रेल पुलिस ने अंतर्राज्यीय बाइक चोर गिरोह का किया खुलासा, दो गिरफ्तार
Tola Raunakabad Pahar, Bihar:मुंगेर के जमालपुर रेल पुलिस ने बाइक चोरी के मामले में बड़ी सफलता हासिल की है, जिसमें एक रेलकर्मी और एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान आनंद (रेल इंजन कारखाना का टेक्नीशियन) और शहनाज उर्फ पप्पू के रूप में हुई है। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर चोरी की दो बाइकों और कई बाइक पार्ट्स को बरामद किया, जिनमें बरौनी से चोरी की गई बाइक पार्ट्स भी शामिल हैं। रेल डीएसपी मनीष आनंद ने बताया कि यह गिरोह हाल के दिनों में बाइक चोरी की घटनाओं का मास्टरमाइंड था।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
अखिलेश यादव को राम मंदिर के बाद ख्वाजा ग़रीब नवाज़ के पास जाना चाहिए, संतुलन बना रहेगा- मौलाना शहाबुद्दीन बरेलवी
Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली: समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने हिंदू वोटों को लुभाने के लिए राम मंदिर जाने की बात कही तो यूपी का सियासी माहौल गर्म हो गया. इस पर मौलाना शहाबुद्दीन बरेलवी ने कहा कि राजीव गांधी की तरह अखिलेश यादव को भी इसका नुकसान उठाना पड़ेगा. अगर वह राम मंदिर जा रहे हैं तो अजमेर में ख्वाजा ग़रीब नवाज़ दरगाह के पास भी उन्हें जाना चाहिए, जिससे संतुलन बना रहेगा.
