Back
नीतीश के पुनः अध्यक्ष बनने पर प्रशांत किशोर का तंज: बिहार नहीं, गुजरात प्राथमिकता
PKPrashant Kumar
Mar 25, 2026 13:05:28
Munger, Bihar
नीतीश कुमार के JDU राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर प्रशांत किशोर का तंज, बोले- अब उनका दल भी परिवारवाद से अछूता नहीं अब बिहार में पहली वार गद्दी पर वे लोग बैठेंगे जिसकी पहली प्राथमिकता बिहार ना होकर गुजरात होगी। गुजरात के हितो को देखकर अब बिहार चलाया जायेगा।
मुंगेर जन सुराज पार्टी के सूत्रधार प्रशांत किशोर बुधवार को मुंगेर जिले में पहुंचे। वे बिहार नवनिर्माण अभियान के तहत राज्य के विभिन्न जिलों का दौरा कर रहे हैं। इस दौरान वे हर जिले में संगठन के नेताओं और कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर रहे हैं। इसी क्रम में वे आज मुंगेर पहुंचे, जहां उन्होंने भगत सिंह चौक के पास स्थित 'होटल हरि इंटरनेशनल एंड बैंक्वेट हॉल' में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इस दौरान प्रशांत किशोर ने कहा कि चुनाव परिणाम के बाद जन सुराज के नेताओं ने पश्चिम चंपारण स्थित गांधी भितिहारवा आश्रम में एक दिन का उपवास रखा था। उस समय जन सुराज की ओर से यह घोषणा की गई थी कि बिहार में बनी नई सरकार को अपने वादों को पूरा करने के लिए छह महीने का समय दिया जाएगा। इसके बाद बिहार नवनिर्माण अभियान के तहत जन सुराज के कार्यकर्ता घर-घर जाकर जनता के बीच अपनी बात रखेंगे। प्रशांत किशोर ने कहा कि बिहार नव निर्माण अभियान को अगले पांच वर्षों तक प्रभावी ढंग से चलाने के लिए वे हर जिले में जाकर संगठन को पुनर्गठित करने का काम कर रहे हैं।
वहीं, जनता दल (यूनाइटेड) के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में नीतीश कुमार की वापसी पर उन्होंने कहा कि इसमें कोई नई बात नहीं है। दल उनका है, तो अध्यक्ष भी वही रहेंगे। उन्होंने कहा कि जन सुराज पिछले तीन वर्षों से यही बात कह रहा है कि बिहार में जो व्यक्ति दल बनाता है, वही दल का मुखिया बनता है और उसी दिन यह भी घोषणा कर देता है कि उसके बाद उसका बेटा नेता बनेगा। तीस-पैतीस साल तक जेपी, लोहिया और समाजवाद की बात करने वाले नीतीश कुमार का दल भी अब इसका अपवाद नहीं रहा।
नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने और बिहार में नए मुख्यमंत्री को लेकर प्रशांत किशोर ने कहा कि 201 विधायकों के समर्थन के बावजूद उन्हें मुख्यमंत्री पद छोड़ना पड़ रहा है, क्योंकि उनकी शारीरिक और मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। उन्होंने कहा कि जन सुराज ने चुनाव से पहले ही यह कहा था कि परिणाम कुछ भी हो, लेकिन नीतीश कुमार अगले पांच वर्षों तक मुख्यमंत्री नहीं रहेंगे। चुनाव के तीन महीने बाद ही उन्हें पद छोड़ना पड़ रहा है। वे स्वेच्छा से हटें या किसी दबाव में, लेकिन उन्हें पद छोड़ना पड़ना है।
बाइट : प्रशांत किशोर जन सुराज पार्टी के सूत्रधार
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
AMAsheesh Maheshwari
FollowMar 25, 2026 14:07:360
Report
KAKapil Agarwal
FollowMar 25, 2026 14:07:120
Report
RRRakesh Ranjan
FollowMar 25, 2026 14:06:30Noida, Uttar Pradesh:चंद सेकंड में आरोपी वारदात को अंजाम देकर फरार हो गया...हालांकि दुकानदार ने उसका पीछा करने की कोशिश भी की...लेकिन तब तक वो रफूचक्कर हो गया
0
Report
AMAsheesh Maheshwari
FollowMar 25, 2026 14:06:110
Report
RJRahul Joshi
FollowMar 25, 2026 14:05:510
Report
RRRakesh Ranjan
FollowMar 25, 2026 14:05:31Noida, Uttar Pradesh:मेरठ के भगवानपुर में बाबा साहब की प्रतिमा क्षतिग्रस्त मामले में बीजेपी के नेता हसीन यासमीन का विवादित बयान सामने आया है. फिलहाल पुलिस बयान को गंभीरता से लेते हुए मामले की जांच में जुटी है.
0
Report
NSNAVEEN SHARMA
FollowMar 25, 2026 14:05:200
Report
RVRaunak Vyas
FollowMar 25, 2026 14:04:570
Report
RKRajesh Kumar Sharma
FollowMar 25, 2026 14:04:440
Report
ADAbhijeet Dave
FollowMar 25, 2026 14:04:220
Report
GPGYANENDRA PRATAP
FollowMar 25, 2026 14:04:100
Report
SASALMAN AMIR
FollowMar 25, 2026 14:04:000
Report
PKPradeep Kumar
FollowMar 25, 2026 14:03:470
Report
1
Report