासियों ने जिला प्रशासन को चेतावनी दी हे कि बूथ नहीं बदला गया तो समूचा ग्राम मतदान का बहिष्कार करेगा。0
0
Report
BJP ने नगांव उपचुनाव में बड़ी जीत पाई, देबाशीष शर्मा ने AIUDF को बड़े अंतर से हराया
Noida, Uttar Pradesh:भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने असम की नगांव (Nagaon) लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव में शानदार जीत हासिल की है। इस ऐतिहासिक जीत के बाद गुवाहाटी स्थित प्रदेश भाजपा मुख्यालय (वाजपेयी भवन) में भारी जश्न मनाया गया, जिसमें असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्वा सरमा ने खुद शामिल होकर कार्यकर्ताओं के साथ खुशियां मनाईं। मुख्यमंत्री ने इस दौरान आतिशबाजी की और पार्टी कार्यकर्ताओं का मुंह मीठा कराया। चुनाव परिणाम की मुख्य बातें: * विजेता उम्मीदवार: भाजपा के देबाशीष शर्मा (पूर्व IAS अधिकारी) ने इस सीट पर एकतरफा जीत दर्ज की है। * जीत का अंतर: देबाशीष शर्मा ने AIUDF प्रमुख बदरुद्दीन अजमल को 1.72 लाख से अधिक वोटों के भारी अंतर से हराया। * कांग्रेस की स्थिति: कांग्रेस पार्टी की उम्मीदवार शिबामणि बोरा इस मुकाबले में तीसरे स्थान पर खिसक गईं। मुख्यमंत्री का बयान और जश्न: नगांव उपचुनाव के नतीजे आते ही गुवाहाटी का भाजपा कार्यालय उत्सव के माहौल में डूब गया। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने ट्वीट और मीडिया से बातचीत में कहा कि यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता और उनके विकास कार्यों पर जनता के अटूट विश्वास का प्रमाण है। उन्होंने नगांव की जनता का आभार जताया और जमीन पर कड़ी मेहनत करने वाले भाजपा कार्यकर्ताओं (किक कलेक्टर्स/कार्यकर्ताओं) को इस ऐतिहासिक जीत का श्रेय दिया.0
0
Report
लुधियाणा में धार्मिक सद्भावना सभा: पत्रकारों को श्रद्धांजलि, वित्त मंत्री ने प्रशंसा की
Ludhiana, Punjab:लुधियाणा के गुरु नानक भवन में यूनाइटेड प्रेस क्लब द्वारा एक धार्मिक सद्भावना सभा का आयोजन करवाया गया यह कार्यक्रम उन पत्रकारों की याद में करवाया गया है जो इस दुनिया को अलविदा कह गए हैं। इस समागम के दौरान वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा और नगर निगम के मेयर, वरिष्ठ पत्रकार और धार्मिक नेताओं ने विशेष तौर पर भाग लिया और इस दुनिया को अलविदा कहा है, पत्रकारों को श्रद्धांजलि दी गई। वित्त मंत्री ने इस करवाए गए समारोह की प्रशंसा की।0
0
Report
Advertisement
अलवर के कंपनी बाग की बदहाली: शौचालय, लाइटें और सुरक्षा संकट
Alwar, Rajasthan:अलवर सेहत बनाने आते हैं लोग, लेकिन बदहाली से जूझ रहा कंपनी बाग! कहीं बंद शौचालय, कहीं टूटी लाइटें, तो कहीं कुत्तों-बंदरों का आतंक एंकर इंट्रो अलवर में अगर सुबह की शुरुआत करनी हो, सेहत बनानी हो, योग करना हो या फिर अपनों के साथ कुछ सुकून के पल बिताने हों, तो शहर के सबसे बड़े पार्क कंपनी बाग यानी पुरजन विहार से बेहतर जगह भला क्या होगी! लेकिन जनाब, तस्वीर का दूसरा पहलू भी है। यहां लोग अपनी सेहत बनाने आते हैं, मगर सवाल यह है? कि जिस पार्क में लोग स्वस्थ होने आते हैं, उसकी अपनी सेहत का जिम्मेदार आखिर कौन है? खूबसूरत शिमला, हरियाली और सुबह की चहल-पहल के पीछे बदइंतजामी की ऐसी कहानी छिपी है, जिसे देखकर लगता है? कि पार्क की खूबसूरती तो बरकरार है, लेकिन बुनियादी सुविधाएं खुद मॉर्निंग वॉक पर निकलने से कतरा रही हैं। बंद शौचालय, खराब लाइटें, कुत्तों-बंदरों का आतंक और बदहाल फाउंटेन... तो आइए, आज मुद्दा जनता का में दिखाते हैं अलवर के कंपनी बाग की वो तस्वीर, जो शायद जिम्मेदार अधिकारियों की नजरों से अब तक ओझल है। कंपनी बाग की जिम्मेदारी पहले नगर विकास के पास थी अब यह जिम्मेदारी पीडब्ल्यूडी के पास है? । पैकेज एंकर/वीओ 1 — कंपनी बाग की सुबह और बदहाली का विरोधाभास अलवर का कंपनी बाग... यानी पुरजन विहार! सुबह होते ही यहां जिंदगी दौड़ने लगती है। कोई योग करके निरोग रहने की कोशिश कर रहा है, कोई लाफ्टर कैंप में ठहाके लगा रहा है, तो कोई बुजुर्ग भजन-कीर्तन में मन लगाकर दिन की शुरुआत कर रहा है। महिलाएं हों या पुरुष, युवा हों या बुजुर्ग... हर किसी की अपनी वजह है यहां आने की। और पार्क के भीतर बना शिमला तो आकर्षण का ऐसा केंद्र है, जिसे देखकर लगता है कि शहर की खूबसूरती का पूरा ख्याल रखा गया है。 लेकिन ठहरिए... तस्वीर इतनी भी खूबसूरत नहीं है, जितनी दूर से दिखाई देती है। क्योंकि इस हरियाली के बीच समस्याओं की ऐसी झाड़ियां उगी हुई हैं, जिनकी छंटाई शायद जिम्मेदारों की प्राथमिकता में ही नहीं है। लोग यहां अपनी सेहत सुधारने आते हैं, मगर पार्क की बदहाली देखकर सवाल उठता है कि जब शहर के प्रमुख पार्क का यह हाल है, तो आम सुविधाओं की उम्मीद किससे की जाए? वीओ 2 — शौचालय है, लेकिन सुविधा की गारंटी नहीं! शुरुआत करते हैं पार्क के बाहर बने शौचालय से। इसकी जिम्मेदारी नगर निगम के पास है, लेकिन स्थानीय लोगों के मुताबिक, यह अक्सर बंद मिलता है। कभी सुबह सात बजे खुलता है, तो कभी आठ बजे। और खुल भी जाए, तो पानी मिलेगा या नहीं, इसकी कोई गारंटी नहीं! यानी मॉर्निंग वॉक पर निकलिए तो सेहत बनाने का समय जरूर तय कर लीजिए, लेकिन शौचालय की सुविधा मिलेगी या नहीं, यह भगवान भरोसे छोड़ दीजिए। यहां गार्ड की तैनाती भी है, लेकिन स्थानीय लोगों का आरोप है? कि सुरक्षा और व्यवस्था संभालने के बजाय कुछ गार्ड बाहर खड़े होकर बीड़ी-सिगरेट पीते नजर आते हैं। सवाल यह है? कि जब सुविधा और निगरानी दोनों ही सवालों के घेरे में हैं, तो व्यवस्था संभाल कौन रहा है? वीओ 3 — पार्क में वॉक या कुत्तों-बंदरों से बचने की कवायद? अब बात उस खतरे की, जो पार्क में आने वाले लोगों के लिए चिंता का कारण बना हुआ है। यहां कुत्तों और बंदरों का आतंक है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इनके हमलों और काटने की घटनाओं में कई लोग घायल हो चुके हैं। सुबह की सैर हो या शाम की वॉक, लोगों को अपनी सेहत के साथ सुरक्षा की चिंता भी सताती है। पार्क में लोग तनाव कम करने आते हैं, लेकिन अगर हर कदम पर कुत्तों और बंदरों से सतर्क रहना पड़े, तो सुकून मिले भी तो कैसे? आखिर पार्क में आने वाले लोगों को योग और व्यायाम के साथ खुद को बचाने की ट्रेनिंग भी लेनी पड़ेगी क्या? वीओ 4 — चुग्गा स्थल की हालत, हादसे का इंतजार? कंपनी बाग में पक्षियों के लिए बना चुग्गा स्थल भी बदहाली की कहानी बयां कर रहा है। इसकी हालत देखकर स्थानीय लोग चिंता जता रहे हैं। आसपास की सीढ़ियों पर मिट्टी के ढेर जमा हैं। सीढ़ियां मौजूद हैं, लेकिन उनकी साफ-सफाई और रखरखाव पर सवाल उठ रहे हैं। जिस जगह पर पक्षियों को दाना डालने के लिए लोग आते हैं, वहां की स्थिति ऐसी हो कि लोगों को ही संभलकर चलना पड़े, तो व्यवस्था पर सवाल उठना लाजिमी है। अब देखना यह है कि जिम्मेदार इसकी सुध कब लेते हैं—किसी हादसे के बाद या उससे पहले ही? वीओ 5 — टूटी लाइटें, अंधेरे में मॉर्निंग वॉक कंपनी बाग की सबसे गंभीर समस्याओं में से एक है खराब पड़ी लाइटें। सुबह अंधेरे में आने वाले लोगों और शाम को टहलने वालों के लिए पार्क के ट्रैक पर पर्याप्त रोशनी नहीं होने की शिकायत है। कई लाइटें खराब हैं, तो कुछ टूटी पड़ी हैं。 अब सवाल यह है कि जब लोग अंधेरे में ट्रैक पर चलेंगे, तो ठोकरों से बचेंगे कैसे? सुबह की ताजी हवा का आनंद लें या पहले रास्ता तलाशें? पार्क में रोशनी की व्यवस्था करना कोई चांद-तारे तोड़ने जैसा काम नहीं, लेकिन यहां तो लाइटों का जलना ही बड़ी उपलब्धि बनता नजर आ रहा है कंपनी बाग विकास समिति के अध्यक्ष श्रवण महावर सहित अन्य लोगों का कहना है कि समस्याओं को लेकर अधिकारियों से लगातार शिकायत की जाती है, लेकिन समाधान नहीं हो रहा。 बाइट — श्रवण महावर अध्यक्ष सहित अन्य , कंपनी बाग विकास समिति (WT-01) वीओ 6 — महिलाओं का आक्रोश, लाफ्टर कैंप में भी चिंता पार्क में रोजाना योग और लाफ्टर कैंप में शामिल होने आने वाली महिलाएं भी व्यवस्थाओं को लेकर नाराज हैं। उनका कहना है कि कुत्तों और बंदरों की वजह से भय का माहौल बना रहता है। जिस जगह पर महिलाएं सुबह अपनी सेहत और मानसिक सुकून के लिए आती हैं, वहीं सुरक्षा को लेकर चिंता बनी रहे, तो सवाल उठना स्वाभाविक है。 लाफ्टर कैंप में लोग हंसने और तनाव दूर करने आते हैं, लेकिन अगर पार्क की समस्याओं को लेकर ही चिंता बनी रहे, तो इन ठहाकों के पीछे की परेशानी को भी समझना होगा。 बाइट — पार्क में आने वाली महिलाएं (WT-02) वीओ 7 — फाउंटेन हैं, पानी नहीं; कुत्तों के लिए आरामगाह! कम्पनी बाग में फाउंटेन भी लगाए गए हैं। इनका मकसद पार्क की खूबसूरती बढ़ाना और लोगों को आकर्षित करना रहा होगा। लेकिन स्थानीय लोगों के मुताबिक, ये फाउंटेन अक्सर चलते नजर नहीं आते। हालात ऐसे हैं कि पानी की धाराओं से गुलजार होने वाले फाउंटेन अब कुत्तों के आराम करने की जगह बनते दिखाई देते हैं。 (फाउंटेन में कुत्ते के लेटे होने का विजुअल) जरा विडंबना देखिए... जिन फाउंटेन से पार्क की रौनक बढ़नी चाहिए, वहां पानी का इंतजार है और कुत्तों को आराम की जगह मिल गई है। पर्यावरणविद् मुरारी पाराशर और सोनू यादव सहित अन्य लोगों ने भी समस्याओं के समाधान की मांग करते हुए नाराजगी जताई。 बाइट — मुरारी पाराशर/सोनू यादव (WT-03) वीओ 8 — महिलाओं के लिए पिंक टॉयलेट, पुरुषों के हिस्से में इंतजार! पार्क के भीतर पुरुषों के लिए शौचालय होने के बावजूद उसके अक्सर बंद रहने की शिकायत है। दूसरी ओर, महिलाओं के लिए नया पिंक टॉयलेट बनाया गया है। महिलाओं के लिए यह अच्छी पहल है, लेकिन पुरुषों को लघुशंका के लिए बाहर जाना पड़े, तो पार्क में बुनियादी सुविधाओं की व्यवस्था पर सवाल तो उठेंगे ही。 शौचालय बनाना एक बात है और उसे नियमित रूप से चालू रखना दूसरी। आखिर जनता को सिर्फ इमारत चाहिए या इस्तेमाल करने लायक सुविधा भी? Wt 04 वीओ 9 — अब सुनिए जिम्मेदार अधिकारी का जवाब इन तमाम शिकायतों के बीच हमने उद्यान अधीक्षक संतराम से भी बात की। उनका कहना है कि कुत्तों और बंदरों की समस्या को लेकर नगर निगम को पत्र लिखा गया है। लाइटों को ठीक करने का काम चल रहा है। शौचालय और फाउंटेन की स्थिति भी चेक करवाकर उन्हें ठीक कराने की बात कही गई है। अधीक्षक संतराम ने आमजन से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि पार्क के भीतर कुत्तों और बंदरों को खाने के लिए कुछ न दें। साथ ही उन्होंने ताश खेलने की आड़ में जुआ खेलने वालों पर भी आपत्ति जताई。 यानी जिम्मेदारों की तरफ से समाधान का भरोसा तो है, लेकिन अब जनता यह जानना चाहती है कि इन वादों का असर जमीन पर कब दिखाई देगा。 बाइट — संतराम, उद्यान अधीक्षक0
0
Report
बीकानेर में मादक पदार्थ सप्लायर गिरफ्तार, फरार आरोपियों के राज उजागर
Bikaner, Rajasthan:बीकानेर से बड़ी खबर बीकानेर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मादक पदार्थों का कथित बड़ा सप्लायर पुलिस के हत्थे चढ़ा पांच प्रकरणों में फरार आरोपी को पुलिस ने किया दस्तयाब, अलग-अलग जिलों में घोषित था 40 हजार रुपए का इनाम बीकानेर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ और फलोदी पुलिस को थी शातिर आरोपी की तलाश कई बार पुलिस को चकमा देकर फरार होने में रहा कामयाब, इस बार पुलिस ने बिछाया जाल नेपाल, गुजरात, नागौर, नोखा और जोधपुर सहित कई जगहों पर काटी फरारी, नाम बदलकर स्कॉर्पियो में भी रहा छिपा एसपी मृदुल कच्छावा के निर्देशन में कार्रवाई, एएसपी चक्रवर्ती राठौड़ के सुपरवाइज़ में हुई गिरफ्तारी डीएसटी प्रभारी सुरेंद्र प्रचार, सीओ सिटी अनुज डाल और अनुसंधान अधिकारी गौरव बोहरा की टीम रही कार्रवाई में शामिल, ASI दीपक यादव की रही मुख्य भूमिका आरोपी से गहन पूछताछ जारी, पुलिस को प्रकरणों में सहयोगियों और अन्य खुलासों की उम्मीद0
0
Report
अमरौहा में आंधी-तूफान: कांकर सराय रोड पर पेड़ गिरे, बिजली गुल
Amroha, Uttar Pradesh:एंकर अमरोहा में आंधी-तूफान का कहर, कांकर सराय रोड पर गिरे दो पेड़ और टूटे बिजली के पोल; कई इलाकों की बिजली गुल अमरोहा जनपद के देहात थाना क्षेत्र में कांकर सराय रोड पर तेज आंधी-तूफान ने जमकर कहर बरपाया। तेज हवाओं के चलते सड़क पर दो पेड़ गिर गए, जबकि बिजली के पोल भी टूट गए। पेड़ गिरने से कांकर सराय रोड पर आवागमन काफी देर तक बाधित रहा। वहीं, बिजली के पोल टूटने के कारण अमरोहा जनपद के कई इलाकों में बिजली गुल हो गई, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर गिरे पेड़ों को हटाने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। बामुश्किल रास्ता साफ कराया गया, जिसके बाद आवागमन सुचारू हो सका। आंधी-तूफान के चलते बिजली व्यवस्था प्रभावित होने से लोगों को बिजली आपूर्ति बहाल होने का इंतजार है।0
0
Report
Advertisement
तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, दो गंभीर घायल
Naugarh, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग सिद्धार्थनगर सिद्धार्थनगर में तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक सवारों को मारी टक्कर। हादसे में बाइक सवार दोनों व्यक्ति गंभीर रूप से घायल, एक की हालत नाजुक। हालत नाज़ुक देख एक युवक को जिला अस्पताल बस्ती के लिए किया गया रेफर। दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेवां में कराया गया भर्ती। दोनों घायल डुमरियागंज थाना क्षेत्र के कादिराबाद गांव के निवासी। डुमरियागंज-भड़रिया मार्ग पर कादिराबाद ईदगाह के पास हुआ हादसा। डुमरियागंज की तरफ से आ रहा था ट्रैक्टर, हादसे के बाद चालक मौके से फरार।0
0
Report
डिंडौरी में नाली के भीतर पाइपलाइन, दूषित पानी से पेयजल संकट
Dindori, Madhya Pradesh:डिंडौरी में नगर परिषद क्षेत्र में जिस नाली में गंदगी बहती है, उसी नाली के अंदर से पानी की पाइप लाइन गुजर रही है और इसी पाइप लाइन से लोगों के घरों तक पानी की सप्लाई की जा रही है। वार्ड क्रमांक 4, 7, 8 और 9 में पेयजल सप्लाई को लेकर दूषित पानी की आशंका ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि नाली की सफाई के दौरान जेसीबी से पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हुई थी। नगर परिषद ने दो बार मरम्मत तो कराई, लेकिन समस्या अब भी पूरी तरह खत्म नहीं हुई। लोगों का कहना है कि सप्लाई के पानी से दुर्गंध आती है। ऐसे में लोगों के घरों में दूषित पेयजल मिल रहा है। लोगों ने पाइपलाइन को नाली से हटाकर सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट करने की मांग की है। मामले में मुख्य नगर परिषद अधिकारी कैमरे के सामने आने से बचते रहे।0
0
Report
कांग्रेस ने प्रहलाद पटेल के बयान पर पलटवार, राहुल गांधी-भागवत पर निशाना
Narsinghpur, Madhya Pradesh:एंकर-कैबिनेट मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल के बयान और सोशल मीडिया पोस्ट पर कांग्रेस ने पलटवार किया है। राहुल गांधी की आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत पर टिप्पणी को लेकर पटेल ने कांग्रेस और गांधी परिवार पर निशाना साधा था। अब कांग्रेस प्रवक्ता आनंद जाट ने मंत्री को घेरते हुए कई सवाल खड़े किए हैं। प्रहलाद पटेल ने राहुल गांधी के बयान को अमर्यादित बताते हुए कहा था कि देश उनके आचरण और भाषा को याद रखेगा। साथ ही उन्होंने गांधी परिवार पर भी निशाना साधा था। मंत्री के इसी बयान पर कांग्रेस प्रवक्ता आनंद जाट ने पलटवार किया। जाट ने राम मंदिर में चढ़ावे की चोरी के मुद्दे पर सवाल उठाते हुए कहा कि इस पर मंत्री ने कोई बयान क्यों नहीं दिया। कांग्रेस प्रवक्ता ने शहीद पूर्व प्रधानमंत्रियों के अपमान का आरोप लगाते हुए प्रहलाद पटेल की भाषा पर भी सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि ऐसे बयान किसी सभ्य समाज में स्वीकार्य नहीं हैं। फिलहाल, प्रहलाद पटेल के बयान के बाद कांग्रेस के पलटवार से प्रदेश की सियासत में बयानबाजी और तेज हो गई है। बाइट-प्रहलाद पटेल, कैबिनेट मंत्री, मध्यप्रदेश बाइट-आनंद जाट, प्रवक्ता, एमपी कांग्रेस0
0
Report
Advertisement
