Back
माघी पूर्णिमा पर गंगा घाटों में आस्था सैलाब, श्रद्धालु डुबकी
PKPrashant Kumar
Feb 01, 2026 04:49:29
Munger, Bihar
माघी पूर्णिमा पर गंगा घाटों पर उमड़ा आस्था का सैलाब, एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने लगाई पावन डुबकी।
मुंगेर: माघी पूर्णिमा के पावन अवसर पर जिले के विभिन्न गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। रविवार की अहले सुबह से ही श्रद्धालु गंगा स्नान के लिए घाटों पर पहुंचने लगे। आस्था और विश्वास के इस महापर्व पर एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने गंगा में स्नान कर दान-पुण्य किया।
श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए जिला आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई है। शहर के सभी आठ गंगा घाटों पर एसडीआरएफ एवं गोताखोरों की टीम तैनात की गई है, जबकि ग्रामीण क्षेत्रों के गंगा घाटों पर स्थानीय गोताखोरों को लगाया गया है। माघी पूर्णिमा को लेकर सोझीगंगा घाट, बबुआ घाट, कंकड़ घाट, लल्लू पोखर घाट सहित अन्य घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी गई। कष्टहरणी गंगा घाट बंद रहने के कारण बबुआ गंगा घाट पर श्रद्धालुओं की सर्वाधिक भीड़ रही।
श्रद्धालु गंगा स्नान के उपरांत दान-पुण्य एवं पूजा-अर्चना करते नजर आए। वहीं कई श्रद्धालु गंगा स्नान के बाद सीता कुंड एवं सीताचरण पहुंचकर माता सीता के दर्शन के लिए भी रवाना हुए।
एनडीआरएफ के सब इंस्पेक्टर कृष्ण कुमार ने बताया कि माघी पूर्णिमा को लेकर सबसे अधिक भीड़ बबुआ गंगा घाट पर देखने को मिल रही है। उन्होंने बताया कि अब तक लगभग एक लाख से अधिक श्रद्धालु गंगा स्नान कर चुके हैं। सुरक्षा को लेकर सभी गंगा घाटों पर बांस से बैरिकेडिंग की गई है, ताकि कोई भी श्रद्धालु गहरे पानी में न जा सके। इसके साथ ही एसडीआरएफ के 16 जवान मोटर बोट के माध्यम से लगातार गंगा में निगरानी कर रहे हैं।गंगा स्नान के लिए पहुंचीं महिला श्रद्धालुओं ने बताया कि माघी पूर्णिमा के दिन गंगा में स्नान करने से पुण्य की प्राप्ति होती है और इस दिन दान-पुण्य का विशेष धार्मिक महत्व है।
बाइट : कृष्ण कुमार एसडीआरएफ सब इंस्पेक्टर
बाइट : महिला श्रद्धालु
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
PCPUSHPENDRA CHATURVEDI
FollowFeb 01, 2026 06:18:540
Report
APAbhay Pathak
FollowFeb 01, 2026 06:18:330
Report
SDShankar Dan
FollowFeb 01, 2026 06:18:070
Report
HUHITESH UPADHYAY
FollowFeb 01, 2026 06:01:480
Report
AMAjay Mehta
FollowFeb 01, 2026 06:01:290
Report
ASAJEET SINGH
FollowFeb 01, 2026 06:01:040
Report
VSVISHAL SINGH
FollowFeb 01, 2026 06:00:420
Report
DRDivya Rani
FollowFeb 01, 2026 06:00:290
Report
0
Report
0
Report
KBKuldeep Babele
FollowFeb 01, 2026 05:51:220
Report
VKVIKRANT KUMAR
FollowFeb 01, 2026 05:50:580
Report
MMMohd Mubashshir
FollowFeb 01, 2026 05:50:370
Report
RRRakesh Ranjan
FollowFeb 01, 2026 05:50:25Noida, Uttar Pradesh:सद्गुरु रविदास जी महाराज की पावन जयंती के अवसर पर लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम
0
Report
ASAshok Singh Shekhawat
FollowFeb 01, 2026 05:50:170
Report