Back
तारापुर सीट पर सकलदेव बिंद ने BJP में शामिल हो NDA को मजबूत किया
PKPrashant Kumar
Oct 20, 2025 11:48:37
Munger, Bihar
तारापुर विधानसभा चुनाव 2025: सकलदेव बिंद ने वीआईपी पार्टी से दिया इस्तीफा, सैकड़ों समर्थकों संग भाजपा में हुए शामिल। कहा – अब बिंद समाज और अति पिछड़ा वर्ग महागठबंधन को नहीं देगा समर्थन
मुंगेर। विधानसभा आम चुनाव 2025 में तारापुर सीट का मुकाबला और दिलचस्प हो गया है। सोमवार को विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के वरिष्ठ नेता सकलदेव बिंद ने अपना नामांकन पत्र वापस लेकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। यह कार्यक्रम टेटिया बंबर प्रखंड के हाथीनाथ मैदान में आयोजित हुआ, जहां वे अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हुए।
भाजपा में शामिल होने के बाद सकलदेव बिंद ने महागठबंधन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि अब बिंद समाज और अति पिछड़ा वर्ग महागठबंधन को वोट नहीं देगा। उन्होंने कहा, “मैंने 2014 से वीआईपी पार्टी का झंडा उठाया, लेकिन मेरे साथ अन्याय हुआ। आज जो मैं आक्रोशित हूं, वह तेजस्वी प्रसाद यादव की देन है। वे कभी नहीं चाहते कि मल्हा समाज या अति पिछड़ा वर्ग का बेटा राजनीति में आगे बढ़े।”
सकलदेव बिंद ने कहा, “भाजपा ने हमेशा अति पिछड़ा वर्ग को मान-सम्मान दिया है, इसलिए आज मैंने अपने समर्थकों के साथ भाजपा का दामन थामा है। मैं बिहार महागठबंधन के सभी प्रत्याशियों को हराने का काम करूंगा।”
इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री सह तारापुर विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी सम्राट चौधरी ने सकलदेव बिंद का स्वागत करते हुए कहा, “सकलदेव बिंद अति पिछड़ा समाज के सशक्त नेता हैं। भाजपा उन्हें बड़े दायित्व में देखना चाहती है। हम उन्हें सदन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे। साउथ बिहार क्षेत्र में महागठबंधन का एक भी प्रत्याशी जीत नहीं पाएगा।”
गौरतलब है कि सकलदेव बिंद 2014 से वीआईपी पार्टी से जुड़े थे और लखीसराय जिला अध्यक्ष के रूप में कार्यरत थे। पार्टी ने उन्हें तारापुर विधानसभा से प्रत्याशी बनाया था, लेकिन बाद में महागठबंधन की ओर से अरुण साह को उम्मीदवार घोषित किया गया। पार्टी से सिम्बल नहीं मिलने के कारण उन्होंने नामांकन वापस ले लिया और अंततः भाजपा का दामन थाम लिया। वही कई राजद नेता ने बीजेपी का दामन थामा
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि सकलदेव बिंद के भाजपा में शामिल होने से तारापुर और आसपास के क्षेत्रों में एनडीए की स्थिति और मजबूत होगी। अति पिछड़ा वर्ग का समर्थन मिलने से भाजपा को चुनावी समीकरणों में सीधा लाभ मिलने की संभावना जताई जा रही है।
बाइट: सकलदेव बिंद
बाइट: सम्राट चौधरी, उपमुख्यमंत्री सह भाजपा प्रत्याशी, तारापुर विधानसभा
3
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
PDPradyut Das
FollowOct 20, 2025 14:33:050
Report
BMBiswajit Mitra
FollowOct 20, 2025 14:32:47Ranaghat, West Bengal:শতদল ক্লাব এবার তাদের पूजा ৫৬ তম বর্ষ। মন্ডপ তৈরি করা হয়েছে গুজরাটের নীলকান্ত ধাম স্বামীনারায়ণ মন্দির এর আদলে।
0
Report
0
Report
BSBidhan Sarkar
FollowOct 20, 2025 14:31:34Chinsurah, West Bengal:আজ রুদ্র রূপে দেখা মেলে হংসেশ্বরীর।বাঁশবেড়িয়া হংসেশ্বরী মন্দিরে ভক্তদের উপচে পড়া ভীর。
0
Report
ADAnup Das
FollowOct 20, 2025 14:31:13Krishnanagar, West Bengal:নদীয়ার সীমান্তবর্তী কৃষ্ণগঞ্জ ব্লকের মাজদিয়া এলাকার নাঘাটা গ্রামে প্রাথমিক বিদ্যালয়ের পাসে কালভাট কাছে বিরল প্রজাতির কচ্ছপ দেখতে পায় এলাকার বাসিন্ধা গৃহবধু ,দুই জন সঙ্গে নিয়ে জাল দিয়ে কচ্ছপটি তুলে রাখে, কচ্ছপ দেখতে ভিড় জমে আজ সারাদিন।
0
Report
PDPradyut Das
FollowOct 20, 2025 14:31:040
Report
DKDeepesh Kumar
FollowOct 20, 2025 14:30:410
Report
RSRAJEEV SHARMA
FollowOct 20, 2025 14:30:260
Report
2
Report
AYAMARJEET YADAV
FollowOct 20, 2025 14:21:340
Report
RVRaunak Vyas
FollowOct 20, 2025 14:21:190
Report
NTNagendra Tripathi
FollowOct 20, 2025 14:20:210
Report
JSJitendra Soni
FollowOct 20, 2025 14:20:060
Report
KAKapil Agarwal
FollowOct 20, 2025 14:19:491
Report
NPNavratan Prajapat
FollowOct 20, 2025 14:19:331
Report