Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Thane400601
फळेगांव में रामनवमी पर हरिनाम सप्ताह का आयोजन, भक्तों में उत्साह
UJUmesh Jadhav
Mar 27, 2026 03:18:20
Thane, Maharashtra
फळेगांव येथे रामनवमी निमित्त हरिनाम सप्ताहाचे आयोजन... विविध धार्मिक कार्यक्रमांची मेजवाणी... रामनवमीचा उत्सव संपूर्ण देशात मोठ्या उत्साहात संपन्न होत असतानाच कल्याण तालुक्यातील फळेगावांत ही या निमित्ताने हरिनाम सप्ताहाचे आयोजन करण्यात आले आहे. या निमित्ताने राम जप, हरिआपाठ, भजन, कीर्तन अशा विविध धार्मिक कार्यक्रांचे आयोजन करण्यात आलेले आहे. सकाळी प्रभू रामचंद्रांच्या मुर्तीला अभिषेक करून कार्यक्रमाची सुरुवात करण्यात आली. दिवसभर राम नाम जप करण्यात आले. दुपारी पालखी सोहळा काढत देवाची मिरवणूक काढण्यात आली. या पालखी सोहळ्यात शेकडो महिला पुरूष व तरुण सहभागी झाले होते. रात्री कीर्तन व भजनाचा कार्यक्रम पार पडला. अतिशय उत्साहात प्रभू रामचंद्रांच्या जन्मसोहळ्याचा कार्यक्रम पार पडला.
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
HKHARI KISHOR SAH
Mar 27, 2026 04:22:39
New Delhi, Delhi:आज नवरात्र के नौवें दिन कालकाजी मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। नवरात्र माता सिद्धिदात्री की पूजा की जा रही है और श्रद्धालुओं ने कहा कि माता कालका के दर्शन इस बार अच्छे से हुए। प्रशासन की व्यवस्था अच्छी रही और नवरात्र का समापन माता कालका के दर्शन के बाद किया गया। मंदिर के चारों ओर पुलिसकर्मियों की तैनाती से भीड़ नियंत्रित करने में मदद मिली। नवरात्र के नौवें और अंतिम दिन (महानवमी) माता दुर्गा के नौवें स्वरूप मां सिद्धिदात्री की पूजा की जाती है, जिन्हें सभी सिद्धियाँ प्रदान करने वाली देवी माना जाता है। कन्या पूजन विशेष फलदायी माना गया। दर्शन करने पहुंचे श्रद्धालुओं ने कहा कि वे दूर-दूर से नवरात्र के 9 दिन में माता कालका के दर्शन के लिए आए हैं और इस बार प्रशासन की व्यवस्था अच्छी रही जिससे दर्शन खुले में हुए। माता कालका के भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। कल्काजी मंदिर के पीठाधीश्वर ने बताया कि आज नवमी और दशमी मनाए जा रहे हैं, व्रत रखने वालों के लिए कन्या पूजन शुभ रहता है, हालांकि महा अष्टमी के दिन भी कन्या पूजन किया गया। हवन के साथ पूजा संपन्न करने से भक्तों को माता की असीम कृपा प्राप्त होती है और सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।
0
comment0
Report
MKMANTUN KUMAR ROY
Mar 27, 2026 04:21:57
0
comment0
Report
ANAbhishek Nirla
Mar 27, 2026 04:21:19
Jamui, Bihar:जमुई जिले के टाउन थाना क्षेत्र अंतर्गत हरला गांव में अवैध शराब निर्माण के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में जावा महुआ नष्ट किया। टाउन थाना पुलिस और लिकर टास्क फोर्स की संयुक्त टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर क्रांति देवी, पति सुदामा चौधरी को गिरफ्तार किया। छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से 9 लीटर देसी शराब बरामद की, वहीं 17 डब्बों और 2 ड्रम में रखा लगभग 230 लीटर जावा महुआ नष्ट कर दिया। कार्रवाई का लाइव वीडियो भी सामने आया है, जिसमें बड़े पैमाने पर अवैध शराब निर्माण की तैयारी देखी जा रही है। बताया जा रहा है कि यह अवैध कारोबार टाउन थाना से महज कुछ किलोमीटर दूरी पर लंबे समय से चल रहा था। गुप्त सूचना मिलने के बाद टाउन थाना प्रभारी अनिरुद्ध प्रसाद शास्त्री (ALTF प्रभारी) और पुलिस टीम ने संयुक्त रूप से छापेमारी की। पुलिस ने बताया कि हरला गांव में बड़े पैमाने पर शराब निर्माण और बिक्री की सूचना लगातार मिल रही थी, जिसके बाद टीम बनाकर कार्रवाई की गई। इस कार्रवाई से इलाके के शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने स्पष्ट किया कि अवैध शराब निर्माण के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और शराब कारोबारियों को मुख्यधारा से जुड़कर वैकल्पिक रोजगार अपनाने की सलाह दी गई है।
0
comment0
Report
BKBRAJESH KUMAR
Mar 27, 2026 04:21:01
Khunti, Jharkhand:क्षेत्र - खूँटी। स्लग - कल उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन उलिहातु में बिरसा मुंडा को करेंगे नमन। देश के 15वें उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन् कल भगवान बिरसा मुण्डा को नमन करने के लिए खूँटी जिले के उनके पैतृक गाँव उलिहातू जाएंगे। इस दौरान उपराष्ट्रपति उलिहातु के बिरसा ओड़ा में बने आदमकद प्रतिमा में माल्यार्पण व नमन करेंगें। इसके बाद बिरसा पार्क जाएंगे जहाँ विशाल प्रतिमा में माल्यार्पण करेंगे। इस कार्यक्रम की तैयारी के लिए आईजी मनोज कौशिक, खूँटी उपायुक्त, एसपी समेत अन्य आला अधिकारी व प्रशासन लगी हुई है। उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन् सवाई मार्ग से आएंगे। इसके लिए उलिहातु से 10 किमी पहले पीड़ीहातु गाँव के पास अस्थाई हैलिपैड निर्माण किया गया है। वहीं हैलिपैड पर सीपी राधाकृष्णन सड़क मार्ग से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के साथ कारकेट के बीच उलिहातु जाएंगे। इस दौरान सीधे बिरसा ओड़ा में पहुँच बिरसा मुंडा को नमन करेंगें। इसके लिए हैलिपैड तैयार कर लिया गया है। वहीं रिहर्सल भी किया जा रहा है। जिसका जायजा लेने आईजी मनोज कौशिक ने भी स्थलीय निरीक्षण किया。
0
comment0
Report
PKPravesh Kumar
Mar 27, 2026 04:20:35
Ayodhya, Uttar Pradesh:रामनगरी अयोध्या में राम जन्मोत्सव के पावन अवसर पर एक खूबसूरत सामाजिक संदेश देखने को मिला। राम मंदिर के पूर्व विरोधी और बाबरी पक्षकार रहे इकबाल अंसारी ने इस खास मौके पर भगवान रामलला के प्रति अपनी आस्था और सद्भावना का परिचय दिया। इकबाल अंसारी ने राम जन्मोत्सव के अवसर पर रामलला की तस्वीर को प्रसाद स्वरूप भेंट किया। उन्होंने यह तस्वीर अपने अंगरक्षक को देते हुए रामनवमी की शुभकामनाएं भी दीं। इस पहल को गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल के रूप में देखा जा रहा है, जहां धर्म और आस्था से ऊपर उठकर आपसी भाईचारे और सौहार्द का संदेश दिया गया। अयोध्या में इस तरह के दृश्य न केवल धार्मिक एकता को मजबूत करते हैं, बल्कि समाज में सकारात्मक ऊर्जा और आपसी विश्वास को भी बढ़ावा देते हैं।
0
comment0
Report
KJKamran Jalili
Mar 27, 2026 04:20:21
Ranchi, Jharkhand:राजधानी रांची में रामनवमी को लेकर तमाम तैयारियां की जा चुकी है।एक तरफ शोभा यात्रा को लेकर तमाम अखाड़े तैयार हैं वही दूसरी तरफ सुरक्षा के लिहाज से भी व्यवस्था चाक चौबंद की जा चुकी है।वहीं रामनवमी शुक्रवार के दिन है। शुक्रवार की दोपहर एक तरफ रामनवमी के मौके पर शोभा यात्रा निकाली जाएगी वहीं दूसरी तरफ तमाम मस्जिदों में जुमें की नमाज भी अदा की जाएगी। नमाज़ और जुलूस के दौरान कोई आपसी टकराव न हो इसे लेकर पुलिस अलर्ट मोड में है।पुलिस को ऐसी उम्मीद है कि शुक्रवार की नमाज और रामनवमी के जुलूस को आपसी सौहार्द के साथ मना कर रांची एक बार फिर एक मिसाल कायम करेगी। बाइट....सिटी एसपी,पारस राणा बाइट....ग्रामीण एसपी,प्रवीण पुष्कर बाइट....ट्रैफिक एसपी,राकेश सिंह
0
comment0
Report
SRSANDEEP RATHORE
Mar 27, 2026 04:19:47
Pali, Rajasthan:विषय: Pearl (PERL/PACL) ग्रुप स्कैम से जुड़ी जमीनों की स्थिति – जिला पाली पाली में हमने बाली, देसुरी, मारवाड़, सोजत एवं रानी क्षेत्र के अंकित खसरा संख्या के भूमि स्थितियों पर पड़ताल की जिसमें विभिन्न स्थितियां Pearl (PERL/PACL/Pearls) ग्रुप स्कैम से संबंधित सामने आई जो इस फाइल में प्रस्तुत है。 जिला पाली तहसील मारवाड़ जंक्शन पटवार क्षेत्र - बिठौड़ा कलां खसरा नंबर: 508. 509, 510, 511, 512, 513 कुल क्षेत्रफल: 25.75 हेक्टेयर ( लगभग 94 बीघा के करीब ) जमीन की स्थिति: इन सभी 6 खसरों में मिलते-जुलते 20 खातेदार है तो वही इस खसरों पर खेती का कार्य होता है वर्तमान स्थिति: खसरा संख्या 508, 509, 510, 511, 512, 513 वर्ष 2023 के प्रकरण में SEBI की लिस्ट में दर्ज है वही वर्तमान में 510, 513 पर कृषि कार्य मे उपयोग हो रही है । वर्तमान कीमत:- 8 लाख प्रति बीघा अनुमानित
0
comment0
Report
RMRam Mehta
Mar 27, 2026 04:19:31
Baran, Rajasthan:छबड़ा में राम नवमी का पर्व मनाया धूम्रधाम से,विधि विधान के साथ कि पूजा बारा जिले के छबड़ा में नवरात्र के अंतिम दिन रामनवमी का पर्व श्रद्धा व परंपरागत ढंग से मनाया जा रहा हैं श्रद्धालुओं ने रघुनाथ जी मन्दिर पुराना बाजार,निमथुर राम भगवान मन्दिर पर पूजा अर्चना की तथा भगवान श्री राम की आराधना की और घरों में कन्या लांगुर जिमाये गए। उधर, मंदिरों श्रद्धालुओं की भीड़ रही राम नवमी के अवसर पर श्री राम मन्दिरो पर श्रद्धालुओं की भीड़ रही। गुरुवार को सुबह से ही महिलाएं, बच्चे व पुरुष ने पूजा-अर्चना की गई। पूजा अर्चना करने आए भक्तो ने माता के भजन गाते मंदिर की परिक्रमा की। वहीं धूप-दीप, दूध, खील-बताशे व गंगा जल चढ़ाकर विधि विधान द्वारा पूजा अर्चना कर धर्म लाभ उठाया मंदिर के पुजारी ने बताया कि रामनवमी हिंदुओं के लिए बहुत महत्वपूर्ण त्योहार होता है। इस दिन भगवान राम की पूजा-अर्चना करते हैं। राम नवमी को लेकर मान्यता है कि इस दिन मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान रामचंद्र का जन्म हुआ था। श्रीराम भगवान विष्णु के अवतार हैं। उनके जन्मदिन के रूप में मनाते हैं
0
comment0
Report
DVDinesh Vishwakarma
Mar 27, 2026 04:18:15
0
comment0
Report
MKMANTUN KUMAR ROY
Mar 27, 2026 04:17:56
Bihar:समस्तीपुर जिले रोसड़ा-समस्तीपुर मुख्य मार्ग पर रहुआ गाँव के समीप गुरुवार की देर रात सड़क किनारे स्थित एक भूसा दुकान में अचानक आग लग गई। कुछ ही मिनटों में लपटों ने पूरी दुकान को अपनी चपेट में ले लिया और दुकान जलकर खाक हो गई। अग्निकांड में दुकान संचालक उमाशंकर यादव को लगभग पचास हजार रुपये का नुकसान हुआ है। बताया जाता है की देर शाम में भूसा के ढेर वाले हिस्से से पहले धुएँ का गुबार उठा, फिर चिंगारी भड़कते ही आग तेज़ी से फैल गई। सूखा भूसा होने के कारण लपटों ने विकराल रूप ले लिया और देखते-ही-देखते आग की लपटों में घिर गई। सड़क पर आवाजाही कुछ देर के लिए बाधित रही। स्थानीय ग्रामीणों और युवाओं ने तत्परता दिखाते हुए बाल्टियों और पाइप से पानी डालकर आग बुझाने की कोशिश की और साथ ही रोसड़ा दमकल वाहन टीम को सूचना दी। सूचना मिलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने पानी की बौछार कर आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। रहुआ निवासी पीड़ित दुकानदार उमाशंकर यादव ने बताया भूसा वाले हिस्से से धुआँ उठता दिखा। शोर मचाया तो लोग दौड़े, लेकिन आग इतनी तेज़ थी कि कुछ बचाया नहीं जा सका। लगभग पचास हजार रुपये से अधिक का भूसा और सामान जल गया।
0
comment0
Report
RSRavikant Sahu
Mar 27, 2026 04:17:37
Simdega, Jharkhand:सिमडेगा- रामनवमी के उपलक्ष पर आयोजित चार दिवसीय कार्यक्रम के तीसरे दिन गुरुवार की देर रात शहर क्षेत्र के महावीर चौक में झांकी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। झांकी प्रतियोगिता में कई अखाड़ा के लोगों ने भाग लिया। झांकी प्रतियोगिता में देवी देवताओं पर एक से बढ़कर एक झांकी प्रस्तुत की गई जिसे हजारों की संख्या में उपस्थित लोगों ने देखा और सराहा। झांकी प्रतियोगिता में मुख्य रूप से शिव पार्वती विवाह , शिव तांडव, भगवान गणेश का विराट रूप, कान्हा और सुदामा मिलन, गंगा अवतरण, कामदेव भस्म के अलावे अन्य कई दृश्य जीवंत दिखलाए गए जिसे देख दर्शक रोमांचित हुए वहीं धार्मिक पुराने से भी लोग अवगत हुए । धार्मिक झांकियां से पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। अखाड़ा में बालिकाओं ने भी अस्त्र-शस्त्र का परिचालन कर अपना दम कम दिखलाया। आज शहरी क्षेत्र में महावीर चौक से 4 बजे के करीब विशाल रामनवमी शोभायात्रा निकलेगी जो शहर के मुख्य मार्गो से होते हुए महावीर चौक पुनः पहुंचकर समाप्त हो जाएगी। यहाँ पर चार दिनों तक चल प्रतियोगिताओं का पारितोषिक विभिन्न अखाड़ा के बीच वितरण किया जाएगा।
0
comment0
Report
SRSANDEEP RATHORE
Mar 27, 2026 04:17:11
Pali, Rajasthan:पाली,राजस्थान विषय: Pearl (PERL/PACL) ग्रुप स्कैम से जुड़ी जमीनों की स्थिति – जिला पाली पाली में हमने बाली, देसुरी, मारवाड़, सोजत एवं रानी क्षेत्र के अंकित खसरा संख्या के भूमि स्थितियों पर पड़ताल की जिसमें विभिन्न स्थितियां Pearl (PERL/PACL/Pearls) ग्रुप स्कैम से संबंधित सामने आई जो इस फ़ाइल में प्रस्तुत है। फाइल :- जिला पाली तहसील मारवाड़ जंक्शन पटवार क्षेत्र - धामली खसरा नंबर: 289 कुल क्षेत्रफल: 1.0370 ( लगभग 4 बीघा के करीब ) जमीन की स्थिति: कंटीली झाड़ियां खड़ी है एवं बंजर है वही खातेदार सूजा पुत्र मुकना है वर्तमान स्थिति: खसरा संख्या 289 वर्ष 2023 के प्रकरण में SEBI की लिस्ट में दर्ज है वही वर्तमान में बंजर पड़ी है । वर्तमान कीमत :- 5 लाख प्रति बीघा अनुमानित
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top