icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement

डभरा थाना: अवैध विद्युत तार बिछाने के मामले में चंद्रशेखर चन्द्रा गिरफ्तार

Sakti, थाना डभरा क्षेत्र के ग्राम कटौद में अवैध रूप से विद्युत तार बिछाकर उसमें करंट प्रवाहित किए जाने से रोहित कुमार बरेठ की मृत्यु के मामले में थाना डभरा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी चन्द्रशेखर चन्द्रा को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत करने की कार्यवाही की है। मवेशी चराते समय चन्द्रशेखर चन्द्रा की सब्जी बाड़ी के पास पहुंच गया। मवेशी को वहां से हटाने के दौरान वह सब्जी बाड़ी में लगाए गए जीआई तार के घेरे में प्रवाहित विद्युत करंट की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। घटना की सूचना प्राप्त होने पर थाना डभरा पुलिस द्वारा तत्काल मर्ग कायम कर जांच प्रारम्भ की गई। पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया जांच के दौरान यह तथ्य सामने आया कि विद्युत पोल से अवैध रूप से एलटी तार खींचकर सब्जी बाड़ी में लगाए गए जीआई तार के घेरे में विद्युत प्रवाह किया जा रहा था। मर्ग जांच, घटनास्थल निरीक्षण, गवाहों के कथन एवं पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर रोहित कुमार बरेठ की मृत्यु विद्युत करंट लगने से होना पाया गया। पूछताछ के दौरान आरोपी द्वारा विद्युत तार में करंट प्रवाहित किए जाने की बात स्वीकार की गई। आरोपी के कब्जे से 02 नग सिल्वर रंग के तार, लगभग 100 मीटर एवं 02 नग लोहे की नंगी जीआई तार, लगभग 150 मीटर, कुल सामग्री को जप्त कर पुलिस कब्जे में लिया गया तथा प्रकरण में आरोपी चंद्रशेखर चन्द्रा गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है。
0
0
Report

अलीराजपुर कलेक्टर के नाम से फर्जी फेसबुक प्रोफाइल, फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजे जा रहे

Alirajpur, Madhya Pradesh:कलेक्टर नीतू माथुर की फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर भेजी जा रही है फ्रेंड रिक्वेस्ट। प्रशासन ने जारी किया अलर्ट अलीराजपूर। अलीराजपूर कलेक्टर नीतू माथुर के नाम और तस्वीर का दुरुपयोग कर अज्ञात हैकरों द्वारा एक फर्जी फेसबुक आईडी बनाई गई है। हैकर इस फर्जी प्रोफाइल के जरिए जिले के कई लोगों को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेज रहा है। मामला संज्ञान में आते ही कलेक्टर नीतू माथुर ने जिलेवासियों से अपील की है कि वे इस प्रकार की फर्जी फ्रेंड रिक्वेस्ट स्वीकार न करें और किसी भी तरह के झांसे या पैसों की मांग के शिकार होने से बचें। कलेक्टर की नागरिकों से सतर्क रहने की अपील: कलेक्टर नीतू माथुर ने कहा कि यदि किसी व्यक्ति को उनके नाम से फर्जी आईडी द्वारा मैसेज या फ्रेंड रिक्वेस्ट आती है, तो उसे तुरंत ब्लॉक और रिपोर्ट करें। सोशल मीडिया पर किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत साइबर पुलिस को दें। प्रशासन द्वारा उक्त फर्जी आईडी को बंद करवाने और आरोपी साइबर ठगों को चिन्हित कर कानूनी कार्रवाई करने के लिए पुलिस एवं साइबर सेल को निर्देश दे दिए गए हैं।
0
0
Report
Advertisement

गणेश विसर्जन पर डीजे बंद: महिलाओं समेत भारी हंगामा, थाने तक पहुंचा प्रदर्शन

Balrampur, Uttar Pradesh:बलरामपुर गणेश विसर्जन में डीजे बंद कराने के बाद हुआ हंगामा भारी संख्या में महिला और पुरुष ने थाने में आकर किये हंगामा महिलाओं ने थाना प्रभारी के साथ जमकर किये बहस करीब घंटे भर थाना परिसर में चलता रहा हंगामा कुछ महिलाएं थाने में आकर बैठ गई पुलिस की समझाइस के बाद नगरवासियों का गुस्सा हुआ शांत रामानुजगंज नगरपालिका क्षेत्र के खोपा महुआ वार्ड से कन्हर नदी में गणेश विसर्जन के लिए जा रहे थे वार्डवासी,तभी लरंगसाय चौक में पुलिस ने बंद कराया था डीजे जिसके बाद नगरवासियों ने किया विरोध रामानुजगंज थाना क्षेत्र का मामला
0
0
Report

प्रताड़ना के कारण किटनाशक सेवन से मौत, तीन आरोपी गिरफ्तार

Sakti, सक्ती जिले के चौकी अडभार थाना मालखरौदा के मृतिका आरती गबेल कि मर्ग डायरी कि जांच दौरान मृतिका के परिजनो का कथन लेख किया गया। आरती गवेल की शादी बंजारी निवासी राहुल गवेल के साथ हुई थी जो शादी के बाद से मृतिका के पति राहुल गवेल सास शांति बाई ससुर शशी गवेल तीनों एक राय होकर मृतिका को तू अनाथ है बहरी है कुछ लायी नही है किसी दूसरे जगह से शादी करते तो दहेज मिलता बोलकर प्रताडित करते थे। जिससे मृतिका प्रताडित होकर किटनाशक कि सेवन करने से ईलाज दौरान जिला अस्पताल कोरबा में मौत हो गयी है। मर्ग जांच पर आरोपीगण 01 राहूल गवेल सास शांति बाई गवेल ससुर शशी कुमार गवेल सभी के विरूद्ध अपराध बी.एन.एस. अपराध पंजीबद्ध किया गया। विवेचना कार्यवाही कर आज दिनांक आरोपीगण को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है。
0
0
Report

गर्भवती महिला की मौत के खिलाफ अस्पताल के बाहर प्रदर्शन, लापरवाही के आरोप

Jaipur, Rajasthan:जयपुर - गर्भवती महिला की मौत पर जयपुर के सिरसी रोड मेट्रोपॉलिटन अस्पताल के बाहर धरना अस्पताल पर ईलाज में लापरवाही के आरोप कल सुबह पेट दर्द की शिकायत के साथ गर्भवती महिला पहुंची थी अस्पताल परिजनों के आरोप, म Metropolis अस्पताल स्टाफ ने समय से नहीं दिया मरीज पर ध्यान मरीज की हालत खराब होने पर किया गया अन्य निजी अस्पताल में रैफर वहाँ से एसएमएस फिर महिला अस्पताल, जहाँ हो गई मरीज की मौत विवाहिता के परिजन और अन्य लोग अस्पताल के बाहर कर रहे प्रदर्शन वैशाली नगर थाना पुलिस को लिखित में दी गई शिकायत सूचना पर पुलिस पहुंची मौके पर
0
0
Report
Advertisement

1 अक्टूबर से BAA अनिवार्य: आधार बायोमेट्रिक से LPG कीमत तय

Jaipur, Rajasthan:अब गैस सिलेंडर लेने से पहले सिर्फ बुकिंग नंबर नहीं, आधार का बायोमेट्रिक भी मायने रखेगा। 1 अक्टूबर से रसोई का यह नया हिसाब लागू होने जा रहा है। बायोमेट्रिक पूरा है तो आपके लिए कुछ नहीं बदलेगा, लेकिन बाकी है तो सामान्य घरेलू दर पर सिलेंडर लेने का रास्ता रुक जाएगा। बायोमेट्रिक नहीं कराना चाहते हैं तो LPG मिलेगी, मगर बिना सब्सिडी बाजार भाव पर 5 या 10 किलो के सिलेंडर में। देश के करीब 90% उपभोक्ता यह प्रक्रिया पूरी कर चुके हैं। राजस्थान में करीब 30 लाख कनेक्शन अभी बाकी बताए जा रहे हैं। यानी अब आधार का अंगूठा सिर्फ पहचान नहीं बताएगा...आपकी रसोई में गैस किस व्यवस्था और किस कीमत पर पहुंचेगी, यह भी तय करेगा. घर में LPG सिलेंडर खत्म होने पर अगर आप सामान्य घरेलू दर पर अगला रिफिल चाहते हैं तो सबसे पहले यह जांच लें कि आपके गैस कनेक्शन का बायोमेट्रिक आधार ऑथेंटिकेशन (BAA) या ई-केवाईसी हुआ है या नहीं....1 अक्टूबर 2026 से BAA पूरा नहीं होने पर रेगुलेटेड रिटेल प्राइस (RSP) और लागू सब्सिडी के साथ घरेलू LPG रिफिल बुक नहीं हो सकेगा। पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने नई व्यवस्था लागू कर दी है। यानी आम उपभोक्ता के सामने अब दो रास्ते हैं। पहला बायोमेट्रिक आधार ऑथेंटिकेशन (BAA) या ई-केवाईसी पूरा कराएं और पहले की तरह सामान्य व्यवस्था में घरेलू LPG लेते रहें। दूसरा अगर आधार बायोमेटिक नहीं कराना चाहते या नहीं करा सकते हैं तो LPG मिलना पूरी तरह बंद नहीं होगा, लेकिन उन्हें तेल कंपनी के डिजिटल चैनल पर इसका विकल्प दर्ज कराना होगा। ऐसे उपभोक्ताओं को स्थानीय उपलब्धता के आधार पर बिना सब्सिडी बाजार मूल्य पर 5 किलो या 10 किलो सिलेंडर दिया जाएगा। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक 19 सितंबर तक 27.43 करोड़ सक्रिय घरेलू LPG उपभोक्ता BAA करा चुके हैं। यह कुल उपभोक्ताओं का 89.9% है। राजस्थान में करीब 30 लाख घरेलू कनेक्शन का बायोमेट्रिक आधार ऑथेंटिकेशन (BAA) या ई-केवाईसी लंबित होने का आंकड़ा सामने आया है. आम आदमी समझे—1 अक्टूबर से क्या होगा? मान लीजिए आपके घर में 14.2 किलो का घरेलू सिलेंडर आता है और आपने BAA करा रखा है। आपके लिए कुछ नहीं बदलेगा। पहले की तरह रिफिल बुक करा सकेंगे। लेकिन BAA बाकी है तो RSP और लागू सब्सिडी के साथ रिफिल बुकिंग BAA पूरा होने के बाद ही शुरू होगी। इसका मतलब कनेक्शन हमेशा के लिए काटा नहीं जा रहा। प्रमाणीकरण पूरा करते ही सामान्य व्यवस्था बहाल हो सकेगी. घर बैठे भी हो सकता है BAA, डिलीवरी बॉय भी कर सकेगा। LPG उपभोक्ता को जरूरी नहीं कि गैस एजेंसी के चक्कर ही लगाने पड़ें। सरकार ने तीन प्रमुख तरीके दिए हैं। सिलेंडर की डिलीवरी के समय डिलीवरी कर्मचारी के जरिए, गैस एजेंसी/डिस्ट्रीब्यूटर के शोरूम पर या संबंधित तेल कंपनी के मोबाइल ऐप से घर बैठे। इंडेन उपभोक्ता IndianOil ONE, भारत गैस उपभोक्ता HelloBPCL और HP Gas उपभोक्ता HP PAY के जरिए प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं. सात बार बढ़ी डेडलाइन, अब 1 अक्टूबर से कीमत से जुड़ जाएगा BAA। BAA की प्रक्रिया अचानक लागू नहीं की गई है। उपभोक्ताओं को पहले 30 जून 2026 तक इसे पूरा करने को कहा गया था। इसके बाद समय सीमा क्रमशः 31 जुलाई, 7 अगस्त, 15 अगस्त, 23 अगस्त, 31 अगस्त, 7 सितंबर और आखिर में 14 सितंबर तक बढ़ाई गई। अक्टूबर 2023 से तेल कंपनियां अभियान चला रही हैं और सरकार के मुताबिक अब तक 12 करोड़ से ज्यादा SMS और WhatsApp संदेश भी भेजे गए हैं. आपकी रसोई का सीधा हिसाब: BAA हो चुका है- कुछ नहीं करना, रिफिल पहले की तरह। BAA नहीं हुआ- 1 अक्टूबर से रेगुलेटेड रिटेल प्राइस+लागू सब्सिडी वाला रिफिल लेने के लिए पहले BAA। BAA नहीं कराना चाहते/नहीं करा सकते-तेल कंपनी के डिजिटल चैनल पर विकल्प दर्ज कराएं। स्थानीय उपलब्धता के अनुसार बाजार भाव पर 5 या 10 किलो LPG मिलेगी, सब Subsidy नहीं। कनेक्शन हमेशा के लिए बंद?- नहीं। BAA पूरा होने के बाद RSP पर रिफिल बुकिंग फिर शुरू हो सकती है. सरकार का तर्क-फर्जी कनेक्शन,कमर्शियल इस्तेमाल रोकना। पेट्रोलियम मंत्रालय का कहना है कि हर घरेलू कनेक्शन को आधार-प्रमाणित उपभोक्ता से जोड़ने से डुप्लीकेट व अपात्र कनेक्शन हटाने और घरेलू सब्सिडी वाले सिलेंडर के व्यावसायिक या औद्योगिक इस्तेमाल की ओर डायवर्जन रोकने में मदद मिलेगी। मंत्रालय ने यह भी कहा है कि व्यवस्था का उद्देश्य वास्तविक परिवार को LPG से वंचित करना नहीं है. बहरहाल,अब गैस कनेक्शन में सिर्फ मोबाइल नंबर और पता अपडेट होना काफी नहीं होगा, आधार का बायोमेट्रिक भी तय करेगा कि आपकी रसोई तक सिलेंडर किस कीमत पर पहुंचेगा। 1 अक्टूबर से नियम बदल रहा है BAA है..तो घरेलू सिलेंडर की सामान्य व्यवस्था जारी रहेगी, नहीं है तो पहले प्रमाणीकरण कराना होगा। यानी महीने का कैलेंडर बदलने से पहले गैस कनेक्शन का स्टेटस देख लेना जरूरी है, वरना अगली बुकिंग के वक्त रसोई का बजट और इंतजार दोनों बढ़ सकते हैं.
0
0
Report
Advertisement

खूँटी के ग्रामीणों में हाथियों का भय, 12 हाथी धान व फसल नुकसान

Khunti, Jharkhand:क्षेत्र - खूँटी । स्लग - भ्रमणशील हाथियों का दल से ग्रामीणों में दहशत, फसलों को हो रहा नुकसान। एंकर - खूंटी जिले के जरिया गढ़ थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों में जंगली हाथियों का समूह ग्रामीणों के लिए समस्या बनी हुई है। हाथियों का समूह फसलों को नुक़सान पहुंचा रहे है। जिसमें जरिया गढ़, घुसाट़ोली, नगड़ा, टिमड़ा, आदि क्षेत्र में हाथी भ्रमणशील रह रहा है। हाथियों के द्वारा धान की फसलों को रौंधकर किसानों को फाफी नुकसान पहुँचाया जा रहा है। हाथी गाँव में न घुस जाए इसलिए रातभर ग्रामीण इलाकों घुमघुमकर भगाने के लिए लग जाते हैं। वहीं ग्रामीण बतलाते हैं कि क्षेत्र में 12 हाथियों का समूह भ्रमणशील है जिससे लोगों में हाथियों का दहशत है। जब हाथी जंगल से बाहर आ जाता है तो कोई भी देखा तुरंत ग्रामीण खबर को खबर कर देता है तो सभी खबर पाकर जमा हो जाते हैं और हाथियों को निकट पटाखा , उँची आवाज लाईट जलाकर खदेड़ देते हैं। ग्रामीणों ने बताया कि रात भर हाथी भगाने के लिए जागना पड़ता है इसे नींद खराब हो जाती है और परेशानी बढ़ जाती है। ग्रामीणों ने रात रातभर जागकर हाथियों को नगड़ा जंगल तक खदेड़ा और फिर हाथी जंगल में घुसा तभी लोग घर लौटे。
0
0
Report

दिव्यांगों के आत्मनिर्भरता के लिए केंद्र की पहल: 159 सहायक उपकरण वितरित

Darbhanga, Bihar:दिव्यांगों को आत्मनिर्भर बनाने को लेकर केंद्र सरकार की पहल, सांसद गोपाल जी ठाकुर की मौजूदगी में लाभुकों के बीच बांटे गए सहायक उपकरण,159 विभिन्न सहायक उपकरण दिए गए। दरभंगा के पोलो मैदान इंडोर स्टेडियम, लहेरियासराय में राष्ट्रीय बायो श्री एवं एडीपी योजना के तहत दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठ नागरिकों के बीच निःशुल्क सहायक उपकरणों का वितरण किया गया। सांसद डॉ. गोपाल जी ठाकुर की मौजूदगी में लाभुकों को मोटर ट्र Triसाइकिल, व्हीलचेयर, तीन पहिया साइकिल, ब्रेल किट, कान की मशीन, बैसाखी सहित 159 विभिन्न सहायक उपकरण दिए गए। सांसद ने कहा कि केंद्र सरकार की यह पहल दिव्यांगजनों और वरिष्ठ नागरिकों को आत्मनिर्भर बनाने तथा उनके दैनिक जीवन को सुगम बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर इन्हीं लाभुकों ने ‘आशीर्वाद का दीया’ जलाकर प्रधानमंत्री को आशीर्वाद दिया। बाइट 1,गोपाल जी ठाकुर ,सांसद दरभंगा
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top