icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

रामनगर में हाथी हुआ पागल, महावत घायल, मेले में मची अफरा-तफरी

Mayank Kumar KashyapMayank Kumar KashyapFollowJust now
Varanasi, Uttar Pradesh:वाराणसी। रामनगर में एक हाथी के पागल होने से हड़कंप मच गया। हाथी ने अपने महावत पर ही हमला कर दिया, जिससे महावत गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि हाथी अचानक बेकाबू हो गया और इधर-उधर भागने लगा। इस दौरान मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। लोग जान बचाकर इधर-उधर भागने लगे। सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंची। घायल महावत को तुरंत इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया। काफी मशक्कत के बाद हाथी को काबू में किया गया। स्थानीय लोगों के अनुसार हाथी को मेले या किसी आयोजन के लिए लाया गया था। फिलहाल हाथी को सुरक्षित स्थान पर बांध दिया गया है और वन विभाग को सूचना दे दी गई है।
0
0
Report

वाराणसी में एयर शो की तैयारियां तेज, नभ से थल पर उतरे वायु सेना के अधिकारी

Varanasi, Uttar Pradesh:वाराणसी। वाराणसी में आयोजित होने वाले एयर शो को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। शहर में जल्द ही भारतीय वायु सेना के जाबांजों का रोमांच देखने को मिलेगा। एयर शो की तैयारियों का जायजा लेने के लिए वायु सेना के अधिकारी नभ से थल पर उतरे। अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया और सुरक्षा व अन्य व्यवस्थाओं को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक की। बताया जा रहा है कि एयर शो के दौरान वायु सेना के लड़ाकू विमान आसमान में करतब दिखाएंगे। इसे लेकर प्रशासन भी अलर्ट मोड पर है। गंगा किनारे आयोजित होने वाले इस एयर शो को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोगों के जुटने की उम्मीद है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि एयर शो के दौरान निर्धारित स्थानों पर ही मौजूद रहें और सुरक्षा मानकों का पालन करें।
0
0
Report

संभल : " पुलिस की बड़ी सौगात " 233 गुम मोबाइल फोन ..फोन मालिकों को सौंपे ।

SUNIL Kumar SinghSUNIL Kumar SinghFollow4m ago
Chandausi, Uttar Pradesh:संभल ।गुम हुए मोबाइल फोन के मालिकों को ' संभल साइबर सेल पुलिस ' की बड़ी सौगात CE IR पोर्टल की मदद ट्रैक किये गये 233 बरामद मोबाइल फोन मोबाइल फोन मालिकों को सौंपे । गुम हुए मोबाइल फोन मिलने से लोगों के चेहरे खिले ..बोले ., थैंक्यू , संभल पुलिस । बरामद 233 मोबाइल फोन की कीमत 43 लाख से अधिक । एसपी विकास चंद्र त्रिपाठी ने फोन मालिकों को सौंपे मोबाइल फोन । संभल साइबर सेल पुलिस अब तक 2 करोड़ से अधिक की कीमत के 1056 मोबाइल फोन बरामद करने के बाद मोबाइल फोन मालिकों को सौंप चुकी है । बहजोई पुलिस लाइन स्थित पुलिस सभागार का मामला
0
0
Report
Advertisement

बुलंदशहर में गंग नहर किनारे अजगरों के साथ युवाओं के खतरनाक स्टंट वीडियो वायरल

Bulandshahr, Uttar Pradesh:बुलंदशहर- गंग नहर की पटरी पर विशालकाय अजगरों के साथ युवाओं के खतरनाक स्टंट का वीडियो वायरल। चार से पांच युवकों द्वारा कई अजगरों को गले में लपेटकर और हाथों में उठाकर स्टंट। संरक्षित प्रजाति के अजगरों के साथ इस तरह की हरकत पर वन विभाग ने लिया संज्ञान। DFO डॉ. हरेंद्र सिंह के अनुसार, वन विभाग की टीम कर रही मामले की जांच। सीओ सिटी प्रखर पांडेय के मुताबिक, पुलिस और साइबर सेल की टीमें वीडियो के आधार पर युवकों की पहचान में जुटीं। आरोपियों की पहचान होने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। थाना नगर कोतवाली क्षेत्र के गंग नहर की पटरी का है वायरल वीडियो। वही सूत्रों की माने तो ये वायल वीडियो काफी पुराना बताया जा रहा है, पूर्व में भी ये वीडियो वायरल हो चुका है।
0
0
Report
Advertisement

160 विधायकों के फ्लैट्स में पेयजल सप्लाई की खामियां: जल महकमे में हड़कंप

Jaipur, Rajasthan:खबर का 160 विधायकों के फ्लैट्स में पेयजल सप्लाई की जांच, में मिली खामियां आशीष चौहान, जयपुर- जयपुर में माननीयों के फ्लैट्स में होने वाली पेयजल सप्लाई की जी मीडिया ने सच्चाई दिखाई, जिसके बाद अब जल महकमे में हलचल तेज हो गई है। अधीक्षण अभियंता ने खामियों को लेकर उच्च अफसरों को रिपोर्ट दी माना जा रहा है कि मॉनिटरिंग में लापरवाही बरतने वाले इंजीनियर्स पर गाज गिर सकती है। अधीक्षण अभियंता पहुंचे जांच के लिए- एक बार फिर से जी मीडिया की खबर का दमदार असर हुआ है। 160 विधायकों के सरकारी फ्लैट्स में पेयजल सप्लाई से मामले में जलदाय विभाग ने जांच कराई है। अधीक्षण अभियंता केशव श्रीवास्तव ने ज्योति नगर स्थित क्लियर वाटर की मौजूदा स्थिति की जांच कर रिपोर्ट अतिरिक्त मुख्य अभियंता अजय को सौंप दी है। जांच में जलाशय में मिट्टी जमा होने और जालियां टूटी होने जैसी खामियां सामने आई हैं। जी मीडिया ने अपनी में जलाशय की बदहाल स्थिति उजागर की थी। मौके पर टूटी मिली थीं, जबकि जलाशय में मिट्टी जमा दिखाई दी थी। इसी से 160 विधायकों के आवासीय फ्लैट्स और विधानसभा क्षेत्र में पेयजल सप्लाई होने के कारण पानी की गुणवत्ता और रखरखाव पर सवाल उठे थे। जांच में ये भी सामने आया था कि क्लोरीन का ही खत्म हो गया। खबर के बाद विभाग में हलचल- मामला सामने आने के बाद जलदाय विभाग में हलचल तेज हो गई है। अधिकारियों ने जलाशय की स्थिति की जांच की है। वहीं, खबर के बाद दूसरे की स्थिति सुधारने के लिए भी इंजीनियर सक्रिय हुए हैं। इससे यह सवाल भी उठ रहा है कि जब वीआईपी क्षेत्र के जलाशय में ऐसी खामियां मिली हैं, तो अन्य इलाकों में पेयजल भंडारण व्यवस्था की स्थिति क्या होगी। पांच महीने पहले सफाई, फिर कैसे जमा हुई मिट्टी? जी मीडिया की में जलाशय की सफाई से रिकॉर्ड का मुद्दा भी सामने आया था। रिकॉर्ड में करीब पांच महीने पहले सफाई का उल्लेख था, इसके बावजूद जलाशय में मिट्टी जमा मिली। ऐसे में सफाई की गुणवत्ता, नियमित निगरानी और ठेकेदार के कामकाज की जांच जरूरी हो गई है। उस समय जलदाय विभाग के एईएन मीणा ने पानी के सैंपल लेने और टूटी जालियां लगवाने की बात कही थी। उन्होंने खामियां मिलने पर सुधार के लिए कहा था। पानी के सैंपल का इंतजार- अब अधीक्षण अभियंता की जांच रिपोर्ट सामने आने के बाद निगरानी और रखरखाव की जिम्मेदारी पर सवाल और अहम हो गए हैं। हालांकि, पानी की गुणवत्ता को लेकर अंतिम निष्कर्ष के लिए सैंपल जांच की रिपोर्ट और विभाग की आगे की कार्रवाई का इंतजार रहेगा।
0
0
Report

खूँटी के CHC में अल्ट्रासाउंड और शीत भंडारण बेकार, उपायुक्त ने चालू कराने सलाह

Khunti, Jharkhand:क्षेत्र - खूँटी । स्लग - अस्पताल और बेकार पड़ा शीत भंडारण गृह का उपायुक्त निरीक्षण। खूँटी जिले में स्वास्थ्य व्यवस्था की स्थिति का समाचार जी-न्यूज के डीएनए में प्रसारित हुआ था । जिसमें मुरहू प्रखंड अंतर्गत सीएचसी में बेकार पड़ा अल्ट्रासाउंड मशीन कुशल संचालक चिकित्सक के अभाव में बेकार पड़ा रखा हुआ है। जिसको कारण मरीजों को किसी प्राइवेट जांच केंद्र में जाकर अल्ट्रासाउंड कराना पड़ता है या फिर खूंटी सदर अस्पताल में एमओयू के तहत संचालित केंद्र में अल्ट्रासाउंड कराना पड़त है क्योंकि सदर अस्पताल खूँटी में भी सरकारी अल्ट्रासाउंड जांच नहीं होता है । जो बंद पड़ा है। इसपर उपायुक्त ने आज मुरहूं प्रखंड के सीएससी का निरीक्षण किया । इस दौरान उन्होंने विभिन्न वार्ड और विभाग कक्ष का निरीक्षण किया। जहाँ विधि व्यवस्था का जायजा लिया और चिकित्सकों को बेहतर कार्य करंए की सलाह दी वहीं उन्होंने कहा कि अल्ट्रासाउंड स्पेश्यालिस्ट मिलते ही जल्द ही अल्ट्रासाउंड जाँच शुरु कर दिया जाएगा । मुरहूं प्रखंड के भ्रमण के दौरान उपायुक्त ने बेकार पड़े शीत भंडारण गृह का निरीक्षण किया। जिसकी खबर थी बिहार झारखण्ड में चलने के बाद जानकारी मिली थी। वहीं उन्होंने झाड़ियों से भरा पड़ा करोड़ों की रुपये लगने के बावजूद चालू नहीं होने से दुःख जताया। उन्होंने जानकारी प्राप्त किया कि कितने दिन कहा से बंद पड़ा है । जिसकी जानकारी उपप्रमुख अरुण साबू ने कहा कि इसका निर्माण सात वर्ष हो चुका है और इसका उद्घाटन तक नहीं हुआ है। उपायुक्त ने इसे खबर चलने के बाद गम्भीरता से लिया है और जल्द चालू करने की बात कही है।
0
0
Report

दरभंगा में दो साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म: आरोपी गिरफ्तार, हालत नाजुक

Darbhanga, Bihar:दरभंगा में दो साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है। घटना केवटी थाना क्षेत्र की है, जहां 48 वर्षीय व्यक्ति पर बच्ची के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। आरोप है कि आरोपी बच्ची को मेला दिखाने और कुरकुरे खिलाने का प्रलोभन देकर अपने साथ ले गया था। इसके बाद घर से करीब 200 मीटर दूर एक आम के बगीचे में वारदात को अंजाम दिया। काफी देर तक बच्ची के वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। बाद में बच्ची के निजी अंग से खून निकलता देख परिजनों और ग्रामीणों को घटना की आशंका हुई। ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। इधर, बच्ची की हालत गंभीर होने पर उसे दरभंगा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल यानी DMCH में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। एसडीपीओ-2 एसके सुमन ने घटना की पुष्टि की है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
0
0
Report
Advertisement

देशनोक में मां करणी के जन्मोत्सव की शाही सवारी उमड़ रही भक्तों की भीड़

Bikaner, Rajasthan:बीकानेर से खबर नवरात्रि के पावन अवसर पर मां करणी का 639वां जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा विश्वविख्यात करणी माता मंदिर देशनोक में जन्मोत्सव को लेकर श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह मां करणी के जन्मोत्सव पर परंपरागत रूप से निकाली गई भव्य शाही सवारी शाही सवारी में शामिल होने और मां के दर्शन के लिए हजारों श्रद्धालु देशनोक पहुंचे करणी माता मंदिर में दर्शन के लिए भक्तों की लंबी कतारें, जयकारों से गूंज उठा मंदिर परिसर मां करणी की शाही सवारी मंदिर से रवाना होकर गांव स्थित तेमड़ाराय मंदिर तक जाएगी गांव में जगह-जगह शाही सवारी का पुष्पवर्षा और उल्लास के साथ किया जा रहा भव्य स्वागत श्रद्धा, भक्ति और आस्था के रंग में रंगा देशनोक, जन्मोत्सव पर पूरे क्षेत्र में उत्सव का माहौल
0
0
Report

मनमाड के वागदर्डी डैम में 25 वर्षीय राहुल सोमासे की डूबकर मौत, UPSC तैयारी थी

Chandvad, Maharashtra:मनमाड शहराला पाणी पुरवठा करणाऱ्या वागदर्डी धरणात 25 वर्षीय विद्यार्थ्यांचा बुडून मृत्यू झाल्याची घटना समोर आली असून राहुल सोमासे असे या विद्यार्थ्यांचे नाव आहे. गरीब कुटुंबातील असलेल्या या तरुणाचे शासकीय अधिकारी होण्याचे स्वप्न होते त्यासाठी तो दिल्लीत जाऊन यूपीएससी परीक्षेची तयारी करीत होता. दसरा,साजरा करण्यासाठी हा तरुण सुट्टी घेऊन घरी आल्यानंतर त्याचे चुलते यांनी बैल आजारी असल्याने त्याला पाण्यात पोहण्यासाठी घेऊन जाण्याकरिता सांगितल्या नंतर आपल्या चुलत भावासोबत राहुल वागदर्डी धरणावर गेला. मात्र, पाण्याच्या खोलीचा अंदाज न आल्याने बैलाला पाण्यात पोहण्यासाठी नेत असताना राहुलचा पाण्यात बुडून मृत्यू झाला या घटनेमुळे चांदवड तालुक्यात शोककळा पसरली असून पोलिसांनी या प्रकरणी आकस्मित मृत्यूची नोंद केली आहे
0
0
Report
Advertisement

160 विधायकों के फ्लैट्स में पेयजल सप्लाई: CWR में खामियां उजागर, जलदाय विभाग में हलचल

Jaipur, Rajasthan:खबर का असर: 160 विधायकों के फ्लैट्स में पेयजल सप्लाई की जांच, CWR में मिली खामियां आशीष चौहान, जयपुर-जयपुर में माननीयों के फ्लैट्स में होने वाली पेयजल सप्लाई की जी मीडिया ने सच्चाई दिखाई, जिसके बाद अब जल महकमे में हलचल तेज हो गई है. अधीक्षण अभियंता ने खामियों को लेकर उच्च अफसरों को रिपोर्ट दी है. अब माना जा रहा है कि मॉनिटरिंग में लापरवाही बरतने वाले इंजीनियर्स पर गाज गिर सकती है. अधीक्षण अभियंता पहुंचे जांच के लिए- एक बार फिर से जी मीडिया की खबर का दमदार असर हुआ है. 160 विधायकों के सरकारी फ्लैट्स में पेयजल सप्लाई से जुड़े मामले में जलदाय विभाग ने जांच कराई है. अधीक्षक अभियंता केशव श्रीवास्तव ने ज्योति नगर स्थित क्लियर वाटर रिजर्वायर (CWR) की मौजूदा स्थिति की जांच कर रिपोर्ट अतिरिक्त मुख्य अभियंता अजय राठौड़ को सौंप दी है. जांच में जलाशय में मिट्टी जमा होने और जालियां टूटी होने जैसी खामियां सामने आई हैं. जी मीडिया ने अपनी पड़ताल में जलाशय की बदहाल स्थिति उजागर की थी. मौके पर सीढ़ियां टूटी मिली थीं, जबकि जलाशय में मिट्टी जमा दिखाई दी थी. इसी CWR से 160 विधायकों के आवासीय फ्लैट्स और विधानसभा क्षेत्र में पेयजल सप्लाई होने के कारण पानी की गुणवत्ता और रखरखाव पर सवाल उठे थे. जांच में ये भी सामने आया था कि क्लोरीन का टैंडर ही खत्म हो गया। खबर के बाद विभाग में हलचल- मामला सामने आने के बाद जलदाय विभाग में हलचल तेज हो गई है. अधिकारियों ने जलाशय की स्थिति की जांच की है. वहीं, खबर के बाद दूसरे CWR की स्थिति सुधारने के लिए भी इंजीनियर सक्रिय हुए हैं. इससे यह सवाल भी उठ रहा है कि जब वीआईपी क्षेत्र के जलाशय में ऐसी खामियां मिली हैं, तो अन्य इलाकों में पेयजल भंडारण व्यवस्था की स्थिति क्या होगी। बाइट- मयंकेश मीणा,एईएन,जलदाय विभाग (बाइट 2 सी में अटैच है।) पाँच महीने पहले सफाई, फिर कैसे जमा हुई मिट्टी? जी मीडिया की पड़ताल में जलाशय की सफाई से जुड़े रिकॉर्ड का मुद्दा भी सामने आया था. रिकॉर्ड में करीब पांच महीने पहले सफाई का उल्लेख था, इसके बावजूद जलाशय में मिट्टी जमा मिली. ऐसे में सफाई की गुणवत्ता, नियमित निगरानी और ठेकेदार के कामकाज की जांच जरूरी हो गई है. उस समय जलदाय विभाग के एईएन मयंकेश मीणा ने पानी के सैंपल लेने और टूटी जालियां लगवाने की बात कही थी. उन्होंने खामियां मिलने पर सुधार के लिए कहा था। बाइट- मयंकेश मीणा,एईएन,जलदाय विभाग (बाइट 2 सी में अटैच है।) पानी के सैंपल का इंतजार- अब अधीक्षक अभियंता की जांच रिपोर्ट सामने आने के बाद निगरानी और रखरखाव की जिम्मेदारी पर सवाल और अहम हो गए हैं. हालांकि, पानी की गुणवत्ता को लेकर अंतिम निष्कर्ष के लिए सैंपल जांच की रिपोर्ट और विभाग की आगे की कार्रवाई का इंतजार रहेगा. नोट-इस खबर की फीड ओएफसी से BJPR_MLA_FLAT_R स्लग से भेजी गई है। बाइट 2 सी में अटैच है.
0
0
Report

हापुड़ - बाइक सवार बदमाशों ने बच्चे से मोबाइल लूटा, विरोध पर की फायरिंग।

UMA RAGHAVUMA RAGHAVFollow13m ago
Gulaothi, Uttar Pradesh:हापुड़ में बदमाशों के हौसले बुलंद हैं। थाना कपूरपुर क्षेत्र में दुकान से सामान लेकर लौट रहे एक बच्चे से 3 बाइक सवार बदमाशों ने मोबाइल लूट लिया और विरोध करने पर फायरिंग कर दी। गोली का छर्रा पैर में लगने से बच्चा घायल हुआ है। पीड़ित महिला रिंकी ने बताया उनका बेटा हर्षित दुकान पर तंबाकू की पुड़िय लेने गया था तभी रास्ते में लौटते समय बाइक सवार तीन बदमाशों ने गन प्वाइंट पर बच्चे से मोबाइल लूट लिया और विरोध करने पर गोली चला दी। रिंकी ने बताया कि बाइक सवार तीनों बदमाशों ने पहले बच्चे से फोन छीनने की कोशिश की। फोन नहीं दिया तो मारपीट शुरू कर फायरिंग कर बदमाश फोन लूटकर फरार हो गए। वहीं फायरिंग में घायल बच्चे का उपचार अस्पताल में कराया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और आसपास के सीसीटीवी खंगालने में जुटी हुई है। पीड़ित परिवार ने बदमाशों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। हापुड़ में दिनदहाड़े हुई इस लूट और फायरिंग से इलाके में दहशत का माहौल है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top