811213
मुंगेर में सरपंच के पुत्र का शव मिला
Tola Raunakabad Pahar, Bihar:मुंगेर जिले के धरहरा थाना क्षेत्र में दक्षिणी धरहरा पंचायत के सरपंच जिनका पुत्र 22 वर्षीय है उसका शव पहाड़ी जंगल में मिला। पेड़ लगा रहे मजदूरों ने शव को देखा और ग्रामीणों को सूचित किया। घटनास्थल सरपंच के घर से थोड़ी दूरी पर है। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और डॉग स्क्वाड की टीम मौके पर पहुंची। जांच जारी है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
कुशीनगर: चलती CNG वैन में भीषण आग, चालक ने कूदकर बचाई जान
Kushinagar, Uttar Pradesh:Breaking कुशीनगर - चलती CNG वैन में लगी भीषण आग - चालक ने कूदकर बचाई जान - अचानक धू-धूकर जलने लगी CNG वैन - देवरिया से पडरौना जा रही थी वैन - वाहन से धुआं निकलते ही चालक ने सड़क किनारे रोकने का किया प्रयास - आग की लपटें तेज होते ही चालक ने वैन से कूदकर बचाई जान - सूचना पर पहुंची PRV टीम ने फायर ब्रिगेड को दी जानकारी - दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू - कसया बाजार के नवीन सब्जी मंडी के पास का मामला。0
0
Report
मंदसौर गैंग: 6 आरोपी गिरफ्तार, 5 राज्यों में 17 चोरी कबूल
Mandsaur, Madhya Pradesh:मंदसौर: मध्य प्रदेश के मंदसौर के पूर्व विधायक ओमप्रकाश पुरोहित के घर हुई चोरी के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है पुलिस ने पांच राज्यों में चोरी की वारदात करने वाले एक अंतर राज्यीय गैंग के 6 सदस्यों को पकड़ा है यह सदस्य राजस्थान के रहने वाले हैं पुलिस ने 4000 किलोमीटर के लगभग सफर कर इन आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है आरोपियों ने चोरी की वारदात के बाद अलग-अलग स्थान पर अलग-अलग काम करना शुरू कर दिया था लेकिन पुलिस लगातार उन्हें ट्रेस करने का प्रयास करती रही और आखिरकार आरोपियों को गिरफ्तार कर उनसे चोरी किया गया माल जप्त कर लिया गया है इन आरोपियों का पूर्व का आपराधिक रिकार्ड भी मिला है, इस गैंग ने 5 राज्यों में 17 स्थान पर चोरी की वारदात को कबूला है पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार दिनांक 18.07.2026 को थाना कोतवाली मंदसौर पर चोरी की घटना की रिपोर्ट प्राप्त हुई की अज्ञात बदमाश द्वारा मकान के गेट का ताला तोडकर मकान में घुस कर मकान में रखे दोनो अलमारी के गेट खोलकर अलमारी में रखे नगदी करीबन 20 हजार रूपए तथा पुरानी इस्तेमाली सोने चांदी की रकमे , जेवर चुरा कर ले गये है थाना कोतवाली मंदसौर पर 465/2026 धारा 305(a), 331(4) बीएनएस पंजीबद्ध किया गया व बागडिया गैंग से पुछताछ के दौरान गैंग ने कुल विभिन्न जगहों पर 17 अलग अलग स्थानों पर चोरी का खुलासा किया है, आरोपियों ने एक साथ मिलकर विभिन्न जगह इंदौर, रतलाम, आगरा, राजसमंद, नादद्वारा, उदयपुर, मालेंगाव, धुलिया, दिल्ली, गुड़गांव में अपराध घटित किये है जिनके विरूद्ध पृथक पृथक थानों में अपराध पंजीबध्द पाये गये है। *आरोपीगण -* 01. शिवराम उर्फ हनुमान पिता लादुराम बागरिया निवासी ग्राम देवरिया कला, जिला अजमेर 02. सावंरा पिता रमेश बागरिया निवासी चपानेरी जिला अजमेर 03. सूरज पिता रमेश बागरिया निवासी चपानेरी जिला अजमेर 04. मदनबौदिया उर्फ सावंरा निवासी ग्राम कुसायता 05. उमराव पिता लादुराम लोहार निवासी कोटिया जिला भिलवाडा, हाल मुकाम विजनगर ब्यावर 06. कालुराम पिता रतनलाल बागरिया निवासी चपानेरी जिला अजमेर *जब्त शुदा मश्रुका:-* सोने चान्दी के जेवरात कुल किमती 20 लाख रूपये。 *चोरी की घटना में प्रयुक्त हथियार.-* 01. 02 टॉमी 02. 01 इलेक्ट्रोनिक कटर 03. 02 ग्लब्स 04. 01 प्लास्टिक प्लास0
0
Report
बाल श्रम विरोधी अभियान में आठ नाबालिग बालिकाओं का सुरक्षित रेस्क्यू
Jagdalpur, Chhattisgarh:जिला प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा बाल श्रम के विरूद्ध अभियान चलाते हुए शनिवार को शहर के सिटी ग्राउंड के सामने एक बड़ी कार्रवाई की गई, अभियान के तहत हाउसिंग बोर्ड द्वारा बनाए जा रहे बहुमंजिला इमारत के निर्माण कार्य में मजदूरी कर रहीं आठ नाबालिग बालिकाओं को सुरक्षित रेस्क्यू किया गया, इस कार्रवाई का नेतृत्व मानव तस्करी निरोधक इकाई के जिला नोडल अधिकारी एवं उप पुलिस अधीक्षक चंद्रहास ने किया। मुखबिर से मिली पुख्ता सूचना के आधार पर जिला पुलिस बल, श्रम विभाग और चाइल्ड लाइन की संयुक्त टास्क फोर्स ने निर्माण स्थल पर औचक छापा मारा। मौके पर जोखिम भरे निर्माण कार्यों में आठ नाबालिग बालिकाएं काम करते हुए पाई गईं, जो प्राथमिक जांच के अनुसार बस्तर जिले की ही रहने वाली हैं। टास्क फोर्स ने तत्परता दिखाते हुए सभी बालिकाओं को कार्यस्थल से तत्काल मुक्त कराया और वैधानिक पुनर्वास प्रक्रिया के तहत चाइल्ड लाइन के समक्ष प्रस्तुत किया, प्रशासन ने कार्रवाई के दौरान स्पष्ट किया है कि बाल श्रम कराने वाले संबंधित ठेकेदार और निर्माण एजेंसी के खिलाफ बाल श्रम निषेध कानून के तहत सख्त दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
Advertisement
बीजेपी का पोस्टर वार: कांग्रेस के टूरिस्ट पैकेज पर तंज
Begun, Rajasthan:रायपुर बीजेपी का पोस्टर वार जारी कांग्रेस के प्रदेश प्रभारियों की नई नियुक्ति पर बीजेपी ने कसा तंज भूपेश बघेल और सचिन पायलट पर कसा तंज लिखा - ना इधर के रहे, ना उधर के रहे बस कांग्रेस के \"टूरिस्ट पैकेज\" में घूमते रहे0
0
Report
मांझी में दहा नदी बांध टूटा, गांव में बाढ़ से जीवन प्रभावित
Chapra, Bihar:ANCHOR: मांझी में दहा नदी का बांध टूटा, बीन टोलियां गांव में घुसा पानी सड़कें जलमग्न, आवागमन बाधित; ग्रामीणों में आक्रोश, प्रशासन से तत्काल राहत की मांग सारण: मांझी प्रखंड के चेफूल पंचायत अंतर्गत बीन टोलियां गांव के समीप दहा नदी का बांध टूटने से इलाके में बाढ़ की स्थिति गंभीर हो गई है। बांध टूटने के बाद पानी तेजी से गांव की ओर फैल गया और कई लोगों के घरों में बाढ़ का पानी घुस गया। अचानक आई इस स्थिति से ग्रामीणों में काफी आक्रोश है。 बीन टोलियां गांव के चारों तरफ सड़क पर भी पानी चढ़ गया है, जिसके कारण लोगों का आवागमन प्रभावित हो गया है। ग्रामीणों के सामने घर से बाहर निकलने और जरूरी सामान लाने-ले जाने की समस्या उत्पन्न हो गई है。 वर्तमान पैक्स अध्यक्ष संत सिंह ने सारण के जिला समाहर्ता से तत्काल हस्तक्षेप करते हुए बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए समुचित व्यवस्था कराने की मांग की है। उन्होंने प्रशासन से राहत, आवागमन और सुरक्षा के लिए अविलंब आवश्यक कदम उठाने का आग्रह किया है。 ग्रामीणों का आरोप है कि लघु सिंचाई विभाग के कार्यपालक पदाधिकारी और संबंधित ठेकेदारों की कथित मिलीभगत के कारण समय रहते बांध की समुचित देखरेख और सुरक्षा व्यवस्था नहीं की गई, जिसका खामियाजा अब आम लोगों को भुगतना पड़ रहा है。 वहीं, ताजपुर-दहा नदी पर बने पुराने पुल पर भी पानी चढ़ जाने से आवागमन बाधित हो गया है। इससे बाढ़ प्रभावित इलाकों के लोगों की परेशानी और बढ़ गई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि तत्काल वैकल्पिक रास्ते और आवागमन की व्यवस्था की जाए। साथ ही, बगल वाले पुल के पास बैरिकेडिंग कराई जाए, ताकि बाढ़ प्रभावित इलाकों में आने-जाने वाले लोगों को सुविधा मिल सके और किसी तरह की दुर्घटना को रोका जा सके। फिलहाल बांध टूटने के बाद गांव और आसपास के इलाकों में पानी लगातार फैल रहा है। ग्रामीण प्रशासन से जल्द से जल्द राहत एवं बचाव कार्य शुरू किए जाने की मांग कर रहे हैं.0
0
Report
दिल्ली में BRICS शिखर सम्मेलन से पहले पुलिस सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी दी गयी
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली: 12-13 सितंबर को राष्ट्रीय राजधानी के भारत मंडपम में होने वाले ब्रिक्स (BRICS) शिखर सम्मेलन से पहले, दिल्ली पुलिस के जवानों को सुरक्षा व्यवस्था के बारे में जानकारी दी गई。0
0
Report
Advertisement
कानपुर में युवक की बेरहमी से पिटाई का वीडियो वायरल, पुलिस कर रही जांच
Kanpur, Uttar Pradesh:कानपुर के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के नया शिवली रोड पर शनिवार देर रात कुछ युवकों ने एक युवक को घेरकर उसके साथ जमकर मारपीट की और मारते हुए घसीटकर ले गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया है और आरोपियों की पहचान कर उनकी तलाश शुरू कर दी है。 बताया जा रहा है कि कुछ युवकों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद मामला मारपीट तक पहुंच गया। वायरल वीडियो में कई लोग एक युवक को घेरकर उसके साथ मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। इतना ही नहीं, युवक को मारते हुए घसीटकर ले जाने का दृश्य भी वीडियो में नजर आ रहा है। घटना के दौरान किसी व्यक्ति ने पूरी वारदात का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया है। पुलिस आरोपियों की पहचान कर उनकी तलाश में जुटी है। हालांकि, वायरल वीडियो में मारपीट की असली वजह साफ नहीं हो रही है।0
0
Report
खुले गड्ढे में मासूम की मौत, प्रशासन पर सवालों की गूँज
Noida, Uttar Pradesh:खुले गड्ढे में समा गई मासूम की जिंदगी, मौत के बाद उठे सिस्टम पर सवाल एंकर - लखनऊ के बीबीडी इलाके में खुले और पानी से भरे गड्ढे में गिरकर पांच साल के मासूम हर्षित की मौत के बाद अब कई सवाल खड़े हो रहे हैं। गड्ढा घरों के पास था और उसमें नाली तथा बारिश का पानी जमा था। हादसे के बाद परिवार बच्चे को लेकर अस्पताल-दर-अस्पताल भटकता रहा, लेकिन मासूम की जान नहीं बच सकी। सबसे बड़ा सवाल ये है कि आखिर इस खुले गड्ढे को लेकर जिम्मेदार विभाग ने पहले से कोई सुरक्षा इंतजाम क्यों नहीं किया? वी ओ - ये तस्वीर उस गड्ढे की है, जो एक परिवार के लिए जिंदगी भर का दर्द बन गया। बीबीडी थाना क्षेत्र के डीह गांव में करीब पांच साल का हर्षित अपने दोस्त के साथ घर के पीछे गया था। इसी दौरान उसका पैर फिसला और वह पानी से भरे गड्ढे में जा गिरा। गड्ढे में नाली और बारिश का पानी जमा था। दोस्त ने परिवार को सूचना दी, जिसके बाद परिजनों ने बच्चे को बाहर निकाला और अस्पताल लेकर भागे। वी ओ - मासूम को बचाने के लिए परिवार पहले चिनहट सीएचसी पहुंचा। वहां से उसे लोहिया अस्पताल रेफर किया गया। परिजनों का आरोप है कि लोहिया अस्पताल में बच्चे को तत्काल उपचार नहीं मिला। इसके बाद वे उसे शहीद पथ स्थित मातृ एवं शिशु अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि और अस्पताल की ओर से आधिकारिक प्रतिक्रिया का इंतजार है। वी ओ - हादसे के बाद एक और गंभीर सवाल सामने आया—क्या इस गड्ढे के बारे में जिम्मेदार विभाग को जानकारी थी? स्थानीय लोगों के मुताबिक घरों की नालियों का पानी इसी गड्ढे में जमा होता था। बारिश के बाद गड्ढा पानी से भर गया था और आसपास सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं थे। अब सवाल है कि खुले गड्ढे को समय रहते क्यों नहीं ढका गया? क्या वहां बैरिकेडिंग या चेतावनी बोर्ड लगाया गया था? और हादसे के बाद जिम्मेदारी किसकी तय होगी? वी ओ - घटना की सूचना के बाद पुलिस भी मौके और परिवार तक पहुंचने में देरी को लेकर सवालों के घेरे में रही। पुलिस के मुताबिक परिजनों की लोकेशन तलाशने में समय लगा और करीब तीन घंटे बाद पुलिस परिवार तक पहुंच सकी। बाद में मामला बीबीडी थाना क्षेत्र का सामने आया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई शुरू की और पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है।0
0
Report
पटना में बाढ़ खतरा बढ़ा; निचले क्षेत्र डूबे, प्रशासन ने अलर्ट बढ़ाया
Patna, Bihar:पटना इस समय पानी से चारो ओर घिरा हुआ है दियारा क्षेत्र के अलावा अब जिले के निचले इलाकों में नदियों का पानी घुस चुका है हालत यह है कि पटना शहर के निचले इलाकों में पानी प्रवेश कई जगह कर गया है बाढ़ का खतरा इसी से समझा जा सकता है कि प्रशासन ने जिले के 31 स्थानों को अंतिसंवेदनशील व 181 स्थल को संवेदनशील घोषित किया है।0
0
Report
Advertisement
घरेलू विवाद में पति ने ब्लेड से अदीबा पर हमला, हालत गंभीर
Danapur, Bihar:फुलवारीशरीफ की फेडरल कॉलोनी में घरेलू विवाद में पति की हैवानियत सामने आई है। ससुराल पहुंचे पति ने पत्नी अदीबा को कमरे में बंद कर उसके शरीर पर ब्लेड से कई वार कर दिए। हमले में अदीबा गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे इलाज के लिए एम्स में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। वारदात के बाद आरोपी पति फरार है। फFedral कॉलोनी में शनिवार शाम करीब छह बजे यह वारदात हुई। पीड़िता अदीबा के मुताबिक, 31 अगस्त को पति ने उसका मोबाइल देखा था। मोबाइल में एक दूर के रिश्तेदार से हुई बातचीत को लेकर वह नाराज हो गया और उसके साथ मारपीट की। आरोप है कि पति ने मोबाइल अपने पास रख लिया और अदीबा को मायके भेज दिया। इसके बाद देर शाम पति ससुराल पहुंचा। उस वक्त अदीबा के माता-पिता घर पर नहीं थे। आरोप है कि पति उसे कमरे में ले गया और अंदर से दरवाजा बंद कर दिया। मारपीट के बाद ब्लेड से उसके चेहरे, गर्दन, नाक और हाथ समेत शरीर के कई हिस्सों पर वार कर दिए。 अदीबा की चीख सुनकर ऊपर मौजूद उसके भाई मौके पर पहुंचे और दरवाजा तोड़कर उसे बाहर निकाला। इसके बाद गंभीर हालत में उसे एम्स में भर्ती कराया गया। पुलिस ने अदीबा के बयान पर केस दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी गुलाम शाहबाज आलम के मुताबिक, प्रारंभिक जांच में मामला घरेलू विवाद से जुड़ा है। आरोपी पति घटना के बाद से फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी है。0
0
Report
मयूर विहार फेज 3 में हत्या का CCTV सामने, हमलावर बेरहमी से पीटते दिखे
Noida, Uttar Pradesh:मयूर विहार फेज 3 में हत्या का सीसीटीवी आया सामने सीसीटीवी में साफ़ देखा जा सकता हैं कि 2 हमलावर एक व्यक्ति को बड़ी बेरहमी से प्लाईवुड से पीट रहे हैं0
0
Report
अम्बेडकरनगर: दुष्कर्म मामले के वांछित आरोपी एसओजी-पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार
Ambad, Maharashtra:Ambedkar Nagar में मासूम बालिका के साथ दुष्कर्म के मामले में वांछित चल रहे आरोपी को पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया है, पुलिस की जवाबी फायरिंग में आरोपी के पैर में गोली लगी है, जिसे घायल अवस्था में उपचार के लिए सीएचसी भीटी में भर्ती कराया गया है, बते़ 2 सितंबर को Ambedkar Nagar के भीटी थाना क्षेत्र में एक बालिका के साथ दुष्कर्म की गंभीर वारदात सामने आई थी, इस संबंध में पीड़िता के परिजनों की तहरीर पर थाना भीटी में मुकदमा दर्ज किया गया था, पुलिस विवेचना के दौरान घटना में अभियुक्त शिबू खान पुत्र रफीक खान निवासी ग्राम लमहैया, थाना हैदरगंज जनपद अयोध्या का नाम प्रकाश में आया था, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही थी, आज पुलिस को सूचना मिली कि अभियुक्त चनहा से हैदरगंज की ओर जाने वाले संपर्क मार्ग से गुजर रहा है, सूचना मिलते ही एसओजी और भीटी पुलिस की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की, खुद को घिरता देख आरोपी बाइक से कच्चे व उबड़-खाबड़ रास्ते की तरफ भागने लगा, जहां अनियंत्रित होकर उसकी बाइक गिर गई, इसके बाद उसने छिपकर पुलिस पार्टी पर जानलेवा फायरिंग शुरू कर दी, पुलिस टीम ने आत्मरक्षार्थ आवश्यक बल का प्रयोग करते हुए जवाबी फायरिंग की, जिसमें एक गोली अभियुक्त के पैर में लगी और वह घायल होकर गिर पड़ा, पुलिस ने मौके से उसे हिरासत में ले लिया, अभियुक्त के पास से एक 315 बोर का तमंचा, कारतूस और प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की गई है, क्षेत्राधिकारी भीटी लक्ष्मीकांत मिश्रा ने बताया कि दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त पुलिस मुठभेड़ में घायल हुआ है, उसे तत्काल प्राथमिक उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया है, मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है,0
0
Report
Advertisement
सोनपुर में गंगा बाढ़, नावों पर जिंदगी बसर; राहत तंगहाल
Patna, Bihar:सोनपुर- गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है और इसके साथ ही लोगों की मुश्किलें भी बढ़ती जा रही हैं। सोनपुर में करीब 15 पंचायतें बाढ़ की चपेट में हैं। कई इलाकों में यातायात पूरी तरह ठप हो चुका है। हालात ऐसे हैं कि लोग आने-जाने के लिए जुगाड़ से नाव तैयार कर रहे हैं। सैकड़ों घर ऐसे हैं, जिनका मुख्य सड़क और बाजार से संपर्क पूरी तरह टूट चुका है। तस्वीरें सोनपुर की हैं... जहाँ गंगा का बढ़ता पानी अब लोगों की जिंदगी पर भारी पड़ रहा है। चारों तरफ पानी ही पानी है और जिन रास्तों से कभी लोगों की आवाजाही हुआ करती थी, वहाँ अब नाव के अलावा कोई दूसरा विकल्प नजर नहीं आ रहा। पानी काफ़ी गहरा हैँ.. मुख्य सड़क से घर तक जाने में 10 फिट गहरा पानी को पार करना पड़ता हैँ... जुगाड़ का नाम ही एकमात्र सहारा है घरों के अंदर 2 फीट पानी प्रवेश कर चुका है... बाढ़ की वजह से करीब 15 पंचायतों में हालात बेहद खराब हैं। सैकड़ों परिवार अपने घरों में कैद होकर रह गए हैं। जरूरी सामान लाने से लेकर अस्पताल या बाजार तक पहुंचने के लिए लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है。 हालात कितने मुश्किल हैं, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि लोग जुगाड़ से नाव बनाकर एक जगह से दूसरी जगह जाने को मजबूर हैं。 लकड़ी, ड्रम और दूसरे सामानों की मदद से तैयार की गई इन देसी नावों के सहारे लोग अपनी रोजमर्रा की जरूरतें पूरी कर रहे हैं। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक, हर किसी के लिए बाढ़ के पानी के बीच सफर करना किसी चुनौती से कम नहीं है。 कई घरों के अंदर दो फीट तक पानी प्रवेश कर चुका है। घर का सामान पानी में डूब चुका है और रहने की जगह तक सीमित हो गई है。 जिनके पास पक्की छत है, वे अपने बच्चों और पालतू जानवरों के साथ उसी छत पर रहने को मजबूर हैं। नीचे घर में पानी है और ऊपर खुले आसमान के नीचे जिंदगी गुजर रही है。 खाने-पीने की समस्या भी अब लोगों के सामने बड़ी चुनौती बनती जा रही है। जिन परिवारों के पास थोड़ा-बहुत जलावन बचा है, वे उसी के सहारे छत पर चूल्हा जलाकर खाना बनाने को मजबूर हैं। न बिजली की सुविधा ठीक से मिल पा रही है, न आने-जाने का रास्ता बचा है। ऐसे में बाढ़ प्रभावित परिवार हर दिन किसी तरह अपनी जिंदगी आगे बढ़ा रहे हैं。 स्थानीय लोगों का आरोप है कि बाढ़ का पानी लगातार बढ़ रहा है, लेकिन अब तक राहत और बचाव को लेकर पर्याप्त इंतजाम नहीं किए गए हैं। लोगों को सबसे ज्यादा जरूरत नाव, पीने के पानी, भोजन और पशुओं के लिए चारे की है। लेकिन प्रभावित इलाकों में इन सुविधाओं की कमी लोगों की परेशानी और बढ़ा रही है। सोनपुर की ये तस्वीरें सिर्फ बाढ़ की भयावहता नहीं दिखातीं, बल्कि उन परिवारों की मजबूरी भी बयां कर रही हैं जो पानी के बीच रहकर हर दिन सामान्य जिंदगी जीने की कोशिश कर रहे हैं। जरूरत है कि प्रशासन प्रभावित इलाकों में तत्काल नाव, भोजन, पेयजल और पशु चारे की व्यवस्था सुनिश्चित करे。0
0
Report
सुदिव्य सोनू के निधन पर झामुमो प्रवक्ता मनोज पांडेय की ताजा प्रतिक्रिया
Ranchi, Jharkhand:रांची मंत्री सुदिव्य सोनू के निधन पर झामुमो प्रवक्ता मनोज पांडेय की प्रतिक्रिया0
0
Report
टोंक नगर परिषद चुनाव के लिए भाजपा ने बड़ा मंथन; सुखबीर जौनापुरिया को जिम्मेदारी सौंपी
Tonk, Rajasthan:Tonk टोंक नगर परिषद चुनाव को लेकर मुख्यमंत्री आवास पर बुलाकर बड़ा मंथन मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा मुख्यमंत्री आवास पर टोंक नगर परिषद के निकाय चुनाव को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा की इस दौरान पूर्व सांसद सुखबीर सिंह जौनापुरिया को टोंक नगर परिषद चुनाव में बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई इस अवसर पर पूर्व विधायक अजीत मेहता एवं नगर परिषद टोंक की पूर्व सभापति लक्ष्मी जैन भाजपा नेता बेनी प्रसाद जैन को समस्त वार्डों की जिम्मेदारी देते हुए भी स्पष्ट संदेश दिया गया कि सभी वार्डों में कार्यकर्ताओं के साथ लगातार संपर्क एवं संवाद करते हुए भाजपा प्रत्याशियों को मजबूती प्रदान कर भाजपा को जिताए0
0
Report
Advertisement
