Back
फरीदाबाद के एनआईटी-2 टिन शेड में भीषण आग, लाखों का नुकसान; जनहानि नहीं
JPJai Prakash
Mar 27, 2026 03:17:22
Faridabad, Haryana
फरीदाबाद शहर के एनआईटी नंबर-2 इलाके में देर रात बिजली बोर्ड ऑफिस के सामने स्थित एक टीन शेड में अचानक भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी तेजी से फैली कि टीन शेड के अंदर रखा रामलीला का सामान,और रिक्शा चपेट में आ गया। देखते ही देखते कई लाख रुपए का सामान जलकर राख हो गया।
टीन शेड में खड़ी थी गाड़ियां
स्थानीय लोगों ने बताया कि टीन शेड में और उसके आस-पास कई गाड़िया खड़ी हुई थी। जिनको वक्त रहते निकाल लिया गया। शेड के पास ही कई रिक्शा भी खड़े हुए थे। जिसमें से एक रिक्शा आग की चपेट में आ गया।
स्थानीय लोगों ने बताया कि टीन शेड में और उसके आस-पास कई गाड़िया खड़ी हुई थी।
फायर ब्रिगेड ने आग पर पाया काबू
स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना डायल 112 और फायर ब्रिगेड को दी। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।
फायर बिग्रेड कर्मचारी आग को बुझाते हुए।
शॉर्ट सर्किट के कारण हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि टीन शेड के पास लगे बिजली के खंभे में शॉर्ट सर्किट हुआ था। जिससे निकली चिंगारी ने पास रखे ज्वलनशील सामान को आग की चपेट में ले लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
HKHARI KISHOR SAH
FollowMar 27, 2026 04:22:390
Report
MKMANTUN KUMAR ROY
FollowMar 27, 2026 04:21:570
Report
ANAbhishek Nirla
FollowMar 27, 2026 04:21:190
Report
BKBRAJESH KUMAR
FollowMar 27, 2026 04:21:010
Report
PKPravesh Kumar
FollowMar 27, 2026 04:20:350
Report
KJKamran Jalili
FollowMar 27, 2026 04:20:210
Report
SRSANDEEP RATHORE
FollowMar 27, 2026 04:19:470
Report
RMRam Mehta
FollowMar 27, 2026 04:19:310
Report
SRSANDEEP RATHORE
FollowMar 27, 2026 04:18:490
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowMar 27, 2026 04:18:350
Report
DVDinesh Vishwakarma
FollowMar 27, 2026 04:18:150
Report
MKMANTUN KUMAR ROY
FollowMar 27, 2026 04:17:560
Report
RSRavikant Sahu
FollowMar 27, 2026 04:17:370
Report
JKJitendra Kanwar
FollowMar 27, 2026 04:17:210
Report
SRSANDEEP RATHORE
FollowMar 27, 2026 04:17:110
Report