811213
मुंगेर में नीट पेपर लीक को लेकर छात्रों ने किया विरोध प्रदर्शन
Tola Raunakabad Pahar, Bihar:मुंगेर में NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर छात्रों ने किया प्रदर्शन। आपको बता दें कि RD एंड डीजे कॉलेज एवं RS कॉलेज के छात्रों ने राजद के बैनर तले विरोध-प्रदर्शन किया। छात्रों ने केंद्र और राज्य वहीं उन्होंने सरकार पर पेपर लीक की जवाबदेही ठहराई और उन्होंने चेतावनी दी कि यदि परीक्षा रद्द नहीं की गई तो वे अनिश्चितकालीन तक धरना देंगे। साथ ही विश्वविद्यालय अध्यक्ष श्रवण कुमार और उपाध्यक्ष मनीष यादव ने प्रदर्शन की अगुवाई भी की।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
UP मॉडल आंगनवाड़ी: CM योगी ने 70 हजार केंद्रो को नया रूप दिया
Varanasi, Uttar Pradesh:रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर से बड़ा संदेश वाराणसी में CM योगी आदित्यनाथ का आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को संबोधन। UP बना देश का रोल मॉडल मुख्यमंत्री ने कहा—उत्तर प्रदेश ने पहली बार देश को 'मॉडल आंगनवाड़ी' दिया। हर आंगनवाड़ी केंद्र को आधुनिक बनाने पर 30 लाख तक का खर्च। CM का तंज—2017 से पहले प्रदेश में आंगनवाड़ी केंद्र जर्जर और खस्ताहाल थे। राज्यभर में 70 हजार से अधिक आंगनवाड़ी केंद्रों का पुनरुद्धार और सुधार। आंगनवाड़ी केंद्रों में पढ़ने वाले बच्चों के लिए 2 यूनिफॉर्म देने की बड़ी घोषणा। मुख्यमंत्री बोले—पहले अपनी मांगों के लिए सड़कों पर धरना देती थीं आंगनवाड़ी बहनें। आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय बढ़ाया साथ ही सभी आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को काम को आसान बनाने के लिए मिलेगा स्मार्टफोन। मुख्यमंत्री की घोषणाओं और संवाद के बाद आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर। सम्मानजनक मानदेय मिलने से कार्यकर्ताओं ने जाहिर किया अपना उत्साह। आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने वादा किया—आने वाले दिनों में दोगुनी ऊर्जा से करेंगी काम。0
0
Report
राज्यपाल रमेन डेका ने भिलाई-3 के गनियारी ग्राम में तीजन बाई को श्रद्धांजलि दी
Durg, Chhattisgarh:दुर्ग ब्रेकिंग- राज्यपाल रमेन डेका पहुंचे भिलाई तीन स्थित ग्राम गनियारी, विधायक रिकेश सेन भी रहें मौजूद, पद्म विभूषण स्वर्गीय डॉ तीजन बाई के तैलय चित्र पर पुष्प अर्पित कर दी श्रृद्धांजलि, पद्म विभूषण स्वर्गीय डॉ तीजन बाई के परिवार से की मुलाकात,राज्यपाल बोले उनका लोक गीत हमारे लिए धरोहर, तीजन जी हमारी गौरव।0
0
Report
डिंडोरी के अमरपुर कॉलेज में आउटसोर्स कर्मचारियों पर नशे के आरोप, जांच कमेटी गठित
Dindori, Madhya Pradesh:डिंडौरी के शासकीय महाविद्यालय अमरपुर से हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है। वायरल वीडियो में कॉलेज के दो आउटसोर्स कर्मचारी कथित तौर पर नशे की हालत में उत्पात करते और विरोध करने वाले छात्रों को धमकाते नजर आए। आरोप कंप्यूटर ऑपरेटर समीर धुर्वे और भृत्य कमलेश वास्पे पर हैं, जिनकी कुछ दिन पहले ही आउटसोर्स के जरिए भर्ती हुई है। शिकायत के बाद प्राचार्य ने जांच कमेटी गठित कर दी है। अब जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवार्इ की बात कही जा रही है।0
0
Report
Advertisement
दिल्ली: Bindapur में अंडर-निर्माण इमारत पर MCD बुलडोजर एक्शन, visuals
Noida, Uttar Pradesh:DELHI: MCD BULLDOZER ACTION AGAINST UNDER-CONSTRUCTION BUILDING IN BINDAPUR0
0
Report
बकाया रकम के विवाद पर युवक बिजली के पोल पर चढ़ा, हाईवोल्टेज ड्रामा
Jaunpur, Uttar Pradesh:बकाया रकम को लेकर बिजली के पोल पर चढ़ा युवक, घंटों चला हाईवोल्टेज ड्रामा जौनपुर मछलीशहर। खजुरहट गांव में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक युवक अचानक बिजली के खंभे पर चढ़कर बैठ गया। युवक से पोल पर बैठा हुआ है और नीचे उतरने को तैयार नहीं है। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और युवक को समझाकर नीचे उतारने के लगातार प्रयास कर रहे हैं। किसी अनहोनी की आशंका को देखते हुए फायर ब्रिगेड की टीम को भी मौके पर बुलाया गया है। बताया जा रहा है कि युवक किसी पैसे के लेन-देन को लेकर नाराज है और इसी वजह से उसने बिजली के खंभे पर चढ़कर हंगामा शुरू किया। अधिकारियों द्वारा युवक से बातचीत कर उसे सुरक्षित नीचे उतारने की कोशिश की जा रही है। युवक के काफी देर तक पोल पर बैठे रहने से मौके पर तनाव और हड़कंप की स्थिति बनी हुई है। पुलिस-प्रशासन की टीम पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है और युवक के सुरक्षित नीचे उतरने का इंतजार किया जा रहा है।0
0
Report
वृंदावन में श्री कृष्ण नेशनल आर्ट वर्कशॉप-2026 का भव्य समापन
Mathura, Uttar Pradesh:वृंदावन में तीन दिवसीय ‘श्री कृष्ण नेशनल आर्ट वर्कशॉप’ का समापन: हेमा मालिनी ने की पेंटिंग्स की सराहना, कलाकारों को दिए पुरस्कार मथुरा। बाँकेबिहारी की नगरी वृंदावन स्थित गीता शोध संस्थान में उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय ‘श्री कृष्ण नेशनल आर्ट वर्कशॉप-2026’ का भव्य समापन हुआ। कार्यक्रम के समापन अवसर पर मथुरा की सांसद हेमा मालिनी ने विशेष रूप से शिरकत की। उन्होंने शिविर में तैयार की गई सभी पेंटिंग्स का सूक्ष्मता से अवलोकन किया, कलाकारों की कलात्मक प्रतिभा की सराहना की और उन्हें पुरस्कार व प्रशस्ति पत्र देकर उनका उत्साहवर्धन किया। कैनवास पर साकार हुईं राधा-कृष्ण की दिव्य लीलाएं इस राष्ट्रीय कला शिविर में देश के विभिन्न राज्यों से आए लगभग 20 प्रख्यात चित्रकारों ने हिस्सा लिया। कलाकारों ने अपनी तूलिका और रंगों के माध्यम से भगवान श्रीकृष्ण और राधा-कृष्ण के प्रेम, उनकी बाल लीलाओं तथा ब्रज की समृद्ध सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक विरासत को कैनवास पर जीवंत रूप दिया। शिविर के दौरान कला प्रेमियों और स्थानीय लोगों के लिए यह विशेष आकर्षण का केंद्र रहा, जहाँ उन्होंने कलाकारों को अपनी आंखों के सामने चित्रों को आकार देते देखा और उनकी कला शैलियों के बारे में जानकारी ली। देशभर के जाने-माने कलाकारों ने लिया भाग इस आयोजन में देश के अलग-अलग कोनों से आए नामचीन चित्रकारों ने अपनी सहभागिता दर्ज कराई: * प्रमुख प्रतिभागी: पद्मश्री शांति देवी (मधुबनी), डॉ. अलका झा (इंदौर), डॉ. बंदना जोशी (नाथद्वारा), डॉ. पूनम रानी (अलीगढ़), नीतिक्षा डावर (दिल्ली), डॉ. खुशबू उपाध्याय (गाजियाबाद), सुश्री नेहा (लखनऊ), मनजीत कौर (चंडीगढ़), डॉ. अलका मनीष पाठक (सीहोर), सोमा आनंद (पटना), विनीता सिंह (पटना), विनीता शर्मा (जयपुर), कंचन प्रकाश (ग्रेटर नोएडा), सुमित्रा अहलावत (दिल्ली), सुमन डोंगरे (उज्जैन), प्रिंस राज (मेरठ), विनोद कुमार सिंह (लखनऊ), जयेश त्रिवेदी (उज्जैन) और ललित कला अकादमी (आगरा) के निदेशक डॉ. मनोज कुमार सिंह शामिल रहे। हेमा मालिनी सांसद मथुरा कलाकार0
0
Report
Advertisement
उदयपुर: नवीन ज्वैलर्स चोरी मामले में गैंग का सरगना समेत 3 गिरफ्तार
Udaipur, Rajasthan:उदयपुर के हाथीपोल थाना क्षेत्र में पंचवटी इलाके में नवीन ज्वैलर्स शोरूम में हुई करीब एक करोड़ रुपये की चोरी के मामले का आज उदयपुर पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। आरोपियो की निशानदेही पर पुलिस ने करीब 60 लाख रुपए मूल्य के जेवरात जब्त किए है। आरिपियो को पकड़ने के लिए पुलिस ने 200 से अधिक सीसीटीवी कैमरों को खंगाला। तकनीकी अनुसन्धान और मुखबिर की सूचना पर पुलिस की टीम ने चंबल के बीहड़ों में दबिश दे कर नकबजन गैंग के मुख्य सरगना आनंद उर्फ कुकड़िया समेत 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस बताया कि गैंग के दो सदस्य करीब दो महीने पहले मजदूरी के बहाने उदयपुर आए। उन्होंने नवीन ज्वैलर्स की रेकी की और चोरी की वारदात को अंजाम देने की योजना तैयार की। इसके बाद पूरी गैंग ने गुमानिया नाले के रास्ते शोरूम में धावा बोला और करोड़ों का माल लेकर चंबल के बीहड़ों में जा कर छिप गए लेकिन वे पुलिस ने बच नही सके। पुलिस से बचने के लिए आरोपियो ने मोबाइल का उपयोग नहीं किया। बार बार बस और ट्रेन को बदला जिससे पुलिस को गुमराह नही कर सके। पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है। बाईट- अमृता दुहन, एसपी, उदयपुर0
0
Report
सीएम के नेतृत्व में मंत्रिमंडल ने रोजगार, निर्यात और NSTI के लिए बड़े फैसले लिए
Raipur, Chhattisgarh:नया रायपुर स्थित मंत्रालय महानदी भवन में आज मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक हुई. इस बैठक में कई बड़े फैसले लिये गये. जिसमें सरकारी कर्मचारियों को उम्र सीमा में छूट, जेन जी को साधने की कोशिश और निर्यात व्यापार से संबंधित फैसले महत्वपूर्ण हैं. इन फैसलों की जानकारी डिप्टी सीएम अरुण साव ने पत्रकार वार्ता के जरिए दी कैबिनेट के फैसले का डिटेल- मंत्रिपरिषद ने प्रदेश के युवाओं के लिए रोजगार, कौशल विकास, उद्यमिता और नवाचार के नए अवसर सृजित करने के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए ‘मुख्यमंत्री स्टार्टअप और NIPUN मिशन’ को मंजूरी दी है. मिशन के लिए आगामी पांच सालों के लिए 500 करोड़ रूपए का प्रावधान किया गया है. इसके तहत सभी 33 जिलों में उद्यमिता विकास केंद्र, 100 इमर्जिंग टेक्नोलॉजी लैब और 5 इंडस्ट्री एक्सीलेंस सेंटर स्थापित किए जाएंगे, वहीं NIPUN JOB Engine के माध्यम से उद्योगों की जरूरत के अनुरूप कौशल विकास और औपचारिक रोजगार को बढ़ावा दिया जाएगा. इस मिशन का उद्देश्य प्रदेश के युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर देने के साथ ही उन्हें जॉब-सीकर से जॉब-क्रिएटर बनाना और छत्तीसगढ़ को स्टार्टअप, नवाचार और नई तकनीक आधारित उद्योगों के प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित करना है मंत्रिपरिषद ने राज्य को देश के प्रमुख निर्यात केंद्र के रूप में विकसित करने के उद्देश्य से ‘छत्तीसगढ़ निर्यात प्रोत्साहन नीति 2026-30’ को मंजूरी दी है. नई नीति के माध्यम से प्रदेश में मजबूत निर्यात इकोसिस्टम और लॉजिस्टिक्स इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित करने, निर्यातकों को बेहतर बाजार पहुंच और व्यापार सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ ही कृषि और औद्योगिक क्षेत्रों में मूल्य संवर्धित उत्पादों के निर्यात को बढ़ावा दिया जाएगा. इस नीति के तहत ई-कॉमर्स, व्यापार मेलों और प्रदर्शनियों के माध्यम से प्रदेश के उद्यमियों और निर्यातकों की अंतरराष्ट्रीय बाजारों तक सीधी पहुंच बढ़ाई जाएगी मंत्रिपरिषद ने नवा रायपुर अटल नगर में नेशनल स्किल ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट(NSTI) की स्थापना के लिए एक और महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए भारत सरकार के कौशल विकास और उद्यमशीलता निदेशालय को ग्राम तेंदुवा में 10 एकड़ भूमि निःशुल्क आवंटित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है. लगभग 200 करोड़ रूपए की लागत से विकसित होने वाले इस संस्थान में आधुनिक शैक्षणिक, प्रशासनिक और छात्रावास सुविधाएं विकसित की जाएंगी. यहां दीर्घकालिक पाठ्यक्रमों में हर साल 1,000 और अल्पकालीन कार्यक्रमों में 3,000 प्रशिक्षुओं को आज के उद्योगों की जरूरत के अनुरूप आधुनिक तकनीकी और व्यावसायिक प्रशिक्षण दिया जा सकेगा. नेशनल स्किल ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट की स्थापना से प्रदेश के युवाओं के लिए उन्नत कौशल प्रशिक्षण, इंटर्नशिप और रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे कैबिनेट ने राज्य के स्थायी-अस्थायी सरकारी कर्मचारी, निगम-मंडल और स्वशासी संस्थाओं के कर्मचारियों, संविदाकर्मियों और नगर सैनिकों को अन्य शासकीय सेवाओं के साथ ही उच्च पदों के लिए आवेदन करने में बड़ी राहत दी. निर्धारित अधिकतम आयु सीमा 38 साल से बढ़ाकर 45 साल किया गया मंत्रिपरिषद ने दुर्ग जिला न्यायालय के नवीन भवन निर्माण के लिए ग्राम तितुरडीह में बीआईटी कॉलेज के पास 4 हेक्टेयर भूमि उपलब्ध कराने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है. इस निर्णय से दुर्ग में जिला न्यायालय के लिए आधुनिक और सुव्यवस्थित नवीन न्यायालय परिसर का निर्माण होगा बाईट- अरुण साव, डिप्टी सीएम, छत्तीसगढ़......0
0
Report
प्रतापगढ़ में अवैध पटाखा फैक्ट्री पर पुलिस का बड़ा छापा, 2650 मिर्ची पटाखे बरामद
Pratapgarh, Uttar Pradesh:प्रतापगढ़ में अवैध पटाखा फैक्ट्री पर पुलिस का बड़ा छापा - कौशांबी प्रकरण के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर। महेशगंज थाना क्षेत्र के माघी चैनगढ़ गांव में सीओ सदर मनोज कुमार सिंह रघुवंशी और एसडीएम कुंडा के नेतृत्व में छापेमारी। लाइसेंस नवीनीकरण न होने के बावजूद चल रही थी फैक्ट्री, मौके से 2650 मिर्ची पटाखे, 5 फंटा, कुरकरी और बनाने का सामान बरामद। आरोपी मो. हमजा पुत्र खलील अहमद मौके से गिरफ्तार, तराजू, लोहे की चलनी और तसले भी जब्त, पटाखे नष्ट किए गए। महेशगंज पुलिस ने अवैध भंडारण का मुकदमा दर्ज किया, पिछले 20 साल के लाइसेंसधारकों की जांच जारी। छापेमारी के बाद पटाखा कारोबारियों में हड़कंप, पुलिस ने बुधवार दोपहर करीब 1 बजे किया मामले का खुलासा।0
0
Report
Advertisement
बिजुरी पुलिस ने अवैध कोयला परिवहन के 05 ट्रेलर जप्त, धारा 18(1)(5) के अंतर्गत मामला दर्ज
Anuppur, Madhya Pradesh:अनूपपुर अवैध कोयला परिवहन कर रहे 05 ट्रेलर पर बिजुरी पुलिस की बड़ी कार्यवाही 05 ट्रेलर को जप्त कर धारा 18(1 )( 5) म०प्र० खनिज अधिनियम के तहत मामला पंजीबद कर विवेचना में लिए गए। 05 ट्रेलर बेलियाछोट से बिजुरी क्षेत्र की तरफ अनाधिकृत रूट से कोयला परिवहन कर रहे थे; प्रत्येक ट्रेलर में लगभग 40 टन कोयला लोड था। चालकों के पास मौजूद दस्तावेजों के अनुसार उनका निर्धारित रूट डोला होकर बिजुरी साइडिंग जाने का था, लेकिन वे बेलियाछोट से बिजुरी के अनाधिकृत रूट से ट्रांसपोर्ट कर रहे थे। इसके अलावा दो वाहनों के टीपी की समयावधि समाप्त हो चुकी थी। विधिक कार्रवाई: सभी चालकों द्वारा निर्धारित रूट परिवर्तन और समय सीमा समाप्त TP पर परिवहन करना धारा 18(1)(5) म०प्र० खनिज उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण निवारण अधिनियम का उल्लंघन है। सभी वाहनों को जप्त कर थाना परिसर में खड़ा कराया गया है।0
0
Report
पटना: AI और डिजिटल प्लेटफॉर्म से सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार
Patna, Bihar:लोकेशन — पटना स्वास्थ मंत्री निशांत कुमार ने कहा स्टेट हेल्थ सोसाइटी में आज स्वास्थ्य विभाग के IT डिपार्टमेंट के साथ बैठक हुई। बैठक में सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में पहले से उपलब्ध सॉफ्टवेयर और आर्टिफिशियल इंटेलिजेन्स (AI) के बेहतर इस्तेमाल को लेकर चर्चा की गई। स्वास्थ्य सेवा को और बेहतर बनाने के लिए टेलीमेडिसिन की व्यवस्था को मजबूत करने, डॉक्टरों की उपलब्धता को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर जोड़ने और मरीज की पूरी जर्नी को मॉनिटर करने पर काम किया जा रहा है। इसके साथ ही स्वास्थ्य विभाग में कमांड एंड कंट्रोल सिस्टम विकसित करने की योजना पर भी काम चल रहा है। इसके जरिए किसी भी अस्पताल की स्थिति की जानकारी एक ही जगह से ली जा सकेगी। अस्पताल में दवाओं की उपलब्धता, उपकरणों की स्थिति, डॉक्टरों की उपस्थिति और मरीजों की शिकायतों या सुझावों की भी निगरानी की जा सकेगी। स्वास्थ्य विभाग का उद्देश्य तकनीक और AI के इस्तेमाल के जरिए सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था की मॉनिटरिंग को बेहतर करना और मरीजों को ज्यादा प्रभावी एवं बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है। स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने कहा कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह तैयार है। चिकित्सकों, नर्सों और पैरामेडिकल स्टाफ की तैनाती की गई है। प्रभावित इलाकों में नाव के जरिए स्वास्थ्य सेवाएं और दवाएं पहुंचाने की व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि बाढ़ के बाद डेंगू, मलेरिया जैसी बीमारियों और महामारी की स्थिति से निपटने के लिए दवाओं तथा कीटनाशकों के छिड़काव की व्यवस्था की गई है। प्रभावित क्षेत्रों में अस्थायी अस्पताल और स्वास्थ्य केंद्र भी बनाए गए हैं। निशांत कुमार ने कहा कि लोगों को किसी तरह की स्वास्थ्य संबंधी परेशानी न हो और जरूरत पड़ने पर स्वास्थ्य सेवाएं सीधे लोगों तक पहुंचाई जा सकें, इसके लिए स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह तैयार है।0
0
Report
सीएम योगी वाराणसी में कामकाजी महिलाओं के सम्मान समारोह में संबोधन
Noida, Uttar Pradesh:जनपद वाराणसी में आयोजित कामकाजी महिला सम्मान समारोह में सीएम योगी का सम्बोधन0
0
Report
Advertisement
धौलपुर के वार्ड 57 में प्रत्याशियों के बीच हाथापाई, मतदान में हंगामा
Jaipur, Rajasthan:धौलपुर:वार्ड 57 में दो प्रत्याशियों के बीच हाथापाई,हॉट सीट पर हंगामा नगरपरिषद की सबसे हॉट सीट मानी जा रही वार्ड संख्या 57 में मतदान के दौरान हंगामा हो गया। दो प्रत्याशियों के बीच हाथापाई और गाली-गलौज हुई। दोनों के समर्थक भी मौके पर आ गए, मौजूद पुलिस ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। वार्ड 57 में पहले ही फर्जी वोटिंग का मामला सामने आया था,अब हाथापाई से माहौल गरमा गया है झगड़े की सूचना पर बड़ी संख्या में पुलिस बल पहुंचा वार्ड 57 में,0
0
Report
बीएसपी के अशोक सिद्धार्थ पर अनुशासनात्मक चर्चा: क्या बनेगा भविष्य?
Noida, Uttar Pradesh:Mayawati जैसाकि सर्वविदित है कि उत्तर प्रदेश, उत्तराखण्ड व पंजाब में विधानसभा का आमचुनाव अब बहुत नज़दीक है और ये तीनों ही राज्य, परमपूज्य बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर के ’बहुजन समाज’ को ’शोषित से शासक वर्ग’ बनने हेतु उनके आत्म-सम्मान एवं स्वाभिमान के कारवाँ को आगे बढ़ाने के लिये बी.एस.पी. पार्टी व बहुजन मूवमेन्ट के लिये अति-महत्वूपर्ण ही नहीं बल्कि बहुत विशेष भी हैं, जिसको ध्यान में रखकर ही बी.एस.पी. के सभी छोटे-बड़े कार्यकर्ता, पदाधिकारी, पार्टी के समर्थक एवं शुभचिन्तक सभी लोग पूरे तन, मन, धन अर्थात हर प्रकार की कुर्बानी देकर पूरे जी-जान से यहाँ सत्ता प्राप्ति का अच्छा रिज़ल्ट लाने की मुहिम/मिशन में डटेे हुये हैं। ऐसे समय में जबकि ख़ासकर विरोधी पार्टियों तथा जातिवादी तत्वों आदि से ’बहुजन समाज’, बी.एस.पी. पार्टी व ’बहुजन मूवमेन्ट’ को, बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर के समय जैसा ही ख़ासकर आरक्षण आदि को लेकर कड़े चैलेन्जों का सामना है, देश की सर्वमान्य अम्बेडकरवादी पार्टी बी.एस.पी. को सर्वसमाज के सभी लोगों से सहयोग की अपील है और इस क्रम में ’बहुजन समाज’ के हर अंगों में से ख़ासकर दलित समाज के लोगों को निजी या पारिवारिक स्वार्थ में ऐसा कोई भी कार्य नहीं करना चाहिये जो इसमें बाधा उत्पन्न करे और इतिहास उन्हें माफ ना कर पाये। इसीलिये बी.एस.पी. की शीर्ष नेतृत्व इन बातों का ख़ास ध्यान देते हुये भूले-भटके हुये लोगों को उनके अचार-व्यवहार आदि को ध्यान में रखकर पार्टी में शामिल कर रहा है, और जो लोग इसकी राह में थोड़ा भी रुकावट बनने की कोशिश कर रहे हैं, उनके विरुद्ध अनुशासनिक कार्रवाई आदि भी की जा रही है, जिसका चर्चित उदाहरण हैं बी.एस.पी. के राज्यसभा सांसद भी रहे श्री अशोक सिद्धार्थ। पार्टी ने इनको सुधरने का एक नहीं बल्कि कई बार मौक़ा दिया, लेकिन बी.एस.पी. के मिशन से अधिक इन्होंने अपने निजी व पारिवारिक स्वार्थ व महत्वकांक्षा आदि को ज़्यादा महत्व दिया, जिसका ख़ामियाज़ा इनके साथ-साथ इनके दामाद श्री आकाश आनन्द को भी भुगतना पड़ा है। कुल मिलाकर इन्होंने अपने निजी स्वार्थ में श्री आकाश आनन्द व बी.एस.पी. मूवमेन्ट की भी कभी सही से परवाह नहीं की है, जबकि इसके लिये श्री अशोक सिद्धार्थ को औरों से कहीं अधिक बढ़चढ़ कर त्याग-तपस्या व कुर्बानी की मिसाल पार्टी व सामाज के सामने देनी चाहिये थी, किन्तु ऐसा ना होकर ठीक इसके उलटा ही होता रहा है। ऐसे में बी.एस.पी. पार्टी व मूवमेन्ट के हित के साथ-साथ ख़ुद उनके परिवार एवं अपने दामाद श्री आकाश आनन्द के भविष्य को ध्यान में रखकर श्री अशोक सिद्धार्थ के पास अभी भी मौक़ा है कि वे अपनी राजनीतिक महत्वकांक्षा को त्याग कर व निजी स्वार्थ आदि से ऊपर उठकर राजनीति से पूरी तरह से संन्यास ले लें। तब ऐसी स्थिति में श्री आकाश आनन्द का फ्री होकर पार्टी में काम करना संभव होगा और तभी फिर पार्टी उनको उनकी ज़िम्मेदारियाँ वापस देने पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करेगी, ताकि वे पार्टी में अपनी सक्रिय भूमिका निभा सकें, ऐसी पार्टी में आम राय है।0
0
Report
गुरुग्राम में पैसे के विवाद में हत्या: आरोपी गिरफ्तार
Gurugram, Haryana:गुरुग्राम में पैसों के विवाद में 32 वर्षीय युवक की हत्या हेमंत कौशिक के माथे में मारी गोली, मौके से फरार हुआ आरोपी हत्या के कुछ घंटों बाद आरोपी अमरजीत गिरफ्तार दिल्ली से पुलिस ने आरोपी अमरजीत ग्रेवाल को दबोचा 2021 में हेमंत ने आरोपी से लिए थे 6.5 लाख रुपये रुपयों के लेन-देन को लेकर दोनों के बीच हुआ था विवाद विवाद के दौरान लाइसेंसी पिस्टल से गोली चलाने का आरोप आरोपी 2024 में भारतीय सेना से हुआ था रिटायर सेक्टर-14 पुलिस और क्राइम ब्रांच मानेसर की संयुक्त कार्रवाई वारदात में इस्तेमाल हथियार बरामद करने में जुटी पुलिस बाइट-नवीन शर्मा, एसीपी क्राइम, गुरुग्राम पुलिस वी.ओ 2- दरअसल बीती शाम गुरुग्राम के आचार्यपुरी में हेमंत कौशिक को अमरजीत ने गोली मारी। जिसके बाद पुलिस टीम पीड़ित को अस्पताल लेकर पहुंची, जहां डॉक्टरों ने हेमंत को मृत घोषित कर दिया। वही मृतक के दोस्त ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि हेमंत और अमरजीत के बीच रुपयों के लेन-देन को लेकर विवाद चल रहा था। इसी विवाद के चलते कल हेमंत के घर अमरजीत पहुचा और दोनों आपस में बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान दोनों के बीच बहस हो गई। बहस के दौरान अमरजीत ने अपनी पिस्टल निकालकर हेमंत के माथे में गोली मार दी और मौके से फरार हो गया। वी.ओ 3- मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना सेक्टर-14 और अपराध शाखा मानेसर की टीमों ने संयुक्त रूप से कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने वारदात के अगले ही दिन 9 सितंबर को आरोपी अमरजीत ग्रेवाल उर्फ अमरजीत फौजी को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया।पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी वर्ष 2024 में भारतीय सेना से सेवानिवृत्त हुआ था। आरोपी और मृतक की पहचान एक कॉमन दोस्त के माध्यम से हुई थी। पुलिस के अनुसार, वर्ष 2021 में हेमंत ने अमरजीत से करीब 6.5 लाख रुपये उधार लिए थे। वी.ओ 4- पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। पुलिस के मुताबिक, वारदात में इस्तेमाल हथियार को बरामद करने के प्रयास किए जा रहे हैं। मामले में आगे की जांच जारी है।0
0
Report
Advertisement
