Back
नीति आयोग के आकांक्षी प्रखंड योजनाओं की जमीनी क्रियान्वयन समीक्षा: सुधार के संकेत
PKPrashant Kumar
Dec 25, 2025 05:36:33
Munger, Bihar
मुंगेर:: नीति आयोग से चयनित आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम के तहत संचालित योजनाओं की गुणवत्ता, प्रगति और जमीनी क्रियान्वयन की समीक्षा के लिए भारत सरकार के टेक्सटाइल मंत्रालय के निदेशक राजीव रंजन कुमार ने तारापुर प्रखंड पहुंचे। उन्होंने अलग अलग विभागों के कार्यों का स्थलीय निरीक्षण कर वास्तविक स्थिति का आकलन किया। उन्होंने बताया कि वे योजनाओं के विकास की प्रगति व कमियों से नीति आयोग को अवगत कराएंगे ताकि ताकि आवश्यक सुधार कर योजनाओं को और अधिक प्रभावी बनाया जा सके। निरीक्षण के क्रम में रणगांव पंचायत में जीविका पुस्तकालय, पंचायत भवन, मध्य विद्यालय सहित अन्य संस्थानों का जायजा लिया। मिट्टी जांच प्रयोगशाला का निरीक्षण किया और वहां उपस्थित किसानों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं। किसान कपिल देव मोदी, रेशू यादव, गंभीर कुमार, जयप्रकाश सिंह सहित अन्य ने बताया कि चक्रवात से फसल के नुकसान एवं धान अधिप्राप्ति की समस्या को रखा। सहायक तकनीकी प्रबंधक से मिट्टी परीक्षण की प्रक्रिया, नमूना संग्रह, रिपोर्ट तैयार करने और किसानों को मिलने वाले लाभ के संबंध की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य केवल समीक्षा करना नहीं, बल्कि जमीनी स्तर पर योजनाओं को सफल बनाकर आम जनता को वास्तविक लाभ पहुंचाना है। मौके पर बीडीओ प्रशांत कुमार,प्रखंड कृषि पदाधिकारी सीताराम पासवान, मुखिया संघ के अध्यक्ष साजन कुमार सिंह, कृषि समन्वयक राजीव कुमार, विभाजन कुमार सिंह सहित अलग अलग विभाग के पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
ADArvind Dubey
FollowDec 25, 2025 07:05:080
Report
SJSantosh Jaiswal
FollowDec 25, 2025 07:04:520
Report
SJSantosh Jaiswal
FollowDec 25, 2025 07:04:390
Report
0
Report
VRVIJAY RANA
FollowDec 25, 2025 07:04:250
Report
VRVIJAY RANA
FollowDec 25, 2025 07:03:450
Report
RRRaju Raj
FollowDec 25, 2025 07:03:310
Report
FWFAROOQ WANI
FollowDec 25, 2025 07:03:110
Report
SSsubhash saheb
FollowDec 25, 2025 07:02:360
Report
NSNAVEEN SHARMA
FollowDec 25, 2025 07:02:250
Report
RKRupesh Kumar
FollowDec 25, 2025 07:01:340
Report
PKPrashant Kumar
FollowDec 25, 2025 07:01:170
Report
IKIsateyak Khan
FollowDec 25, 2025 07:00:400
Report
IAImran Ajij
FollowDec 25, 2025 07:00:300
Report
