icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

नवरात्रि के अवसर पर आगर मालवा में तलवारों के साथ गरबा का अनोखा प्रदर्शन

Agar, Madhya Pradesh:एंकर- नवरात्रि के पर्व पर देश भर में गरबो की धूम है। गर्वो के अलग अलग रंग देखने को मिल रहे है। आगर मालवा के गरबा पांडल में आज अनोखा गरबा देखने को मिला जिसने भक्तो का मनमोह लिया। आगर मालवा के गरबा मांडाल में लड़कियों द्वारा तलवारों को हाथ में लेकर गरबा प्रदर्शन किया गया। देश की ये शेरनीय जिस तरह से तलवार घुमा रही थी लग रहा था जैसे माँ स्वयं प्रकट हो गई हो। लड़किया तलवारों से अलग अलग करतब दिखाते हुवे माँ के भजनो पर गरबा खेल रही थी। कुछ लड़किया हाथो में लड़िया लेकर गरबा खेलती दिखाई दी तो माँ के सामने स्थम्भ बनाकर तलवार घूमती बालिका ने सबको हेरत में डाल दिया। छोटी छोटी बालिकाओं द्वारा तलवार लेकर गरबा खेलने और तलवार पर उनके नियंत्रण ने सबको हैरान कर दिया।
0
0
Report

मैहर के शारदा मंदिर में सप्तमी पर लाखों भक्त दर्शन के लिए पहुंचे

Maihar, Madhya Pradesh:आज शारदेय नवरात्र की सप्तमी है और आज आदि शक्तिपीठ मैहर में मां शारदा के दर्शन के लिए लाखों भक्त पहुंच रहे हैं। आज सप्तमी का विशेष मुहूर्त होने के कारण माता को स्वर्ण आभूषणों के श्रृंगार से सजाया गया है। प्रातःकाल ब्रम्हमुहूर्त में मंदिर के मुख्य पुजारी पवन पांडेय ने माता की प्रथम महाआरती की और भक्तों के लिए मां शारदा का पट खोला गया। मैहर सहित जिले भर के देवी मंदिरों में आज लाखों भक्त माता की आराधना करने पहुंच रहे हैं त्रिकूट पर्वत स्थित मां शारदा मंदिर सुबह से ही हजारों की संख्या में भक्त लंबी कतार के लग कर अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं।
0
0
Report

विधायक भावना बोहरा ने गरबा नृत्य कर पंडरिया में छत्तीसगढ़ी संस्कृति की खुशबू बिखेरी

Kawardha, Chhattisgarh:नवरात्र के अवसर पर कबीरधाम जिले की पंडरिया नगरी माता रानी की भक्ति में सराबोर है। गरबा पांडालों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर गरबा नृत्य के माध्यम से मां दुर्गा की आराधना कर रहे हैं। इस दौरान पंडरिया विधायक भावना बोहरा गरबा उत्सव में शामिल हुईं और अन्य प्रतिभागियों के साथ गरबा नृत्य کرتی नजर आईं। इस अवसर पर उन्होंने गरबा पांडाल में छत्तीसगढ़ी पोशाक और छत्तीसगढ़ी कलर थीम की सराहना करते हुए कहा कि आधुनिकता के दौर में भी अपनी परंपरा और संस्कृति को शामिल करना जरूरी है। गरबा उत्सव धार्मिक आस्था के साथ-साथ सांस्कृतिक विरासत को सहेजने और नई पीढ़ी को उससे जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम है।
0
0
Report
Advertisement

अवैध शराब कारोबारी युवक की लापता से नदी में शव मिलने पर हत्या आशंका

Sagar, Madhya Pradesh:अवैध शराब का कारोबारी युवक हुआ लापता, नदी में मिली लाश, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका... एंकर/ सागर जिले के देवरी थाना क्षेत्र के मुआर गांव में नदी में लापता युवक की लाश मिलने के बाद सनसनी फैल गई है। और मृतक के परिजन इसे हत्या की वारदात बता रहे है। दरअसल मुआर गांव का रहने वाला गब्बर सिंह गुरुवार से लापता था जिसकी गुमशुदगी उसके परिवार के लोगों ने दर्ज कराई थी, गब्बर गुरुवार की दोहपर 3 बजे तक गांव के खेत में दिखा जिसके साथ गांव के ही कुछ और लोग थे लेकिन उसके बाद गायब हुआ तो फिर नहीं मिला, उसका मोबाइल भी बन्द जा रहा था। पुलिस तलाश में जुटी थी और परिवार के लोग भी तलाश कर रहे थे कि इसी बीच शुक्रवार के दोपहर बाद खेत के पास से गुजरने वाली नदी के पास गब्बर की चप्पलें मिली और शंका हुई कि वो नदी में हो सकता है, पहले परिजनों ने तलाश की और फिर पुलिस और एस डी आर एफ की टीम ने सर्च अभियान चलाया और रात में शव को नदी से बाहर निकाला गया है। गब्बर के परिजन उन लोगों पर हत्या करने की शंका कर रहे है जिनके साथ वो आखिरी बार दिखा था। गब्बर सामान्य युवक नहीं था बल्कि खुद शराबी होने के साथ गांव और आसपास अवैध शराब के कारोबार से जुड़ा था लिहाजा हत्या जैसी घटना की शंका होना भी लाजिमी है। फिलहाल पुलिस आज शव का पोस्टमार्टम कराएगी और रिपोर्ट आने के बाद ही मामला साफ होगा। बाइट/ दंगल सिंह ( मृतक के परिजन) बाइट/ अरुण उइके ( एसडीओपी देवरी सागर)
0
0
Report

दमोह में मतदाता सूचियों के गहन पुनरीक्षण अभियान, 31 अक्टूबर तक नाम जुड़वाएं

Damoh, Madhya Pradesh:मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर दमोह में चल रहा खास अभियान. 31 अक्टूबर तक वोटर्स जुड़वा सकते है अपने नाम..एंकर/ देश भर में एस आय आर यानी मतदाता सूचियों के गहन पुनरीक्षण के दौरान जिन मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट से कट गए थे या जुड़ नहीं पाए थे ऐसे वोटर्स के लिए अब 31 अक्टूबर तक का खास समय है जब वो अपने बीएलओ के माध्यम से या फिर आनलाइन नाम जुड़वा सकते है। दमोह जिले में निर्वाचन आयोग के निर्देशों के मुताबिक हर मतदान केंद्र पर बीएलओ नियुक्त किए गए है जो अपने अपने क्षेत्र में ऐसे मतदाताओं को खोज रहे है और लोगों को मतदाता सूचियों में नाम जुड़वाने में सहायता कर रहे है। जिला निर्वाचन अधिकारी और कलेक्टर खुद इस प्रक्रिया की मानिटरिंग कर रहे है, और औचक रूप से मतदान केंद्रों के जाकर निरिक्षण कर सुनिश्चित कर रहे है कि बीएलओ और अन्य कर्मचारी इस कार्य को सही संपादित कर रहे है या नहीं। कलेक्टर प्रताप नारायण यादव ने बताया कि आयोग के दिशा निर्देशों के तहत मतदाता सूचियों में नाम जोड़े जा रहे है और अलग अलग माध्यमों से लोगों को संदेश भी दिए जा रहे है कि जिनके नाम एस आय आर के बाद सूचियों में नहीं आ पाए थे वो अपने बीएलओ से संपर्क कर नाम जुड़वा लें। बाइट/ प्रताप नारायण यादव ( कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी दमोह)
0
0
Report
Advertisement
0
0
Report
Advertisement

क्राइम ब्रांच- भोजपुर पुलिस ने 10 हजार इनामी लुटेरे को गिरफ्तार; घायल

Ghaziabad, Uttar Pradesh:क्राइम ब्रांच और भोजपुर थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने मुठभेड़ के में 10 हजार रुपये के इनामी लुटेरे को गिरफ्तार किया है। पुलिस की जवाबी फायरिंग में आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे घायल अवस्था में हिरासत में लेकर उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। आरोपी की पहचान दिल्ली के न्यू कोंडली निवासी 22 वर्षीय राज उर्फ राजेंद्र पांडे के रूप में हुई है। किल्हौड़ा बॉर्डर क्षेत्र में पुलिस वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान हापुड़ की तरफ से आ रहे बाइक सवार को रुकने का इशारा किया गया। आरोपी ने भागने का प्रयास किया और बाइक फिसलकर गिर गई। पुलिस टीम को देखकर उसने फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी। पूछताछ में आरोपी ने 28 जुलाई 2026 को भोजपुर क्षेत्र में दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे (डीएमई) पर हुई लूट की वारदात में शामिल होना स्वीकार किया। पुलिस ने उसके कब्जे से लूटा गया मोबाइल, 315 बोर का तमंचा, एक जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस और चोरी की यामाहा एफजेड मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ करीब आधा दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.
0
0
Report
Advertisement

मुजफ्फरपुर में मिनी अवैध शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, 70 लीटर शराब बरामद

Muzaffarpur, Bihar:मुजफ्फरपुर में मिनी अवैध देशी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, 70 लीटर चुलाई शराब बरामद, भारी मात्रा में शराब बनाने वाले सामाग्री बरामद, एक गिरफ्तार. मुजफ्फरपुर जिले के बेनीबाद थाना क्षेत्र के कुम्हरौल गांव में पुलिस ने छापेमारी कर मिनी अवैध देशी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया. मौके से 70 लीटर चुलाई शराब और शराब बनाने की सामग्री बरामद की गई, जबकि कारोबारी सुरेश सहनी को गिरफ्तार किया गया. मुजफ्फरपुर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में अवैध शराब के भंडारण, निर्माण, परिवहन और खरीद-बिक्री के खिलाफ सघन छापेमारी एवं सत्यापन अभियान चलाया जा रहा है. सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर छापेमारी की. इस दौरान 70 लीटर चुलाई शराब और शराब बनाने की सामग्री बरामद की गई, जबकि मौके से कारोबारी सुरेश सहनी को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है.
0
0
Report

कैमूर का माँ मुंडेश्वरी वाइल्डप्राणी इको पार्क पर्यटकों के लिए प्रमुख आकर्षण

Khajuria Khurd, Bihar:कैमूर जिले में स्थित माँ मुंडेश्वरी वन्यप्राणी इको पार्क आज स्थानीय लोगों के साथ-साथ दूर-दराज और बाहरी क्षेत्रों से आने वाले सैलानियों के लिए आकर्षण का मुख्य केंद्र बन चुका है। सितंबर 2024 में उद्घाटित यह पार्क कुल 15 एकड़ क्षेत्र में फैला हुआ है। पहले जहाँ कूड़ा-कचरा फेंका जाता था, वहीं अब वन विभाग के प्रयासों से एक बेहद सुंदर और रमणीक वातावरण तैयार किया गया है। पार्क में बच्चों के लिए चिल्ड्रन सेक्शन, झूले, बोटिंग और कैंटीन जैसी तमाम आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। पार्क का प्रवेश शुल्क बड़ों के लिए 20 रुपये और बच्चों के लिए 10 रुपये निर्धारित है। सामान्य दिनों में यहाँ से प्रतिदिन 15 से 20 हजार रुपये और पूजा के अवसर पर 34 से 35 हजार रुपये का दैनिक राजस्व प्राप्त हो रहा है। उन्होंने मुंडेश्वरी माता के दर्शन को आने वाले सभी श्रद्धालुओं से पार्क का भ्रमण करने की अपील की। पार्क में तैनात फॉरेस्टर प्रतिभा भारती ने बताया कि पार्क सैलानियों के लिए सुबह 8:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक खुला रहता है। पार्क में बच्चों के लिए चिल्ड्रन पार्क है, जहाँ झूले तथा टॉय कार जैसी सुविधाएं शुल्क पर मौजूद हैं। सभी आयु वर्ग के पर्यटकों के लिए बोटिंग की व्यवस्था भी है। सुरक्षा के पुख्ता इंतजामों पर उन्होंने कहा कि पूरे परिसर में सुरक्षा गार्ड तैनात किए गए हैं और प्राथमिक उपचार (फर्स्ट एड बॉक्स) की व्यवस्था है तथा वरिष्ठ नागरिकों व दिव्यांगों की सुविधा के लिए व्हीलचेयर उपलब्ध है।
0
0
Report

चक्रधरपुर रेल मंडल में मालगाड़ी पटरी से उतरी, अप लाइन का परिचालन रोकना

Chaibasa, Jharkhand:चक्रधरपुर रेल मंडल में फिर पटरी से उतरी मालगाड़ी, अप लाइन का परिचालन प्रभावित जिरौली के पास हादसा, ओवरहेड और सिग्नल विभाग के उपकरण क्षतिग्रस्त; डाउन लाइन से गुजारी गईं कई यात्री ट्रेनें चक्रधरपुर रेल मंडल में ट्रेनों के पटरी से उतरने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार दोपहर जिरौली के पास एक आयरन ओर लदी मालगाड़ी का डिब्बा पटरी से उतर गया। इस दुर्घटना के कारण मुख्य रेल मार्ग की अप लाइन पर ट्रेनों का परिचालन प्रभावित हो गया। हादसे में रेलवे के ओवरहेड और सिग्नल विभाग से जुड़े उपकरणों के क्षतिग्रस्त होने की भी जानकारी सामने आई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, दुर्घटना शुक्रवार दोपहर करीब 12:30 से एक बजे के बीच हुई। चलती मालगाड़ी का एक डिब्बा अचानक पटरी से उतर गया, जिससे रेल परिचालन व्यवस्था प्रभावित हो गई। घटना की सूचना मिलते ही रेलवे की ओर से दुर्घटनाग्रस्त मालगाड़ी को हटाने और प्रभावित रेल लाइन को दुरुस्त करने के लिए राहत ट्रेन मौके पर भेजी गई। रेलवे कर्मचारियों ने प्रभावित रेल खंड को सामान्य करने की दिशा में काम शुरू किया। हादसे के बाद अप लाइन पर परिचालन बाधित होने के कारण कई यात्री ट्रेनों को डाउन लाइन से गुजारना पड़ा। इससे रेल परिचालन पर अतिरिक्त दबाव बना और यात्री ट्रेनों के परिचालन में परेशानी का सामना करना पड़ा। इस दुर्घटना ने रेलवे की सुरक्षा व्यवस्था पर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं। गौरतलब है कि इस हादसे से करीब 30 घंटे पहले ही चक्रधरपुर रेल मंडल के बंडामुंडा में रेलवे ने रेल दुर्घटना के दौरान बचाव एवं राहत कार्यों की तैयारी परखने के लिए मॉक ड्रिल आयोजित किया था। इस अभ्यास का उद्देश्य दुर्घटना की स्थिति में राहत कार्यों को प्रभावी बनाना और आपातकालीन व्यवस्था की तत्परता जांचना था। लेकिन मॉक ड्रिल के कुछ ही समय बाद जिरौली के पास मालगाड़ी के पटरी से उतरने की घटना सामने आ गई। इससे रेलवे की परिचालन व्यवस्था की फिर एक बार पोल खुल गयी है। चक्रधरपुर रेल मंडल में मालगाड़ियों के पटरी से उतरने की घटनाएं रेलवे के लिए गंभीर चुनौती बनती जा रही हैं। मंडल के विविध रेलखंडों में सामने आ रही ऐसी घटनाओं के बीच पटरियों, वैगनों, रखरखाव और सुरक्षा निगरानी व्यवस्था की प्रभावशीलता पर सवाल उठ रहे हैं। हाल ही में राउरकेला स्टील प्लांट परिसर में भी एक मालगाड़ी के पटरी से उतरने की घटना सामने आई थी। हालांकि, प्लांट परिसर में हुई दुर्घटना को लेकर रेलवे ने अपना पल्ला झाड़ लिया था, लेकिन लगातार सामने आ रही घटनाओं ने सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की जरूरत बढ़ा दी है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर मालगाड़ियों के पटरी से उतरने की घटनाओं को रोकने के लिए रेलवे की ओर से क्या ठोस कदम उठाए जा रहे हैं? क्या दुर्घटनाओं के कारणों की गहन जांच कर जिम्मेदारी तय की जा रही है? यदि जांच होती है, तो उसकी रिपोर्ट और सुधारात्मक कार्रवाई सार्वजनिक क्यों नहीं की जाती? रेल दुर्घटना के बाद राहत ट्रेन भेजना, पटरी दुरुस्त करना और परिचालन बहाल करना जरूरी है, लेकिन इससे सुरक्षा संबंधी सवाल समाप्त नहीं हो जाते। बार-बार होने वाली दुर्घटनाओं की निष्पक्ष जांच, तकनीकी खामियों की पहचान और जिम्मेदारियों का निर्धारण भी उतना ही आवश्यक है। रेलवे प्रशासन, रेलवे बोर्ड और रेल मंत्रालय के सामने चुनौती केवल ट्रेनों का परिचालन सामान्य बनाए रखने की नहीं, बल्कि यात्रियों और रेल कर्मियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की भी है। जिरौली की घटना के बाद अब यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाने और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए भारतीय रेल के शीर्ष नेतृत्व के द्वारा क्या ठोस कदम उठाये जाते हैं। साथ ही मंडल में लगातार हो रहे रेल हादसे के लिए जिम्मेदार अधिकारियों पर रेलवे बोर्ड द्वारा क्या कार्रवाई की जाती है। फिलहाल, जिरौली के पास मालगाड़ी के पटरी से उतरने की घटना ने चक्रधरपूर रेल मंडल में ट्रेन परिचालन की सुरक्षा व्यवस्था पर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं। दुर्घटना के कारणों और नुकसान के आधिकारिक आकलन का इंतजार है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top