811213
रक्षाबंधन पर मुंगेर में पुलिस अधिकारियों को राखी बांधी
Tola Raunakabad Pahar, Bihar:मुंगेर में रक्षाबंधन पर विश्व हिंदू परिषद की दुर्गा वाहिनी और मातृशक्ति की बहनों ने तारापुर थाना में पुलिस अधिकारियों को राखी बांधी। थानाध्यक्ष अरविंद कुमार, एसआई अनिल सिंह, और अन्य पुलिसकर्मियों को राखी बांधकर बहनों की सुरक्षा का संकल्प लिया गया। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में भी पुलिस अधिकारियों ने राखी बंधवाई। मातृशक्ति की बंदना साहा ने कहा कि पुलिसकर्मियों को उनके घर न जा पाने के कारण यह पहल की गई है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
छात्राओं के टॉयलेट इस्तेमाल के आरोप पर प्राचार्य निलंबित
Chhatarpur, Madhya Pradesh:छतरपुर के शासकीय स्कूल में छात्राओं का टॉयलेट इस्तेमाल करने पर प्राचार्य को निलंबित कर दिया गया है. कलेक्टर के जांच प्रतिवेदन पर सागर कमिश्नर ने यह कार्रवाई की. मामला ईशानगर के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का है. यहां छात्राओं ने जनसुनवाई में कलेक्टर से शिकायत की थी कि प्राचार्य महिला शौचालय का इस्तेमाल करते हैं और मना करने पर कई तरह की धमकियां देते हैं. ईशानगर के शासकीय सांदीपनि उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्य बसन्तलाल प्रजापति को स्कूल में छात्राओं का टॉयलेट इस्तेमाल करने के गंभीर आरोप के बाद तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है. यह कार्रवाई सागर संभाग के कमिश्नर अनिल सुचारी ने छतरपुर कलेक्टर के जांच प्रतिवेदन पर की है.0
0
Report
बागहा के रामनगर कॉलेज में 9 फीट अजगर दिखा: वन विभाग ने रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा
Bagaha, Bihar:रामनगर स्थित डिग्री कॉलेज में करीब 9 फीट का विशाल अजगर सांप निकलने से अफरा तफरी मच गई। वन विभाग की टीम ने फ़ौरन रेस्क्यू कर उसे जंगल में छोड़ दिया। दरअसल रामनगर शहर के प्रिंस मोहन विक्रम शाह कॉलेज में एक 9 फीट का अजगर सांप दिखने से कॉलेज पहुंचे छात्रों में हड़कंप मच गया। आनन फानन में इसकी सूचना छात्रों ने रामनगर वन विभाग कार्यालय को दी। सूचना पर मौके पर पहुंची वन विभाग की रेस्क्यू दल ने करीब 9 फीट लंबे और 20 किलो वजन के अजगर को सफलतापूर्वक रेस्क्यू कर सुरक्षित पकड़ लिया है। बताया जा रहा है कि बरसात के कारण जल भराव के बाद जंगली जीव जंतु रिहायशी क्षेत्रों की ओर रुख़ अख्तियार कर रहे हैं। इसी कड़ी में फॉरेस्ट कर्मी शहादत मियां के नेतृत्व में टीम ने कड़ी मशक्कत कर अजगर को पकड़ सुरक्षित उसे बोरे में बंद कर जंगल में छोड़ दिया। रामनगर वन प्रक्षेत्र के रेंजर विजय कुमार ने बताया कि सूचना पर तत्काल अजगर का सफलतापूर्वक कॉलेज परिसर से रेस्क्यू किया गया। बरसात के दिनों में जंगली क्षेत्र के लोगों को सतर्क रहने की वन विभाग की ओर से अपील किया गया है। वन अधिकारियों ने कहा है कि बारिश के कारण जंगली जीव आबादी क्षेत्र में ऊँचे व सुरक्षित स्थान की ओर निकल रहे हैं लिहाजा आम नागरिकों से अनुरोध है कि किसी भी सांप या वन्यजीव दिखने पर तुरंत वन विभाग को सूचना दें, खुद से उन्हें पकड़ने या छेड़ने का प्रयास बिल्कुल भी न करें।0
0
Report
जमीनी विवाद के चलते दबंगों के हौसले इतने बुलंद हो गए कि उन्होंने दिनदहाड़े एक युवक पर गोली चला दी
Muskara, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के हमीरपुर से इस वक्त की एक बड़ी और सनसनीखेज खबर सामने आ रही है। यहाँ जमीनी विवाद के चलते दबंगों के हौसले इतने बुलंद हो गए कि उन्होंने दिनदहाड़े एक युवक पर गोली चला दी। पूरा मामला बिंवार थाना क्षेत्र के मवई जार गांव का है, जहाँ इस वारदात के बाद से पूरे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। V/O :- बताया जा रहा है कि जमीनी रंजिश को लेकर दबंगों ने युवक पर फायरिंग की। गोली युवक के पैर में लगी है, जिससे वह लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़ा। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से बड़ी आसानी से फरार हो गए। घायल युवक को गंभीर हालत में इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची है और मामले की छानबीन की जा रही है। BYTE :- जितेन्द्र सिंह BYTE :- राज कुमार पाण्डेय ( सीओ ) BYTE :- डॉ आनन्द त्रिपाठी0
0
Report
Advertisement
बारिश में दलदल से गांव की सड़क बंद, मरीज को कंधों पर ले जाना पड़ा
Morena, Madhya Pradesh:मुरैना - मुरैना में सिस्टम को शर्मसार करने वाली तस्वीर आई सामने, बारिश के दौरान गांव से मुख्य मार्ग का रास्ता हुआ पूरी तरह बंद, दलदल होने के कारण वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से ठप्प, बीमार व्यक्ति को खटिया के सहारे ले जाते ग्रामीण, चार कंधों के सहारे बीमार व्यक्ति को ले जा रहे लोग, कीचड़ एवं दलदल भरा रास्ता होने से ग्रामीणों को भारी परेशानी, मानसून से पहले न पंचायत ना प्रशासन ने उठाई जिम्मेदारी, मुख्य मार्ग तक लाने के लिए ग्रामीणों ने बीमार व्यक्ति को एक किलोमीटर दूर कंधों पर लेकर पहुंचे, करीब 2 हजार की आबादी गांव में कर रही निवास, सड़क नहीं होने से ग्रामीणों की बड़ी परेशानी, ग्रामीण सरकारी सिस्टम से गांव के लिए मांग रहे सड़क, अंबाह तहसील के ग्राम पंचायत रूअर चतुर सिंह की हवेली गांव का मामला0
0
Report
फतेहपुर पीटीसी में ताजा अपडेट
Noida, Uttar Pradesh:फतेहपुर पीटीसी0
0
Report
JPSC-JSSC पेपर लीक घोटाला: छात्रों का 15 दिन से CBI जांच की मांग जारी
Dhanbad, Jharkhand:JPSC-JSSC परीक्षा पेपर लीक,धांधली और घोटाला को लेकर छात्रों के आंदोलन लगभग 15 दिन हो गया है।लेकिन अब तक छात्रों के CBI जांच की मांग पूरा नही हुआ है धनबाद पहुँचे रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने इसे लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी। रक्षा राज्य मंत्री ने हेमंत सरकार पर बरसे। भारी बारिश के बीच आंदोलनरत छात्रों के माँग को पूरा करने की अपील रक्षा राज्य मंत्री ने किया। रक्षा_state मंत्री ने कहा कि JPSC JSSC परीक्षा में घोटाला,धांधली को लेकर छात्रो का आंदोलन जायज है। राज्य सरकार की CID जांच केवल आई वाश है। इसके पहले भी CID बालू, शराब सहित अन्य मामलों की जांच की जिसमे कोई बड़ी कार्रवाई नही हुई। जबकि बाद में सब ठीक होने की बात कही गई। झारखंड के छात्रों का आंदोलन देश के युवाओं के लिये मिशाल है। आंदोलन में देश विरोधी, जाति सूचक नारे नही लगे। कोई असभ्य काम नही किया गया है। भारी बारिश में छात्र आंदोलन में डटे है। छात्र सरकार से CBI जांच की मांग कर रहे है। जो जायज है। JPSC JSSC परीक्षा में पेपर लीक नही बल्कि सीटे बेची गई है। करोड़ो करोड़ रुपये का लेन देन हुआ है। एक गिरोह इसमें काम कर रहा है। CBI,ED से ही इसकी सही जाँच हो सकती है। छात्र भारत की संस्कृति के साथ आंदोलन कर रहे है। आंदोलन करने वाले छात्र फास्ट फूड नही दाल भात चौखा खाकर आंदोलन में डटे है। आधा महीना से चल आंदोलन चल रहा है। राज्य सरकार आधा कदम आगे नही बढ़ी है। राज्य सरकार छात्रों के आंदोलन को लेकर गम्भीर नही है। मुख्यमंत्री से आग्रह है कि छात्रों के माँग को पूरा करे। वार्ता ,कमिटी बुलाना यह ड्रामा छोड़ छात्रों के माँग को पूरा करना चाहिए। चलेगा सिपाही दौड़ परीक्षा के दौरान 16 अभ्यर्थियों की मौत हो गई थी। उस मामले में भी सरकार संवेदनहीन बनी हुई है0
0
Report
Advertisement
बूंदी मेडिकल कॉलेज के कर्मचारियों की वेतन हड़ताल; 7 दिन में भुगतान आश्वासन
Noida, Uttar Pradesh:बूंदी। राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय में पिछले 5-6 माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल शनिवार को दूसरे दिन भी जारी रही। कर्मचारी कार्य बहिष्कार कर धरने पर बैठे हैं। कर्मचारियों ने करीब 12 माह से पीएफ राशि लंबित होने का भी आरोप लगाया। उनका कहना है कि वेतन नहीं मिलने से परिवार के भरण-पोषण और अन्य खर्चों में परेशानी हो रही है। प्रिंसिपल राहुल चंदेल ने कर्मचारियों के प्रतिनिधिमंडल से बातचीत कर 7 दिन में वेतन भुगतान का आश्वासन दिया। वहीं प्लेसमेंट कंपनी के सुपरवाइजर महेंद्र कुमार वर्मा ने जल्द भुगतान की प्रक्रिया पूरी करने की बात कही。0
0
Report
कटिहार में जीविका दीदियों द्वारा 60,000 तिरंगे बनवाने की तैयारी
Katihar, Bihar:कटिहार में जीविका दीदियाँ बना रही है 60,000 तिरंगा जिला प्रशासन ने राष्ट्रीय ध्वज निर्माण की अहम जिम्मेदारी जिले की 250 जीविका दीदियों को सौंपा इस पहल का उद्देश्य स्वतंत्रता दिवस के राष्ट्रीय पर्व में स्थानीय महिलाओं की सीधी भागीदारी सुनिश्चित करना है वंदे मातरम के 150वें वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में हर घर तिरंगा अभियान आगामी स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कटिहार जिले में झंडोत्तोलन और हर घर तिरंगा अभियान को लेकर तैयारियां जोरों पर जिले में अगले कुछ दिनों तक झंडे बनाने और उनके वितरण का कार्य युद्ध स्तर पर जारी रहेगा महिलाओं और आम लोगों के बीच स्वतंत्रता के महत्व और तिरंगे के प्रति सम्मान की भावना जागृत करना आगामी स्वतंत्रता दिवस और हर घर तिरंगा अभियान को लेकर कटिहार जिले में तैयारियां जोरों पर हैं। इस राष्ट्रीय अभियान को सफल बनाने में जिले की जीविका दीदियाँ अपनी अहम भूमिका निभा रही हैं और बड़े पैमाने पर तिरंगे तैयार कर रही हैं। जीविका, कटihar के जिला परियोजना प्रबंधक इन्द्र शेखर इंदु ने बताया कि सरकार के निर्देशानुसार तिरंगा निर्माण का कार्य तेजी से किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि वंदे मातरम के 150वें वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान का मुख्य लक्ष्य सभी सरकारी प्रतिष्ठानों और हर एक परिवार के घर पर गर्व के साथ तिरंगा फहराना है। पूरे कटिहार जिले में जीविका दीदियों द्वारा अगले दो दिनों के भीतर 60,000 तिरंगे झंडे बनाने का लक्ष्य रखा गया है। तैयार किए गए सभी राष्ट्रीय ध्वज 10 अगस्त तक प्रखंड और जिला प्रशासन को उपलब्ध करा दिए जाएंगे। इसके बाद प्रशासन के माध्यम से इन झंडों को हर घर तक पहुँचाने का कार्य किया जाएगा। इस पहल से न केवल हर घर में झंडा फहराने का लक्ष्य पूरा होगा, बल्कि जीविका दीदियों को रोजगार भी मिल रहा है। इसके साथ ही, महिलाओं और आम लोगों के बीच स्वतंत्रता के महत्व और तिरंगे के प्रति सम्मान की भावना भी जागृत की जा रही है। इस अवसर को एक गौरव के क्षण के रूप में देखा जा रहा है, जहाँ महिलाएं आत्मनिर्भरता के साथ-साथ देशभक्ति के इस महाभियान में अपना योगदान दे रही हैं । तिरंगा निर्माण का यह कार्य जिले के सभी 16 प्रखंडों में व्यापक स्तर पर चल रहा है। इस अभियान को मुख्य रूप से स्थानीय संकुल संघों के माध्यम से संचालित किया जा रहा है, जहाँ सिलाई केंद्रों पर तिरंगे बनाए जा रहे हैं। रोजगार और स्वावलंबन की इस अनूठी पहल में उन दीदियों जो स्वयं सहायता समूह की महिलाएं हैं, को शामिल किया गया है, जो टेलरिंग का काम जानती हैं। श्री इन्दु ने बताया कि जिले के सभी प्रखंडों को मिलाकर लगभग 250 दीदियां इस समय पूरे उत्साह के साथ तिरंगा सिलने के काम में जुटी हुई हैं। महिलाओं को प्रति झंडा सिलने के लिए मोटे तौर पर 3 रुपये से लेकर 5 रुपये तक की राशि मिल रही है। सिलाई के अलावा, जो महिलाएं कपड़े की कटिंग कर रही हैं या झंडों के वितरण कार्य में लगी हैं, उन्हें भी इसके लिए राशि दी जाएगी। इस रोजगार से प्रत्येक दीदी केवल दो दिनों के भीतर 500 से लेकर 1000 रुपये तक आसानी से कमा लेंगी। इस प्रकार यह पहल महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और उन्हें स्वावलंबी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो रही है। झंडे की ऊंचाई 12 इंच और लंबाई 18 इंच रखी गई है। सिलाई का काम पूरा होने के बाद झंडे के बीच में अशोक चक्र भी लगाया जाएगा। अशोक चक्र लगाने का यह महत्वपूर्ण कार्य भी दीदियों द्वारा ही किया जाएगा, जिसके बाद इसे सप्लाई के लिए भेजा जाएगा।0
0
Report
Muzaffarpur में बागमती के उफान से जलमग्न गांव, NH 27 मार्ग बाधित
Muzaffarpur, Bihar:Muzaffarpur से गुजरने वाली बागमती नदी के बढ़ते जलस्तर से गायघाट और कटरा प्रखंड के कई क्षेत्र जलमगन. NH 27 को जोड़ने वाली कई ग्रामीण सड़क पानी के दवाब पड़ने से क्षतिग्रस्त हो चुकी है. नेपाल और बिहार के तराई क्षेत्र में हो रही लगातार बारिश के कारण बिहार में जलस्तर बढ़ रहा है और कई हिस्सों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं. मुजफ्फरपुर से होकर गुजरने वाली बागमती नदी के जलस्तर में वृद्धि से नदी का पानी कटरा, औराई और गायघाट के निचले इलाकों में तेजी से फैल रहा है. शुक्रवार से गायघाट प्रखंड के कई गांवों में पानी तेजी से फैल रहा है, जिससे कांटा पिरौछा दक्षिणी पंचायत के हनुमान नगर से कांटा-पूषा मार्ग जोड़ने वाली ग्रामीण सड़क पर पानी चढ़ चुका है और कुछ जगह सड़क बह गई है. जलस्तर बढ़ने के कारण ग्रामीणों में बाढ़ की चिंता है. गायघाट के कांटा मलाही गांधी चौक के समीप ग्रामीण सड़क मार्ग ध्वस्त होने से आवाजाही में कठिनाई हो रही है. गायघाट प्रखंड मुख्यालय और NH 27 को जोड़ने वाली ग्रामीण सड़क टूट जाने से लोगों को परेशानी हो रही है.0
0
Report
Advertisement
दतिया में प्रभारी मंत्री ऐदल सिंह कंषाना का स्वागत, कार्यक्रम तय
Datia, Madhya Pradesh:दतिया में प्रभारी मंत्री ऐदल सिंह कंषाना का स्वागत दतिया। मध्यप्रदेश शासन के किसान कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री तथा दतिया जिले के प्रभारी मंत्री ऐदल सिंह कंषाना आज जिले के प्रवास पर पहुंचे। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। इस मौके पर पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष रघुवीर सिंह कुशवाहा सहित पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे। प्रभारी मंत्री श्री कंषाना 9 अगस्त को एक दिवसीय प्रवास पर दतिया में रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वे सुबह 11 बजे सर्किट हाउस में कोर ग्रुप की बैठक में शामिल होंगे। इसके बाद दोपहर 12 बजे तिरंगा यात्रा एवं मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान की समीक्षा बैठक लेंगे। दोपहर 2 बजे सर्किट हाउस से ग्वालियर के लिए रवाना होंगे।0
0
Report
सुनेत्रा पवार ने बारामती के मेडद आयुर्वेदिक कॉलेज और अस्पताल के निर्माण का निरीक्षण किया
Rui, Maharashtra:बारामतीच्या मेडद येथील शासकीय आयुर्वेदिक महाविद्यालय रुग्णालयाच्या कामाची पाहणी... उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार आज बारामती दौऱ्यावर आहेत. या दौऱ्या दरम्यान त्यांनी बारामती तालुक्यातील मेडद या ठिकाणी स्व.अजितदादा पवार शासकीय आयुर्वेदिक महाविद्यालय व रुग्णालयाच्या सुरू असलेल्या कामाची पाहणी करत संबंधित प्रशासनाशी संवाद साधला आहे.0
0
Report
झीरम घाटी केस: 10 अगस्त को अंतिम बहस, फैसला संभव
Jagdalpur, Chhattisgarh:बस्तर जिले के बहुचर्चित झीरम घाटी नक्सली हमले से जुड़े मामले की सुनवाई अब निर्णायक चरण में पहुंच गई है, लंबे समय से न्यायालय में चल रहे इस प्रकरण में आगामी 10 अगस्त को अंतिम बहस निर्धारित की गई है, इसके बाद न्यायालय अपना फैसला सुरक्षित रख सकता है या निर्णय की तिथि घोषित कर सकता है, इस मामले में कुल 11 आरोपियों के विरुद्ध अभियोजन चल रहा है, इनमें से एक आरोपी की मृत्यु हो चुकेी, जबकि शेष आरोपियों के विरुद्ध न्यायालय में सुनवाई जारी है, मुकदमे के दौरान अभियोजन पक्ष ने अपने साक्ष्य प्रस्तुत करते हुए 101 गवाहों के बयान न्यायालय में दर्ज कराए हैं, गवाहों के बयान और अन्य दस्तावेजी साक्ष्यों के आधार पर अब मामला अंतिम बहस के चरण में पहुंच गया है, 10 अगस्त को होने वाली अंतिम बहस के दौरान अभियोजन और बचाव पक्ष अपने-अपने अंतिम तर्क न्यायालय के समक्ष रखेंगे, इसके बाद सभी की नजरें न्यायालय के फैसले पर टिकी रहेंगी।0
0
Report
Advertisement
कांवड़ियों का भव्य स्वागत, सुरक्षा और सुविधाओं पर सरकार की प्रतिबद्धता
Ghaziabad, Uttar Pradesh:सावन में कांवड़ यात्रा चरम पर है। हरिद्वार से गंगाजल लेकर लौट रहे बड़ी संख्या में कांवड़िए गाजियाबाद से गुजर रहे हैं। इसी क्रम में शनिवार को प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार (होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा) धर्मवीर प्रजापति ने मेरठ रोड तिराहे और मोहन नगर चौराहे पर कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया। इस दौरान शिवभक्तों को शीतल पेय भी वितरित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन सिविल डिफेंस गाजियाबाद के तत्वावधान में हुआ। मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सरकार कांवड़ियों की सुरक्षा, सुविधा और सम्मान को लेकर प्रतिबद्ध है। उन्होंने सिविल डिफेंस के स्वयंसेवकों की भी सराहना करते हुए कहा कि वे बिना किसी स्वार्थ के पुलिस-प्रशासन के साथ कांवड़ यात्रा की व्यवस्थाओं में सहयोग कर रहे हैं। मौलाना साजिद रशीदी के कांवड़ियों को लेकर कथित बयान पर उन्होंने कहा कि कांवड़िए आस्था और श्रद्धा के साथ यात्रा कर रहे हैं। उन्होंने रशीदी को कांवड़ियों के साथ एक किलोमीटर पैदल चलकर उनकी भावनाओं को समझने की सलाह दी। इससे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मेरठ में कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया था。0
0
Report
गुजरात पुलिस ने नाबालिग से बलात्कार के आरोपी को अमरपाटन से गिरफ्तार किया
Maihar, Madhya Pradesh:मैहर पाक्सो एक्ट के मामले में गुजरात पुलिस पहुची मैहर एक आरोपी को गिरफ्तार कर साथ ले गई , पूरा मामला गुजरात के अहमदाबाद का हैं , जहाँ युवक की दोस्ती फ्री फायर गेम खेलते खेलते 15 साल की युवती से दोस्ती हो गई , दोस्ती के बाद दोनों के बीच में बातचीत होने लगी बातचीत के बाद दोनों की दोस्ती प्यार में बदली और आरोपी युवक गुजरात के अहमदाबाद पहुंच और अप को प्रेम जाल में फंसा कर अपने साथ भागकर मध्य प्रदेश के रीवा आया जहां पर किराए के कमरे में रखकर उसके साथ कई दिनों तक बलात्कार की घटना को अंजाम दिया , पीड़िता 15 वर्ष की नाबालिग हैं किशोरी के परिजनों ने अहमदाबाद के थाने में इस किशोरी की गुमशुदगि दर्ज करवाई थी , जिसके बाद पुलिस ने इस किशोरी को रीवा से बरामद कर लिया था और साथ ले गई थी , युवक तभी से फरार चल रहा था जिसके बाद युवक की तलाश में गुजरात पुलिस अहमदाबाद से आज अमरपाटन पहुंची थी, जहां तलाशी के दौरान आरोपी शिव कांत उम्र 20 वर्ष को गुजरात पुलिस ने अमरपाटन पुलिस की मदद से अमरपाटन से गिरफ्तार किया है और अपने साथ अहमदाबाद ले गई , दिसम्बर 2025 में आरोपी किशोरी को भगा कर रीवा ले आया था , आरोपी पर अहमदाबाद पुलिस ने अपहरण , बलात्कार व पॉक्सो एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज किया था, घटना के को अंजाम देने वाले फरार आरोपी को गुजरात पुलिस ने आज मैहर जिले के अमरपाटन से गिरफ्तार गिरफ्तार किया है और साथ ले गई हैं।0
0
Report
कानोता कुएं में युवक गिरा, रेस्क्यू ने बचाया
Jaipur, Rajasthan:कानोता में कुएं में युवक के गिरने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही सिविल डिफेंस की रेस्क्यू टीम मौके के लिए रवाना हुई। कुएं में गिरा युवक जीवित हालत में मिला, पैर फिसलने से घटना घटी बताई जा रही है। सिविल डिफेंस टीम ने रेस्क्यू कर युवक को सुरक्षित बाहर निकाला। प्राथमिक उपचार के बाद युवक को SMS अस्पताल जयपुर भेजा गया। घटना की सूचना कानोता थाना पुलिस को दी गई और मामले की जांच जारी है।0
0
Report
Advertisement
