Back
मुंगेर पुलिस की मानवता: गोली लगे युवक को कंधे पर उठाकर अस्पताल पहुँचाने की मिसाल
PKPrashant Kumar
Oct 06, 2025 09:52:45
Munger, Bihar
कर्तव्यनिष्ठ मुंगेर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल। गोली से घायल युवक को कंधे पर उठाकर अस्पताल पहुंचाया, चिकित्सकों ने किया मृत घोषित
मुंगेर मुंगेर पुलिस ने एक बार फिर अपनी जिम्मेदारी और मानवता का परिचय देते हुए घायल युवक को कंधे पर उठाकर अस्पताल पहुंचाया। मामला संग्रामपुर थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या 9 का है, जहां रविवार देर रात एक युवक को अज्ञात अपराधियों ने गोली मार दी।
सूचना मिलते ही संग्रामपुर थानाध्यक्ष विनोद कुमार झा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। वहां उन्होंने देखा कि घायल युवक तड़प रहा है, लेकिन आसपास मौजूद लोग उसकी मदद करने से हिचक रहे थे। ऐसे में थानाध्यक्ष ने बिना देर किए अपने पुलिस जवान लक्ष्मीकांत साह की सहायता से घायल युवक को कंधे पर उठवाया और कुछ दूरी तक ले जाकर पुलिस वाहन में बैठाया। इसके बाद युवक को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, संग्रामपुर पहुंचाया गया। हालांकि, चिकित्सकों ने जांच के बाद युवक को मृत घोषित कर दिया।
थानाध्यक्ष विनोद कुमार झा ने बताया कि युवक को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी और परिजनों ने देर रात थाने में इसकी सूचना दी थी। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए घटनास्थल पर पहुंचकर घायल को अस्पताल भिजवाया। उन्होंने कहा कि पुलिस का धर्म केवल कानून-व्यवस्था बनाए रखना नहीं, बल्कि मानवता निभाना भी है।
वहीं तारापुर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) सिंधु शेखर ने थानाध्यक्ष के इस कदम की सराहना की। उन्होंने कहा कि जिस युवक को गोली लगी थी, उसका व्यवहार समाज में ठीक नहीं था, इस कारण कोई उसे अस्पताल नहीं ले गया। लेकिन थानाध्यक्ष ने अपने कर्तव्य का पालन करते हुए एक मिसाल पेश की।
मुंगेर पुलिस के इस कार्य की क्षेत्र में सराहना की जा रही है। लोग कह रहे हैं कि ऐसे अधिकारी ही पुलिस की वास्तविक छवि को मजबूत बनाते हैं।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
KAKapil Agarwal
FollowOct 06, 2025 12:09:541
Report
DSdevendra sharma2
FollowOct 06, 2025 12:09:400
Report
SKSwadesh Kapil
FollowOct 06, 2025 12:09:260
Report
KBKuldeep Babele
FollowOct 06, 2025 12:07:450
Report
PPPraveen Pandey
FollowOct 06, 2025 12:07:310
Report
AMAsheesh Maheshwari
FollowOct 06, 2025 12:07:180
Report
KYKaniram yadav
FollowOct 06, 2025 12:06:210
Report
Mau, Uttar Pradesh:मऊ की शिवानी वर्मा ने यूपीएससी आईएसएस परीक्षा में देशभर में 12वीं रैंक पाकर किया जनपद का नाम रोशन। परिवार में जश्न का माहौल।
0
Report
MSManish Sharma
FollowOct 06, 2025 12:05:41Aligarh, Uttar Pradesh:वहीं इलाज के दौरान दारोगा अनुज चौधरी की मौत हो गई.
0
Report
0
Report
MKManoj Kumar Chaturvedi
FollowOct 06, 2025 12:05:29Ballia, Uttar Pradesh:बलिया से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है...यहां एक शख्स ने पत्नी और पिता के बीच अवैध संबंध के शक में 1 साल के बेटे की हत्या कर दी
पुलिस ने कार्रवाई की और रुपेश तिवारी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया
0
Report
JKJitendra Kanwar
FollowOct 06, 2025 12:05:170
Report
SASARWAR ALI
FollowOct 06, 2025 12:04:310
Report
PTPreeti Tanwar
FollowOct 06, 2025 12:04:04Jaipur, Rajasthan:उपुचनाव पर गोविंद सिंह डोटासरा की बाइट
0
Report
SPSATYENDRA PARMAR
FollowOct 06, 2025 12:03:560
Report