811201
मुंगेर जिले में बदले मौसम के साथ लोगों को मिली राहत
Munger, Bihar:मुंगेर जिले में मौसम का मिजाज बदल गया है। जोरदार बारिश शुरू हो गई है। कई दिनों से चली आ रही भीषण गर्मी के बाद यह बारिश लोगों को बड़ी राहत पहुंचा रही है। बारिश से लोगों में शुकून महसूस हो रहा है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
खरगोन: शेयर बाजार धोखाधड़ी में तीन गिरफ्तार, 10.95 लाख रुपये बरामद
Khargone, Madhya Pradesh:एंकर - खरगोन जिले के बड़वाह थाना क्षेत्र में शेयर मार्केट में निवेश कराकर भारी मुनाफा दिलाने का झांसा देकर धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का खरगोन पुलिस ने किया पर्दाफाश । पुलिस ने 03 शातिर अंत्तर्राज्यीय आरोपियों को गुजरात से किया गिरफ्तार। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने जप्त किए धोखाधड़ी कर अर्जित किए दस लाख 95 हजार 157/- रुपये । ठगों ने पहले किया फरियादी से व्हाट्सएप के माध्यम से संपर्क। शेयर मार्केट में निवेश करने के नाम पर भारी मुनाफा दिलाने का दिया लालच। डमी एप्लीकेशन के माध्यम से शेयर ट्रेडिंग कराकर दिया था ठगी की वारदात को अंजाम। गिरफ्तार आरोपी संजय पर सायबर क्राईम वेस्ट गुरुग्राम हरियाणा में भी दर्ज है धोखाधड़ी का अपराध। पुलिस की नागरिकों से अपील - SEBI के अधीन पंजीकृत संस्थानों से ही करें ट्रेडिंग। एएसपी शकुंतला रुहल ने खुलासा करते हुए बताया फरियादी के मोबाइल फोन में एक मोबाइल एप्लीकेशन इंस्टॉल करवाई गई तथा निवेश के नाम पर उनके द्वारा बताए गए विभिन्न बैंक खातों में फरियादी से कुल 10,95,157/- रुपये जमा करवाए गए । उक्त एप्लीकेशन में निवेश की गई राशि एवं मुनाफा प्रदर्शित होने के बावजूद फरियादी द्वारा राशि निकालने का प्रयास करने पर राशि वापस नहीं निकाली जा सकी । इसके बाद जालसाजों द्वारा राशि निकालने के नाम पर फरियादी से सर्विस टैक्स एवं अन्य शुल्क की मांग की गई, जिससे फरियादी को अपने साथ हुई धोखाधड़ी का संदेह हुआ और उसने थाना बड़वाह पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई । प्राप्त सूचना पर थाना बड़वाह पर अपराध क्रमांक 72/26 धारा 318(4), 319 (2) बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया । उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस फरियादी से जानकारी प्राप्त कर तत्काल उनकी शिकायत NCRP पोर्टल पर दर्ज की गई एवं बैंक अधिकारियों से समन्वय कर बैंक अकाउंट की जानकारी प्राप्त की गई जिसमें पुलिस टीम को जानकारी मिली कि उक्त राशि सिध्दपुर जिला पाटन गुजरात के रहने वाले अमित के बैंक खातों में स्थानांतरित हुई है । प्राप्त जानकारी के आधार पर एवं गहन तकनीकी विश्लेषण करने के उपरांत थाना बड़वाह की टीम को गुजरात भेजा गया । जिसमें तकनीकी सहायता के आधार पर पुलिस टीम ने सिध्दपुर जिला पाटन गुजरात के रहने वाले अमित को पुलिस टीम ने अभिरक्षा में लिया गया जिसे माननीय न्यायालय पेश कर पुलिस रिमान्ड प्राप्त किया गया । पुलिस रिमान्ड उपरांत अमित ने अपना बैंक खाता अपने रिश्तेदार संजय को देना बताया, अमित से प्राप्त जानकारी के आधार पर पुलिस टीम के द्वारा संजय की तलाश की गई एवं उसकी जानकारी जुटाई गई जिसमें पुलिस टीम को जानकारी मिली की संजय प्रजापति किसी अन्य धोखाधडी के अपराध में जिला जेल गुरुग्राम हरियाणा में निरुध्द होने की जानकारी मिली । पुलिस टीम बड़वाह के द्वारा न्यायालीन प्रक्रिया कर आरोपी संजय का रिमाण्ड प्राप्त किया गया जिसमें संजय से कड़ी दर कड़ी पूछताछ करने पर उसने अपने साथी अनिल ठाकोर के साथ मिलकर उक्त धोखाधड़ी करने की जानकारी पुलिस को दी । संजय से प्राप्त जानकारी के आधार पर पुलिस टीम के द्वारा अनिल ठाकोर को भी प्रकरण में आरोपी बनाकर गिरफ्तार किया गया एवं आरोपियों के कब्जे से पुलिस टीम के द्वारा आरोपियों के कब्जे से धोखाधड़ी कर अर्जित की गई सम्पूर्ण राशि 10,95,157/- रुपये नगदी को नियमानुसार विधिवत जप्त कर आरोपियों को माननीय न्यायालय पेश किया जा रहा है । *गिरफ़्तारशुदा आरोपियों के नाम* 1. अमित पिता शंकर भाई प्रजापति उम्र 29 साल निवासी आदित्य रेसीडेंसी, तावडिया रोड सिध्दपुर जिला पाटन गुजरात 2. संजय पिता नागजी भाई प्रजापति उम्र 41 साल निवासी आदित्य रेसीडेंसी, तावडिया रोड सिध्दपुर जिला पाटन गुजरात 3. अनिल पिता भरतजी ठाकोर उम्र 27 साल निवासी ठाकोरवास ग्राम नवापुरा जिला मेहसाणा गुजरात । VISUAL -1&2&3 BYTE - शकुंतला रुहल ASP KHARGONE rakesh jaiswal khargone mp0
0
Report
मोदी के जन्मदिन पर राष्ट्र प्रेरणा स्थल पर दीपों से रोशन कार्यक्रम
Noida, Uttar Pradesh:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के मौके पर सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आशीर्वाद का दिया कार्यक्रम के तहत लखनऊ के राष्ट्र प्रेरणा स्थल पर पूरे ग्राउंड को दियो से प्रज्वलित किया गया वाक थ्रू दियो को दिखाते हुए राष्ट्र प्रेरणा स्थल से0
0
Report
DUSU चुनाव के लिए शाहदरा पुलिस ने सुरक्षा को चाकचौबंद किया
New Delhi, Delhi:DUSU चुनाव को लेकर शाहदरा पुलिस अलर्ट, DCP ने कॉलेजों में सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा दिल्ली में होने वाले DUSU चुनाव को लेकर सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करने के लिए शाहदरा जिला पुलिस ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में शाहदरा जिला के DCP राजेंद्र कुमार मीणा ने श्यामलाल कॉलेज और विवेकानंद कॉलेज पहुंचकर सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया。 DUSU चुनाव के लिए EVM मशीनें सभी मतदान केंद्रों पर पहुंच चुकी हैं। श्यामलाल कॉलेज में दो पालियों में मतदान होना है। EVM की सुरक्षा और मतदान के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर पुलिस ने कॉलेज परिसर का निरीक्षण किया और सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की。 DCP राजेंद्र कुमार मीणा ने पुलिस अधिकारियों के साथ कॉलेज परिसर में सुरक्षा व्यवस्था, EVM की सुरक्षा और मतदान केंद्रों पर तैनाती को लेकर तैयारियों का जायजा लिया। पुलिस की कोशिश है कि मतदान के दौरान किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति न हो और छात्र शांतिपूर्ण माहौल में अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें।0
0
Report
Advertisement
जूनियर एशिया कप विजेता गीता यादव का कवर्धा में शानदार स्वागत
Kawardha, Chhattisgarh:जूनियर एशिया कप विजेता गीता यादव का कवर्धा में भव्य स्वागत कवर्धा। चीन में आयोजित जूनियर महिला एशिया कप हॉकी में भारतीय टीम की चैंपियन खिलाड़ी और कवर्धा की बेटी गीता यादव का शहर पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। ठाकुर देव चौक से भारत माता चौक तक बाजे-गाजे के साथ अभिनंदन रैली निकाली गई। ढोल-नगाड़ों, भारत माता के जयकारों और आतिशबाजी के बीच लोगों ने गीता पर फूल बरसाए और जगह-जगह सम्मान किया, फाइनल में भारत ने मेजबान चीन को 1-0 से हराकर खिताब जीता। किसान परिवार से आने वाली गीता की इस उपलब्धि पर उनके माता-पिता, सर्व यादव समाज और जिलेवासियों ने खुशी जताई। भारत माता चौक पर आयोजित सम्मान समारोह में गीता को सम्मानित किया गया। उनकी सफलता को क्षेत्र की बेटियों और युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणादाय रिकॉर्ड किया गया।0
0
Report
सिवनी में अवैध शराब निर्माण–बिक्री के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की
Seoni, Madhya Pradesh:सिवनी में अवैध शराब के निर्माण और बिक्री के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। डूण्डासिवनी थाना पुलिस ने ग्राम गहरानाला के पास रेलवे पटरी किनारे नाले में दबिश देकर करीब 6 क्विंटल महुआ लहान नष्ट किया है। मौके से शराब बनाने की भट्टी और अन्य उपकरण भी बरामद किए गए हैं। पुलिस के मुताबिक, 17 सितंबर को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम गहरानाला के पास नाले की झाड़ियों में अवैध रूप से कच्ची महुआ शराब बनाने की तैयारी की जा रही है। सूचना के आधार पर डूण्डासिवनी पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर छापेमार कार्रवाई की। तलाशी के दौरान झाड़ियों के पास करीब 40 डिब्बों में लगभग 6 क्विंटल महुआ लहान रखा मिला। इसके अलावा शराब बनाने की भट्टी, मटके, गंजे और अन्य सामग्री भी बरामद की गई। पुलिस ने लहान और शराब बनाने के उपकरणों को मौके पर ही विधिवत नष्ट कर दिया।0
0
Report
सिंगरौली में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप लूट: 4 नकाबपोश बदमाशों ने मचाया हड़कंप
Singrauli, Madhya Pradesh:सिंगरौली ब्रेकिंग... सिंगरौली में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप में लूट और फायरिंग, 4 नकाबपोश बदमाशों ने मचाया हड़कंप .. सिंगरौली में बदमाशों के हौसले बुलंद, दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप में लूट और फायरिंग से मचा हड़कंप... जयंत चौकी क्षेत्र के कंचन ज्वेलर्स में 4 हथियारबंद नकाबपोश बदमाशों ने बोला धावा।... लूट के दौरान दुकान में काम कर रहे राहुल विश्वकर्मा को बदमाशों ने मारी गोली, हालत गंभीर... वारदात के बाद हथियारबंद बदमाश फरार, पुलिस ने शहर में शुरू की नाकेबंदी.... मौके पर पहुंचे एसपी और एडिशनल एसपी, भारी पुलिस बल ने संभाला मोर्चा... CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस, फरार बदमाशों की तलाश में कई टीमों को लगाया गया... महाराष्ट्र बैंक डकैती और बरगवां ज्वेलरी शॉप चोरी की गुत्थी के बीच नई वारदात, पुलिस के सामने फिर बड़ी चुनौती。0
0
Report
Advertisement
शेरपुर हत्या मामले में बहरोड़ पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार
Jaipur, Rajasthan:बहरोड़ कोतवाली थाना पुलिस ने करीब तीन माह पूर्व शेरपुर गांव में हुई हत्या के मामले का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार वारदात के बाद से मामला अज्ञात आरोपियों के खिलाफ था। पुलिस टीम ने घटनास्थल के आसपास लगातार निगरानी रखने के साथ CCTV फुटेज और संदिग्ध मोबाइल नंबरों की डिटेल खंगाली, जिसके आधार पर तीनों को चिन्हित किया गया। इलाज के दौरान हुई थी बुजुर्ग की मौत — पुलिस के अनुसार 11 जून को शेरपुर निवासी रामसिंह अपने घर के बाहर बरामदे में चारपाई पर घायल अवस्था में मिले थे। उनके कपड़े खून से सने हुए थे। परिजन उन्हें बहरोड़ अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां से हालत गंभीर होने पर जयपुर के अपेक्स अस्पताल ले जाया गया। वहां उनका ऑपरेशन हुआ. उपचार के बाद तबीयत बिगड़ने पर 25 जून को परिजन उन्हें दोबारा बहरोड़ अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मामले में मृतक के बेटे अभय सिंह की रिपोर्ट पर 27 जून को प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया था। CCTV और मोबाइल डिटेल से मिला सुराग — एएसपी सुरेश कुमार खींची ने बताया कि मामला पूरी तरह अज्ञात था। पुलिस ने घटनास्थल और आसपास के क्षेत्र के कई CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली तथा मोबाइल की डिटेल का विश्लेषण किया। जांच के दौरान राकेश, केशव और विकास की भूमिका सामने आई और तीनों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार हत्या के पीछे आपसी विवाद, अवैध संबंध अथवा जमीन संबंधी विवाद होने की संभावना पर जांच की जा रही है। आरोपियों को पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने स्पष्ट किया कि हत्या के वास्तविक कारणों का खुलासा विस्तृत अनुसंधान के बाद ही किया जा सकेगा.0
0
Report
खरगोन में कुत्तों के हमले से छह वर्षीय बालिका आईसीयू में भर्ती
Khargone, Madhya Pradesh:एंकर - कुत्तों के हमलावर होने के मामले कम होने का नाम नहीं ले रहे छोटे बच्चों के लिए 이제 यह रहवासी इलाकों में खुखार जानवर बनते जा रहे है। खरगोन जिले के बमनाला नगर के आंगनवाड़ी केंद्र के पास छह वर्षीय बालिका पर कुत्तों का जानलेवा हमला हुआ । बालिका मायरा पिता गोकुल नाथ के नाक और चेहरे को कुत्तों ने बुरी तरह नौचा डाला। दर्दनाक स्थिति मौके पर बन गई बड़ी मुश्किल से आसपास मौजूद लोगों ने कुत्तों को भगाकर बालिका को बचाया। गंभीर अवस्था में बालिका को बमनाला सरकारी अस्पताल में लेकर परिजन पहुंचे उन्होंने बालिका को खरगोन. रैफर कर दिया। जिला अस्पताल के बच्चों के PICU में बालिका इलाज जारी है। डाक्टरों ने गंभीर स्थिति में बालिका होना बताया है । पिता गोकुल नाथ एवं दादा ने बताया कुत्तों ने बुरी तरह बेटी को मुंह एवं नाक में नौच दिया है। लोगों ने कुत्तों को भगाया नहीं तो बेटी का बचना मुश्किल था। जिला अस्पताल के PICU में इलाज कर रहे डाक्टर शशिकांत पाटीदार ने बालिका को बुरी तरह कुत्तों द्वारा मुंह एवं नाक को नौच लेना बताया। बालिका को काफी अंदर तक जख्म होकर उसके श्वास तंत्र का भी इनफेक्टेड होना बताया फिलहाल ICU में बालिका स्टेबल है मगर उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। इंदौर रिफर किया जाना बताया। परिवार ने इंदौर इलाज जैसी आर्थिक हालत नहीं होना बताते हुए खरगोन में ही इलाज की बात कही। हालांकि डॉक्टर श्री पाटीदार ने बालिका का चेहरा बुरी तरह से खराब होना बताते हुए जख्म एवं बालिका के ठीक होने के बाद प्लास्टिक सर्जरी की भी सलाह दी है।0
0
Report
पश्चिम बंगाल में एकमात्र सक्रिय माओवादी नेता असीम मंडल गिरफ्तार
Jagdalpur, Chhattisgarh:एकमात्र सक्रिय माओवादी लीडर एवं केंद्रीय समिति सदस्य असीम मंडल को पश्चिम बंगाल में किया गया गिरफ्तार0
0
Report
Advertisement
भैंसों से लदी कैंटर कार से टकराई, दोनों वाहन पलटे
Chaundhera, Uttar Pradesh:छतारी। क्षेत्र के नेशनल हाईवे-509 पर गांव बरखेड़ा के पास भैंसों से लदी कैंटर अनियंत्रित होकर कार से टकरा गई। हादसे के बाद कैंटर और कार दोनों हाईवे पर पलट गए। दोनों वाहनों के पलटने से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे के कारण हाईवे पर कुछ समय के लिए वाहनों की लंबी कतार लग गई। अलीगढ़ के थाना लोधा क्षेत्र के गांव करसुआ निवासी सचिन शर्मा अपने भाई के साथ कार से डिबाई की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान गांव बरखेड़ा के समीप डिबाई की तरफ से आ रही भैंसों से लदी कैंटर का टायर फटने से अनियंत्रित होकर कार से टकरा गई। हादसे में कार सवार सचिन शर्मा और उनके भाई के साथ ही कैंटर चालक को भी मामूली चोटें आईं है। कैंटर में ठूंस ठूंसकर लदी 27 भैंसों को भी ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद सुरक्षित बाहर निकाल दिया। पुलिस ने हाईवे पर पलटे दोनों वाहनों को हटवाकर यातायात सुचारू कराया और वाहनों को कब्जे में ले लिया। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। गनीमत रही कि हादसे में किसी की जान नहीं गई।0
0
Report
दीपक प्रकाश ने मोदी के 76वें जन्मदिन पर दीप प्रज्वलन, स्वस्थ जीवन की कामना
Ranchi, Jharkhand:भाजपा नेता दीपक प्रकाश हरमू स्थित अपने आवास पर माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के 76वें जन्मदिन के पावन अवसर पर दीप प्रज्वलित कर उनके स्वस्थ, दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन की मंगलकामना की एवं आशीर्वाद का दिया जलाया। प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में देश अंत्योदय, गरीब कल्याण और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प के साथ निरंतर आगे बढ़ रहा है। उनका जीवन राष्ट्रसेवा, जनकल्याण और विकसित भारत के निर्माण के प्रति समर्पण की प्रेरणा देता है। आइए, सेवा और सुशासन के संकल्प के साथ विकसित भारत के निर्माण में अपना योगदान दें।0
0
Report
विश्वकर्मा जयंती पर प्रदेश के कारीगरों के लिए शुभकामनाओं का संदेश
Noida, Uttar Pradesh:मैं सर्वप्रथम सृष्टि के शिल्पी भगवान विश्वकर्मा जी की पावन जयंती के अवसर पर उनके श्रीचरणों में श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए प्रदेश के सभी कर्मठ कारीगरों, हस्तशिल्पियों एवं उद्यमियों को हृदय से बधाई देता हूं तथा आप सभी के प्रति अपनी हार्दिक शुभकामनाएं व्यक्त करता हूं।अपनी अद्भुत शिल्पकला से भगवान विश्वकर्मा जी ने समाज के कल्याण और निर्माण में अतुलनीय योगदान दिया। हमारे कारीगर एवं हस्तशिल्पी भगवान विश्वकर्मा जी के मानस प्रतिनिधि हैं。0
0
Report
Advertisement
प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर महानंदा घाट पर दीप प्रज्ज्वलन, भीड़ उमड़ी
Siliguri, West Bengal:প্রধানমন্ত্রীর জন্মদিনে প্রদীপ প্রজ্জ্বলনের দাড়া সেজে উঠল মহানন্দার তির। "আশীর্বাদের প্রদীপ" প্রধানমন্ত্রীর জন্মদিন উপলক্ষে শিলিগুড়ি মহানন্দা ঘাটে প্রদীপ প্রজ্জ্বলনের মাধ্যমে সাড়ম্বরে পালিত হচ্ছে পূজার্চনা। এই অনুষ্ঠানে রয়েছেন মন্ত্রী সংকর ঘোষ সহ পুলিশের আধিকারিক ও বিজেপি জেলা নেতৃত্য।পাশাপাশি এই অনুষ্ঠানকে সফল করতে শহরবাসীর উপচে পরা ভিড়ও চোখে পড়ল মহানন্দার ঘাটে。0
0
Report
बसंती में भाजपा नेताओं ने दीप जलाकर पीएम मोदी का जन्मदिन मनाया
Baruipur, West Bengal:প্রধানমন্ত্রী জন্মদিন উপলক্ষে বিজেপির নেতৃত্বরা বাসন্তী হাইওয়ের পাশে প্রদীপ জ্বালিয়ে বাসন্তীতে প্রধানমন্ত্রী নরেন্দ্র মোদির জন্মদিন পালন করলে। বহু মহিলা সহ একাধিক কর্মী সমর্থকরা হাজির ছিলেন, ৭৬ টি প্রদীপ যেমন জালানো হলো পাশাপাশি লাড্ডু বিতরণ হলো বাসন্তীতে। অন্যদিকে ক্যানিংয়ে বিজেপি নেতা কর্ণ নস্কর প্রধানমন্ত্রীর জন্মদিন উপলক্ষে ক্যানিং মহাকুমা হাসপাতালে তিনি রক্তদান করলেন。0
0
Report
किराएदारों को दुकान खाली करने का अल्टीमेटम थाने पहुंचने पर पिता पुत्र को लॉकअप में बैठाने का आरोप
Karaundi, Piurua, Bihar:देवरिया बरियारपुर। थाना क्षेत्र के बिशुनपुर कला निवासी नित्यानंद तिवारी ने पुलिस को शिकायत देकर आरोप लगाया है कि बिशुनपुर कला चौराहे पर उनकी 11 दुकानें हैं। इनमें कुछ दुकानें किराए पर दी गई हैं। नित्यानंद का कहना है कि उन्होंने करीब एक माह पहले कुछ किराएदारों को दुकान खाली करने का अल्टीमेटम दिया था। आरोप है कि किराएदारों ने दुकान खाली करने से इनकार करते हुए कहा कि वे कमरा खाली नहीं करेंगे और जो करना हो कर लिया जाए। नित्यानंद के मुताबिक, मामले की शिकायत लेकर वह अपने पिता के साथ बरियारपुर थाने पहुंचे थे। आरोप है कि वहां मौजूद दरोगा अवधेश पांडे ने विपक्षियों के खिलाफ कार्रवाई करने के बजाय उन्हें और उनके पिता को ही लॉकअप में बैठा दिया। इस संबंध में नित्यानंद ने पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाते हुए शिकायत की है। इस संबंध में थानाध्यक्ष बरियारपुर दीपक सिंह ने बताया कि आरोप निराधार है।0
0
Report
Advertisement
