811213
मुंगेर में आसमान से गिरी बिजली से एक की गई जान
Tola Raunakabad Pahar, Bihar:मुंगेर के टेटिया थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग स्थानों पर आसमान से बिजली गिरने से पतघाघर निवासी 30 वर्षीय युवक की मौके पर ही जान चली गई थी। वहीं कटियारी गांव में 70 वर्षीय वृद्ध घायल हो गए। घायल बुजुर्ग को प्राथमिक उपचार के बाद भागलपुर रेफर किया गया। दोनों घटनाएँ मंगलवार दोपहर बारिश के दौरान हुईं।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
रोडवेज बस टक्कर: दो महिला होमगार्ड घायल, एक का पैर टूटा
Alwar, Rajasthan:ROADWAYS बस की टक्कर से दो महिला होमगार्ड घायल, एक का पैर फ्रैक्चर अलवर। अरावली विहार थाना क्षेत्र में मोती डूंगरी के समीप गुरुवार को ROADWAYS बस की टक्कर से बाइक सवार दो महिला होमगार्ड घायल हो गईं। दोनों चुनावी ड्यूटी के लिए अलवर पुलिस लाइन आ रही थीं। हादसे में एक महिला होमगार्ड का पैर फ्रैक्चर हो गया, जबकि दूसरी को भी गंभीर चोटें आई हैं। दोनों को उपचार के लिए राजीव गांधी सामान्य चिकित्सालय के ट्रोमा वार्ड में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, मालाखेड़ा क्षेत्र के माधोबास निवासी लाली बाई यादव और उनकी साथी शीला बाई अपने पति धर्म सिंह तथा छोटे बेटे कार्तिक के साथ बाइक पर सवार होकर अलवर पुलिस लाइन आ रही थीं। इसी दौरान मोती डूंगरी के पास पीछे से आ रही ROADWAYS बस ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। आरोप है कि बस चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए बाइक को टक्कर मारी, जिससे दोनों महिलाएं घायल हो गईं। बाइट:साथी महिला कर्मी हादसे में लाली बाई यादव का पैर फ्रैक्चर हो गया, जबकि शीला बाई को भी गंभीर चोटें आई हैं। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे से आक्रोशित कुछ वाहन चालकों ने ROADWAYS बस चालक की पिटाई भी कर दी। दोनों घायल महिलाओं को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।0
0
Report
मथुरा -गोवर्धन में धूमधाम से मनाई जा रही है गोवर्धन पूजा, भक्तों का सैलाब ,भक्ति आस्था और विश्वास का
Govardhan, Uttar Pradesh:गिर्राज जी को अन्नकूट का भोग लगाया , राधा कृष्ण के नाम से गून्जी गिरिरज नगरी, ढोल मजीरा और राधा कृष्ण के संगीत के साथ सिर पर अन्नकूट का प्रसाद लेकर हजारों की संख्या में लोग पहुंचे गिरिराज तलहटी... गोवर्धन पूजा या अन्नकूट पूजा असल में गोवर्धन पर्वत की पूजा है। यह पर्वत बृज में स्थित है। इसे गिर्राज पर्वत के नाम से भी जाना जाता है। इस पर्वत को श्री कृष्ण भगवान ने अपनी अंगुली पर उठाकर गांव वालों को इंद्र के प्रकोप से बचाया था। यह पूजा भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति व आराधना का ही एक जरिया है। इस पूजा में देश विदेश से हजारों की संख्या में श्रद्धालु इस पूजा में शामिल हुए, गोडीय मठ से श्रद्धालु गिर्राज तलहटी तक राधा कृष्ण के संगीत के साथ सिर पर अन्नकूट का प्रसाद रखकर गिरिराज तलहटी तक पहुंचे, जहां भगवान गिर्राज को अन्नकूट का भोग लगाया, और विधान से पूजा अर्चना की... , मान्यता है श्री भगवान श्री कृष्ण के कहने पर व्रजबसियो ने देवराज इंद्र की पूजा छोड़ गोवर्धन पर्वत की पूजा की थी इस कारण इंद्र ने क्रोधित होकर ब्रज में घनघोर वर्ष की ,तो श्री कृष्ण ने गिरिराज पर्वत को सात दिन सात रात अपनी तर्जनी उंगली पर उठाये रखा। इंद्र ने को जब इस बात का पता चला कि भगवान विष्णु के अवतार है श्री कृष्ण ,तो इंद्र ने भगवान् श्री कृष्ण से क्षमा याचन की -तभी से समूचे ब्रज में गोवर्धन पूजा की जाती है। गोवर्धन पूजा के साथ-साथ बड़ी संख्या में श्रद्धालु परिक्रमा लगाते हुए भी दिखाई दिए, कहा जाता है कि आज के दिन अगर कोई गोवर्धन पर्वत की परिक्रमा करता है तो उसे विशेष पुण्य की प्राप्ति भी होती0
0
Report
गाजियाबाद की हैंडल बनाने वाली फैक्ट्री में लगी भीषण आग, दमकल की तीन गाड़ियों ने घंटों की मशक्कत
Ghaziabad, Uttar Pradesh:गाजियाबाद के इंडस्ट्रियल एरिया में सुबह एक हैंडल बनाने वाली फैक्ट्री में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग सीपी सेंचुरी के पास हार्डवेयर जोन स्थित फैक्ट्री के ऊपरी तल पर बने एक कमरे में लगी थी। देखते ही देखते आग की लपटों ने छत पर लगे एसी और अन्य उपकरणों को अपनी चपेट में ले लिया। आग की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का अभियान शुरू किया। दमकल कर्मियों ने घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। राहत की बात यह रही कि इस अग्निकांड में कोई जनहानि नहीं हुई। फिलहाल दमकल विभाग की टीम आग लगने के कारणों का पता लगाने में जुटी है।0
0
Report
Advertisement
हाईटेक चालानों से बिगड़ते बजट के बीच गरियाबंद पुलिस की संवेदनशील पहल: चलती स्कूटी पर कॉल लगा रहे युव
Majarkata, Chhattisgarh:गरियाबंद। देश भर में इन दिनों हाईटेक सीसीटीवी कैमरों के जरिए हो रही ऑनलाइन चालानी कार्रवाई से आम जनता का मासिक बजट गड़बड़ाया हुआ है। ऐसे दौर में गरियाबंद ट्रैफिक डीएसपी गोपाल वैश्य की एक संवेदनशील और अनूठी पहल सामने आई है। यातायात जागरूकता अभियान के तहत उन्होंने बिना हेलमेट चलती स्कूटी पर आउटगोइंग कॉल लगा रहे एक युवक का चालान काटने के बजाय उसके परिजनों को फोन कर समझाइश दिलवाई। डीएसपी ने युवक के ही फोन से उसके जीजाजी को लापरवाही की जानकारी दी और पूछा कि चालान किया जाए या माफ करें। परिजनों के आग्रह पर युवक को भविष्य में वाहन चलाते समय मोबाइल का उपयोग न करने की शपथ दिलाकर छोड़ दिया गया। Amid Budget-Straining High-Tech Challans, Gariaband Police Takes Sensitive Initiative: Youth Calling on Moving Scooty Counselled via Family Instead of Fine0
0
Report
सोनिया विहार में डंपर ने ऑटो को टक्कर दी, कई घायल
New Delhi, Delhi:सोनिया विहार में भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार डंपर ने ऑटो में मारी जोरदार टक्कर, कई लोग घायल उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सोनिया विहार इलाके पांचवा पुस्ता में तेज रफ्तार डंपर ने सवारियों से भरे ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में ऑटो में बैठे कई लोग घायल हो गए। सभी घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।0
0
Report
पूर्णिया में IB ने बड़े एक्शन के साथ संदिग्ध नेटवर्क के तार खंगाले
Purnia, Bihar:पूर्णिया से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर आ रही है। मधुबनी थाना क्षेत्र के काली प्रसाद यादव टोला में केंद्रीय खुफिया एजेंसी आईबी ने स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर बड़ी छापेमारी की है। गुप्त सूचना पर हुई इस कार्रवाई में एक संदिग्ध युवक को हिरासत में लिया गया है। उसके पास से मोबाइल और लैपटॉप भी जब्त किया गया है। सूत्रों की मानें तो हिरासत में लिया गया युवक काली प्रसाद यादव टोला का रहने वाला शाहिद अख्तर है। उस पर वर्ष 2025 से एक संदिग्ध कट्टरपंथी ग्रुप से जुड़े होने का आरोप है। खुफिया इनपुट के मुताबिक इस नेटवर्क के तार पाकिस्तान के अलावा हैदराबाद, पश्चिम बंगाल और देश के कई अन्य हिस्सों से जुड़े हो सकते हैं। आरोप यह भी है कि युवक व्हाट्सएप ग्रुप के जरिए सुरक्षा से जुड़ी संवेदनशील जानकारियां बाहर भेज रहा था। पुख्ता डिजिटल सबूत मिलने के बाद आईबी ने मधुबनी थाना पुलिस के साथ उसके घर पर दबिश दी। मामला हाई-प्रोफाइल होने के कारण अब एनआईए और बिहार एसटीएफ भी जांच में जुट गई है। दोनों टीमें पूर्णिया पहुंचकर इस नेटवर्क की परतें खंगाल रही हैं।0
0
Report
Advertisement
भारत-नेपाल सीमा पर छापेमारी: कफ सिरप, नशीली टैबलेट के साथ नेपाल नागरिक गिरफ्तार
Sitamarhi, Bihar:एंकर सीतामढ़ी जिले में सूखा नशा के कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। एसएसबी और सोनबरसा थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने भारत-नेपाल सीमा पर छापेमारी कर प्रतिबंधित नशीले पदार्थों के साथ दो नेपाली नागरिकों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्ताऱ दो आरोपी नेपाल के महोत्तरी जिले के हैं। इनकी पहचान विमल खड़का और नूरहसन नदाफ के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 235 बोतल प्रतिबंधित कफ सिरप 1000 पीस नशीली टैबलेट, दो मोबाइल फोन, 500 नेपाली रुपये और एक मोटरसाइकिल बरामद की है। मामले में सोनबरसा थाना में केस दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.0
0
Report
बेतिया में महापर्व छठ के लिए पुलिस का मिशन अर्ध्य शुरू
Bettiah, Bihar:बेतिया से खबर है जहां महापर्व छठ को लेकर बेतिया पुलिस ने विशेष अभियान चलाया है बेतिया एसपी कुमार गौतम ने इस अभियान का नाम मिशन अर्ध्य रखा है बेतिया पुलिस यह अभियान दस दिवसीय रखा है इस अभियान के तहत देश विदेश और बाहर से महापर्व छठ पर घर आने वालों के पुलिस अभियान चलेगी आने वाले प्रवासियों का वाद विवाद जो भी थानों में लंबित है उसे त्वरित निष्पादन किया जाएगा जिसकी कमान खुद बेतिया एसपी संभालेंगे बेतिया एसपी ने बताया कि जो बाहर से आने वाले प्रवासी हैं उनका समय थानों के वाद विवाद में व्यर्थ न हो उसके लिए दस दिवसीय मिशन अर्ध्य की शुरुआत की गई है उनके वाद विवाद को त्वरित निष्पादन किया जाएगा0
0
Report
दुमका के छठ घाटों पर सुरक्षा-स्वच्छता के लिए बड़ा इंतज़ाम
Dumka, Jharkhand:उपराजधानी दुमका में लोक आस्था और सूर्योपासना के महापर्व छठ को लेकर शहर के छठ घाट पर व्रतियों एवं श्रद्धालुओं की सुविधा तथा सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए घाट की मुकम्मल साफ-सफाई, मरम्मत और रंगाई-pुताई का कार्य युद्ध स्तर पर जारी है। छठ पूजा समिति और स्थानीय कारीगर दिन-रात जुटे हुए हैं। जिला प्रशासन खुंटा बांध, बड़ा बांध और रसिकपुर तालाब का निरीक्षण करने दुमका डीसी अभिजीत सिन्हा, एसपी पीतांबर सिंह खेरवार, SDM कौशल कुमार के साथ जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन के कई अधिकारी छठ घाटों का निरिक्षण कर विधि व्यवस्था से सम्बंधित कई निर्देश जारी किया। दुमका डीसी ने सुरक्षा और सफाई को लेकर बारीकी से निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को कई दिशा निर्देश दिया ताकि छठ घाट की तैयारी जल्द की जा सके। धूम धाम से मनाये जाने वाले छठ पूजा में छठ पूजा समिति तैयारी में इस वर्ष खूंटा बांध छठ घाट पर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए मिट्टी की जीवंत मूर्तियां खास होंगी। इसके माध्यम से छठ महापर्व के आध्यात्मिक, वैज्ञानिक और पौराणिक महत्व को बड़े ही मनोहारी ढंग से दर्शाया जाएगा। इसके जरिए नई पीढ़ी को अपनी समृद्ध लोक संस्कृति और परंपराओं से रूबरू कराने का प्रयास किया जायेगा। घाट परिसर को आकर्षक स्वरूप देने के लिए कारीगर भव्य और नक्काशीदार पंडाल के निर्माण में जुटे हुए हैं। आधुनिक तकनीक और पारंपरिक शिल्पकला के समन्वय से तैयार हो रहा यह पंडाल निरीक्षण के बाद दुमका उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक ने कहा कि सभी छठ घाट पर चाक चौबंद व्यवस्था की जा रही है। ट्रैफिक और सुरक्षा को लेकर पुलिस सजग है। सभी छठ घाटों में CCTV कैमरा की निगरानी रहेगी साथ ही सुरक्षा को लेकर भारी मात्रा में पुलिस बल तैनात होंगे और छठ घाटों में गौतखोर की व्यवस्था होंगी जिससे सुरक्षा में कोई चूक ना हो.0
0
Report
Advertisement
NH-19 पर दुर्घटना: औरंगाबाद में ट्रक-स्कॉर्पियो भिड़ंत से 3 मौत, 3 घायल
Chhatrapati Sambhajinagar, Maharashtra:औरंगाबाद में ट्रक तथा स्कॉर्पियो के बीच हुई जोरदार टक्कर में स्कॉर्पियो सवार 3 लोगों की मौत हो गई जबकि उसपर सवार 3 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घटना NH-19 पर नगर थाना क्षेत्र के रतनुआ पेट्रोल पंप के पास की है। स्कॉर्पियो सवार सभी वाराणसी से छठ पर्व मनाने नवादा जा रहे थे कि रास्ते में यह हादसा हो गया। मृतकों में पिता-पुत्र तथा ससुर शामिल हैं। वहीं तीनों घायलों का सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए गयाजी रेफर कर दिया गया है。0
0
Report
मंदसौर में ब्लैकमेलिंग से युवती की मौत, अश्लील वीडियो धमकी का मामला
Mandsaur, Madhya Pradesh:मंदसौर में ब्लैकमेलिंग और मानसिक प्रताड़ना से परेशान 18 वर्षीय युवती की मौत का मामला सामने आया है। युवती ने सल्फास का सेवन कर लिया था, जिसके बाद जिला अस्पताल में उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। मामले में इकबाल नामक युवक पर अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने और प्रताड़ित करने के गंभीर आरोप लगे हैं, युवती का मृत्यु पूर्व का एक वीडियो भी viral हो रहा है जिसमें वह पूरा घटनाक्रम बता रही है। दरअसल, पूरा मामला मंदसौर के वायडी नगर थाना क्षेत्र के धारियाखेड़ी गांव का है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, युवती को अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल किया जा रहा था। लगातार धमकियों और मानसिक प्रताड़ना से परेशान होकर युवती ने सल्फास का सेवन कर लिया। गंभीर हालत में युवती को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। ब्लैकमेलिंग और प्रताड़ना के आरोपों को लेकर पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। जांच के बाद ही मामले की पूरी तस्वीर स्पष्ट हो सकेगी। आरोपी की गिरफ्तारी हुई और कोर्ट में पेश किया गया! मामला yd नगर थाना प्रभारी के अनुसार सूचना मिली थी कि एक युवती द्वारा जहर खाया गया है जिस पर थाने से बल रवाना किया गया था। थाने पर और थाने के बल और कथन से यह प्राप्त हुआ कि युवती के घर के सामने रहने वाले इकबाल शेख और उसकी पत्नी के द्वारा इन्हें बहला फुसला कर कुछ जहरीले पदार्थ नशीला पदार्थ खिला दिया था। जिसके उपरांत उसके कुछ वीडियो बनाए थे, वीडियो वायरल करने की धमकी को लेकर। घर से कुल करीब ₹2.5 लाख लड़की से मांगे गए थे, जिससे प्रताड़ित होकर के लड़की के द्वारा जहर खाया गया था। जिसमें थाने पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था। कुछ देर बाद लड़की की मृत्यु हो गई थी, बुधवार सुबह पीएम करा करके शव को लड़की के परिवार वालों को सुकृत किया गया था और दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी हो गई है। इन्हें माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है और अभी अनुसंधान जारी है। और लड़की कितने दिनों से ये आरोपियों को परेशान किया जाता था। करीब 15 दिन पुरानी बात है, इनकी 15 दिन से परेशान किया जाता था。0
0
Report
बागपत में राष्ट्रपति सुरक्षकर्मियों पर हमला: तीन टीमों से गिरफ्तारी की कोशिश तेज
Baghpat, Uttar Pradesh:बागपत में राष्ट्रपति सुरक्षकर्मियों पर हमला: तीन टीमों से गिरफ्तारी की कोशिश तेज, अभियुक्त मोनू और धीरज की तलाश जारी। गोलीकांड में घायल सुरक्षकर्मी सौरभ तोमर की हालत अब सामान्य है और उनका इलाज मेरठ में किया जा रहा है। घटना के बाद से आरोपी घर से फरार हैं और पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। इनाम 10-10 हजार रुपये घोषित किया गया है।0
0
Report
Advertisement
बुलंदशहर: 6 महीने के बच्चे के साथ नवविवाहिता को कमरे में बंद रखने का आरोप, वीडियो बनाकर मांगी मदद!
Bulandshahr, Uttar Pradesh:बुलंदशहर के जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के मोहल्ला किला से एक बेहद गंभीर मामला सामने आया है। यहां नवविवाहिता इकरा ने वीडियो जारी कर अपने ससुराल पक्ष पर प्रताड़ित करने और उसे दो दिनों से छह महीने के बच्चे के साथ कमरे में बंद रखने का आरोप लगाया है। वायरल वीडियो में महिला अपने बच्चे को गोद में लेकर मदद और न्याय की गुहार लगाती दिखाई दे रही है। महिला का आरोप है कि वह और उसका छह महीने का बच्चा दो दिनों से भूखे-प्यासे कमरे में बंद हैं। इस दौरान वह अपने बच्चे को दूध पिलाकर किसी तरह उसकी देखभाल कर रही है। पीड़िता के मुताबिक, उसकी शादी को करीब दो साल हो चुके हैं और वह लगातार ससुराल पक्ष की प्रताड़ना झेल रही है। उसने यह भी आरोप लगाया कि दिल्ली से पहुंचे उसके पिता और भाई उसे लेने आए, लेकिन ससुराल वालों ने उन्हें उससे मिलने तक नहीं दिया। मामला सामने आने के बाद महिला और मासूम बच्चे की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। आरोपों की आधिकारिक पुष्टि और पुलिस की कार्रवाई का इंतजार है। आखिर एक मां और छह महीने के मासूम को इस तरह बंद रखने के आरोप कितने गंभीर हैं? पीड़िता को जल्द न्याय और सुरक्षा मिलनी चाहिए।0
0
Report
हाथरस में घर के बाहर युवक की हत्या: इलाके में सनसनी, पुलिस पर सवाल
Hathras, Uttar Pradesh:हाथरस में कानून व्यवस्था को खुली चुनौती घर के बाहर युवक की ताबड़तोड़ फायरिंग एक युवक की हत्या, साथी घायल पुलिस पर लापरवाही का आरोप पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा के अनुसार, घटना चंदपा कोतवाली क्षेत्र के बिसाना गांव की है। बुधवार रात करीब आठ बजे 22 वर्षीय मानवेंद्र पुत्र राजकुमार सिंह अपने घर के बाहर मौजूद था। तभी कुछ हमलावर वहां पहुंच कर मानवेंद्र पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं। फायरिंग की चपेट में उसका साथी समीर भी आ गया, जो गोली लगने से घायल हो गया। परिजन दोनों को आनन-फानन में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मानवेंद्र को मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद जिला अस्पताल में लोगों की भारी भीड़ जुट गई। मृतक के परिवार ने पुलिस के खिलाफ नाराजगी जाहिर करते हुए आरोप लगाया कि कुछ दिन पहले भी दूसरे पक्ष के लोगों ने मानवेंद्र पर फायरिंग की थी और उसकी घेराबंदी की थी। इसकी शिकायत पुलिस से की गई, पर समय रहते कार्रवाई नहीं हुई। परिजनों का कहना है कि यदि पुलिस ने पहले कार्रवाई की होती तो आज मानवेंद्र की जान नहीं जाती। बताया गया है कि मानवेंद्र अविवाहित था और खेती-बाड़ी करता था। परिवार ने यह भी बताया कि मई 2022 में उसके पिता राजकुमार की पुलिस हिरासत में मौत हुई थी। उस समय तत्कालीन चंदपा कोतवाली प्रभारी सहित कई पुलिसकर्मियों को निलंबित किया गया था। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा जिला अस्पताल पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। एसपी के मुताबिक, शुरुआती जांच में जमीन का विवाद सामने आया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
पटना में छठ महापर्व के लिए यातायात डायवर्जन योजना लागू
Patna, Bihar:छठ महापर्व को लेकर पटना में यातायात प्रशासन ने विशेष तैयारी की है। घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ और वाहनों के दबाव को देखते हुए शहर की यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। इसके लिए रूट डायवर्जन प्लान जारी किया गया है। 15 नवंबर को दोपहर 12 बजे से शाम 7 बजे तक और 16 नवंबर को सुबह 2 बजे से रात 8 बजे तक कई प्रमुख सड़कों पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित रहेगी। अशोक राजपथ पर करगिल चौक से दीदारगंज तक सामान्य वाहनों के परिचालन पर रोक रहेगी तो वहीं, जेपी गंगा पथ पर दीघा गोलंबर से दीदारगंज तक दोनों तरफ वाहनों की आवाजाही और पार्किंग प्रतिबंधित रहेगी। जेपी सेतु पर भी तय समय के दौरान सोनपुर और छपरा से पटना आने वाले वाहनों को प्रवेश नहीं मिलेगा। दीघा मोड़ से आशियाना मोड़ के बीच भी कुछ समय के लिए यातायात बंद रहेगा। कलेक्ट्रेट और महेंद्रू घाट जाने वाले छठव्रतियों के वाहनों की पार्किंग गांधी मैदान में होगी। भारी वाहनों के लिए भी अलग रूट तय किया गया है। 15 नवंबर की صبح 10 बजे से अगले 24 घंटे तक भारी वाहन बिहटा-सरमेरा पथ और फतुहा ओवरब्रिज के रास्ते डायवर्ट किए जाएंगे। दानापुर और खगौल जाने वाली नगर सेवा बसें भी करगिल चौक नहीं पहुंचेंगी। हालांकि एंबुलेंस, दमकल, शव वाहन और छठव्रतियों के वाहनों को छूट दी गई है। ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से अपील की है कि घर से निकलने से पहले रूट की जानकारी जरूर लें, ताकि छठ के दौरान जाम की समस्या से बचा जा सके।0
0
Report
Advertisement
