811213
बिहार के तालाब में जहर मिलाने से हजारों मछलियों की गई जान
Tola Raunakabad Pahar, Bihar:खड़गपुर के बागेश्वरी गांव में एक मछली पालक के तालाब में अज्ञात लोगों ने जहर मिला दिया, जिससे सभी मछलियों की जान चली गई। पीड़ित अमित कुमार ने बताया कि उन्होंने पिछले साल 3500 मछली बीज डाले थे, जो अब एक किलो से अधिक वजन की हो गई थीं। मामले की शिकायत शामपुर थाने में दर्ज कराई गई है। पुलिस जांच में जुटी है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
बहराइच में ससुर पर दुष्कर्म का आरोप, केस दर्ज—पीड़िता ने किया शिकायत
Bahraich, Uttar Pradesh:बहराइच में एक पीड़िता ने लगाया ससुर पर रेप करने का आरोप, शिकायत करने पर फोन पर पत्नी को पति पर लगा तीन तलाक देने का आरोप, पीड़िता ने पति, व ससुर पर लगाए गंभीर आरोप, ससुर अच्छन खान पर लखनऊ निवासी पीड़िता ने लगाया असलहे के बल पर दुष्कर्म करने का आरोप, विरोध करने पर लगाया धमकाने का आरोप, फोन पर तीन तलाक देने के मामले में थाना रुपईडीहा में दर्ज हुआ केस, पति रेहान खान, ससुर अच्छन खान पर दर्ज हुआ नामजद केस, बहराइच के रूपईडीहा थाना क्षेत्र के मुस्लिम बाग इलाके का मामला, पुलिस जांच में जुटी, आरोपी फरार,0
0
Report
CRPF जवान के परिवार पर दबंगों का हमला; चचेरे भाई गोल्डन वर्मा गिरफ्तार
Kanpur, Uttar Pradesh:कानपुर। CRPF जवान के परिवार के साथ दबंगों ने की मारपीट। आरोप है कि दबंगों ने CRPF जवान के घर में घुसकर माँ, पत्नी, नाबालिग बच्चों के साथ की मारपीट। CRPF जवान के परिवार पर हमले का मामले में चचेरे भाई गोल्डन वर्मा पर मारपीट और पथराव का आरोप लगाया गया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया। CRPF जवान मनिष कुमार वर्तमान में झारखंड के हज़ारीबाग में CRPF की कोबरा बटालियन में तैनात हैं। चचेरे भाई गोल्डन वर्मा पर हमले का आरोप। महाराजपुर थाना क्षेत्र की घटना।0
0
Report
लखीमपुर खीरी के मोहम्मदी में दबंगों ने घर घुसकर हमला; दो घायल
Baibahamunnusingh, Uttar Pradesh:लखीमपुर खीरी के मोहम्मदी कोतवाली इलाके के लाखेड़ा मेला मैदान में उस समय सनसनी फैल गई, जब दबंग किस्म के लोगों ने मामूली कहां सुनी में खुलेआम गुंडागर्दी करते हुए एक घर में घुसकर हमला कर दिया। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे इलाके में दहशत का माहौल है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मोहल्ला निवासी अनिल मिश्रा के घर पर पड़ोस के कुछ लोग लाठी-डंडों, बांका व अन्य धारदार हथियारों से लैस होकर अचानक घुस आए। आरोप है कि हमलावरों ने बिना किसी डर के अनिल मिश्रा पर हमला बोल दिया। इस दौरान उनके पुत्र जितिन मिश्रा भी बीच-बचाव करने पहुंचे, लेकिन हमलावरों ने उन्हें भी बेरहमी से पीट दिया। इस हमले में अनिल मिश्रा और उनके पुत्र जितिन दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद पीड़ित परिवार में भय और आक्रोश का माहौल है। पीड़ित अनिल मिश्रा ने मामले की लिखित तहरीर मोहम्मदी कोतवाली में दे दी है। मामले में तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है साथ ही घायलों को मेडिकल के लिए भेजते हुए मामले की जांच शुरू कर दी गई है。0
0
Report
Advertisement
करौली: किरोड़ी मीना को ज्ञापन देकर नर्सिंग स्टाफ के पुनः बहाली की मांग
Karauli, Rajasthan:केबिनेट मंत्री किरोड़ी लाल मीना को ज्ञापन सौंप कर की सेवा बहाली की मांग, करौली । मेडिकल कॉलेज करौली के नर्सिंग स्टॉफ व लैब टेक्नीशियन कार्मिकों ने केबिनेट मंत्री किरोड़ी लाल मीना को ज्ञापन सौंपा। कार्मिकों ने गत दिनों राज्य सरकार के आदेश पर समस्त मेडिकल कॉलेज के प्राचार्यों द्वारा संविदा कार्मिकों को सेवा समाप्ति के आदेश जारी कर हटा दिया था जिससे जिले के लगभग 80 कार्मिकों पर रोजगार और परिवार के भरण पोषण का संकट उत्पन्न हो गया है ।0
0
Report
ये वायरल शो इंटरनेट पर धमाल मचा रहा है
Noida, Uttar Pradesh:0
0
Report
दमोह में आंधी-तूफान ने मचाया भारी नुकसान, पेट्रोल पंप और वेयर हाउस ढह गए
Damoh, Madhya Pradesh:तूफान और बवंडर ने किया बड़ा नुकसान, पेट्रोल पम्प और वेयर हाउस तहस नहस, कई मकानों के छप्पर उड़े... एंकर/ एमपी के दमोह से बड़ी खबर है यहां बीती रात आए तेज आंधी तूफान ने बड़ा नुकसान किया है और इस नुकसान का आंकलन करोड़ों में है । दरअसल मौसम विभाग की चेतावनी के मद्देनजर देर रात तेज हवाओं का दौर शुरू हुआ और तेज आंधी ने लोगों को दहशत में डाल दिया। जिले के जबेरा इलाके में इस तूफान का सबसे ज्यादा असर देखने को मिला यहां रात 12 बजे से शुरू हुई आंधी और तेज तूफ़ान करीब घंटे भर तक तांडव मचाता रहा यहाँ सिमरी जालम सिंह में एक पेट्रोल पंप की केन ओ पी पूरी तरह से धराशाई हो गई वहीं इसी से लगे एक निजी वेयर हाउस की छत पूरी तरह से उड़ गई, दो लाख क्विंटल अनाज की क्षमता वाले इस वेयर हाउस में वर्तमान में 60 हजार क्विंटल अनाज रखा हुआ है और इसका ऊपरी हिस्सा पूरा खुल गया है। वेयर हाउस संचालक के मुताबिक रात में थे बवंडर आया जो करीब से पहली दफा उन्होंने देखा और देखते ही देखते उनके वेयर हाउस की छत पर बेहद मजबूती से लगी चद्दरें हवा में उड़ने लगी और कोई तीन सौ तो कोई पांच मीटर तक उड़ती रही, सुबह जब देखा तो पूरे इलाके में चादरें बिखरी पड़ी थी। बारिश के मौसम में अब वेयर हाउस खुला ही गया है क्योंकि इसमें 60 हजार क्विंटल अनाज भरा है लिहाजा बारिश होने की संभावना के मद्देनजर बड़े नुकसान की आशंका है। इसके अलावा इस इलाके में बने दर्जन भर से ज्यादा मकानों को भी नुकसान हुआ है और अधिकांश घरों के छप्पर उड़ गए तो कई घरों की दीवाल गिर गई है।0
0
Report
Advertisement
ईओयू रेड: आय से अधिक संपत्ति के आरोप में अकाउंटेंट के घर पर छापा
Hajipur, Bihar:ब्रेकिंग-वैशालीनगर परिषद के अकाउंटेंट मनीष के घर छापेमारी,आर्थिक अपराध इकाई की टीम कर रही छापेमारी,आय से अधिक सम्पत्ति के आरोप में चल रही जांच,स्थानीय पुलिस पदाधिकारी भी मौजूद,आर्थिक अपराध ईकाई में दर्ज शिकायत पर कार्रवाई,हाजीपुर के बागमली मोहल्ला स्थित घर पर चल रही रेड भ्रष्टाचार पर एक और प्रहार।आय से 208 प्रतिशत अधिक संपति अर्जित करने के मामले में ईओयू की रेड।नगर परिषद के अकाउंटेंट के घर और कार्यालय में छापेमारी। बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है जिसके तहत एक और भ्रष्ट सरकारी कर्मी पर आर्थिक अपराध इकाई ने बड़ा प्रहार करते हुए आय से अधिक संपति अर्जित करने के एक मामले में हाजीपुर नगर परिषद के अकाउंटेंट के घर पर सुबह सुबह दबिश दी है।हाजीपुर के बागमली मोहल्ला स्थित अकाउंटेंट मनीष कुमार के आलीशान घर और नगर परिषद कार्यालय पर आर्थिक अपराध इकाई की टीम पहुंच कर छापेमारी कर रही है और दस्तावेजों को खंगाल रही है।लेखापाल मनीष के ऊपर आय से 2 करोड़ अधिक की संपति अर्जित करने का आरोप है जिसको लेकर केस दर्ज किया गया था और मुजफ्फरपुर निगरानी कोर्ट से तलाशी का आदेश मिलने के बाद ईओयू कि टीम सुबह छापेमारी करने पहुंची है।इस दौरान स्थानीय थाना की पुलिस भी मौके पर मौजूद है।जानकारी मिल रही है कि मनीष कुमार के नीजि आवास के अलावा हाजीपुर नगर परिषद अवस्थित कार्यालय पर भी अलग-अलग टीम द्वारा तलाशी और जांच की जा रही है।हालांकि छापेमरी खत्म होने के बाद आरोपी लेखापाल के पास कितनी संपत्ति है इसकी जानकारी मिल सकेगी लेकिन मनीष के ऊपर आय से 208 प्रतिशत अधिक की संपति होने की शिकायत दर्ज की गई थी जिसके आलोक में आज छापेमारी की जा रही है。0
0
Report
धनबाद नगर निगम ने बिना लाइसेंस संचालित प्रतिष्ठान विरुद्ध कार्रवाई कर उत्सव रिसॉर्ट सील
Dhanbad, Jharkhand:धनबाद नगर निगम ने बिना आवश्यक अनुज्ञप्ति के संचालित हो रहे प्रतिष्ठानों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष जांच अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए वार्ड संख्या 23 स्थित उत्सव रिसॉर्ट को सील कर दिया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए धनबाद नगर आयुक्त आशीष गंगवार ने बताया कि जांच में पाया गया कि धनबाद शहरी क्षेत्र में करीब 177 रिसॉर्ट का संचालन, धर्मशाला, विवाह भवन, बैंक्वेट हॉल, लॉज एवं हॉस्टल निर्माण एवं अनुज्ञप्ति नियमावली, 2013 के तहत आवश्यक लाइसेंस प्राप्त किए बिना किया जा रहा था। नगर निगम द्वारा पूर्व में सार्वजनिक सूचना और नोटिस जारी कर संबंधित प्रतिष्ठान को आवश्यक अनुज्ञप्ति प्राप्त करने का अवसर दिया गया था। बावजूद इसके निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन प्रस्तुत नहीं किया गया। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान प्रतिष्ठान को झारखंड नगर पालिका अधिनियम, 2011 एवं नियमावली, 2013 के प्रावधानों का उल्लंघन करते हुए संचालित पाया गया। इसके बाद निगम प्रशासन ने तत्काल प्रभाव से उत्सव रिसॉर्ट के संचालन पर रोक लगाते हुए परिसर को सील करने की कार्रवाई की। नगर आयुक्त ने स्पष्ट कहा कि नगर क्षेत्र में संचालित सभी विवाह भवन, बैंक्वेट हॉल, लॉज, हॉस्टल एवं अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को निर्धारित नियमों के अनुसार आवश्यक अनुज्ञप्ति और स्वीकृतियां प्राप्त करना अनिवार्य है। नगर आयुक्त ने सभी संचालकों से नियमों का पालन सुनिश्चित करने की अपील करते हुए चेतावनी दी है कि अनधिकृत रूप से संचालित प्रतिष्ठानों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी。0
0
Report
दिग्विजय सिंह ने नामांकन रद्द करने वाले अधिकारी के खिलाफ बर्खास्तगी की मांग की
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल दिग्विजय सिंह ने मीनाक्षी नटराजन के नामांकन रद्द करने वाले रिटर्निंग ऑफिसर को बर्खास्त करने की रखी मांग निर्णय लेने वाले रिटर्निंग ऑफिसर का नामांकन रद्द कर देना चाहिए उन्होंने घोर अपराध किया है सेवा से बर्खास्त कर देना चाहिए दिग्विजय सिंह ने फेसबुक पर लिखा मीनाक्षी नटराजन आज के राजनैतिक परिवेश में एक मात्र नेता है जी कर्म से व्यवहार से आचरण से शुद्ध गांधीवादी इस प्रकार की राज नेता का नामांकन पत्र इसलिए ख़ारिज किया गया क्योंकि उन पर कोई “अपराधिक प्रकरण” दर्ज है जिसे उन्होंनें छिपाया सत्य क्या है? उन पर कोई अपराधिक प्रकरण दर्ज नहीं है? मैं मीनाक्षी को तब से जानता हूँ जब वह रतलाम में छात्र थी आज के राजनैतिक माहौल में देश में कोई और इस प्रकार का नेता नज़र नहीं आता निर्णय लेने वाले रिटर्निंग ऑफ़िसर जिन्होनें मीनाक्षी का नामांकन पत्र रद्द कर घोर अपराध किया है उन्हें तो सेवा से बर्खास्त कर देना चाहिए : दिग्विजय सिंह0
0
Report
Advertisement
पुलिस पर पथराव कर साइबर अपराधी छुड़ाने का मामला गिरिडीह चिक सोरिया
Giridih, Jharkhand:एभीबी : साइबर क्राइम के एक मामले में वारंटी को पकड़ने गई पुलिस पर आरोपी के रिश्तेदारों व ग्रामीणों द्वारा पथराव कर गिरफ्तार साइबर अपराधी को छुड़ा लाने का मामला सामने आया है. घटना अहिल्यापुर थाना क्षेत्र के चिक सोरिया गांव की है. जानकारी के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि साइबर क्राइम के एक मामले का वारंटी चूरामन मंडल(चमलीटी) अपने सुसराल चिक सोरिया में है. सूचना पर साइबर थाना गिरिडीह से साइबर इंस्पेक्टर के नेतृत्व में पुलिस साइबर अपराधी चूरामन मंडल को पकड़ने चिक सोरिया पहुंची और उसे गिरफ्तार कर वाहन में बैठा लिया. इस बीच आरोपी के रिश्तेदारों व ग्रामीणों ने पुलिस करवाई का विरोध करते हुए पथराव शुरू कर दिया और गिरफ्तार आरोपी को छुड़ा कर ले गए. इस पथराव में जहां पुलिस वाहन क्षतिग्रस्त हो गया वहीं कई पुलिस कर्मी घायल भी हुए हैं.0
0
Report
सपोटरा विधायक ने विकास कार्यों का शिलान्यास-लोकार्पण, ग्रामीण विकास को दिया जोर
Karauli, Rajasthan:सपोटरा विधायक ने किया विकास कार्यों का शिलान्यास व लोकार्पण सपोटरा। विधायक हंसराज मीणा ने कैलादेवी, पीतूपुरा और लोहर्रा में विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने रोडवेज बस स्टैंड, सीसी सड़क, घाट निर्माण और विद्यालय में नए कक्षों की सौगात देते हुए ग्रामीणों से संवाद किया तथा जल संरक्षण और ग्रामीण विकास को लेकर सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई।0
0
Report
चौपाल में अधिकारियों की अनुपस्थिति पर भड़के सेनानी
Sawayajpur, Uttar Pradesh:हरदोई सवायजपुर में भाजपा सरकार द्वारा जन समस्याओं के निस्तारण के लिए चलाई जा रही रात्रि चौपाल में मंगलवार की रात गौरखेड़ा गांव में बाल विकास ,विद्युत तथा राजस्व सहित कई विभागों के अधिकारियों के अनुपस्थित रहने पर ब्लॉक प्रमुख संघ के प्रदेश अध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप सिंह सेनानी ने नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा के अनुरूप जनसमस्याओं के समाधान के लिए सभी विभागों के अधिकारियों की उपस्थिति सुनिश्चित की जानी चाहिए। सेनानी ने संबंधित अधिकारियों को भविष्य में चौपाल में अनिवार्य रूप से भाग लेने के निर्देश दिए। चौपाल में ग्रामीणों की कुल 10 शिकायतें दर्ज की गईं, जिसमें दो निस्तारण मौके पर किया गया जिनमें अधिकांश शिकायतें वृद्धावस्था, विधवा एवं दिव्यांग पेंशन, आयुष्मान कार्ड से संबंधित रहीं। इस दौरान ग्राम प्रधान विनीता , ऑडियो पंचायत धर्मेंद्र गुप्ता, पशु चिकित्सक डॉ धर्मेंद्र वर्मा, डॉ सिद्धार्थ, सर्वेश पाल ,रोहित सिंह, सचिव सर्वेश राणा मौजूद रहे।0
0
Report
Advertisement
मौसम बदलेगा: 15 जिलों में आंधी-बारिश के अलर्ट, आगामी दो दिन तेज रफ्तार आंधी
Jaipur, Rajasthan:आज से बदलेगा मौसम का मिजाज, मौसम विभाग ने 15 जिलों में आंधी—बारिश का अलर्ट, दो दिन 70 किमी प्रतिघंटा रफ्तार के अंधड़ के आसार, मेघगर्जन, तेज आंधी और हल्की से मध्यम बारिश का ऑरेंज अलर्ट, दो दिन तक 20 राज्यों में ऑरेंज अलर्ट और अन्य राज्यों में येलो अलर्ट जारी, मौसम विभाग ने दो दिन तक कई राज्यों में भारी बारिश, गरज के साथ आंधी और ओलावृष्टि की संभावना।0
0
Report
कवच 4.0 से धनबाद-निमियाघाट खंड में ट्रेन सुरक्षा में नया आयाम
Dhanbad, Jharkhand:भारतीय रेलवे देश के सबसे व्यस्त रेल मार्गों में शामिल हावड़ा-नई दिल्ली रूट पर ट्रेन परिचालन को और सुरक्षित बनाने की दिशा में तेजी से काम कर रहा है। इसी कड़ी में धनबाद-गया रेलखंड के सरमाटांड़ से निमियाघाट तक 76 किलोमीटर सेक्शन में स्वदेशी ट्रेन सुरक्षा प्रणाली "कवच 4.0" लागू कर दी गई है, जिसके बाद इस खंड में ट्रेनें कवच सुरक्षा घेरे में संचालित होने लगी हैं। रेलवे के अनुसार अगले चरण में निमियाघाट से प्रधानखंता तक कवच प्रणाली स्थापित की जाएगी। सितंबर तक निमियाघाट से तेतुलमारी और अक्टूबर तक तेतुलमारी से धनबाद होते हुए प्रधानखंता तक कवच प्रोजेक्ट पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। रेलवे ने अपने नेटवर्क के तीन सेक्शनों में कुल 163 रूट किलोमीटर पर कवच वर्जन 4.0 को चालू किया है। इनमें धनबाद मंडल का सरमाटांड़-निमियाघाट 76 किलोमीटर सेक्शन, डीडीयू मंडल का फ्लाईओवर केबिन-भभुआ रोड 43 किलोमीटर तथा सासाराम-फेसर 44 किलोमीटर सेक्शन शामिल हैं।0
0
Report
POK के Rawalakot में फिर प्रदर्शन, Rangers और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प
Noida, Uttar Pradesh:Once again protest started in Rawalakot area of POK . Reports of clashes between Rangers and protesters. Teargas shelling by Rangers in Rawalakot area of POK0
0
Report
Advertisement
