811213
मुंगेर में ट्रेन दुर्घटना में छात्रा की गई जान
Tola Raunakabad Pahar, Bihar:किउल-जमालपुर रेलखंड के अदलपुर रेलवे गुमटी के पास ट्रेन की चपेट में आने से एक अज्ञात छात्रा की जान चली गई। सूचना के अनुसार घटना दोपहर करीब एक बजे हुई। साथ ही रेलवे पुलिस ने एक घंटे बाद पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा। आपको बता दें कि रेल थाना जमालपुर के SI अल्विना दलबल के साथ घटनास्थल पहुंच कर मामले की छानबीन मे जुट गई। पुलिस ने बताया कि मृतक की शिनाख्त नही हो पाई है। वहीं इस दौरान गोड्डा-राजेंद्र बांका एक्सप्रेस एक घंटे तक रुकी रही।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
मुरादाबाद में बारिश के बाद भोजपुर वार्ड-5 में जलभराव
Moradabad, Uttar Pradesh:मुरादाबाद (उत्तर प्रदेश): बारिश के बाद भोजपुर के वार्ड 5 में जलभराव की स्थिति दिखी。0
0
Report
उज्जैन में 2000 से अधिक पुलिस जवान, ड्रोन-CCTV से निगरानी; अफवाहों पर प्रशासन की कार्रवाई
Ujjain, Madhya Pradesh:2 हजार से अधिक पुलिस जवान तैनात, ड्रोन-CCTV से निगरानी; अफवाह और AI जनरेटेड कंटेंट पर प्रशासन की नजर उज्जैन में शाही मस्जिद के प्रभावित हिस्से को हटाने की कार्रवाई के बीच शुक्रवार को जुम्मे की नमाज को लेकर पुलिस-प्रशासन पूरी तरह अलर्ट रहा। शहर में सुरक्षा व्यवस्था के लिए 2 हजार से अधिक पुलिस जवान और अधिकारी तैनात किए गए। संवेदनशील इलाकों, प्रमुख चौराहों और मस्जिदों के आसपास अतिरिक्त पुलिस बल लगाया गया, जबकि ड्रोन और CCTV कैमरों के जरिए पूरे क्षेत्र की निगरानी की गई। शुक्रवार को जुम्मे की नमाज शहर की अलग-अलग मस्जिदों में शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों के मुताबिक नमाज के दौरान कहीं भी कानून व्यवस्था की स्थिति नहीं बिगड़ी। बाजार सामान्य रूप से खुले रहे और जनजीवन भी सामान्य रहा। पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा ने बताया कि पुलिस लगातार मुस्लिम समाज के धर्मगुरुओं, सदर और इमामों के संपर्क में थी। धर्मगुरुओं की ओर से भी लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की गई। एसपी ने कहा कि शाही मस्जिद के हिस्से को हटाने के दौरान हुई घटना एक दुर्घटना थी और मस्जिद कमेटी की ओर से संबंधित कार्य लगातार जारी है। एसपी प्रदीप शर्मा ने बताया कि एहतियात के तौर पर शहर के सभी प्रमुख चौराहों और मस्जिदों पर पुलिस बल तैनात किया गया था। ड्रोन और CCTV के जरिए पूरे क्षेत्र को कवर किया गया। उन्होंने कहा कि फिलहाल सभी जगह स्थिति सामान्य है और बाजार भी सामान्य रूप से खुले हैं। सोशल मीडिया पर पुलिस की पैनी नजर एसपी ने बताया कि पुलिस सोशल मीडिया की लगातार मॉनिटरिंग कर रही है। पिछले दिनों भ्रामक और आपत्तिजनक कंटेंट प्रसारित करने वाले कई सोशल मीडिया अकाउंट को ट्रेस किया गया है और कई कंटेंट हटवाए गए हैं। अब भी इस तरह का भड़काऊ कंटेंट प्रसारित करने की कोशिश करने वालों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। वहीं, कलेक्टर रौशन कुमार सिंह ने कहा कि कानून व्यवस्था पूरी तरह नियंत्रण में है और जनजीवन सामान्य है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को जुम्मे की नमाज सभी जगह शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। एहतियात के तौर पर पुलिस बल की तैनाती की गई थी, जिससे शांति व्यवस्था बनी रहे। कलेक्टर ने लोगों से अफवाहों और भ्रामक खबरों से बचने की अपील की। उन्होंने खास तौर पर सोशल मीडिया पर प्रसारित किए जा रहे AI जनरेटेड फोटो और वीडियो को लेकर लोगों को सावधान किया। उन्होंने कहा कि इस तरह के विजुअल के जरिए माहौल खराब करने की कोशिश की जा सकती है, इसलिए बिना पुष्टि किसी भी सामग्री पर भरोसा या उसे शेयर न करें। कलेक्टर ने कहा कि सोशल मीडिया पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और माहौल खराब करने की कोशिश करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी。 प्रशासन ने कहा कि शांति व्यवस्था बनाए रखने में सभी समुदायों और धर्मगुरुओं का सहयोग मिल रहा है। अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी संदिग्ध या भ्रामक जानकारी की पुष्टि आधिकारिक माध्यमों से ही करें。 बाइट - कलेक्टर रौशन कुमार सिंह बाइट - एसपी प्रदीप शर्मा0
0
Report
आंगनवाड़ी वीडियो वायरल: बच्चों से दबवाये पैर, परिजनों ने कार्रवाई की मांग
Chhindwara, Madhya Pradesh:छिंदवाड़ा के चांदामेटा की आंगनवाड़ी में बच्चों से दबवाए पैर, सहायिका का वीडियो वायरल .परिजनों ने परियोजना अधिकारी से की शिकायत, कार्रवाई की मांग छिंदवाड़ा जिले के चांदामेटा क्षेत्र के वार्ड नंबर 12 स्थित आंगनवाड़ी केंद्र से एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद आंगनवाड़ी केंद्र की कार्यप्रणाली और बच्चों के साथ किए जा रहे व्यवहार को लेकर सवाल उठने लगे हैं. वायरल वीडियो में कथित तौर पर आंगनवाड़ी सहायिका फर्श पर लेटी हुई नजर आ रही हैं जबकि एक बच्ची उनके पैर दबाती दिखाई दे रही है. वीडियो सामने आने के बाद बच्ची के परिजनों में नाराजगी देखी गई और उन्होंने पूरे मामले की शिकायत संबंधित विभाग के अधिकारियों से की है. बच्चों के विकास के लिए उन्हें आंगनवाड़ी केंद्र भेजा जाता है. आंगनवाड़ी केंद्रों का उद्देश्य छोटे बच्चों को पोषण, स्वास्थ्य देखभाल, प्रारंभिक शिक्षा और उनके शारीरिक एवं मानसिक विकास के लिए बेहतर वातावरण उपलब्ध कराना है.ऐसे में यदि बच्चों से इस तरह का निजी काम कराया जाता है, तो यह गंभीर सवाल खड़े करता है. परिजनों का आरोप है कि बच्चों को आंगनवाड़ी केंद्र पर देखरेख और प्रारंभिक शिक्षा के लिए भेजा जाता है, न कि किसी कर्मचारी या सहायिका की सेवा करने के लिए. वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा दृश्य सामने आने के बाद परिजनों ने मामले की जांच की मांग की है. मामले को लेकर बच्ची के परिजनों ने संबंधित परियोजना अधिकारी से शिकायत कर पूरे घटनाक्रम की जांच कराने और जिम्मेदार لوگوں के खिलाफ उचित कार्रवाई की मांग की है. परिजनों का कहना है कि आंगनवाड़ी केंद्रों में बच्चों की सुरक्षा और सम्मान सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए. अब देखना यह होगा कि शिकायत के बाद महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से मामले की जांच किस स्तर पर की जाती है और वायरल वीडियो की वास्तविकता सामने आने के बाद क्या कार्रवाई की जाती है.0
0
Report
Advertisement
अयोध्या के रुदौली में 251 मीटर चुनरी यात्रा शुरू, मां कामाख्या धाम चढ़ेगी
Ayodhya, Uttar Pradesh:अयोध्या के रुदौली विधानसभा में सिद्धपीठ मां कामाख्या धाम में शारदीय नवरात्र को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। 12 अक्टूबर को यहां 251 मीटर चुनरी यात्रा निकाली जाएगी। जिसके बाद 251 मीटर की चुनरी मां कामाख्या धाम पर चढ़ाई जायेगी। इसी को लेकर बीजेपी विधायक रामचंद्र यादव ने प्रेसवार्ता कर तैयारियों की जानकारी दी और श्रद्धालुओं से बड़ी संख्या में शामिल होने की अपील की। आपको बता दे कि 12 अक्टूबर को सुबह 9 बजे हरिहरपुर स्थित मां हैजा माई मंदिर से शुरू होने वाली यात्रा मां कामाख्या धाम पहुंचेगी, जिसमें 15 से 20 हजार श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। और इस चुनरी यात्रा में यूपी की डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के शामिल होने की संभावना है। नवरात्र में यहां लाखों श्रद्धालु पहुंचते हैं, जिसे देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद की है। विधायक ने मेला परिसर से गोमती घाट तक सीसीटीवी, लाइट, पेयजल और साफ-सफाई के निर्देश दिए हैं。0
0
Report
ब्रेकिंग: शादीहॉल से बैग उड़ाने वाला बाल अपचारी गिरफ्तार, लाखों की चोरी
Moradabad, Uttar Pradesh:शादी होल से जेवरात और नगदी भरा बैग उड़ाने वाला गिरफ्तार मैरिज हॉल में वेटर बनकर बैग उड़ाने वाला शातिर बाल अपचारी गिरफ्तार, मध्यप्रदेश के रहने वाले बाल अपचारी कों पुलिस ने किया मध्य प्रदेश से गिरफ्तार, मध्यप्रदेश से बाइक से आकर बाल अपचारी और उसके गैंग के दो साथियो ने चोरी की वारदात कों दिया था अंजाम, बाल अपचारी और उसके साथी का चोरी करते हुए लाइव वीडियो भी आया सामने, सीसीटीवी मे साफ नजर आ रहा कैसे एक आरोपी बाल अपचारी बैग काँ सबके सामने से उड़ाकर लेकर जाता है और फिर दूसरी तरफ खड़े अपने साथी कों पकड़वा देता है और फिर दोनों वहां से फरार हो जाते है, विवाह समारोहों में वेटर बनकर पहुंच चोरी की वारदात कों देते थे अंजाम, आरोपी बाल अपचारी से 3.80 लाख रुपए नकद और 25 लाख रुपए के आभूषण बरामद, पुलिस ने आरोपी बाल अपचारी के कब्जे से करीब 13 तोले का सोने का हार, झुमके, हीरे की अंगूठी और 3.80 लाख रुपए नकद बरामद किए हैं, गैंग के कई लोग अभी भी फरार पुलिस की टीमें गिरफ़्तारी मे जुटी, गैंग के लोग अलग अलग राज्यो मे देते थे वारदात को अंजाम, बाइक से ही मध्य प्रदेश से आकर गैंग के 3 लोगो ने घटना कों अंजाम दिया और घटना के बाद उसी बाइक पर सवार होकर वापस मध्य प्रदेश के लिए भाग निकले थे तीनो आरोपी, खुलासा करने वाली टीम कों एसएसपी मुरादाबाद ने 15 हजार ईनाम की करी घोषणा, मुरादाबाद के मझौला थाना क्षेत्र के दिल्ली रोड स्थित होटल 24 के मैरिज होल से हुई थी ये बड़ी चोरी।0
0
Report
अपना दल बूथ स्तर मजबूत कर 2027 में NDA सरकार बनाने का लक्ष्य
Noida, Uttar Pradesh: लखनऊ में आज आगामी 2027 विधानसभा चुनाव को देखते हुए अपना दल ने बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया है। बैठक में कहा गया कि चुनावी सफलता के लिए बूथ प्रबंधन बेहद जरूरी है। पार्टी के मुताबिक, अपना दल का जनादार लगातार बढ़ रहा है और जनसभाओं में भी जनता का समर्थन देखने को मिल रहा है। पार्टी ने कहा कि जनसमर्थन को बूथ प्रबंधन से जोड़कर संगठन को और मजबूत किया जाएगा। अपना दल का लक्ष्य है कि जिस सीट पर पार्टी या सहयोगी दल का प्रत्याशी चुनाव लड़े, वहां शत-प्रतिशत सफलता के लिए प्रयास किया जाए। पार्टी ने 2027 में एनडीए की लगातार तीसरी सरकार बनाने का लक्ष्य भी दोहराया。 बाइट अनुप्रिया पटेल राष्ट्रीय अध्यक्ष अपना दल एस एवं केंद्रीय मंत्री0
0
Report
Advertisement
2027 विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने को तेज
Dehradun, Uttarakhand:एंकर 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी भाजपा ने संगठन को मजबूत करने की कवायद तेज कर दी है। दो दिवसीय दौरे पर प्रदेश प्रभारी राम माधव और सह प्रभारी बांसुरी स्वराज, अरविंद मेनन देहरादून पहुंचे हैं। सेवा संकल्प अभियान से लेकर चुनावी रणनीति तक, इस बैठक को बेहद अहम माना जा रहा है। देहरादून में भाजपा की अहम बैठक का दौर जारी है। पहले दिन नवनियुक्त प्रदेश प्रभारी राम माधव और दोनों सह प्रभारियों ने जिलाध्यक्षों, जिला महामंत्रियों और प्रदेश पदाधिकारियों के साथ वन टू वन बैठक की। उत्तराखंड की राजनीतिक नब्ज और संगठन की जमीनी हकीकत को समझने का ये प्रयास है। बैठक के दूसरे दिन सभी मोर्चा और प्रकोष्ठों के प्रदेश अध्यक्षों के साथ मंथन होगा। प्रकोष्ठों को सरकार की योजनाओं के प्रचार-प्रसार का टास्क दिया जाएगा। साथ ही आगामी सेवा संकल्प अभियान और बूथ सशक्तिकरण अभियान की रूपरेखा तय होगी। आपको बता दें भाजपा का फोकस 2027 में लगातार तीसरी बार सरकार बनाने पर है। इसी को देखते हुए नवनियुक्त प्रभारी टीम को मैदान में उतारा गया है। पार्टी नेताओं को भरोसा है कि वरिष्ठ नेतृत्व के मार्गदर्शन में कार्यकर्ता चुनावी रणनीति को बेहतर समझेंगे। फिलहाल भाजपा का पूरा फोकस संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने पर है。0
0
Report
मेरठ में मंदिर बचाने को महिलाओं के भजन प्रहार ने MDA मुश्किलें बढ़ा दीं
Noida, Uttar Pradesh:बुलडोजर पर 'भजन प्रहार' / मेरठ में MDA की फजीहत / मंदिर पर वार, बिना पुलिस बैकफुट पर MDA! एंकर मेरठ के परतापुर में MDA की तानाशाही धज्जियां उड़ गईं, जब एयरपोर्ट एंक्लेव में बन रहे मंदिर को ढहाने पहुंची टीम को महिलाओं के 'भजन प्रहार' के आगे घुटने टेकने पड़े। बिना स्थानीय पुलिस बल के, दबे पांव कार्रवाई करने पहुंची MDA की टीम ने जैसे ही निर्माणाधीन मंदिर पर हाथ डालने की कोशिश की, महिलाओं ने ढोलक-मंजीरे संभालकर ऐसा मोर्चा खोला कि अफसरों की सिट्टी-पिट्ठी गुम हो गई। मंदिर कमेटी के लोग और हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता भारी तादाद में जमा हो गए। भजनों की गूंज और जनता के तीखे आक्रोश के बीच बिना पुलिस सुरक्षा के पहुंची MDA टीम पूरी तरह बेबस नज़र आई। खुद को चारों तरफ से घिरा देख और माहौल बिगड़ता देख अफसरों के हाथ-पांव फूल गए और उन्हें बिना कोई कार्रवाई किए उल्टे पांव भागने पर मजबूर होना पड़ा। महिलाओं के इस अनोखे 'भजन सत्याग्रह' ने फिलहाल तो आस्था के केंद्र को बचा लिया है, लेकिन बिना तैयारी और बिना पुलिस के पहुंची MDA टीम की इस जग-हंसाई ने प्रशासनिक अमले की कार्यप्रणाली पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं।0
0
Report
कोटपूतली में पुजारा ड्रीम लाइफ प्राइवेट लिमिटेड धोखाधड़ी मामला, ग्रामीणों ने प्रदर्शन
Jaipur, Rajasthan:कोटपूतली में पुजारा ड्रीम लाइफ प्राइवेट लिमिटेड धोखाधड़ी मामला, ग्रामीणों ने कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में महिलाएं और ग्रामीण कंपनी के कार्यालय के बाहर पहुंचे। आरोप है कि कंपनी की ओर से टूर ले जाने और बाइक-गाड़ी दिलाने जैसी योजनाओं के लालच देकर उनसे पैसे और आईडी कार्ड लिए गए, लेकिन कार्यालय सुबह बंद मिला और जिम्मेदार लोगों के सभी फोन नंबर बंद थे। इसके बाद ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया और उन्होंने कार्यालय के सामने धरना-प्रदर्शन किया। कस्बे और ग्रामीणों के अनुसार उन्होंने अलग-अलग राशियाँ जमा कराई थीं। कहा गया कि पैसे लेने के बाद कार्यालय बंद कर दिया गया। कंपनी से जुड़े लोगों से संपर्क किया गया, पर सफलता नहीं मिली। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और प्रदर्शन कर रहे लोगों से जानकारी ली गई। पुलिस ने शिकायत और दस्तावेजों की जानकारी जुटाई है। अभी मामले की स्थिति स्कूल/कथन के अनुसार स्पष्ट होगी।0
0
Report
Advertisement
दौसा: पूर्व सरपंच सीताराम मीणा पर 50 लाख से अधिक वित्तीय अनियमितता, रिकवरी निर्देश
Dausa, Rajasthan:जिला दौसा पूर्व सरपंच पर वित्तीय अनियमितता का आरोप राज्य स्तरीय टीम ने की मामले की जांच जिसमें निर्माण कार्यों में वित्तीय अनियमितता का आरोप करीब पचास लाख से अधिक की राशि रिकवरी के निर्देश जिला परिषद सीईओ बिरदी चंद गंगवाल ने विकास अधिकारी को दिए निर्देश सरपंच सहित अन्य कार्मिकों से रिकवरी के निर्देश बालाहेड़ा ग्राम पंचायत के पूर्व सरपंच सीताराम मीणा से जुड़ा है मामला 2015 से 2020 तक के कार्यकाल से जुड़ा प्रकरण दौसा जिले की बालाहेड़ा ग्राम पंचायत के पूर्व सरपंच सीताराम मीणा पर निर्माण कार्यों में वित्तीय अनियमितता के आरोप पर राज्य स्तरीय टीम ने जांच की तो उसमें दोषी पाए गए हैं जांच रिपोर्ट दौसा जिला परिषद सीईओ बिरदी चंद गंगवाल को कार्रवाई के लिए भेजी गई है मामले को लेकर जब सीईओ गंगवाल से बात की गई तो उन्होंने कहा इस पूरे मामले को लेकर कार्रवाई के लिए बेजुपाड़ा विकास अधिकारी को निर्देशित किया गया है बताया जा रहा है अलग-अलग मामलों में 50 लाख रुपए से अधिक की वित्तीय अनियमितता का मामला है ऐसे में पूर्व सरपंच सीताराम मीणा सहित अन्य जो कार्मिक है उनसे रिकवरी के निर्देश दिए गए हैं बाइट बिरदी चंद गंगवाल सीईओ जिला परिषद दौसा0
0
Report
बारां में खाद संकट के खिलाफ किसानों का बड़ा प्रदर्शन; नरेश मीणा ने थर्ड फ्रंट के चुनावी आह्वान के साथ घेरा कलेक्ट्रेट
Baran, Rajasthan:बारां में खाद संकट को लेकर हल्ला बोल, हजारों किसानों के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचे किसान नेता नरेश मीणा बारां हाड़ौती संभाग में डीएपी और यूरिया खाद की किल्लत और कालाबाजारी के विरोध में शुक्रवार को बारां में बड़ा प्रदर्शन हुआ। युवा किसान नेता नरेश मीणा हजारों किसानों और समर्थकों के साथ जिला कलेक्ट्रेट पहुंचे और कलेक्ट्रेट का घेराव कर धरना दिया। प्रदर्शनकारी झालावाड़ के प्रसिद्ध कामखेड़ा बालाजी धाम से बाइक रैली के रूप में बारां पहुंचे। सैकड़ों बाइकों के साथ निकली रैली में किसानों ने जमकर नारेबाजी की। इस दौरान कई प्रदर्शनकारी हाथों में झाड़ू लेकर व्यवस्था के खिलाफ विरोध जताते नजर आए। किसानों का आरोप है कि सरकारी सहकारी समितियों पर खाद उपलब्ध नहीं है, जबकि खुले बाजार में ऊंचे दामों पर कालाबाजारी हो रही है। इससे रबी की बुवाई के सीजन में किसान परेशान हैं। धरने को संबोधित करते हुए नरेश मीणा ने खाद संकट के लिए लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और अंता विधायक प्रमोद जैन भाया को जिम्मेदार ठहराते हुए जमकर निशाना साधा। उन्होंने आगामी पंचायत राज चुनावों में पंच से लेकर जिला प्रमुख तक थर्ड फ्रंट के बैनर तले चुनाव लड़ने का आह्वान किया। इससे पहले अटरू प्रधान वंदना नागर और उनके पति रामेश्वर नागर ने नरेश मीणा को समर्थन दिया। धरने में पूर्व मंत्री राजेंद्र गुढ़ा और पूर्व नगर परिषद सभापति कमल राठौर , किशनगंज पूर्व प्रधान रामहेत मीणा भी शामिल हुए। जिला प्रशासन ने खाद की उपलब्धता सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया है。0
0
Report
राजस्थान की राजसमंद: भाजपा ने पंचायत चुनाव के लिए कमर कसी, मदन राठौड़ ने फीडबैक लिया
Rajsamand, Rajasthan:पंचायत चुनाव को लेकर राजसमंद में BJP ने कसी कमर, प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से लिया फीडबैक राजसमंद मुख्य खबर: आगामी पंचायती राज चुनावों को लेकर भाजपा ने तैयारियां तेज कर दी हैं। भाजपा जिला कार्यालय में प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने जिले की नौ पंचायत समितियों के पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक की। बैठक में बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय करने, चुनाव प्रबंधन और जनसंपर्क अभियान को लेकर रणनीति पर चर्चा हुई। राठौड़ ने पदाधिकारियों से जमीनी तैयारियों का फीडबैक लिया और संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया। बैठक में निकायों के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के अलावा भाजपा जिलाध्यक्ष जगदीश पालीवाल, कुंभलगढ़ विधायक सुरेंद्र सिंह राठौड़, नाथद्वारा विधायक विश्वराज सिंह मेवाड़, राजसमंद विधायक दीप्ति माहेश्वरी, भीम विधायक हरिसिंह रावत सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं मौजूद रहे। विवेचन/बाइट: मदन राठौड़ ने मीडिया से बातचीत में भाजपा के पक्ष में माहौल दिखाई देने की बात कही। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस पहले जैसी नहीं रही और पार्टी में नेतृत्व को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है। उन्होंने राजसमंद जिले की 9 पंचायत समितियों में भाजपा का प्रधान बनाने और जिला प्रमुख भी भाजपा का बनाने का दावा किया।0
0
Report
Advertisement
बीकानेर में 70वीं राज्य स्तरीय जिम्नास्टिक प्रतियोगिता का धमाकेदार आगाज
Bikaner, Rajasthan:70वीं राज्य स्तरीय जिम्नास्टिक प्रतियोगिता 2026 का आयोजन डॉ. करणी सिंह स्टेडियम में हो रहा है. राजस्थान के 41 जिलों से खिलाड़ी प्रतियोगिता में हिस्सा लेने पहुंचे हैं, बीकानेर से संबद्ध प्रतियोगिता में खासा उत्साह और मैदान में जोश दिख रहा है. शिक्षा विभाग बीकानेर की ओर से आयोजित इस प्रतियोगिता में खिलाड़ी प्रतिभा दिखा रहे हैं. बीकानेर के डॉ. करणी सिंह स्टेडियम में यह आयोजन जारी है. अलग-अलग जिलों से आए प्रतिभागी उत्साह के साथ मुकाबलों के लिए तैयारी कर रहे हैं. स्टेडियम में खिलाड़ियों के प्रदर्शन से माहौल उत्साहपूर्ण बना हुआ है. शिक्षा विभाग के अधिकारी भी व्यवस्था का जायजा ले रहे हैं और बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने के प्रयास जारी हैं.0
0
Report
झालावाड़ में रोजगार उत्सव: 40 नव नियुक्त कर्मियों को वेलकम किट, मुख्यमंत्री ने शुभारंभ
Jhalawar, Rajasthan:झालावाड़ झालावाड़ मिनी सचिवालय के सभागार में आज जिला रोजगार उत्सव कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसमें मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के मुख्य आतिथ्य में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण और संबोधन मौजूद कार्मिकों और अधिकारियों द्वारा देखा गया। रोजगार उत्सव के दौरान जिला कलेक्टर अजय सिंह राठौड़ ने 40 नव नियुक्त कार्मिकों को वेलकम किट भी सौंपे। जिला स्तरीय रोजगार उत्सव कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को मिनी सचिवालय स्थित ऑडिटोरियम में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान state स्तरीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया गया तथा उपस्थित नव नियुक्त कार्मिकों एवं अधिकारियों ने माननीय मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के संबोधन को सुना। राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के द्वारा विभिन्न महत्वपूर्ण कार्यक्रमों एवं सेवाओं का शुभारंभ किया गया। इनमें ‘सेवा संकल्प अभियान, सशक्त युवा संवाद कार्यक्रम, नशा मुक्ति पोर्टल, ‘खेल मित्र’ एवं ‘खेलो राजस्थान’ गेम्स पोर्टल तथा ‘स्मार्ट मूल निवास’ प्रमाण-पत्र सेवा का शुभारंभ प्रमुख रूप से किया गया। झालावाड़ में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम के दौरान राज्य सरकार द्वारा विभिन्न विभागों में नव नियुक्त 40 कार्मिकों को जिला कलेक्टर अजय सिंह राठौड़ द्वारा वेलकम किट प्रदान किए गए। इनमें आयुर्वेद विभाग के 5, शिक्षा विभाग के 1, यूनानी चिकित्सा विभाग के 3, पशुपालन विभाग के 11, राजस्थान पुलिस के 3, जेवीवीएनएल के 1, चिकित्सा विभाग के 3, राजस्व विभाग के 2 तथा कार्मिक विभाग के 6 नव नियुक्त कार्मिक शामिल रहे। इस अवसर पर नव नियुक्त कार्मिकों में नई जिम्मेदारी एवं जनसेवा के प्रति उत्साह देखने को मिला। वेलकम किट के माध्यम से राज्य सरकार की ओर से नव नियुक्त कार्मिकों का स्वागत करते हुए उन्हें अपने दायित्वों का निष्ठा एवं समर्पण के साथ निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया गया। इस दौरान ‘सेवा संकल्प अभियान—जन सेवा ही प्रभु सेवा’ के तहत आमजन को बेहतर एवं त्वरित सेवाएं उपलब्ध कराने, युवाओं के लिए रोजगार एवं संवाद के अवसर बढ़ाने तथा डिजिटल माध्यम से विभिन्न नागरिक सेवाओं को सुगम बनाने की दिशा में राज्य सरकार द्वारा की जा रही पहल की जानकारी भी दी गई।0
0
Report
धौलपुर पुलिस गांधी जयंती पर स्वच्छता और कानून जागरूकता का संदेश दे रही है
Dholpur, Rajasthan:धौलपुर - गांधी जयंती पर पुलिस ने दिया स्वच्छता और कानून जागरूकता का संदेश, थानों में चला स्वच्छता अभियान, ग्राम सभाओं में नवीन कानूनों की दी जानकारी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर धौलपुर पुलिस ने स्वच्छता, जनभागीदारी और कानून जागरूकता को लेकर जिलेभर में कार्यक्रम आयोजित किए। पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान के निर्देशन में थानों और पुलिस कार्यालयों में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। एएसपी वैभव शर्मा और एडीएफ बाड़ी एएसपी श्रवण कुमार झोरड़ के सुपरविजन में अधिकारियों और जवानों ने श्रमदान कर थाना परिसरों की साफ-सफाई की और स्वच्छ वातावरण बनाए रखने का संकल्प लिया। पुलिस ने स्वच्छ परिसर से स्वच्छ समाज का संदेश देते हुए आमजन को भी स्वच्छता में भागीदारी के लिए प्रेरित किया। वहीं जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में ग्राम सभाओं का आयोजन कर ग्रामीणों को नवीन आपराधिक कानूनों की जानकारी दी गई। पुलिस ने नए कानूनों के प्रावधानों, नागरिकों के अधिकारों और कानूनी प्रक्रियाओं को सरल भाषा में समझाया। पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों से अपराध और असामाजिक गतिविधियों के प्रति सजग रहने, संदिग्ध गतिविधियों की सूचना देने और कानून-व्यवस्था में सहयोग की अपील की। एसपी सांगवान ने कहा कि यह अभियान पुलिस और आमजन के बीच संवाद मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण है0
0
Report
Advertisement
