icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

इटावा रेलवे स्टेशन पर रक्षाबंधन के मौके पर भीड़, पुलिस ने व्यवस्था बनाई

Etawah, Uttar Pradesh:इटावा में रक्षाबंधन का त्योहार मनाकर घर वापस जाने वाले यात्रियों को रेलवे स्टेशन पर भीड़ उमड़ी नजर आई है। यात्री को ट्रेन में चढ़ने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी है। वहीं यात्री अपने परिवार को सीट के लिए इमरजेंसी खिड़की से चढ़ाते नजर आए हैं। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए आरपीएफ और जीआरपी पुलिस को मशक्कत करनी पड़ी है। इटावा रेलवे स्टेशन जंक्शन पर रक्षाबंधन का पर्व मनाकर घर जाने वाले लोगों की भीड़ इटावा रेलवे स्टेशन पर जमकर दिखाई पड़ी। गोमती एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनों में यात्रा करने के लिए यात्री रेलवे स्टेशन जंक्शन पर पहुंचे। यात्रियों की भीड़ को देखते हुए आरपीएफ और जीआरपी पुलिस द्वारा कड़ी मशक्कत करते हुए यात्रियों को सुव्यवस्थित कराया गया है। वहीं यात्री ट्रेन में चढ़ने के लिए झड़प करते नजर आए हैं; कोई ट्रेन के मेन गेट से एंट्री करता नजर आया तो कोई अपने परिवार को जल्द चढ़ाने के लिए आपातकालीन खिड़की से अंदर चढ़ाते नजर आए हैं।
0
0
Report

बिजनौर में महंगाई के विरोध में व्यापारियों ने फूंका पुतला, राहत की मांग

Moradabad, Uttar Pradesh:बिजनौर महंगाई के विरोध में व्यापारियों ने महंगाई का पुतला फूंका। व्यापारी एकता परिषद युवा मोर्चा ने महंगाई के विरोध में किया प्रदर्शन, प्रधानमंत्री के नाम जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन। नगर पालिका चौक पर पुतला दहन किया गया। बढ़ती महंगाई के विरोध के लिए व्यापारी एकता परिषद युवा मोर्चा के आह्वान पर आज सैकड़ों व्यापारी और संगठन के पदाधिकारी नगर पालिका चौक पर एकत्र हुए। इस दौरान व्यापारियों ने महंगाई के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन करते हुए महंगाई का पुतला फूंका और महंगाई के खिलाफ नारे लगाए। इसके बाद सभी व्यापारी नारेबाजी करते हुए नगर पालिका चौक से पैदल मार्च निकालते हुए जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे़ वहां उन्होंने प्रधानमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी महोदया को सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से कहा गया कि पिछले कई वर्षों से बढ़ती महंगाई का सीधा असर व्यापारियों और आम जनता पर पड़ रहा है; गैस सिलेंडर, पेट्रोल-डीजल, खाद्य सामग्री सहित बिजली के बढ़ते खर्च ने परेशानी बढ़ा दी है। संगठन ने मांग की कि बढ़ती महंगाई पर तत्काल अंकुश लगाया जाए, गैस, पेट्रोल और डीजल के दाम कम किए जाएं तथा बिजली के बिलों में लग रहे अतिरिक्त चार्ज/सरचार्ज को घटाया जाए। व्यापारियों ने सरकार से महंगाई से राहत दिलाने के लिए प्रभावी कदम उठाने का आग्रह किया।
0
0
Report

रतलाम CCTV चोर गैंग में हलचल: दो गैंग की आशंका, पुलिस जांच जारी

Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम में चोरों के आतंक की हैरान करने वाली तस्वीरें सामने आई हैं। बीती 28 अगस्त की रात शहर के दो अलग-अलग इलाकों में चोरी की वारदातें हुईं, जिनके सीसीटीवी फुटेज अब सामने आए हैं। पहला मामला औद्योगिक क्षेत्र थाना इलाके के आसाराम नगर का है। यहाँ देर रात 3 बजकर 40 मिनट से 3 बजकर 46 मिनट के बीच सीसीटीवी में चार संदिग्ध नजर आए। चड्डी बनियान पहने इस गैंग ने आसाराम नगर में दो मकानों को निशाना बनाया। वही यह 4 सदस्य चोर गैंग दिखाई दी है। वहीं दूसरी घटना स्टेशन रोड थाना क्षेत्र के समता परिसर की है। यहाँ भी 28 अगस्त की रात करीब 3 बजकर 50 मिनट से 3 बजकर 56 मिनट के बीच दो संदिग्ध सीसीटीवी में कैद हुए। हालांकि, उनका हुलिया चड्डी-बनियान गैंग से अलग नजर आ रहा है। औऱ दो चोर इसमें दिखाई दे रहे है। अब पुलिस के सामने सवाल है—क्या दोनों वारदातों के पीछे एक ही गिरोह हैं? या रतलाम में दो अलग-अलग चोर गैंग सक्रिय हैं? पुलिस जांच के बाद ही इसका खुलासा हो सकेगा。
0
0
Report
Advertisement

25 वार्डों के नामांकन में निर्दलीयों की भीड़, दलों की सूची न जारी करने से विवाद बढ़ा

Nagaur, Rajasthan:मेड़ता रोड , नागौर मेड़ता रोड नगरपालिका के 25 वार्डों में नांमाकन दाखिल करने के लिए आवेदकों की उमड़ी भारी भीड़ राजनीतिक दलों द्वारा सूची जारी नहीं करने से निर्दलीय आवेदकों की संख्या में हुआ इजाफा 25 वार्डों के लिए डेढ़ सौ से अधिक आवेदन आने का है अनुमान दोनों ही राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं में देखने को मिली है नाराजगी मेड़ता रोड नगर पालिका के 25 वार्डों में नामांकन भरने की अंतिम दिन भारी भीड़ देखने को मिली है। राजनीतिक दलों द्वारा प्रत्याशियों की सूची जारी नहीं करने से निर्दलीय नामांकन की संख्या में भारी इजाफा होने की संभावना जताई जा रही है। राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय परिसर में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन द्वारा माकुल प्रबंध किए गए जबकि सभी प्रत्याशी अपने-अपने समर्थकों के साथ शांतिपूर्ण ढंग से नामांकन दाखिल करने के लिए पहुंच रहे हैं।
0
0
Report

राज ठाकरे पर राजू पाटील का निशाना, नेहरू मैदान और सावरकर उद्यान पर सवाल

Kalyan, Maharashtra:मनसे नेते राजू पाटील यांची भाजप कल्याण जिल्हाध्यक्ष नंदू परब यांना थेट इशारा आमच्या नादात लागू नका नेहरू मैदान कोणाला दिलं अधिकृत आहे का सावरकर उद्यानात कार्यालय अधिकृत आहे का? व्यक्तिगत टीका करू नका आम्ही सर्व काढणार भाजप नेते बृजभूषण सिंह यांच्या नावाचा उल्लेख करीत कल्याण भाजप जिल्हाध्यक्ष नंदू परब यांनी मनसे अध्यक्ष राज ठाकरे यांच्याबद्दल केलेल्या वक्तव्यावरही राजू पाटील यांनी जिल्हाध्यक्ष नंदू परब यांच्या चांगला समाचार घेतला “राज ठाकरे यांच्याबद्दल बोलायची त्यांची औकात आहे का?” असा थेट सवाल त्यांनी केला. परप्रांतीयांच्या मुद्द्यावरून राजकारण करण्याच्या प्रवृत्तीवर टीका करत, “दुसऱ्या पक्षात हे चालत असेल, पण आमच्या पक्षाला याची लागण लागू नये,” असा टोला त्यांनी लगावला. दरम्यान, दिव्यात अनधिकृत रिक्षांचा मुद्दाही राजू पाटील यांनी उपस्थित केला. आमच्या नादी लागू नका; नाहीतर सगळं बाहेर काढू,” असा इशारा त्यांनी दिला. हर्षद पाटील यांच्याबाबत बोलताना राजू पाटील म्हणाले की, “हर्षद पोटील हा फक्त पदाधिकारी नाही, माझा भाऊ आहे.” नेहरू मैदान कोणाला देण्यात आलं? ते अधिकृत आहे का? सावरकर उद्यानात कार्यालय अधिकृत आहे का? असे सवाल उपस्थित करत राजू पाटील यांनी नंदू परब यांना “पक्षाच्या प्रश्नाला पक्षाच्या पद्धतीने उत्तर द्या; वैयक्तिक बोलाल तर उत्तरही वैयक्तिक येईल,” असा थेट इशारा“आमच्या नादी लागू नका!” — राजू पाटील साऊंड बाईट..राजू पाटील मनसे नेते
0
0
Report
Advertisement

जुन्नर में 9 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म-हत्या; मंत्री ने न्याय का भरोसा दिलाया

Barav, Maharashtra:पुणे जिल्ह्याच्या जुन्नर तालुक्यातील पिंपळवंडी येथे ९ वर्षाच्या चिमुरडीवर अत्याचार करून तिचा निर्घृण खून केल्याची धक्कादायक घटना घडली होती, या घटनेनंतर आदिवासी विकास मंत्री डॉ. अशोक वुईके यांनी पीडित कुटुंबाची भेट घेऊन त्यांचे सांत्वन केले आणि त्यांना धीर दिला. या अत्यंत संवेदनशील प्रकरणात आरोपींवर 'मोक्का' अंतर्गत कठोर कारवाई करण्यात येईल, तसेच पोलीस आणि प्रशासनाच्या माध्यमातून या प्रकरणाचा जलदगतीने तपास करून पीडित कुटुंबाला १०० टक्के न्याय मिळवून दिला जाईल, अशी ठाम ग्वाही मंत्री अशोक वुईके यांनी दिली. याशिवाय, पीडित कुटुंब राहत असलेल्या जागेच्या व घरकुलाच्या संदर्भात मंत्र्यांनी थेट तहसीलदारांशी फोनवरून संपर्क साधला. १ जानेवारी २०११ पूर्वीपासून वास्तव्यास असणाऱ्या नागरिकांच्या जागेची चौकशी करून तलाठी व ग्रामसेवकांच्या अहवालानुसार १५ सप्टेंबरपर्यंत लेखी प्रस्ताव सादर करण्याचे सक्त निर्देश त्यांनी प्रशासनाला दिले आहेत. तसेच समाजात अशा घटना पुन्हा घडू नयेत यासाठी सामाजिक प्रबोधन आणि जनजागृतीची गरज असल्याचेही त्यांनी यावेळी नमूद केले
0
0
Report
Advertisement
Advertisement

कल्याण में बस चालक-कलह: नागरिकों ने मांगी कड़ी कार्रवाई, एम्बुलन्स विवाद गर्म

Kalyan, Maharashtra:माणूस मरो, पण पॅसेंजर चढो? कल्याणमध्ये विठ्ठलवाडी आगाराच्या बस ड्रायवर कंडक्टर ची मुजोरी... १५ मिनिटे ॲम्बुलन्स अडकली, चालक-कंडक्टरची नागरिकांशी हुज्जत कल्याण-मुरबाड रोडवरील शहाड उड्डाणपुला जवळील संतापजनक घटना ॲम्बुलन्सचा सायरन आणि वाहनचालकांचे हॉर्न सुरू असल्याने बस बाजूला घेण्याची विनंती करताच मी पॅसेंजर भरतोय, तुला काय करायचं ते कर असे सांगत दाखवली मगरुरी तर या प्रकाराचा व्हिडिओ काढणाऱ्या नागरिकांशी वाद घालत दादागिरीची भाषा.. नागरिक आणि वाहनचालकांचा रोष वाढताच चालक-कंडक्टरने काढता पाय घेत बस काढत मार्ग केला मोकळा बस चालक आणि कंडक्टर यांची वाढती मजुरी आणि दादागिरी यावर आळा घालण्यासाठी यांच्यावर कारवाई व्हावी संतप्त नागरिकांची व वाहनचालकांची मागणी
0
0
Report

जमुई में ऑपरेशन मुस्कान से चार खोए मोबाइल लौटे, 60 बरामद

Jamui, Bihar:जमुई जिले में बिहार पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन मुस्कान के तहत सोमवार को चकाई थाना परिसर में थानाध्यक्ष सर्वजीत कुमार ने चार लोगों को उनके खोए हुए मोबाइल फोन सुपुर्द किए। महीनों बाद अपना मोबाइल वापस पाकर सभी उपभोक्ताओं के चेहरे खुशी से खिल उठे। थानाध्यक्ष सर्वजीत कुमार ने बताया कि सीसीटीएनएस कर्मी संतोष कुमार के तकनीकी सहयोग से खोए हुए मोबाइलों को दूसरे राज्यों तक ट्रैक कर बरामद किया गया। तकनीकी निगरानी के जरिए पुलिस ने हरियाणा और राजस्थान जैसी दूरदराज जगहों से भी मोबाइल सफलतापूर्वक रिकवर किए। मोबाइल प्राप्त करने वालों में चकाई थाना क्षेत्र के बाघा निवासी ब्रह्मदेव वर्मा, पाटजोरी निवासी विपिन कुमार पासवान, चकाई बाजार निवासी मो. चांद बाबू एवं बिचकोड़वा थाना क्षेत्र के रंगनिया निवासी विजेंद्र कुमार यादव शामिल हैं। उपभोक्ताओं ने चकाई पुलिस की त्वरित कार्रवाई की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया। थानाध्यक्ष ने जानकारी दी कि इस अभियान के तहत अब तक कुल 60 गुमशुदा मोबाइल बरामद कर उनके वास्तविक स्वामियों को सौंपे जा चुके हैं। इसके अलावा कुछ अन्य मोबाइलों को भी सर्विलांस पर रखा गया है, जिन्हें जल्द ही बरामद कर लिया जाएगा। मौके पर एसआई सदानंद कुमार, सीसीटीएनएस कर्मी संतोष कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी उपस्थित थे।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top