icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

EOU ने NEET-UG और Re-NEET धांधली के मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया

Patna, Bihar:एंकर--बिहार में NEET-UG और Re-NEET परीक्षा में धांधली के मामलों की जांच कर रही आर्थिक अपराध इकाई यानी EOU ने बड़ी कार्रवाई की है। EOU ने NEET परीक्षा धांधली के मुख्य आरोपी डॉ. उज्जवल राज और Re-NEET मामले के मुख्य सरगना डॉ. रविशंकर उर्फ सम्राट समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। तीसरा आरोपी रविशंकर का भाई अश्विनी कुमार है。 डॉ. उज्जवल राज को 11 अगस्त को पटना के आर्यभट्ट ज्ञान विश्वविद्यालय में MBBS की पूरक परीक्षा के केंद्र के बाहर से गिरफ्तार किया गया। वह NEET-UG परीक्षा धांधली के गिरियक-पावापुरी थाना कांड का मुख्य आरोपी है। उसके पास से पहले Scorpio वाहन और फर्जी स्कॉलर बैठाने के लिए जुटाए गए 2.95 लाख रुपये बरामद हुए थे。 वहीं, डॉ. रविशंकर उर्फ सम्राट को 12 अगस्त को गिरफ्तार किया गया। EOU के मुताबिक वह लखीसराय में Re-NEET परीक्षा से जुड़े तीन मामलों का मुख्य सरगना है। उसके भाई अश्विनी कुमार को भी गिरोह को संरक्षण देने और सहयोग करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। रविशंकर की निशानदेही पर रामकृष्ण नगर और जकरियापुल स्थित ठिकानों पर छापेमारी की गई। यहां कई परीक्षाओं के एडमिट कार्ड, छात्रों के प्रमाण पत्र, परीक्षा की खाली बुकलेट, बड़ी संख्या में ब्लैंक चेक, बैंक दस्तावेज, करीब दो लाख रुपये नकद और फर्जी आय, जाति व दिव्यांगता प्रमाण पत्र बरामद किए गए। जांच में सामने आया है कि गिरोह मूल अभ्यर्थियों की जगह फर्जी स्कॉलर बैठाने के लिए बायोमेट्रिक और फोटो में हेरफेर करता था। इसके लिए 12 से 30 लाख रुपये तक वसूले जाते थे। EOU ने कई बायोमेट्रिक वेंडरों और अन्य सहयोगियों की पहचान की है। मामले में आगे की जांच जारी है.
0
0
Report

लखीसराय: सूर्य नारायण घाट पर नहाते समय 20 वर्षीय युवक डूबा, मौत

Lakhisarai, Bihar:लखीसराय के सूर्य नारायण घाट पर नहाते समय पैर फिसलने से 20 वर्षीय युवक गहरे गड्ढे में चला गया, जिससे उसकी डूबने से मौत हो गई. मौके पर मौजूद लोगों ने युवक को पानी से बाहर निकाला और सदर अस्पताल लाकर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. मृतक की पहचान वार्ड नंबर 32 निवासी फेकन राम के 20 वर्षीय पुत्र करण कुमार के रूप में की गई है. बताया गया कि करण घाट पर तालाब में नहाने गया था; इसी दौरान उसका पैर फिसला और वह गहरे पानी में चला गया. परिजनों की बेमतलब चीख-पुकार और मोहल्ले में मातम देखने को मिला. घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है और जांच शुरू है.
0
0
Report

देवघर में श्रावणी मेला: लाखों कांवड़ियों का जलार्पण, राजस्व रिकॉर्ड

Deoghar, Jharkhand:देवघर विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला को लेकर आज 30 जुलाई से लेकर 11 अगस्त तक का आंकड़ा जिला प्रशासन ने पेश किया है देवघर डीसी ने बताया कि इस बार सावन के शुरुआत से लेकर 11 अगस्त तक कुल 28 लाख 33 हजार 634 कावड़िया गर्भगृह में लगे अरघा और बाह्य अरघा के माध्यम से जल अर्पण किए हैं वही बाबा मंदिर से 30 जुलाई से 11 अगस्त तक 3करोड़ 54 लाख 59 हजार 11 रुपए प्राप्त हुए हैं जिसमें सबसे अधिक शीघ्र दर्शन से 2 करोड़ 91 लाख 19 हजार 680 रुपए प्राप्त हुए हैं देवघर पहुंचने वाले विभिन्न राज्यों के वाहन से 38 लाख 77हजार रुपए शुल्क वसूला गया है इसके अलावा पेड़ा सिंदूर बर्तन होटल वैट और अन्य प्रतिष्ठानों से राज्य कर के रूप में 203.71 लाख रुपए लिए गए हैं वहीं देवघर नगर निगम के द्वारा अंतर राज्य बस पड़ाव बाघमारा अस्थाई वाहन पड़ाव के लिए सैरात से 1 करोड़ 6 लाख 50 हजार रुपए में किये गए है इसके अलावे विभिन्न जगहों के बांधोबस्ती होर्डिंग अतिक्रमण सभी से कुल 2 करोड़ 4 लाख 10 हजार 700 रुपए मिले देवघर डीसी ने कहा कि कांवरियों की सुलभ जलार्पण और देवघर पहुंचने वाले कावरियो को किसी तरह की कोई परेशानी नहीं हो उसके लिए लगातार जिला प्रशासन कटिबंध है पेयजल शौचालय ठहरने का उत्तम प्रबंधन सहित अन्य मूलभूत सुविधाएं कावरियों के लिए दुरुस्त की गई है। इसके अलावा एसपी प्रवीन पुष्कर ने कहा कि कांवरियों की सुविधा के लिए तमाम पुलिस फोर्स लगे हुए है विभिन्न विभिन्न फोर्सज मंदिर और रूट लाइन में तैनात किए गए हैं मंदिर प्रांगण में रैपिड एक्शन फोर्स सीआरपीएफ की भी तैनाती की गई है ताकि सुविधापूर्वक कांवरियों का जलार्पण कराया जा सके
0
0
Report
Advertisement

मुजफ्फरपुर मुठभेड़: अपराधी जंगल के बीच से फरार, राहगीर की बाइक लूटी

Muzaffarpur, Bihar:मुजफ्फरपुर में दिनदहाड़े अपराधी और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई. अपराधी घने जंगल का फायदा उठाकर पुलिस पर फायरिंग करते हुए मौके से फरार हो गया. रास्ते में एक राहगीर का बाइक छीन लिया गया. पुलिस पीछा कर रही है. अपराधियों में कुख्यात उत्तम राय और एक अन्य अपराधी शामिल थे, जिनके विरुद्ध मुजफ्फरपुर, दरभंगा और सीतामढ़ी जिलों में 13 संगीन मामले दर्ज हैं. घटना जजुआर थाना क्षेत्र की है. छापेमारी के दौरान अपराधियों ने फायरिंग की, जवानों ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की. भागने के दौरान अपराधियों ने पांच जिंदा कारतूस, एक एयरटेल वाईफाई और दो मोबाइल बरामद हुए और जब्त कर तकनीकी जांच शुरू कर दी गई है. सिटी एसपी मोहिबुल्लाह अंसारी ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि उत्तम राय जजुआर थाना क्षेत्र में छिपे हैं. टीम ने छापेमारी की. अपराधियों ने पुलिस पर गोलीबारी की. भागते समय उन्होंने राहगीर की बाइक लूट ली. पुलिस भागने की दिशा में आगे बढ़ रही है.
0
0
Report

सोशल मीडिया वीडियो बनाने के चक्कर में किशोर पहाड़ से गिरा, मौत

Sheikhpura, Bihar:किशोर और युवाओं में बढ़ते सोशल मीडिया पर रील बनाने का शौक जानलेवा साबित हो रहा है। रील बनाने के दौरान पहाड़ की चोटी से गिरकर एक किशोर गंभीर रूप से ज़ख्मी हो गया। स्थानीय लोगो ने आनन फानन में घायल किशोर को बेहतर इलाज के लिए शेखपुरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने घायल किशोर को मृत घोषित कर दिया। घटना शेखपुरा जिले के नगर थाना क्षेत्र के गिरिहिन्डा बस स्टैंड के पीछे के पहाड़ की है। जहां गिरिहिन्डा मुहल्ला निवासी अरविंद रविदास का 17 वर्षीय पुत्र रजत कुमार अपने दोस्तों के साथ गिरिहिन्डा बस स्टैंड के पीछे के पहाड़ पर शोसल मीडिया के लिए वीडियो सूट करने गया था। इस दौराम सेल्फी लेने के दौरान रजत का पैर पहाड़ी चोटी से फिसल गया और वह नीचे गिर गया। जिसके बाद स्थानीय लोग और दोस्तों ने घायल अवस्था में किशोर को बेहतर इलाज के लिए शेखपुरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने घायल किशोर को मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। जबकि स्थानीय थाना पुलिस शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम की तैयारी में है।
0
0
Report

झारखंड के हक के लिए आंदोलन: केंद्र का काला बिल अगर नहीं वापस लिया गया

Ranchi, Jharkhand:रांची सीएम हेमंत सोरेन ने सोशल मीडिया x पर किया पोस्ट झारखंड ऐसा बड़ा आंदोलन करेगा, जिसे पूरा देश देखेगा.... खनिज झारखंड का, जमीन झारखंड की—तो हमारे हक-अधिकार का फैसला दिल्ली क्यों करेगी? लोकसभा और राज्यसभा - दोनों सदनों में जल्दबाजी में खान और खनिज (विकास और विनियमन) संशोधन विधेयक, 2026 पास करा केंद्र सरकार ने झारखंड के हाथ-पैरों को काटने का काम किया है। यह काला बिल झारखंड और झारखंडियों के साथ अन्याय है, उनके विकास और भविष्य पर बहुत बड़ा कुठाराघात है। झारखंड यह सौतेला व्यवहार नहीं सहेगा。 झारखंड में करोड़ों लोगों के सामाजिक सुरक्षा जैसे मईयां सम्मान योजना, अबुआ आवास योजना, पेंशन, शिक्षा, स्वास्थ्य, आदि योजनाएं बंद होने के कगार पर आ जाएगी。 झारखंड मुक्ति मोर्चा इसका पुरजोर विरोध करता है। अगर केंद्र सरकार ने यह काला बिल वापस नहीं लिया तो झारखंड ऐसा बड़ा आंदोलन करेगा, जिसे पूरा देश देखेगा। प्रत्येक जिला, प्रत्येक प्रखंड, प्रत्येक पंचायत, प्रत्येक शहर में इसका कड़ा विरोध किया जाएगा। अगर केंद्र सरकार नहीं चेती, और झारखंड तथा झारखंडियों को उसका हक-अधिकार वापस नहीं किया गया तो झारखंड निर्णायक और ऐतिहासिक निर्णयों को लेने से पीछे भी नहीं हटेगा。 हूल जोहार! जय झारखंड!
0
0
Report
Advertisement

कोंगाव पुल पर महिला को डूबते से बचाने वाले उपसरपंच व सामाजिक कार्यकर्ता सम्मानित

Thane, Maharashtra:भिवंडी तालुक्यातील कोन गावातील पुलावर अचानक एका महिलेने वाहत्या पाण्यात उडी घेतली. गणेश घाटावर दशक्रिया विधी सुरू असतानाच परिस्थितीचा संधी साधत दोघांनी जीवाची पर्वा न करता महिलेचे प्राण वाचवले. त्यांनी थेट महिलेपर्यंत पोहोचून तिला सुखरूप बाहेर काढले. त्यांच्या धाडसामुळे एका महिलेचा जीव वाचला. त्यांच्या कार्याचे सर्वत्र कौतुक होत आहे. या धाडसी कार्याची दखल घेत ग्रामपंचायत कोनच्या वतीने 15 ऑगस्ट स्वातंत्र्यदिनाच्या कार्यक्रमात पांडुरंग कराळे आणि निलेश म्हात्रे यांचा विशेष सत्कार करण्यात येणार आहे.
0
0
Report

DRG constable Sonu Kursham dies in road accident, mourning in Narayanpur

Narayanpur, Jharkhand:नारायणपुर जिला मुख्यालय से महज एक किलोमीटर दूर इमलीपदर गांव के समीप गुरुवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार पिकअप वाहन और मोटरसाइकाइल के बीच हुई जबरदस्त भिड़ंत में मोटरसाइकिल सवार डीआरजी जवान की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतक जवान की पहचान कांस्टेबल सोनू कुरशाम के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सोनू कुरशाम वर्तमान में जिला रिजर्व गार्ड (DRG) में कांस्टेबल के पद पर पदस्थ थे। वह पूर्व में आत्मसमर्पित नक्सली था और मुख्यधारा में लौटने के बाद पुलिस बल में शामिल होकर अपनी सेवाएं दे रहा था। हादसा इतना भीषण था कि मोटरसाइकिल बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और जवान ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई शुरू की गई। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार यह हादसा नारायणपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत हुआ है। पुलिस पिकअप वाहन और उसके चालक के संबंध में जानकारी जुटा रही है। सोनू कुरशाम का नक्सली हिंसा का रास्ता छोड़कर पुलिस बल में शामिल होना क्षेत्र में बदलाव और मुख्यधारा से जुड़ने की एक मिसाल माना जाता था। सड़क हादसे में उनकी अचानक मौत की खबर से पुलिस महकमे में भी शोक का माहौल है।
0
0
Report
Advertisement

यमुनानगर में स्वतंत्रता दिवस की सुरक्षा चाक चौबंद, चेकिंग और ड्यूटी पूरी तरह निर्धारित

Yamuna Nagar, Haryana:15 अगस्त को लेकर यमुनानगर जिले में सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने के लिए पुलिस ने तैयारियां तेज कर दी हैं। स्वतंत्रता दिवस समारोह में किसी तरह की सुरक्षा चूक न हो, इसके लिए पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की ड्यूटी तय कर दी गई है। वहीं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रिहर्सल के दौरान भी सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया。 पुलिस अधिकारियों ने बताया कि 15 अगस्त के मुख्य कार्यक्रम को लेकर पुलिस की तमाम ड्यूटियां निर्धारित कर दी गई हैं। कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों और अन्य गतिविधियों के दौरान भी पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे。 इसके अलावा स्वतंत्रता दिवस को देखते हुए जिले में पिछले कई दिनों से विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। आने-जाने वाले वाहनों की बारीकी से जांच की जा रही है, ताकि किसी भी तरह की आपराधिक या संदिग्ध गतिविधि को समय रहते रोका जा सके。
0
0
Report

कैथल पुलिस ने 12 लाख रुपये कीमत की हेरोइन सहित 3 तस्कर गिरफ्तार

Kaithal, Haryana:कैथल पुलिस का नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन, तीन नशा तस्करों सहित लगभग 12 लख रुपए की हीरोइन की खेप पकड़ी कैथल पुलिस ने नशे के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 12 लाख रुपये कीमत की 250 ग्राम हेरोइन बरामद की है। पुलिस ने इस मामले में पंजाब निवासी तीन कथित नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक, एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि पंजाब नंबर की एक स्विफ्ट कार में नशे की खेप कैथल की तरफ लाई जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने चीका-अंबाला बाईपास पर ड्रेन के पास सादी वर्दी में नाकेबंदी की। जैसे ही संदिग्ध स्विफ्ट कार मौके पर पहुंची, पुलिस ने उसे रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान करीब 250 ग्राम हेरोइन बरामद हुई, जिसकी कीमत करीब 12 लाख रुपये बताई जा रही है। इसके बाद पुलिस ने कार सवार तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई की सूचना मिलते ही डीएसपी रमेश कुमार भी मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ कैथल पुलिस का अभियान लगातार जारी रहेगा। पुलिस का लक्ष्य केवल नशा तस्करों को गिरफ्तार करना ही नहीं, बल्कि नशे की सप्लाई के पूरे नेटवर्क तक पहुंचकर उसकी जड़ पर प्रहार करना है। कैथल पुलिस की इस कार्रवाई से साफ है कि जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस का शिकंजा लगातार मजबूत हो रहा है。
0
0
Report
Advertisement

तिरंगा हमारी आन,बान और शान,मुसलमान देश की एकता-अखंडता के लिए खड़ा: मौलाना शाहबुद्दीन

SHUBHAM KUMAR SINGHSHUBHAM KUMAR SINGHFollow12m ago
Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली। ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शाहबुद्दीन रजवी ने कहा कि आज पूरे देश में शान-ओ-शौकत के साथ जश्न-ए-आजादी मनाया जा रहा है और तिरंगा यात्राएं निकाली जा रही हैं। उन्होंने मुसलमानों से अपील की कि मदरसों, घरों, दुकानों और मुस्लिम संस्थाओं के स्कूल-कॉलेजों में तिरंगा फहराकर आजादी का जश्न मनाएं। मौलाना शाहबुद्दीन रजवी ने कहा कि तिरंगा हमारी आन, बान और शान है और भारत की पहचान है। देश की एकता, अखंडता और सुरक्षा के लिए भारत का मुसलमान हमेशा मजबूती के साथ खड़ा है और जरूरत पड़ने पर हर कुर्बानी देने को तैयार है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top