icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
811213
PKPrashant KumarFollow5 Aug 2024, 03:10 am
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पूर्व कैबिनेट मंत्री ने अस्पताल में मरीजों को फल वितरित किया।।

Arvind TiwariArvind TiwariFollow1m ago
Newada, Uttar Pradesh:पट्टी, प्रतापगढ़। भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे सेवा पखवाड़ा अभियान के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर विधानसभा पट्टी में सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह ‘मोती सिंह’ ने अस्पताल पहुंचकर मरीजों को फल वितरित किए और उनका कुशलक्षेम जाना। उन्होंने मरीजों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना भी की। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना करते हुए उनके जन्मदिवस पर शुभकामनाएं व्यक्त की गईं। कार्यक्रम में सेवा और जनकल्याण की भावना के साथ जरूरतमंदों की सहायता का संदेश दिया गया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि सेवा पखवाड़ा के माध्यम से समाज के जरूरतमंद लोगों तक पहुंचकर सेवा कार्यों को आगे बढ़ाया जा रहा है।
0
0
Report

पीएम मोदी के 76वें जन्मदिन पर हम पार्टी ने दीप जलाकर बधाई दी

Gaya, Bihar:हम पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ संतोष सुमन ने मनाया पीएम का जन्मदिन, दीप जलाकर मनाया जन्मदिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वाँ जन्मदिन के मौके पर हम पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह बिहार सरकार के मंत्री डॉ संतोष कुमार सुमन, इमामगंज की विधायिका दीपा कुमारी, अतरी के विधायक रोमित कुमार सहित हम पार्टी के वरीय नेताओं और कार्यकर्ताओं ने गोदावरी स्थित निवास स्थान पर एक कार्यक्रम को आयोजित किया गया। आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष सह मंत्री संतोष कुमार सुमन सहित सभी लोगो ने दीप प्रज्वलित कर पूरे हर्षोल्लास के साथ प्रधानमंत्री का जन्मदिन मनाया। इस मौके पर हम पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ संतोष कुमार सुमन ने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री का आज जन्म दिवस है और एक नई ऊर्जा के साथ जोश के साथ और नई युग के साथ शुरुआत कह सकते है। उनके जन्मदिन पर निश्चित तौर पर भारत को देश दुनिया के पटल पर नया कृतिमान स्थापित करने का काम किया है।आज वैश्विक स्तर पर हमारे देश की तुलना और हमारे प्रधानमंत्री की तुलना सबसे शक्तिशाली व्यक्ति में सुमार हो। अगर रशिया और अमेरिका के साथ कोई बात होती है तो भारत का भी होता है। उन्होंने बहुत बड़ा योगदान दिया है योगी है और एक तप करके यँहा पर पहुँचे है। उनके ही जन्म दिवस पर हमारी पार्टी दीया जलाकर उनके जन्मदिन की शुभकामना दिया है और भारत के लिए काम करे उम्र और लंबी हो यही हमलोग कामना करते है शुभकामना देते है और आज के दिन में हम सब ने भी पीड़ा उठाया है कि उनके कार्यो को लोगो तक पहुचायेंगे और उनके पद चिन्हों पर चलने का कोशिश करेंगे。 बाइट:- डॉ संतोष सुमन, राष्ट्रीय अध्यक्ष हम पार्टी सह मंत्री बिहार सरकार
0
0
Report
Advertisement

PM मोदी जन्मदिन पर हर घर आशीर्वाद योजना से लघु सचिवालय में दीप जलाए गए

Hansi, Haryana:हांसी बाइट : बीजेपी हांसी विधायक विनोद भयाना पीएम मोदी के जन्मदिन पर हांसी सचिवालय में दीपों की जगमगाहट, दिवाली जैसा दिखा नजारा सेवा संकल्प अभियान के तहत हर घर आशीर्वाद का दीया जलाने की पहल, कुम्हारों को भी मिला रोजगार का अवसर हांसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन और सार्वजनिक जीवन में उनके 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर हरियाणा में सेवा संकल्प अभियान शुरू किया गया है। अभियान के तहत प्रदेशभर में कई सेवा, स्वच्छता और जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में हांसी के लघु सचिवालय परिसर को दीपों और रोशनी से बेहद खूबसूरत ढंग से सजाया गया है। शाम होते ही पूरा सचिवालय परिसर दीपों की रोशनी से जगमगा उठा और यहां दिवाली जैसा माहौल नजर आया। हरियाणा सरकार के आह्वान पर हर घर आशीर्वाद का दीया’ अभियान के तहत सरकारी भवनों कई परियोजनाओं और घरों में मिट्टी के दीये जलाए जा रहे हैं। प्रदेश में करीब 80 लाख दीये जलाने का लक्ष्य रखा गया है। इसका उद्देश्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने के साथ सेवा और जनकल्याण की भावना को बढ़ावा देना है। हांसी लघु सचिवालय परिसर में बड़ी संख्या में मिट्टी के दीये जलाकर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। रोशनी से सजा प्रशासनिक भवन दूर से ही आकर्षण का केंद्र नजर आया। परिसर में दीपों की कतारों ने समय से पहले ही दीपावली जैसा माहौल बना दिया। अभियान के तहत प्रदेश के अन्य प्रमुख सरकारी भवनों को भी इसी तरह रोशनी और दीयों से सजाया जा रहा है। हांसी बीजेपी विधायक विनोद भयाना बोले कि आशीर्वाद का दीया अभियान को वोकल फॉर लोकल से भी जोड़ा गया है। बड़ी संख्या में मिट्टी के दीयों की मांग बढ़ने से स्थानीय कुम्हारों और पारंपरिक कारीगरों को रोजगार का अवसर मिला है। त्योहारों से पहले दीयों की बढ़ी मांग से कुम्हार परिवारों में भी उत्साह का माहौल है। इससे पारंपरिक हस्तशिल्प को प्रोत्साहन मिलने की उम्मीद है। 17 सितंबर से शुरू हुआ सेवा संकल्प अभियान 17 अक्टूबर तक चलेगा। इस दौरान प्रदेशभर में रक्तदान शिविर, स्वच्छता अभियान, जन-जागरूकता कार्यक्रम और अन्य सेवा गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। अभियान का उद्देश्य लोगों को सामाजिक सेवा और जनकल्याण के कार्यों से जोड़ना है। hांसी सचिवालय में जगमगाते दीयों ने जहां परिसर की खूबसूरती बढ़ाई, वहीं इस पहल के जरिए स्थानीय कारीगरों और आम लोगों की भागीदारी को भी अभियान से जोड़ने का संदेश दिया गया।
0
0
Report

रांची में दीपोत्सव 21 हजार दीए और आतिशबाजी के साथ बीजेपी का आशीर्वाद दीया कार्यक्रम

Ranchi, Jharkhand:पीएम मोदी के जन्म दिन के मौके पर रांची सहित पूरे झारखंड में भारतीय जनता पार्टी के द्वारा दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। रांची के अल्बर्ट एक्का चौक पर भी भारतीय जनता पार्टी के द्वारा आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर लगभग 21 हजार से ज्यादा दीए जलाये गए और आतिशबाजी भी किया गया। दीपोत्सव के तहत आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम में बीजेपी के प्रदेश संगठन मंत्री कर्मवीर सिंह, नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी सहित बड़ी संख्या में बीजेपी के नेता और कार्यकर्त्ता शामिल हुए。
0
0
Report
Advertisement

जमुई में बेरोजगारी दिवस पर कांग्रेस का विरोध, रोजगार नीति की मांग तेज

Jamui, Bihar:जमुई जिले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर गुरुवार को कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अलीगंज बाजार में राष्ट्रीय बेरोजगार दिवस मनाकर देश में बढ़ती बेरोजगारी और युवाओं को रोजगार नहीं मिलने के मुद्दे पर विरोध प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का नेतृत्व जमुई जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव राजेश पासवान ने किया। विरोध प्रदर्शन के दौरान बेरोजगार युवाओं ने ठेले पर चाट और चौमिन बेचकर अपना विरोध जताया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि बड़ी संख्या में युवा उच्च शिक्षा प्राप्त करने के बाद भी रोजगार की तलाश में भटक रहे हैं। कई ग्रेजुएट युवक अपनी पढ़ाई और योग्यता के अनुरूप नौकरी नहीं मिलने के कारण छोटे-मोटे व्यवसाय या ठेला लगाने को मजबूर हैं। इस मौके पर जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव राजेश पासवान ने कहा कि देशभर में लाखों युवा रोजगार की मांग को लेकर सड़कों पर हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि रोजगार की मांग करने वाले युवाओं की समस्याओं का समाधान करने के बजाय सरकार की ओर से उन्हें दूसरे विकल्पों की बात कही जाती है। उन्होंने कहा कि युवाओं ने बेहतर भविष्य की उम्मीद में शिक्षा हासिल की, लेकिन पर्याप्त रोजगार के अवसर नहीं मिलने के कारण उन्हें अपनी पढ़ाई से अलग काम करना पड़ रहा है। उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार से युवाओं के लिए नियमित रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने, सरकारी विभागों में रिक्त पदों पर शीघ्र नियुक्ति करने तथा निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर बढ़ाने की मांग की। उन्होंने कहा कि बेरोजगारी की समस्या का समाधान केवल घोषणाओं से नहीं, बल्कि ठोस रोजगार नीति और उसके प्रभावी क्रियान्वयन से होना चाहिए। कांग्रेस नेता ने बिहार में बाढ़ की स्थिति का भी मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि राज्य के कई जिले बाढ़ की चपेट में हैं और बड़ी संख्या में लोग प्रभावित हैं। ऐसे समय में सरकार को प्रभावित लोगों तक राहत और सहायता पहुंचाने पर विशेष ध्यान देना चाहिए। प्रदर्शन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बेरोजगारी के मुद्दे को लेकर सरकार के समक्ष अपनी मांगें रखीं और युवाओं के लिए रोजगार के पर्याप्त अवसर उपलब्ध कराने की मांग की। कार्यक्रम में प्रखंड अध्यक्ष मकेशर यादव, रवि यादव, बलाल अवधेश यादव, अनिल दास, रंजीत सिंह, चंद्रशेखर आजाद समेत कांग्रेस पार्टी के कई कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे.
0
0
Report

वैशाली के अंजनी गांव में अपराधियों ने अविनाश कुमार को गोली मारी, हालत गंभीर

Hajipur, Bihar:वैशाली से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है सराय थाना क्षेत्र के अंजनी गांव में अपराधियों ने एक युवक को गोली मार दी। गोली लगने से अविनाश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। वारदात के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी।जहां अपराधियों ने अविनाश कुमार को गोली मारकर सनसनी फैला दी। गोली लगने के बाद अविनाश गंभीर रूप से घायल हो गए।घटना की जानकारी मिलते ही सराय थाना अध्यक्ष संजीव कुमार पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी जुटाई और आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू की इधर, घायल अविनाश को आनन-फानन में इलाज के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल लाया गया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए पीएमसीएच रेफर कर दिया।गोलीबारी की इस वारदात के बाद पुलिस अब हमलावरों की पहचान और घटना के पीछे की वजह तलाशने में जुटी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और स्थानीय स्तर पर मिली जानकारी के आधार पर जांच आगे बढ़ा रही है।वैशाली के वरीय पुलिस अधीक्षक शुभांक मिश्रा ने घटना की पुष्टि की है। फिलहाल पुलिस की जांच जारी है और अपराधियों तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है।
0
0
Report
Advertisement

" न्याय पंचायत पिपरा पदुम के शिक्षकों की संकुल बैठक पूर्व मा0 विद्यालय ठोरहंस डीह में सम्पन्न "

RPRam Pratap VermaFollow11m ago
Gonda, Uttar Pradesh:गोंडा।न्याय पंचायत स्तरीय शिक्षकों की शिक्षक संकुल बैठक आज 15 सितंबर 2026 को पूर्व माध्यमिक विद्यालय ठोरहंस डीह में सम्पन्न हुई। विद्यालय प्रांगण में शिक्षकों में वंदना शुक्ला,किरण सिंह, रेणु सिंह, विभा सिंह, शबाना मसूद समें दर्जनों शिक्षिकाओं ने दीप प्रज्वालित कर म सरस्वती की पूजा अर्चना की ।परियोजना कार्यालय के घोषित एजेंडे के अनुसार शिक्षक संकुल पिपरा पदुम संजय कुमार सिंह ने शिक्षकों के साथ संवाद स्थापित करते हुए तदनुरूप अपने अपने विद्यालयों में शासन के मंशा के अनुकूल शैक्षिक संप्राप्ति की बात की। इस अवसर पर राहुल देव वर्मा , ज्योति तिवारी , दीपक चौधरी, अनिल पाण्डेय, तेजेन्द्र द्विवेदी, राहुल मिश्रा , साबिर अली, अरविंद यादव, शिक्षक राम प्रताप वर्मा ने अपने विद्यालय में सभी शिक्षकों का स्वागत किया।
0
0
Report

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर समस्तीपुर में दीप जलाकर बीजेपी ने दी शुभकामनाएं

Samastipur, Bihar:PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर समस्तीपुर में जला ‘आशीर्वाद का दीया’: गोलंबर पर BJP कार्यकर्ताओं ने दीप जलाकर मनाया जश्न, मिठाई बांटकर दी शुभकामनाएं, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र यादव और चेतना झांब भी रहीं मौजूद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के मौके पर बीजेपी की ओर से देशभर में ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसी कड़ी में समस्तीपुर में भी बीजेपी कार्यकर्ताओं ने गोलंबर पर दीप जलाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन मनाया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने मिठाइयां बांटकर एक-दूसरे को बधाई दी और प्रधानमंत्री की लंबी उम्र की कामना की।समस्तीपुर गोलंबर पर आयोजित कार्यक्रम में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में हिस्सा लिया। दीप जलाकर प्रधानमंत्री के प्रति समर्थन और शुभकामनाएं व्यक्त की गईं। कार्यक्रम के दौरान पार्टी नेताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास के रास्ते पर आगे बढ़ रहा है ।बीजेपी किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष वीरेंद्र यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन देश के लिए उत्सव का दिन है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ गांव और गरीब तक पहुंच रहा है और प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत लगातार आगे बढ़ रहा है। वहीं बीजेपी नेत्री चेतना झांब ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को नई दिशा देने का काम किया है। उनके जन्मदिन पर दीप जलाकर कार्यकर्ताओं ने उनके स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना की है।
0
0
Report

युवा कांग्रेस का प्रतीकात्मक प्रदर्शन: बेरोजगारी पर सरकार से जवाब मांग

Dhanbad, Jharkhand:धनबाद के रणधीर वर्मा चौक पर युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने अनोखे अंदाज में विरोध प्रदर्शन किया। बकरी चराने से लेकर पकौड़े तलने और चाय बेचने तक... कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रतीकात्मक प्रदर्शन के जरिए देश में बेरोजगारी और रोजगार के संकट का मुद्दा उठाया। युवा कांग्रेस ने केंद्र सरकार से युवाओं को उनकी योग्यता के अनुसार रोजगार उपलब्ध कराने की मांग की। धनबाद के रणधीर वर्मा चौक पर युवा कांग्रेस का अनोखा विरोध प्रदर्शन देखने को मिला। कहीं कार्यकर्ता बकरी चराते नजर आए, तो कहीं पकौड़े तलकर और चाय बेचकर बेरोजगारी के मुद्दे पर सरकार का ध्यान खींचने की कोशिश की गई। भारतीय युवा कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों द्वारा बेरोजगारी के मुद्दे पर समय-समय पर इस तरह के प्रतीकात्मक विरोध प्रदर्शन किए जाते रहे हैं। युवा कांग्रेस का कहना है कि देश में उच्च शिक्षा प्राप्त करने के बाद भी बड़ी संख्या में युवा अपनी योग्यता के अनुसार रोजगार की तलाश में हैं। प्रदर्शन के जरिए सरकारी विभागों में खाली पड़े पदों पर भर्ती करने और युवाओं के लिए रोजगार के पर्याप्त अवसर उपलब्ध कराने की मांग उठाई गई। कार्यकर्ताओं ने कहा कि यह प्रदर्शन किसी एक नौकरी या भर्ती प्रक्रिया तक सीमित नहीं है, बल्कि युवाओं के रोजगार के अधिकार और बेहतर भविष्य की मांग को लेकर है। बकरी चराने से लेकर पकौड़े तलने और चाय बेचने तक के इन प्रतीकात्मक तरीकों के जरिए युवा कांग्रेस ने केंद्र सरकार की रोजगार नीतियों पर सवाल उठाए.
0
0
Report
Advertisement

धनबाद में मोदी के जन्मदिन पर दीप जलाकर समर्थकों ने उत्साह दिखाया

Dhanbad, Jharkhand:एंकर ---प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर धनबाद में भाजपा सांसद ढुलू महतो ने दीप जलाकर जन्मदिन मनाया। रणधीर वर्मा चौक पर सांसद ढुलू महतो अपने समर्थकों के साथ पहुंचे और दीया जलाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समर्थन में नारे लगाए। मौके पर समर्थकों में उत्साह देखने को मिला। सांसद ढुलू महतो ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश लगातार विकास की दिशा में आगे बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री के जन्मदिन को लेकर कार्यकर्ताओं ने विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से खुशी जाहिर की।
0
0
Report

मुंगेर में गंगा आरती और दीपोत्सव से पीएम मोदी का जन्मदिन रोशन हुआ

Munger, Bihar:मुंगेर में गंगा आरती और दीपोत्सव का आयोजन किया गया। सोझी घाट पर देर शाम भव्य गंगा महाआरती और पोलो मैदान में दीपोत्सव कार्यक्रम हुआ। भारी संख्या में लोग शामिल हुए और दीप जलाकर प्रधानमंत्री के दीर्घायु की कामना की गयी। गन्ना मंत्री संजय कुमार ने सोझी गंगा घाट पहुँचकर महाआरती में हिस्सा लिया और पोलो मैदान में दीप प्रज्वलित कर दीपोत्सव का उद्घाटन किया। इस अवसर पर आसमान में गुब्बारे छोड़े गये और मैदान रोशनी से जगमगा उठा। मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर प्रदेशवासियों की ओर से शुभकामनाओं की बारीकियों के साथ उनके दीर्घायु होने की कामना की जा रही है। लोग अपने घरों में भी दीप जलाकर मोदी जी को शुभकामनाएं दे रहे हैं और पूरे जिले में दीपावली जैसा माहौल दिखा। कार्यक्रम में जिलाधिकारी, एसपी और एनडीए नेतृत्व सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
0
0
Report

झारखंड में Range Rover-Defender के लिए नया लग्जरी शोरूम रांची में खुला

Ranchi, Jharkhand:झारखंड में पहली बार लग्जरी ऑटोमोबाइल ब्रांड Range Rover और Defender का अधिकृत शोरूम अब राजधानी रांची में खुल गया है। ranchi के नेवरी में खुले इस नए शोरूम का उद्घाटन JLR India के मैनेजिंग डायरेक्टर रंजन अंबा ने किया। इस मौके पर ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री के साथ-साथ विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। रिबन काटकर शोरूम का उद्घाटन किया गया, जिसके बाद दीप प्रज्वलन कार्यक्रम हुआ। झारखंड में लग्जरी कारों के बढ़ते बाजार और ग्राहकों के बढ़ते विश्वास को देखते हुए JLR ने रांची में अपना नया शोरूम शुरू किया है। शोरूम में Range Rover और Defender के अलग-अलग मॉडल्स उपलब्ध होंगे। ग्राहकों को गाड़ी खरीदने से पहले उसे देखने, उसके फीचर्स को समझने और अनुभव करने की सुविधा मिलेगी। JLR India के मैनेजिंग डायरेक्टर रंजन अंबा ने कहा कि झारखंड उनके लिए एक बड़ा बाजार है। पहले यहां के ग्राहकों को गाड़ियों की सर्विसिंग के लिए दूसरे राज्यों में जाना पड़ता था, लेकिन अब रांची में ही बिक्री के साथ सर्विस की सुविधा उपलब्ध होगी। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में इस शोरूम को और बड़ा करने की योजना है।शोरूम के खुलने के साथ ही आज तीन गाड़ियों की बिक्री भी हुई। अब झारखंड के ग्राहकों को Range Rover और Defender जैसी लग्जरी गाड़ियों को खरीदने के लिए दूसरे राज्यों का रुख नहीं करना पड़ेगा। ग्राहक रांची में ही गाड़ियों को देख सकेंगे, उनका अनुभव ले सकेंगे, खरीदारी कर सकेंगे और सर्विस की सुविधा भी प्राप्त कर सकेंगे।झारखंड बहुत बड़ी मार्केट है, इसलिए ही हम लोग यहां आए हैं। लोग पहले इसलिए नहीं खरीद पाते थे क्योंकि उन्हें यहां सर्विस नहीं मिल पाती थी। लेकिन अब यहां सर्विस मिलेगी। जिन्होंने पहले गाड़ी खरीदी थी, उन्हें भी सर्विस के लिए दूसरे राज्य नहीं जाना होगा।रंजन अंबा ने बताया कि JLR की गाड़ियों की कीमत लाखों रुपये से शुरू होकर कई करोड़ रुपये तक जाती है। कंपनी के कई मॉडल्स में ग्राहकों की पसंद और जरूरत के अनुसार कस्टमाइजेशन की सुविधा भी उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि लग्जरी कार सिर्फ एक वाहन नहीं, बल्कि ग्राहक के लिए एक विशेष अनुभव होती है। यही वजह है कि ग्राहक अपनी पसंद और जरूरत के अनुसार गाड़ी को कस्टमाइज भी करा सकते हैं।लक्जरी गाड़ियां लाखों से शुरू होकर पांच करोड़ रुपये तक जाती हैं। ये कस्टम डिजाइन भी होती हैं। हम कस्टमर के हिसाब से कार को डिजाइन करते हैं और उनकी जरूरत के मुताबिक इसकी कीमत बढ़ सकती है। वही आदिया साहू जो रांची ब्रांच डीलर प्रिंसिपल है उन्होंने कहा कि झारखंड में Range Rover की गाड़ियां कई सालों से आ रही हैं, लेकिन दूसरे राज्यों से आ रही थीं। पिछले तीन सालों में झारखंड में करीब 300 Range Rover गाड़ियां आई हैं। इससे हमें समझ आया कि झारखंड में इसकी मांग काफी है। अब यह रांची में आ गया है, जो पूरे झारखंड को कवर करेगा,Range Rover और Defender के साथ JLR के अलग-अलग लग्जरी मॉडल्स को लेकर भी ग्राहकों में खास दिलचस्पी देखने को मिल रही है। डीलर प्रबंधन के मुताबिक Defender की कीमत करीब सवा करोड़ रुपये से शुरू होकर डेढ़ करोड़ रुपये तक जाती है, जबकि इसके प्रीमियम मॉडल्स की कीमत करीब दो से ढाई करोड़ रुपये तक हो सकती है। ग्राहकों की पसंद के अनुसार कस्टमाइजेशन के साथ कीमत में बदलाव भी होता है। कंपनी आने वाले वर्षों में इलेक्ट्रिक व्हीकल सेगमेंट में भी विस्तार की दिशा में काम कर रही है और झारखंड के ग्राहकों को भविष्य में EV मॉडल्स उपलब्ध कराने की योजना पर भी विचार किया जा रहा है.
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top