811213
मुंगेर में जल जीवन हरियाली अभियान के चलते अधिकारियों ने लगाए पौधे
Tola Raunakabad Pahar, Bihar:मुंगेर में जल जीवन हरियाली अभियान के तहत कंपनी गार्डन में 50 फलदार पौधे लगाए गए। प्रमंडलीय आयुक्त संजय कुमार, डीआईजी संजय कुमार सिंह, एसपी सैयद इमरान मसूद और अन्य अधिकारियों ने पौधारोपण किया। आयुक्त ने लोगों से घर के आसपास पौधे लगाने की अपील की। नगर आयुक्त निखिल धनराज ने बताया कि बुधवार से 45 वार्डों में 50-50 पेड़ लगाए जाएंगे। पौधों की देखभाल के लिए कमिटी बनाई जाएगी।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
बड़ौदा थाने के बाहर प्रदर्शन में आरोपी के जुलूस पर अड़े लोग, महिलाएं भी शामिल
Sheopur, Madhya Pradesh:श्योपुर रिपोर्ट: हमला करने वाले आरोपी के जुलूस निकालने पर अड़े लोग, थाने में जमकर हंगामा, महिलाएं भी प्रदर्शन में शामिल, कल बड़ौदा बस स्टैंड पर युवक दिनेश बाथम पर तलवार से हमला हुआ था आरोपी फुल्लन मुसलमान का जुलूस निकालने की मांग को लेकर लोग बड़ौदा थाने के बाहर प्रदर्शन पर आड़े, पुलिस से जमकर नोंकझोक प्रदर्शनकारियों ने पुलिस-प्रशासन पर पक्षपात के आरोप0
0
Report
नूंह के सफाई व फायर कर्मी धरना: 26वें दिन, मांगों का समाधान अभी नहीं
Nuh, Haryana:नूंह में सफाई कर्मचारियों और फायर कर्मियों का धरना 26वें दिन भी जारी, मांगों को लेकर हड़ताल पर कर्मचारी。 नूंह जिले में सफाई कर्मचारी और फायर विभाग के कर्मचारी अपनी विभिन्न मांगों को लेकर पिछले 6 अगस्त से धरने पर बैठे हुए हैं। सोमवार को कर्मचारियों के धरने का 26वां दिन रहा। सफाई कर्मचारियों की हड़ताल लगातार जारी रहने के कारण जिले में सफाई व्यवस्था प्रभावित होने की स्थिति बनी हुई है。 कर्मचारियों का कहना है कि वे लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर सरकार और संबंधित विभाग के अधिकारियों के समक्ष अपनी बात रखते आ रहे हैं, लेकिन अभी तक उनकी मांगों का ठोस समाधान नहीं हुआ है। इसी के चलते कर्मचारियों ने आंदोलन का रास्ता अपनाया है。 सफाई कर्मचारियों की पूरी तरह हड़ताल सफाई कर्मचारियों ने अपनी मांगों के समर्थन में कामकाज बंद कर हड़ताल जारी रखी हुई है। कर्मचारियों के हड़ताल पर रहने से शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में नियमित सफाई कार्य प्रभावित हो रहा है। कई स्थानों पर सफाई व्यवस्था को लेकर लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है。 वहीं, फायर विभाग के कर्मचारी भी धरने में शामिल होकर अपनी मांगों को लेकर आवाज उठा रहे हैं। कर्मचारियों का कहना है कि जब तक उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा。 26 दिन से जारी है आंदोलन。 6 अगस्त से शुरू हुआ कर्मचारियों का धरना अब 26वें दिन में पहुंच चुका है। कर्मचारियों ने धरना स्थल पर एकजुट होकर अपनी मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद की। उनका कहना है कि वे शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांगों को सरकार तक पहुंचा रहे हैं और उम्मीद है कि जल्द ही उनकी समस्याओं का समाधान किया जाएगा। कर्मचारियों के लगातार धरने और सफाई कर्मियों की हड़ताल के चलते अब प्रशासन के सामने भी सफाई व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने की चुनौती है। कर्मचारी अपनी मांगों पर सरकार की ओर से ठोस आश्वासन मिलने का इंतजार कर रहे हैं मांगों के समाधान की उम्मीद धरने पर बैठे कर्मचारियों का कहना है कि उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार करते हुए जल्द समाधान किया जाना चाहिए। कर्मचारियों ने स्पष्ट किया कि जब तक उनकी मांगों को लेकर सकारात्मक पहल नहीं होती, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा。 अब देखना होगा कि 26 दिनों से चल रहे इस आंदोलन को समाप्त कराने के लिए प्रशासन और सरकार की ओर से क्या कदम उठाए जाते हैं और कर्मचारियों की मांगों पर कब तक निर्णय लिया जाता है。0
0
Report
केरल के थिरुवनंतपुरम में चिंथा जेरोम: वंदे मातरम् के साथ सरकारीय कार्यक्रम; दिल्ली गैंगरेप केस
Noida, Uttar Pradesh:THIRUVANANTHAPURAM (KERALA): CHINTHA JEROME (DYFI PRESIDENT) ON FULL VANDE MATARAM AT GOVERNMENT EVENT / DELHI MINOR GANG RAPE CASE0
0
Report
Advertisement
बिहार के उत्कर्ष किशोर को श्रीलंका में ग्लोबल ब्रांड अवॉर्ड, भारत-श्रीलंका रिश्ते का नया आयाम
Noida, Uttar Pradesh:श्रीलंका की राजधानी कोलंबो में आयोजित ग्लोबल ब्रांड अवॉर्ड्स में टीम यूके के संस्थापक और बिहार के रहने वाले उत्कर्ष किशोर को श्रीलंका के सातवें महामहिम राष्ट्रपति श्री मैथ्रीपाला सिरिसेना द्वारा सम्मानित किया गया। यह कार्यक्रम श्रीलंका के प्रधानमंत्री आवास में आयोजित किया गया था। भारत, अमेरिका, श्रीलंका के साथ कुल 16 देश के प्रतिनिधियों को सम्मानित किया गया। श्री उत्कर्ष को यह सम्मान सोशल एंटरप्रेन्योर्स ऑफ़ द ईयर 2026- भारत से नवाजा गया। श्री उत्कर्ष ने यह सम्मान अपने हर बिहारी को समर्पित किया और बताया की आने वाले समय में भी बिहार में रोजगार समेत अन्य मुद्दों पे काम करते रहेंगे। इस कार्यक्रम में विभिन्न देशों के माननीय सांसद, मंत्रीगण और हाई कमिश्नर सहित कई पदाधिकारी शामिल हुए। ज्ञात हो की श्रीलंका के 7वे महामहिम श्री मैत्रीपाला सिरिसेना का भारत और श्रीलंका के बीच अच्छे संबंध और ट्रेड में अहम योगदान है। भारत के माननीय प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी जी ने कई बार सिरिसेना को भारत में आतिथ्य किया और उनके कार्यकाल की सराहना भी की है। समाजसेवा और रोजगार सृजन के क्षेत्र में बिहार के युवा को अंतराष्ट्रीय स्तर पे सम्मानित होना हर बिहारी के लिए गर्व की बात है और प्रेरणा का स्रोत है।0
0
Report
जैन मंदिर चोरी: तेजपुर में अष्टधातु प्रतिमाएं और सिंहासन चोरी, इलाके में सनसनी
Banswara, Rajasthan:जिला - बांसवाड़ा विधानसभा- बांसवाड़ा लोकेशन - बांसवाड़ा एंकर - बांसवाड़ा जिले के सदर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले तेजपुर गांव के जैन मंदिर में बीती रात चोरों ने धावा बोल दिया। मंदिर से भगवान की अष्टधातु की प्रतिमाएं और सिंहासन समेत कई बहुमूल्य वस्तुएं चोरी हो गई हैं। घटना की जानकारी मिलने पर जैन समाज और क्षेत्र में सनसनी फैल गई है。 मंदिर से जुड़े प्रदीप जैन ने बताया कि वे बीती रात करीब 10:30 बजे मंदिर ताले सही सलामत देखकर लौटे थे। इसके बाद जब सोमवार सुबह करीब 6:30 बजे वापस मंदिर पहुँचे तो ताले टूटे हुए थे, अंदर का नजारा देखकर उनके होश उड़ गए। चोर मंदिर के ताले तोड़कर अंदर घुसे और भगवान पार्श्वनाथ व शांतिनाथ की दो मुख्य प्रतिमाओं (अष्टधातु) सहित कुल दो-दो किलो वजनी क्षेत्रपाल और पद्मावती माता की प्रतिमाएं चुरा ले गए। इसके अलावा अष्टधातु के सिंहासन और छत्तर (छत्र) भी चोरी हुए हैं。 प्रदीप जैन ने बताया कि जैन मंदिर कस्बे से थोड़ा साइड में स्थित हैं, वहां सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे हुए हैं, जिसका फायदा उठाकर अज्ञात चोरों ने इस घटना को अंजाम दिया। घटना की जानकारी देकर सदर थाना पुलिस को रिपोर्ट दे दी गई हैं। पुलिस द्वारा मंदिर परिसर और आसपास के साक्ष्यों जुटाए जा रहे हैं तथा जल्द ही आरोपियों को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।0
0
Report
धौलपुर निकाय चुनाव: आज नामांकन का आखिरी दिन, भारी भीड़ के बीच प्रत्याशी दाखिल
Dholpur, Rajasthan:धौलपुर. 9 सितंबर को होने वाले निकाय चुनाव का आज सोमवार को नामांकन दाखिल करने का आखिरी दिन है. धौलपुर जिले के सभी नगर पालिका क्षेत्र में नामांकन भरने वाले प्रत्याशियों की भीड़ उमड़ पड़ी है. निर्वाचन अधिकारी के समक्ष आवेदक प्रत्याशी दस्तावेज लेकर नामांकन दाखिल करने पहुंच रहे हैं. पुलिस और प्रशासन की माकूल व्यवस्था की गई है. जिले की धौलपुर नगर परिषद, राजाखेड़ा नगर पालिका, बाड़ी नगर पालिका, सरमथुरा नगर पालिका, बसेड़ी नगर पालिका एवं सैपऊ नगर पालिका में 9 सितंबर को निकाय चुनाव संपन्न कराया जाएगा. प्रत्याशियों के नामांकन का आज सोमवार को आखिरी दिन है. नामांकन दाखिल करने वाले प्रत्याशी निर्वाचन अधिकारी के समक्ष भारी भीड़ उमड़ पड़ी है. कांग्रेस, बीजेपी और बीएसपी से अधिकांश लोग बतौर प्रत्याशी नामांकन दाखिल कर रहे हैं. जिन प्रत्याशियों की टिकट काटी गई है, वह निर्दलीय होकर बगावत कर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं. बगावत के स्वर कांग्रेस और भाजपा दोनों ही पार्टियों में देखे जा रहे हैं. निर्दलीय प्रत्याशी पार्टी सिंबल से लड़ रहे प्रत्याशियों की हार जीत का भी गणित बिगाड़ रहे हैं. आज आवेदन भरने के साथ 4 सितंबर को नामांकन वापस भी ले सकते हैं.0
0
Report
Advertisement
कांग्रेस में टिकट वितरण पर घमासान, तिवाड़ी बोले—सहमति थी, फिर उलझा विवाद
Jaipur, Rajasthan:जयपुर - टिकट वितरण को लेकर कांग्रेस में बवाल शहर कांग्रेस में मचा घमासान हवामहल से कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष आर. आर तिवाड़ी की पीड़ा आयी सामने बोले विधायक रफीक खान और अमीन कागजी मुस्लिम कॉम के रहबर बने चुनाव में परिणाम भुगतने पड़ेंगे... कांग्रेस विधायक रोहित बोहरा के घर के बाहर जाकर जमीन पर बैठे आर आर तिवाड़ी हवामहल से कांग्रेस के पूर्व शहर कांग्रेस अध्यक्ष आर.आर. तिवाड़ी ने नगर निकाय टिकट वितरण को लेकर पार्टी संगठन पर गंभीर सवाल उठाए कांग्रेस विधायक रोहित बोहरा के घर के बाहर जाकर जमीन पर बैठे आर आर तिवाड़ी तिवाड़ी बोले—“टिकटों को लेकर मेरा कोई विरोध नहीं था, मेरी सहमति हो गई थी।” दावा—रोहित बोहरा के कहने पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष सुनील शर्मा से हवामहल के 15 वार्डों के टिकटों पर बातचीत हुई और लगभग सहमति बन गई थी। आरोप—इसके बाद सुनील शर्मा ने बातचीत बंद कर दी, फोन बंद रहा रोहित बोहरा और सह प्रभारी रघुवीर सिंह राठौड़ से भी संपर्क नहीं हो पाया। तिवाड़ी बोले—“पूरी रात मैं जागता रहा, मेरे घर के बाहर सैकड़ों साथी बैठे रहे लेकिन पता नहीं था कि सिंबल किसको दिया गया।” AIMIM से जुड़े रहे लोगों को टिकट देने का आरोप बोले—“जिन्होंने मुझे हराने की कोशिश की उनको मेरी विधानसभा में चुनाव लड़ाया जा रहा है। जयपुर के कुछ मुस्लिम कांग्रेस विधायकों पर दूसरी विधानसभाओं में टिकट वितरण में हस्तक्षेप का आरोप。 सवाल—“मेरी विधानसभा में मुझसे बात नहीं कर रहे, फिर कार्यकर्ता कहां जाएगा?” तिवाड़ी ने कहा ब्राह्मण चेहरा होना ही काफी नहीं उम्मीदवार पब्लिक के बीच का और लंबे समय से कांग्रेस का कार्यकर्ता होना चाहिए बाइट - पूर्व जिलाध्यक्ष आर. आर तिवाड़ी. कांग्रेस0
0
Report
कौशाम्बी: पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, मकान ढहने से कई घायल
Gohara Marufpur, Uttar Pradesh:कौशाम्बी के महमूदपुर गांव में पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट से कई मकान हुए जमींदोज, विस्फोट के चलते कई लोग गंभीर रूप से घायल भी हुए, प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची, फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर।0
0
Report
बूंदी नगर निकाय चुनाव: आखिरी दिन नामांकन, टिकट-बंटवारे को लेकर गहमागहमी
Jaipur, Rajasthan:एंकर। बूंदी बूंदी में नगर निकाय चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने का आज आखिरी दिन है। कलेक्ट्रेट परिसर में नामांकन दाखिल करने वालों दावेदारों और उनके समर्थकों की भारी भीड़ उमड़ रही है। भाजपा और कांग्रेस के प्रत्याशी समर्थकों के साथ रिटर्निंग अधिकारी के समक्ष पहुंचकर नामांकन दाखिल कर रहे हैं। दोनों प्रमुख राजनीतिक दलों ने अभी तक अपने उम्मीदवारों की सूची सार्वजनिक नहीं की है, हालांकि पार्टी स्तर पर अधिकृत उम्मीदवारों को सूचना देकर नामांकन दाखिल करने के निर्देश दिए गए हैं। पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेश अग्रवाल को भाजपा ने टिकट दिया है, जबकि युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष निशांत नुवाल पर कांग्रेस ने भरोसा जताया है। भाजपा और कांग्रेस दोनों ही प्रमुख पार्टियां नगर निकाय में अपना-अपना बोर्ड बनाने का दावा कर रही हैं। दूसरी ओर टिकट नहीं मिलने से नाराज बागी उम्मीदवारों ने दोनों दलों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। नाराज दावेदारों ने पार्टी को चुनाव में नुकसान उठाने की चेतावनी देते हुए अपनी नाराजगी खुलकर जाहिर की है.0
0
Report
Advertisement
E20 पेट्रोल को लेकर याचिकाकर्ता: वकील नरेंद्र गोस्वामी का दावा
Noida, Uttar Pradesh:वकील नरेंद्र गोस्वामी, E20 पेट्रोल को लेकर याचिकाकर्ता0
0
Report
Sawai Madhopur: नामांकन की अंतिम तिथि, राजनीतिक दलों की बगावत से हड़कंप
Sawai Madhopur, Rajasthan:Sawai Madhopur नामांकन दाखिल करने का आज अंतिम दिन, जिला कलेक्ट्रेट में उमड़ी उम्मीदवारों की भीड़, सभी 60 वार्डों में दोनों पार्टियों सहित निर्दलीय भर रहे फार्म, आज दोपहर 3 बजे तक भरे जाएंगे नामांकन, सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस की व्यवस्था चाक चौबंद, इधर दोनों ही पार्टियों ने अब तक नहीं की उम्मीदवारों की घोषणा, भाजपा कांग्रेस दोनों ही पार्टी को सता रहा बगावत का डर, उम्मीदवारों की सूची सीधे संबंधित निर्वाचन अधिकारी को भेजे जाने की मिल रही सूचना।0
0
Report
धौलपुर नगर निकाय चुनाव: कलेक्ट्रेट में प्रत्याशी-समर्थकों की भीड़, आवेदन जमा प्रक्रिया जारी
Dholpur, Rajasthan:धौलपुर। नगर निकाय चुनाव को लेकर आज कलेक्ट्रेट पर प्रत्याशियों और उनके समर्थकों का मेला उमड़ पड़ा। 31 अगस्त आवेदन जमा कराने की अंतिम तारीख होने के चलते सुबह से ही प्रत्याशी अपने प्रस्तावकों और समर्थकों के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचने लगे। देखते ही देखते एसडीएम कार्यालय गेट पर भारी भीड़ का जमघट लग गया। एक साथ सैकड़ों लोगों के पहुंचने से कलेक्ट्रेट परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आवेदनों की लाइन लंबी होती चली गई। भीड़ को नियंत्रित करने और सुव्यवस्थित तरीके से आवेदन जमा कराने को लेकर पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है। पुलिस जवान गेट पर तैनात होकर भीड़ को लाइन में लगाने और शांतिपूर्ण तरीके से प्रक्रिया पूरी कराने में जुटे हुए हैं。0
0
Report
Advertisement
बलरामपुर गैसड़ी 6 माह में ही गड्ढे में तब्दील हुई सोनपुर-बालापुर संपर्क मार्ग
Newal Garh, Uttar Pradesh:राष्ट्रीय राजमार्ग सोनपुर से पडरौना, पुरैना होते हुए बालापुर को जोड़ने वाला संपर्क मार्ग बने अभी 6 माह भी नहीं हुआ कि सड़क क्षतिग्रस्त होकर गड्ढे में तब्दील हो गई है। पडरौना मोड़ पर सड़क टूट गई है तथा सड़क के बगल करीब 2 फीट गहरा गड्ढा जानलेवा बन गया है। आए दिन राहगीर इस गड्ढे में फंसकर चोटिल हो रहे हैं। पुरैना निवासी आत्माराम यादव ने बताया कि बीती रात मोटरसाइकिल से घर जा रहे थे, तभी उनकी बाइक सड़क किनारे गड्ढे में फंस गई। रफ्तार धीमी होने से वह बाल-बाल बचे, लेकिन मोटरसाइकिल क्षतिग्रस्त हो गई। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि पवन मौर्या, अखिलेश वर्मा, राजू प्रजापति, रामदीन वर्मा आदि ने बताया कि उक्त स्थान पर शराब भट्ठी होने के कारण रात में आवागमन अधिक रहता है और अंधेरे में गड्ढा दिखाई नहीं देता, जिससे आए दिन लोग गिरकर घायल हो रहे हैं। क्षेत्रवासियों ने लोक निर्माण विभाग से क्षतिग्रस्त सड़क व सड़क किनारे बने गहरे गड्ढे को शीघ्र ठीक कराए जाने की मांग की है।0
0
Report
पटना के गर्दनीबाग धरना स्थल पर आदित्य की मांगें: पारदर्शिता और पीएम मुलाकात
Patna, Bihar:राजधानी में पटना में हुए बीते दिन TRE-4 के विरोध-प्रदर्शन में शामिल हुए आदित्य को पुलिस ने प्रदर्शन स्थल से हटाकर उनके माता-पिता को सौंप दिया था लेकिन अब आदित्य अपनी मांगों को लेकर पटना के गर्दनीबाग धरना स्थल पर बैठ गए है उन्होंने पुलिस व्यवस्था में पारदर्शिता, आम लोगों की शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई और पुलिस अत्याचार पर रोक लगाने समेत कई मांगें उठाई हैंतिक0
0
Report
लखेंद्र पासवान का बड़ा बयान: परिवार के बाहर कौन आगे बढ़ाये आरक्षण पर बिहार में बवाल
Patna, Bihar:मंत्री लखेंद्र पासवान का बयान... चिराग -मांझी को दिया नसीहत , परिवार कर दूसरे दलित को आगे बढ़ाएं... बिहार में आरक्षण पर मचे बवाल के बीच बिहार सरकार के मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता लखेंद्र पासवान ने सनसनी खेज बयान दे दिया है उनसे पूछा गया कि चिराग पासवान और जीतन और राम मांझी आरक्षण के मुद्दे पर आमने-सामने है कहा कि छोड़िए मैं इन दोनों लोगों से यही पूछता हूं कि अपने परिवार के अलावा अपने किन-किन लोगों को आगे बढ़ाया यह बताइए... उन्होंने सवाल उठाया कि आप दलित महा दलित के लोगों को आगे बढ़ा है तो इसका जवाब दीजिए उन्होंने कहा कि हमने मां की जैसी भी मैं कहता हूं की मां की जी आपने कितने दूसरे लोगों को जो आपके परिवार से बाहर है उनको अपने आगे बढ़ाया हो माझी जी और चिराग पासवान के बयान से हमें कोई मतलब नहीं है लेकिन इतना जरूर है कि अगर आप अपने कम्युनिटी को आगे अपने परिवार के अलावा बढ़ा रहे हैं या नहीं यह देखना चाहिए यह बताना चाहिए कि हमने अपने परिवार के अलावा अपने कम्युनिटी के किन-किन लोगों को आगे बढ़ाया है इसका तो उन्हें जवाब देना ही चाहिए... भाजपा है तो आरक्षण है.... मंत्री संजय सिंह के द्वारा तेज प्रताप यादव को बयान को लेकर लीगल नोटिस दिए जाने पर कहा कि निश्चित तौर पर जिन लोगों को खुद इतने छेद हैं वह दूसरे को क्या आंख दिखा रहे हैं हम लोग बात कर रहे हैं उनके खिलाफ कार्रवाई होगी कोई हिम्मत है तुमको सबूत लाकर देना चाहिए बिना सबूत क्या आप किसी मंत्री को और बिहार के कैबिनेट को आप बदनाम कैसे कर लेंगे यह नहींचलेगा मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के दिल्ली दौरे पर उन्होंने बड़ा बयान दिया और कहा कि निश्चित तौर पर जब-जब हो जाते हैं तो बिहार के लिए सौगात लेकर आते हैं और भारत सरकार का सहायता लेकर के आते हैं यह बहुत बड़ी बात है बिहार के बिहार के जनता के लिए एक बार फिर वह गए हैं निश्चित तौर पर वहां से आएंगे सौगात लेकर के आएंगे हम मुख्यमंत्री को धन्यवाद देते हैं..0
0
Report
Advertisement
