जांजगीर सांसद कमलेश जांगड़े ने विधायक पुन्नूलाल मोहले को दिलाई भाजपा की सदस्यता
Munger, Bihar:जांजगीर लोकसभा के सांसद कमलेश जांगड़े ने अपने रेफरल कोड से विधायक पुन्नूलाल मोहले को भाजपा की नई सदस्यता दिलाई। प्रेस कॉन्फ्रेंस में विधायक पुन्नूलाल मोहले ने बताया कि पिछली बार जिले में 50 हजार लोगों को भाजपा की सदस्यता दिलाई गई थी जबकि इस बार 2024 में 1 लाख नए सदस्यों को जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। सक्रिय कार्यकर्ताओं को 50 लोगों और बूथ स्तर पर 200 लोगों को भाजपा में जोड़ने का लक्ष्य दिया गया है। इस कार्यक्रम में भाजपा के पदाधिकारियों सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
गरियाबंद डीएसपी ने गाना गाकर नशे में धुत बाइक सवार का काटा चालान, वीडियो वायरल
Majarkata, Chhattisgarh:गरियाबंद/कमल किशोर शर्मा: गरियाबंद में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस का अनूठा अंदाज सामने आया है। यहां के डीएसपी गोपाल वैश्य ने चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट और शराब पीकर बाइक चला रहे एक युवक को रोका। एल्कोमीटर जांच में शराब की मात्रा तय सीमा 40 एमजी से करीब छह गुना अधिक (273) पाई गई। इस पर डीएसपी ने फिल्मी गाने की तर्ज पर गाते हुए युवक को समझाइश दी और दीवान को चालानी कार्रवाई कर उसे माननीय न्यायालय में पेश करने के निर्देश दिए। सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
Unique Style: Gariaband DSP Sings to Issue Challan to Drunk Biker, Orders Court Presentation
