811201
मुंगेर में मनसा विषहरी पूजा धूमधाम से मनाई गई, श्रद्धालुओं की भारी भीड़
Munger, Bihar:मुंगेर में अंग जनपद का प्रसिद्ध लोक पर्व मनसा विषहरी पूजा धूमधाम से मनाई गई। आज सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ पूजा केंद्रों पर जुटी रही। महिलाओं ने माता विषहरी को डलिया चढ़ाकर मुरादें मांगी। पूजा का दौर दोपहर तक चलता रहा। शनिवार को गाजे-बाजे के साथ बाला लखेन्द्र की बारात निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। शहर के मंसरीतल्ले, बड़ा बाजार, गुलजार पोखर, रायसर, और बेलदार टोली जैसे पूजा केंद्रों की सजावट आकर्षक थी।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
CPIM protests in Nahan over SIR, questions Election Commission's autonomy
Nahan, Himachal Pradesh:लोकेशन: नाहन( सिरमौर) एसआइआर के विरोध में नाहन में CPIM का प्रदर्शन, मुख्य चुनाव आयुक्त का फूंका का पुतला, चुनाव आयोग की स्वायत्ता को किया जा रहा है खत्म, मनमानी तरीके से खत्म किया जा रहा मताधिकार: CPIM चुनाव आयोग के अंदर सदस्यों का मनोनयन करना गलत, मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने की मांग, सरकार के एजेंट के रूप में काम कर रहे मुख्य चुनाव आयुक्त, देश के करोड़ों लोगो का छीना गया मताधिकार: राजेन्द्र ठाकुर जिला सचिव CPIM0
0
Report
भारत-नेपाल बॉर्डर पर SSB और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई,नशीली दवाओं के साथ नेपाली तस्कर गिरफ्तार
Gorakhpur, Uttar Pradesh:महराजगंज जनपद में भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में SSB और सोनौली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। संयुक्त टीम ने सोनौली कोतवाली क्षेत्र के फरेंदी बाजार के पास भारत से पैदल नेपाल में प्रवेश करने की कोशिश कर रहे एक नेपाली तस्कर को गिरफ्तार किया है। तलाशी के दौरान आरोपी के पास से प्रतिबंधित नशीले कैप्सूल और इंजेक्शन बरामद किए गए हैं। गिरफ्तार आरोपी नेपाल का रहने वाला बताया जा रहा है। मामले में सोनौली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय के समक्ष पेश करने के बाद जेल भेज दिया है। वीओ :भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर नशीली दवाओं की तस्करी रोकने के लिए SSB और स्थानीय पुलिस लगातार निगरानी और चेकिंग अभियान चला रही है। इसी क्रम में संयुक्त टीम ने फरेंदी बाजार के पास संदिग्ध गतिविधि के आधार पर एक व्यक्ति को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके पास से प्रतिबंधित नशीले कैप्सूल और इंजेक्शन बरामद हुए। पूछताछ में आरोपी के नेपाली नागरिक होने की जानकारी सामने आई। पुलिस ने बरामद नशीली दवाओं को कब्जे में लेते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने NDPS एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए उसे जेल भेज दिया है।0
0
Report
गुरुग्राम IT इंजीनियर ने तलाक के दबाव के कारण 43वीं मंजिल से छलांग लगा दी
Lucknow, Uttar Pradesh:गुरुग्राम के संभव जैन IT कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर थे। साल 2023 में शादी हुई। एक बेटा हुआ, वो भी अपरिपक्व। उसके इलाज में मोटा पैसा खर्च हुआ। साल 2025 में पत्नी से तलाक हो गया। 3 करोड़ रुपए पत्नी को देने थे। एक करोड़ रुपए दे चुका था। एक करोड़ रुपए की दूसरी किश्त देने का वक्त आ चुका था। इतने पैसे थे नहीं। संभव जैन डिप्रेशन में थे। गुरुग्राम से एयरबीएनबी बुक करके नोएडा आए। सुपरनोवा बिल्डिंग में 43वें फ्लोर पर रुके। चेक आउट से थोड़ी देर पहले ही 43वीं मंजिल से कूदकर जान दे दी। मरने से पहले पापा को व्हॉट्सएप मैसेज भेजकर लिखा— 'पापा अब आपको किसी के पैसे नहीं देने पड़ेंगे'0
0
Report
Advertisement
मुरादाबाद में पिंजरे में कैद तेंदुआ; वन विभाग का 27वां रेस्क्यू
Moradabad, Uttar Pradesh:मुरादाबाद मे देर रात वन विभाग के पिंजरे मे कैद हुआ एक और खूंखार तेंदुआ, वन विभाग ने किया 23 वां व्यस्क तेंदुआ रेस्क्यू, अब तक वन विभाग ने कुल 27 तेंदुए रेस्क्यू किए है जिसमे 23 जीवित तेंदुए , 1 शावक एवं 3 मृत तेंदुओ के मिले शव शामिल, आज कांठ तहसील के ग्राम समदग़ढ़-सिकंदराबाद के जंगलों मे लगे पिंजरे मे कैद हुआ तेंदुआ, बता दें इसी गांव से ट्युवेल की कोठरी पर एक साथ 3 तेन्दुओं की मौजूदगी की वीडियो हुई वायरल.....जिसमे से तीनो का किया जा चुका है रेस्कयू, पिंजरे मे कैद तेंदुए कों देखने कों ग्रामीणों की लगी भीड़, बता दें अभी और भी कई तेंदुए ठाकुरद्वारा और कांठ तहसील क्षेत्र मे होने की जताई जा रही आशंका, वन विभाग की टीम ने तेंदुए कों गांव से रेस्क्यू कर अपने साथ ले गयी, अब तक 4 लोगो कों मौत के घाट एवं 30 से अधिक लोगो कों घायल कर चुके तेंदुए, वन विभाग की कई टीमें रोजाना लगातार गांवो और जंगलो मे तेन्दुओ कों ट्रेस करने के अभियान मे जुटी, जिला प्रशासन एवं वन विभाग ने संवेदनशील गांवो मे तेन्दुओ कों पकड़ने के लिए 46 पिंजरे भी लगाए है, मुरादाबाद के तहसील कांठ के ग्राम समदग़ढ़-सिकंदराबाद का पूरा मामला।0
0
Report
मथुरा पुलिस ने 543 गुमशुदा मोबाइल बरामद कर 2 करोड़ रुपये की कीमत बताई
Mathura, Uttar Pradesh:मथुरा पुलिस ने बरामद किए 543 गुमशुदा मोबाइल, कुल कीमत लगभग 2 करोड़ रुपये मथुरा जिले में पुलिस की सर्विलांस सेल और थाना टीमों को सीईआईआर (CEIR) पोर्टल के माध्यम से एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीमों ने जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों से गुम हुए कुल 543 मोबाइल फोन सफलतापूर्वक बरामद के लीय हैं, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 2 करोड़ रुपये है。 दिनांक 04 अक्टूबर 2026 को जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, 12 मई 2026 से 30 सितंबर 2026 के बीच गुम हुए इन मोबाइलों को ढूंढने के लिए सर्विलांस सेल और थानों की टीमों ने सीमावर्ती राज्यों की पुलिस के साथ समन्वय स्थापित कर यह कार्रवाई की। बरामد किए गए मोबाइलों में से 311 मोबाइल थानों के माध्यम से सीधे स्वामियों को सुपुर्द कर दिए गए हैं, जबकि शेष 232 मोबाइल नामित अधिकारियों द्वारा सूचना देकर सौंपे जाएंगे。 थानावार बरामदगी के आंकड़ों में वृंदावन थाने से सर्वाधिक 140 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। इसके अलावा गोवर्धन से 72, पर्यटन थाना से 64, कोतवाली से 42, कोसीकलां से 39, जैत से 22, हाईवे से 20, छाता से 15, गोविन्दनगर से 15, रिफाइनरी से 15, बलदेव से 14 और जमुनापार से 12 मोबाइल मिले हैं。 साथ ही सुरीर थाने से 11, महावन से 10, सदरबाजार से 10, शेरगढ़ से 08, मगोर्रा से 07, फरह से 07, राया से 06, बरसाना से 05, मांट से 04, नौहझील से 04 और साइबर थाने से 01 मोबाइल फोन बरामद हुआ है। इस प्रकार कुल 543 मोबाइल फोन बरामद कर मथुरा पुलिस ने उनके वास्तविक मालिकों को राहत पहुंचाई है।0
0
Report
मेरठ में पति-पत्नी के हाईवोल्टेज ड्रामे: कार बोनट तक दौड़ाई गई महिला
मेरठ में पति-पत्नी का हाईवोल्टेज ड्रामा. प्रेमिका के साथ पति को देख भड़की पत्नी. कार में प्रेमिका के साथ मोमोज खा रहा था युवक. कार के बोनट पर डालकर पत्नी को 100 मीटर तक दौड़ाई कार. कार के शीशे नहीं खोलने पर बोनट पर लटक गई थी महिला. महिला ने पति खिलाफ मारपीट और अन्य आरोप लगाते हुए दी तहरीर. लोहिया नगर थाना क्षेत्र के काशीराम कॉलोनी का मामला.0
0
Report
Advertisement
पीलीभीत में कार बिजली खंभे से टकराई, पांच घायल; बजरंग दल ने राहत बचाव किया
Pilibhit, Uttar Pradesh:बिजली के खम्भे से टकराई कार, पांच लोग गंभीर घायल; पुलिस और बजरंग दल की टीम ने रेस्क्यू कर बचाई जान एंकर- पीलीभीत की पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के छीना पैलेस के आगे मोड़ पर देर रात एक तेज रफ्तार क्रेटा कार अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बिजली का खंभा टूट गया और 11 हजार वोल्ट की बिजली लाइन सड़क पर गिर गई। हादसे में कार सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल होकर वाहन के अंदर फंस गए। राष्ट्रीय बजरंग दल की गौ सेवा टीम के सदस्य उस समय जियो पेट्रोल पंप के पास मौजूद थे। सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची और पुलिस व एंबुलेंस को सूचना दी। इंस्पेक्टर पूरनपुर पवन पांडेय पुलिस बल के साथ तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस और बजरंग दल के सदस्यों ने संयुक्त प्रयास से कार में फंसे घायलों को बाहर निकाला। बिजली की लाइन से उठ रही चिंगारियों को देखते हुए तत्काल विद्युत आपूर्ति बंद कराई गई। घायलों की पहचान पीलीभीत निवासी आशीष पाल, जय सिंह यादव, हरनाम सिंह यादव, आशीष सिंह चौहान और श्रीकृष्ण के रूप में हुई। सभी लखनऊ से पीलीभीत लौट रहे थे। घायलों को सीएचसी लाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया था। मामले की सूचना घायलों के परिजनों को भी दी गई थी। जानकारी के अनुसार, सभी घायलों का बरेली में उपचार चल रहा है और अब उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।0
0
Report
वाराणसी तक सेवा संकल्प यात्रा लखनऊ पहुंची; उपमुख्यमंत्री ने युवाओं का स्वागत किया
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ: वडनगर से वाराणसी तक सेवा संकल्प यात्रा लखनऊ पहुंची। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा, "वडनगर गुजरात से चलकर यह यात्रा आज लखनऊ पहुंची है। हम अपने युवा साथियों का स्वागत करते हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने विकसित भारत का संकल्प जनता के सामने रखा है... यह यात्रा प्रदेश और देश के विकास को जन-जन तक पहुंचाने का बड़ा अभियान है..."0
0
Report
आदेगांव में नशे में चढ़े युवक ने खंभे पर चढ़कर हाई वोल्टेज ड्रामा मचाया, बिजली सप्लाई बंद कराई गई
Seoni, Madhya Pradesh:सिवनी के आदेगांव में बीती रात नशे में धुत एक युवक ने ऐसा हाई वोल्टेज ड्रामा किया कि मौके पर हड़कंप मच गया। आदेगांव थाना क्षेत्र में पीएम श्री हाई स्कूल के सामने सिमरिया का रहने वाला एक युवक बिजली के खंभे पर चढ़ गया। बताया जा रहा है कि युवक शराब के नशे में था और काफी देर तक बिजली के पोल पर ही बैठा रहा। युवक को खंभे पर चढ़ा देख मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने उसे नीचे उतारने की कोशिश की, लेकिन युवक नीचे नहीं आया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। बताया जा रहा है कि उस वक्त बिजली सप्लाई भी चालू थी। स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में विद्युतीय सप्लाई बंद कराई, जिससे बड़ा हादसा टल गया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जानकारी जुटा रही है।0
0
Report
Advertisement
केलि कुंज के पास गौतम ऋषि आश्रम की दीवारों पर तस्वीर, लापता लोग, पुलिस मौन
Noida, Uttar Pradesh:केलि कुंज के पास गौतम ऋषि आश्रम की दीवारों पर तस्वीर, लापता लोग, पुलिस मौन0
0
Report
अमरोहा में झोलाछाप डॉक्टरों के गलत ऑपरेशन पर अदालत ने सुनाई उम्रकैद
Amroha, Uttar Pradesh:एंकर अमरोहा में झोलाछाप डॉक्टरों के गलत ऑपरेशन से प्रसूता की मौत के करीब नौ साल पुराने मामले में अदालत ने सुनाया अहम फ़ैसला, दो को उम्रकैद की सजा अमरोहा में झोलाछाप डॉक्टरों के गलत ऑपरेशन से प्रसूता की मौत के करीब नौ साल पुराने मामले में अदालत ने अहम फैसला सुनाया है। अपर जिला न्यायाधीश विशेष एमपी-एमएलए तृतीय की अदालत ने अपंजीकृत अस्पताल संचालक विल्सन और झोलाछाप मुस्तफा को गैरइरादतन हत्या का दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई। दोनों पर 11-11 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। अभियोजन के मुताबिक रहरा क्षेत्र में विल्सन युग मेडिकल सेंटर नाम से अपंजीकृत अस्पताल चला रहा था। तीन अक्टूबर 2017 की रात गुरैठा गांव निवासी नेम सिंह प्रसव पीड़ा होने पर पत्नी रूबी को अस्पताल लेकर पहुंचे थे। आरोप है कि गलत तरीके से ऑपरेशन के बाद रूबी की हालत बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई। मामले में अदालत ने तत्कालीन डीएम और तत्कालीन सीएमओ को भी नोटिस जारी किया है।0
0
Report
सासाराम में भाइयों के बीच हत्या: बड़े भाई ने छोटे भाई की हत्या कर दी
Sasaram, Bihar:खबर सासाराम से है। जहां सासाराम के नगर थाना क्षेत्र के दलेलगंज में बड़े भाई ने छोटे भाई की धारदार हथियार से हत्या कर दी है। मृतक का नाम रोहित पटवा था। उसके बड़े भाई रवि पटवा ने घर में सब्जी काटने वाला हसुआ फसुल से उस पर हमला कर रोहित को मौत के घाट उतार दिया है। बताया जाता है कि पारिवारिक विवाद में इस वारदात को अंजाम दिया गया है। पुलिस ने आरोपी रवि पटवा को गिरफ्तार कर लिया है। बता दे की यह लोग गोला बाजार में जितिया पर्व पर माला, कलावा, बद्दी आदि बेचने का काम करते हैं। इनकी माता कल जितिया का व्रत भी की थी। बताया जाता है कि रात में दोनों भाइयों के बीच विवाद हो गया और इस विवाद में रवि पटवा ने अपने छोटे भाई पर हमला कर दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। बता दे कि वह आज सुबह अपने भाई की हत्या के बाद उसके शव को अंतिम संस्कार करने के लिए प्रयास कर रहा था। वह बाजार से कफन आदि भी खरीद कर ले आया था। लेकिन जैसे ही पुलिस को सूचना मिली, पुलिस मौके पर पहुंच कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मौके पर फॉरेंसिक जांच की टीम पहुंची है तथा छानबीन शुरू कर दी है। मोहल्ले के लोगों का कहना है कि आए दिन दोनों भाई नशे में मारपीट करते थे।0
0
Report
Advertisement
एसआईटी के साथ डीआईजी ने एकमा चाकूबाजी केस की जांच शुरू की
Chapra, Bihar:एकमा चाकूबाजी कांड की जांच करने पहुंचे डीआईजी, एसआईटी गठित एकमा थाना क्षेत्र के परसा परसागढ़ गांव में हुई चाकूबाजी की घटना की जांच करने डीआईजी नीरज कुमार घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और घटना से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जानकारी ली। डीआईजी ने पुलिस अधिकारियों से मामले की अब तक हुई जांच और कार्रवाई के संबंध में भी जानकारी प्राप्त की डीआईजी नितेश कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह घटना आपसी रंजिश से जुड़ी प्रतीत हो रही है। घटना में तीन लोगों की मौत हुई है, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है, जिसका इलाज चल रहा है। उन्होंने बताया कि मामले में कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है और जांच पूरी होने के बाद दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी। डीआईजी ने कहा कि घटना के उद्भेदन और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एसआईटी का गठन कर दिया गया है। एसआईटी विभिन्न पहलुओं पर जांच कर रही है। पुलिस को उम्मीद है कि जल्द ही पूरे मामले का पर्दाफाश करते हुए घटना में शामिल आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.0
0
Report
बागपत अस्पताल: सांप काटे वार्ड बॉय की जान बची, डॉक्टरों की ताबड़तोड़ इलाज
Baghpat, Uttar Pradesh:बागपत जिला अस्पताल में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब सर्जरी वार्ड में ड्यूटी कर रहे एक वार्ड बॉय को सांप ने काट लिया। सांप के काटने के बाद वार्ड बॉय शिवराज रोहिल्ला को आनन-फानन में अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान करीब 10 इंजेक्शन लगाए गए, जिसके बाद उसकी जान बच सकी। पूरा मामला बागपत जिला अस्पताल के सर्जरी वार्ड का है, जहां वार्ड बॉय शिवराज रोहिल्ला ड्यूटी कर रहे थे। इसी दौरान अचानक सांप ने उन्हें काट लिया। घटना के बाद अस्पताल में हड़कंप मच गया और साथी कर्मचारियों ने तुरंत शिवराज को इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया। डॉक्टरों की निगरानी में उनका उपचार शुरू किया गया और करीब 10 इंजेक्शन लगाए गए। उपचार के बाद उनकी हालत में सुधार बताया गया है। वहीं अस्पताल प्रशासन ने सर्जरी वार्ड में मौजूद सांप को पकड़ने के लिए वन विभाग को सूचना दी है। घटना के बाद अस्पताल कर्मचारियों में भी दहशत का माहौल है。0
0
Report
नीतीश कुमार ने नीरज कुमार को NDA प्रत्याशी के रूप में घोषित किया, अनंत सिंह को दी चेतावनी
Nalanda, Bihar:एंकर:मिशन स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत रविवार को बिहारशरीफ नगर निगम ने आशानगर छठ घाट पर स्वच्छता अभियान चलाया। इस दौरान सांसद कौशलेंद्र कुमार, नगर आयुक्त कृत्यानंद रंजन और बीजेपी विधायक डॉ. सुनील कुमार ने हाथों में झाड़ू लेकर सफाई की। इसके बाद सांसद और नगर आयुक्त ने सोहसराय स्थित सूर्य मंदिर के सामने मुख्यमंत्री समग्र शहरी विकास योजना के तहत करीब 1 करोड़ 78 लाख रुपये की लागत से बन रहे इंद्रधनुषी पुल का निरीक्षण किया।वहीं, पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव को लेकर सांसद कौशलेंद्र कुमार ने जेडीयू के बागी रुख अपनाने वाले नेता अनंत सिंह को नसीहत दी। उन्होंने कहा कि यह बुद्धिजीवी लोगों का चुनाव है कोई आम चुनाव नहीं इसलिए अनंत सिंह को समय रहते खुद को विचार करना चाहिए। अगर अनंत सिंह विचार नहीं करेंगे तो उनके लिए कल जो आने वाला है। पार्टी का जो निर्णय होगा उसके आलोक में कार्रवाई की जाएगी। इसलिए अनंत सिंह को पहले ही सोचना चाहिए कि हम ऐसा काम ही क्यों करें जिसको लेकर पार्टी हमारे ऊपर कार्रवाई करें। अब जब नीतीश कुमार ने नीरज कुमार को एनडीए का समर्थित प्रत्याशी घोषित करते हुए सिंबल दे दिया है तो एनडीए पूरी तरह से नीरज कुमार के साथ है और 100% उनकी ही जीत होगी। उन्होंने अनंत सिंह को नसीहत देते हुए कहा कि उन्हें पार्टी के बड़े नेताओं का सम्मान करना चाहिए। जो सम्मान करता है उसे ही सम्मान मिलता है। बाइट:कौशलेंद्र कुमार जेडीयू सांसद ऋषिकेश संवाददाता नालंदा0
0
Report
Advertisement
