मुंगेर में महाने नदी पर पुल निर्माण के लिए बनाया डायवर्सन बाढ़ में बहा
Munger, Bihar:मुंगेर के हवेली खड़गपुर प्रखंड क्षेत्र के लोहरा और टेटिया बंबर प्रखंड के दो गांवों को जोड़ने के लिए महाने नदी पर दो करोड़ 56 लाख 33 हजार रुपये की लागत से पुल का निर्माण किया जा रहा है। ग्रामीणों के आवागमन के लिए बनाया गया डायवर्सन मूसलाधार बारिश से आई बाढ़ में बह गया। पुल की ढलाई के लिए बनाई गई सेंटरिंग को भी नदी की तेज धार और लगातार बारिश के कारण खोलना पड़ा। पुल निर्माण का कार्य पटना की एसवी एनजीकॉम नामक कंपनी कर रही है। यह पुल लोहरा और पोकरी के बीच महाने नदी पर बनाया जा रहा है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हापुड़ में केमिकल सिलेंडर फैक्ट्री में भीषण आग, एक के बाद एक कई धमाके
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में केमिकल सिलेंडर बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में एक के बाद एक कई सिलेंडरों में जोरदार धमाके हुए। अज्ञात कारणों से फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही हैं। भीषण आग के चलते आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हैं। घटना धौलाना थाना क्षेत्र स्थित फैक्ट्री की है।
