811213
44 लाभार्थियों को दिया गया 2 करोड़ 9 लाख रूपये का ऋण
Tola Raunakabad Pahar, Bihar:मुंगेर में उद्योग विभाग द्वारा संग्रहालय सभागार में केंद्र व राज्य सरकार के विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत ऋण स्वीकृति का आयोजन किया गया। जहां प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, सूक्ष्म खाद्य उन्नयन योजना, विश्कर्मा योजना एवं उद्यमी योजना के 44 लाभार्थी को 2 करोड़ 9 लाख रूपये का चेक प्रदान किया गया। इस कार्यक्रम का उद्घाटन DM अवनीश कुमार, उप विकास आयुक्त, जिला उद्योग प्रबंधक, संयुक्त सचिव ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस मोके पर DM ने योजना के लाभार्थी को चेक प्रदान किया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
जन संवाद में CM ने बिजली विभाग को फटकार दी; 200 शिकायतों समाधान के निर्देश
Kurukshetra, Haryana:कुरुक्षेत्र : कुरुक्षेत्र के लाडवा उपमण्डलमें जन संवाद कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सुनी लोगों की समस्याएं बिजली विभाग, PWD और जिला परिषद, जनस्वास्थ्य, स्वास्थ्य विभाग से जुड़ी करीब 200 शिकायतें पहुंचीं, अफसरशाही की कारगुजारियों से परेशान एक महिला फरियादी की शिकायत पर मुख्यमंत्री नायब सैनी ने बिजली बोर्ड के एक्सईएन को लगाई फटकार जल्द ही समस्या के समाधान के दिए निर्देश,लेकिन फरियादी महिला व्यवस्था से थकी हारी दिखी उसने मीडिया के समक्ष अपने बेटे के साथ जहर खाने की चेतावनी दी एक अन्य महिला भी फूट फूट कर रोई कुरुक्षेत्र : कुरुक्षेत्र के लाडवा उपमण्डलमें जन संवाद कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने लोगों की समस्याएं सुनी जिसमे बिजली विभाग, PWD और जिला परिषद, जनस्वास्थ्य, स्वास्थ्य विभाग से जुड़ी करीब 200 शिकायतें पहुंचीं। अफसरशाही की कारगुजारियों से परेशान एक महिला फरियादी की शिकायत पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बिजली बोर्ड के एक्सईएन को फटकार लगते हुए जल्द ही समस्या के समाधान के दिए निर्देश दिए लेकिन फरियादी महिला व्यवस्था से थकी हारी दिखी उसने मीडिया के समक्ष अपने बेटे के साथ जहर खाने की चेतावनी दी वही एक अन्य महिला भी फूट फूट कर रोई महिला प्रियंका निवासी मेहरा ने बताया कि उसने 5 मई को शिकायत दी थी, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं हुआ। महिला ने आरोप लगाया कि पास के गांव गुरमेल ने मिलीभगत कर उसके मुस्तरका रास्ता बंद करवा दिया। वहां बिजली विभाग की ओर से पोल लगाकर रास्ता पूरी तरह रोक दिया गया। महिला ने कहा कि परिवार लगातार दबाव में है और आरोपी पक्ष के लोग धमकियां दे रहे हैं। अगर रास्ता नहीं मिला तो वह अपने बेटे के साथ जहर पीने को मजबूर हो जाएगी। मुख्यमंत्री नायब सैनी ने मौके पर मौजूद बिजली बोर्ड के एक्सईएन को फटकार लगाई। मुख्यमंत्री ने बिजली विभाग के एक्सईएन से जवाब मांगा और SDM को पूरे मामले की जांच के आदेश दिए। साथ ही संबंधित लोगों के खिलाफ तुरंत FIR दर्ज करने के निर्देश भी दिए। जनसंवाद कार्यक्रम में बिजली विभाग, PWD और जिला परिषद, जनस्वास्थ्य, स्वास्थ्य विभाग से जुड़ी करीब 200 शिकायतें पहुंचीं। लोगों ने सड़क, बिजली, पानी और कब्जों से जुड़े मुद्दे मुख्यमंत्री के सामने रखे। कई मामलों में मुख्यमंत्री ने मौके पर ही अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के साथ पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा, सुभाष कलसाना,भाजपा जिला अध्यक्ष व कार्यकारिणी, उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।0
0
Report
Hindi headline: हुमायूं कबीर के कुर्बानी बयान पर संनातन संतों की तीखी प्रतिक्रिया
Delhi, Delhi:पश्चिम बंगाल में बकरीद (Bakrid) पर गाय और अन्य जानवरों की कुर्बानी को लेकर आम जनता उन्नयन पार्टी के नेता हुमायूं कबीर ने राज्य सरकार (शुभेंदु अधिकारी प्रशासन) को चुनौती देते हुए विवादित बयान दिया है कि 'कुर्बानी होगी, गाय की भी होगी, बकरे की भी होगी और ऊंट की भी होगी'। वहीं अब इस बयान के बाद सनातन साधु संतों ने इसका घोर विरोध किया है इसी करी में दिल्ली के प्रसिद्ध कल्काजी मंदिर के पीठाधीश्वर सुरेंद्रनाथ अवधूत ने कहा है कि देखिए हुमायूं कबीर अपने धर्म के लोगों को खुश करने के लिए गाय की कुर्बानी देने की बात कही है उन्हें पता है की हिंदू गाय को अपनी माता स्वरूप मानते है इसलिए वह हिंदुओं को चिढ़ाने के लिए ऐसी बात करते हैं और सबको पता है कि हिंदू गाय को बचाने का भरसक प्रयास कर रहे हैं इसलिए कई बार यह मांग उठी है कि गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित किया जाए. वहीं अब मदरसों में राष्ट्र गीत वंदे मातरम कंपलसरी कर दिया गया है इस पर उन्होंने खुशी जाहिर की है और कहा है कि पहले सभी स्कूलों में वंदे मातरम गीत कंपलसरी किया गया था लेकिन अब मद्रास में भी इस गीत को कंपलसरी किया गया है तो यह सराहनीय कदम है सरकार की लेकिन देखना होगा की मदरसों में पढ़ने वाले मौलवी इसे मानते हैं या नहीं. बाइट : सुरेंद्रनाथ अवधूत, पीठाधिश्वर कालकाजी मंदिर0
0
Report
झज्जर में सोशल मीडिया पर अश्लीलता के खिलाफ प्रदर्शन, फिल्टर से रोकथाम की मांग
Jhajjar, Haryana:झज्जर में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मों पर बढ़ती अश्लीलता और अभद्र सामग्री के विरोध में लोगों ने जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने सामाजिक कार्यकर्ता अनिल धानक के नेतृत्व में जिला प्रशासन के माध्यम से सरकार के नाम ज्ञापन सौंपते हुए फेसबुक और इंस्टाग्राम पर अश्लील सामग्री परोसने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग उठाई। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि व्यूज और फॉलोअर्स बढ़ाने की होड़ में हर रोज फेसबुक और इंस्टाग्राम पर अश्लीलता परोसी जा रही है, जिससे समाज का माहौल खराब हो रहा है। उन्होंने सोशल मीडिया पर अश्लीलता और अभद्रता फैलाने वालों को समाज का हत्यारा बताते हुए कहा कि ऐसी हकीकतें मासूम बच्चों और युवाओं पर सबसे अधिक दुष्प्रभाव डाल रही हैं। लोगों ने मांग की कि जिस प्रकार गन कल्चर रोकने के लिए सरकार सख्ती और फिल्टर व्यवस्था लागू कर रही है, उसी तरह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मों पर भी ऐसा फिल्टर लगाया जाए ताकि अश्लील और अभद्र वीडियो अपलोड ही न हो सकें। उनका कहना था कि तकनीकी स्तर पर रोक लगाई जाए तो इस प्रकार की सामग्री को काफी हद तक नियंत्रित किया जा सकता है। प्रदर्शनकारियों ने सरकार से फेसबुक और इंस्टाग्राम पर गंद फैलाने वालों की पहचान कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग भी उठाई। उन्होंने दावा किया कि हरियाणा के 23 जिलों में वह इस मुद्दे को लेकर प्रदर्शन करेंगे और झज्जर उनका 6ठां जिला है। वह लगातार सरकार तक अपनी आवाज पहुंचाई रहे हैं। प्रदर्शन के दौरान चेतावनी दी गई कि यदि सरकार ने जल्द उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया तो आने वाले समय में हरियाणा के मुख्यमंत्री आवास का घेराव किया जाएगा।0
0
Report
Advertisement
वाराणसी के घाटों में भीषण गर्मी से सन्नाटा, तापमान बढ़ने लगा
Noida, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश: देश में बढ़ते तापमान और भीषण गर्मी के चलते वाराणसी के घाट सुनसान नज़र आ रहे हैं और वहाँ असाधारण रूप से सन्नाटा पसरा हुआ है।0
0
Report
हरीश रावत ने ईंधन महंगाई और कालाबाज़ारी पर सरकार पर हमला बोला
Noida, Uttar Pradesh:टिहरी गढ़वाल, उत्तराखंड | ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी पर कांग्रेस नेता हरीश रावत ने कहा, "महंगाई अपने चरम पर है और यह सरकार की आर्थिक नीतियों की विफलता का नतीजा है। इसका मध्यम वर्ग, निम्न मध्यम वर्ग और गरीबों पर गंभीर असर पड़ रहा है। ज़रूरी चीज़ों की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं और सरकार की तरफ से इसे रोकने के लिए कोई कदम नहीं उठाया जा रहा है" वहीं, सत्ताधारी पार्टी कालाबाज़ारी को बढ़ावा दे रही है, जिसमें गैस सिलेंडरों की कालाबाज़ारी भी शामिल है।0
0
Report
गर्मी बढ़ते ही पसीने और इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी से किडनी-हृदय जोखिम
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली: दिल्ली AIIMS के मेडिसिन डिपार्टमेंट में एडिशनल प्रोफेसर डॉ. नीरज निश्चल कहते हैं, “जैसे-जैसे गर्मी बढ़ती है, शरीर में पसीना आने की प्रक्रिया भी बढ़ जाती है। इससे डिहाइड्रेशन हो जाता है…आपको प्यास लगती है, और अगर आप इस पर ध्यान नहीं देते, तो सबसे ज़रूरी बात यह है कि इस पसीने के साथ-साथ हमारे इलेक्ट्रोलाइट्स, खासकर सोडियम का लेवल भी कम होने लगता है…चाहे वे नींबू पानी पिएं, नारियल पानी पिएं, या ORS पिएं, उन्हें पानी के साथ-साथ अपने इलेक्ट्रोलाइट्स की भरपाई करने के लिए बहुत सावधान रहना चाहिए…शराब से पूरी तरह परहेज़ करना चाहिए। इसलिए, अगर कोई आपसे कहता है कि ठंडी बीयर पीने से गर्मी से राहत मिलती है, तो मैं कहूंगा कि वे गलत हैं…अगर हम फिर भी ध्यान नहीं देते, तो शरीर के दूसरे अंग, खासकर किडनी और दिल काम करना बंद कर देते हैं, और अगर आप ध्यान नहीं देते, तो यह जानलेवा भी साबित हो सकता है…जब भी आप धूप में बाहर निकलें, तो छाता या टोपी का इस्तेमाल करें, ताकि आप सीधे धूप से होने वाली किसी भी परेशानी से बच सकें…”0
0
Report
Advertisement
IMD ने यूपी में लू का अलर्ट जारी किया: लखनऊ में तापमान 48°C से ऊपर
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ, UP: IMD ने उत्तर प्रदेश के कई ज़िलों में लू का अलर्ट जारी किया है, क्योंकि लखनऊ में तापमान 48°C से ऊपर पहुँच गया है। मौसम विभाग के वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश कहते हैं, "...राजस्थान से गर्म हवाएँ लगातार आ रही हैं। आसमान में बादल न होने की वजह से पिछले 4-5 दिनों से तापमान लगातार बढ़ रहा है। हवाएँ 20–30 km/h की रफ़्तार से चल रही हैं, जिससे गर्मी और बढ़ गई है। सभी ज़िलों में तापमान बढ़ रहा है। बुंदेलखंड, प्रयागराज, आगरा — लखनऊ से ज़्यादा गर्म हैं। बांदा में 46–48°C तापमान दर्ज किया गया है, जो देश में सबसे ज़्यादा तापमान वाले इलाकों में से एक है। लखनऊ में तापमान 43°C तक पहुँच गया, जो सामान्य से लगभग 2°C ज़्यादा है; वहीं रात का तापमान औसत से 3°C ज़्यादा रहा। पिछले 23 दिनों से अलर्ट जारी किए गए हैं। रेड अलर्ट में बुंदेलखंड, बांदा, चित्रकूट, प्रयागराज और MP की सीमा से लगे ज़िले शामिल हैं। लखनऊ के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है..."0
0
Report
रोहतक में 23 मई को सद्भावना यात्रा के समापन को लेकर राजनीतिक हलचल तेज
Hisar, Haryana:रोहतक में 23 मई को पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह की 'सद्भावना यात्रा' के समापन समारोह को लेकर राजनीतिक हलचल तेज है। हरियाणा के पूर्व मंत्री अतर सिंह सैनी ने जी मीडिया को बताया कि इस यात्रा के समापन को लेकर रोहतक में तमाम तैयारियां जोरों से जारी हैं। पूर्व मंत्री अतर सिंह सैनी ने बताया कि इसके समापन में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राव नरवीर भी मौजूद रहेंगे। लगभग 230 दिन चली विजेंद्र सिंह की सद्भावना यात्रा के समापन पर क्या पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा भी शामिल होंगे? इस मौके पर कांग्रेस नेता विजय कौशिक, उदयवीर पूनिया और धर्मवीर गोयत ने कहा कि इस आयोजन में पूरी उम्मीद है भूपेंद्र सिंह हुड्डा भी शामिल होंगे। इसका आयोजन रोहतक में ही किया जा रहा है।0
0
Report
पाकिस्तान में मोस्ट वांटेड आतंकी हमजा बुरहान की मौत, अज्ञात हमलावरों की गोलीबारी
Noida, Uttar Pradesh:पुलवामा हमले के मास्टरमाइंड में से एक आतंकी की पाकिस्तान में हत्या पाकिस्तान के मोस्ट वांटेड आतंकी को गोली मारी अज्ञात हमलवारों ने मारी गोली आतंकी हमजा बुरहान को मारी गई कई गोलियां सूत्रों के मुताबिक हमजा बुरहान की मौत पाकिस्तान के मुजफ्फराबाद में अज्ञात हमलवारों का अटैक0
0
Report
Advertisement
पेट्रोल-डीजल महंगाई के विरोध में कांग्रेस ने जिला मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया
Sirsa, Haryana:एंकर रीड पेट्रोल और डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों को लेकर कांग्रेस ने बुधवार को जिला मुख्यालय पर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। जिला लघु सचिवालय के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और महंगाई को लेकर बीजेपी सरकार को घेरा। प्रदर्शन में सिरसा से विधायक गोकुल सेतिया , कालांवाली से विधायक शीशपाल केहरवाला , ऐलनाबाद से विधायक भरत सिंह बेनीवाल , डबवाली से पूर्व विधायक अमित सिहाग सहित तमाम कांग्रेसी नेता शामिल हुए। कांग्रेस कार्यकर्ता सुबह जिला लघु सचिवालय पहुंचे, जहां उन्होंने मुख्य द्वार के बाहर धरना देते हुए पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों, महंगाई और कानून व्यवस्था के मुद्दे पर सरकार को निशाने पर लिया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने हाथों में तख्तियां लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ नारे लगाए और आम जनता पर बढ़ते आर्थिक बोझ का मुद्दा उठाया। वहीं प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस की अंदरूनी गुटबाजी भी खुलकर सामने आई। सिरसा जिले से पार्टी के तीनों विधायक तो आज प्रदर्शन में शामिल हुए, लेकिन आज कांग्रेस की जिला अध्यक्ष संतोष बेनीवाल शामिल नहीं हुई जिसको लेकर राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गईं। वी ओ - इस दौरान विधायक शीशपाल केहरवाला , विधायक गोकुल सेतिया और कांग्रेस वरिष्ठ नेता राजकुमार शर्मा ने कहा कि केंद्र सरकार लगातार जनता को गुमराह करने का काम कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी ने सत्ता में आने से पहले महंगाई कम करने और जनता को राहत देने के बड़े-बड़े वादे किए थे, लेकिन आज देश में पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस और रोजमर्रा की जरूरतों की वस्तुओं के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। प्रदेश और देशभर में महंगाई चरम पर पहुंच चुकी है। आम आदमी का घर चलाना मुश्किल हो गया है, लेकिन सरकार जनता की परेशानियों की तरफ ध्यान देने की बजाय केवल प्रचार करने में लगी हुई है। उन्होंने कहा कि हर वर्ग महंगाई से परेशान है, चाहे किसान हो, व्यापारी हो, मजदूर हो या कर्मचारी。 बाइट - शीशपाल केहरवाला , विधायक। बाइट गोकुल सेतिया , विधायक。 बाइट राज कुमार शर्मा , कांग्रेसी नेता।0
0
Report
झज्जर में महंगाई-ब्रष्टाचार के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन; नीट पेपर लीक के आरोप
Jhajjar, Haryana:भ्रष्टाचार,महंगाई,नीट परीक्षा व बढ़ते पैट्रोल-डीजल के दाम को लेकर कांग्रेस भड़की झज्जर में प्रदर्शन के बाद सौंपा जिला प्रशासन को ज्ञापन,जमकर की नारेबाजी:लघु सचिवालय गेट पर रोकती रही पुलिस,आगे बढ़ता रहा कांग्रेसियों का काफिला:आईसीसी के सचिव जितेन्द्र बघेल,मनोज बागड़ी और कांग्रेस विधायक कुलदीप वत्स रहे मौजूद कहा: देश में बढ़ती महंगाई,बढ़ते भ्रष्टाचार,नीट परीक्षा और बढ़ते पैट्रोल डीजल के दाम से आमजन दुखी:कांग्रेस विधायक वत्स बोले,नीट परीक्षा की पेपर लीक से दो युवा कर चुके है सुसाईड़ कहा: देश के जेएनजी का गुस्सा उफान पर,युवाओं का आक्रोष चरम सीमा पर:देश का हर व्यक्ति और आमजन दुखी,देश में केवल हम दो की सरकार, केवल अंबानी और अडानी के हित सुरक्षित: विदेशी धरा पर पीएम मोदी द्वारा टॉफी दिए जाने पर ली चुटकी,कहा: पहले देश की जनता को और अब विदेश में दे रहे है टाॅफी:ग्रामीण सफाई कर्मचारियों की मांग उठाई और सौंपा प्रशासन को ज्ञापन:कांग्रेस नेता बोले,पैट्रोल और डीजल,रसोई गैस को बढ़े दामों को लेकर सरकार वापिस मोलभाव:मंहगाई के इस दौर में मोदी पर लगाया विदेशी धरती पर गलबईया करने का आरोप कहा: कांग्रेस कर रही है एक बड़ा आंदोलन खड़ा करने की तैयारी,सरकार से नीट के परीक्षार्थियों के लिए मांगा न्याय एंकर रीड़ झज्जर,हरियाणा0
0
Report
यूपी में स्कूल वाहनों के परमिट पर बड़ा फैसला, अनफिट वाहन पर मान्यता रद्द
Ghaziabad, Uttar Pradesh:स्कूल के बच्चों की सुरक्षा के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक अहम फैसला लिया है। आदेश के तहत स्कूल में पंजीकृत वाहनों का अगर परमिट नहीं होगा तो एफआईआर की कार्यवाही करते हुए स्कूल की मान्यता रद्द की जाएगी। परिवहन विभाग ने इस आदेश का पालन करने के लिए अभियान शुरू कर दिया है। अभियान के तहत अगर कोई भी अनफिट स्कूली वाहन मिला तो कार्यवाही की जाएगी।0
0
Report
Advertisement
फरीदाबाद के खूनी नहर में फिर युवक ने कूदकर दी जान, परिवार सदमे में
Faridabad, Haryana:फरीदाबाद ब्रेकिंग: फरीदाबाद के सैक्टर-37 की खूनी नहर में फिर कूदा युवक, मौत से मचा कोहराम फरीदाबाद के सैक्टर-37 स्थित खूनी नहर में एक बार फिर युवक के कूदने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि युवक अपनी मां की डांट से नाराज था। मामूली बात को लेकर घर में कहासुनी हुई थी। जानकारी के अनुसार छोले-भटूरे खाने को लेकर मां ने बेटे को डांट दिया था, जिसके बाद गुस्से में आकर युवक ने नहर में छलांग लगा दी。 घटना की सूचना मिलते ही मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। युवक के माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय लोगों ने तुरंत police को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और युवक की तलाश शुरू की गई。 बताया जा रहा है कि बीते 15 दिनों में इस खूनी नहर में कूदने की यह छठी घटना है, जिससे इलाके में डर और चिंता का माहौल बना हुआ है। काफी मशक्कत के बाद नहर से युवक की डेड बॉडी बाहर निकाल ली गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है。0
0
Report
गोगा मेड़ी में गुल्लक तोड़कर नकद चोरी: वीडियो वायरल, CCTV से पहचान
Yamuna Nagar, Haryana:यमुनानगर के गांव अहड़वाला स्थित गोगा मेड़ी में चोरी करने वाले दो युवकों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। आरोप है कि दोनों युवकों ने मेड़ी में रखी गुल्लकों को तोड़कर करीब 50 हजार रुपये की नकदी चोरी की। पहली वारदात सोमवार दोपहर को हुई थी, जब मंदिर में कोई मौजूद नहीं था। शाम को श्रद्धालुओं को टूटी हुई गुल्लक दिखाई दी, जिसके बाद ग्रामीण मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की गई। ग्रामीणों ने जब सीसीटीवी कैमरे चेक किए तो वे बंद मिले। इसके बाद गांव के लोगों ने आसपास पूछताछ की लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। चोरी सफल होने के बाद आरोपी दोबारा मंगलवार रात करीब दो बजे गोगा मेड़ी में पहुंचे। इस बार ग्रामीणों ने कैमरे ठीक करवा दिए थे और पूरी वारदात CCTV में कैद हो गई। फुटेज में दोनों युवक गुल्लक तोड़ते और नकदी निकालते साफ दिखाई दिए। वीडियो के आधार पर ग्रामीणों ने दोनों युवकों की पहचान पास के गांव मिलक खास और अराइयांवाला निवासी के रूप में की। ग्रामीणों ने दोनों को पकड़कर गोगा मेड़ी में लाया, जहां उन्होंने हाथ जोड़कर अपनी गलती स्वीकार की। वायरल वीडियो में दोनों युवक जमीन पर लेटकर करीब 10 मीटर तक नाक रगड़ते हुए गोगा महाराज की मूर्ति तक पहुंचते दिखाई दे रहे हैं। ग्रामीणों ने पुलिस में शिकायत देने की बजाय दोनों युवकों को चेतावनी देकर छोड़ दिया। वहीं यह पूरा मामला अब इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।0
0
Report
सिद्धार्थनगर में 5 वर्षीय बच्चे की करंट से हत्या, परिवार ने तहरीर बदलवाने का आरोप
Naugarh, Uttar Pradesh:सिद्धार्थनगर जिले में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां पुरानी रंजिश में 5 वर्षीय मासूम बच्चे की करंट लगाकर हत्या किए जाने का गंभीर आरोप लगा है। पीड़ित परिवार ने गांव के ही एक व्यक्ति पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस पर भी कार्रवाई न करने और तहरीर बदलवाने का आरोप लगाया है। मामला कठेला समय माता थाना क्षेत्र के मटेहना टोला रामनगर का बताया जा रहा है। पिड़ित परिवार के मुताबिक गांव के सलाहुद्दीन से कहासुनी हुई थी। आरोप है कि उसी दौरान आरोपी ने परिवार को देख लेने और नुकसान पहुंचाने की धमकी दी थी। परिजनों का कहना है कि कुछ दिन बाद ही उनके 5 वर्षीय बेटे की संदिग्ध परिस्थितियों में करंट लगने से मौत हो गई। परिवार का आरोप है कि जब वे शिकायत लेकर थाने पहुंचे तो वहां मौजूद एसआई आनंद कुमार ने उनकी तहरीर बदलवा दी और कहा कि पुलिस अपने हिसाब से तहरीर लिखेगी। इतना ही नहीं, परिजनों ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी पिछले चार दिनों से थाने में बैठा है, लेकिन अब तक उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई। पीड़ित परिवार का कहना है कि आरोपी पक्ष के लोग लगातार धमकी दे रहे हैं और कह रहे हैं कि “अभी एक ही बच्चा गया है।” घटना के बाद इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल है। वहीं पीड़ित परिवार ने जिम्मेदार अधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई है।0
0
Report
Advertisement
