Back
मुंगेर विश्वविद्यालय सीनेट बैठक छात्रों के प्रदर्शन के बीच, 1097 करोड़ बजट पारित
PKPrashant Kumar
Feb 13, 2026 15:31:17
Munger, Bihar
बाहर हंगामा, भीतर पारित हुआ 1097 करोड़ का बजट , 23 फरवरी को होगी एकेडमिक सीनेट की बैठक .अब ओएमआर शीट पर नहीं होगी परीक्षा. छात्रों की समस्या के समाधान के लिए लगेगा छात्र दरबार .छात्र संगठनों के प्रदर्शन के कारण बदला गया बैठक का स्थान
मुंगेर : मुंगेर विश्वविद्यालय से सीनेट की बैठक शुक्रवार को छात्र संगठनों के आंदोलन के बीच संंपन्न हो गया। हालांकि अभाविप व छात्र राजद के आंदोलन के कारण बैठक का स्थल बाद में आरडी एंड डीजे कालेज आडिटोरियम से बदलकर सिंडिकेट सभागार कर दिया गया। इस कारण कई सदस्य पूर्व निर्धारित बैठक स्थल आरडी एंड डीजे कालेज के आडिटोरियम में ही फंसे रह गए। क्योंकि बैठक के निर्धारित समय पर जो सदस्य आरडी एंड डीजे कालेज आडिटोरिम में प्रवेश कर गए थे, उन्हें प्रदर्शनकारियों ने अंदर ही बंद कर दिया। इस बीच लगभग 1:30 बजे सिंडिकेट सभागार में बैठक शुरु हुई।
1097 करोड़ का बजट हुआ पारित
बैठक के दौरान वित्त पदाधिकारी ने सीनेट सदस्यों के बीच मुंगेर विश्वविद्यालय के वित्तीय वर्ष 2025-26 का वार्षिक बजट रखा। इसमें वेतन मद, विश्वविद्यालय मुख्य कार्यालय व संबद्ध कार्यालय, पीजी विभाग व अन्य 18 अंगीभूत कालेजों में कार्यरत शिक्षकों के वेतन मद में 7290909296 रुपये, पेंशन मद में 375993516 रुपये, डीए तथा ऐरियर मद में 71077665 रुपये के अलावा प्रोन्नत शिक्षकों के ऐरियर, शिक्षणेतर कर्मचारियों के ऐरियर मद, एनपीएस, कोर्ट केस, आउटसोर्सिंग कर्मियों, अतिथि शिक्षकों, नए कोर्स के संचालन को मिलाकर कुल 1097 करोड़ का बजट पारित किया गया। इसमें से विश्वविद्यालय व कालेज की कुल आय 282709365 रुपये घटाकर कुल 10689538177 रुपये के घाटे के बजट पारित किया गया।
23 फरवरी को एकेडमिक सीनेट की होगी बैठक
----------------------------------------------------------
छात्र संगठनों के आंदोलन के बीच बजट को छोड़कर अन्य बहुत कम विषयों पर चर्चा हो सकी। ऐसे में सदस्यों ने सामूहिक रूप से निर्णय लिया कि 23 फरवरी को एकेडमिक सीनेट की बैठक आयोजित की जाय। इस पर कुलपति ने भी सहमति दी। बैठक के क्रम में सदस्य डा. चंदन कुमार ने सामान्य वर्ग की छात्रा तथा एससी-एसटी वर्ग के छात्र व छात्रा दोनों से किसी प्रकार का शुल्क नहीं लिए जाने के कारण कालेजों को हाेने वाली क्षतिपूर्ति की राशि राज्य सरकार से मांगे जाने का मामला उठाया। इस पर कुलसचिव ने कहा कि इस संबंध में सरकार को डिमांड भेजा गयाu चुका है। वहीं कुलपति ने राजकीय महिला कालेज जमुई को कालेज संचालन के लिए पांच लाख रुपये आवंटित किए जाने की बात कही। सदस्य डा. कुंदन लाल ने सेवांत लाभ की राशि भुगतान में विलंब होने का मामला उठाया। इसके अलावा संकल्प-10 हजार के तहत कार्यरत कर्मियों को हटाने का मुद्दा भी उठाया। इस पर नियमावली के अनुसार निर्णय लेने की बात कही गई। इस क्रम में सदस्य डा. बीसी पांडेय ने सदस्यों के सम्मान का मामला उठाया, जिसका डा. चंदन कुमार आदि ने समर्थन किया। वहीं विक्की आनंद ने यूजी शैक्षणिक सत्र 2021-24 का दीक्षा समारोह होने के बावजूद विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र नहीं देने का मामला उठाया तथा कहा कि वर्तमान कुलपति के कार्यकाल में अब तक तीन परीक्षा नियंत्रक बदले जा चुके हैं। परीक्षा के छह माह बाद भी परीक्षाफल प्रकाशित नहीं किया गया है। एसके कालेज लोहंडा के बायोटेक्नोलाजी के विद्यार्थियों को डेढ़ वर्ष से प्रमाण पत्र नहीं दिया गया है। परीक्षा में काफी संख्या में शामिल विद्यार्थियों काे अनुपस्थित कर दिया जाता है। ऐसे में सप्ताह में दो दिन छात्र दरबार लगाया जाय। इस प्रस्ताव का सभी सदस्यों ने समर्थन किया। इसके अलावा बैठक में अन्य मुद्दों पर भी चर्चा हुई। वही बैठक खत्म होने के बाद सभी रसदस्यों द्वारा राष्ट्रगान गाये लेकिन राष्ट्रगान शुरू होते ही कुलपति और कुलसचिव इधर उधर करने लगे। वही कुलपति ने डेस्क पर रखे ओएमआर शीट की कॉपी का बंडल अपने कर्मी को रखने देने लगे वही कुलसचिव राष्ट्र गान कर्मियों करते दिखे।
बैठक में ये थे शामिल
बैठक की अध्यक्षता कुलपति प्रो. संजय कुमार ने तथा संचालन कुलसचिव डा. घनश्याम राय ने किया। बैठक में ज्ञानचंद पटेल, प्रो. प्रभात कुमार, पूनम देवी, विक्की आनंद, डा. कुंदन लाल, डीएसडब्ल्यू प्रो. महेश्वर मिश्रा, प्रो. रंजना सिंह, गोपाल प्रसाद चौधरी, डा. बीसी पांडेय, देवानंद साहू, डा. देवराज सुमन, हरिश्चंद्र शाही, प्रो. सत्यादित्य सिंह, चंदन कुमार, भरत सिंह जोशी, डा. अमित कुमार आदि शामिल हुए。
बाइट : कुलपति प्रो संजय कुमार
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
APANOOP PRATAP SINGH
FollowFeb 13, 2026 18:45:110
Report
SBSANJEEV BHANDARI
FollowFeb 13, 2026 18:30:410
Report
DSDanvir Sahu
FollowFeb 13, 2026 18:30:230
Report
0
Report
DKDeepesh Kumar
FollowFeb 13, 2026 18:16:400
Report
MSManish Sharma
FollowFeb 13, 2026 18:15:140
Report
हाथरस में बिल्डिंग मेटेरियल की दुकान में चोरी, चोरों ने नगदी और दो मोबाइल चुराए, CCTV में कैद वारदात
0
Report
DDDeepak Dwivedi
FollowFeb 13, 2026 18:01:570
Report
GPGYANENDRA PRATAP
FollowFeb 13, 2026 18:01:390
Report
SSSHARVAN SHARMA
FollowFeb 13, 2026 18:01:230
Report
NJNEENA JAIN
FollowFeb 13, 2026 18:01:100
Report
DKDeepesh Kumar
FollowFeb 13, 2026 18:00:580
Report
KSKamal Solanki
FollowFeb 13, 2026 18:00:400
Report
WJWalmik Joshi
FollowFeb 13, 2026 17:45:380
Report
HKHitesh Kumar
FollowFeb 13, 2026 17:45:230
Report