811201
रेलकर्मियों ने संवेदक के व्यवहार पर किया टूलडाउन
Munger, Bihar:मुंगेर में जमालपुर रेल इंजन कारखाना में मंगलवार को रेल संवेदक द्वारा रेलकर्मी को गाली गलौज करना उस समय महंगा पड़ गया जब पीड़ित रेलकर्मी ने अपने सहयोगियों के साथ मिल पहले तो टूलडाउन कर दिया उसके बाद रेलकर्मी यह कहकर धरना पर बैठ गए कि जबतक संवेदक पर कार्रवाई और संवेदक के कारखाना प्रवेश पर रोक नहीं लगा दिया जाता तबतक यह टूलडाउन जारी रहेगा। टूलडाउन सुबह लगभग 11 बजे से 1 बजे चालू रहा जिसमें टीपीटी रोड एवं डब्लूआरएस 1 के सैंकड़ों रेलकर्मी शामिल थे।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
प्याज का छिलका फेंकने को लेकर दो भाइयों के परिवारों में विवाद, चाकू से हमला; दंपती घायल
Parasa Buzurg, Uttar Pradesh:परतावल (महराजगंज)। श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के बेलासपुर नर्सरी गांव में प्याज का छिलका फेंकने को लेकर दो भाइयों के परिवारों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते कहासुनी मारपीट में बदल गई। आरोप है कि छोटे भाई की पत्नी ने अपनी जेठानी पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गईं। बीच-बचाव के दौरान उनके पति को भी चोटें आईं। घायल सोनमती (30) पत्नी रामाज्ञा का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परतावल में चल रहा है। बताया जा रहा है कि गांव में एक व्यक्ति ऑटो से प्याज और आलू बेचने पहुंचा था। सामान बेचने के बाद उसने दोनों घरों के सामने प्याज के छिलके फेंक दिए। इस पर रोशनी पत्नी राजेश ने नाराजगी जताई। इसी बात को लेकर दोनों परिवारों में विवाद शुरू हो गया। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर रोशनी ने अपनी जेठानी सोनमती के हाथ पर चाकू से वार कर दिया। उनके पति रामाज्ञा भी घायल हो गए। थानाध्यक्ष महेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर उचित कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
सोनिया गांधी की किताब पर घमासान, सारंग ने नेहरू पर निशाना साधा
Narsinghpur, Madhya Pradesh:एंकर-सोनिया गांधी की किताब को लेकर मध्यप्रदेश की सियासत में घमासान छिड़ गया है। गाडरवारा पहुंचे मध्यप्रदेश शासन के मंत्री कैलाश विश्वास सारंग ने सोनिया गांधी पर तीखा प्रहार करते हुए किताब को नेहरू परिवार की नाकामियों पर पर्दा डालने की कोशिश बताया। सुनिए मंत्री सारंग ने क्या कहा। यह पूरी किताब नेहरू परिवार की नाकामी पर पर्दा डालने की नाकाम कोशिश है... सोनिया जी अपनी किताब में यह क्यों नहीं बता रहीं कि मनमोहन सिंह की सरकार के समय उनके हाथ में रिमोट था और वह देश की अर्थव्यवस्था व भ्रष्टाचार के लिए पूरी तरह से जिम्मेदार थीं? मरे हुए देवर पर इल्जाम लगाना... अपने दामन को उजला प्रकट करना, यह किताब केवल इसलिए है ताकि राहुल गांधी के रास्ते में नेहरू परिवार की गलतियां रोड़े न अटकाएं। गाडरवारा में आयोजित राष्ट्रीय अंडर-19 क्रिकेट प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर पहुंचे मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि सोनिया गांधी खुद प्रधानमंत्री बनना चाहती थीं और अब बेटे को स्थापित करने के लिए इतिहास पर पर्दा डाल रही हैं। उन्होंने बाबরি ढांचा, 1984 के सिख दंगे, नेशनल हेराल्ड और संजय गांधी पर लगाए गए आरोपों को लेकर भी कांग्रेस पर जमकर सवाल दागे。 बाइट- कैलाश विश्वास सारंग, मंत्री, म.प्र. शासन0
0
Report
बेमेतरा सड़क दुर्घटना: चार की मौत, दो घायल, क्षेत्र में शोक
Bemetara, Chhattisgarh:बेमेतरा: भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की दर्दनाक मौत, दो घायल जिले के थानखम्हरिया तहसील मुख्यालय से करीब दो किलोमीटर दूर कबीरधाम जिले के ठाठापुर के पास दो मोटरसाइक्यूटर के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। इस भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि मृतकों में तीन लोग बेमेतरा जिले के थानखम्हरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बनरांका के निवासी हैं। हादसे के बाद घायलों को उपचार के लिए थानखम्हरिया अस्पताल लाया गया है, जहां उनका प्राथमिक उपचार जारी है। वहीं, मृतकों के शवों को मर्च्युरी भेज दिया गया है। घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है। हादसे के कारणों और मृतकों की विस्तृत पहचान को लेकर जानकारी सामने आना बाकी है।0
0
Report
Advertisement
जयपुर गैंगवार: हिस्ट्रीशीटर विजय बाजिया की हत्या, पत्थर-डंडों से
Jaipur, Rajasthan:जयपुर में गैंगवार, हिस्ट्रीशीटर की हत्या करधनी इलाके में वारदात से सनसनी हिस्ट्रीशीटर विजय बाजिया की पत्थर-डंडों से हत्या जोबनेर से फॉर्च्यूनर में जयपुर आ रहा था विजय कैंपर गाड़ी में सवार होकर आए 4 से 6 बदमाश फॉर्च्यूनर के आगे कैंपर लगाकर रोका रास्ता गाड़ी से उतरे बदमाशों ने किया ताबड़तोड़ हमला पत्थरों और लाठी-डंडों से कुचलकर मार डाला पब्लिक ने मोबाइल में बनाया वारदात का लाइव वीडियो वारदात के बाद जयपुर में करवाई गई नाकाबंदी हमलावर भी जोबनेर के रहने वाले बताए जा रहे आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस0
0
Report
बोकारो में अवैध कोयला लदी बाइक से महिला की मौत, सड़क जाम
Bokaro Steel City, Jharkhand:बोकारो में अवैध कोयला लदा बाइक के चपेट में आने से महिला की मौत, मुवाबजे को ले बोकारो थर्मल नरकी मुख्य सड़क जाम कारण मौके पर पहुँचिं बोकारो थर्मल थाना की पुलिस। बोकारो थर्मल थाना क्षेत्र के नई बस्ती भुईयांटोला मुख्य सड़क में बुधवार को तेज गति बाइक के चपेट में आ जाने से 55 वर्षीय महिला फूलमती देवी की मौके पर की मौत हो गई। बाइक में अवैध कोयला लदा हुआ था। मृतक महिला अपने पति रिबलाल सिंह के साथ काली पूजा मेला देखने पैदल घर से निकली थी इसी बीच तेज गति बाइक के चपेट में आ गई। वही मौका मिलते ही बाइक चालक बाइक लेकर फरार हो गया। वही घटना से आक्रोशित परिजनों एवं आम लोगों ने मुवाबजे की मांग को लेकर बोकारो थर्मल नरकी मुख्य सड़क को जाम कर दिया। वही मौके पर पहुंचे बेरमो सीओ संजीत कुमार, बोकारो थर्मल थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर रोहित कुमार सिंह मामले को शांत करवाने एवं सड़क जाम हटाने का प्रयास कर रहे हैं। बाइट 1 --रिबलाल सिंह मृतक महिला का पति। बाइट 2 -- चम्पा कुमारी मृतक महिला का बहु ।0
0
Report
धनबाद में मंत्री-उद्धघाटन: भाजपा पर निशाना, नीट पेपर लीक पर आरोप
Dhanbad, Jharkhand:धनबाद जिले के गोविंदपुर स्थित पाथुरिया के न्यू झारखंड क्लब फुटबॉल टूर्नामेंट प्रतियोगिता में स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी और सिंदरी विधायक चंद्रदेव महतो शामिल हुए। स्वास्थ्य मंत्री और विधायक खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त हौसला बढ़ाया। टूर्नामेंट आयोजनों ने स्वास्थ्य मंत्री और विधायक का स्वागत बुके देकर किया। वही डॉ इरफान अंसारी ने भाजपा पर तीखा हमला बोला। कहा कि धनबाद में भाजपा अपने शासन काल में केवल अस्पताल भवन बनाये थे, लेकिन संसाधन, डॉक्टर की नियुक्ति नहीं किये। वही स्वास्थ्य मंत्री ने भाजपा पर धर्म के नाम पर राजनीति करने और समाज में भाईचारे को कमजोर करने का आरोप लगाया। उन्होंने राहुल गांधी के बयानों का समर्थन करते हुए वोट चोरी और नीट परीक्षा के पेपर लीक का मुद्दा उठाया। डॉ अंसारी ने कहा कि एक क्वालीफाइड डॉक्टर होने के नाते वे छात्रों की परेशानी और उनके भविष्य पर पड़ने वाले असर को समझते हैं। नीट जैसी महत्वपूर्ण परीक्षा का पेपर लीक होना देश की शिक्षा व्यवस्था और युवाओं के विश्वास पर बड़ा प्रहार है। उन्होंने चुनाव आयोग से जुड़े मुद्दों पर भी केंद्र सरकार को घेरा। भाजपा पास कोई मुद्दा नहीं है। भाजपा के लिये मुद्दा केवल डॉ इरफान अंसारी है, जो रहेगा, जब तक भाजपा को समाप्त नहीं करेंगे वह मुद्दा रहेंगे। वहीं सड़क दुर्घटना के बाद लगे जाम और सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो को लेकर भी स्वास्थ्य मंत्री ने अपनी सफाई दी। उन्होंने भाजपा पर दुर्घटना जैसी संवेदनशील घटना को राजनीतिक रंग देने का आरोप लगाया। उनका कहना था कि पीड़ितों के प्रति संवेदना जताने के बजाय कुछ लोग वीडियो वायरल कर राजनीतिक फायदा उठाने में लगे हैं। वही सिंदरी विधायक चंद्रदेव महतो ने कहा कि जिले में स्वास्थ्य व्यवस्था ठीक हुई है। डॉक्टर, स्वास्थ्य कर्मियों की बहाली नियुक्ति का आश्वासन मंत्री ने दिया है। विशेष सत्र MMDR और SIR पर चर्चा होगी।0
0
Report
Advertisement
रामगढ़ विषधारी टाइगर रिजर्व में ट्रैकर की मौत: ट्रेकिंग के दौरान दर्दनाक हादसा
Noida, Uttar Pradesh:रामगढ़ विषधारी टाइगर रिजर्व में दर्दनाक हादसा हो गया। वन विभाग के कैम्पर वाहन से गिरने के बाद स्वयंसेवक ट्रैकर कमल बैरवा की उपचार के दौरान मौत हो गई। देवपुरा निवासी 42 वर्षीय कमल बैरवा को ट्रेकिंग के दौरान अचानक चक्कर आ गया, जिससे वह वाहन से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद बूंदी से कोटा रेफर किया गया था। कोटा के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। शव एमबीएस अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। गुरुवार सुबह पोस्टमार्टम किया जाएगा।0
0
Report
देई में चाकूबाजी: पीड़ित ने पुलिस से कठोर कार्रवाई की मांग की
Noida, Uttar Pradesh:बून्दी जिले के देई बाबा घास भैरू देई की सवारी मे चाकूबाजी पर पीडित ने पुलिस को रिपोर्ट सोंपी। जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच की शुरूआत की। पीडित के साथ नगरपालिका देई बोर्ड के पार्षद भी साथ पहंुचे ओर आरोपितो पर कार्रवाही की मांग की। पीडित देई निवासी महावीर धाकड बताया कि सवारी मे सात आठ अन्य व्यक्ति ने एकराय होकर गाली गलोच की मना करने पर पीडित के सिर पर तीन चार बार चाकू से वार किया।जिससे गंभीर चोटे आई बीच बचाव करने वालो दो जने के साथ भी लकडियो पम्पियो से मारपीट की। भागकर जान बचानी पडी। देई थानाधिकारी हनुमान सहाय ने बताया कि पीडित की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच की शुरूआत की। इधर पीडित के साथ नगरपालिका अध्यक्ष पालिकाध्यक्ष पार्षदो ने आरोपितो पर कडी कार्रवाही करने की मांग की। ओर आरोपितो को पकडकर गांव मे जुलुस निकालने की मांग की। जिससे गांव के कार्यक्रमो मे आगे से कोई बदमाशी नही करे.0
0
Report
अंबाला रेलवे रोड की ऊन की दुकान में भयंकर आग, दमकल ने काबू पाया
Ambala, Haryana:अंबाला शहर के रेलवे रोड पर स्थित ऊन की एक दुकान में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते पूरी दुकान आग की चपेट में आ गई। दुकान में रखा ऊन और अन्य सामान जलकर राख हो गया। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं और तीन दमकल गाड़ियों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। जानकारी के अनुसार अंबाला शहर के रेलवे रोड पर स्थित ऊन की दुकान में अचानक आग लग गई। शुरुआत में लगी आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप धारण कर लिया और पूरी दुकान को अपनी चपेट में ले लिया। आग इतनी भयानक थी कि दुकान में रखा सामान जलकर पूरी तरह राख हो गया। आग लगने की घटना के बाद आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना दमकल विभाग को दी, जिसके बाद दमकल विभाग की तीन गाड़ियों मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत की और आग को आसपास की दुकानों तक फैलने से रोकते हुए उस पर काबू पाया। फिलहाल आग लगने के कारणों और दुकान में हुए नुकसान का पूरा आकलन सामने आना बाकी है।0
0
Report
Advertisement
दुकान का रोशनदान तोड़कर हजारों के मोबाइल व सामान चोरी
Parasa Buzurg, Uttar Pradesh:परतावल (महराजगंज)। श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के परतावल पुरैना मार्ग स्थित लमुआ ताल के पास एक मोबाइल दुकान को चोरों ने निशाना बनाया। दुकान का रोशनदान तोड़कर चोरों ने कीपैड मोबाइल, ईयरफोन, चार्जर, ईयरबड्स और पावर बैंक समेत करीब नौ हजार रुपये नकदी पर हाथ साफ कर दिया। दुकान संचालक अरुण यादव पुत्र सुग्रीव यादव निवासी लखिमा थाना श्यामदेउरवा ने बताया कि वह चार नवंबर की रात करीब आठ बजे दुकान बंद कर घर चले गए थे। पांच नवंबर की सुबह करीब साढ़े नौ बजे दुकान खोलने पहुंचे तो अंदर सामान बिखरा मिला। जांच करने पर पता चला कि दुकान के रोशनदान में लगी प्लाई टूटी हुई थी और सामान के साथ नकदी भी गायब थी। पीड़ित ने 10 नवंबर को श्यामदेउरवा थाने में प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।0
0
Report
युवती ने प्रेमी के शादी से इनकार पर टावर पर चढ़कर मचा हड़कंप
Sultanpur, Uttar Pradesh:सुलतानपुर जिले के चांदा कोतवाली क्षेत्र के सदरपुर गांव में आज रात एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है जानकारी के मुताबिक गांव में एक लड़की टावर पर चढ़ गई और ऊपर ही बैठ गई लड़की के टावर पर चढ़ते ही पूरे गांव में हड़कंप मच गया रात के अंधेरे में बड़ी संख्या में लोग टावर के नीचे जमा हो गए खतरे को देखते हुए तुरंत जनरेटर बंद करा दिया गया और लाइट भी कटवा दी गई ताकि टावर पर करंट का कोई खतरा न रहे और लड़की सुरक्षित रहे मौके पर मौजूद लोग लगातार लड़की को समझाकर नीचे उतारने का प्रयास कर रहे हैं लोग एक-दूसरे को भी समझा रहे हैं कि कोई भी ऊपर न जाए ताकि कोई हादसा न हो फिलहाल लड़की को सुरक्षित नीचे उतारने का प्रयास जारी हैं चर्चा है कि युवती के प्रेमी ने शादी से इनकार कर देने के कारण युवती टावर पर चढ़ी है0
0
Report
कांग्रेस का बड़ा आरोप: ओवैसी-आजाद बीजेपी के दत्तक पुत्र?
Prayagraj, Uttar Pradesh:असदुद्दीन ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद के गठबंधन पर कांग्रेस का बड़ा आरोप, बीजेपी के इशारे पर चंद्रशेखर आजाद और असदुद्दीन ओवैसी कर रहे गठबंधन, कांग्रेस ने चंद्रशेखर और असदुद्दीन ओवैसी को बताया बीजेपी का दत्तक पुत्र, कहा बीजेपी ने ओवैसी और चंद्रशेखर के लिए पहली किस्त जारी कर दी है, पहली किस्त जारी होने के एवज में ओवैसी और चंद्रशेखर गठबंधन की घोषणा करने जा रहे हैं, कांग्रेस ने कहा औवैसी और चंद्रशेखर को मुसलमान और दलित समझ गया है. यूपी में 2027 के सियासी जंग से पहले चंद्रशेखर आजाद और असदुद्दीन ओवैसी के बीच गठबंधन की खबरें सामने आ रही हैं। सूचना है कि गुरुवार यानी 12 नवंबर को चंद्रशेखर आजाद और असदुद्दीन ओवैसी गठबंधन का औपचारिक रूप से ऐलान करेंगे। असदुद्दीन ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद के बीच गठबंधन की घोषणा से पहले ही समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के नेताओं की तरफ से तीखे हमले किए जा रहे हैं। कांग्रेस पार्टी ने असदुद्दीन ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद के संभावित गठबंधन को लेकर बड़ा आरोप लगाया है। कांग्रेस के प्रवक्ता मोहम्मद फरहान ने आरोप लगाया है कि यह बीजेपी के इशारों पर गठबंधन हो रहा है। बीजेपी ने गठबंधन के लिए दोनों दलों की पहली किस्त जारी कर दी है, उसी के एवज में असदुद्दीन ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद गठबंधन का ऐलान करेंगे. कांग्रेस पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता मोहम्मद फरहान का कहना है कि असदुद्दीन ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद का बीजेपी से पहले से ही गठबंधन है। कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि असदुद्दीन ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद इंडिया गठबंधन के साथ आना चाहते थे, लेकिन जब उनका पहले से बीजेपी से गठबंधन तय है तो फिर दूसरा कोई दल क्यों उनसे गठबंध करेगा। कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि इस बार बीजेपी ने उन्हें यानि असदुद्दीन ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद को ज्यादा फंड नहीं दिया है, इसी लिए सिर्फ 150 सीटो पर ही दोनों के लड़ने की तैयारी है। कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि यह गठबंधन जो ओवैसी और चंद्रशेखर के बीच होने जा यह कमाने के लिए किया जा रहा है। इस गठबंधन से कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों को कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है। कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद बीजेपी के दत्तक पुत्र हैं, दोनों को प्रदेश का मुसलमान और दलित समाज समझ चुका है, इनके झांसे में कोई आने वाला नहीं है.0
0
Report
Advertisement
बालेसर में चुनावी रंजिश के आरोपी ने युवक पर हमला, ग्रामीणों ने सड़क जाम
Jodhpur, Rajasthan:बालेसर चुनावी रंजिश के चलते युवक पर जानलेवा हमला, गांव में दहशत का माहौल, बावरली गांव में चुनावी रंजिश को लेकर युवक पर हमले का आरोप, चार-पांच गाड़ियों में सवार होकर आए बदमाशों ने स्कॉर्पियो गाड़ी को मारी टक्कर, बोलेरो कैम्पर गाड़ियों से टक्कर मारकर वाहन को किया क्षतिग्रस्त, मुकेश चौधरी पुत्र नारायण सियोल को जान से मारने की कोशिश का आरोप, घटना के बाद गांव में भय का माहौल, सैकड़ों ग्रामीणों ने सड़क जामकर किया विरोध प्रदर्शन, बालेसर SHO भंवरलाल जेवलिया मय टीम पहुंचे मौके पर, पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी।0
0
Report
चुनावी रंजिश के चलते बालेसर में युवक पर जानलेवा हमला, सड़क जाम
Noida, Uttar Pradesh:बालेसर, जोधपुर जिला: चुनावी रंजिश के चलते गांव के युवक पर जानलेवा हमला हुआ. बावरली गांव में हमले के आरोप. बदमाशों की तीन से पांच गाड़ियों में स्कॉर्पियो गाड़ी को टक्कर दी, बोलेरो/कैम्पर से टक्कर कर वाहन क्षतिग्रस्त. मुक़ेश चौधरी पुत्र नारायण सियोल पर जान से मारने की कोशिश. इसके बाद सैकड़ों ग्रामीणों ने सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया. बालेसर के SHO भंवरलाल जेवलिया अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे; आरोपियों की तलाश जारी.0
0
Report
उदयपुर में दूध कीमत मुद्दे पर किसान संगठन ने 15 दिन अल्टीमेटम जारी किया
Udaipur, Rajasthan:उदयपुर में दूध की उचित कीमत देने की मांग को लेकर दूध उत्पादक किसानों का विरोध बढ़ता जा रहा है। उदयपुर दुग्ध उत्पादक संगठन की आज नाहर मगरा स्थित धूणी माता मेला ग्राउंड में एक बैठक आयोजित हुई। जिसमें उन्होंने प्रसाशन को 15 दिन का अल्टीमेटम दिया हैं। किसानों ने चेतावनी दी हैं कि 15 दिन में मांगे पूरी नहीं हुई तो दूध सप्लाई बंद कर दी जाएगी। संगठन के संरक्षक नरेंद्र सिंह राणावत की अध्यक्षता में आयोजित हुई बैठक में सर्वसम्मति से 3 बड़े फैसले लिए गए। किसानों ने बताया कि बाजार में नकली दूध और नकली दुग्ध प्रोडक्ट का साम्राज्य फैला हुआ है, इस पर तुरंत प्रभावी कार्रवाई हो। दूध की रेट गौपालक को उसकी मेहनत का वाजिब दाम मिले। अगले 15 दिन में संगठन का पूरे जिले में विस्तार कर गाव-गांव में गौपालकों को जागरूक किया जाएगा। किसान नेता विष्णु पटेल ने बताया कि हमारी मांग है कि प्रशासन द्वारा 15 दिन के अंदर विक्रेता संघ एवं उत्पादन संगठन के बीच मध्यस्थता करवाकर दूध की रेट का स्थाई समाधान करवाया जाए। अगर 15 दिन में मांग नहीं मानी गई तो संगठन दूध सप्लाइ बंद करने को मजबूर होगा। बैठक में दूध बंद करने के बाद दूध के निस्तारण की पूरी योजना पर भी मंथन हुआ और पूरे जिले में प्रचार-प्रसार कर गौपालकों को जागरूक करने का निर्णय लिया गया।0
0
Report
Advertisement
